*कालिंदी ट्रेक के ओडिन कॉल पर रेस्क्यू अभियान पूर्ण, 29 ट्रेकर्स का सकुशल रेस्क्यू* Rescue operation at Kalindi Trek's Odin Col concluded; 29 trekkers rescued safely. उत्तरकाशी, 28 सितंबर 2026। जनपद उत्तरकाशी के कालिंदी ट्रेक स्थित ओडिन कॉल क्षेत्र में फंसे ट्रेकर्स के रेस्क्यू हेतु संचालित अभियान को सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिया गया है। ओडिन कॉल क्षेत्र से कुल 29 ट्रेकर्स को हेलीकॉप्टर के माध्यम से सकुशल रेस्क्यू कर हर्षिल पहुंचाया गया। शासन से समन्वय स्थापित कर सेनानायक SDRF श्री अर्पण यदुवंशी के दिशा-निर्देशन में रेस्क्यू अभियान संचालित किया गया। सेनानायक द्वारा SDRF कंट्रोल रूम के माध्यम से अभियान की लगातार निगरानी की गई तथा रेस्क्यू में लगी टीमों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। रेस्क्यू अभियान में SDRF, जिला पुलिस, भारतीय सेना, स्थानीय प्रशासन एवं UCADA की टीमें संयुक्त रूप से शामिल रहीं। सभी ट्रेकर्स को ओडिन कॉल क्षेत्र से सुरक्षित निकाला गया। रेस्क्यू किए गए सभी 29 ट्रेकर्स को आर्मी बेस हर्षिल स्थित चिकित्सालय में लाया गया है, जहां चिकित्सकीय टीम द्वारा उनकी प्राथमिक स्वास्थ्य जांच की जा रही है।
*कालिंदी ट्रेक के ओडिन कॉल पर रेस्क्यू अभियान पूर्ण, 29 ट्रेकर्स का सकुशल रेस्क्यू* Rescue operation at Kalindi Trek's Odin Col concluded; 29 trekkers rescued safely. उत्तरकाशी, 28 सितंबर 2026। जनपद उत्तरकाशी के कालिंदी ट्रेक स्थित ओडिन कॉल क्षेत्र में फंसे ट्रेकर्स के
रेस्क्यू हेतु संचालित अभियान को सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिया गया है। ओडिन कॉल क्षेत्र से कुल 29 ट्रेकर्स को हेलीकॉप्टर के माध्यम से सकुशल रेस्क्यू कर हर्षिल पहुंचाया गया। शासन से समन्वय स्थापित कर सेनानायक SDRF श्री अर्पण यदुवंशी के दिशा-निर्देशन में रेस्क्यू
अभियान संचालित किया गया। सेनानायक द्वारा SDRF कंट्रोल रूम के माध्यम से अभियान की लगातार निगरानी की गई तथा रेस्क्यू में लगी टीमों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। रेस्क्यू अभियान में SDRF, जिला पुलिस, भारतीय सेना, स्थानीय प्रशासन एवं UCADA की टीमें संयुक्त
रूप से शामिल रहीं। सभी ट्रेकर्स को ओडिन कॉल क्षेत्र से सुरक्षित निकाला गया। रेस्क्यू किए गए सभी 29 ट्रेकर्स को आर्मी बेस हर्षिल स्थित चिकित्सालय में लाया गया है, जहां चिकित्सकीय टीम द्वारा उनकी प्राथमिक स्वास्थ्य जांच की जा रही है।
- खनन विभाग की बड़ी पहल, उपखनिज वाहनों में माइनिंग टैग लगाने का काम शुरू। The Aman Times 🚨 खनन विभाग की बड़ी पहल, उपखनिज वाहनों में माइनिंग टैग लगाने का काम शुरू। अवैध खनन रोकने के लिए माना जा रहा प्रभावी कदम। डोईवाला _ शासन के निर्देशों के तहत खनन विभाग ने उपखनिज का परिवहन करने वाले सभी वाहनों में माइनिंग टैग लगाने का कार्य शुरू कर दिया है। यह टैग फास्टैग की तर्ज पर काम करेगा, जिसके जरिए वाहन और खनन से संबंधित जानकारी उपलब्ध हो सकेगी। जिला खान अधिकारी ऐश्वर्य शाह ने बताया कि उपखनिज परिवहन में लगे सभी वाहनों में माइनिंग टैग होना अनिवार्य है। अक्टूबर के मध्य से बिना माइनिंग टैग के ई-रवन्ना प्रपत्र जारी नहीं किया जाएगा। खनन विभाग के अनुसार तकनीक आधारित इस व्यवस्था से खनन कार्य की निगरानी मजबूत होगी और अवैध खनन पर रोक लगाने में मदद मिलेगी।1
- नगर निगम हरिद्वार की बोर्ड मीटिंग के दौरान भाजपा पार्षदों ने दी नगर निगम की तालाबंदी की चेतावनी।1
- पूर्व सभासद और पूर्व मेयरपति अशोक शर्मा यूं तो विधायकी के लिए सड़कों पर राजनीतिक ओठम करते दिखाई देते हैं लेकिन आज उन्होंने एक सभासद के साथ यात्री बनकर हरिद्वार में स्मार्ट टायलेट में यात्रियों से हो रही अवैध वसूली की पोल खोल दी।उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। अशोक शर्मा यात्री के भेष में शिवमूर्ति स्थित स्मार्ट टायलेट में लघुशंका के लिए पहुंचे थे उनके हल्का होने के बाद निकलते ही कर्मचारी ने उनसे दस रुपए मांग लिए। उनके साथ यात्री बने पार्षद ने इसकी वीडियो बना ली। बता दें कि 2022 में बने यह स्मार्ट टायलेट दिल्ली की एक संस्था संचालित करती है और इसमें लघुशंका के लिए कोई शुल्क नहीं लगता। इससे पूर्व कल ही नगरनिगम ने ऐसे सार्वजनिक शौचालयों के खिलाफ कार्रवाई का दावा किया था। यहां यह भी बता दें कि अशोक शर्मा की पत्नी अनिता शर्मा 2018-23 में मेयर रह चुकी हैं।मेयर रहते हुए वह भी जब ऐसे ही विष्णु घाट पर एक टायलेट की व्यवस्था देखने पहुंची तो उनसे भी कर्मचारी ने दस रुपए वसूल लिए थे।1
- एसआईआर को लेकर बिपक्ष कर रहा गुमराह, जो हम होने नही देंगे : इशिता सजवाण एसआईआर को लेकर बिपक्ष कर रहा गुमराह : इशिता सजवाण1
- दिनेश कश्यप नाथ जी बहुत ही अच्छा प्रोग्राम हुआ कलाकार राजू भगत जी हंसराज जी और साउंड वाले भैया हमारे अमर भैया जी और ढोलक आर्गन पैड वाले भी मौजूद रहे बहुत बढ़िया प्रोग्राम हुआ आनंद आ गया संगत भी जुटी रही बाबा जी जाहरवीर गोगाजी महाराज जी का बसेरा और भंडारा विशाल किया गया बजरंग सेना राष्ट्रीय मंत्री धर्म रक्षा दल प्रकोष्ठ दिनेश कश्यप नाथ जी प्रभु जी का विशाल भंडारा और प्रोग्राम किया गया जय हो शिवमणि गुरु गोरखनाथ महाराज की जय हो गोगा जाहरवीर जी की4
- Thank you, bright and beautiful boys and girls of the Rajiv Gandhi Memorial Model Residential School Noolpuzha, it was too much fun hanging out with you. Always stay proud of who you are. Your traditions and culture are the foundation of humanity. Let’s build a great future together….and maybe I will also learn to dance as well as all of you in the process!1
- *चीड़बासा स्लाइडिंग जोन में संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाकर 1500 यात्रियों को सुरक्षित पहुंचाया गौरीकुंड* रुद्रप्रयाग, 28 सितम्बर 2026। केदारनाथ यात्रा मार्ग पर चीड़बासा के पास देर रात स्लाइडिंग के चलते फंसे करीब 1500 यात्रियों को SDRF, NDRF और DDRF की संयुक्त टीमों ने सुरक्षित रेस्क्यू कर गौरीकुंड पहुंचाया। दिनांक 27 सितम्बर 2026 की देर रात DCR रुद्रप्रयाग से सोनप्रयाग पुलिस को सूचना मिली कि गौरीकुंड से करीब तीन किलोमीटर आगे चीड़बासा क्षेत्र में स्लाइडिंग के कारण कई यात्री मार्ग के दूसरी ओर फंस गए हैं। सूचना मिलते ही SDRF सोनप्रयाग की टीम सब इंस्पेक्टर आशीष डिमरी के नेतृत्व में तत्काल मौके के लिए रवाना हुई। मौके पर पहुंचने पर टीम को चीड़बासा हैलीपैड के समीप मार्ग पर स्लाइडिंग के कारण मलबा जमा मिला। इसके साथ ही पहाड़ी से लगातार पत्थर गिर रहे थे, जिससे यात्रियों की आवाजाही बेहद जोखिमपूर्ण हो गई थी। हालात को देखते हुए SDRF, NDRF और DDRF की टीमों ने संयुक्त रूप से रेस्क्यू अभियान शुरू किया। रेस्क्यू टीमों ने यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए स्लाइडिंग जोन को सावधानीपूर्वक पार कराया। इस दौरान करीब 1500 यात्रियों को सुरक्षित दूसरी ओर पहुंचाकर गौरीकुंड रवाना किया गया। लगातार पत्थर गिरने और स्लाइडिंग के खतरे के बावजूद रेस्क्यू टीमों ने समन्वय के साथ अभियान को पूरा किया।3
- हरिद्वार नगर निगम की बोर्ड बैठक में पुराने प्रस्तावों को लेकर कांग्रेस पार्षदों ने प्रतियां जलाकर जमकर हंगामा और नारेबाजी की।1
- ई रिक्शा में जानलेवा हुआ सफ़र🚨 लंढौरा में भीषण सड़क हादसा, 3 की मौत, 10 घायल The Aman Times | हरिद्वार/रुड़की 🚨 लंढौरा में भीषण सड़क हादसा, 3 की मौत, 10 घायल रुड़की। मंगलौर कोतवाली के लंढौरा क्षेत्र के थिथौला में पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार कार और ई-रिक्शा की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में ई-रिक्शा सवार एक ही परिवार के 13 लोग चपेट में आ गए। हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों में बच्चे भी शामिल हैं और गंभीर रूप से घायल 6 लोगों को हायर सेंटर रेफर किया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। दुर्घटना के बाद कार चालक मौके से फरार बताया जा रहा है। पुलिस ने वाहन कब्जे में लेकर मामले की जांच और चालक की तलाश शुरू कर दी है।1