जमुआ गांव में घर में घुसकर महिला व बेटी से मारपीट, बिजली कनेक्शन तोड़ने का आरोप, तहरीर पर मुकदमा दर्ज सिकंदरा थाना क्षेत्र के जमुआ गांव निवासी शिवपाल ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि उसकी गैरमौजूदगी में बीते 21 अप्रैल की शाम करीब 7 बजे गांव के ही सुखदेव बाबू और उनकी पत्नी बेबी देवी उसके घर में घुस आए। आरोप है कि उन्होंने उसकी पत्नी प्रेमलता और पुत्री कीर्ति के साथ मारपीट की तथा घर का विद्युत कनेक्शन भी तोड़ दिया। पीड़ित के अनुसार, आरोपियों द्वारा जबरन उसके विद्युत कनेक्शन से समर (पानी की मोटर) चलाई जाती थी, जिसका उसकी पत्नी ने विरोध किया था। इसी बात से नाराज होकर आरोपियों ने मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित की तहरीर पर सिकंदरा पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी निरीक्षक जनार्दन प्रताप सिंह ने रविवार करीब 3 बजे बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
जमुआ गांव में घर में घुसकर महिला व बेटी से मारपीट, बिजली कनेक्शन तोड़ने का आरोप, तहरीर पर मुकदमा दर्ज सिकंदरा थाना क्षेत्र के जमुआ गांव निवासी शिवपाल ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि उसकी गैरमौजूदगी में बीते 21 अप्रैल की शाम करीब 7 बजे गांव के ही सुखदेव बाबू और उनकी पत्नी बेबी देवी उसके घर में घुस आए। आरोप है कि उन्होंने उसकी पत्नी प्रेमलता और पुत्री कीर्ति के साथ मारपीट की तथा घर का विद्युत कनेक्शन भी तोड़ दिया। पीड़ित के अनुसार, आरोपियों द्वारा जबरन उसके विद्युत कनेक्शन से समर (पानी की मोटर) चलाई जाती थी, जिसका उसकी पत्नी ने विरोध किया था। इसी बात से नाराज होकर आरोपियों ने मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित की तहरीर पर सिकंदरा पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी निरीक्षक जनार्दन प्रताप सिंह ने रविवार करीब 3 बजे बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
- खबर कानपुर देहात पत्रकार: इकबाल अहमद तेज रफ्तार का कहर: अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की दर्दनाक मौत कानपुर देहात। जनपद में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां अज्ञात वाहन की टक्कर से एक नवयुवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 25 अप्रैल 2026 को लगभग रात 9:00 बजे राघव कटियार (पुत्र राधा कृष्ण कटियार), उम्र करीब 25 वर्ष, निवासी निम्दापुर (खालेगांव वाले) का शव कांधी के पास संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। आसपास के ग्रामीणों के अनुसार युवक को किसी अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मारी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक संभल भी नहीं सका और घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। मृतक अपने परिवार का इकलौता सहारा बताया जा रहा है, जिससे परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखा गया। लोगों का कहना है कि क्षेत्र में अक्सर भारी वाहन, विशेषकर डंपर, तेज गति से चलते हैं और कई बार उनके नंबर प्लेट पर कालिख पोत दी जाती है या नंबर छिपा दिए जाते हैं, जिससे हादसे के बाद वाहन की पहचान कर पाना मुश्किल हो जाता है। वहीं, चौकी प्रभारी मलोक चंद ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और अज्ञात वाहन की तलाश जारी है। प्रशासन से ग्रामीणों ने क्षेत्र में तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण और सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।3
- सिकंदरा थाना क्षेत्र के जमुआ गांव निवासी शिवपाल ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि उसकी गैरमौजूदगी में बीते 21 अप्रैल की शाम करीब 7 बजे गांव के ही सुखदेव बाबू और उनकी पत्नी बेबी देवी उसके घर में घुस आए। आरोप है कि उन्होंने उसकी पत्नी प्रेमलता और पुत्री कीर्ति के साथ मारपीट की तथा घर का विद्युत कनेक्शन भी तोड़ दिया। पीड़ित के अनुसार, आरोपियों द्वारा जबरन उसके विद्युत कनेक्शन से समर (पानी की मोटर) चलाई जाती थी, जिसका उसकी पत्नी ने विरोध किया था। इसी बात से नाराज होकर आरोपियों ने मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित की तहरीर पर सिकंदरा पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी निरीक्षक जनार्दन प्रताप सिंह ने रविवार करीब 3 बजे बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।1
- बड़ा गांव भिख्खी में मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में 58 मरीजों की जांच, निशुल्क दवा वितरण डेरापुर क्षेत्र के बड़ागांव भिक्खी स्थित पीएचसी अस्पताल में रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में कुल 58 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस दौरान शुगर, मलेरिया, टाइफाइड और हीमोग्लोबिन की जांच कर मरीजों को निशुल्क दवाएं उपलब्ध कराई गईं। आरोग्य मेले में डॉ. अमीकांत त्रिपाठी, डॉ. संध्या सिंह, फार्मासिस्ट अजीत, लैब टेक्नीशियन कुलदीप सचान एवं वार्ड बॉय पंकज त्रिवेदी मौजूद रहे। मेले में प्रभु दयाल, दिनेश, शेषनारायण, अजय कुमार समेत अन्य मरीजों की जांच कर आवश्यक उपचार और दवा दी गई। डॉ. अमीकांत त्रिपाठी ने बताया रविवार करीब 4 बजे बताया कि मेले में 58 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें आवश्यक परामर्श एवं निःशुल्क दवाएं वितरित की गईं, जिससे ग्रामीणों को अपने क्षेत्र में ही बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल सका।1
- कानपुर देहात के अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र से सामने आई यह खबर स्वास्थ्य विभाग और स्थानीय प्रशासन की कार्यप्रणाली पर बड़े सवाल खड़े करती है। मामले के मुख्य बिंदुः 👇👇👇👇👇 ▶️राजकीय मेडिकल कॉलेज के गेट के पास कूड़ेदान। ▶️ आवारा कुत्तों द्वारा नोचे जाने पर स्थानीय लोगों की नजर पड़ी। ▶️भ्रूण लगभग 20 सप्ताह (करीब 5 महीने) का बताया जा रहा है। ▶️पुलिस ने भ्रूण को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया है और अस्पताल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।2
- किसान के गेहूं के खेतों पराली में आग लगी गाव के लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया उपस्थिति दर्ज कराने के लिए आग बुझने के बाद फायर ब्रिगेड सर्विस की गाड़ी पहुंची सिकंदरा कानपुर देहात तहसील क्षेत्र के नसीरपुर गांव के करीब गेहूं की पराली में अचानक आग लगीं क्षेत्र में किसानों ने जल्दबाजी के चक्कर में हार्वेस्टर मशीन से गेहूं की कटाई जल्द कर डाली बची हुई पराली में कभी आग लगा दी जाती तो कभी बिजली शॉर्ट सर्किट से लग जाती राहगीरों ने देखा कि गेहूं खेत पराली में आग लगी हुई है जिससे गांव के लोग भागते हुए पानी लेकर आग बुझाने के लिए पहुंचे कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया किसान भाईयों ने फायर विकेट को सूचना लेकिन समय पर फायर विकेट की गाड़ी ना आ सकी आग बुझाने के बाद फायर विकेट के कर्मचारी प्रेशर पानी पाइप चलाते हुए क्षेत्रीय किसानों ने बताया है कि खेतों से निकली ग्रामीण बिजली ग्यारह हजार की पावर लाइन एक हरे-भरे वृक्ष में इंसुलेटर तार बांधकर बिजली का पोल बना दिया साप तौर पर आप देख सकते हैं पेड़ में तार बंधे हुए हैं जिससे साबित होता है कि बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही हो रही उजागर ।4
- औरैया , उत्तरप्रदेश औरैया में ‘मन की बात’ कार्यक्रम LED स्क्रीन पर देखा 133वां एपिसोड1
- Post by दिलीप कुमार4
- जिलाधिकारी ने पेट्रोल-डीजल व घरेलू गैस आपूर्ति की समीक्षा की, समय से गैस उपलब्ध कराने के निर्देश जिलाधिकारी कपिल सिंह की अध्यक्षता एवं पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडे की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद में पेट्रोल, डीजल एवं घरेलू गैस की उपलब्धता और भंडारण की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) दिग्विजय सिंह सहित विभिन्न ऑयल कंपनियों के अधिकारी, पूर्ति विभाग के अधिकारी और संबंधित विभागों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। वहीं सभी उप जिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी, गैस एजेंसी संचालक एवं पेट्रोल पंप डीलर ऑनलाइन माध्यम से जुड़े। बैठक में इंडियन ऑयल, हिंदुस्तान पेट्रोलियम, नायरा एनर्जी समेत अन्य कंपनियों के अधिकारियों ने बताया कि जनपद में पेट्रोल और डीजल का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। कृषि कार्यों के चलते ईंधन की मांग में अस्थायी वृद्धि हुई थी, लेकिन वर्तमान में स्थिति सामान्य है और किसी प्रकार की कमी नहीं है। घरेलू गैस आपूर्ति की समीक्षा के दौरान बताया गया कि गैस आपूर्ति में कोई कटौती नहीं की गई है और उपभोक्ताओं को प्राथमिकता के आधार पर सिलेंडर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। हालांकि, कॉमर्शियल सिलेंडरों की आपूर्ति पर उच्च स्तर से कैपिंग लागू है। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि सभी उपभोक्ताओं को बुकिंग के बाद समय से गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाए और निर्धारित मूल्य से अधिक वसूली किसी भी स्थिति में न की जाए। उन्होंने कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी देते हुए उपभोक्ताओं के साथ शिष्ट एवं संवेदनशील व्यवहार सुनिश्चित करने को कहा। बैठक में बताया गया कि नगरीय क्षेत्रों में गैस सिलेंडर बुकिंग की समय सीमा 25 दिन तथा ग्रामीण क्षेत्रों में 45 दिन निर्धारित है, जिसका पालन उपभोक्ताओं द्वारा किया जाना आवश्यक है। साथ ही प्रवासी मजदूरों, छात्रों और जरूरतमंदों को एफटीएल (5 किलोग्राम) गैस कनेक्शन उपलब्ध कराने की प्रक्रिया जारी है, जिसके लिए आधार कार्ड के माध्यम से गैस एजेंसियों से संपर्क किया जा सकता है। अंत में जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों एवं प्रतिभागियों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए बैठक का समापन किया।1