Shuru
Apke Nagar Ki App…
*कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देशन पर एसडीएम जूनी इंदौर घनश्याम धनगर ने तहसील जूनी इंदौर के ग्राम पिपलिया राव के खसरा नंबर 19/1 व अन्य 1.784 हेक्टर की शहरी सीलिंग की भूमि जिसका बाजार मूल्य लगभग 100 करोड़ से आज राजस्व टीम, नगर निगम टीम और पुलिस बल की उपस्थिति में अतिक्रमण हटाया गया।*
Ramkrishna sheliya
*कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देशन पर एसडीएम जूनी इंदौर घनश्याम धनगर ने तहसील जूनी इंदौर के ग्राम पिपलिया राव के खसरा नंबर 19/1 व अन्य 1.784 हेक्टर की शहरी सीलिंग की भूमि जिसका बाजार मूल्य लगभग 100 करोड़ से आज राजस्व टीम, नगर निगम टीम और पुलिस बल की उपस्थिति में अतिक्रमण हटाया गया।*
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- इंदौर नगर निगम में सदन की बैठक में वंदे मातरम को लेकर विवाद बढ़ा खड़ा हो गया है, इंदौर खजराना पार्षद रुबीना इक़बाल और पार्षद फौजिया शेख़ अलीम ने वंदे मातरम् गाने से किया इनकार, और रूबिन इक़बाल ने कहा – तुम्हारे बाप में दम हो तो कहलवाकर दिखाओ, इसी बहस के बाद रुबीना इक़बाल ने कहा की इस्लाम में वंदे मातरम् बोलने की अनुमति नहीं है, हम नहीं बोलेंगे। साथ ही कहा कांग्रेस पार्टी जाएं भाड़ में1
- Post by Ck_news1
- धार। मध्यप्रदेश के धार जिले के गोंदेखेड़ा चारण गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया। सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात हुए हत्या कांड में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। बताया जा रहा है कि मृतक की पत्नी ने पहले पुलिस को लूट और अपहरण की कहानी सुनाई थी और रो-रोकर खुद को बेगुनाह बताने की कोशिश की। लेकिन जब पुलिस ने मामले की गहराई से जांच की तो सच्चाई सामने आ गई। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि पत्नी ने ही अपने प्रेमी (बॉयफ्रेंड) के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रची थी। आरोप है कि उसने अपने पति को रास्ते से हटाने के लिए सुपारी देकर हत्या करवाई। इस घटना के सामने आने के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने मामले में आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और हत्या के पूरे नेटवर्क का पता लगाया जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह मामला प्यार और लालच में अंधे होकर रची गई खौफनाक साजिश का उदाहरण है।1
- MYH अस्पताल के डॉक्टरों ने एक साल के मासूम के गले में फंसी जिंदा मछली’को निकला इंदौर, 08 अप्रैल 2026 मध्यप्रदेश के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल महाराजा यशवंतराव अस्पताल (MYH) के ईएनटी विभाग में एक ऐसा दुर्लभ मामला सामने आया, जिसने अनुभवी डॉक्टरों को भी हैरत में डाल दिया। महज एक साल के एक मासूम बच्चे के गले में फंसी एक जिंदा मछली को डॉक्टरों ने कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। परिजनों ने बताया कि खेल-खेल में एक छोटी जीवित मछली बच्चे के मुंह में चली गई थी, जो सीधे गले के पिछले हिस्से में जाकर अटक गई। जब बच्चे को एमवाय अस्पताल लाया गया, तब उसकी स्थिति अत्यंत नाजुक थी। वह न तो रो पा रहा था और न ही ठीक से सांस ले पा रहा था। डॉक्टरों के अनुसार बच्चे को सांस लेने में कठिनाई, घबराहट, बेचैनी और मुख से खून आना जैसी समस्या हो रही थी। डॉक्टरों ने बताया कि ऑपरेशन के दौरान सबसे बड़ी सबसे बड़ी समस्या यह थी की मछली जिंदा थी और जरा सी गलती बच्चों की जान ले सकती थी इसलिए तुरंत ऑपरेशन कर उसे मछली को बाहर निकल गया यामिनी गुप्ता ने बताया कि यह मामला न केवल चिकित्सा क्षेत्र के लिए एक चुनौतीपूर्ण अनुभव रहा, बल्कि यह भी दर्शाता है कि समय पर सही उपचार और विशेषज्ञता से किसी भी गंभीर स्थिति को संभाला जा सकता है। मौजूदा लिखित चिकित्सा साहित्य में संपूर्ण मध्य भारत में इतनी छोटी उम्र में ऐसा मामला पहले कभी नहीं देखा गया। डॉक्टरों के अनुसार "यह केवल एक ऑपरेशन नहीं था, बल्कि चिकित्सा विज्ञान की सीमाओं को परखने वाली एक चुनौती थी। मुश्ताक शेख की रिपोर्ट1
- इंदौर में मालवा मिल से रेलवे स्टेशन की ओर जाने वाला रास्ता महिला ने किया जाम बताया जा रहा है शराब की दुकान को लेकर चक्का जाम किया गया है उनका कहना है कि मालवा मिल पर स्थित शराब दुकान पर लोग शराब पीकर हंगामा करते हैं जिससे आने-जाने वाले लोगों को परेशानी होती है अब उसे दुकान को दूसरी जगह शिफ्ट किया जा रहा था जो की मालवा मिल से राजकुमार ब्रिज के बीच में सुचारु करने वाले थे जिसको लेकर आसपास के लोग और महिलाओं ने किया चक्का जाम वहां पर पुलिस प्रशासन भी मौजूद रहा2
- ब्रेकिंग इंदौर इंदौर क्राइम ब्रांच मादक पदार्थ की तस्करी मामले आरोपी को किया टांगटोलू परिजन और ग्रामीण के द्वारा किया जा रहा था विरोध वसीम खान प्रतापगढ़ राजस्थान से आरोपी को गिरफ्तार कर लाया गया है पूर्व में आरोपियों से 24 ग्राम मादक पदार्थ बरामद हुआ था पूछताछ के दौरान वसीम का नाम सामने आया था पुलिस द्वारा लाख विरोध के बाद भी वसीम को पकड़ा गया कड़ी मेहनत करने के बाद क्राइम ब्रांच ने वसीम को पकड़ा बता जरा की मध्य प्रदेश सहित अन्य स्थानों पर दो दर्जन अपराधदर्ज हैं1
- Post by Aaditya Sharma1
- भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत इंदौर में लोकायुक्त पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लोक निर्माण विभाग के दो अधिकारियों को 90 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। लोकायुक्त पुलिस के अनुसार, आवेदक राघवेन्द्र सिंह गुर्जर, निवासी रामनगर आदर्शपुरम, ग्वालियर, जो सांई एसोसिएट फर्म में लायजनिंग मैनेजर हैं। उन्होंने शिकायत दर्ज कराई थी। उनकी फर्म ने सितंबर 2025 में राऊ से बामपुरा तक इलेक्ट्रिक सिटिंग का काम 20 लाख रुपए में लिया था, जिसे एक माह में पूर्ण कर दिया गया था। कार्य पूर्ण होने के बाद जीएसटी सहित 17 लाख रुपए का भुगतान लंबित था। शिकायत में बताया गया कि भुगतान जारी करने के एवज में आरोपी बालकुमार जैन (सहायक यंत्री/प्रभारी कार्यपालन अधिकारी, लोक निर्माण विभाग, विद्युत व यांत्रिकी संभाग इंदौर) ने 4% के हिसाब से 60 हजार रुपए और आरोपी धीरेंद्र कुमार नीमा (सब इंजीनियर / प्रभारी अनुविभागीय अधिकारी) ने 2% के हिसाब से 30 हजार रुपए की रिश्वत की मांग की थी। इस प्रकार कुल 90 हजार रुपए की मांग की गई थी। आवेदक ने इसकी शिकायत राजेश सहाय (एसपी, लोकायुक्त) से की। शिकायत के सत्यापन के बाद 7 अप्रैल को ट्रैप दल का गठन किया गया। कार्रवाई के दौरान आरोपी बालकुमार जैन को 60 हजार रुपए और धीरेन्द्र कुमार नीमा को 30 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया। दोनों आरोपियों के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण (संशोधन) अधिनियम 2018 की धारा 7 एवं भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 61 (2) के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।1