logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बैंक को जीवंत बनाने वाले शाखा प्रबंधक रामनरेश रावत को भावभीनी विदाई दुद्धी सोनभद्र। उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक, जिसका उद्देश्य किसानों व कास्तकारों को गांव-गांव जोड़कर सहकारिता को मजबूत करना है, ने दुद्धी शाखा के शाखा प्रबंधक रामनरेश रावत के सेवानिवृत्ति अवसर पर कस्बा स्थित होटल ग्रीन स्टार में विदाई समारोह आयोजित किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजेश कुमार मिश्र (निदेशक) ने अपने सम्बोधन में कहा कि मोदी सरकार का लक्ष्य सहकारिता को गांव-गांव तक पहुँचाना है ताकि अन्नदाता व किसान सस्ते दर पर ऋण पाकर विकास की मुख्य धारा से जुड़े। राजेश कुमार मिश्र ने कहा कि विषम परिस्थितियों में भी दुद्धी जैसे क्षेत्र में बैंक को सक्रिय और जीवंत बनाने के लिए सेवानिवृत्त शाखा प्रबंधक रामनरेश रावत ने अतुलनीय प्रयास किए। एक वर्ष में 80 लाख रुपए तक के लोन का वितरित कर बैंक की कार्यक्षमता बढ़ाने में उनका योगदान सराहनीय है। उन्होंने आगे कहा कि रावत सेवानिवृत्ति के बाद सहकार भारती से जुड़ने का प्रयास करेंगे, जिससे उनका अनुभव सहकारिता क्षेत्र को लाभ पहुँचा सकेगा। विशिष्ट अतिथि शैलेंद्र सिंह (आरएम, एलडीबी बैंक) ने उद्बोधन में कहा कि विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने में सहकारिता की भूमिका अहम है। सरकार की कृषि समृद्धि लोन योजना के तहत महज 6 प्रतिशत ब्याज पर किसानों को ऋण देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास जारी है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिला पंचायत सदस्य जुबेर आलम ने कहा कि बैंक को कठिन स्थिति से बाहर लाने में रामनरेश रावत के अथक परिश्रम का विशेष योगदान रहा। विंध्यवासिनी प्रसाद व अन्य वक्ताओं ने भी रावत के कार्य और व्यवहार की खुले दिल से प्रशंसा की। सेवानिवृत्ति के अवसर पर भावुक होते हुए रामनरेश रावत ने कहा कि उन्हें कभी-कभी कठिन परिस्थितियाँ झेलनी पड़ीं, पर निष्ठा और ईमानदारी से काम कर उन्होंने बैंक को आगे बढ़ाने में सफलता पायी। उन्होंने दुद्धी सहकारिता के परिवार, बैंक कर्मचारियों तथा स्थानीय लोगों के सहयोग और प्रोत्साहन के लिए आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन मोहम्मद आसिफ जमाल (प्रदेश कर्मचारी संघ महामंत्री) ने किया। मुख्य अतिथि ने सभी सहकारी सहयोगी संस्थाओं का निरीक्षण कर प्रसन्नता व्यक्त की। समारोह में भाजपा प्रबुद्ध प्रकोष्ठ मंडल संयोजक जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी, अजय कुमार मिश्र (वरिष्ठ प्रबंधक), शशि भूषण सिंह (शाखा अध्यक्ष, रॉबर्ट्सगंज), मोहन प्रसाद (प्रबंधक, डीसीबी), राम अचल, घनश्याम कुशवाहा, प्रमोद यादव, दिलीप तिवारी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

6 hrs ago
user_विवेक कुमार चन्द्रवंशी
विवेक कुमार चन्द्रवंशी
Local News Reporter दुद्धी, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश•
6 hrs ago
e6e0fc68-8408-4d7b-b85b-0c3eaec7798f

बैंक को जीवंत बनाने वाले शाखा प्रबंधक रामनरेश रावत को भावभीनी विदाई दुद्धी सोनभद्र। उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक, जिसका उद्देश्य किसानों व कास्तकारों को गांव-गांव जोड़कर सहकारिता को मजबूत करना है, ने दुद्धी शाखा के शाखा प्रबंधक रामनरेश रावत के सेवानिवृत्ति अवसर पर कस्बा स्थित होटल ग्रीन स्टार में विदाई समारोह आयोजित किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजेश कुमार मिश्र (निदेशक) ने अपने सम्बोधन में कहा कि मोदी सरकार का लक्ष्य सहकारिता को गांव-गांव तक पहुँचाना है ताकि अन्नदाता व किसान सस्ते दर पर ऋण पाकर विकास की मुख्य धारा से जुड़े। राजेश कुमार मिश्र ने कहा कि विषम परिस्थितियों में भी दुद्धी जैसे क्षेत्र में बैंक को सक्रिय और जीवंत बनाने के लिए सेवानिवृत्त शाखा प्रबंधक रामनरेश रावत ने अतुलनीय प्रयास किए। एक वर्ष

87f21593-2697-4ab2-8e06-bf6ff10b1766

में 80 लाख रुपए तक के लोन का वितरित कर बैंक की कार्यक्षमता बढ़ाने में उनका योगदान सराहनीय है। उन्होंने आगे कहा कि रावत सेवानिवृत्ति के बाद सहकार भारती से जुड़ने का प्रयास करेंगे, जिससे उनका अनुभव सहकारिता क्षेत्र को लाभ पहुँचा सकेगा। विशिष्ट अतिथि शैलेंद्र सिंह (आरएम, एलडीबी बैंक) ने उद्बोधन में कहा कि विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने में सहकारिता की भूमिका अहम है। सरकार की कृषि समृद्धि लोन योजना के तहत महज 6 प्रतिशत ब्याज पर किसानों को ऋण देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास जारी है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिला पंचायत सदस्य जुबेर आलम ने कहा कि बैंक को कठिन स्थिति से बाहर लाने में रामनरेश रावत के अथक परिश्रम का विशेष योगदान रहा। विंध्यवासिनी प्रसाद व अन्य वक्ताओं ने

72ad5655-2474-410c-a64a-3542b9f3c84a

भी रावत के कार्य और व्यवहार की खुले दिल से प्रशंसा की। सेवानिवृत्ति के अवसर पर भावुक होते हुए रामनरेश रावत ने कहा कि उन्हें कभी-कभी कठिन परिस्थितियाँ झेलनी पड़ीं, पर निष्ठा और ईमानदारी से काम कर उन्होंने बैंक को आगे बढ़ाने में सफलता पायी। उन्होंने दुद्धी सहकारिता के परिवार, बैंक कर्मचारियों तथा स्थानीय लोगों के सहयोग और प्रोत्साहन के लिए आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन मोहम्मद आसिफ जमाल (प्रदेश कर्मचारी संघ महामंत्री) ने किया। मुख्य अतिथि ने सभी सहकारी सहयोगी संस्थाओं का निरीक्षण कर प्रसन्नता व्यक्त की। समारोह में भाजपा प्रबुद्ध प्रकोष्ठ मंडल संयोजक जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी, अजय कुमार मिश्र (वरिष्ठ प्रबंधक), शशि भूषण सिंह (शाखा अध्यक्ष, रॉबर्ट्सगंज), मोहन प्रसाद (प्रबंधक, डीसीबी), राम अचल, घनश्याम कुशवाहा, प्रमोद यादव, दिलीप तिवारी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • 🚨 सोनभद्र: बिल्ली-मारकुण्डी खनन क्षेत्र पर गंभीर आरोप पर्यावरण संरक्षण कार्यकर्ता निर्भय चौधरी ने श्रीराम एसोसिएट्स समेत कई खदानों पर डीजीएमएस मानकों की अनदेखी, अत्यधिक ब्लास्टिंग, पर्यावरणीय नियमों के उल्लंघन और स्थानीय रोजगार की उपेक्षा के आरोप लगाए हैं। मामले की स्वतंत्र जांच और कार्रवाई की मांग की गई है। फिलहाल आरोपों पर खान विभाग की आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। #Sonbhadra #Mining #BreakingNews ⚠️⛏️🌿
    1
    🚨 सोनभद्र: बिल्ली-मारकुण्डी खनन क्षेत्र पर गंभीर आरोप
पर्यावरण संरक्षण कार्यकर्ता निर्भय चौधरी ने श्रीराम एसोसिएट्स समेत कई खदानों पर डीजीएमएस मानकों की अनदेखी, अत्यधिक ब्लास्टिंग, पर्यावरणीय नियमों के उल्लंघन और स्थानीय रोजगार की उपेक्षा के आरोप लगाए हैं। मामले की स्वतंत्र जांच और कार्रवाई की मांग की गई है। फिलहाल आरोपों पर खान विभाग की आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। #Sonbhadra #Mining #BreakingNews ⚠️⛏️🌿
    user_Buro chief Sonbhadra Kameshwar Buro Chief
    Buro chief Sonbhadra Kameshwar Buro Chief
    आवाज न्यूज़ 24X7 ब्यूरो चीफ ओबरा, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • बेरोजगारी पर सर्वे झारखंड राज्य के गढ़वा जिले में संजय तिवारी अध्यक्ष ज्ञान विज्ञान समिति ने किया सर्वेक्षण ज्ञान विज्ञान समिति , गढ़वा जिला बेरोजगारी सर्वेक्षण रिपोर्ट जारी गढ़वा, 31 जुलाई 2026 ज्ञान विज्ञान समिति झारखण्ड द्वारा अगस्त-सितंबर 2025 में संपन्न “झारखंड बेरोजगारी सर्वेक्षण” की गढ़वा जिला रिपोर्ट आज प्रेस को जारी की गई। राज्य के 18 जिलों में कुल 4,678 लोगों पर आधारित इस महत्वपूर्ण सर्वेक्षण में गढ़वा जिले से 216 उत्तरदाताओं का नमूना शामिल था। रिपोर्ट गढ़वा में रोजगार की गंभीर स्थिति, युवाओं की निराशा और स्थानीय स्तर पर समाधान की आवश्यकता को स्पष्ट रूप से उजागर करती है। यह सर्वेक्षण गढ़वा जिले में लगभग 10 समर्पित स्वयंसेवकों के माध्यम से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इनमें जिला अध्यक्ष संजय तिवारी के नेतृत्व में नगर उटारी के विनोद ठाकुर, धुरकी के विनोद कुमार शाह, गढ़वा के युगेन्द्र नाथ चौबे, भवनाथपूर के विजय कुमार तथा खरौनधी के शशि प्रकाश चन्द्र प्रमुख रूप से शामिल रहे। इनके अतिरिक्त अन्य स्वयंसेवकों ने भी मैदानी स्तर पर सक्रिय भूमिका निभाई। समिति इन सभी स्वयंसेवकों के अथक परिश्रम और निष्ठा की सराहना करती है, जिनके सहयोग से यह सर्वेक्षण संभव हो सका। सर्वेक्षण के प्रमुख निष्कर्ष: 216 उत्तरदाताओं में पुरुष लगभग 58.47% और महिलाएं 41.53% थीं। औसत आयु 30 वर्ष रही। 96% उत्तरदाता शिक्षित पाए गए। आय के प्रमुख स्रोत मजदूरी (59%), खेती (57.5%) और स्वरोजगार (15.3%) रहे। 71% उत्तरदाता रोजगार की तलाश में थे। अच्छे रोजगार मिलने की संभावना पर 49% ने “बहुत कम”, 21% ने “नहीं के बराबर” तथा मात्र 16% ने “बहुत ज्यादा” बताया। भविष्य को लेकर 15.3% लोगों ने “कोई उम्मीद नहीं” और 35% ने “बहुत परेशान” होने की बात कही। आशावादी उत्तरदाताओं की संख्या एक-चौथाई से भी कम रही। 95% से अधिक लोगों का मत है कि समय के साथ बेरोजगारी की स्थिति और खराब हो रही है। बेरोजगारी के प्रमुख कारणों में केंद्र व राज्य सरकार की नीतियां, खराब सिस्टम, संसाधनों की कमी और कौशल का अभाव सामने आए। स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन के लिए खेती, कृषि-आधारित उद्योग और कुटीर उद्योग को सबसे प्रभावी विकल्प बताया गया। स्वरोजगार के लिए पूंजी, मजबूत बाजार, जमीन और कौशल प्रशिक्षण की सबसे अधिक आवश्यकता बताई गई। समिति का संतुलित आह्वान: ज्ञान विज्ञान समिति का स्पष्ट मत है कि गढ़वा जैसे जिलों में ग्रामीण युवाओं और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों में गहरी निराशा व्याप्त है। साथ ही समिति यह भी मानती है कि स्थानीय स्तर पर खेती, कुटीर उद्योग और कौशल विकास को मजबूत करके स्थिति में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है। समिति ने नीति निर्माताओं से कौशल एवं बुनियादी ढांचे में निवेश, छोटे उद्योगों व युवा उद्यमियों को सहायता तथा असंगठित क्षेत्र को संगठित करने की दिशा में ठोस एवं व्यावहारिक कदम उठाने की अपील की है।
    1
    बेरोजगारी पर सर्वे 
झारखंड राज्य के गढ़वा जिले में संजय तिवारी अध्यक्ष ज्ञान विज्ञान समिति ने किया सर्वेक्षण 
ज्ञान विज्ञान समिति , 
गढ़वा जिला बेरोजगारी सर्वेक्षण रिपोर्ट जारी
गढ़वा, 31 जुलाई 2026
ज्ञान विज्ञान समिति झारखण्ड द्वारा अगस्त-सितंबर 2025 में संपन्न “झारखंड बेरोजगारी सर्वेक्षण” की गढ़वा जिला रिपोर्ट आज प्रेस को जारी की गई। राज्य के 18 जिलों में कुल 4,678 लोगों पर आधारित इस महत्वपूर्ण सर्वेक्षण में गढ़वा जिले से 216 उत्तरदाताओं का नमूना शामिल था। रिपोर्ट गढ़वा में रोजगार की गंभीर स्थिति, युवाओं की निराशा और स्थानीय स्तर पर समाधान की आवश्यकता को स्पष्ट रूप से उजागर करती है।
यह सर्वेक्षण गढ़वा जिले में लगभग 10 समर्पित स्वयंसेवकों के माध्यम से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इनमें जिला अध्यक्ष संजय तिवारी के नेतृत्व में नगर उटारी के विनोद ठाकुर, धुरकी के विनोद कुमार शाह, गढ़वा के युगेन्द्र नाथ चौबे, भवनाथपूर के विजय कुमार तथा खरौनधी के शशि प्रकाश चन्द्र प्रमुख रूप से शामिल रहे। इनके अतिरिक्त अन्य स्वयंसेवकों ने भी मैदानी स्तर पर सक्रिय भूमिका निभाई। समिति इन सभी स्वयंसेवकों के अथक परिश्रम और निष्ठा की सराहना करती है, जिनके सहयोग से यह सर्वेक्षण संभव हो सका।
सर्वेक्षण के प्रमुख निष्कर्ष:
216 उत्तरदाताओं में पुरुष लगभग 58.47% और महिलाएं 41.53% थीं। औसत आयु 30 वर्ष रही। 96% उत्तरदाता शिक्षित पाए गए।
आय के प्रमुख स्रोत मजदूरी (59%), खेती (57.5%) और स्वरोजगार (15.3%) रहे।
71% उत्तरदाता रोजगार की तलाश में थे। अच्छे रोजगार मिलने की संभावना पर 49% ने “बहुत कम”, 21% ने “नहीं के बराबर” तथा मात्र 16% ने “बहुत ज्यादा” बताया।
भविष्य को लेकर 15.3% लोगों ने “कोई उम्मीद नहीं” और 35% ने “बहुत परेशान” होने की बात कही। आशावादी उत्तरदाताओं की संख्या एक-चौथाई से भी कम रही।
95% से अधिक लोगों का मत है कि समय के साथ बेरोजगारी की स्थिति और खराब हो रही है।
बेरोजगारी के प्रमुख कारणों में केंद्र व राज्य सरकार की नीतियां, खराब सिस्टम, संसाधनों की कमी और कौशल का अभाव सामने आए।
स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन के लिए खेती, कृषि-आधारित उद्योग और कुटीर उद्योग को सबसे प्रभावी विकल्प बताया गया। स्वरोजगार के लिए पूंजी, मजबूत बाजार, जमीन और कौशल प्रशिक्षण की सबसे अधिक आवश्यकता बताई गई।
समिति का संतुलित आह्वान:
ज्ञान विज्ञान समिति का स्पष्ट मत है कि गढ़वा जैसे जिलों में ग्रामीण युवाओं और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों में गहरी निराशा व्याप्त है। साथ ही समिति यह भी मानती है कि स्थानीय स्तर पर खेती, कुटीर उद्योग और कौशल विकास को मजबूत करके स्थिति में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है। 
समिति ने नीति निर्माताओं से कौशल एवं बुनियादी ढांचे में निवेश, छोटे उद्योगों व युवा उद्यमियों को सहायता तथा असंगठित क्षेत्र को संगठित करने की दिशा में ठोस एवं व्यावहारिक कदम उठाने की अपील की है।
    user_Shital vishwakarma
    Shital vishwakarma
    पत्रकार बिश्नुनपुर, गढवा•
    4 hrs ago
  • प्रोटेस्ट में रोने लगा यह लड़का, झारखंडी युवाओं का हाल देखिए ! प्रोटेस्ट में रोने लगा यह लड़का, झारखंडी युवाओं का हाल देखिए !
    1
    प्रोटेस्ट में रोने लगा यह लड़का, झारखंडी युवाओं का हाल देखिए !
प्रोटेस्ट में रोने लगा यह लड़का, झारखंडी युवाओं का हाल देखिए !
    user_Active line News
    Active line News
    Court reporter गढ़वा, गढ़वा, झारखंड•
    8 hrs ago
  • *नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0,अभियान SDOP गायत्री तिवारी* नशे से दूरी है जरूरी2.0 अभियान कार्यक्रम। यदि परिवार को खुश रखना है तो आज ही नशे को न कहें 💪 'नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0'
    1
    *नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0,अभियान
 SDOP गायत्री तिवारी*
नशे से दूरी है जरूरी2.0 अभियान कार्यक्रम।
यदि परिवार को खुश रखना है तो आज ही नशे को न कहें 💪
'नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0'
    user_Amrendra Shukla पत्रकार
    Amrendra Shukla पत्रकार
    Local News Reporter सिंगरौली नगर, सिंगरौली, मध्य प्रदेश•
    17 hrs ago
  • गढ़वा। मोबाइल दिखेगा खूबसुरत! उपेंद्र मोबाइल दुकान मिनी बस स्टैंड गढ़वा गढ़वा के मिनी बस स्टैंड स्थित उपेंद्र मोबाइल दुकान पर मोबाइल को आकर्षक और प्रीमियम लुक देने के लिए स्टाइलिश बैक कवर, टेम्पर्ड ग्लास और मोबाइल एक्सेसरीज़ की शानदार रेंज उपलब्ध है। अगर आप अपने मोबाइल को नया और खूबसूरत लुक देना चाहते हैं, तो एक बार उपेंद्र मोबाइल दुकान जरूर जाएं।
    1
    गढ़वा। मोबाइल दिखेगा खूबसुरत! उपेंद्र मोबाइल दुकान मिनी बस स्टैंड गढ़वा
गढ़वा के मिनी बस स्टैंड स्थित उपेंद्र मोबाइल दुकान पर मोबाइल को आकर्षक और प्रीमियम लुक देने के लिए स्टाइलिश बैक कवर, टेम्पर्ड ग्लास और मोबाइल एक्सेसरीज़ की शानदार रेंज उपलब्ध है। अगर आप अपने मोबाइल को नया और खूबसूरत लुक देना चाहते हैं, तो एक बार उपेंद्र मोबाइल दुकान जरूर जाएं।
    user_Green Line News, Md Mostaque
    Green Line News, Md Mostaque
    पत्रकार गढ़वा, गढ़वा, झारखंड•
    18 hrs ago
  • कुशमाही वन भूमि विवाद: पीवीटीजी समुदाय पर हमले और वन अधिकार उल्लंघन के आरोप, ग्राम सभा ने मुख्यमंत्री से की उच्चस्तरीय जांच व कार्रवाई की मांग कुशमाही वन भूमि विवाद: पीवीटीजी समुदाय पर हमले और वन अधिकार उल्लंघन के आरोप, ग्राम सभा ने मुख्यमंत्री से की उच्चस्तरीय जांच व कार्रवाई की मांग
    1
    कुशमाही वन भूमि विवाद: पीवीटीजी समुदाय पर हमले और वन अधिकार उल्लंघन के आरोप, ग्राम सभा ने मुख्यमंत्री से की उच्चस्तरीय जांच व कार्रवाई की मांग
कुशमाही वन भूमि विवाद: पीवीटीजी समुदाय पर हमले और वन अधिकार उल्लंघन के आरोप, ग्राम सभा ने मुख्यमंत्री से की उच्चस्तरीय जांच व कार्रवाई की मांग
    user_SAMACHAR TV GLOBAL
    SAMACHAR TV GLOBAL
    गढ़वा, गढ़वा, झारखंड•
    21 hrs ago
  • 🌳 सोनभद्र: "पेड़ हैं तो प्राण हैं" जनआंदोलन को मिली नई ताकत कोन ब्लॉक के खलटंगवा गांव में आदिवासी परिवारों के बीच फलदार पौधों का वितरण किया गया। कार्यक्रम में जल, जंगल और जमीन की रक्षा का संकल्प लेते हुए पर्यावरण संरक्षण और पौधारोपण का संदेश दिया गया। #Sonbhadra #SaveTrees #JalJungleJameen 🌱🌿✊
    1
    🌳 सोनभद्र: "पेड़ हैं तो प्राण हैं" जनआंदोलन को मिली नई ताकत
कोन ब्लॉक के खलटंगवा गांव में आदिवासी परिवारों के बीच फलदार पौधों का वितरण किया गया। कार्यक्रम में जल, जंगल और जमीन की रक्षा का संकल्प लेते हुए पर्यावरण संरक्षण और पौधारोपण का संदेश दिया गया। #Sonbhadra #SaveTrees #JalJungleJameen 🌱🌿✊
    user_Buro chief Sonbhadra Kameshwar Buro Chief
    Buro chief Sonbhadra Kameshwar Buro Chief
    आवाज न्यूज़ 24X7 ब्यूरो चीफ ओबरा, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • पटना में बनेगा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मंदिर ट्रांसजेंडर संगठन का ऐलान
    1
    पटना में बनेगा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मंदिर ट्रांसजेंडर संगठन का ऐलान
    user_Shital vishwakarma
    Shital vishwakarma
    पत्रकार बिश्नुनपुर, गढवा•
    4 hrs ago
  • 50 वर्षीय व्यक्ति को रसेल वाइपर ने डस लिया, पांच घंटे झाड़‑फूंक के बाद भर्ती,स्थिति गंभीर ,सीएचसी में इलाज जारी (दुद्धी सोनभद्र रिपोर्ट नितेश कुमार) दुद्धी (सोनभद्र)। कोतवाली क्षेत्र के बघाडू गांव में गुरुवार को शौच के लिए गए 50 वर्षीय जगदीश पुत्र स्व. रामदेव को घास में छिपे रसेल वाइपर सर्प ने डस लिया। घटना के बाद परिजन करीब पांच घंटे तक घर पर ही झाड़‑फूंक कराते रहे, तब जाकर गंभीर हालत पर उन्हें अस्पताल लाया गया। जानकारी के मुताबिक, घटना आज दोपहर लगभग 12 बजे की बताई गई ।जब जगदीश अपने घर के बाहर शौच के लिए गए थे। अचानक घास में छिपे सर्प ने उनके बाएं पैर पर काटा लिया। परिजन शुरुआत में घटना के बाद से झाड़‑फूंक कराते रहे, लेकिन लगभग चार-पांच घंटे बाद गंभीरता बढ़ने और पैर में सूजन बढ़ने पर उन्होंने एम्बुलेंस को बुलाया। एंबुलेंस 102 के चालक हीरालाल ने सूचना मिलने पर मरीज को सुरक्षित चिकित्सकीय केन्द्र पहुंचाया। सीएचसी के चिकित्सक डॉ. विनोद सिंह ने त्वरित प्राथमिक उपचार शुरू किया।चिकित्सक ने बताया कि समय पर अस्पताल न पहुँचने के कारण घाव ठीक होने में चार‑पांच दिन लग सकते हैं, पर अभी मरीज की हालत नियंत्रण में है और उपचार जारी है। 50 वर्षीय व्यक्ति को रसेल वाइपर ने डस लिया, पांच घंटे झाड़‑फूंक के बाद भर्ती,स्थिति गंभीर ,सीएचसी में इलाज जारी (दुद्धी सोनभद्र रिपोर्ट नितेश कुमार) दुद्धी (सोनभद्र)। कोतवाली क्षेत्र के बघाडू गांव में गुरुवार को शौच के लिए गए 50 वर्षीय जगदीश पुत्र स्व. रामदेव को घास में छिपे रसेल वाइपर सर्प ने डस लिया। घटना के बाद परिजन करीब पांच घंटे तक घर पर ही झाड़‑फूंक कराते रहे, तब जाकर गंभीर हालत पर उन्हें अस्पताल लाया गया। जानकारी के मुताबिक, घटना आज दोपहर लगभग 12 बजे की बताई गई ।जब जगदीश अपने घर के बाहर शौच के लिए गए थे। अचानक घास में छिपे सर्प ने उनके बाएं पैर पर काटा लिया। परिजन शुरुआत में घटना के बाद से झाड़‑फूंक कराते रहे, लेकिन लगभग चार-पांच घंटे बाद गंभीरता बढ़ने और पैर में सूजन बढ़ने पर उन्होंने एम्बुलेंस को बुलाया। एंबुलेंस 102 के चालक हीरालाल ने सूचना मिलने पर मरीज को सुरक्षित चिकित्सकीय केन्द्र पहुंचाया। सीएचसी के चिकित्सक डॉ. विनोद सिंह ने त्वरित प्राथमिक उपचार शुरू किया।चिकित्सक ने बताया कि समय पर अस्पताल न पहुँचने के कारण घाव ठीक होने में चार‑पांच दिन लग सकते हैं, पर अभी मरीज की हालत नियंत्रण में है और उपचार जारी है।
    1
    50 वर्षीय व्यक्ति को रसेल वाइपर ने डस लिया, पांच घंटे झाड़‑फूंक के बाद भर्ती,स्थिति गंभीर ,सीएचसी में इलाज जारी
(दुद्धी सोनभद्र रिपोर्ट नितेश कुमार)

दुद्धी (सोनभद्र)। कोतवाली क्षेत्र के बघाडू गांव में गुरुवार को शौच के लिए गए 50 वर्षीय जगदीश पुत्र स्व. रामदेव को घास में छिपे रसेल वाइपर सर्प ने डस लिया। घटना के बाद परिजन करीब पांच घंटे तक घर पर ही झाड़‑फूंक कराते रहे, तब जाकर गंभीर हालत पर उन्हें अस्पताल लाया गया।
जानकारी के मुताबिक, घटना आज दोपहर लगभग 12 बजे की बताई गई ।जब जगदीश अपने घर के बाहर शौच के लिए गए थे। अचानक घास में छिपे सर्प ने उनके बाएं पैर पर काटा लिया। परिजन शुरुआत में घटना के बाद से झाड़‑फूंक कराते रहे, लेकिन लगभग चार-पांच घंटे बाद गंभीरता बढ़ने और पैर में सूजन बढ़ने पर उन्होंने एम्बुलेंस को बुलाया।
एंबुलेंस 102 के चालक हीरालाल ने सूचना मिलने पर मरीज को सुरक्षित चिकित्सकीय केन्द्र पहुंचाया। सीएचसी के चिकित्सक डॉ. विनोद सिंह ने त्वरित प्राथमिक उपचार शुरू किया।चिकित्सक ने बताया कि समय पर अस्पताल न पहुँचने के कारण घाव ठीक होने में चार‑पांच दिन लग सकते हैं, पर अभी मरीज की हालत नियंत्रण में है और उपचार जारी है।
50 वर्षीय व्यक्ति को रसेल वाइपर ने डस लिया, पांच घंटे झाड़‑फूंक के बाद भर्ती,स्थिति गंभीर ,सीएचसी में इलाज जारी
(दुद्धी सोनभद्र रिपोर्ट नितेश कुमार)
दुद्धी (सोनभद्र)। कोतवाली क्षेत्र के बघाडू गांव में गुरुवार को शौच के लिए गए 50 वर्षीय जगदीश पुत्र स्व. रामदेव को घास में छिपे रसेल वाइपर सर्प ने डस लिया। घटना के बाद परिजन करीब पांच घंटे तक घर पर ही झाड़‑फूंक कराते रहे, तब जाकर गंभीर हालत पर उन्हें अस्पताल लाया गया।
जानकारी के मुताबिक, घटना आज दोपहर लगभग 12 बजे की बताई गई ।जब जगदीश अपने घर के बाहर शौच के लिए गए थे। अचानक घास में छिपे सर्प ने उनके बाएं पैर पर काटा लिया। परिजन शुरुआत में घटना के बाद से झाड़‑फूंक कराते रहे, लेकिन लगभग चार-पांच घंटे बाद गंभीरता बढ़ने और पैर में सूजन बढ़ने पर उन्होंने एम्बुलेंस को बुलाया।
एंबुलेंस 102 के चालक हीरालाल ने सूचना मिलने पर मरीज को सुरक्षित चिकित्सकीय केन्द्र पहुंचाया। सीएचसी के चिकित्सक डॉ. विनोद सिंह ने त्वरित प्राथमिक उपचार शुरू किया।चिकित्सक ने बताया कि समय पर अस्पताल न पहुँचने के कारण घाव ठीक होने में चार‑पांच दिन लग सकते हैं, पर अभी मरीज की हालत नियंत्रण में है और उपचार जारी है।
    user_Nitesh Kumar
    Nitesh Kumar
    Mandi Agent Mahuli•
    18 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.