logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

फ़िरोज़ाबाद जिले के अरांव क्षेत्र में तेज रफ़्तार का कहर देखने को मिला है। हाइवे पर एक आई-10 कार अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दर्दनाक हादसे में गर्भवती महिला और उसके डेढ़ साल के बेटे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।

10 hrs ago
user_PCT News
PCT News
फिरोजाबाद, फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश•
10 hrs ago

फ़िरोज़ाबाद जिले के अरांव क्षेत्र में तेज रफ़्तार का कहर देखने को मिला है। हाइवे पर एक आई-10 कार अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दर्दनाक हादसे में गर्भवती महिला और उसके डेढ़ साल के बेटे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • फ़िरोज़ाबाद जिले के अरांव क्षेत्र में तेज रफ़्तार का कहर देखने को मिला है। हाइवे पर एक आई-10 कार अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दर्दनाक हादसे में गर्भवती महिला और उसके डेढ़ साल के बेटे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।
    1
    फ़िरोज़ाबाद जिले के अरांव क्षेत्र में तेज रफ़्तार का कहर देखने को मिला है। हाइवे पर एक आई-10 कार अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दर्दनाक हादसे में गर्भवती महिला और उसके डेढ़ साल के बेटे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।
    user_PCT News
    PCT News
    फिरोजाबाद, फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • Post by Umesh Kumar
    6
    Post by Umesh Kumar
    user_Umesh Kumar
    Umesh Kumar
    Firozabad, Uttar Pradesh•
    20 hrs ago
  • कल दिनांक 13-02-2026 को ब्लाक संसाधन केन्द्र टूण्डला में ब्लाक स्काउट रैली का आयोजन मुख्य अतिथि श्री आशीष कुमार पाण्डे एवं ज्योती पाठक खण्ड शिक्षा अधिकारी टूण्डला की संयुक्त अध्यक्षता में किया गया।​जिसमें ब्लाक की सभी ग्राम पंचायतों में से 15 विजेता टीमों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में ब्लाक स्काउट शिक्षक अनिल कुमार सिंह एवं श्रीमती रजनी स्काउट गाइड्स ने तम्बू निर्माण, बिना बर्तन के भोजन, गाँठे व बंधन, प्राथमिक चिकित्सा B.P. 6, एवं मीनारे बनाना एवं अन्य साहसिक क्रियाकलापों में प्रतियोगिता करायी गयी।​जिसमें ब्लाक से उच्च प्रा० वि० बन्ना (1-8) गाइड्स एवं उच्च प्रा० वि० पचोखरा (1-8) स्काउट की टीम प्रथम रही। ​कार्यक्रम में जिला गाइड विनीता, श्री अनिल कुमार, श्री हरेन्द्र सिंह, श्रीमती हरेन्द्र यादव, पूजा शर्मा, रेनू कुलश्रेष्ठ, श्री नीरज कुमार, रबिन्द्र आदि शिक्षक उपस्थित रहे। Updated News-14/Feb/26- अखण्ड इंडिया न्यूज़ नेटवर्क से संपादक अनुज रावत क़ी व्यरों रिपोर्ट |
    1
    कल दिनांक 13-02-2026 को ब्लाक संसाधन केन्द्र टूण्डला में ब्लाक स्काउट रैली का आयोजन मुख्य अतिथि श्री आशीष कुमार पाण्डे एवं  ज्योती पाठक खण्ड शिक्षा अधिकारी टूण्डला की संयुक्त अध्यक्षता में किया गया।​जिसमें ब्लाक की सभी ग्राम पंचायतों में से 15 विजेता टीमों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में ब्लाक स्काउट शिक्षक अनिल कुमार सिंह एवं श्रीमती रजनी स्काउट गाइड्स ने तम्बू निर्माण, बिना बर्तन के भोजन, गाँठे व बंधन, प्राथमिक चिकित्सा B.P. 6, एवं मीनारे बनाना एवं अन्य साहसिक क्रियाकलापों में प्रतियोगिता करायी गयी।​जिसमें ब्लाक से उच्च प्रा० वि० बन्ना (1-8) गाइड्स एवं उच्च प्रा० वि० पचोखरा (1-8) स्काउट की टीम प्रथम रही। ​कार्यक्रम में जिला गाइड विनीता, श्री अनिल कुमार, श्री हरेन्द्र सिंह, श्रीमती हरेन्द्र यादव, पूजा शर्मा, रेनू कुलश्रेष्ठ, श्री नीरज कुमार, रबिन्द्र आदि शिक्षक उपस्थित रहे। Updated News-14/Feb/26- अखण्ड इंडिया न्यूज़ नेटवर्क से संपादक अनुज रावत क़ी व्यरों रिपोर्ट |
    user_Anuj Rawat Editor In Chief
    Anuj Rawat Editor In Chief
    टूंडला, फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • रेलवे लाइन व बाउंड्री वॉल से ग्रामीणों में आक्रोश, अंडरपास की मांग को लेकर 11वें दिन भी धरना जारी फतेहाबाद : क्षेत्र के पुरा कोरियन, पक्का चमरपुरा, और भीकनपुर सहित कई गांवों के ग्रामीण रेलवे लाइन के किनारे बनाई गई बाउंड्री वॉल के विरोध में लगातार धरना दे रहे हैं। गुरुवार को धरना 11वें दिन भी जारी रहा। ग्रामीणों का आरोप है कि बाउंड्री वॉल निर्माण से गांवों के संपर्क मार्ग पूरी तरह बाधित हो गए हैं, जिससे लोगों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि रेलवे द्वारा अंडरपास की व्यवस्था नहीं किए जाने से मरीजों, गर्भवती महिलाओं और किसानों को सबसे अधिक परेशानी झेलनी पड़ रही है। आपात स्थिति में अस्पताल तक पहुंचने में देरी हो रही है, वहीं किसानों को ट्रैक्टर और कृषि उपकरण खेतों तक ले जाने में भी कठिनाई हो रही है। धरना स्थल पर पहुंचे भारतीय भाईचारा महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष होतम भैया ने ग्रामीणों को समर्थन देते हुए कहा कि उनकी मांगें पूरी तरह जायज हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि 19 फरवरी तक रेलवे विभाग और प्रशासन ने अंडरपास निर्माण को लेकर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया तो 20 फरवरी को रेल रोको आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस संबंध में कई बार जनप्रतिनिधियों और रेलवे अधिकारियों को ज्ञापन दिए जा चुके हैं, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं निकला है। ग्रामीणों ने स्पष्ट किया कि जब तक अंडरपास निर्माण को लेकर ठोस घोषणा नहीं होती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
    1
    रेलवे लाइन व बाउंड्री वॉल से ग्रामीणों में आक्रोश, अंडरपास की मांग को लेकर 11वें दिन भी धरना जारी
फतेहाबाद : क्षेत्र के पुरा कोरियन, पक्का चमरपुरा, और भीकनपुर सहित कई गांवों के ग्रामीण रेलवे लाइन के किनारे बनाई गई बाउंड्री वॉल के विरोध में लगातार धरना दे रहे हैं। गुरुवार को धरना 11वें दिन भी जारी रहा। ग्रामीणों का आरोप है कि बाउंड्री वॉल निर्माण से गांवों के संपर्क मार्ग पूरी तरह बाधित हो गए हैं, जिससे लोगों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों का कहना है कि रेलवे द्वारा अंडरपास की व्यवस्था नहीं किए जाने से मरीजों, गर्भवती महिलाओं और किसानों को सबसे अधिक परेशानी झेलनी पड़ रही है। आपात स्थिति में अस्पताल तक पहुंचने में देरी हो रही है, वहीं किसानों को ट्रैक्टर और कृषि उपकरण खेतों तक ले जाने में भी कठिनाई हो रही है।
धरना स्थल पर पहुंचे भारतीय भाईचारा महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष होतम भैया ने ग्रामीणों को समर्थन देते हुए कहा कि उनकी मांगें पूरी तरह जायज हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि 19 फरवरी तक रेलवे विभाग और प्रशासन ने अंडरपास निर्माण को लेकर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया तो 20 फरवरी को रेल रोको आंदोलन किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि इस संबंध में कई बार जनप्रतिनिधियों और रेलवे अधिकारियों को ज्ञापन दिए जा चुके हैं, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं निकला है। ग्रामीणों ने स्पष्ट किया कि जब तक अंडरपास निर्माण को लेकर ठोस घोषणा नहीं होती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
    user_Virendra Verma
    Virendra Verma
    पत्रकार फतेहाबाद, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • आगरा के प्रतापपुरा इलाके में मेट्रो निर्माण कार्य के दौरान शनिवार सुबह 10:30 बजे करीब एक बड़ा हादसा हो गया, जब करीब 25 फीट ऊंची पाइलिंग रिग अचानक मिट्टी धंसने के कारण असंतुलित होकर एक मकान पर जा गिरी। हादसे के वक्त जोरदार धमाका हुआ, जिससे पूरा इलाका दहल उठा। गनीमत रही कि मकान में मौजूद परिवार बाल-बाल बच गया, हालांकि घर और आसपास की दुकानों को भारी नुकसान हुआ है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मेट्रो निर्माण के लिए क्रेन और पाइलिंग मशीन से काम चल रहा था। तभी मशीन का पहिया मिट्टी में धंस गया और संतुलन बिगड़ते ही भारी रिग सीधे करुणा नागर के मकान की छत पर जा गिरी। हादसे में पास की शराब की दुकान भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जिससे लाखों रुपये के नुकसान की आशंका है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। एहतियात के तौर पर प्रतापपुरा बाजार को अस्थायी रूप से बंद करा दिया गया और ट्रैफिक डायवर्ट कर दिया गया। सूचना मिलते ही उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (यूपीएमआरसी) की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। मशीन को सुरक्षित हटाने और संरचनात्मक जोखिम का आकलन करने के लिए तकनीकी जांच भी शुरू कर दी गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इससे पहले भी शहर के मोती कटरा और खंदारी क्षेत्रों में मेट्रो निर्माण से जुड़े हादसे हो चुके हैं, जिससे सुरक्षा मानकों पर सवाल उठ रहे हैं। प्रभावित परिवार ने नुकसान के आकलन और उचित मुआवजे की मांग की है। यूपीएमआरसी अधिकारियों का कहना है कि घटना की विस्तृत जांच कराई जा रही है और जिम्मेदारी तय होने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। साथ ही भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा उपाय लागू करने का दावा किया गया है।
    1
    आगरा के प्रतापपुरा इलाके में मेट्रो निर्माण कार्य के दौरान शनिवार सुबह 10:30 बजे करीब एक बड़ा हादसा हो गया, जब करीब 25 फीट ऊंची पाइलिंग रिग अचानक मिट्टी धंसने के कारण असंतुलित होकर एक मकान पर जा गिरी। हादसे के वक्त जोरदार धमाका हुआ, जिससे पूरा इलाका दहल उठा। गनीमत रही कि मकान में मौजूद परिवार बाल-बाल बच गया, हालांकि घर और आसपास की दुकानों को भारी नुकसान हुआ है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मेट्रो निर्माण के लिए क्रेन और पाइलिंग मशीन से काम चल रहा था। तभी मशीन का पहिया मिट्टी में धंस गया और संतुलन बिगड़ते ही भारी रिग सीधे करुणा नागर के मकान की छत पर जा गिरी। हादसे में पास की शराब की दुकान भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जिससे लाखों रुपये के नुकसान की आशंका है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। एहतियात के तौर पर प्रतापपुरा बाजार को अस्थायी रूप से बंद करा दिया गया और ट्रैफिक डायवर्ट कर दिया गया। सूचना मिलते ही उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (यूपीएमआरसी) की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। मशीन को सुरक्षित हटाने और संरचनात्मक जोखिम का आकलन करने के लिए तकनीकी जांच भी शुरू कर दी गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इससे पहले भी शहर के मोती कटरा और खंदारी क्षेत्रों में मेट्रो निर्माण से जुड़े हादसे हो चुके हैं, जिससे सुरक्षा मानकों पर सवाल उठ रहे हैं। प्रभावित परिवार ने नुकसान के आकलन और उचित मुआवजे की मांग की है। यूपीएमआरसी अधिकारियों का कहना है कि घटना की विस्तृत जांच कराई जा रही है और जिम्मेदारी तय होने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। साथ ही भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा उपाय लागू करने का दावा किया गया है।
    user_किशोर लवी
    किशोर लवी
    एतमादपुर, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • Post by Anish Yadav
    1
    Post by Anish Yadav
    user_Anish Yadav
    Anish Yadav
    Acrobatic diving pool जसराना, फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • इटावा–आगरा रूट की 64625 पैसेंजर मेमू ट्रेन आज सुबह फिरोजाबाद रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या तीन पर पहुंची तो वहां यात्रियों के बीच विवाद हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक एक यात्री प्लेटफार्म से सामने वाले दरवाजे से ट्रेन में चढ़ गया, जिससे उतर रहे यात्रियों को परेशानी हुई और इसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते बहस मारपीट में बदल गई और दोनों पक्ष ट्रेन से उतरकर प्लेटफार्म पर भिड़ गए। मौके पर मौजूद लोगों ने घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। रिपोर्ट:राजीव सक्सेना फीरोजाबाद।
    1
    इटावा–आगरा रूट की 64625 पैसेंजर मेमू ट्रेन आज सुबह  फिरोजाबाद रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या तीन पर पहुंची तो वहां यात्रियों के बीच विवाद हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक एक यात्री प्लेटफार्म से सामने वाले दरवाजे से ट्रेन में चढ़ गया, जिससे उतर रहे यात्रियों को परेशानी हुई और इसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हो गई।
देखते ही देखते बहस मारपीट में बदल गई और दोनों पक्ष ट्रेन से उतरकर प्लेटफार्म पर भिड़ गए। मौके पर मौजूद लोगों ने घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
रिपोर्ट:राजीव सक्सेना फीरोजाबाद।
    user_लक्ष्यसीमा पत्रिका (LSNNEWS)
    लक्ष्यसीमा पत्रिका (LSNNEWS)
    Newspaper publisher फिरोजाबाद, फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • जनपद फिरोजाबाद के थाना मक्खनपुर क्षेत्रान्तर्गत दिनांक 09 मई 2025 को 02 व्यक्तियों के शव मिले थे जिसमें परिजनों की तहरीर के आधार पर अभियुक्त कमरूद्दीन के विरूद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत करते हुए अभियुक्त कमरूद्धीन को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया था ।
    1
    जनपद फिरोजाबाद के थाना मक्खनपुर क्षेत्रान्तर्गत दिनांक 09 मई 2025 को 02 व्यक्तियों के शव मिले थे जिसमें परिजनों की तहरीर के आधार पर अभियुक्त कमरूद्दीन के विरूद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत करते हुए अभियुक्त कमरूद्धीन को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया था ।
    user_PCT News
    PCT News
    फिरोजाबाद, फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • आज जनपद फ़िरोज़ाबाद के टूण्डला मे प्रत्येक वर्ष की भाँति इस वर्ष भी महाराजा सूरजमल की जन्म जयंती पर भव्य शोभा यात्रा निकाली गई |कार्यक्रम की अध्यक्षता भंवर सिंह पालिकाध्यक्ष ने की | शोभा यात्रा मे भारी संख्या मे जाट व सर्व समाज के लोग शामिल रहे | आज महाराजा सूरजमल की 319 वीं जयंती की शोभा यात्रा पर सभी को पगड़ी पहनाकर यात्रा का शुभारम्भ हुआ |इस शोभा यात्रा मे जाटों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया इस शोभा यात्रा मे दर्ज़नों रथ टैक्टर व बुलडोजर शामिल रहे |टूण्डला नगर के दीपा चौराहे से निकाली गई जों मैन बाज़ार होते हुए भारतमाता चौक से सब्जी मंडी से निकलते हुए सुभाष चौराहे पर पहुंची जहाँ इस शोभा यात्रा का समापन हुआ | समापन के पश्चात् ठाकुर वीरी सिंह मे भोजन की व्यवस्था की गई थी जहाँ पहुंचकर यात्रा मे शामिल लोगों ने भोजन किया | यात्रा मे शामिल रहे अध्यक्ष भंवर सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह, देश राज मास्टर साहब,भाजपा ब्रज क्षेत्र संयोजक सुशील पौनिया, अमर सिंह पचहरे, अजीत जुरेल, पंकज चौधरी,अन्य लोग शामिल रहे | Updated News-13/Feb/26- अखण्ड इंडिया न्यूज़ नेटवर्क से अनुज रावत की व्यरों रिपोर्ट चैनल को लाइक शेयर और सब्सक्राइब करना ना भूलें |
    1
    आज जनपद फ़िरोज़ाबाद के टूण्डला मे प्रत्येक वर्ष की भाँति इस वर्ष भी महाराजा सूरजमल की जन्म जयंती पर भव्य शोभा यात्रा निकाली गई |कार्यक्रम की अध्यक्षता भंवर सिंह पालिकाध्यक्ष ने की | शोभा यात्रा मे भारी संख्या मे जाट व सर्व समाज के लोग शामिल रहे | आज महाराजा सूरजमल की 319 वीं जयंती की शोभा यात्रा पर सभी को पगड़ी पहनाकर यात्रा का शुभारम्भ हुआ |इस शोभा यात्रा मे जाटों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया इस शोभा यात्रा मे दर्ज़नों रथ टैक्टर व बुलडोजर शामिल रहे |टूण्डला नगर के दीपा चौराहे से निकाली गई जों मैन बाज़ार होते हुए भारतमाता चौक से सब्जी मंडी से निकलते हुए सुभाष चौराहे पर पहुंची जहाँ इस शोभा यात्रा का समापन हुआ | समापन के पश्चात् ठाकुर वीरी सिंह मे भोजन की व्यवस्था की गई थी जहाँ पहुंचकर यात्रा मे शामिल लोगों ने भोजन किया | यात्रा मे शामिल रहे अध्यक्ष भंवर सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह, देश राज मास्टर साहब,भाजपा ब्रज क्षेत्र संयोजक सुशील पौनिया, अमर सिंह पचहरे, अजीत जुरेल, पंकज चौधरी,अन्य लोग शामिल रहे | 
Updated News-13/Feb/26- अखण्ड इंडिया न्यूज़ नेटवर्क से अनुज रावत की व्यरों रिपोर्ट 
चैनल को लाइक शेयर और सब्सक्राइब करना ना भूलें |
    user_Anuj Rawat Editor In Chief
    Anuj Rawat Editor In Chief
    टूंडला, फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.