वाराणसी में साइबर ठगी पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे 'CY VAJRA' अभियान के तहत सिगरा थाना पुलिस और साइबर क्राइम सेल ने एक अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में एक पोस्टमैन और दो महिलाओं समेत कुल छह सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ पूरे भारत में कुल 21 साइबर शिकायतें दर्ज हैं और इस गिरोह के तार वाराणसी, जौनपुर तथा सोनभद्र तक फैले हुए थे। पुलिस के अनुसार, गिरोह के सदस्य बैंक कर्मचारी बनकर या इन्वेस्टमेंट का झांसा देकर लोगों को फोन करते थे। इसके बाद उनसे आधार कार्ड, पैन कार्ड और अन्य पहचान पत्र लेकर विभिन्न बैंकों में फर्जी खाते खुलवाते थे, जिनका इस्तेमाल साइबर ठगी के लिए किया जाता था। पुलिस ने अभियुक्तों के पास से 6 मोबाइल फोन, 4 विभिन्न बैंकों की चेकबुक, 3 ब्लैंक या शील्ड चेकबुक, 11 पासबुक, 2 पैन कार्ड और 3 कूटरचित आधार कार्ड बरामद कर साक्ष्य के तौर पर सील कर दिए हैं। थाना प्रभारी सिगरा शिवाकांत मिश्र के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान में साइबर सेल प्रभारी उप निरीक्षक मनोज कुमार तिवारी, उप निरीक्षक भारत भट्ट, उप निरीक्षक रोहित त्रिपाठी, उप निरीक्षक काजोल सिंह और कांस्टेबल सुमित साहू शामिल रहे। प्रेस कॉन्फ्रेंस में DCP गोमती जोन ने बताया कि साइबर अपराधियों के खिलाफ यह 'CY VAJRA' अभियान आगे भी जारी रहेगा, वहीं पुलिस ने आमजन से किसी भी अनजान कॉल पर बैंक विवरण या OTP शेयर न करने की अपील की है।

- वाराणसी के चौबेपुर थाना क्षेत्र स्थित झांझूपुर गांव के रामलाल बाबा मंदिर में पिछले कई दिनों से हो रही घंटा चोरी की वारदात पर पुलिस ने विराम लगा दिया है। थाना प्रभारी अनिल कुमार शर्मा की सतर्कता से पुलिस टीम ने रविवार सुबह करीब 9:00 बजे आरोपी को फिर से घंटा चुराने के दौरान रंगे हाथों दबोच लिया। पूर्व सूचना के आधार पर पुलिस टीम पहले से ही मौके पर तैनात थी और आरोपी को भागने का कोई मौका दिए बिना गिरफ्तार कर लिया। चौबेपुर के मंदिर से घंटा चोरी करने वाले इस आरोपी के पास से पुलिस ने 11 घंटे बरामद किए हैं।1
- चंदौली के टांडाकला क्षेत्र अंतर्गत जमालपुर-महमदपुर गांव में पिछले दो महीनों से अधूरी पड़ी सड़क को लेकर रविवार को ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। सड़क पर सिर्फ गिट्टी बिछाकर निर्माण कार्य अधूरा छोड़ दिए जाने से आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। इससे नाराज ग्रामीणों ने सड़क पर उतरकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया और जल्द निर्माण कार्य पूरा न होने पर उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी। स्थानीय बीडीसी अशोक यादव और ग्रामीणों ने बताया कि इस मुख्य मार्ग से प्रतिदिन हजारों लोगों की आवाजाही होती है। सड़क पर केवल गिट्टी बिछी होने से सैदपुर और मारूफपुर बाजार आने-जाने वाले ग्रामीणों के साथ-साथ स्कूल जाने वाले छात्र-छात्राएं साइकिल फिसलने से आए दिन घायल हो रहे हैं। गिट्टियों के कारण दोपहिया वाहनों के टायर लगातार पंक्चर और फट रहे हैं। बदहाल सड़क के चलते स्कूल बसों ने भी गांव में आना बंद कर दिया है, जिससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि गिट्टी बिछाने के बाद मोरम डालकर रोलर से दबा दिया जाता तो सड़क चलने योग्य रहती, लेकिन काम अधूरा छोड़े जाने से दुर्घटनाओं का खतरा बना हुआ है। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने शासन-प्रशासन से जल्द छोटी गिट्टी और मोरम डालकर पिचिंग कार्य पूरा कराने की मांग की है। ग्रामीणों ने चेताया कि यदि जल्द निर्माण नहीं हुआ तो वे उग्र आंदोलन करेंगे, जिसकी जिम्मेदारी संबंधित विभाग और ठेकेदार की होगी। इस प्रदर्शन में अशोक यादव, रवीश, विनय, संदीप यादव, मयंक, सानिया, कुलदीप यादव, अजीत यादव, पंकज और अनिल समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।1
- चीन में आयोजित एशियन वॉलीबॉल कप प्रतियोगिता में अंडर-18 भारतीय पुरुष वॉलीबॉल टीम का प्रतिनिधित्व करने के बाद कुशल सिंह के लौटने पर गुरुवार को अयोध्या के हैरिंग्टनगंज स्थित मलेथू बुजुर्ग गांव में उत्सव जैसा माहौल रहा। चीन से स्वदेश पहुंचे कुशल सिंह का ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों, युवाओं और खेल प्रेमियों ने ढोल-नगाड़ों, फूल-मालाओं और भारत माता के जयकारों के बीच फूलों की बारिश करके जोरदार स्वागत किया। इस दौरान कुशल सिंह के पिता शंभू सिंह और पूरे परिवार के चेहरे पर गर्व साफ नजर आया। ग्रामीणों का कहना था कि सीमित संसाधनों के बावजूद अपनी मेहनत और अनुशासन के बल पर कुशल ने न केवल गांव बल्कि पूरे अयोध्या जनपद का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है, जो क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा है। स्वागत से अभिभूत होकर कुशल सिंह ने सभी का आभार जताते हुए कहा कि यह सम्मान उनका नहीं बल्कि पूरे अयोध्या और देशवासियों का है। उन्होंने युवाओं से खेलों के क्षेत्र में अनुशासन और समर्पण के साथ मेहनत करने की अपील की। कुशल सिंह का चयन 22 सदस्यीय भारतीय टीम में हुआ था और वे 10 जुलाई को दिल्ली से चीन के लिए रवाना हुए थे।2
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत सरकार की ओर से जेन जी (Gen Z) छात्रों के लिए बार-बार वीडियो जारी किए जा रहे हैं।1
- चंदौली जिले के चकिया ब्लॉक में स्थित पथरहवां कैनाल में पानी न होने के कारण स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। यहाँ राइट पथरहवां कैनाल पर लगभग 500 बीघे खेत और पथरहवां लेफ्ट कैनाल के कमांड क्षेत्र में पानी लगभग न के बराबर है।1
- जौनपुर के अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) ने स्टेट बैडमिंटन एवं टेबल टेनिस प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 10 पदक अपने नाम कर इतिहास रच दिया है। उन्होंने इस प्रतियोगिता में 5 स्वर्ण, 1 रजत और 4 कांस्य पदक जीतकर न केवल जौनपुर जिले का, बल्कि पूरे पुलिस विभाग का गौरव बढ़ाया है। उनकी इस उल्लेखनीय उपलब्धि की जिलेभर में जमकर सराहना हो रही है। खेल के प्रति उनका अनुशासन, प्रतिबद्धता और उत्कृष्ट प्रदर्शन पुलिस अधिकारियों और खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बन गया है। इस बड़ी सफलता पर पुलिस विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों ने उन्हें बधाई दी है और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।1
- चंदौली जिले के चहनियां विकास खंड स्थित ग्राम सभा खंडवारी में रविवार को जनहित का एक अनूठा उदाहरण देखने को मिला, जहाँ ग्राम प्रधान पति सतीश गुप्ता ने अपने निजी खर्च से जेसीबी मशीन लगवाकर वर्षों से बंद पड़ी सिंचाई की नाली की खुदाई करवाई। नाली के साफ होकर चालू होने से अब आसपास के खेतों तक पानी आसानी से पहुँच सकेगा। इस पहल से खंडवारी के किसानों में खुशी और उत्साह का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों के अनुसार कई सालों से नाली जाम रहने के कारण खेती और सिंचाई में काफी परेशानी हो रही थी, जो अब दूर हो जाएगी और फसलों की सिंचाई समय पर हो सकेगी। ग्रामीणों ने सतीश गुप्ता के इस कार्य की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे जनप्रतिनिधि ही गाँव के विकास की असली तस्वीर बदलते हैं।1
- उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री ओमप्रकाश राजभर यूं ही अपनी बात बोलते रहे।1
- चंदौली जिले के बलुआ थाना क्षेत्र स्थित अमिलाई गांव में रविवार को वर्तमान प्रधान प्रशासक और प्रधान पद की तैयारी कर रहे दूसरे पक्ष के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते बात इतनी बढ़ गई कि दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। इसी दौरान वर्तमान प्रधान प्रशासक अमरदेव यादव उर्फ नेमी की लाइसेंसी पिस्टल उनकी धोती से निकलकर सड़क पर गिर गई। आरोप है कि उनके बेटे आदर्श यादव ने सड़क पर गिरी पिस्टल को उठा लिया और दूसरे पक्ष के लोगों के साथ गाली-गलौज करते हुए उन्हें धमकाया। मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने इस घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो सामने आने के बाद हरकत में आई बलुआ पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। कैलावर चौकी प्रभारी राजेश सिंह ने बताया कि दूसरे पक्ष की तहरीर के आधार पर आदर्श यादव और अनुराग यादव के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने पिस्टल लहराने के आरोपी युवक आदर्श यादव को गिरफ्तार कर अग्रिम कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।1