logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

अवैध हुकिंग करने वालों पर होगी दंडात्मक कार्रवाई, सोलर पैनल लगाने की अपील मुंगेली, 25 फरवरी 2026। जिला कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार ने जिले में बढ़ती बिजली चोरी और अवैध हुकिंग की घटनाओं पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारियों को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि बिजली चोरी करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा तथा विद्युत अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। कलेक्टर ने बताया कि बिजली चोरी से शासन को भारी आर्थिक नुकसान होता है, जिसका प्रभाव सीधे आम उपभोक्ताओं पर पड़ता है। अवैध कनेक्शन और हुकिंग के कारण ट्रांसफार्मर पर अतिरिक्त भार पड़ता है, जिससे बार-बार फॉल्ट और विद्युत आपूर्ति बाधित होती है। उन्होंने अधिक शिकायत वाले क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाने, मीटर जांच, बकाया वसूली और अवैध कनेक्शन की जांच के निर्देश दिए। साथ ही अधिक बिजली खपत करने वाले उपभोक्ताओं से सोलर पैनल लगाने की अपील की गई, जिससे बिजली बिल में कमी के साथ पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा। अधिकारियों को सोलर ऊर्जा योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाने के निर्देश भी दिए गए।

10 hrs ago
user_CG RIGHT TIMES NEWS
CG RIGHT TIMES NEWS
पत्रकार Mungeli, Chhattisgarh•
10 hrs ago

अवैध हुकिंग करने वालों पर होगी दंडात्मक कार्रवाई, सोलर पैनल लगाने की अपील मुंगेली, 25 फरवरी 2026। जिला कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार ने जिले में बढ़ती बिजली चोरी और अवैध हुकिंग की घटनाओं पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारियों को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि बिजली चोरी करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा तथा विद्युत अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। कलेक्टर ने बताया कि बिजली चोरी से शासन को भारी आर्थिक नुकसान होता है, जिसका प्रभाव सीधे आम उपभोक्ताओं पर पड़ता है। अवैध कनेक्शन और हुकिंग के कारण ट्रांसफार्मर पर अतिरिक्त भार पड़ता है, जिससे बार-बार फॉल्ट और विद्युत आपूर्ति बाधित होती है। उन्होंने अधिक शिकायत वाले क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाने, मीटर जांच, बकाया वसूली और अवैध कनेक्शन की जांच के निर्देश दिए। साथ ही अधिक बिजली खपत करने वाले उपभोक्ताओं से सोलर पैनल लगाने की अपील की गई, जिससे बिजली बिल में कमी के साथ पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा। अधिकारियों को सोलर ऊर्जा योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाने के निर्देश भी दिए गए।

More news from Chhattisgarh and nearby areas
  • मुंगेली, 25 फरवरी 2026। जिला कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार ने जिले में बढ़ती बिजली चोरी और अवैध हुकिंग की घटनाओं पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारियों को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि बिजली चोरी करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा तथा विद्युत अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। कलेक्टर ने बताया कि बिजली चोरी से शासन को भारी आर्थिक नुकसान होता है, जिसका प्रभाव सीधे आम उपभोक्ताओं पर पड़ता है। अवैध कनेक्शन और हुकिंग के कारण ट्रांसफार्मर पर अतिरिक्त भार पड़ता है, जिससे बार-बार फॉल्ट और विद्युत आपूर्ति बाधित होती है। उन्होंने अधिक शिकायत वाले क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाने, मीटर जांच, बकाया वसूली और अवैध कनेक्शन की जांच के निर्देश दिए। साथ ही अधिक बिजली खपत करने वाले उपभोक्ताओं से सोलर पैनल लगाने की अपील की गई, जिससे बिजली बिल में कमी के साथ पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा। अधिकारियों को सोलर ऊर्जा योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाने के निर्देश भी दिए गए।
    1
    मुंगेली, 25 फरवरी 2026। जिला कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार ने जिले में बढ़ती बिजली चोरी और अवैध हुकिंग की घटनाओं पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारियों को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि बिजली चोरी करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा तथा विद्युत अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
कलेक्टर ने बताया कि बिजली चोरी से शासन को भारी आर्थिक नुकसान होता है, जिसका प्रभाव सीधे आम उपभोक्ताओं पर पड़ता है। अवैध कनेक्शन और हुकिंग के कारण ट्रांसफार्मर पर अतिरिक्त भार पड़ता है, जिससे बार-बार फॉल्ट और विद्युत आपूर्ति बाधित होती है। उन्होंने अधिक शिकायत वाले क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाने, मीटर जांच, बकाया वसूली और अवैध कनेक्शन की जांच के निर्देश दिए।
साथ ही अधिक बिजली खपत करने वाले उपभोक्ताओं से सोलर पैनल लगाने की अपील की गई, जिससे बिजली बिल में कमी के साथ पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा। अधिकारियों को सोलर ऊर्जा योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाने के निर्देश भी दिए गए।
    user_CG RIGHT TIMES NEWS
    CG RIGHT TIMES NEWS
    पत्रकार Mungeli, Chhattisgarh•
    10 hrs ago
  • बिलासपुर हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी: ई-मेल में कैंपस को निशाना बनाने का जिक्र चकरभाठा थाना मे मामला दर्ज बुधवार की रात 9बजे चकरभाठा पुलिस से मिली जानकारी अनुसार छत्तीसगढ़ के बिलासपुर बोदरी मे इस्थित हाईकोर्ट और बलौदाबाजार जिला कोर्ट को बुधवार को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिला है। सुबह इस मैसेज में हाईकोर्ट परिसर को निशाना बनाने की बात लिखी गई थी। जिसके बाद पुलिस तुरंत अलर्ट मोड पर आ गई और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई। सूचना मिलते ही बिलासपुर एसएसपी रजनेश सिंह खुद टीम के साथ मौके पर पहुंचे और पूरे परिसर को सुरक्षा घेरे में लिया गया। एंट्री-एग्जिट पर सख्ती बढ़ा दी गई थी। वहीं, बलौदाबाजार जिला कोर्ट को साइनाइड गैस और आरडीएक्स का इस्तेमाल कर उड़ाने की बात इमेल के जरिए की गई थी। प्रारंभिक जांच में यह ईमेल फर्जी पाया गया है। एवं इस घटना के सम्बन्ध मे चकरभाठा थाना मे रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई है
    1
    बिलासपुर हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी: ई-मेल में कैंपस को निशाना बनाने का जिक्र चकरभाठा थाना मे मामला दर्ज 
बुधवार की रात 9बजे चकरभाठा पुलिस से मिली जानकारी अनुसार 
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर बोदरी मे इस्थित हाईकोर्ट और बलौदाबाजार जिला कोर्ट को बुधवार को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिला है। सुबह इस मैसेज में हाईकोर्ट परिसर को निशाना बनाने की बात लिखी गई थी। जिसके बाद पुलिस तुरंत अलर्ट मोड पर आ गई और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई।
सूचना मिलते ही बिलासपुर एसएसपी रजनेश सिंह खुद टीम के साथ मौके पर पहुंचे और पूरे परिसर को सुरक्षा घेरे में लिया गया। एंट्री-एग्जिट पर सख्ती बढ़ा दी गई थी। वहीं, बलौदाबाजार जिला कोर्ट को साइनाइड गैस और आरडीएक्स का इस्तेमाल कर उड़ाने की बात इमेल के जरिए की गई थी। प्रारंभिक जांच में यह ईमेल फर्जी पाया गया है।
एवं इस घटना के सम्बन्ध मे चकरभाठा थाना मे रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई है
    user_Patrkar Sarthi
    Patrkar Sarthi
    Reporter Bilha, Bilaspur•
    5 hrs ago
  • कवर्धा। पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेन्द्र सिंह द्वारा जिले में सभी प्रकार की आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। उक्त निर्देशों के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र बघेल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित पटेल के मार्गदर्शन तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी कृष्ण कुमार चंद्राकर के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष मिश्रा के नेतृत्व में दिनांक 24.02.2026 को थाना स. लोहारा पुलिस टीम द्वारा कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि शांति नगर, सहसपुर लोहारा मेन रोड किनारे एक व्यक्ति अवैध रूप से शराब रखकर बस के माध्यम से बिक्री हेतु ले जाने की फिराक में खड़ा है। सूचना की तस्दीक हेतु पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा गया। पूछताछ पर आरोपी ने अपना नाम इमरान खान पिता समशेर अली उम्र 53 वर्ष निवासी रक्से थाना स. लोहारा जिला कबीरधाम (छ.ग.) बताया। आरोपी के कब्जे से एक पीले-लाल रंग के थैले में रखी 36 पौवा देशी मंदिरा प्लेन मदिरा प्रत्येक शीशी 180 एमएल भरी हुई शीलबंद अवस्था में कुल मात्रा 6.480 बल्क लीटर अनुमानित कीमत 2,880 रुपये जप्त की गई। आरोपी द्वारा शराब बिक्री हेतु परिवहन किया जाना पाया गया। शराब के संबंध में वैध दस्तावेज मांगने पर कोई कागजात प्रस्तुत नहीं किए गए। आरोपी का कृत्य धारा 34(2) आबकारी एक्ट के अंतर्गत अपराध पाए जाने से मौके पर विधिवत कार्यवाही करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी की सूचना परिजनों को दी गई। जप्त सामग्री सहित आरोपी के विरुद्ध थाना स. लोहारा में अपराध क्रमांक 22/2026 पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। आरोपी को दिनांक 25.02.2026 को माननीय न्यायालय कवर्धा के समक्ष प्रस्तुत किया गया। प्रकरण में विवेचना जारी है। उक्त कार्यवाही में निरीक्षक मनीष मिश्रा, सउनि संदीप चौबे, सउनि बलदाउ भट्ट, आरक्षक क्रमांक 47, 711 एवं चालक आरक्षक 834 का विशेष योगदान रहा। कबीरधाम पुलिस द्वारा अवैध गतिविधियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है।
    1
    कवर्धा।  पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेन्द्र सिंह द्वारा जिले में सभी प्रकार की आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। उक्त निर्देशों के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र बघेल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित पटेल के मार्गदर्शन तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी कृष्ण कुमार चंद्राकर के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष मिश्रा के नेतृत्व में दिनांक 24.02.2026 को थाना स. लोहारा पुलिस टीम द्वारा कार्रवाई की गई।
कार्रवाई के दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि शांति नगर, सहसपुर लोहारा मेन रोड किनारे एक व्यक्ति अवैध रूप से शराब रखकर बस के माध्यम से बिक्री हेतु ले जाने की फिराक में खड़ा है। सूचना की तस्दीक हेतु पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा गया।
पूछताछ पर आरोपी ने अपना नाम इमरान खान पिता समशेर अली उम्र 53 वर्ष निवासी रक्से थाना स. लोहारा जिला कबीरधाम (छ.ग.) बताया। आरोपी के कब्जे से एक पीले-लाल रंग के थैले में रखी 36 पौवा देशी मंदिरा प्लेन मदिरा प्रत्येक शीशी 180 एमएल भरी हुई शीलबंद अवस्था में कुल मात्रा 6.480 बल्क लीटर अनुमानित कीमत 2,880 रुपये जप्त की गई।
आरोपी द्वारा शराब बिक्री हेतु परिवहन किया जाना पाया गया। शराब के संबंध में वैध दस्तावेज मांगने पर कोई कागजात प्रस्तुत नहीं किए गए। आरोपी का कृत्य धारा 34(2) आबकारी एक्ट के अंतर्गत अपराध पाए जाने से मौके पर विधिवत कार्यवाही करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी की सूचना परिजनों को दी गई।
जप्त सामग्री सहित आरोपी के विरुद्ध थाना स. लोहारा में अपराध क्रमांक 22/2026 पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। आरोपी को दिनांक 25.02.2026 को माननीय न्यायालय कवर्धा के समक्ष प्रस्तुत किया गया। प्रकरण में विवेचना जारी है।
उक्त कार्यवाही में निरीक्षक मनीष मिश्रा, सउनि संदीप चौबे, सउनि बलदाउ भट्ट, आरक्षक क्रमांक 47, 711 एवं चालक आरक्षक 834 का विशेष योगदान रहा।
कबीरधाम पुलिस द्वारा अवैध गतिविधियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है।
    user_Vishvnath Sahu
    Vishvnath Sahu
    Newspaper publisher पंडरिया, कबीरधाम, छत्तीसगढ़•
    12 hrs ago
  • रायपुर का हाँस्पीटल या नोटो का मशीन ,15 लाख का इलाज या हत्या । Urmila memorial hospital #raipurnews #urmilahospitalraipur #raipurnews #hospitascam #hospitalfroud
    1
    रायपुर का हाँस्पीटल या नोटो का मशीन ,15 लाख का इलाज या हत्या । Urmila memorial hospital #raipurnews #urmilahospitalraipur #raipurnews #hospitascam #hospitalfroud
    user_News30live
    News30live
    Local News Reporter Bilha, Bilaspur•
    18 hrs ago
  • मस्तूरी थाना के अंतर्गत आने वाले ग्राम गतौरा मे जमीन विवाद में महिलाओं के साथ मारपीट
    1
    मस्तूरी थाना के अंतर्गत आने वाले ग्राम गतौरा मे जमीन विवाद में महिलाओं के साथ  मारपीट
    user_Vandana News
    Vandana News
    रिपोर्टर बिलासपुर, बिलासपुर, छत्तीसगढ़•
    8 hrs ago
  • बिलासपुर स्थित छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को बुधवार सुबह ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही सभी सुनवाई तत्काल रोक दी गईं और परिसर को हाई अलर्ट पर रखा गया। एसपी रजनेश सिंह सहित पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। बम और डॉग स्क्वायड ने कोर्ट रूम, बार रूम समेत पूरे परिसर की सघन तलाशी ली। सभी न्यायाधीशों और कर्मचारियों को सुरक्षित स्थान पर भेज दिया गया है। फिलहाल ईमेल के स्रोत की जांच जारी है।
    1
    बिलासपुर स्थित छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को बुधवार सुबह ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही सभी सुनवाई तत्काल रोक दी गईं और परिसर को हाई अलर्ट पर रखा गया। एसपी रजनेश सिंह सहित पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। बम और डॉग स्क्वायड ने कोर्ट रूम, बार रूम समेत पूरे परिसर की सघन तलाशी ली। सभी न्यायाधीशों और कर्मचारियों को सुरक्षित स्थान पर भेज दिया गया है। फिलहाल ईमेल के स्रोत की जांच जारी है।
    user_द संक्षेप
    द संक्षेप
    Media company बिलासपुर, बिलासपुर, छत्तीसगढ़•
    8 hrs ago
  • जिला बिलासपुर के बेलतरा विधानसभा क्षेत्र ग्राम लखराम क्षेत्र में धड़ल्ले से अवैध इटा भट्ठा संचालित है
    1
    जिला बिलासपुर के बेलतरा विधानसभा क्षेत्र ग्राम लखराम क्षेत्र में धड़ल्ले से अवैध इटा भट्ठा संचालित है
    user_RAKESH THAKUR
    RAKESH THAKUR
    बिलासपुर, बिलासपुर, छत्तीसगढ़•
    14 hrs ago
  • Post by CG RIGHT TIMES NEWS
    1
    Post by CG RIGHT TIMES NEWS
    user_CG RIGHT TIMES NEWS
    CG RIGHT TIMES NEWS
    पत्रकार Mungeli, Chhattisgarh•
    11 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.