Shuru
Apke Nagar Ki App…
विडियो देखें- ऊधमसिहंनगर(उत्तराखंड) गोलापुल पुलभट्टा पर एक अत्यंत दुखद सड़क दुर्घटना में एक बाइक सवार युवक की दर्दनाक मृत्यु हो गई। उक्त युवक बाइक संख्या UK18R6844 से यात्रा कर रहा था। यह घटना अत्यंत पीड़ादायक है। जनसूचना- यदि किसी भी व्यक्ति को इस बाइक अथवा युवक के संबंध में कोई जानकारी हो, तो कृपया तत्काल संबंधित परिजनों तक सूचना पहुंचाने का कष्ट करें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्यवाही एवं सूचना प्रदान की जा सके।
नवीन चन्द्र आर्य
विडियो देखें- ऊधमसिहंनगर(उत्तराखंड) गोलापुल पुलभट्टा पर एक अत्यंत दुखद सड़क दुर्घटना में एक बाइक सवार युवक की दर्दनाक मृत्यु हो गई। उक्त युवक बाइक संख्या UK18R6844 से यात्रा कर रहा था। यह घटना अत्यंत पीड़ादायक है। जनसूचना- यदि किसी भी व्यक्ति को इस बाइक अथवा युवक के संबंध में कोई जानकारी हो, तो कृपया तत्काल संबंधित परिजनों तक सूचना पहुंचाने का कष्ट करें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्यवाही एवं सूचना प्रदान की जा सके।
More news from Uttarakhand and nearby areas
- बीती रात से बारिश हो रही है और सुबह बारिश ने मूसलाधार रूपधारण कर लिया। स्कूली बच्चे स्कूल नहीं जा सके तो कर्मचारियों को भीगते हुए दफ़्तर जाना पड़ा। मौसम बदलने से ठंड पढ़नी शुरू हो गई है। रोजमर्रा के कार्य प्रभावित हुए हैं और लोग घरों में दुबकने के लिए मजबूर हो चले है। शुक्रवार सुबह मूसलाधार बारिश शुरू हो गई, जो अपरान्ह 11 बजे तक जारी थी। तेज वर्षा से नाले उफान पर बह रहे हैं। कई सड़कों में जलभराव हो गया है। कूड़े के ढेर नैनीझील में समा गए हैं। अलबत्ता नैनी झील के जल स्तर में सुधार हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार वर्षा का दौर अभी कई घंटे जारी रहने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण बारिश हो रही है। यह शक्तिशाली पश्चिमी विक्षोभ है। ऊंची चोटियों में हिमपात की संभावना मौसम विभाग ने जताई है। शनिवार से मौसम में सुधार आ जायेगा। लगातार वर्षा के चलते तापमान में गिरावट आ गई है। पिछले 12 घंटे में 40 मिमी वर्षा हो चुकी है।1
- Post by Jagdish Ballabh Sharma3
- बिलासपुर में मुक़द्दस रमज़ान शरीफ के आखिरी जुमा यानि जुमा तुल विदा(अलविदा)की नमाज़ नगर क्षेत्र की मस्जिदों में सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण सम्पन्न कराई गई।इस दौरान रोजेदार नमाजियों से मस्जिदें फुल रही।शुक्रवार को नगर की जामा मस्जिद,हाजी जी वाली मस्जिद,सय्यदों वाली मस्जिद,खजूरों वाली मस्जिद, अंसारियों वाली मस्जिद, बाजार वाली मस्जिद,अमलताश वाली आदि क्षेत्रभर की मस्जिदों में मुक़द्दस रमज़ान शरीफ के आखिरी जुमा यानि जुमा तुल विदा(अलविदा) की नमाज़ कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण तरीके से अदा की गई।जामा मस्जिद के इमाम कारी अफ़रोज़ आलम,सय्यदों वाली मस्जिद के इमाम मौलवी गुल मोहम्मद और हाजी जी वाली मस्जिद में तस्नीफ हुसैन ने खिताब फरमाते हुए कहा कि "अल्लाह ताआला" ने अपनी मुक़द्दस किताब 'कुरआन' मजीद में इरशाद फरमाते हुए इमान वालों पर रोज़े फ़र्ज़ कर रखें है,जैसे कि दूसरी उम्मत पर फर्ज़ थें।ताकि तुम मुकत्तरी और परहेज़गार बन जाओ।उन्होंने कहा अल्लाह ने इस पाक महीने में रहमत, बरकत और मगफिरत तीनों बेशुमार अपने बंदों पर नाजिल की। हमें चाहिए अपनी कज़ा नमाज़ो को पूरा करें और नेकी का रास्ता अख्तियार कर अपनी दुनिया और आखिरत दोनों बेहतर करें।इस दौरान पुलिस क्षेत्राधिकारी हर्षिता सिंह, प्रभारी निरीक्षक जीत सिंह और कस्बा चौकी प्रभारी योगेश कुमार आदि पुलिस दलबल के साथ मौकें पर मुस्तैद रहे।वही खजुरिया क्षेत्र में भी अलविदा जुमे की नमाज़ को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए थानाध्यक्ष पंकज पंत पुलिस दलबल के साथ भ्रमण पर रहे।4
- कत्युर के इस प्राचीन भगवती माता मंदिर में मांगी गयी मनौती कभी निष्फल नहीं जाती1
- चम्पावत। क्षेत्र के प्रसिद्ध हरेश्वर महादेव मंदिर में बीती रात अराजक तत्वों द्वारा तोड़फोड़ और आगजनी की गंभीर घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार, उपद्रवियों ने मंदिर परिसर में कई स्थानों पर आग लगा दी, मंदिर में रखी नगदी को भी जला दिया तथा पूजन सामग्री और अन्य सामान को इधर-उधर फेंक कर भारी नुकसान पहुंचाया। घटना के बाद स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं में भारी आक्रोश व्याप्त है। लोगों का कहना है कि यह कृत्य आस्था पर सीधा आघात है और दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द आरोपियों की पहचान कर सख्त कार्रवाई की जाए तथा मंदिर परिसर की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जाए। स्थानीय लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो वे उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे।1
- चम्पावत:*“देवीधुरा में प्रस्तावित भूमि पूजन कार्यक्रम को लेकर जिलाधिकारी ने तैयारियों का लिया जायजा,1
- नैनीताल में जबरदस्त बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो चला है। वीडियो देखिए क्या कह रहे हैं उत्तराखंड मौसम विभाग के निदेशक डा सीएस तोमर ।2
- विडियो देखें- रूद्रपुर (उत्तराखंड) रुद्रपुर में खुलेआम जुए का खेल! भीड़भाड़ वाले बाजार में सरेआम लग रही बाजी, जिम्मेदार बेखबर या मौन? सोशल मीडिया में विडियो वायरल1
- Post by Jagdish Ballabh Sharma1