Shuru
Apke Nagar Ki App…
झाड़ोल में गो सम्मान आव्हान अभियान के तहत विशाल रैली, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन आज दिनांक 27-04-2026 को झाड़ोल में गो सम्मान आव्हान अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संत श्री गुलाब दास महाराज के नेतृत्व में विभिन्न गांवों से पधारे सैकड़ों सनातनियों एवं गो भक्तों ने झाड़ोल नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए विशाल रैली निकाली। रैली के दौरान उपखंड मुख्यालय पहुंचकर उपखंड अधिकारी को प्रार्थना पत्र (ज्ञापन) सौंपा गया। कार्यक्रम का समापन कोर्ट चौराहे पर संत श्री गुलाब दास महाराज के आशीर्वचन एवं जलपान के साथ हुआ। कार्यक्रम में तहसील प्रचारक नारायण लाल लोलावत, मनीष पुरोहित, अनिल भट्ट एवं राधा कृष्ण देखावत सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Vishnu lohar
झाड़ोल में गो सम्मान आव्हान अभियान के तहत विशाल रैली, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन आज दिनांक 27-04-2026 को झाड़ोल में गो सम्मान आव्हान अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संत श्री गुलाब दास महाराज के नेतृत्व में विभिन्न गांवों से पधारे सैकड़ों सनातनियों एवं गो भक्तों ने झाड़ोल नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए विशाल रैली निकाली। रैली के दौरान उपखंड मुख्यालय पहुंचकर उपखंड अधिकारी को प्रार्थना पत्र (ज्ञापन) सौंपा गया। कार्यक्रम का समापन कोर्ट चौराहे पर संत श्री गुलाब दास महाराज के आशीर्वचन एवं जलपान के साथ हुआ। कार्यक्रम में तहसील प्रचारक नारायण लाल लोलावत, मनीष पुरोहित, अनिल भट्ट एवं राधा कृष्ण देखावत सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
More news from राजस्थान and nearby areas
- झाड़ोल थाना क्षेत्र में सड़क सुरक्षा और कानून व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया गया। यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और वृत्ताधिकारी के सुपरविजन में थाना अधिकारी फेलीराम मीणा के नेतृत्व में की गई। अभियान के दौरान विभिन्न स्थानों पर सघन चेकिंग की गई, जिसमें यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले और स्टंट करने वाले चालकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कुल 10 पावर बाइक्स जब्त की गई। कार्रवाई के मुख्य कारणों में तेज गति, स्टंटबाजी, दस्तावेजों की कमी (RC, बीमा, ड्राइविंग लाइसेंस), मॉडिफाइड साइलेंसर से ध्वनि प्रदूषण और हेलमेट न पहनना शामिल रहा। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि बिना लाइसेंस और सुरक्षा उपकरणों के वाहन न चलाएं, स्टंटबाजी से बचें और यातायात नियमों का पालन करें।1
- उदयपुर जिले के मावली व घासा के साथ कई गांवो में गौ सम्मान आह्वान अभियान के तहत सोमवार को प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सोपे गए। मावली पुराना बस स्टैंड लगाए पाण्डाल में ग्रामीण भजन कीर्तन करते हुए एकत्रित हुए। गावों कस्बों, ढाणियों से महिलाओं द्वारा भी बड़ी संख्या में उत्साह के साथ उपस्थिति दर्ज कराई। गौमाता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने, गौ वंश संरक्षण करने, गौ हत्या बंद करने आदि से संबंधित नारे लगाते हुए रैली मुख्य बाजार से मुख्य चौराहे एवं न्याय मार्ग की तरफ चल रही थी। सुरक्षा के लिए पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल भी तैनात रहा। गौवंश नंदीमहाराज के मुख्य आथित्य व साधु संतों की उपस्थिति में मावली तहसील कार्यालय में राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल, मुख्यमंत्री के नाम नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा गया। सनातन धर्म के लिए मावली व्यापार मंडल द्वारा अपने प्रतिष्ठान बंद कर रैली झूलूस में पहूँच कर सहयोग प्रदान किया। इधर घासा तहसील मुख्यालय पर नागरिकों, गौ सेवकों एवं संत समाज के प्रतिनिधियों ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर गोवंश संरक्षण, संवर्धन एवं प्रबंधन को लेकर ठोस कदम उठाने की मांग की।1
- राजस्थान से एक बड़ी और दिलचस्प खबर सामने आ रही है, जहां पर्यटन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए सरकार एक बड़ा कदम उठाने जा रही है। प्रदेश में जल्द ही एक नया टूरिज्म कॉरिडोर विकसित किया जा सकता है, जो एक साथ तीन बड़े क्षेत्रों—कोटा, उदयपुर और भरतपुर को आपस में जोड़ेगा। इस योजना का उद्देश्य सिर्फ सफर को आसान बनाना नहीं, बल्कि पर्यटकों को एक ही यात्रा में राजस्थान की विविधता का अनुभव कराना है। सूत्रों के मुताबिक, इस कॉरिडोर के जरिए पर्यटक हरे-भरे जंगलों से लेकर शांत झीलों और बहती नदियों तक का आनंद एक ही ट्रिप में ले सकेंगे। यानी अब अलग-अलग जगहों पर जाने के बजाय एक सुव्यवस्थित रूट तैयार किया जाएगा, जिससे समय और खर्च दोनों की बचत होगी। बताया जा रहा है कि इस प्रोजेक्ट के तहत सड़क कनेक्टिविटी को बेहतर किया जाएगा, साथ ही पर्यटन स्थलों के आसपास इंफ्रास्ट्रक्चर को भी अपग्रेड किया जाएगा। होटल, रिसॉर्ट, और अन्य सुविधाओं को भी बढ़ावा दिया जाएगा, जिससे स्थानीय लोगों को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। सरकार का मानना है कि यह टूरिज्म कॉरिडोर न सिर्फ घरेलू बल्कि विदेशी पर्यटकों को भी आकर्षित करेगा। खास बात यह है कि इस रूट में वाइल्डलाइफ, हेरिटेज और नेचर—तीनों का शानदार कॉम्बिनेशन देखने को मिलेगा। हालांकि, अभी इस योजना को लेकर आधिकारिक घोषणा और टाइमलाइन का इंतजार है, लेकिन अगर यह प्रोजेक्ट जमीन पर उतरता है, तो राजस्थान का टूरिज्म सेक्टर एक नए दौर में प्रवेश कर सकता है। 👉 कुल मिलाकर, यह टूरिज्म कॉरिडोर राज्य के लिए एक गेमचेंजर साबित हो सकता है, जो पर्यटन के साथ-साथ आर्थिक विकास को भी रफ्तार देगा। RDX NEWS के साथ जुड़े रहने के लिए धन्यवाद, ऐसी ही अपडेट्स के लिए चैनल को सब्सक्राइब जरूर करे |1
- डूंगरपुर lशहर के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित कब्रिस्तान मार्ग पर मंगलवार सुबह करीब 8 बजे सड़क किनारे एक भ्रूण मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। राहगीरों ने सड़क किनारे भ्रूण पड़ा देखा और तुरंत इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। इसके बाद पुलिस ने भ्रूण को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में सुरक्षित रखवाया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार भ्रूण नवजात बच्ची का बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास के क्षेत्र में पूछताछ की जा रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि भ्रूण को यहां किसने और कब छोड़ा।1
- नारायण पुरा डोला में गांव सुधारा का पाठ पूजन कार्यक्रम में गांव के सभी भक्तों ने कार्यक्रम भाग लिया और गांव के सभी भक्तों ने अपने अपने घर में आचार विचार अपने घर में सामाजिक जीवन में एक दुसरे से हिल मील कर रहने, एक दुसरे को सहयोग करना,आदि भक्तों ने भावनाओं को व्यक्त किया।1
- **पक्षियों के लिए राहत पहुंचाने काम लगातार जारी। एम एम बी ग्रुप डूंगरपुर है जनहित सेवा कार्यों में अग्रणी - चंद्रकांत चौबीसा समाज सेवी* । डूंगरपुर से संवाददाता गीतेश पंड्या की रिपोर्ट। आज एम एम बी ग्रुप डूंगरपुर की और से पक्षियों के लिए परिंडे बांधने का एवं साथ ही स्वच्छता अभियान के अंतर्गत कपड़े की थैलियों का निः शुल्क वितरण अभियान नवनिर्मित टाइगर हिल कॉलोनी में किया गया।सदर नूर मोहम्मद मकरानी ने बताया कि ग्रुप मस्तान बाबा की याद में लगातार जनहित के कार्यों को बखूबी तरीके अंजाम दे रहा है जहां जरूरतमंद परिवारों को राशन वितरण कर सम्भल प्रदान किया जाता है वहीं इन बेजुबानों के लिए भी परिंडे बांधकर उसमें दाना पानी की व्यवस्था की जाती है, समाज सेवी चंद्रकांत चौबीसा ने बताया कि ग्रुप लगातार जनहित के कार्यों में हमेशा अग्रणी रहा है जहां इस भीषण गर्मी में इन्सानों को भी पानी के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ती है और इस गर्मी से परिंदों को भी पानी नहीं मिल रहा है वहां ये अभियान इन बेजुबानों के लिए वरदान साबित हो रहा है ग्रुप के सेवा के कार्य पूरे संभाग में मिसाल कायम कर रहें हैं इस नेक अवसर पर डी एस राव,अरविंद पेंटर,गीतेश पंड्या,शीला राव,प्रियंका पंड्या,कमला देवी मीणा,इमरान मौजूद रहे।2
- धर्मकांटे में कार्मिक का लटका मिला शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका आसपुर थाना क्षेत्र के बड़ौदा में स्थित धर्म कांटा कार्यालय में कार्मिक का शव फंदे से लटका मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंचे मृतक के परिजनों ने हत्या कर लटकाने की आशंका जताई है। इधर उदयपुर से एफएसएल टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाये। इधर पुलिस ने शव को उतारकर जिला मुख्यालय की मोर्चरी में शिफ्ट करवाया है। वही मामले की जांच में जुटी है। मामले के अनुसार पाली जिले के अठबड़ा निवासी कमलेश पुत्र पुष्पा राम मेघवाल बड़ौदा में स्थित धर्म कांटे पर कम्प्यूटर ऑपरेटर कार्य करता है। आज वह ऑफिस में पंखे पर फंदे पर लटका मिला। घटना की जानकारी तब चली जब कांटे पर वाहनचालक वाहन का वजन कराने पहुंचे तो मौके पर कोई हलचल नहीं हुई। जब खिड़की से झांक कर देखा तो अंदर कार्मिक फंदे से लटका देख आसपुर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआवना कर परिजनों को सूचना दी। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे जहां पर परिजनों ने मौके के हालातों को देखते हुए मौत पर शंका जाहिर की। इधर उदयपुर से मौके पर पहुंची एसएफएल की टीम ने साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में शिफ्ट करवाया है। वही पुलिस मामले की जांच में जुटी है।1
- आज दिनांक 27-04-2026 को झाड़ोल में गो सम्मान आव्हान अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संत श्री गुलाब दास महाराज के नेतृत्व में विभिन्न गांवों से पधारे सैकड़ों सनातनियों एवं गो भक्तों ने झाड़ोल नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए विशाल रैली निकाली। रैली के दौरान उपखंड मुख्यालय पहुंचकर उपखंड अधिकारी को प्रार्थना पत्र (ज्ञापन) सौंपा गया। कार्यक्रम का समापन कोर्ट चौराहे पर संत श्री गुलाब दास महाराज के आशीर्वचन एवं जलपान के साथ हुआ। कार्यक्रम में तहसील प्रचारक नारायण लाल लोलावत, मनीष पुरोहित, अनिल भट्ट एवं राधा कृष्ण देखावत सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।1