Shuru
Apke Nagar Ki App…
छेड़छाड़ के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार भेज दिया जेल सर कीजिए सपोर्ट करिए इसदरिंदे को
Ramadhar Kumar
छेड़छाड़ के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार भेज दिया जेल सर कीजिए सपोर्ट करिए इसदरिंदे को
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- जमीन विवाद में महिला व बेटों से मारपीट, जान से मारने की धमकी झींझक क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता ने पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई है। मंगलपुर थाना क्षेत्र के ग्राम उड़नवापुर निवासी सुनीता पत्नी स्व. राजेश ने आरोप लगाया है कि उनके परिवार के लोगों ने उन्हें लगातार प्रताड़ित किया है। आरोप है कि पहले उनके पति को शराब पिलाकर धोखे से जमीन अपने नाम करा ली गई थी और अब फिर से जमीन को लेकर विवाद किया जा रहा है।1
- औरैया जनपद में शहीद पार्क से “जन आक्रोश महिला पदयात्रा” का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। यात्रा के दौरान महिलाओं ने अपने अधिकारों, सुरक्षा और सम्मान से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। पदयात्रा में शामिल महिलाओं ने आरोप लगाया कि उनके अधिकारों की अनदेखी की जा रही है और इसके लिए सपा और कांग्रेस जिम्मेदार हैं। इस दौरान नारेबाजी करते हुए महिलाओं ने सरकार से ठोस कदम उठाने की मांग की। कार्यक्रम में मौजूद वक्ताओं ने कहा कि महिलाओं के सशक्तिकरण और सुरक्षा के लिए निरंतर प्रयास जरूरी हैं। पदयात्रा शहीद पार्क से शुरू होकर शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए संपन्न हुई, जिसमें भारी संख्या में लोगों की सहभागिता रही।4
- औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत रविवार की दोपहर में सड़क पार करते समय तेज रफ्तार बाइक ने एक बुजुर्ग एवं किशोर को टक्कर मार दी। जिससे दोनांे लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि बाइक सवार भी घायल हो गया। घायलों को जब तक परिजन अस्पताल लाते तब तक बुजुर्ग की मौत हो गई थी जबकि किशोर घायल हो गया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से जानकारी हासिल की। ग्राम रौतियापुर निवासी मिथलेश कुमार पुत्र पातीराम उम्र 65 अपने नाती कन्हैया पुत्र हरिशचंद्र के साथ रविवार को लक्ष्मी ढावा के सामने सड़क पार कर रहा था। उसी दौरान इटावा की ओर से आई एक तेज रफ्तार बाइक ने दोनों को टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद बाइक सवार शिवम पुत्र राजकुमार निवासी चिचौली भी सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।1
- खबर कानपुर देहात पत्रकार: इकबाल अहमद तेज रफ्तार का कहर: अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की दर्दनाक मौत कानपुर देहात। जनपद में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां अज्ञात वाहन की टक्कर से एक नवयुवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 25 अप्रैल 2026 को लगभग रात 9:00 बजे राघव कटियार (पुत्र राधा कृष्ण कटियार), उम्र करीब 25 वर्ष, निवासी निम्दापुर (खालेगांव वाले) का शव कांधी के पास संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। आसपास के ग्रामीणों के अनुसार युवक को किसी अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मारी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक संभल भी नहीं सका और घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। मृतक अपने परिवार का इकलौता सहारा बताया जा रहा है, जिससे परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखा गया। लोगों का कहना है कि क्षेत्र में अक्सर भारी वाहन, विशेषकर डंपर, तेज गति से चलते हैं और कई बार उनके नंबर प्लेट पर कालिख पोत दी जाती है या नंबर छिपा दिए जाते हैं, जिससे हादसे के बाद वाहन की पहचान कर पाना मुश्किल हो जाता है। वहीं, चौकी प्रभारी मलोक चंद ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और अज्ञात वाहन की तलाश जारी है। प्रशासन से ग्रामीणों ने क्षेत्र में तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण और सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।3
- नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में भाजपा की पदयात्रा औरैया के फफूंद में भाजपा महिला मोर्चा ने 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम' के समर्थन में जन आक्रोश पदयात्रा निकाली। पूर्व राज्य मंत्री लाखन सिंह राजपूत ने यात्रा को हरी झंडी दिखाई। गेल वाटिका से शुरू हुई इस यात्रा में महिलाओं ने विपक्षी दलों के विरुद्ध प्रदर्शन किया और महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया।2
- सिकंदरा थाना क्षेत्र के जमुआ गांव निवासी शिवपाल ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि उसकी गैरमौजूदगी में बीते 21 अप्रैल की शाम करीब 7 बजे गांव के ही सुखदेव बाबू और उनकी पत्नी बेबी देवी उसके घर में घुस आए। आरोप है कि उन्होंने उसकी पत्नी प्रेमलता और पुत्री कीर्ति के साथ मारपीट की तथा घर का विद्युत कनेक्शन भी तोड़ दिया। पीड़ित के अनुसार, आरोपियों द्वारा जबरन उसके विद्युत कनेक्शन से समर (पानी की मोटर) चलाई जाती थी, जिसका उसकी पत्नी ने विरोध किया था। इसी बात से नाराज होकर आरोपियों ने मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित की तहरीर पर सिकंदरा पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी निरीक्षक जनार्दन प्रताप सिंह ने रविवार करीब 3 बजे बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।1
- Post by Ramadhar Kumar1
- प्रतापगढ़ पुलिस लाइन में दीक्षांत परेड का भव्य आयोजन, ADG ज्योति नारायण ने ली सलामी नवआरक्षियों की पासिंग आउट परेड सम्पन्न, अनुशासन और सेवा का लिया संकल्प ADG प्रयागराज जोन ज्योति नारायण बोले—नवआरक्षी देंगे यूपी पुलिस को नई ऊर्जा प्रशिक्षण पूरा कर निकले नवआरक्षी, जनसेवा के लिए हुए तैयार प्रतापगढ़ में दीक्षांत परेड समारोह, पुलिस बल में शामिल हुए नए जवान “निष्ठा और समर्पण से करें सेवा”—ADG ज्योति नारायण का संदेश पुलिस लाइन प्रतापगढ़ में पासिंग आउट परेड, नवआरक्षियों ने दिखाया दमखम1
- शहर के मोहल्ला नारायणपुर में हुए दोहरे हत्याकांड में आरोपी कमलेश पाठक सहित उनके भाइयों एवं अन्य लोगों पर अधिवक्ता एवं उसकी बहन की हत्या करने के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया था। जिसमें उनके ऊपर गैंगस्टर की कार्रवाई भी की गई थी। मगर अब उनकी एक और मुसीबत बढ़ गई है। विजिलेंस टीम ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में उनके ऊपर एक और मुकदमा दर्ज किया है। शासन के निर्देश पर सतर्कता अधिष्ठान विजिलेंस ने पूर्व एमएलसी कमलेश पाठक के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। यह प्राथमिकी शनिवार को विजिलेंस कानपुर सेक्टर में दर्ज की गई। जांच में खुलासा हुआ कि कमलेश पाठक ने लोक सेवक रहते हुए अपनी ज्ञात आय के स्रोतों की तुलना में कहीं अधिक खर्च किया और संपत्तियां अर्जित कीं। विजिलेंस अधिकारियों के अनुसार उनकी कुल वैध आय 1,53,83,101 रुपये आंकी गई, जबकि व्यय और अर्जित संपत्ति का कुल मूल्य 2,03,31,540 रुपये पाया गया। इस प्रकार उनके पास 49,48,439 रुपये की आय से अधिक संपत्ति पाई गई है। शासन स्तर से मिले निर्देशों के बाद विजिलेंस ने इस मामले की विस्तृत जांच की थी। जांच रिपोर्ट के आधार पर निरीक्षक धर्मवीर सिंह ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत शनिवार को शाम 7 बजे मामला दर्ज कराया है। वहीं, पूरे प्रकरण की आगे की जांच विजिलेंस के निरीक्षक राजन कुमार रावत को सौंपी गई है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।1