Shuru
Apke Nagar Ki App…
मंडला में वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी का बलिदान दिवस गरिमामय ढंग से मनाया गया लालीपुर प्रतिमा स्थल पर उमड़ा जनसैलाब, श्रद्धा और सम्मान के साथ अर्पित किए श्रद्धासुमन जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने वीरांगना के त्याग, शौर्य को किया नमन कार्यक्रम में देशभक्ति और नारी शक्ति का संदेश गूंजा
Neelesh THAKUR
मंडला में वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी का बलिदान दिवस गरिमामय ढंग से मनाया गया लालीपुर प्रतिमा स्थल पर उमड़ा जनसैलाब, श्रद्धा और सम्मान के साथ अर्पित किए श्रद्धासुमन जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने वीरांगना के त्याग, शौर्य को किया नमन कार्यक्रम में देशभक्ति और नारी शक्ति का संदेश गूंजा
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- मण्डला में सिंधी समाज के इष्ट देव वरुण अवतार भगवान झूलेलाल साईं के जन्मोत्सव पर आयोजित कार्यक्रम अंबेडकर वार्ड स्थित श्री गुरुद्वारा साहिब में मनाया गया। इस अवसर पर कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा, पुलिस अधीक्षक श्री रजत सकलेचा, एसडीएम मंडला श्रीमती सोनम सिडाम ने श्री गुरुद्वारा साहिब में माथा टेका और श्री गुरुग्रंथ साहिब में चोला चढ़ाया। इस उत्सव के दौरान आयोजित भजन कीर्तन में बड़ी संख्या में श्रृद्धालुओं के साथ सभी प्रशासनिक अधिकारी शामिल हुए। सभी ने इस अवसर पर आयोजित लंगर में सम्मिलित होकर गुरु प्रसादी ग्रहण की। श्री पूज्य सिंधी पंचायत के द्वारा कलेक्टर श्री मिश्रा, पुलिस अधीक्षक श्री सकलेचा एवं एसडीएम श्रीमती सिडाम को शॉल पहनाकर सम्मानित किया गया। श्री गुरुद्वारा साहिब में कार्यक्रम धार्मिक भावना से परिपूर्ण रहा। इस अवसर पर सिंधी समाज के वरिष्ठजन, समाजसेवी, युवा, महिलाएं तथा बच्चे बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।1
- हाथों के बल 3600 किलोमीटर की नर्मदा परिक्रमा कर रहे संत धर्मपुरी महाराज पीपर पानी पहुंचे1
- Post by Neelesh THAKUR1
- अड़िया मॉल में श्रीमद देवी भागवत महापुराण का भव्य आयोजन घुघरी /अड़िया मॉल — ग्राम अड़िया मॉल में इन दिनों धार्मिक आस्था और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है। यहां श्रीमद देवी भागवत महापुराण का भव्य आयोजन पूरे श्रद्धा भाव के साथ किया जा रहा है, जिसमें दूर-दूर से श्रद्धालु बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। इस पावन आयोजन में प्रतिदिन कथा वाचन, भजन-कीर्तन और धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय बना हुआ है। कथा के माध्यम से धर्म, संस्कार और जीवन के महत्वपूर्ण संदेश श्रद्धालुओं तक पहुंचाए जा रहे हैं। आयोजक समिति ने समस्त क्षेत्रवासियों एवं श्रद्धालु बंधुओं से निवेदन किया है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस धार्मिक अनुष्ठान में सहभागी बनें और धर्म लाभ अर्जित करें।1
- बे मौसम बारिश और ओलावृष्टि से किसानों की फसल तबाह ओलावृष्टि से फसल बर्बाद किसान चिंतित 21 मार्च 2026 को सुबह से ही घंसौर क्षेत्र में बे मौसम बारिश और ओलावृष्टि से किसानों की फसल को भारी नुकसान हुआ है, घंसौर क्षेत्र के काछीबुधवारा बालपुर सहित कई गांव में गेहूं और चना की खड़ी फसल प्रभावित हुई है ओला और बारिश के कारण खेतों में खड़ी फसल गिर गई है कई खेतों में पानी भर गया है बे मौसम खराब रहने से किसान चिंतित है1
- जबलपुर के मुकादमगंज इलाके में खाद्य सुरक्षा प्रशासन और क्राइम ब्रांच ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक मसाला फैक्ट्री पर छापा मारा। कार्रवाई के दौरान करीब 80 किलो गरम मसाला जब्त किया गया है। --- क्या मिला जांच में ▪ गरम मसाले में राजगीरा और सूजी की मिलावट की आशंका ▪ तेजपत्ता, चक्रफूल और दालचीनी की गुणवत्ता पर भी सवाल ▪ पैकिंग के दौरान गड़बड़ी सामने आई --- नमूने जांच के लिए भेजे गए ▪ मसाले के सैंपल भोपाल लैब भेजे गए ▪ राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला में जांच होगी ▪ रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई तय होगी --- प्रशासन की कार्रवाई ▪ कलेक्टर के निर्देश पर छापेमारी ▪ क्राइम ब्रांच की सूचना पर एक्शन ▪ 80 किलो मसाला मौके से जब्त --- स्थान: मुकादमगंज, जबलपुर (मध्यप्रदेश) रिपोर्ट: दीपक विश्वकर्मा सच तक पत्रिका न्यूज़ --- आपकी राय क्या है? क्या मिलावटखोरी करने वालों पर सख्त सजा होनी चाहिए? Comment में जरूर बताएं।1
- मंडला जिले में माँ शक्ति की आराधना का एक भव्य और दिव्य आयोजन होने जा रहा है, जहाँ 1100 कन्याओं के पूजन एवं भोजन का संकल्प लिया गया है। इस पावन आयोजन की तैयारियां अब अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं और पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है। शनिवार को शाम 4:00 बजे दुर्गा मंदिर प्रांगण में तैयारी को लेकर बैठक आयोजित की गई। यह भव्य कार्यक्रम 25 मार्च, सप्तमी के पावन अवसर पर आयोजित किया जाएगा, जिसका स्थान पीडब्ल्यूडी कॉलोनी स्थित दुर्गा मंदिर प्रांगण तय किया गया है। सुबह 10 बजे से प्रारंभ होने वाले इस आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे। आयोजकों द्वारा 1100 कन्याओं के पूजन का लक्ष्य पूर्ण कर लिया गया है, जो इस आयोजन की सफलता का संकेत है। कन्याओं को माँ दुर्गा का स्वरूप मानकर उनका विधि-विधान से पूजन किया जाएगा और उन्हें सम्मानपूर्वक भोजन कराया जाएगा।1
- मंडला। जिले में चिया की खेती को बढ़ावा देने के लिए आत्मा परियोजना व कृषि विभाग द्वारा फसल विविधीकरण के तहत 2000 एकड़ में प्रयास किए जा रहे हैं। विकासखंड नारायणगंज के बम्हनी गांव में किसानों ने 10 एकड़ में चिया फसल लगाकर नई पहल की है।प्राकृतिक खेती के तहत उगाई जा रही इस फसल में किसानों की रुचि बढ़ रही है। कृषि विभाग के मार्गदर्शन से किसान तीरथ उईके सहित अन्य किसानों ने इसे अपनाया है। विशेषज्ञों के अनुसार चिया एक पौष्टिक “सुपर फूड” है, जिसमें प्रोटीन, ओमेगा-3 व फाइबर भरपूर होता है। कम लागत और बेहतर बाजार कीमत (करीब 220 रुपये प्रति किलो) के कारण यह फसल किसानों के लिए लाभकारी साबित हो रही है।1
- वंदे मातरम कल शाहपुर मंडल के अंतर्गत बालपुर ग्राम में वीरांगना रानी अवंती बाई बलिदान दिवस के अवसर पर मंडल अध्यक्ष सम्माननीय श्री अंकित गुप्ता जी एवं समस्त सम्माननीय मंडल सदस्यों द्वारा कार्यक्रम स्थल में पधारे कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सम्माननीय श्री फग्गन सिंह कुलस्ते जी सांसद सम्माननीय श्री ओमप्रकाश धुर्वे जी विधायक विशिष्ट अतिथि एवं जिले के सम्माननीय अध्यक्ष जी एवं समस्त सम्माननीय पदाधिकारीगण एवं शाहपुर मंडल के साथ-साथ जिले के अन्य मंडलों के अध्यक्ष एवं भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं का स्वागत वंदन अभिनंदन किया गया कार्यक्रम बहुत गरिमा मयी वातावरण में हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया कार्यक्रम में पधारे सम्माननीय श्री जालम सिंह जी का स्वागत वंदन मंडल अध्यक्ष श्री अंकित गुप्ता जी एवं समस्त मंडल सदस्यों के द्वारा किया गया तत्पश्चात शाहपुर मंडल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के साथ ही अन्य मंडल से पधारे मंडल अध्यक्ष एवं कार्यकर्ताओं का भी सम्मान करते हुए स्वल्पाहार जलपान भोजन इत्यादि कराया गया जय हिंद जय भारत नर्मदे हर2