logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

3 hrs ago
user_Afroz siddiqui Afroz
Afroz siddiqui Afroz
Hardoi, Uttar Pradesh•
3 hrs ago

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • लगातार सोशल मीडिया पर बहुजन समाज की आवाज उठाने वाले भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद के फैन हुए शिक्षा के क्षेत्र में क्लर्क पहचान बनाने वाले खान सर जिन्होंने भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद को दिया अपना समर्थन
    1
    लगातार सोशल मीडिया पर बहुजन समाज की आवाज उठाने वाले भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद के फैन हुए शिक्षा के क्षेत्र में क्लर्क पहचान बनाने वाले खान सर जिन्होंने भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद को दिया अपना समर्थन
    user_City News 24 Live
    City News 24 Live
    Advertising agency हरदोई, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • महिला कोटेदार से अभद्रता के विरोध में उबाल: कार्रवाई की मांग को लेकर सैकड़ों विक्रेताओं का प्रदर्शन, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन परमार्थ आवाज ब्यूरो रिपोर्ट हरदोई। शाहाबाद तहसील में महिला कोटेदार के साथ कथित अभद्रता और अवैध वसूली के दबाव के मामले ने तूल पकड़ लिया है। घटना के विरोध में जिले भर से पहुंचे सैकड़ों उचित दर विक्रेताओं ने तहसील परिसर में एकत्र होकर जोरदार प्रदर्शन किया और प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई। प्रदर्शनकारियों ने एसडीएम शाहाबाद को ज्ञापन सौंपते हुए आरोपियों के खिलाफ तत्काल और सख्त कार्रवाई की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे बड़े स्तर पर आंदोलन करने को बाध्य होंगे। मामला भदेवना गांव की महिला कोटेदार सीमा देवी से जुड़ा है। आरोप है कि 25 फरवरी को वह शाहाबाद स्थित आपूर्ति कार्यालय में आयोजित एक बैठक में शामिल होने गई थीं। इसी दौरान स्वयं को किसान यूनियन से जुड़ा बताने वाले दो व्यक्तियों—सत्यवीर और गोलू—ने उन पर दबाव बनाया कि वे सप्लाई इंस्पेक्टर पर 6 हजार रुपये लेने का आरोप लगाते हुए वीडियो बयान दें। सीमा देवी का कहना है कि जब उन्होंने इस तरह का झूठा आरोप लगाने से इनकार किया तो उनके साथ गाली-गलौज की गई और अभद्र व्यवहार किया गया। सीमा देवी ने उसी दिन शाहाबाद कोतवाली में लिखित तहरीर देकर शिकायत दर्ज कराई। उनका आरोप है कि तीन दिन बीत जाने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई, जिससे कोटेदारों में आक्रोश फैल गया है। प्रदर्शन में शामिल विक्रेताओं ने कहा कि यदि एक महिला कोटेदार की शिकायत पर भी गंभीरता नहीं दिखाई जाएगी तो इससे पूरे तंत्र का मनोबल प्रभावित होगा। प्रदर्शनकारियों का यह भी आरोप है कि कुछ तथाकथित किसान संगठनों से जुड़े लोग समय-समय पर उचित दर की दुकानों पर पहुंचकर अनियमितता के आरोप लगाते हैं, वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने और समाचार पत्रों में छपवाने की धमकी देते हैं। इसके माध्यम से कथित रूप से मासिक अवैध वसूली का दबाव बनाया जाता है। कोटेदारों का कहना है कि इस तरह की गतिविधियों से सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) का कार्य प्रभावित हो रहा है और पात्र कार्डधारकों को समय पर राशन उपलब्ध कराने में बाधा उत्पन्न हो रही है। सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेता परिषद के जिलाध्यक्ष अनिल कुमार अवस्थी के नेतृत्व में आयोजित प्रदर्शन में ज्ञानेंद्र सिंह ‘ज्ञानी’, रविकांत तिवारी, मुईद अहमद, जहीरूद्दीन मंसूरी और रोहित कुमार समेत बड़ी संख्या में विक्रेता मौजूद रहे। वक्ताओं ने प्रशासन से मांग की कि महिला कोटेदार की शिकायत की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। एसडीएम शाहाबाद को सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया है कि यदि निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्रवाई नहीं की गई तो सभी उचित दर विक्रेता सामूहिक रूप से दुकानें बंद कर धरना-प्रदर्शन शुरू करेंगे, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। प्रदर्शन के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल भी तैनात रहा।
    2
    महिला कोटेदार से अभद्रता के विरोध में उबाल: कार्रवाई की मांग को लेकर सैकड़ों विक्रेताओं का प्रदर्शन, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
परमार्थ आवाज ब्यूरो रिपोर्ट
हरदोई। शाहाबाद तहसील में महिला कोटेदार के साथ कथित अभद्रता और अवैध वसूली के दबाव के मामले ने तूल पकड़ लिया है। घटना के विरोध में जिले भर से पहुंचे सैकड़ों उचित दर विक्रेताओं ने तहसील परिसर में एकत्र होकर जोरदार प्रदर्शन किया और प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई। प्रदर्शनकारियों ने एसडीएम शाहाबाद को ज्ञापन सौंपते हुए आरोपियों के खिलाफ तत्काल और सख्त कार्रवाई की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे बड़े स्तर पर आंदोलन करने को बाध्य होंगे।
मामला भदेवना गांव की महिला कोटेदार सीमा देवी से जुड़ा है। आरोप है कि 25 फरवरी को वह शाहाबाद स्थित आपूर्ति कार्यालय में आयोजित एक बैठक में शामिल होने गई थीं। इसी दौरान स्वयं को किसान यूनियन से जुड़ा बताने वाले दो व्यक्तियों—सत्यवीर और गोलू—ने उन पर दबाव बनाया कि वे सप्लाई इंस्पेक्टर पर 6 हजार रुपये लेने का आरोप लगाते हुए वीडियो बयान दें। सीमा देवी का कहना है कि जब उन्होंने इस तरह का झूठा आरोप लगाने से इनकार किया तो उनके साथ गाली-गलौज की गई और अभद्र व्यवहार किया गया।
सीमा देवी ने उसी दिन शाहाबाद कोतवाली में लिखित तहरीर देकर शिकायत दर्ज कराई। उनका आरोप है कि तीन दिन बीत जाने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई, जिससे कोटेदारों में आक्रोश फैल गया है। प्रदर्शन में शामिल विक्रेताओं ने कहा कि यदि एक महिला कोटेदार की शिकायत पर भी गंभीरता नहीं दिखाई जाएगी तो इससे पूरे तंत्र का मनोबल प्रभावित होगा।
प्रदर्शनकारियों का यह भी आरोप है कि कुछ तथाकथित किसान संगठनों से जुड़े लोग समय-समय पर उचित दर की दुकानों पर पहुंचकर अनियमितता के आरोप लगाते हैं, वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने और समाचार पत्रों में छपवाने की धमकी देते हैं। इसके माध्यम से कथित रूप से मासिक अवैध वसूली का दबाव बनाया जाता है। कोटेदारों का कहना है कि इस तरह की गतिविधियों से सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) का कार्य प्रभावित हो रहा है और पात्र कार्डधारकों को समय पर राशन उपलब्ध कराने में बाधा उत्पन्न हो रही है।
सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेता परिषद के जिलाध्यक्ष अनिल कुमार अवस्थी के नेतृत्व में आयोजित प्रदर्शन में ज्ञानेंद्र सिंह ‘ज्ञानी’, रविकांत तिवारी, मुईद अहमद, जहीरूद्दीन मंसूरी और रोहित कुमार समेत बड़ी संख्या में विक्रेता मौजूद रहे। वक्ताओं ने प्रशासन से मांग की कि महिला कोटेदार की शिकायत की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
एसडीएम शाहाबाद को सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया है कि यदि निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्रवाई नहीं की गई तो सभी उचित दर विक्रेता सामूहिक रूप से दुकानें बंद कर धरना-प्रदर्शन शुरू करेंगे, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। प्रदर्शन के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल भी तैनात रहा।
    user_Journalist,Abdheshkumar
    Journalist,Abdheshkumar
    Photographer हरदोई, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • Post by SV भारत न्यूज़ संवाददाता रामबाबू
    1
    Post by SV भारत न्यूज़ संवाददाता रामबाबू
    user_SV भारत न्यूज़ संवाददाता रामबाबू
    SV भारत न्यूज़ संवाददाता रामबाबू
    पत्रकार हरदोई, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • हरदोई के थाना सांडी पुलिस का एक्शन, विस्फोटक मामले में आरोपी गिरफ्तार
    1
    हरदोई के थाना सांडी पुलिस का एक्शन, विस्फोटक मामले में आरोपी गिरफ्तार
    user_सदन तक
    सदन तक
    Media Consultant बिलग्राम, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    20 min ago
  • हरदोसांडी कस्बे में आतिशबाजी सामग्री में हुए धमाके के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार 26 फरवरी 2026 को मोहल्ला खिड़किया निवासी दिलशाद पुत्र खुर्शीद के घर की छत पर बने कमरे में रखी आतिशबाजी सामग्री में अचानक विस्फोट हो गया। हादसे में रुबीना पत्नी इरशाद और शाजिया पत्नी दिलशाद घायल हो गईं। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सांडी भेजा गया, जहां उनका उपचार किया गया। जांच के दौरान अवैध रूप से विस्फोटक पदार्थों के भंडारण व निर्माण का मामला सामने आने पर थाना सांडी में मु0अ0सं0 55/26 के तहत संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया। पुलिस ने नामजद अभियुक्त दिलशाद को गिरफ्तार कर लिया है। मौके से 77 हाथ निर्मित पटाखे व अन्य सामग्री बरामद की गई है। गिरफ्तारी उपनिरीक्षक शुभम सिंह व कांस्टेबल सतीश कुमार की टीम द्वारा की गई। पुलिस का कहना है कि मामले में अन्य आरोपितों की तलाश जारी है तथा आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
    1
    हरदोसांडी कस्बे में आतिशबाजी सामग्री में हुए धमाके के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार 26 फरवरी 2026 को मोहल्ला खिड़किया निवासी दिलशाद पुत्र खुर्शीद के घर की छत पर बने कमरे में रखी आतिशबाजी सामग्री में अचानक विस्फोट हो गया। हादसे में रुबीना पत्नी इरशाद और शाजिया पत्नी दिलशाद घायल हो गईं। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सांडी भेजा गया, जहां उनका उपचार किया गया।
जांच के दौरान अवैध रूप से विस्फोटक पदार्थों के भंडारण व निर्माण का मामला सामने आने पर थाना सांडी में मु0अ0सं0 55/26 के तहत संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया। पुलिस ने नामजद अभियुक्त दिलशाद को गिरफ्तार कर लिया है। मौके से 77 हाथ निर्मित पटाखे व अन्य सामग्री बरामद की गई है।
गिरफ्तारी उपनिरीक्षक शुभम सिंह व कांस्टेबल सतीश कुमार की टीम द्वारा की गई। पुलिस का कहना है कि मामले में अन्य आरोपितों की तलाश जारी है तथा आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
    user_Himanshu Lala Sampadak Janata
    Himanshu Lala Sampadak Janata
    बिलग्राम, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    26 min ago
  • दिल्ली से ब्रेकिंग न्यूज़ CBi पहुंच सुप्रीम कोर्ट निचले अदालत को दी चेतावनी
    1
    दिल्ली से ब्रेकिंग न्यूज़ CBi पहुंच सुप्रीम कोर्ट 
निचले अदालत को दी चेतावनी
    user_मोनू शुक्ला
    मोनू शुक्ला
    बिलग्राम, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • *हरदोई में बड़ा हादसा, मुर्गी का दाना भरा ट्रक पलटा, बाल-बाल बचे ड्राइवर और क्लीनर* हरदोई के हरपालपुर में एक बड़ा हादसा टल गया, जब एक मुर्गी का दाना भरा ट्रक पेट्रोल पंप के पास पलट गया। गनीमत रही कि ट्रक के पलटने से कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ, ड्राइवर भूरा बाल-बाल बच गए। हादसा सुबह 3:00 बजे हुआ, जब ट्रक बरेली से कानपुर जा रहा था। ट्रक का पहिया सड़क से नीचे उतर गया, जिससे वह पलट गया। हादसे की जानकारी देते हुए स्थानीय लोगों ने बताया कि ट्रक की गति तेज थी, जिससे वह संतुलन खो बैठा और पलट गया। मौके पर पहुंचे लोगों ने ड्राइवर को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। फिलहाल, ट्रक को सड़क से हटाने का काम चल रहा है। जानकारी के अनुसार, ट्रक में मुर्गी का दाना भरा हुआ था, जो बरेली से कानपुर जा रहा था। हादसे के कारण सड़क पर कुछ समय के लिए आवागमन प्रभावित हुआ, लेकिन जल्द ही सड़क को साफ कर दिया गया। ड्राइवर भूरा ने बताया कि वह ट्रक चला रहे थे, तभी अचानक पहिया सड़क से नीचे उतर गया और ट्रक पलट गया।उन्होंने बताया कि वह और उनका क्लीनर बाल-बाल बच गए, जिससे उन्हें बड़ी राहत मिली है। स्थानीय लोगों ने बताया कि हादसे के बाद मौके पर पुलिस और एंबुलेंस भी पहुंच गई थी, लेकिन किसी के घायल होने की खबर नहीं है। ट्रक को सड़क से हटाने के बाद आवागमन सामान्य हो गया है।
    4
    *हरदोई में बड़ा हादसा, मुर्गी का दाना भरा ट्रक पलटा, बाल-बाल बचे ड्राइवर और क्लीनर*
हरदोई के हरपालपुर में एक बड़ा हादसा टल गया, जब एक मुर्गी का दाना भरा ट्रक पेट्रोल पंप के पास पलट गया। गनीमत रही कि ट्रक के पलटने से कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ, ड्राइवर भूरा बाल-बाल बच गए। हादसा सुबह 3:00 बजे हुआ, जब ट्रक बरेली से कानपुर जा रहा था। ट्रक का पहिया सड़क से नीचे उतर गया, जिससे वह पलट गया।
हादसे की जानकारी देते हुए स्थानीय लोगों ने बताया कि ट्रक की गति तेज थी, जिससे वह संतुलन खो बैठा और पलट गया। मौके पर पहुंचे लोगों ने ड्राइवर को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। फिलहाल, ट्रक को सड़क से हटाने का काम चल रहा है।
जानकारी के अनुसार, ट्रक में मुर्गी का दाना भरा हुआ था, जो बरेली से कानपुर जा रहा था। हादसे के कारण सड़क पर कुछ समय के लिए आवागमन प्रभावित हुआ, लेकिन जल्द ही सड़क को साफ कर दिया गया।
ड्राइवर भूरा ने बताया कि वह ट्रक चला रहे थे, तभी अचानक पहिया सड़क से नीचे उतर गया और ट्रक पलट गया।उन्होंने बताया कि वह और उनका क्लीनर बाल-बाल बच गए, जिससे उन्हें बड़ी राहत मिली है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि हादसे के बाद मौके पर पुलिस और एंबुलेंस भी पहुंच गई थी, लेकिन किसी के घायल होने की खबर नहीं है। ट्रक को सड़क से हटाने के बाद आवागमन सामान्य हो गया है।
    user_Himanshu Lala Sampadak Janata
    Himanshu Lala Sampadak Janata
    बिलग्राम, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • हरदोई। विकास खण्ड टड़ियावां के इटौली विद्युत उपकेंद्र क्षेत्र में तैनात एक मीटर रीडर पर अवैध वसूली करने का गंभीर आरोप लगा है ग्रामीणों का कहना है कि कर्मचारी लंबे समय से उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त धनराशि देने का दबाव बना रहा था। Mvvnl Hardoi UP Police MYogiAdityanath @highlight #hardoi #DMHardoi #BijliBill #sadantak
    1
    हरदोई। विकास खण्ड टड़ियावां के इटौली विद्युत उपकेंद्र क्षेत्र में तैनात एक मीटर रीडर पर अवैध वसूली करने का गंभीर आरोप लगा है ग्रामीणों का कहना है कि कर्मचारी लंबे समय से उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त धनराशि देने का दबाव बना रहा था। Mvvnl Hardoi UP Police MYogiAdityanath @highlight #hardoi #DMHardoi #BijliBill #sadantak
    user_सदन तक
    सदन तक
    Media Consultant बिलग्राम, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • #LIVE | योगी के यूपी में हिंदुओं का मार्च शुरू हो गया योगी का हैप्पी होली...हिंदू की निकल पड़ी टोली ! #UttarPradesh #Holi #Hindu #CMYogi
    1
    #LIVE | योगी के यूपी में हिंदुओं का मार्च शुरू हो गया
योगी का हैप्पी होली...हिंदू की निकल पड़ी टोली !
#UttarPradesh #Holi #Hindu #CMYogi
    user_मोनू शुक्ला
    मोनू शुक्ला
    बिलग्राम, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.