अवैध रेत परिवहन करते हाईवा को मड़वास पुलिस ने किया जप्त मझौली. पुलिस अधीक्षक सीधी संतोष कोरी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरविंद श्रीवास्तव, अनुविभागीय अधिकारी कुसमी, के निर्देशन पर अवैध रेत परिवहन कर रहे वाहन पर कार्रवाई की गई है। प्राप्त जानकारी के मुताबिकथाना प्रभारी मड़वास उप निरीक्षक आर.बी. सिंह के नेतृत्व में सहायक उप निरीक्षक राजकुमार सिंह परिहार को मुखबिर की सूचना प्राप्त हुई की ग्राम महखोर में एक हाईवा गोपद नदी भदौरा से रेत लोड कर परिवहन करने जा रहा है। सहायक उप निरीक्षक अपने वरिष्ठों अधिकारियों को सूचना देने के उपरांत मौके में पहुंचकर अवैध रेत से लोड हाईवा वाहन क्रमांक एमपी 53 JE 3438 वाहन को पकड़ कर व हाईवा चालक से वैध कागजात मांगा गया परंतु वाहन चालक ने कोई वैद्य कागजात नहीं दिखा सका जो अवैध पाये जाने पर उक्त वाहन हाईवा को जप्त करते हुए हाईवा व वाहन चालक के विरुद्ध थाना मड़वास में अपराध क्रमांक 141/26 धारा 303(2),317(5) बीएनएस एवं 4/21 खान खनिज अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। जप्त सुदा वाहन हाईवा के विरुद्ध राजसात की कार्यवाही किए जाने हेतु जिला दण्डाधिकारी सीधी को पत्र भेजा गया है।उक्त कार्यवाही में सहायक उप निरीक्षक राजकुमार सिंह परिहार, प्रधान आरक्षक सूर्य प्रताप सिंह, प्रधान आरक्षक विजय सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

- सीधी जिले के सिहावल ब्लॉक में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब जिले के मुखिया कलेक्टर विकास मिश्रा अचानक समीक्षा बैठक करने पहुँच गए। बैठक में बिजली, पानी और स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली देख कलेक्टर का पारा चढ़ गया। उन्होंने साफ शब्दों में कह दिया है कि जनता की समस्याओं में ढिलाई अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी। (वॉइस ओवर): सिहावल की सरज़मीं पर कलेक्टर विकास मिश्रा के कड़े तेवर देखने को मिले। विभागीय समीक्षा बैठक के दौरान जब बुनियादी सुविधाओं की पोल खुली, तो कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई। उन्होंने हिदायत दी कि अवाम को राहत पहुँचाना प्रशासन की पहली प्राथमिकता होनी चाहिए और व्यवस्थाएं सिर्फ कागजों पर नहीं, बल्कि जमीन पर दुरुस्त दिखनी चाहिए। प्राईड इंडिया न्यूज़ के तीखे सवालों का जवाब देते हुए कलेक्टर ने भरोसा दिलाया कि अब सभी विभागों में तालमेल बिठाकर समस्याओं का स्थायी समाधान निकाला जाएगा। इसी बीच, सिहावल में दमकल गाड़ी की पुरानी मांग को भी प्रमुखता से उठाया गया, जिस पर कलेक्टर ने तुरंत ठोस पहल करने का आश्वासन दिया है। (क्लोजिंग): कलेक्टर की इस सख्ती के बाद अब सिहावल की सोई हुई व्यवस्थाओं में हलचल शुरू हो गई है। इलाके की जनता को उम्मीद है कि अब नलों में पानी, अस्पतालों में बेहतर इलाज और बिजली की सुचारू सप्लाई का सपना सच होगा। विंध्य बलराम न्यूज़ के लिए सीधी से रुद्र प्रताप सिंह की रिपोर्ट।1
- सरकारी अस्पतालों में अगर डॉक्टर आपको दिखाने के दौरान दवाई के लिए अगर मेडिकल स्टोर में भेजता है तो ऐसे कर सकते हैं उसे डॉक्टर की शिकायत1
- अंधविश्वास ही भगवान है1
- मधुमक्खियों का हमला! मऊगंज में किसान बाल्मीकि गोस्वामी पर छत्ते से टूट पड़ा झुंड, जान बचाने के लिए नदी में कूदे — अस्पताल में गंभीर हालत, डॉक्टरों की निगरानी में इलाज जारी! दीपक सिंह गहरवार विस्तार न्यूज़ मऊगंज ✍️ मो.89650741301
- Sidhi jila khaddi area ki ghatna Jo Khushi uske Naam Se Hui Hai 24 February ke din vah ghatna ko dabane ki koshish ki ja rahi hai main Narendra Singh bess Gram Panchayat kuniya6
- पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम के पीए पुष्पेंद्र गौतम की एक और कथित रिकॉर्डिंग सामने आई है। ऑडियो में दावा — पूर्व विधानसभा अध्यक्ष आज अनशन पर बैठेंगे… जब तक काम नहीं होंगे, तब तक मैं बैठूंगा। ये प्रदीप पटेल की बात नहीं… मामला ऐसा है कि "सीएम तक हिल जाएगा!" सीएम के लिए ऐसी भाषा का प्रयोग सिविल सेवा आचरण नियम के किस पैराग्राफ में लिखा हुआ है... अब इस कथित ऑडियो ने सियासी हलकों में हलचल और तेज कर दी है। सुनिए… ये कथित रिकॉर्डिंग… Vindhya Pradesh TV न्यूज चैनल इस वायरल ऑडियो की पुष्टि नहीं करता है।1
- Jai Shri Ram jai hanuman ji Maharaj दोरज पहाड़ी हनुमान जी का दर्शन करे अपने जीवन को धन्य बनावे जय श्री राम जय हनुमान जी हनुमान जी सभी की मनोकामना पूर्ण करे जय श्री राम जय श्री राम जय श्री राम3
- रीवा में 3 थानों की पुलिस ने 2 घंटे में खोजा; घर के पीछे मिला था धड़ मध्य प्रदेश के रीवा जिले में सोमवार को महिला की हत्या का मामला सामने आया। शव घर के पीछे क्षत-विक्षत हालत में मिला, सिर धड़ से अलग था। घर से थोड़ी दूरी पर सिर मिला। मामला बिछिया थाना क्षेत्र के लोही गांव का है। मृतका की पहचान लीलावती पटेल (60) के रूप में हुई। वह घर में अकेली रहती थीं। गांव के लोगों ने उनकी बेटी को सूचना दी, जिसके बाद नीता पटेल मौके पर पहुंचीं और पुलिस को जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। बेटी बोली- मां का सिर काटकर ले गए आरोपी नीता पटेल ने बताया कि उनकी मां की बेरहमी से हत्या की गई। शरीर पर कई गंभीर घाव हैं। उनका कहना है कि आरोपियों ने क्रूरता की हद पार करते हुए सिर काटकर अपने साथ ले गए। उनकी मां की किसी से दुश्मनी नहीं थी। ऐसे में हत्या का कारण स्पष्ट नहीं है। देवर को फोन पर मिली हत्या की सूचना मृतक के देवर रामकिशोर पटेल ने बताया कि वह पिछले 12 साल से यहां रह रही थीं। घर का काम कर गुजर-बसर करती थीं। सोमवार दोपहर करीब 1 बजे उन्हें फोन आया कि उनकी भाभी की हत्या हो गई है। सूचना मिलते ही वे मौके पर पहुंचे, जहां गांववालों की भीड़ जमा थी। औंधे मुंह पड़ा था शव, शरीर पर चोट के निशान रामकिशोर पटेल के अनुसार, उनकी भाभी का शव घर के बाहर औंधे मुंह पड़ा था। सिर गायब था। दोनों हाथ टूटे थे। शरीर पर कई चोट के निशान थे। पुलिस ने आसपास सर्चिग कर सिर बरामद किया। भाभी की किसी से दुश्मनी नहीं थी। पुलिस से मांग की है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर कड़ी सजा दिलाई जाए। गेहूं के खेत में मिला कटा सिर, सर्च ऑपरेशन पूरा सीएसपी राजीव पाठक ने बताया कि आसपास करीब दो किलोमीटर के दायरे में सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। शाम तक चले ऑपरेशन के बाद गेहूं के खेत से महिला का कटा सिर बरामद किया गया। आरोपी सिर को घर से करीब 50 मीटर दूर खेत में फेंककर फरार हो गए थे। हत्या में कितने लोग शामिल थे, यह अभी स्पष्ट नहीं है। हर पहलू पर जांच की जा रही है।1