मंदार पापहरणी सरोवर को लेकर बड़ा फैसला, सुरक्षा में अब कोई लापरवाही नहीं बांका से बड़ी खबर… मंदार पर्वत स्थित पापहरणी सरोवर को लेकर प्रशासन अब पूरी तरह सख्त नजर आ रहा है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बड़ा फैसला लिया गया है। अब 31 मई तक सरोवर के चारों ओर लोहे की जंजीर वाली बैरिकेडिंग का काम हर हाल में पूरा कर लिया जाएगा। दरअसल, अब तक बैरिकेडिंग का काम पूरा नहीं होने पर प्रशासन ने नाराजगी जताई है और संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं। इसको लेकर बुधवार को लक्ष्मी नारायण धार्मिक न्यास समिति की अहम बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता एसडीएम सह अध्यक्ष राजकुमार ने की। बैठक में कार्यपालक पदाधिकारी सोनाली कुमारी, थानाध्यक्ष पंकज झा, शंकर सिंह, बृजिका प्रसाद मिश्रा, देवाशीष पांडे, गजराज अग्रवाल और राजीव कुमार सिंह समेत कई सदस्य मौजूद रहे। बैठक में साफ कहा गया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोपरि है और किसी भी प्रकार की लापरवाही अब बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके अलावा मंदिर और मेला परिसर की व्यवस्था को बेहतर बनाने और आय बढ़ाने के लिए दुकानों के किराए में संशोधन का भी निर्णय लिया गया है। साथ ही एक विशेष कमेटी का गठन किया जाएगा, जो पूरी व्यवस्था में पारदर्शिता सुनिश्चित करेगी।

- Post by N.k.choudhary1
- बिहार बांका- जिले के कटोरिया रेफरल अस्पताल में 22 अप्रैल को डीएम श्री मुकेश कुमार और डीपीसी श्री पवन कुमार ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान ओपीडी, इमरजेंसी, आईपीडी, प्रसव कक्ष, टीकाकरण कक्ष, दवा भंडार, साफ-सफाई और कचरा निस्तारण व्यवस्था की गहन जांच की गई। निरीक्षण के बाद अस्पताल की कार्यशैली और व्यवस्थाओं को संतोषजनक पाया गया। अधिकारियों ने मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा देने और इसी तरह व्यवस्था बनाए रखने का निर्देश दिया। कटोरिया अस्पताल की बेहतर व्यवस्था अब जिले में चर्चा का विषय बन गई है। संवाददाता बिकाश शर्मा1
- बगहा में प्रभारी एसपी निर्मला कुमारी ने एक अनोखी मिसाल पेश की। कस्तूरबा विद्यालय के निरीक्षण के दौरान इंग्लिश शिक्षक की अनुपस्थिति में उन्होंने खुद क्लास लेकर बच्चियों को पढ़ाया। उनकी इस पहल ने न सिर्फ छात्राओं को प्रेरित किया, बल्कि समाज को भी शिक्षा के महत्व का सकारात्मक संदेश दिया। #Bagaha #NirmalaKumari #InspiringStory #WomenPower #BiharNews #ATReel1
- Post by Md Imtiyaz1
- Post by Bikram'kumar2
- PM Mogli1
- बांका से बड़ी खबर… मंदार पर्वत स्थित पापहरणी सरोवर को लेकर प्रशासन अब पूरी तरह सख्त नजर आ रहा है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बड़ा फैसला लिया गया है। अब 31 मई तक सरोवर के चारों ओर लोहे की जंजीर वाली बैरिकेडिंग का काम हर हाल में पूरा कर लिया जाएगा। दरअसल, अब तक बैरिकेडिंग का काम पूरा नहीं होने पर प्रशासन ने नाराजगी जताई है और संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं। इसको लेकर बुधवार को लक्ष्मी नारायण धार्मिक न्यास समिति की अहम बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता एसडीएम सह अध्यक्ष राजकुमार ने की। बैठक में कार्यपालक पदाधिकारी सोनाली कुमारी, थानाध्यक्ष पंकज झा, शंकर सिंह, बृजिका प्रसाद मिश्रा, देवाशीष पांडे, गजराज अग्रवाल और राजीव कुमार सिंह समेत कई सदस्य मौजूद रहे। बैठक में साफ कहा गया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोपरि है और किसी भी प्रकार की लापरवाही अब बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके अलावा मंदिर और मेला परिसर की व्यवस्था को बेहतर बनाने और आय बढ़ाने के लिए दुकानों के किराए में संशोधन का भी निर्णय लिया गया है। साथ ही एक विशेष कमेटी का गठन किया जाएगा, जो पूरी व्यवस्था में पारदर्शिता सुनिश्चित करेगी।1
- Post by N.k.choudhary1
- बिहार बांका- जिले के शंभूगंज स्थित प्रसिद्ध तेलडीहा दुर्गा मंदिर परिसर में आज जिला पदाधिकारी नवदीप शुक्ल ने चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया। मंदिर क्षेत्र में श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने को लेकर कई योजनाओं की समीक्षा की गई। बताया जा रहा है कि यहां रिवर फ्रंट, सौंदर्यीकरण, सड़क, पार्किंग, लाइटिंग और अन्य जनसुविधाओं पर तेजी से काम चल रहा है। डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी कार्य गुणवत्ता के साथ समय पर पूरे किए जाएं। स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि आने वाले समय में तेलडीहा दुर्गा मंदिर बांका का बड़ा पर्यटन केंद्र बनकर उभरेगा। 📍स्थान : तेलडीहा दुर्गा मंदिर, शंभूगंज, बांका ✍️ संवाददाता बिकाश शर्मा1