Shuru
Apke Nagar Ki App…
कटिहार के मनिहारी स्थित नवाबगंज में संजय सर और कमेटियों के विशेष सहयोग से आकार ले रहा है भव्य बड़ी दुर्गा मंदिर! #kisankrupadhyay #local18newsKatihar #Katihar #manihari #Purnia #AajTaknews #Bihar #Patna #ABpNews
लोकल 18 न्यूज़ कटिहार
कटिहार के मनिहारी स्थित नवाबगंज में संजय सर और कमेटियों के विशेष सहयोग से आकार ले रहा है भव्य बड़ी दुर्गा मंदिर! #kisankrupadhyay #local18newsKatihar #Katihar #manihari #Purnia #AajTaknews #Bihar #Patna #ABpNews
More news from बिहार and nearby areas
- कटिहार जिले में सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के अनुपालन को लेकर परिवहन विभाग द्वारा विशेष वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। कटिहार जिले में सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के अनुपालन को लेकर परिवहन विभाग द्वारा विशेष वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है।* कटिहार, में अभियान के तहत 14 अक्टूबर को कुल 262 चालान काटे गए, जिनसे 10,04,500 रुपये का जुर्माना लगाया गया । अभियान के तहत महिला थाना, कटिहार के पास और सिरसा क्षेत्र में वाहनों की जांच की गई। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। जांच के दौरान बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने, बिना सीट बेल्ट चारपहिया वाहन चलाने, गलत दिशा में वाहन परिचालन और ओवरलोडिंग के मामलों पर विशेष नजर रखी जा रही है। इसके अलावा लंबी दूरी की बसों के दस्तावेजों और यातायात नियमों के अनुपालन की भी जांच की जा रही है। अभियान के तहत नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने के मामलों की भी जांच की जा रही है। वहीं, बिना पंजीकरण संचालित टोटो और ऑटो के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। परिवहन विभाग ने नए वाहनों के पंजीकरण में अनावश्यक देरी करने वाले डीलरों और शोरूम संचालकों को भी नियमों का पालन करने की हिदायत दी है। बिना पंजीकरण वाहन सड़क पर चलाए जाने की स्थिति में वाहन चालक के साथ संबंधित डीलर की जिम्मेदारी भी नियमानुसार तय की जाएगी। जिला परिवहन पदाधिकारी, कटिहार ने वाहन चालकों से यातायात नियमों का अनिवार्य रूप से पालन करने की अपील की है। उन्होंने दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने, चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट लगाने, नाबालिगों को वाहन नहीं चलाने देने और सभी आवश्यक दस्तावेज साथ रखने की आवश्यकता पर जोर दिया। साथ ही ओवरलोडिंग और यातायात नियमों के उल्लंघन से बचने की अपील की। परिवहन विभाग के अनुसार, विशेष वाहन जांच अभियान 20 अक्टूबर तक जारी रहेगा। इसके बाद भी जिले में नियमित रूप से वाहनों की जांच की जाएगी। विभाग का उद्देश्य नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई करने के साथ सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना और सुरक्षित यातायात के प्रति लोगों को जागरूक करना है।1
- यह चीख एक मां के जो अपने संतान के लिए क्या दर्द होता है वह बाह्य कर रही अपने कलेक्टर दीदी से ।।😭😭😭🙏🙏 यह चीख एक मां के जो अपने संतान के लिए क्या दर्द होता है वह बाह्य कर रही अपने कलेक्टर दीदी से ।।😭😭😭🙏🙏1
- कटिहार के मनिहारी स्थित नवाबगंज में संजय सर और कमेटियों के विशेष सहयोग से आकार ले रहा है भव्य बड़ी दुर्गा मंदिर! #kisankrupadhyay #local18newsKatihar #Katihar #manihari #Purnia #AajTaknews #Bihar #Patna #ABpNews1
- उप सरपंच नसीब लाल यादव के निधन से पंचायत में शोक की लहर, जनप्रतिनिधियों ने जताया दुख।1
- Post by Lalo Kumar4
- दुर्गा पूजा को लेकर गेराबाड़ी चौक पर उतरे डीएसपी, खुद संभाली यातायात व्यवस्था त्योहार में जाम से निपटने के लिए पुलिस अलर्ट,कटिहार सदर 2 डीएसपी सुनील कुमार शर्मा ने सड़क पर उतरकर संभाला मोर्चा दुर्गा पूजा के मद्देनजर कोढ़ा नगर पंचायत के मुख्य बाजार गेराबाड़ी चौक पर यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट नजर आ रहा है। त्योहार के दौरान बाजार में बढ़ने वाली भीड़ और वाहनों के दबाव को देखते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-2, कटिहार सुनील कुमार शर्मा स्वयं गेराबाड़ी चौक पर पहुंचे और सड़क पर उतरकर यातायात व्यवस्था को व्यवस्थित कराया। इस दौरान एसडीपीओ ने चौक पर वाहनों की आवाजाही को नियंत्रित करते हुए यातायात सुचारू रखने की पहल की। पुलिस की सक्रियता से बाजार क्षेत्र में व्यवस्था बनाए रखने का प्रयास किया गया। मौके पर कोढ़ा थाना के एसआई गोपाल कुमार सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल मौजूद रहे। एसडीपीओ सुनील कुमार शर्मा ने कहा कि दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं और आम लोगों की सुरक्षा पुलिस प्रशासन की प्राथमिकता है। त्योहार के समय बाजारों में भीड़ बढ़ने से जाम की समस्या उत्पन्न हो सकती है। ऐसे में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखना आवश्यक है। उन्होंने लोगों से यातायात नियमों का पालन करने, सड़क पर अनावश्यक वाहन खड़ा नहीं करने और पुलिस प्रशासन को सहयोग देने की अपील की। पुलिस प्रशासन की इस सक्रियता का उद्देश्य दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं, दुकानदारों और राहगीरों को आवागमन में परेशानी से बचाना तथा बाजार में शांति एवं सुरक्षा का माहौल बनाए रखना है।1
- पूर्णिया में आदिवासी घरों पर बुलडोजर, रोती रहीं महिलाएं, मूकदर्शक बनी पुलिस! #shorts #bulldozer #reels1
- आबादपुर की राजस्व कचहरी खंडहर में तब्दील, वर्षों से बंद कार्यालय के जीर्णोद्धार की उठी मांग आबादपुर की राजस्व कचहरी खंडहर में तब्दील, वर्षों से बंद कार्यालय के जीर्णोद्धार की उठी मांग 8–10 पंचायतों के ग्रामीणों को राजस्व संबंधी कार्यों के लिए जाना पड़ता है बारसोई, 20–30 किलोमीटर की दूरी तय करने से लोग परेशान आबादपुर (बारसोई, कटिहार)। कटिहार जिले के बारसोई प्रखंड अंतर्गत आबादपुर थाना के समीप स्थित प्राचीन राजस्व कचहरी भवन आज अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। कभी क्षेत्र के किसानों और जमींदारों के लिए राजस्व संबंधी कार्यों का प्रमुख केंद्र रहा यह कार्यालय अब धीरे-धीरे खंडहर में तब्दील हो चुका है। भवन की जर्जर स्थिति और कार्यालय का नियमित रूप से संचालित नहीं होना स्थानीय ग्रामीणों के लिए चिंता का विषय बना हुआ है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग, अधिकारियों, सांसद और विधायक से भवन का जीर्णोद्धार कराकर कार्यालय को फिर से सुचारु रूप से चालू कराने की मांग की है। अंग्रेजों के जमाने से संचालित होने का दावा ग्रामीणों का कहना है कि उनके पूर्वज बताते थे कि यह राजस्व कार्यालय अंग्रेजों के जमाने से संचालित होता आ रहा है। कभी इस कार्यालय से आसपास की 8 से 10 पंचायतों के राजस्व कर्मचारी किसानों और जमींदारों से लगान एवं राजस्व वसूली से जुड़े कार्य किया करते थे। उस समय यह कार्यालय इलाके के लोगों के लिए काफी महत्वपूर्ण था और ग्रामीणों को अपने राजस्व संबंधी कार्यों के लिए दूर-दराज के कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ते थे। 15–20 साल पहले तक नियमित खुलता था कार्यालय स्थानीय निवासी मो. तसिरुद्दीन ने बताया कि लगभग 15 से 20 वर्ष पहले तक यह कार्यालय नियमित रूप से खुलता था और यहां रोजमर्रा के राजस्व संबंधी कार्य किए जाते थे। लेकिन धीरे-धीरे कर्मचारियों और संबंधित अधिकारियों का आना कम होता गया। कार्यालय का संचालन बंद होने के बाद भवन की देखरेख भी नहीं हुई, जिसके कारण आज इसकी स्थिति खंडहर जैसी हो गई है। वहीं, भगत जी ने बताया कि लगभग दो-तीन साल पहले तक स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस के अवसर पर यहां झंडोत्तोलन के लिए कर्मचारी आया करते थे। लेकिन अब यह परंपरा भी बंद हो गई है। इससे कार्यालय की उपेक्षा और बदहाली का अंदाजा लगाया जा सकता है। कई बार उठाई आवाज, फिर भी नहीं हुई कार्रवाई ग्रामीणों का आरोप है कि राजस्व कचहरी भवन की बदहाली और कार्यालय को दोबारा चालू कराने के लिए कई बार आवेदन दिए गए। अखबारों और मीडिया के माध्यम से भी इस समस्या को प्रमुखता से उठाया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं हुई है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते भवन की मरम्मत और कार्यालय के संचालन की व्यवस्था की गई होती, तो आज इसकी यह स्थिति नहीं होती। 20–30 किलोमीटर की दूरी तय करने से मिलेगी राहत ग्रामीणों के अनुसार, आबादपुर सहित आसपास की 8 से 10 पंचायतों के लोगों को राजस्व संबंधी कार्यों के लिए करीब 20 से 30 किलोमीटर की दूरी तय कर बारसोई जाना पड़ता है। इससे किसानों, बुजुर्गों और आम लोगों को समय तथा पैसे दोनों की परेशानी झेलनी पड़ती है। यदि आबादपुर की राजस्व कचहरी को फिर से चालू कर दिया जाए, तो बड़ी आबादी को राहत मिल सकती है। सांसद, विधायक और प्रशासन से पहल की अपील ग्रामीणों ने संबंधित राजस्व विभाग, सक्षम पदाधिकारियों, सांसद और विधायक से मांग की है कि प्राचीन राजस्व कचहरी भवन का जल्द निरीक्षण कराया जाए। भवन की मरम्मत एवं जीर्णोद्धार के साथ-साथ यहां राजस्व कर्मचारियों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित कर कार्यालय को दोबारा सुचारु रूप से संचालित किया जाए। ग्रामीणों का कहना है कि यह केवल एक पुराने भवन को बचाने का मामला नहीं, बल्कि क्षेत्र के हजारों लोगों को बेहतर प्रशासनिक सुविधा उपलब्ध कराने से जुड़ा सवाल है। मौके पर शमीम, मो. फारूक, डॉ. अस्पाक, आरजू पानवाला, सैदुल, डॉ. आरिफ, जाकीर, अमित कुमार, नमिरुद्दीन, मो. मुन्ना सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे। सभी ने प्रशासन से इस मामले में शीघ्र पहल करने की अपील की।1