गोगरी प्रखंड मुख्यालय में वीडियो ने कर्मियों और जनप्रतिनिधियों को दिलाई स्वच्छता और जल संरक्षण की शपथ। गोगरी प्रखंड मुख्यालय में सोमवार की शाम करीब चार बजे गंगा स्वच्छता पखवारे के तहत एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य ‘नमामि गंगे’ अभियान के अंतर्गत नदियों की स्वच्छता बनाए रखना तथा आमजन में जल संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाना था। इस मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) रघुनंदन आनंद ने उपस्थित कर्मियों, अधीनस्थ अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों को स्वच्छता और जल संरक्षण की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि गंगा सहित सभी नदियों को स्वच्छ रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। यदि हम अपने स्तर पर छोटे-छोटे प्रयास करें, तो पर्यावरण संरक्षण और जल बचाव की दिशा में बड़ा बदलाव संभव है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखें और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें। बीपीआरओ प्रमोद पासवान ने भी गंगा स्वच्छता पखवारा और जल बचाओ अभियान के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि जल ही जीवन का आधार है, इसलिए इसके संरक्षण के लिए हर व्यक्ति को जागरूक और जिम्मेदार बनना होगा। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न अभियानों का मुख्य उद्देश्य लोगों को पर्यावरण के प्रति संवेदनशील बनाना है। कार्यक्रम में गोगरी प्रखंड प्रमुख अशोक पंथ, जदयू प्रखंड अध्यक्ष मायाराम मंडल, झिटकीया पंचायत समिति सदस्य कन्हैया कुमार सहित कई जनप्रतिनिधि, कर्मी एवं पदाधिकारी मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में स्वच्छता और जल संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध रहने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने गंगा एवं अन्य जल स्रोतों को प्रदूषण मुक्त रखने, प्लास्टिक के उपयोग को कम करने तथा समाज में स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाने का संकल्प दोहराया।

- बड़ी मलिया में जमीनी विवाद में युवक के साथ जमकर मारपीट, घायल युवक को इलाज के लिए गोगरी अनुमंडलीय अस्पताल में किया गया भर्ती गोगरी थाना क्षेत्र के बड़ी मलिया में सोमवार को जमीनी विवाद को लेकर एक युवक के साथ जमकर मारपीट की गई। मारपीट में घायल युवक को इलाज के लिए गोगरी अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल युवक की पहचान बड़ी मलिया निवासी साजन कुमार के रूप में हुई है। जिसका इलाज सोमवार को दोपहर दो बजे तक गोगरी अनुमंडलीय अस्पताल में चल रहा है। घायल युवक ने बताया कि पंच की मौजूदगी में दूसरे पक्ष के लोगों ने उसके साथ बेरहमी के साथ मारपीट किया। कहा कि आरोपियों ने शराब की बोतलें और ईट से मारपीट कर इसे घायल कर दिया। और जान से मारने की भी धमकी दे रहे हैं। सूचना मिलने के बाद 112 पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर घायल को उठाकर अस्पताल लाए। फिलहाल घायल का इलाज चल रहा है। साथ ही पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।1
- लोकेश बाल विकास मंदिर विद्यालय में एनुअल डे के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।डायरेक्टर श्री राजदेव प्रसाद यादव प्रिंसिपल लोकेश राज सास बहू आधारित प्रोग्राम1
- खबर है सहरसा जिले के सौर बाजार थाना क्षेत्र के चंदौर पश्चिमी पंचायत से जहां वार्ड नंबर 5 महेशपुर गांव निवासी स्वर्गीय सत्यनारायण शर्मा के पत्नी मसोमात प्रभा देवी ने सौर बाजार थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। लिखित आवेदन में बताया गया है की जहां मेरा पुस्तैनी घर बना हुआ है उसे पड़ोस के ही रणवीर शर्मा, रामखेलावन शर्मा, दिलीप शर्मा, विद्यानंद शर्मा सहित कई अन्य मिलकर हड़पना चाहता है जिसको लेकर कहने पर मेरे साथ सभी मिलकर मारपीट करने लगता है। ऐसे में हम एक विधवा और बुजुर्ग महिला होते हुए बीमारी हालत में मुकाबला करने से लाचार हो जाती हूं। इसी को लेकर शनिवार को उक्त सभी मिलकर लाठी डंडे से लैश होकर आया और मेरे साथ मार पीट कर घर को तोड़ने लगा। बगल के पड़ोसी द्वारा बचाव करते हुए हो हल्ला को शांत किया गया साथ ही समाज के लोगों ने बैठक कर मामला को हल करने का निर्देश दिया जिसे ये लोग मानने को तैयार नहीं हुआ। पुलिस द्वारा मामले की जांच के बाद ही घटना के असली कारणों का पता चल पाएगा ताकि एक बुजुर्ग और बेसहारा महिला को न्याय मिल सके।1
- बैजनाथपुर थाना क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आई है, जहां हुए गोली कांड का पुलिस ने सफल उद्वेदन करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि दिनांक 29 मार्च 2026 को बैजनाथपुर थाना अध्यक्ष को सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के ग्राम सेवला निवासी सरवन कुमार को मोटरसाइकिल पर सवार तीन अपराधियों ने गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और वरीय पदाधिकारियों को अवगत कराते हुए घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। इसके बाद सहरसा पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर छापेमारी शुरू की गई। वैज्ञानिक अनुसंधान और त्वरित कार्रवाई के आधार पर पुलिस ने इस कांड में संलिप्त एक आरोपी कुंदन कुमार, पिता मनोहर मंडल, निवासी ग्राम दिगरा, जिला मधेपुरा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी कुंदन कुमार ने अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है। फिलहाल पुलिस अन्य फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। इस घटना के खुलासे के बाद इलाके में पुलिस की सक्रियता को लेकर चर्चा तेज हो गई है।1
- Bhai ke liye ek bahut khubsurat line1
- Post by Sanjeet Kumar1
- ✍️जन:संवाददाता प्रतिनिधि, बिहार📍#जsd निगरानी एवं परामर्श समिति सदस्य प्रो.डॉ.Sudhanshu Shekhar को नई चुनौती पूर्ण जिम्मेवारी के रूप में बीएनएमयू सीनेट सदस्य चुने जाने पर Advocate of Jsd Council के तरफ से ढ़ेर सारी शुभकामनाएं एंव बधाई।💐 Dr.Sumant Rao #बिहार1
- गोगरी प्रखंड मुख्यालय में सोमवार की शाम करीब चार बजे गंगा स्वच्छता पखवारे के तहत एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य ‘नमामि गंगे’ अभियान के अंतर्गत नदियों की स्वच्छता बनाए रखना तथा आमजन में जल संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाना था। इस मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) रघुनंदन आनंद ने उपस्थित कर्मियों, अधीनस्थ अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों को स्वच्छता और जल संरक्षण की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि गंगा सहित सभी नदियों को स्वच्छ रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। यदि हम अपने स्तर पर छोटे-छोटे प्रयास करें, तो पर्यावरण संरक्षण और जल बचाव की दिशा में बड़ा बदलाव संभव है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखें और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें। बीपीआरओ प्रमोद पासवान ने भी गंगा स्वच्छता पखवारा और जल बचाओ अभियान के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि जल ही जीवन का आधार है, इसलिए इसके संरक्षण के लिए हर व्यक्ति को जागरूक और जिम्मेदार बनना होगा। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न अभियानों का मुख्य उद्देश्य लोगों को पर्यावरण के प्रति संवेदनशील बनाना है। कार्यक्रम में गोगरी प्रखंड प्रमुख अशोक पंथ, जदयू प्रखंड अध्यक्ष मायाराम मंडल, झिटकीया पंचायत समिति सदस्य कन्हैया कुमार सहित कई जनप्रतिनिधि, कर्मी एवं पदाधिकारी मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में स्वच्छता और जल संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध रहने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने गंगा एवं अन्य जल स्रोतों को प्रदूषण मुक्त रखने, प्लास्टिक के उपयोग को कम करने तथा समाज में स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाने का संकल्प दोहराया।1