*साप्ताहिक जन शिकायत निवारण दिवस में उपायुक्त ने सुनी आमजन की समस्याएँ, त्वरित कार्रवाई के निर्देश* गुमला: उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में आयोजित साप्ताहिक जन शिकायत निवारण दिवस में जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए नागरिकों ने अपनी व्यक्तिगत एवं सामुदायिक समस्याओं से उपायुक्त को अवगत कराया। इस दौरान तिजराज बिल्डकॉन (पार्टनर विकास कुमार साहू एवं दीपक प्रसाद) द्वारा मौजा दलमादी में प्रदत्त पत्थर खनन पट्टा के संदर्भ में रैयत सहमति पत्र की अपूर्णता एवं त्रुटिपूर्ण प्रस्तुतीकरण के आधार पर खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम, 1957 की धारा 19 के अंतर्गत कार्रवाई किए जाने का आवेदन प्रस्तुत किया गया। इसी क्रम में रामवृत साहु, पिता स्व० शिव शंकर साहु द्वारा कचहरी परिसर में किए गए निर्माण कार्य के एवज में शेष ₹1,00,000/- भुगतान नहीं होने, विभागीय स्तर पर अनियमितता होने तथा लघु सिंचाई, गुमला के कार्यपालक अभियंता द्वारा भुगतान में विलंब किए जाने के संबंध में शिकायत दर्ज कराई गई। वहीं ग्राम भरनो, थाना भरनो, जिला गुमला निवासी स्व० हीरालाल मारवाड़ी से संबंधित प्रकरण में आवेदक द्वारा ऑनलाइन परिसोधन पोर्टल के माध्यम से आवेदन करने के बावजूद तकनीकी त्रुटि के कारण खतियान एवं रजिस्टर-2 में नाम अंकित नहीं होने तथा आवेदन लंबित रहने की समस्या उपायुक्त के समक्ष रखी गई। इसके अतिरिक्त मौजा भरनो, थाना भरनो, जिला गुमला स्थित भूमि के वैध स्वामित्व के बावजूद अंतर्गत म्यूटेशन (नामांतरण) लंबित रहने के संबंध में भी आवेदन प्रस्तुत किया गया। साथ ही ग्राम पंचायत लुंगटू, प्रखंड बसिया की मुखिया द्वारा कुलुसेरा तानालोया स्थित कोयल नदी के बालू घाट को पुनः जिला सर्वेक्षण प्रतिवेदन (DSR) में शामिल करने एवं 100 CFT बालू चालान स्वीकृत करने की मांग की गई, जिससे स्थानीय स्तर पर विकास कार्य एवं रोजगार को गति मिल सके। उपायुक्त ने सभी प्राप्त आवेदनों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक मामले की निष्पक्ष जांच कर प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध एवं संवेदनशीलता के साथ निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि जन शिकायत निवारण दिवस आमजन की समस्याओं के समाधान का एक महत्वपूर्ण मंच है, जहां प्रत्येक आवेदन पर त्वरित कार्रवाई प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

- Post by Dipak gupta1
- सिसई प्रखंड लरंगो पंचायत के अंतर्गत लोहनजारा ग्राम के खेल मैदान में मंगलवार को जिला कृषि कार्यालय के सौजन्य से प्रखंड स्तरीय आत्मा किसान मेला सह उत्पाद प्रदर्शनी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि जिला परिषद अध्यक्ष किरण बाड़ा, जिप सदस्य विजय लक्ष्मी कुमारी, प्रमुख मीना देवी, बीडीओ रमेश कुमार यादव ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। कार्यक्रम में सभी मौसमी फसलों से तैयार फसलों का अलग अलग स्टॉल में प्रदर्शनी लगाया गया था। कार्यक्रम में उन्नत किस्म की खेती करने वाले किसानों को सम्मानित किया गया। प्रदर्शनी कार्यक्रम में जिला कृषि पदाधिकारी शुभम प्रिय टीयू, प्रखंड विकास पदाधिकारी सिसई एवं भरनो जिला परिषद सदस्य, प्रखंड प्रमुख, बीस सूत्री अध्यक्ष, पंचायत समिति सदस्य, बीटीएम, एटीम और किसान उपस्थित हुए।1
- सिसई (गुमला)। सिसई प्रखंड कार्यालय सभागार में बीडीओ रमेश कुमार यादव की अध्यक्षता में मतदाता गहन पुनर्निरीक्षण (एसआईआर) 2026 से संबंधित सभी बीएलओ एवं बीएलओ पर्यवेक्षकों को एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान बीडीओ ने उपस्थित कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए कहा कि जल्द ही मतदाता गहन पुनर्निरीक्षण कार्य शुरू होने वाला है ऐसे में सभी बीएलओ एवं बीएलओ पर्यवेक्षक अपनी तैयारियां पूरी रखें और जिम्मेदारी के साथ कार्य करें। सभी बीएलओ को अपने अपने क्षेत्र के सभी घरों में स्टिकर चिस्पाने एवं नोशनल नंबर कैसे दर्शाया जाना है, से संबंधित प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही किसी भी योग्य मतदाता का नाम मतदाता सूची में किसी भी प्रकार से छूटने न पाए इस विषय में खास सावधानी रखने को कहा गया। उन्होंने कहा कि बीएलओ और पर्यवेक्षक मतदाता सूची में दर्ज नामों की सावधानी पूर्वक जांच करें और यदि किसी मतदाता के नाम में किसी प्रकार की त्रुटि या अशुद्धि हो तो उसे समय रहते ठीक किया जाय। साथ ही उन्होंने विशेष रूप से महिलाओं के संबंध में कहा कि विवाह के बाद जिन महिलाओं का नाम मायके की मतदाता सूची में दर्ज हो तो उनका नाम संबंधित स्थान से मंगाकर वर्तमान निवास स्थान के मतदाता सूची में मैपिंग करना सुनिश्चित करें। वहीं एएसडीडी की सूची का पुनः सत्यापन करने के लिए सभी बीएलओ को दिशा निर्देश दिया गया। बैठक में रमेश कुमार यादव प्रखंड विकास पदाधिकारी सिसई, सोमराई किंडो प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी सिसई, सुमित केशरी निर्वाचन शाखा सिसई सहित सभी निर्वाचन पर्यवेक्षक, सहायक अभियंता,कनीय अभियंता एवं पंचायत सचिव उपस्थित थे।3
- सिसई प्रखंड अंतर्गत मतदाता सूची गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम 2026 से संबंधित सभी बीएलओ एवं बीएलओ पर्यवेक्षकों को प्रखंड विकास पदाधिकारी के अध्यक्षता में प्रशिक्षण दिया गया जिसमें सभी बीएलओ को अपने क्षेत्र में सभी घरों में स्टिकर को चिस्पा करने एवं नोशनल नंबर कैसे दर्शाया जाना है, से संबंधित प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही योग्य मतदाता किसी भी प्रकार से छूटे ना बतलाया गयाl ASDD की सूची का का पुनः सत्यापन करने का निर्देश सभी बीएलओ को दिया गया l बैठक में रमेश कुमार यादव, प्रखंड विकास पदाधिकारी, सिसई/ सोमराई कीड़ो, प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी, सिसई/ सुमित केशरी, निर्वाचन शाखा, सिसई/ सभी निर्वाचन पर्यवेक्षक सहायक अभियंता/कनीय अभियंता एवं पंचायत सचिव उपस्थित रहे ।1
- चैनपुर प्रखंड अंतर्गत कुरूमगढ़ थाना परिसर में मंगलवार को आगामी पर्व ईद, सरहुल एवं रामनवमी को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी दिनेश कुमार ने की।1
- सरहुल,ईद एवं रामनवमी त्यौहार को लेकर शांति समिति सदस्यों के साथ पदाधिकारी जनप्रतिनिधयों के उपस्थिति में किया विचार विमर्श1
- गुमला: जन शिकायत निवारण दिवस के माध्यम से जिला प्रशासन द्वारा न केवल समस्याओं का समाधान किया जा रहा है, बल्कि जरूरतमंदों के जीवन में नई उम्मीद भी जगाई जा रही है। इसका एक भावुक उदाहरण आज उस समय देखने को मिला, जब पूनम देवी अपने 13 माह के पुत्र शिवांश साहू के साथ उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित से मिलने पहुंचीं और उन्होंने भावुक होकर आभार व्यक्त किया। पूनम देवी ने बताया कि उनके पुत्र शिवांश का जन्म समय से पूर्व (लगभग 6 माह में) हो गया था, जिसके कारण उसके आंखों के रेटीना में गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई थी और वह देखने में असमर्थ था। बच्चे के इलाज के लिए वे चेन्नई तक गईं, जहां काफी आर्थिक खर्च के बावजूद भी समुचित उपचार संभव नहीं हो पाया। इस स्थिति में परिवार अत्यंत निराश और परेशान था। उन्होंने बताया कि एक परिचित के सुझाव पर वे जन शिकायत निवारण दिवस में अपनी समस्या लेकर उपायुक्त से मिलीं। उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल पहल की और अगले ही दिन बच्चे के इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित कराई। उपायुक्त के सहयोग से रांची स्थित IRIS अस्पताल में बच्चे का समुचित उपचार प्रारंभ हुआ। बच्चे के दोनों आंखों के रेटीना का पहला ऑपरेशन 14 अक्टूबर 2025 को तथा दूसरा ऑपरेशन दिसंबर माह में सफलतापूर्वक किया गया। ऑपरेशन के पश्चात अब बच्चा रोशनी को पहचानने लगा है, जो परिवार के लिए किसी चमत्कार से कम नहीं है। पूनम देवी ने बताया कि पूरे उपचार में लगभग 1.5 लाख रुपये का खर्च आया, जिसमें उपायुक्त द्वारा सहयोग मिलने से उन्हें आर्थिक चिंता नहीं करनी पड़ी। उन्होंने कहा कि यदि समय पर सहायता नहीं मिलती, तो उनके बच्चे का भविष्य अंधकारमय हो सकता था। आज पुनः जन शिकायत निवारण दिवस में उपायुक्त से मुलाकात के दौरान पूनम देवी भावुक हो उठीं और उन्होंने उपायुक्त के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया। उपायुक्त ने भी परिवार को आश्वस्त किया कि बच्चे के आगामी लेंस ऑपरेशन सहित सभी आवश्यक उपचार की व्यवस्था कराई जाएगी तथा उन्हें किसी प्रकार की चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। यह पहल दर्शाती है कि जन शिकायत निवारण दिवस केवल समस्याओं के समाधान का मंच नहीं, बल्कि जरूरतमंदों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने का सशक्त माध्यम बन रहा है।2
- Post by Dipak gupta2