Shuru
Apke Nagar Ki App…
पृथ्वीपुर विधायक ने अतिक्रमण कार्रवाई को बताया दुर्भाग्यपूर्ण निवाड़ी - अतिक्रमण कार्रवाई पर पृथ्वीपुर विधायक नितेंद्र सिंह राठौर का बयान कार्रवाई को बताया दुर्भाग्यपूर्ण पृथ्वीपुर मे ं नगर परिषद द्वारा अतिक्रमण के खिलाफ की गई कार्रवाई के बाद अब मामला चर्चा मे ं ह ै पृथ्वीपुर विधायक नितेंद्र सिंह राठौर ने इस कार्रवाई को लेकर वीडियो जारी किया ह ै विधायक ने वीडियो के माध्यम से कार्रवाई को दुर्भाग्यपूर्ण बताया
Satyam pal
पृथ्वीपुर विधायक ने अतिक्रमण कार्रवाई को बताया दुर्भाग्यपूर्ण निवाड़ी - अतिक्रमण कार्रवाई पर पृथ्वीपुर विधायक नितेंद्र सिंह राठौर का बयान कार्रवाई को बताया दुर्भाग्यपूर्ण पृथ्वीपुर मे ं नगर परिषद द्वारा अतिक्रमण के खिलाफ की गई कार्रवाई के बाद अब मामला चर्चा मे ं ह ै पृथ्वीपुर विधायक नितेंद्र सिंह राठौर ने इस कार्रवाई को लेकर वीडियो जारी किया ह ै विधायक ने वीडियो के माध्यम से कार्रवाई को दुर्भाग्यपूर्ण बताया
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- सीमा क्षेत्र में वास्तविक नियंत्रण रेखा के पास भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच डंडों से हुई हाथापाई और झड़प का एक वायरल वीडियो सामने आया है सीमा क्षेत्र में वास्तविक नियंत्रण रेखा के पास भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच डंडों से हुई हाथापाई और झड़प का एक वायरल वीडियो सामने आया है1
- पृथ्वीपुर विधायक ने अतिक्रमण कार्रवाई को बताया दुर्भाग्यपूर्ण निवाड़ी - अतिक्रमण कार्रवाई पर पृथ्वीपुर विधायक नितेंद्र सिंह राठौर का बयान कार्रवाई को बताया दुर्भाग्यपूर्ण पृथ्वीपुर मे ं नगर परिषद द्वारा अतिक्रमण के खिलाफ की गई कार्रवाई के बाद अब मामला चर्चा मे ं ह ै पृथ्वीपुर विधायक नितेंद्र सिंह राठौर ने इस कार्रवाई को लेकर वीडियो जारी किया ह ै विधायक ने वीडियो के माध्यम से कार्रवाई को दुर्भाग्यपूर्ण बताया1
- भारतीय कलचुरी जायसवाल समवर्गीय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का भव्य शपथ ग्रहण समारोह संपन्न राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेंद्र राय की अध्यक्षता में हुआ आयोजन, पूर्व मंत्री अनुपमा जायसवाल रहीं मुख्य अतिथि झांसी। भारतीय कलचुरी जायसवाल समवर्गीय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेंद्र राय की अध्यक्षता में एवं उत्तर प्रदेश सरकार की पूर्व मंत्री अनुपमा जायसवाल के मुख्य आतिथ्य में भव्यता के साथ संपन्न हुआ।समारोह का शुभारंभ विशेष धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं के साथ हुआ। सर्वप्रथम राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेंद्र राय एवं मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री अनुपमा जायसवाल का 21 ब्राह्मणों द्वारा घंटा-घड़ियाल और शंखनाद के बीच वैदिक मंत्रोच्चार के साथ स्वागत किया गया। समाज की महिलाओं ने पुष्पवर्षा कर अतिथियों का अभिनंदन किया। इस दौरान हनुमान भजन 'तेरे ही सहारे हनुमान सागर में नैया डाल दई' की मधुर प्रस्तुति ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। उपस्थित लोगों ने खड़े होकर भजन का गुणगान किया।समारोह में विशिष्ट अतिथियों के रूप में रामस्वरूप शिवहरे लल्ला (ग्वालियर), जय सिंह चौहान (अजमेर), अशोक जायसवाल, पन्नालाल जायसवाल, मदनलाल जायसवाल, राजेंद्र जी मेवाड़ा (पूना), दिनेश सुहालका (उदयपुर), श्रीमती प्रमिला राय (जबलपुर) एवं श्रीमती सुमन राय (झांसी) उपस्थित रहीं।स्वागत वाचन के पश्चात मुख्य अतिथि एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष व संरक्षक लालचन्द्र गुप्ता (मुंबई) सहित वरिष्ठ पदाधिकारियों ने सामूहिक रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद गणेश वंदना एवं सहस्रबाहु अर्जुन भगवान की आरती की गई।राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेंद्र राय ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए संगठन की गतिविधियों एवं समाज को एकजुट करने के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। मुख्य अतिथि अनुपमा जायसवाल ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी की शपथ दिलाई।इस अवसर पर संयुक्त रूप से श्रीमती आशा राय (छिंदवाड़ा) को महिला समिति अध्यक्ष, व्योम जायसवाल को राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष, दयाराम राय (झांसी) को वरिष्ठ कार्यकारी अध्यक्ष, चंद्रप्रकाश शिवहरे (मुंबई), शीशपाल अहलूवालिया (पंचकुला), सुबोध कुमार जायसवाल (रांची), भगवान सिंह जायसवाल (देहली), राजीव कुमार जायसवाल (देहली), कोषाध्यक्ष सूरज प्रसाद जायसवाल (रांची), कार्यकारी अध्यक्ष अक्षय जायसवाल (कोलकाता), रामेश्वर राय (एडवोकेट, झांसी), प्रदीप कुमार जायसवाल (वाराणसी), संजीव कुमार जायसवाल (देहली), जवाहर लाल गुप्ता (बापी), मुन्नालाल जायसवाल (रीवा), रामगोपाल डिकसेना (कोरबा), विजय कुमार जायसवाल (नागपुर), मनोहर चौकसे (जबलपुर), सुरेश शिवहरे (ग्वालियर), माता प्रसाद गुप्ता (मुंबई), ललितकुमार चौधरी (रांची), शीतलप्रसाद जायसवाल (कानपुर), रामेश्वर मेवाड़ा (अजमेर) एवं श्यामलाल जायसवाल (अंबिकापुर) सहित 12 उपाध्यक्षों और 24 सचिवों समेत कुल 84 पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई।इसके उपरांत राष्ट्रीय महिला समिति का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेंद्र राय एवं राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष आशा राय ने महिला पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। इसमें महासचिव रानिका जायसवाल (बनारस), कोषाध्यक्ष कंचन जायसवाल (मुंबई), वरिष्ठ कार्यकारी अध्यक्ष सुनेन्दा चौधरी (उड़ीसा), सुषमा जायसवाल (जबलपुर), कार्यकारी अध्यक्ष वर्षा राय (झांसी), कला चौहान (अजमेर), बिंदु मालवीय, परविंदर अहलूवालिया (पंजाब), गायत्री शिवहरे (ग्वालियर), मीना शिवहरे (जबलपुर) एवं अर्चना राय (नरसिंहपुर) सहित अन्य पदाधिकारियों ने शपथ ग्रहण की। समारोह में समाज के वरिष्ठजनों, पदाधिकारियों एवं महिला सदस्यों की सहभागिता रही। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज को संगठित कर सामाजिक एकता, सहयोग और संगठनात्मक गतिविधियों को नई मजबूती प्रदान करना रहा।2
- levi's के शोरूम का हुआ शुभारंभ स्पीड हाउस इलाइट रोड सिविल लाइन झाँसी1
- राजकीय नर्सेज संग जनपद मथुरा इकाई द्वारा अपनी 13 लंबित मांगो के चरणबद्ध आंदोलन में आज (ब्लैक डे) नर्सिंग अधिकारियों द्वारा काले कपड़े पहनकर 2 घंटे का कार्य बहिष्कार कर प्रदर्शन किया अध्यक्ष1
- झांसी कोतवाली से जुड़े एक मामले में पुलिस ने अपना स्पष्टीकरण जारी किया है। झांसी कोतवाली से जुड़े एक मामले में पुलिस ने अपना स्पष्टीकरण जारी किया है।1
- टीकमगढ़ मध्य प्रदेश स्थापना दिवस पर किसान कल्याण स्वाभिमान पर्व की प्रतियोगिता के विजेता कृषक हुए सम्मानित टीकमगढ़ मध्य प्रदेश स्थापना दिवस पर किसान कल्याण स्वाभिमान पर्व की प्रतियोगिता के विजेता कृषक हुए सम्मानित टीकमगढ़ ।से महेंद्र कुमार दुबे बॉबी की रिपोर्ट एंकर -------------- टीकमगढ़ जिले में आज मध्य प्रदेश स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। शासन के निर्देशानुसार इस वर्ष मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर स्थानीय उत्सव भवन में जिला स्तरीय कार्यक्रम में किसान कल्याण स्वाभिमान पर्व के अंतर्गत प्रतियोगिता आयोजित कीगई। कार्यक्रम में विजेता कृषकों को पुरस्कार प्रदान किए गए। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले श्री अखिलेश यादव को ट्रैक्टर के लिए 7 लाख रुपये, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले श्री जितेंद्र यादव को बुलेट बाइक के लिए एक लाख 68 हजार रुपये तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले श्री रतिराम यादव को ई-स्कूटी के लिए एक लाख 20 हजार रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जतारा विधायक हरिशंकर खटीक ने अन्य जनप्रतिनिधियों तथा अधिकारियों के साथ कृषि विभाग द्वारा विभिन्न अनाज, योजनाओं, बीजों एवं स्प्रेयर पंप मशीन की प्रदर्शनी का अवलोकन किया तथा प्रदर्शित उत्पादों एवं विभागीय गतिविधियों की जानकारी प्राप्त की। उल्लेखनीय है कि मध्य प्रदेश में पहली बार किसानों के लिए इतने व्यापक स्तर पर प्रतियोगिता आयोजित की गई है। इस अवसर पर श्रीमती सरोज राजपूत, पूर्व विधायक टीकमगढ़ राकेश गिरी , पूर्व विधायक पृथ्वीपुर शिशुपाल यादव, सहित अन्य जनप्रतिनिधि, कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय, पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार अग्रवाल, जिला पंचायत सीईओ विशाल धाकड़ सहित संबंधित अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।1
- समथर-साकिन मार्ग पर बेकाबू ट्रैक्टर ने तीन लोगों को मारी टक्कर, हालत गंभीर समथर (झांसी)। कस्बे के समथर-साकिन मार्ग पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब सड़क किनारे खड़े तीन व्यक्तियों को तेज रफ्तार ट्रैक्टर चालक ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में तीनों व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंचे राहगीरों की मदद से परिजन घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र समथर लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने तीनों को झांसी रेफर कर दिया।जानकारी के अनुसार, कस्बे के मोहल्ला नई बस्ती निवासी सरनाम सिंह पुत्र हुकुम सिंह, सियाशरण पुत्र खुशीराम तथा थाना समथर क्षेत्र के ग्राम ऊटा निवासी विक्रम सिंह पुत्र रामसेवक समथर-साकिन मार्ग पर शिवजी के मठ के पास सड़क किनारे खड़े थे। इसी दौरान समथर की ओर से साकिन मार्ग स्थित पेट्रोल पंप की तरफ जा रहे ट्रैक्टर चालक ने तीनों को जोरदार टक्कर मार दी।4