महाशिवरात्रि को लेकर बेतिया पुलिस अलर्ट, समकालीन अभियान में 17अभियुक्त गिरफ्तार, शराब, बरामद। महाशिवरात्रि पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने को लेकर बेतिया पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है। इसी क्रम में बीते 24 घंटे के भीतर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में समकालीन अभियान चलाया गया। इस विशेष अभियान के दौरान पुलिस ने अलग-अलग मामलों में कुल 17अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। वहीं कार्रवाई के दौरान 24 लीटर20ml प्रतिबंधित शराब, बरामद की गई है। पुलिस द्वारा सभी गिरफ्तार अभियुक्तों का मेडिकल जांच कराए जाने के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अपराध नियंत्रण और विधि-व्यवस्था के संधारण को लेकर लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं। त्योहार के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या अवैध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बेतिया पुलिस का कहना है कि आगे भी इस तरह के सघन अभियान जारी रहेंगे, ताकि आमजन को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराया जा सके।

- योगापट्टी। प्रखंड क्षेत्र में पशु चोरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार गुरुवार के मध्य रात्रि में बेखौफ चोरों ने दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों से एक भैंस और एक गाय चोरी कर ली। गुरुवार के सुबह करीब 6:00 बजे पशुपालकों की जानकारी हुई बताया जाता है। की योगापट्टी थाना क्षेत्र के हथिया पंचायत स्थित त्रिवेणी चौक की है, जहां रमेश यादव के घर से चोरों ने खपरैलनुमा (खर-फूस) घर में बंधी भैंस की रस्सी काटकर उसे पिकअप वैन में लादकर फरार हो गए। पीड़ित ने बताया कि आहट सुनकर जब उन्होंने रोकने का प्रयास किया तो चार-पांच की संख्या में मौजूद चोरों ने उन्हें घेर लिया और मौके से भाग निकले। उन्होंने गांव के ही चार लोगों पर संलिप्तता का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। दूसरी घटना नवलपुर थाना क्षेत्र के बलुआ भवानीपुर पंचायत अंतर्गत कवलापुर बिरता की है, जहां सतन यादव की दूध देने वाली गाय दरवाजे से चोरी कर ली गई। नवलपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि अब तक आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है, आवेदन मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। लगातार हो रही पशु चोरी की घटनाओं से क्षेत्र के पशुपालकों में भय और आक्रोश व्याप्त है।1
- Post by Sadhana national News1
- बेतिया में सड़क हादसा: दवा लेकर लौट रहे युवक की मौत, घर में शादी की खुशियाँ मातम में बदलीं1
- 09.02.2026. महानगनी पोखर में एक व्यक्ति की लाश मिली थी। पुलिस द्वारा इस कांड का उद्भेदन किया गया। ट्राफिक डीएसपी श्री अतनु दत्ता ने प्रेस कांफ्रेंस कर मीडिया प्रतिनिधियों को दी जानकारी। 12.02.2026.1
- Post by Manish Kumar Social Worker1
- Post by Shambhu Rajbhar1
- केन्द्रीय श्रम संगठनों, संयुक्त किसान मोर्चा, सेवा संघों और ग्रामीण मजदूर मंच के आह्वान पर आयोजित राष्ट्रव्यापी हड़ताल का असर बेतिया में जोरदार दिखा। एटक, किसान सभा और खेत मजदूर मंच के बैनर तले हजारों श्रमिक और किसान सड़कों पर उतरे। आशा कार्यकर्ता, रसोईया, सेविका-सहायिका समेत बड़ी संख्या में महिलाओं की भागीदारी ने आंदोलन को धार दी। प्रदर्शनकारियों ने चार श्रम संहिताएं वापस लेने, स्कीम वर्कर्स को स्थायी करने, लंबित भुगतान जारी करने, ठेका प्रथा खत्म करने, निजीकरण पर रोक, एमएसपी को कानूनी दर्जा, बिजली-बीज बिल वापसी और सभी रिक्त पदों पर बहाली की मांग उठाई। बलिराम भवन से निकला जुलूस स्टेशन चौक पहुंचा, जहां एनएच पर मानव श्रृंखला बनाकर सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की गई। नेतृत्व एटक प्रभारी ओम प्रकाश क्रांति समेत कई नेताओं ने किया। आज 12 फरवरी गुरुवार दोपहर करीब 1 बजे तक शहर में आंदोलन की गूंज साफ सुनाई देती रही।1
- बेतिया समाहरणालय गेट पर प्रदर्शन, पुतला दहन; राष्ट्रव्यापी हड़ताल में हजारों श्रमिक-किसान शामिल1
- Post by Shambhu Rajbhar1