गतवाड़ पंचायत के ललवान आंगनबाड़ी केंद्र में जागरूकता शिविर आयोजित घुमारवी,20 अप्रैल (राकेश):बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ व पोषण पखवाड़े के तहत बाल विकास परियोजना अधिकारी घुमारवीं के सौजन्य से ग्राम पंचायत गतवाड़ के वृत अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र ललवान में जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वृत पर्यवेक्षक विक्रांत चौहान ने की, जबकि पूर्व उप प्रधान अजय शर्मा विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बबली शर्मा ने अतिथियों का स्वागत करते हुए पोषण, एनीमिया और संतुलित आहार पर जानकारी दी। उनकी टीम ने कविता और भाषण के माध्यम से भी जागरूकता संदेश दिया। स्वास्थ्य विभाग की आशा कार्यकर्ताओं ने स्वच्छता और दैनिक जीवन में स्वस्थ आदतें अपनाने पर जोर दिया। इस दौरान गोद भराई की रस्म भी निभाई गई और लाभार्थियों को शुभकामनाएं दी गईं। पूर्व उप प्रधान ने महिलाओं को संतुलित आहार अपनाने, बच्चों के खान-पान व व्यवहार पर ध्यान देने तथा नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक रहने की अपील की। उन्होंने ग्रामीणों से बाहरी लोगों के प्रति सतर्क रहने को भी कहा। वृत पर्यवेक्षक विक्रांत चौहान ने बताया कि ऐसे शिविरों का उद्देश्य महिलाओं में पोषण के प्रति जागरूकता बढ़ाना और बेटी के जन्म के महत्व को समझाना है। उन्होंने शिविर में दी गई जानकारी को दैनिक जीवन में अपनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, आशा कार्यकर्ता व स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।
गतवाड़ पंचायत के ललवान आंगनबाड़ी केंद्र में जागरूकता शिविर आयोजित घुमारवी,20 अप्रैल (राकेश):बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ व पोषण पखवाड़े के तहत बाल विकास परियोजना अधिकारी घुमारवीं के सौजन्य से ग्राम पंचायत गतवाड़ के वृत अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र ललवान में जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वृत पर्यवेक्षक विक्रांत चौहान ने की, जबकि पूर्व उप प्रधान अजय शर्मा विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बबली शर्मा ने अतिथियों का स्वागत
करते हुए पोषण, एनीमिया और संतुलित आहार पर जानकारी दी। उनकी टीम ने कविता और भाषण के माध्यम से भी जागरूकता संदेश दिया। स्वास्थ्य विभाग की आशा कार्यकर्ताओं ने स्वच्छता और दैनिक जीवन में स्वस्थ आदतें अपनाने पर जोर दिया। इस दौरान गोद भराई की रस्म भी निभाई गई और लाभार्थियों को शुभकामनाएं दी गईं। पूर्व उप प्रधान ने महिलाओं को संतुलित आहार अपनाने, बच्चों के खान-पान व व्यवहार पर ध्यान देने तथा नशे
के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक रहने की अपील की। उन्होंने ग्रामीणों से बाहरी लोगों के प्रति सतर्क रहने को भी कहा। वृत पर्यवेक्षक विक्रांत चौहान ने बताया कि ऐसे शिविरों का उद्देश्य महिलाओं में पोषण के प्रति जागरूकता बढ़ाना और बेटी के जन्म के महत्व को समझाना है। उन्होंने शिविर में दी गई जानकारी को दैनिक जीवन में अपनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, आशा कार्यकर्ता व स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।
- :नेशनल हाईवे 103 शिमला–मटौर मार्ग पर डंगार के समीप एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी दूसरी कार से टकरा गई। जानकारी के अनुसार कार चालक हमीरपुर की ओर से घुमारवी की तरफ जा रहा था। इसी दौरान अचानक सड़क पर बेशहारा पशु आ गए, जिससे चालक का संतुलन बिगड़ गया और कार अनियंत्रित होकर किनारे खड़ी गाड़ी से जा टकराई। गनीमत यह रही कि इस हादसे में किसी को भी गंभीर चोट नहीं आई, अन्यथा बड़ा नुकसान हो सकता था। टक्कर के बाद दोनों वाहनों को क्षति पहुंची है, लेकिन कोई जनहानि नहीं हुई। बताया जा रहा है कि हादसे के बाद दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से मामला सुलझा लिया, जिसके चलते पुलिस में कोई शिकायत दर्ज नहीं।1
- सदर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत हवान केंद्रीय प्राथमिक पाठशाला में 10 लाख रुपये की लागत से नए स्कूल भवन व आधुनिक हॉल का निर्माण जल्द शुरू होगा। इसकी पहली किस्त घुमारवीं स्थित हिमुडा कार्यालय भेज दी गई है। यह जानकारी हिमुडा निदेशक मंडल सदस्य जितेंद्र चंदेल ने क्षेत्र दौरे के दौरान दी। उन्होंने बताया कि स्कूल प्रबंधन समिति की मांग पर उन्होंने इस मुद्दे को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और कैबिनेट मंत्री राजेश धर्माणी के समक्ष उठाया, जिस पर तुरंत संज्ञान लेते हुए 10 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई। चंदेल ने एसएमसी के साथ बैठक कर समस्याएं सुनीं और उन्होंने बच्चों के लिए आउटडोर जिम की व्यवस्था भी सुनिश्चित की। उन्होंने स्कूल की पढ़ाई, अनुशासन और ड्रेस की सराहना करते हुए इसे क्षेत्र का उत्कृष्ट विद्यालय बताया। एसएमसी प्रधान अनिल ने बताया करीब 100 छात्रों वाले स्कूल में केवल दो जेबीटी शिक्षक कार्यरत हैं जबकि एक जेबीटी व सीएचटी पद खाली है जिससे पढ़ाई प्रभावित हो रही है।यही नहीं पिछले 16 दिन से कक्षा तीसरी के बच्चों को होमवर्क तक नहीं मिल रहा है । चंदेल ने आश्वासन दिया कि स्टाफ की कमी जल्द दूर की जाएगी और प्रदेश सरकार शिक्षा सुधार के लिए निरंतर प्रयासरत है। स्कूल प्रबंधन समिति सहित ग्रामीणों ने स्कूल भवन को मिली 10 लाख रुपए की राशि और आउटडोर जिम मिलने को लेकर मुख्यमंत्री और कैबिनेट मंत्री राजेश धर्मानी सहित जितेंद्र चंदेल का भी का आभार प्रकट किया है1
- mohseen1
- राज्य स्तरीय हरोली उत्सव की शोभायात्रा का मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू #himachalpunjabnews1
- *महिला आरक्षण बिल पर कांग्रेस घिरी 🔥 BJP नेता जगदेव ठाकुर का बड़ा बयान | ज्वाली न्यूज़*1
- सुजानपुर सुजानपुर की ग्राम पंचायत दाड़ला भलेठ की एक महिला की व्यास नदी में डूबने की आशंका जताई जा रही है परिजनों ने उक्त महिला की गुमशुदा संबंधी रिपोर्ट सुजानपुर थाना में दर्ज करवाई है स्थानीय लोग एवं गोताखोर टीम व्यास नदी पुंग खंड सीहोर वाला व्यास नदी स्थल तमाम स्थानों पर निरीक्षण कर रही है1
- ऊना पुलिस चौकी में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब परिसर में एक खतरनाक सांप दिखाई दिया। ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों ने तुरंत इसकी सूचना एसएचओ गौरव को दी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तुरंत रामपुर के स्नेक कैचर जतिंद्र कुमार को मौके पर बुलाया गया। जतिंद्र कुमार ने मौके पर पहुंचकर सतर्कता के साथ रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और सांप को सुरक्षित काबू कर लिया। इसके बाद सांप को बिना किसी नुकसान के उसके प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया गया। पुलिस कर्मियों की सजगता और स्नेक कैचर की तत्परता से एक बड़ा हादसा टल गया, जिससे सभी ने राहत की सांस ली।1
- घुमारवी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत डंगार के गाँव भोला (हरितल्याङ्गर) में सोमवार दोपहर के समय एक भीषण आगजनी की घटना सामने आई है। इस हादसे में रतनी देवी पत्नी अमरनाथ का स्लेटपोश मकान पूरी तरह जलकर राख हो गया। जानकारी के अनुसार, सुबह के समय परिवार के सदस्य घर का कामकाज निपटाकर खेतों की ओर गए हुए थे। इसी दौरान दोपहर के समय अचानक घर से धुआं और आग की तेज लपटें उठती दिखाई दीं। जब तक रतनी देवी और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया था। स्थानीय ग्रामीणों ने एकजुट होकर आग बुझाने का भरसक प्रयास किया, लेकिन आग इतनी भयंकर थी कि पूरा मकान देखते ही देखते जलकर खाक हो गया। इस आगजनी में घर का सारा सामान, अनाज और जरूरी वस्तुएं नष्ट हो गईं, जिससे परिवार को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड घुमारवी की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक काफी देर हो चुकी थी। वहीं, हल्का पटवारी ने घटनास्थल का निरीक्षण कर नुकसान का आंकलन किया और अपनी रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेज दी है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।4