चितरंगी में कांग्रेस नेता की बकरियां चोरी, पशुपालकों में बढ़ी चिंता सिंगरौली - चितरंगी थाना क्षेत्र में पशु चोरी की घटनाओं को लेकर ग्रामीणों की चिंता बढ़ती जा रही है। इसी बीच कांग्रेस नेता एवं जिला पंचायत सदस्य अशोक सिंह पैगाम की बकरियां चोरी होने की जानकारी सामने आई है। घटना के बाद क्षेत्र में पशुपालकों की सुरक्षा और पुलिस की निगरानी व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं। ग्रामीण अंचलों में बकरी-बकरों का पालन कई परिवारों की आय का प्रमुख साधन है। विशेषकर आदिवासी परिवार जरूरत के समय पशु बेचकर बच्चों की पढ़ाई, इलाज और घरेलू जरूरतों का खर्च पूरा करते हैं। ऐसे में पशुधन की चोरी केवल एक पशु के नुकसान तक सीमित नहीं रहती, बल्कि इसका सीधा असर परिवार की आर्थिक स्थिति पर पड़ता है। ग्रामीणों के बीच बकरियों के साथ भैंस चोरी की घटनाओं को लेकर भी चर्चा है। हालांकि इन घटनाओं की वास्तविक संख्या और मामलों की स्थिति की पुष्टि पुलिस रिकॉर्ड एवं जांच के आधार पर ही हो सकेगी। ग्रामीणों का कहना है कि यदि क्षेत्र में पशु चोरी की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं तो पुलिस को रात्रिकालीन गश्त बढ़ाने के साथ संदिग्ध गतिविधियों पर भी नजर रखने की जरूरत है। ग्रामीणों ने पशु चोरी की घटनाओं की जांच कर आरोपियों का पता लगाने और यदि किसी संगठित गिरोह की संलिप्तता सामने आती है तो उसके खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की मांग की है। कथित नशे के कारोबार की चर्चाओं से भी चिंता चितरंगी क्षेत्र में कथित अवैध नशे के कारोबार को लेकर भी ग्रामीणों के बीच समय-समय पर चर्चाएं होती रही हैं। ग्रामीणों का सवाल है कि यदि क्षेत्र में इस तरह की अवैध गतिविधियां संचालित हो रही हैं तो उनकी निगरानी और रोकथाम के लिए पुलिस की कार्रवाई कितनी प्रभावी है। हालांकि नशे के कारोबार से जुड़े किसी भी आरोप की पुष्टि पुलिस जांच और कार्रवाई के बाद ही हो सकेगी। अशोक सिंह पैगाम की बकरियां चोरी होने की घटना ने एक बार फिर पशुपालकों की सुरक्षा का मुद्दा सामने ला दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि छोटे पशुपालकों के लिए उनके पशु ही उनकी जमा पूंजी होते हैं। ऐसे में पशुधन चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाना जरूरी है। अब निगाह पुलिस कार्रवाई पर है कि मामले में चोरी गई बकरियों का पता लगाने के साथ-साथ आरोपियों तक पहुंचने के लिए क्या कदम उठाए जाते हैं। साथ ही यदि क्षेत्र में पशु चोरी की अन्य घटनाएं भी हुई हैं तो उनकी जांच किस स्तर तक पहुंचती है, यह भी देखना महत्वपूर्ण होगा। .........

- ‘मेरा राष्ट्र, मेरी जिम्मेदारी’ विषय पर पुष्पेंद्र कुलश्रेष्ठ करेंगे नागरिकों से संवाद सिंगरौली। राष्ट्र निर्माण में नागरिकों की भूमिका और जिम्मेदारियों को लेकर भारत विकास परिषद सिंगरौली जिला इकाई, विंध्य प्रांत द्वारा ‘मेरा राष्ट्र, मेरी जिम्मेदारी’ विषय पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में पुष्पेंद्र कुलश्रेष्ठ का आगमन होगा। कार्यक्रम 20 सितंबर 2026, रविवार को प्रातः 10:30 बजे से होटल सत्या बैंक्वेट हॉल में आयोजित किया जाएगा। इसमें राष्ट्र निर्माण में नागरिकों की भूमिका, सामाजिक दायित्व और देश के प्रति जिम्मेदारियों जैसे विषयों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। कार्यक्रम के आयोजक भारत विकास परिषद सिंगरौली जिला इकाई, विंध्य प्रांत हैं। कार्यक्रम संयोजक प्रदीप शुक्ला तथा सह संयोजक पवन कुमार सिंह बनाए गए हैं। आयोजकों ने नागरिकों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है। इसी संबंध में आज भारत विकास परिषद के द्वारा बैठक का आयोजन किया गया है जिसमें उनके आगमन को लेकर चर्चाएं की गई1
- UGC रोल 🔙 सवाल से विचलित होकर कुर्सी छोड़ भागी पूर्व सांसद रीती पाठक सहित कई भाजपा नेता? #सिंगरौली1
- बरगवां पुलिस की कड़ी कार्रवाई, मारपीट के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार जमीनी विवाद को लेकर बरगवां बाजार में हुई थी मारपीट, एक आरोपी फरार बरगवां पुलिस की कड़ी कार्रवाई, मारपीट के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार जमीनी विवाद को लेकर बरगवां बाजार में हुई थी मारपीट, एक आरोपी फरार सिंगरौली। बरगवां थाना क्षेत्र के बरगवां बाजार में जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि एक आरोपी फरार है। पुलिस के अनुसार, 9 सितंबर 2026 को शाम करीब 4 बजे दो पक्षों के बीच जमीनी विवाद को लेकर मारपीट हुई थी। घटना में रामरेखा नामदेव एवं बसंतलाल नामदेव को चोटें आई थीं। बसंतलाल नामदेव की रिपोर्ट पर पुलिस ने आधा प्रसाद नामदेव, अंकित नामदेव एवं अमन नामदेव के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज किया था। घायल रामरेखा नामदेव की चोट को डॉक्टर द्वारा गंभीर एवं प्राणघातक प्रकृति का बताए जाने पर प्रकरण में धारा 109 बीएनएस की बढ़ोतरी की गई। सिंगरौली पुलिस अधीक्षक शियाज के.एम. एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सर्वप्रिय सिन्हा के निर्देशन में एसडीओपी सिंगरौली रोशनी कुर्मी तथा थाना प्रभारी बरगवां अनिल कुमार पटेल के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर आरोपियों की तलाश की गई। पुलिस ने आधा प्रसाद नामदेव (49 वर्ष) और अंकित नामदेव (25 वर्ष), दोनों निवासी बड़ोखर, थाना बरगवां, को 13 सितंबर को गिरफ्तार किया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त लाठी भी जब्त की। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जिला जेल बैढ़न भेज दिया गया। वहीं तीसरा आरोपी अमन नामदेव फरार है, जिसकी तलाश जारी है। कार्रवाई में निरीक्षक अनिल कुमार पटेल, उपनिरीक्षक श्याम विहारी द्विवेदी, प्रधान आरक्षक रामचरण सतनामी, अरुण पटेल, आरक्षक श्यामलाल प्रजापति और आरक्षक राजन सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।1
- सिंगरौली: घर की बाउंड्री से 2 लाख के गांजा के 8 हरे पेड़ जब्त चितरंगी पुलिस की नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई। सिंगरौली: जिले में अवैध मादक पदार्थों और ड्रग्स तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष प्रहार अभियान के तहत चितरंगी थाना पुलिस ने एक और सफल कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने घर के पीछे बाउंड्री में अवैध रूप से गांजे की खेती करने वाले एक 60 वर्षीय बुजुर्ग को गिरफ्तार करते हुए 13.648 किलोग्राम वजनी गांजा के 8 हरे पौधे जब्त किए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत 2 लाख 720 रुपये आंकी गई है।1
- देवसर सब्जी मंडी के सामने बाइक से बाइक की भिड़ंत, महिला घायल देवसर। देवसर सब्जी मंडी के सामने बाइक से बाइक की भिड़ंत हो गई। हादसे में एक महिला घायल हो गई। टक्कर के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और घायल महिला की मदद की गई। देवसर सब्जी मंडी के सामने बाइक से बाइक की भिड़ंत, महिला घायल देवसर। देवसर सब्जी मंडी के सामने बाइक से बाइक की भिड़ंत हो गई। हादसे में एक महिला घायल हो गई। टक्कर के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और घायल महिला की मदद की गई।1
- महाराष्ट्र तालुका बाईपास के पास महाराष्ट्र यातायात पुलिस की मनमानी ना गलती रहते हुए भी ड्राइवर से जबरन उसूली करते हैं न देने पर करने की धमकी और गाड़ी चीज करने की बात करते हैं1
- ग्राम मठिया में सड़क की काफी समस्या होने के बाद भी अभी तक सड़क नहीं बनी है जिसके कारण खबर प्रकाशित ग्रामीणों द्वारा किया गया ग्रामीणों का कहना है कि जल्द से जल्द हमारे गांव की सड़क सड़क की समस्या होने के कारण ग्रामीण को बरसात में आने जाने के संबंध में काफी समस्या होती है जिसके कारण ग्रामीण खुद चंदा लगा करके सड़क निर्माण कार्य कराए लेकिन बरसात में आवेदन करने में काफी समस्या होती है कृपया सरकार से यही निवेदन कर रहे हैं कि सिर्फ आपकी सड़क बनाई जाए1
- चितरंगी पुलिस की नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, घर की बाउंड्री से गांजे के 8 हरे पौधे जब्त चितरंगी पुलिस की नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, घर की बाउंड्री से गांजे के 8 हरे पौधे जब्त सिंगरौली। जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष प्रहार अभियान के तहत चितरंगी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए घर की बाउंड्री में अवैध रूप से गांजे की खेती करने के आरोप में 60 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से गांजे के 8 हरे पौधे बरामद किए, जिनका कुल वजन 13 किलो 648 ग्राम बताया गया है। जब्त गांजे की अनुमानित कीमत 2 लाख 720 रुपये आंकी गई है। पुलिस के अनुसार, 13 सितंबर को थाना प्रभारी निरीक्षक सुधेश तिवारी को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम सुकहर टोला (धानपानी) निवासी रंगनाथ सिंह पिता बच्चू सिंह (60 वर्ष) ने अपने घर की बाउंड्री के भीतर गांजे के पौधे लगा रखे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर नियमानुसार तलाशी ली, जहां से 8 नग हरे गांजे के पौधे बरामद हुए। पुलिस ने पौधों को जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मामले में थाना चितरंगी में अपराध क्रमांक 446/2026, धारा 8/20(ए) एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। आरोपी को विशेष न्यायालय एनडीपीएस कोर्ट में पेश किया गया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक शियाज के.एम. के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सर्वप्रिय सिंह के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी चितरंगी ललित बैरागी की निगरानी में की गई। कार्रवाई में थाना प्रभारी सुधेश तिवारी सहित पुलिस टीम की सक्रिय भूमिका रही।1