Shuru
Apke Nagar Ki App…
(पत्रकार राजेश लाम्बा) खबर खानपुर से है जहां स्वच्छता ही सेवा 2026 स्वच्छता में सहभाग, स्वच्छ भारत, विकसित भारत, सौजन्य से जिला पंचायत हरिद्वार राजेन्द्र सिंह (किरण चौधरी) अध्यक्ष जिला पंचायत हरिद्वार ने क्या कहा खानपुर की जनता को देखिए और सुनिए वीडियो में......
Rajesh kumar
(पत्रकार राजेश लाम्बा) खबर खानपुर से है जहां स्वच्छता ही सेवा 2026 स्वच्छता में सहभाग, स्वच्छ भारत, विकसित भारत, सौजन्य से जिला पंचायत हरिद्वार राजेन्द्र सिंह (किरण चौधरी) अध्यक्ष जिला पंचायत हरिद्वार ने क्या कहा खानपुर की जनता को देखिए और सुनिए वीडियो में......
More news from उत्तराखंड and nearby areas
- हरिद्वार नगर निगम की बोर्ड बैठक में पुराने प्रस्तावों को लेकर कांग्रेस पार्षदों ने प्रतियां जलाकर जमकर हंगामा और नारेबाजी की।1
- पूर्व सभासद और पूर्व मेयरपति अशोक शर्मा यूं तो विधायकी के लिए सड़कों पर राजनीतिक ओठम करते दिखाई देते हैं लेकिन आज उन्होंने एक सभासद के साथ यात्री बनकर हरिद्वार में स्मार्ट टायलेट में यात्रियों से हो रही अवैध वसूली की पोल खोल दी।उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। अशोक शर्मा यात्री के भेष में शिवमूर्ति स्थित स्मार्ट टायलेट में लघुशंका के लिए पहुंचे थे उनके हल्का होने के बाद निकलते ही कर्मचारी ने उनसे दस रुपए मांग लिए। उनके साथ यात्री बने पार्षद ने इसकी वीडियो बना ली। बता दें कि 2022 में बने यह स्मार्ट टायलेट दिल्ली की एक संस्था संचालित करती है और इसमें लघुशंका के लिए कोई शुल्क नहीं लगता। इससे पूर्व कल ही नगरनिगम ने ऐसे सार्वजनिक शौचालयों के खिलाफ कार्रवाई का दावा किया था। यहां यह भी बता दें कि अशोक शर्मा की पत्नी अनिता शर्मा 2018-23 में मेयर रह चुकी हैं।मेयर रहते हुए वह भी जब ऐसे ही विष्णु घाट पर एक टायलेट की व्यवस्था देखने पहुंची तो उनसे भी कर्मचारी ने दस रुपए वसूल लिए थे।1
- मुजफ्फरनगर के शिव चौधरी ने बढ़ाया जिले का मान! प्रदेश स्तरीय बैडमिंटन चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक 🏆 मुजफ्फरनगर के होली चाइल्ड पब्लिक इंटर कॉलेज, जड़ौदा के प्रतिभाशाली छात्र शिव चौधरी ने बरेली में आयोजित प्रदेश स्तरीय बैडमिंटन चैंपियनशिप के अंडर-14 वर्ग में प्रथम स्थान हासिल कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। शिव चौधरी ने सहारनपुर मंडल का प्रतिनिधित्व करते हुए मंडल चैंपियन बनने का गौरव भी प्राप्त किया। उनकी शानदार उपलब्धि से विद्यालय, परिवार और क्षेत्र में खुशी का माहौल है। शिव चौधरी, जड़ौदा निवासी अनुज चौधरी के पुत्र हैं। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, प्रधानाचार्य, शिक्षकों के मार्गदर्शन और निरंतर अभ्यास को दिया। विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रर्वेंद्र दहिया ने शिव चौधरी को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल खेल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। 👏 शिव चौधरी की शानदार उपलब्धि पर हार्दिक बधाई! 📍 मुजफ्फरनगर | मुजफ्फरनगर के शिव चौधरी ने बढ़ाया जिले का मान! प्रदेश स्तरीय बैडमिंटन चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक 🏆 मुजफ्फरनगर के होली चाइल्ड पब्लिक इंटर कॉलेज, जड़ौदा के प्रतिभाशाली छात्र शिव चौधरी ने बरेली में आयोजित प्रदेश स्तरीय बैडमिंटन चैंपियनशिप के अंडर-14 वर्ग में प्रथम स्थान हासिल कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। शिव चौधरी ने सहारनपुर मंडल का प्रतिनिधित्व करते हुए मंडल चैंपियन बनने का गौरव भी प्राप्त किया। उनकी शानदार उपलब्धि से विद्यालय, परिवार और क्षेत्र में खुशी का माहौल है। शिव चौधरी, जड़ौदा निवासी अनुज चौधरी के पुत्र हैं। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, प्रधानाचार्य, शिक्षकों के मार्गदर्शन और निरंतर अभ्यास को दिया। विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रर्वेंद्र दहिया ने शिव चौधरी को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल खेल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। 👏 शिव चौधरी की शानदार उपलब्धि पर हार्दिक बधाई! 📍 मुजफ्फरनगर |1
- उज्जैन: शाही मस्जिद को लेकर अफवाहों का खंडन! सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक युवक दावा करता नजर आ रहा है कि पुलिस शाही मस्जिद नहीं तोड़ रही, बल्कि मस्जिद कमेटी द्वारा खुद मस्जिद के कुछ हिस्से को हटाया जा रहा है। युवक ने लोगों से भ्रामक जानकारी और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। उज्जैन: शाही मस्जिद को लेकर अफवाहों का खंडन! सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक युवक दावा करता नजर आ रहा है कि पुलिस शाही मस्जिद नहीं तोड़ रही, बल्कि मस्जिद कमेटी द्वारा खुद मस्जिद के कुछ हिस्से को हटाया जा रहा है। युवक ने लोगों से भ्रामक जानकारी और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।1
- *उत्तरकाशी में फंसे ट्रैकर्स की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित की जाए : मुख्यमंत्री* *मुख्यमंत्री ने सचिव, आपदा प्रबंधन से दूरभाष पर ली राहत एवं बचाव अभियान की जानकारी* *ट्रैकर्स एवं पोर्टर्स की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश* देहरादून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तरकाशी के उच्च हिमालयी क्षेत्र में बर्फबारी के कारण फंसे ट्रैकर्स के संबंध में सचिव, आपदा प्रबंधन से दूरभाष पर वार्ता कर राहत एवं बचाव अभियान की विस्तृत जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि ट्रैकिंग एवं पर्वतारोहण के लिए उच्च हिमालयी क्षेत्रों में गए सभी ट्रैकर्स एवं पोर्टर्स की सुरक्षित वापसी सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि राहत एवं बचाव कार्यों में सभी आवश्यक संसाधनों का प्रभावी उपयोग करते हुए प्रत्येक व्यक्ति को सुरक्षित निकाला जाए। मुख्यमंत्री ने प्रभावित क्षेत्रों में गए पर्यटकों को सकुशल उनके गंतव्य तक पहुंचाने के साथ ही उनके लिए आवश्यक चिकित्सकीय सहायता, भोजन एवं अन्य जरूरी सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड आने वाले प्रत्येक तीर्थयात्री और पर्यटक की सुरक्षा राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्रतिकूल मौसम की परिस्थितियों को देखते हुए संबंधित विभाग पूरी सतर्कता और आपसी समन्वय के साथ कार्य करें।1
- शाहपुर में सपा के पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ का जनसंवाद कार्यक्रम, सैकड़ों ट्रैक्टरों के काफिले से दिखा कार्यकर्ताओं का उत्साह मुजफ्फरनगर। शाहपुर कस्बे में समाजवादी पार्टी के पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ की ओर से आयोजित पीडीए जनसंवाद कार्यक्रम रविवार को कल्पना चावला मेमोरियल इंटर कॉलेज के ग्राउंड में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक ट्रैक्टरों के साथ पहुंचे। कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने से पहले ट्रैक्टरों का काफिला शाहपुर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरा, जिससे कस्बे में दिनभर आयोजन की चर्चा बनी रही। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष राजपाल कश्यप रहे। कार्यक्रम की शुरुआत से पहले अलग-अलग गांवों और क्षेत्रों से ट्रैक्टरों पर सवार होकर कार्यकर्ता शाहपुर पहुंचे। इसके बाद ट्रैक्टरों का काफिला कस्बे के मुख्य मार्गों से निकाला गया। एक के बाद एक ट्रैक्टरों की लंबी कतार दिखाई दी। इसी दौरान कार्यकर्ताओं ने राजपाल कश्यप को भी ट्रैक्टर पर बैठाया और उनके साथ काफिला मुख्य मार्गों से होकर गुजरा। बड़ी संख्या में ट्रैक्टरों को एक साथ देखकर राजपाल कश्यप भी उत्साहित नजर आए और उन्होंने कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार किया। ट्रैक्टरों के इस काफिले ने कार्यक्रम को अलग स्वरूप दिया। ग्रामीण क्षेत्रों से आए कार्यकर्ताओं की भागीदारी और ट्रैक्टरों की संख्या के कारण शाहपुर के मुख्य मार्गों पर काफी देर तक राजनीतिक गतिविधि दिखाई देती रही। काफिले के बाद सभी कार्यकर्ता कल्पना चावला मेमोरियल इंटर कॉलेज के ग्राउंड में पहुंचे, जहां जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पीडीए से जुड़े मुद्दों, संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं को क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाने को लेकर चर्चा हुई। वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं से पार्टी की गतिविधियों को गांव-गांव तक पहुंचाने और लोगों के बीच लगातार संवाद बनाए रखने का आह्वान किया। कार्यक्रम में जिला और प्रदेश स्तर के पदाधिकारियों की मौजूदगी के कारण कार्यकर्ताओं में भी उत्साह दिखाई दिया। सत्येंद्र पाल के 27वें कार्यक्रम से बढ़ी चर्चा इस आयोजन के संयोजक डॉ. सत्येंद्र पाल रहे। बुढ़ाना विधानसभा क्षेत्र में लगातार समाजवादी पार्टी के कार्यक्रम आयोजित कराने को लेकर सत्येंद्र पाल की सक्रियता लगातार चर्चा में रही है। आयोजकों के अनुसार शाहपुर में आयोजित यह उनका 27वां पार्टी कार्यक्रम था। लगातार कार्यक्रमों का आयोजन कर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को एक मंच पर जुटाने की उनकी कोशिश इस आयोजन में भी दिखाई दी। बुढ़ाना विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के टिकट के लिए सत्येंद्र पाल की दावेदारी को लेकर पहले से ही चर्चा है। शाहपुर में बड़े स्तर पर आयोजित कार्यक्रम, प्रदेश अध्यक्ष राजपाल कश्यप की मौजूदगी और सैकड़ों ट्रैक्टरों के काफिले के बाद उनकी दावेदारी को लेकर स्थानीय राजनीतिक चर्चाओं को और बल मिला। उनके समर्थकों का कहना है कि क्षेत्र में लगातार पार्टी के कार्यक्रम आयोजित कराने और कार्यकर्ताओं को सक्रिय रखने से उन्होंने संगठन के स्तर पर अपनी सक्रियता दर्ज कराई है। सत्येंद्र पाल की ओर से बुढ़ाना विधानसभा क्षेत्र में लगातार पार्टी कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहे हैं। जनसंवाद, पंचायत और संगठन से जुड़े कार्यक्रमों के माध्यम से वह कार्यकर्ताओं के बीच सक्रिय बने हुए हैं। शाहपुर का आयोजन भी इसी क्रम में आयोजित किया गया, जिसमें प्रदेश से लेकर जिला और स्थानीय स्तर तक के पार्टी पदाधिकारी शामिल हुए। हालांकि बुढ़ाना विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी के संबंध में पार्टी की ओर से अभी कोई अंतिम घोषणा नहीं हुई है, लेकिन शाहपुर के आयोजन के बाद सत्येंद्र पाल के समर्थकों में उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की भागीदारी और ट्रैक्टरों का काफिला उनके लिए राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण आयोजन के रूप में देखा गया। मुख्य मार्गों से गुजरा ट्रैक्टरों का काफिला शाहपुर में निकला ट्रैक्टरों का काफिला कार्यक्रम का सबसे चर्चित हिस्सा रहा। ग्रामीण क्षेत्रों से ट्रैक्टरों पर सवार होकर पहुंचे कार्यकर्ताओं ने पहले कस्बे के मुख्य मार्गों से काफिले के रूप में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। इसके बाद काफिला कार्यक्रम स्थल कल्पना चावला मेमोरियल इंटर कॉलेज के ग्राउंड में पहुंचा। राजपाल कश्यप को भी काफिले में शामिल ट्रैक्टर पर बैठाया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह नजर आया। काफिले के दौरान राजपाल कश्यप लगातार कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार करते रहे। बड़ी संख्या में ट्रैक्टरों को देखकर वह भी उत्साहित नजर आए। कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने के बाद उन्होंने कार्यकर्ताओं से संवाद किया और संगठन को मजबूत करने की दिशा में सक्रिय रहने की बात कही। कार्यक्रम का संचालन रामपाल पाल एवं सलीम ने किया। आयोजकों ने कार्यक्रम में शामिल हुए पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और ग्रामीण क्षेत्रों से ट्रैक्टर लेकर पहुंचे समर्थकों का आभार जताया। कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष राजपाल कश्यप, प्रदेश प्रमुख सचिव विनय पाल, श्यामलाल बच्ची सैनी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य धनवीर कश्यप, प्रदेश सचिव पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ सुमित बारी, जिलाध्यक्ष जिया चौधरी, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के सतीश गुर्जर, एससी-एसटी प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय सचिव दर्शन धनगर, युवजन सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष कुंवर सोएब, जिला कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र नीटू, जिला महासचिव सोमपाल भाटी, पूर्व जिला महासचिव विकल गोल्डी, जिला सचिव पवन पाल, प्रदेश सचिव यशवीर वाल्मीकि, बिजनौर पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष बीके कश्यप, अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश सचिव मौलाना नजर, प्रदेश सचिव पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ अनीता कश्यप, जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिला महासचिव नरेंद्र सैनी, डॉ. इसरार अल्वी, सांसद पुत्र निशांत मलिक, वीरेंद्र प्रधान, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष रविंद्र प्रधान जोगी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुरेश पाल और नरेश पाल सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे।2
- जब कंधे पर बैग टांगे कांग्रेसी नेता यात्री बनकर पहुंचे सार्वजनिक शौचालय, अवैध वसूली की वीडियो बनते देख भड़क उठा शौचालय कर्मचारी सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल।1
- उज्जैन: शाही मस्जिद को लेकर प्रदर्शन पर ओवैसी की प्रतिक्रिया प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने उज्जैन की शाही मस्जिद को लेकर हो रहे प्रदर्शन पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रही उज्जैन की अवाम को सलाम किया। #AsaduddinOwaisi #Ujjain #ShahiMasjid #UjjainNews #Owaisi #MadhyaPradesh #ViralNews #ForPublicNews उज्जैन: शाही मस्जिद को लेकर प्रदर्शन पर ओवैसी की प्रतिक्रिया प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने उज्जैन की शाही मस्जिद को लेकर हो रहे प्रदर्शन पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रही उज्जैन की अवाम को सलाम किया। #AsaduddinOwaisi #Ujjain #ShahiMasjid #UjjainNews #Owaisi #MadhyaPradesh #ViralNews #ForPublicNews1
- *कालिंदी ट्रेक के ओडिन कॉल पर रेस्क्यू अभियान पूर्ण, 29 ट्रेकर्स का सकुशल रेस्क्यू* Rescue operation at Kalindi Trek's Odin Col concluded; 29 trekkers rescued safely. उत्तरकाशी, 28 सितंबर 2026। जनपद उत्तरकाशी के कालिंदी ट्रेक स्थित ओडिन कॉल क्षेत्र में फंसे ट्रेकर्स के रेस्क्यू हेतु संचालित अभियान को सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिया गया है। ओडिन कॉल क्षेत्र से कुल 29 ट्रेकर्स को हेलीकॉप्टर के माध्यम से सकुशल रेस्क्यू कर हर्षिल पहुंचाया गया। शासन से समन्वय स्थापित कर सेनानायक SDRF श्री अर्पण यदुवंशी के दिशा-निर्देशन में रेस्क्यू अभियान संचालित किया गया। सेनानायक द्वारा SDRF कंट्रोल रूम के माध्यम से अभियान की लगातार निगरानी की गई तथा रेस्क्यू में लगी टीमों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। रेस्क्यू अभियान में SDRF, जिला पुलिस, भारतीय सेना, स्थानीय प्रशासन एवं UCADA की टीमें संयुक्त रूप से शामिल रहीं। सभी ट्रेकर्स को ओडिन कॉल क्षेत्र से सुरक्षित निकाला गया। रेस्क्यू किए गए सभी 29 ट्रेकर्स को आर्मी बेस हर्षिल स्थित चिकित्सालय में लाया गया है, जहां चिकित्सकीय टीम द्वारा उनकी प्राथमिक स्वास्थ्य जांच की जा रही है।4