सडक सुरक्षा जीवन रक्षा यातायात जागरूकता माह 2026 के चलते यातयात थाना शिवपुरी द्वारा शैक्षणिक संस्थानों में जाकर छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों के विस्तृत जानकारी देकर जागरूक किया। पुलिस मुख्यालय के निर्देशन में पीटीआरआई भोपाल के आदेश से सडक सुरक्षा जीवन रक्षा थीम पर दिनांक 26.04.26 से 06.05.26 तक आयोजित राष्ट्रीय सडक सुरक्षा माह में आयोजित हेलमेट जागरूकता अभियान के दौरान आज दिनांक 30.04.26 को सूबे. नीतू अवस्थी, सूबे. प्रियंका घोष मय एवं थाना प्रभारी फिजीकल निरीक्षक कृपाल सिंह राठौड़ एवं मय वल के कन्या छात्रावास में लगभग 50 छात्राओ एवं नालंदा कोचिंग संस्थान में 70 छात्र छात्राओं को यातायात नियमों जैसे दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट धारण करना, चार पहिया वाहन चलाते समय सीट वेल्ट लगाना आदि यातायात नियमों के संबंध में जानकारी दी एवं हिट एण्ड रन योजना में राज्य शासन द्वारा प्रदाय की जाने वाली सहायता राशि व भारत सरकार द्वारा शुरू की गई पहल राह-वीर योजना में सडक दुर्घटना में पीडित को गोल्डन आवर अस्पताल पहुंचाने वाले नागरिकों को दी जाने वाली प्रोत्साहन राशि व प्रशस्ति पत्र, दी जाने वाली कानूनी सुरक्षा के संबंध में जागरूक किया गया।
सडक सुरक्षा जीवन रक्षा यातायात जागरूकता माह 2026 के चलते यातयात थाना शिवपुरी द्वारा शैक्षणिक संस्थानों में जाकर छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों के विस्तृत जानकारी देकर जागरूक किया। पुलिस मुख्यालय के निर्देशन में पीटीआरआई भोपाल के आदेश से सडक सुरक्षा जीवन रक्षा थीम पर दिनांक 26.04.26 से 06.05.26 तक आयोजित राष्ट्रीय सडक सुरक्षा माह में आयोजित हेलमेट जागरूकता अभियान के दौरान आज दिनांक 30.04.26 को सूबे. नीतू अवस्थी, सूबे. प्रियंका घोष मय एवं थाना प्रभारी फिजीकल निरीक्षक कृपाल सिंह राठौड़ एवं मय वल के कन्या छात्रावास में लगभग 50 छात्राओ एवं नालंदा
कोचिंग संस्थान में 70 छात्र छात्राओं को यातायात नियमों जैसे दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट धारण करना, चार पहिया वाहन चलाते समय सीट वेल्ट लगाना आदि यातायात नियमों के संबंध में जानकारी दी एवं हिट एण्ड रन योजना में राज्य शासन द्वारा प्रदाय की जाने वाली सहायता राशि व भारत सरकार द्वारा शुरू की गई पहल राह-वीर योजना में सडक दुर्घटना में पीडित को गोल्डन आवर अस्पताल पहुंचाने वाले नागरिकों को दी जाने वाली प्रोत्साहन राशि व प्रशस्ति पत्र, दी जाने वाली कानूनी सुरक्षा के संबंध में जागरूक किया गया।
- महेंद्र पाल सिंह नयागांवNarwar, Shivpuri👌10 hrs ago
- महेंद्र पाल सिंह नयागांवNarwar, Shivpuri👏10 hrs ago
- प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने गुरूवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से भोपाल से श्रम विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में 27 हजार से अधिक श्रमिक परिवारों के खाते में 600 करोड रूपये की सहायता राशि सिंगल क्लिक से अंतरित की। इसमें जिले के 639 श्रमिक परिवारों को 13 करोड़ 85 लाख रूपए की सहायता राशि का लाभ मिला है। उक्त कार्यक्रम का लाइव प्रसारण जिला स्तर सहित नगरीय निकायों एवं जनपद पंचायतो में आयोजित कार्यक्रम के दौरान किया गया। शिवपुरी जिले में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी कक्ष में संपन्न हुआ। जहां संबल योजना के हितग्राहियों को प्रतीकात्मक रूप से जिलें के 639 हितग्राहियों को 13 करोड 85 लाख रूपये की राशि अंतरित की गई। जिले के 639 परिवारो को संबल योजना का लाभ प्राप्त हुआ है। जिसमें बदरवास के 59 परिवारों को राशि एक करोड़ 30 लाख रूपए, करेरा के 31 परिवारों को राशि 71 लाख, खनियाधाना 115 परिवारों को राशि 2 करोड़ 52 लाख रूपए, शिवपुरी के 101 परिवारों को राशि 2 करोड़ 29 लाख रूपए, पोहरी के 85 परिवारों को 1 करोड़ 86 लाख रूपए, नरवर के 27 परिवारों को राशि 60 लाख रूपए, पिछोर के 67 परिवारों को राशि 1 करोड़ 33 लाख रूपए इस प्रकार सभी निकायों को कुल 13 करोड़ 85 लाख रूपए की राशि वितरण की गई है जिसमें सभी जनपद एवं नगर परिषद सम्मिलित हैं। मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने अपने उदबोधन में कहा, कि वर्ष 2018 में संबल योजना प्रारंभ से अब तक 5.27 लाख श्रमिक परिवारों को 7720 करोड की राशि का लाभ सरकार द्वारा प्रदान किया गया है। सितम्बर 2025 तक की राशि का भुगतान सिंगल क्लिक के माध्यम से शुक्रवार को किया गया है। प्रदेश में श्रम कल्याण, श्रमिकों के स्वास्थ्य एवं कल्याण के लिए काम करने वाले कारखानों के लिए श्रम स्टार रेटिंग योजना लागू की गई है। प्रदेश के 554 कारखानों ने श्रम स्टार रेटिंग में पंजीयन करवाया है। मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश को अपने श्रम से सीचने वाले श्रमिक, विकसित म.प्र.के सारथी है, म.प्र.की तरक्की एवं प्रगति के आधार है।1
- करैरा :- करैरा अनुविभाग के ग्राम खडीचा में 1 मई 2026 शुक्रवार से 7 मई2026 गुरूवार तक संगीतमय श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ के शुभारंभ के अवसर पर आज भव्य कलश यात्रा खडीचा मे निकाली गई। कलश यात्रा ग्राम सिद्धेश्वर महाराज प्रांगण से प्रारंभ होकर कथा स्थल हनुमान जी मंदिर तक पहुंची। यात्रा में हजारों की संख्या में माताएं, बहनें, बच्चे एवं पुरुषों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। श्रद्धालु अपने सिर पर मंगल कलश धारण कर भक्ति गीतों पर नाचते-गाते हुए पूरे मार्ग में वातावरण को भक्तिमय बनाते हुए कथा स्थल पहुंचे। पूरे गांव में धार्मिक उल्लास और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। श्रीमद् भागवत कथा में वृंदावन धाम से पधारे सुप्रसिद्ध कथा वाचक श्री कृष्ण चन्द्र ठाकुर जी शास्त्री श्रद्धालुओं को भागवत कथा का रसपान कराएंगे।2
- करैरा :- आज सुबह 11 बजे कृषि उपज मंडी प्रांगण करैरा मे गल्ला व्यापार संघ व किसानो द्वारा संयुक्त रुप से एस डी एम करैरा एवं भारसाधक अधिकारी (कृषि उपज मंडी समिति)अनुराग निंग्वाल का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम मे उपस्थित ग़ल्ला व्यापारियों एवं किसानों द्वारा दशकों से बंद पड़ी कृषि उपज मंडी करैरा को पुनः चालू कराने के लिए, SDM करैरा अनुराग निंग्वाल की मुक्त कंठ से सराहना की गई। कार्यक्रम के दौरान SDM करैरा अनुराग निंग्वाल द्वारा सभी व्यापारियों व किसानों से मंडी व्यवस्था को और भी बेहतर करने के लिए सुझाव माँगे गये, प्राप्त सुझावों को जल्द से जल्द लागू करने का आश्वासन भी भारसाधक अधिकारी द्वारा दिया गया1
- करैरा नरवर //ग्राम खडीचा में निकली भव्य कलश यात्रा, श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ का हुआ शुभारंभ । ***रिपोर्टर हेमंत भार्गव *** करैरा (शिवपुरी)। ग्राम खडीचा में 1 मई से 7 मई तक आयोजित होने जा रहे श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ के शुभारंभ के अवसर पर आज भव्य कलश यात्रा निकाली गई। यह कलश यात्रा ग्राम के सिद्धेश्वर महाराज प्रांगण से प्रारंभ होकर कथा स्थल हनुमान जी मंदिर तक पहुंची। यात्रा में हजारों की संख्या में माताएं, बहनें, बच्चे एवं पुरुषों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। श्रद्धालु अपने सिर पर मंगल कलश धारण कर भक्ति गीतों पर नाचते-गाते हुए पूरे मार्ग में वातावरण को भक्तिमय बनाते हुए कथा स्थल पहुंचे। पूरे गांव में धार्मिक उल्लास और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। इस श्रीमद् भागवत कथा में वृंदावन धाम से पधारे सुप्रसिद्ध कथा वाचक श्री कृष्ण चन्द्र ठाकुर जी शास्त्री श्रद्धालुओं को भागवत कथा का रसास्वादन कराएंगे3
- ग्राम राजापुर1
- पुलिस मुख्यालय के निर्देशन में दिनांक 26.04.26 से 06.05.26 तक आयोजित राष्ट्रीय सडक सुरक्षा माह में हेलमेट जागरूकता अभियान के दौरान आज दिनांक 30.04.26 को पुलिस अधीक्षक शिवपुरी अमन सिंह राठौड़ के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले एवं सीएसपी शिवपुरी संजय चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा ग्वालियर बायपास पर वाहन चेकिंग लगाकर अभियान के अंतर्गत लोगों को जागरूक किया एवं चालानी कार्यवाही की गई।थाना कोतवाली द्वारा हेलमेट अनिवार्य रूप से धारण करने व जागरूकता अभियान चलाने हेतु निर्देशों के पालन में थाना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्वालियर बाईपास पर वाहन चेकिंग की व जागरूकता अभियान चलाया गया जिसमे विशेषकर दो पहिया वाहन पर बिना हेलमेट धारण किये चालकों को हेलमेट लगाने के संबंध में जागरूक किया व हेलमेट के महत्व के बारे में बताया गया, कार्यवाही के दौरान 15 दो पहिया वाहनों पर बिना हेलमेट पहने घूम रहे चालकों पर चालानी कार्यवाही की जाकर 4500 समन शुल्क वसूल किया एवं हेलमेट पहले हुए चालकों का माला पहनाकर सम्मान किया।5
- करैरा-झांसी हाईवे पर जरगुवां के पास एक हादसा सामने आया, जहां बाइक सवार अचानक फिसलकर गिर गए हादसा इतना गंभीर था कि बाइक सवारों को काफी चोटें आईं घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची पायलट आनंद यादव ने बिना समय गंवाए तत्परता दिखाते हुए घायलों को तत्काल एनएचएआई की एम्बुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया समय रहते इलाज मिलने से घायलों की हालत में सुधार बताया जा रहा है.!!1
- खडीचा में निकली भव्य कलश यात्रा, श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ करैरा ब्यूरो- ग्राम खडीचा में 1 मई से 7 मई तक आयोजित होने जा रहे श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ के शुभारंभ के अवसर पर आज भव्य कलश यात्रा निकाली गई। यह कलश यात्रा ग्राम के सिद्धेश्वर महाराज प्रांगण से प्रारंभ होकर कथा स्थल हनुमान जी मंदिर तक पहुंची। यात्रा में हजारों की संख्या में माताएं, बहनें, बच्चे एवं पुरुषों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। श्रद्धालु अपने सिर पर मंगल कलश धारण कर भक्ति गीतों पर नाचते-गाते हुए पूरे मार्ग में वातावरण को भक्तिमय बनाते हुए कथा स्थल पहुंचे। पूरे गांव में धार्मिक उल्लास और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। इस श्रीमद् भागवत कथा में वृंदावन धाम से पधारे सुप्रसिद्ध कथा वाचक श्री कृष्ण चन्द्र ठाकुर जी शास्त्री श्रद्धालुओं को भागवत कथा का रसास्वादन कराऐगें श्रीमद्भागवत3
- जानकारी शुक्रवार सुबह 11 बजे मिली राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय अमरोद में पदस्थापित कर्मचारी जुगल किशोर सहरिया के स्थाईकरण होने के उपलक्ष्य में आगर विद्यालय को 10 कुर्सियां सप्रेम भेंट की गईं। इस अवसर पर आयोजित संक्षिप्त कार्यक्रम में विद्यालय परिवार ने उनके इस सराहनीय कदम की प्रशंसा की। कार्यक्रम के दौरान प्रधानाचार्य भगवान साहब मीणा ने कहा कि ऐसे सहयोग से विद्यालय के संसाधनों में वृद्धि होती है और विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएं मिलती हैं। इस दौरान अशोक कुमार, नरोत्तम भार्गव, रवि कुमार, श्रवण कुमार, विनोद सहित समस्त विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा। सभी ने जुगल किशोर सहरिया के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनके इस योगदान के लिए आभार व्यक्त किया।1