स्कूल से लौट रही नाबालिग का अपहरण, सुनसान में गैंगरेप — एक गिरफ्तार, दूसरा फरार मुजफ्फरपुर: जिले के कथैया थाना क्षेत्र से मानवता को शर्मसार करने वाली एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। स्कूल से घर लौट रही एक नाबालिग छात्रा का अपहरण कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किए जाने की घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। एफआईआर में दिए गए जानकारी के अनुसार, पीड़िता बुधवार की दोपहर स्कूल से पढ़ाई कर अपने घर लौट रही थी। तभी रास्ते में पहले से घात लगाए बैठे बाइक सवार दो युवकों ने उसे जबरन पकड़ लिया और अपहरण कर सुनसान चौर में ले गए। वहां दोनों ने बारी-बारी से उसके साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। दरिंदगी के बाद आरोपियों ने पीड़िता को गंभीर हालत में वहीं छोड़कर फरार हो गए। पीड़िता किसी तरह घर पहुँचकर घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी। परिजन ने 8 बजे रात के आसपास घटना की जानकारी डायल 112 को दिया। सूचना पर पहुचीं पुलिस ने पीड़िता को थाने लाकर बयान दर्ज कर पीड़िता को इलाज के लिए एसकेएमसीएच भेजी। अनुसंधान की जिम्मेदारी दरोगा प्रिया सिंह को सौपी गई है। डीएसपी वेस्ट सुचित्रा कुमारी ने बताई की कथैया थाना क्षेत्र के एक गांव में दुष्कर्म की घटना कारित हुई है। घटना में शामिल एक आरोपी मदन सहनी के पुत्र कुमोद कुमार गिरफ्तार किया गया है। कांड में फरार दूसरे आरोपी आयुष कुमार के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
स्कूल से लौट रही नाबालिग का अपहरण, सुनसान में गैंगरेप — एक गिरफ्तार, दूसरा फरार मुजफ्फरपुर: जिले के कथैया थाना क्षेत्र से मानवता को शर्मसार करने वाली एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। स्कूल से घर लौट रही एक नाबालिग छात्रा का अपहरण कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किए जाने की घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। एफआईआर में दिए गए जानकारी के अनुसार, पीड़िता बुधवार की दोपहर स्कूल से पढ़ाई कर अपने घर लौट रही थी। तभी रास्ते में पहले से घात लगाए बैठे बाइक सवार दो युवकों ने उसे जबरन पकड़ लिया और अपहरण कर सुनसान चौर में ले गए। वहां दोनों ने बारी-बारी से उसके साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। दरिंदगी के बाद
आरोपियों ने पीड़िता को गंभीर हालत में वहीं छोड़कर फरार हो गए। पीड़िता किसी तरह घर पहुँचकर घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी। परिजन ने 8 बजे रात के आसपास घटना की जानकारी डायल 112 को दिया। सूचना पर पहुचीं पुलिस ने पीड़िता को थाने लाकर बयान दर्ज कर पीड़िता को इलाज के लिए एसकेएमसीएच भेजी। अनुसंधान की जिम्मेदारी दरोगा प्रिया सिंह को सौपी गई है। डीएसपी वेस्ट सुचित्रा कुमारी ने बताई की कथैया थाना क्षेत्र के एक गांव में दुष्कर्म की घटना कारित हुई है। घटना में शामिल एक आरोपी मदन सहनी के पुत्र कुमोद कुमार गिरफ्तार किया गया है। कांड में फरार दूसरे आरोपी आयुष कुमार के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
- बिहार बांका- जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक कलयुगी पिता ने अपने ही 5 वर्षीय बेटे की जान ले ली। बताया जा रहा है कि आरोपी चमचम पंडित अपने साले की शादी में बिना बुलाए ससुराल पहुंचा था। वहां कहासुनी के बाद गुस्से में उसने अपने मासूम बेटे रोहित कुमार को पटक दिया। गंभीर हालत में बच्चे को भागलपुर मायागंज अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद बच्चे की मां ने बांका टाउन थाना में आरोपी पति के खिलाफ केस दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस घटना के बाद इलाके में मातम और लोगों में भारी आक्रोश है।1
- कटोरिया से दर्दनाक हादसा | शादी की खुशियाँ बदली चिंता में कटोरिया थाना क्षेत्र के मनिया पंचायत के रहने वाले तीन दोस्त बाइक से झारखंड की ओर जा रहे थे, जहां उनमें से एक युवक की शादी होने वाली थी। लेकिन रास्ते में, भलजर चेकपोस्ट के पास एक तेज रफ्तार पिकअप ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों युवक सड़क पर गिर पड़े और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि जिस युवक की शादी थी, वह किसी तरह धीरे-धीरे अपने गाँव पहुंच गया, जबकि बाकी दो युवकों को स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत बौंसी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज कराया गया। 👉 हादसे के बाद पिकअप चालक मौके से फरार हो गया। 👉 पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।1
- Post by Bikram'kumar1
- PM Mogli1
- शीर्षक: गांधी ग्राम चौक पर तेज रफ्तार का कहर: स्कार्पियो-बाइक भिड़ंत में तीन घायल, दो की हालत नाजुक पथरगामा (संवाददाता): पथरगामा थाना क्षेत्र के गांधी ग्राम मुख्य चौक पर गुरुवार को तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जब एक अनियंत्रित स्कार्पियो ने मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें से दो की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दुर्घटना उस समय हुई जब तीनों युवक बारकोप हाट से अपने घर सिंघय लौट रहे थे। तभी अचानक तेज गति से आ रही स्कार्पियो ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार दूर जा गिरे और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को तुरंत पथरगामा स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दो घायलों की नाजुक स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर किए जाने की तैयारी की जा रही है। इधर, घटना की सूचना मिलते ही पथरगामा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि गांधी ग्राम चौक पर अक्सर तेज रफ्तार वाहनों के कारण दुर्घटनाएं होती रहती हैं, लेकिन प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। ग्रामीणों ने इस घटना के बाद चौक पर स्पीड ब्रेकर और ट्रैफिक नियंत्रण की मांग तेज कर दी है।1
- मुंगेर पुलिस और जिला आसूचना इकाई की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एनएच-80 पर अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त का भंडाफोड़ किया है। इस दौरान पुलिस ने 15 देशी पिस्टल, 30 मैगजीन, दो मोबाइल फोन और एक वाहन बरामद करते हुए दो हथियार तस्करों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि ये हथियार भागलपुर से लाए गए थे।1
- Post by N.k.choudhary1
- बिहार बांका- जिले के कटोरिया रेफरल अस्पताल में 22 अप्रैल को डीएम श्री मुकेश कुमार और डीपीसी श्री पवन कुमार ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान ओपीडी, इमरजेंसी, आईपीडी, प्रसव कक्ष, टीकाकरण कक्ष, दवा भंडार, साफ-सफाई और कचरा निस्तारण व्यवस्था की गहन जांच की गई। निरीक्षण के बाद अस्पताल की कार्यशैली और व्यवस्थाओं को संतोषजनक पाया गया। अधिकारियों ने मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा देने और इसी तरह व्यवस्था बनाए रखने का निर्देश दिया। कटोरिया अस्पताल की बेहतर व्यवस्था अब जिले में चर्चा का विषय बन गई है। संवाददाता बिकाश शर्मा1
- बांका से बड़ी खबर… मंदार पर्वत स्थित पापहरणी सरोवर को लेकर प्रशासन अब पूरी तरह सख्त नजर आ रहा है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बड़ा फैसला लिया गया है। अब 31 मई तक सरोवर के चारों ओर लोहे की जंजीर वाली बैरिकेडिंग का काम हर हाल में पूरा कर लिया जाएगा। दरअसल, अब तक बैरिकेडिंग का काम पूरा नहीं होने पर प्रशासन ने नाराजगी जताई है और संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं। इसको लेकर बुधवार को लक्ष्मी नारायण धार्मिक न्यास समिति की अहम बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता एसडीएम सह अध्यक्ष राजकुमार ने की। बैठक में कार्यपालक पदाधिकारी सोनाली कुमारी, थानाध्यक्ष पंकज झा, शंकर सिंह, बृजिका प्रसाद मिश्रा, देवाशीष पांडे, गजराज अग्रवाल और राजीव कुमार सिंह समेत कई सदस्य मौजूद रहे। बैठक में साफ कहा गया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोपरि है और किसी भी प्रकार की लापरवाही अब बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके अलावा मंदिर और मेला परिसर की व्यवस्था को बेहतर बनाने और आय बढ़ाने के लिए दुकानों के किराए में संशोधन का भी निर्णय लिया गया है। साथ ही एक विशेष कमेटी का गठन किया जाएगा, जो पूरी व्यवस्था में पारदर्शिता सुनिश्चित करेगी।1