logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बड़ा गांव भिख्खी में मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में 58 मरीजों की जांच, निशुल्क दवा वितरण बड़ा गांव भिख्खी में मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में 58 मरीजों की जांच, निशुल्क दवा वितरण डेरापुर क्षेत्र के बड़ागांव भिक्खी स्थित पीएचसी अस्पताल में रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में कुल 58 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस दौरान शुगर, मलेरिया, टाइफाइड और हीमोग्लोबिन की जांच कर मरीजों को निशुल्क दवाएं उपलब्ध कराई गईं। आरोग्य मेले में डॉ. अमीकांत त्रिपाठी, डॉ. संध्या सिंह, फार्मासिस्ट अजीत, लैब टेक्नीशियन कुलदीप सचान एवं वार्ड बॉय पंकज त्रिवेदी मौजूद रहे। मेले में प्रभु दयाल, दिनेश, शेषनारायण, अजय कुमार समेत अन्य मरीजों की जांच कर आवश्यक उपचार और दवा दी गई। डॉ. अमीकांत त्रिपाठी ने बताया रविवार करीब 4 बजे बताया कि मेले में 58 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें आवश्यक परामर्श एवं निःशुल्क दवाएं वितरित की गईं, जिससे ग्रामीणों को अपने क्षेत्र में ही बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल सका।

1 hr ago
user_भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
संवाददाता कानपुर देहात सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago

बड़ा गांव भिख्खी में मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में 58 मरीजों की जांच, निशुल्क दवा वितरण बड़ा गांव भिख्खी में मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में 58 मरीजों की जांच, निशुल्क दवा वितरण डेरापुर क्षेत्र के बड़ागांव भिक्खी स्थित पीएचसी अस्पताल में रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में कुल 58 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस दौरान शुगर, मलेरिया, टाइफाइड और हीमोग्लोबिन की जांच कर मरीजों को निशुल्क दवाएं उपलब्ध कराई गईं। आरोग्य मेले में डॉ. अमीकांत त्रिपाठी, डॉ. संध्या सिंह, फार्मासिस्ट अजीत, लैब टेक्नीशियन कुलदीप सचान एवं वार्ड बॉय पंकज त्रिवेदी मौजूद रहे। मेले में प्रभु दयाल, दिनेश, शेषनारायण, अजय कुमार समेत अन्य मरीजों की जांच कर आवश्यक उपचार और दवा दी गई। डॉ. अमीकांत त्रिपाठी ने बताया रविवार करीब 4 बजे बताया कि मेले में 58 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें आवश्यक परामर्श एवं निःशुल्क दवाएं वितरित की गईं, जिससे ग्रामीणों को अपने क्षेत्र में ही बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल सका।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • सिकंदरा थाना क्षेत्र में 17 वर्ष की नाबालिक लड़की से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। महिला ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाते हुए बताया कि गांव का युवक सुनील कुशवाहा उनकी 17 वर्षीय नाबालिक बेटी को बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया। आरोप है कि सुनील कुशवाहा ने नाबालिक के साथ दुष्कर्म किया। तहरीर में यह भी बताया गया कि इस घटना में गांव का एक अन्य युवक विशाल भी सुनील के साथ शामिल था।हालांकि दुष्कर्म का मुख्य आरोप सुनील कुशवाहा पर है। मामले की गंभीरता को देखते सिकंदरा थाना प्रभारी जनार्दन प्रताप सिंह ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस ने मुख्य आरोपी और उसके साथी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। सिकंदरा थाना प्रभारी जनार्दन प्रताप सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है और पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किया जा रहे हैं जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।
    1
    सिकंदरा थाना क्षेत्र में 17 वर्ष की नाबालिक लड़की से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने नामजद  आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। महिला ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाते हुए बताया कि गांव का युवक सुनील कुशवाहा उनकी 17 वर्षीय नाबालिक बेटी को बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया। आरोप है कि सुनील कुशवाहा ने नाबालिक के साथ दुष्कर्म किया। तहरीर में यह भी बताया गया कि इस घटना में गांव का एक अन्य युवक विशाल भी सुनील के साथ शामिल था।हालांकि दुष्कर्म का मुख्य आरोप सुनील कुशवाहा पर है। मामले की गंभीरता को देखते सिकंदरा थाना प्रभारी जनार्दन प्रताप सिंह ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस ने  मुख्य आरोपी और उसके साथी के खिलाफ पॉक्सो  एक्ट सहित संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। सिकंदरा थाना प्रभारी जनार्दन प्रताप सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है और पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किया जा रहे हैं जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।
    user_Journalist Sonu singh
    Journalist Sonu singh
    Journalist 9651575839 सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में भाजपा की पदयात्रा औरैया के फफूंद में भाजपा महिला मोर्चा ने 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम' के समर्थन में जन आक्रोश पदयात्रा निकाली। पूर्व राज्य मंत्री लाखन सिंह राजपूत ने यात्रा को हरी झंडी दिखाई। गेल वाटिका से शुरू हुई इस यात्रा में महिलाओं ने विपक्षी दलों के विरुद्ध प्रदर्शन किया और महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया।
    2
    नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में भाजपा की पदयात्रा
औरैया के फफूंद में भाजपा महिला मोर्चा ने 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम' के समर्थन में जन आक्रोश पदयात्रा निकाली। पूर्व राज्य मंत्री लाखन सिंह राजपूत ने यात्रा को हरी झंडी दिखाई। गेल वाटिका से शुरू हुई इस यात्रा में महिलाओं ने विपक्षी दलों के विरुद्ध प्रदर्शन किया और महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया।
    user_आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    Local News Reporter औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    38 min ago
  • शहर के मोहल्ला नारायणपुर में हुए दोहरे हत्याकांड में आरोपी कमलेश पाठक सहित उनके भाइयों एवं अन्य लोगों पर अधिवक्ता एवं उसकी बहन की हत्या करने के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया था। जिसमें उनके ऊपर गैंगस्टर की कार्रवाई भी की गई थी। मगर अब उनकी एक और मुसीबत बढ़ गई है। विजिलेंस टीम ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में उनके ऊपर एक और मुकदमा दर्ज किया है। शासन के निर्देश पर सतर्कता अधिष्ठान विजिलेंस ने पूर्व एमएलसी कमलेश पाठक के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। यह प्राथमिकी शनिवार को विजिलेंस कानपुर सेक्टर में दर्ज की गई। जांच में खुलासा हुआ कि कमलेश पाठक ने लोक सेवक रहते हुए अपनी ज्ञात आय के स्रोतों की तुलना में कहीं अधिक खर्च किया और संपत्तियां अर्जित कीं। विजिलेंस अधिकारियों के अनुसार उनकी कुल वैध आय 1,53,83,101 रुपये आंकी गई, जबकि व्यय और अर्जित संपत्ति का कुल मूल्य 2,03,31,540 रुपये पाया गया। इस प्रकार उनके पास 49,48,439 रुपये की आय से अधिक संपत्ति पाई गई है। शासन स्तर से मिले निर्देशों के बाद विजिलेंस ने इस मामले की विस्तृत जांच की थी। जांच रिपोर्ट के आधार पर निरीक्षक धर्मवीर सिंह ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत शनिवार को शाम 7 बजे मामला दर्ज कराया है। वहीं, पूरे प्रकरण की आगे की जांच विजिलेंस के निरीक्षक राजन कुमार रावत को सौंपी गई है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    1
    शहर के मोहल्ला नारायणपुर में हुए दोहरे हत्याकांड में आरोपी कमलेश पाठक सहित उनके भाइयों एवं अन्य लोगों पर अधिवक्ता एवं उसकी बहन की हत्या करने के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया था। जिसमें उनके ऊपर गैंगस्टर की कार्रवाई भी की गई थी। मगर अब उनकी एक और मुसीबत बढ़ गई है। विजिलेंस टीम ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में उनके ऊपर एक और मुकदमा दर्ज किया है। शासन के निर्देश पर सतर्कता अधिष्ठान विजिलेंस ने पूर्व एमएलसी कमलेश पाठक के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। यह प्राथमिकी शनिवार को विजिलेंस कानपुर सेक्टर में दर्ज की गई।
जांच में खुलासा हुआ कि कमलेश पाठक ने लोक सेवक रहते हुए अपनी ज्ञात आय के स्रोतों की तुलना में कहीं अधिक खर्च किया और संपत्तियां अर्जित कीं। विजिलेंस अधिकारियों के अनुसार उनकी कुल वैध आय 1,53,83,101 रुपये आंकी गई, जबकि व्यय और अर्जित संपत्ति का कुल मूल्य 2,03,31,540 रुपये पाया गया। इस प्रकार उनके पास 49,48,439 रुपये की आय से अधिक संपत्ति पाई गई है।
शासन स्तर से मिले निर्देशों के बाद विजिलेंस ने इस मामले की विस्तृत जांच की थी। जांच रिपोर्ट के आधार पर निरीक्षक धर्मवीर सिंह ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत शनिवार को शाम 7 बजे मामला दर्ज कराया है। वहीं, पूरे प्रकरण की आगे की जांच विजिलेंस के निरीक्षक राजन कुमार रावत को सौंपी गई है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    user_P Chaturvedi
    P Chaturvedi
    रिपोर्टर औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    44 min ago
  • गौरीगंज पुलिस लाइन में भव्य दीक्षांत परेड, IG इंटेलिजेंस ने दी सलामी नव प्रशिक्षित आरक्षियों की पासिंग आउट परेड सम्पन्न, उपेन्द्र कुमार अग्रवाल की मौजूदगी अमेठी में दीक्षांत परेड का शानदार आयोजन, IG इंटेलिजेंस बोले—कानून व्यवस्था में बढ़ेगी मजबूती
    1
    गौरीगंज पुलिस लाइन में भव्य दीक्षांत परेड, IG इंटेलिजेंस ने दी सलामी
नव प्रशिक्षित आरक्षियों की पासिंग आउट परेड सम्पन्न, उपेन्द्र कुमार अग्रवाल की मौजूदगी
अमेठी में दीक्षांत परेड का शानदार आयोजन, IG इंटेलिजेंस बोले—कानून व्यवस्था में बढ़ेगी मजबूती
    user_संपादक -कार्तिकेय सोनी भारत सं
    संपादक -कार्तिकेय सोनी भारत सं
    Media company औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    48 min ago
  • झींझक सब्जी मंडी मे जाने वाले मेन रास्ते पर दुकानदारों का अवैध अतिक्रमण कर रास्ते को कर दिया जाम लोगों को होती बहुत परेशानी दुकानदारों की दुकान 8 फुट अंदर लेकिन कब्ज़ा रोड तक नहीं निकलपाते लोग नगरपालिका की नाकामी का नतीजा है यह परेशानी सम्बंधित अधिकारी इस पर ध्यान देने की कृपा करें
    3
    झींझक सब्जी मंडी मे जाने वाले मेन रास्ते पर दुकानदारों का अवैध अतिक्रमण कर रास्ते को कर दिया जाम लोगों को होती बहुत परेशानी दुकानदारों की दुकान 8 फुट अंदर लेकिन कब्ज़ा रोड तक नहीं निकलपाते लोग नगरपालिका की नाकामी का नतीजा है यह परेशानी सम्बंधित अधिकारी इस पर ध्यान देने की कृपा करें
    user_Chhunna khan
    Chhunna khan
    Electrician डेरापुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • जिलाधिकारी, औरैया के निर्देश पर आज दोपहर औरैया - जालौन रोड पर सूचना प्राप्त होने पर उपज़िलाधिकारी (सदर), औरैया अजय आनन्द वर्मा द्वारा अवैध खनिज के परिवहन करने वाले वाहनों के विरुद्ध चेकिंग अभियान चलाया गया l 18 वाहनों को चेक किया गया तथा दो अवैध वाहनों को सीज कर धनराशि रू. 1,05,000/- का जुर्माना लगाया गया । जनपद औरैया में अवैध खनन करने वालों पर कार्यवाही लगातार इसी प्रकार चलती रहेगी l प्रदेश सरकार की राजस्व क्षति करने वालों के विरुद्ध औरैया जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन व अन्य संबंधित विभागों द्वारा इसी प्रकार संयुक्त अभियान लगातार चलाया जायेगा l
    2
    जिलाधिकारी, औरैया के निर्देश पर आज  दोपहर औरैया - जालौन रोड पर सूचना प्राप्त होने पर उपज़िलाधिकारी (सदर), औरैया अजय आनन्द वर्मा  द्वारा अवैध खनिज के परिवहन करने वाले वाहनों के विरुद्ध चेकिंग अभियान चलाया गया l 18 वाहनों को चेक किया गया तथा दो अवैध वाहनों को सीज कर धनराशि रू. 1,05,000/-  का जुर्माना लगाया गया । 
जनपद औरैया में अवैध खनन करने वालों पर कार्यवाही लगातार इसी प्रकार चलती रहेगी l  प्रदेश सरकार की राजस्व क्षति करने वालों के विरुद्ध औरैया जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन व अन्य संबंधित विभागों द्वारा इसी प्रकार संयुक्त  अभियान लगातार चलाया जायेगा l
    user_रवि वर्मा
    रवि वर्मा
    Banner Shop औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • डेरापुर सीचसी के उलरापुर व कुढ़ावल गांव टीबी मुक्त घोषित, ग्राम प्रधानों को सीएचसी अधीक्षक नें किया सम्मानित कानपुर देहात के डेरापुर क्षेत्र में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) के अंतर्गत आने वाले उलरापुर और कुढ़ावल गांवों को टीबी मुक्त घोषित किया गया। इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर सीएचसी अधीक्षक डॉ. अशोक कुमार ने दोनों ग्राम प्रधानों को सम्मानित किया। रविवार सुबह करीब 11 बजे जानकारी देते हुए डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि उत्तर प्रदेश शासन के टीबी मुक्त अभियान में कुढ़ावल की प्रधान शोभना देवी और उलरापुर के प्रधान विनोद यादव ने अहम भूमिका निभाई। दोनों जनप्रतिनिधियों ने गांवों में टीबी मरीजों की पहचान, जांच और उपचार सुनिश्चित कराने में सक्रिय सहयोग किया। इसी सामूहिक प्रयास का सकारात्मक परिणाम रहा कि दोनों गांव टीबी रोग से मुक्त घोषित किए जा सके। डॉ. कुमार ने कहा कि जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों के सहयोग से ही गांवों में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित की जा सकती हैं। इस अवसर पर दोनों ग्राम प्रधानों को प्रतीक चिन्ह भेंट कर माल्यार्पण किया गया। साथ ही सीएचसी क्षेत्र के सभी ग्राम प्रधानों, समाजसेवियों और ग्रामीणों से स्वास्थ्य संबंधी योजनाओं में बढ़-चढ़कर सहयोग करने की अपील भी की गई।
    1
    डेरापुर सीचसी के उलरापुर व कुढ़ावल गांव टीबी मुक्त घोषित, ग्राम प्रधानों को सीएचसी अधीक्षक नें किया सम्मानित 
कानपुर देहात के डेरापुर क्षेत्र में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) के अंतर्गत आने वाले उलरापुर और कुढ़ावल गांवों को टीबी मुक्त घोषित किया गया। इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर सीएचसी अधीक्षक डॉ. अशोक कुमार ने दोनों ग्राम प्रधानों को सम्मानित किया।
रविवार सुबह करीब 11 बजे जानकारी देते हुए डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि उत्तर प्रदेश शासन के टीबी मुक्त अभियान में कुढ़ावल की प्रधान शोभना देवी और उलरापुर के प्रधान विनोद यादव ने अहम भूमिका निभाई। दोनों जनप्रतिनिधियों ने गांवों में टीबी मरीजों की पहचान, जांच और उपचार सुनिश्चित कराने में सक्रिय सहयोग किया।
इसी सामूहिक प्रयास का सकारात्मक परिणाम रहा कि दोनों गांव टीबी रोग से मुक्त घोषित किए जा सके। डॉ. कुमार ने कहा कि जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों के सहयोग से ही गांवों में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित की जा सकती हैं।
इस अवसर पर दोनों ग्राम प्रधानों को प्रतीक चिन्ह भेंट कर माल्यार्पण किया गया। साथ ही सीएचसी क्षेत्र के सभी ग्राम प्रधानों, समाजसेवियों और ग्रामीणों से स्वास्थ्य संबंधी योजनाओं में बढ़-चढ़कर सहयोग करने की अपील भी की गई।
    user_भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    संवाददाता कानपुर देहात सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • राजपुर क्षेत्र में लगातार बढ़ती गर्मी के बीच डिहाइड्रेशन के मरीजों की संख्या में इजाफा देखा जा रहा है। इसी को ध्यान में रखते हुए शनिवार दोपहर करीब 1 बजे सलेमपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में मरीजों और उनके परिजनों को ओआरएस पैकेट वितरित किए गए। साथ ही उन्हें ओआरएस घोल बनाने और सही तरीके से सेवन करने की जानकारी भी दी गई। कार्यक्रम के दौरान मच्छर जनित बीमारियों से बचाव के लिए मरीजों और छोटे बच्चों को मच्छरदानियां भी वितरित की गईं। सीएचसी के चिकित्सक डॉ. आर.पी. सागर ने बताया कि बढ़ती गर्मी के कारण डिहाइड्रेशन के मामलों में तेजी आई है। धूप में आने-जाने वाले तीमारदार भी इसकी चपेट में आ रहे हैं। इस मौसम में ब्लड प्रेशर कम होने की शिकायतें भी सामने आ रही हैं। डॉ. सागर ने बताया कि अधिक पसीना निकलने और पर्याप्त पानी न पीने के कारण यह समस्या बढ़ रही है। उन्होंने ओआरएस को ऐसे मामलों में बेहद प्रभावी बताया और इसके सेवन का सही तरीका भी समझाया। उनके अनुसार 2 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को 50 मिलीलीटर, 2 से 10 वर्ष तक के बच्चों को आधा गिलास पानी में 100 से 200 मिलीलीटर घोलकर, जबकि 10 वर्ष से अधिक आयु के बच्चों और वयस्कों को एक लीटर पानी में पूरा ओआरएस पैकेट घोलकर सेवन करना चाहिए। डिहाइड्रेशन से बचाव के लिए उन्होंने अधिक पानी पीने, मसालेदार भोजन से परहेज करने, फाइबर युक्त आहार लेने और संतरा जैसे फलों का सेवन बढ़ाने की सलाह दी। साथ ही जरूरत पड़ने पर तुरंत चिकित्सकीय परामर्श लेने की अपील की। इस दौरान डॉ. ध्रुव सिंह, फार्मासिस्ट अरुण कुमार और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी कपिल सचान सहित अन्य स्टाफ मौजूद रहा।
    1
    राजपुर क्षेत्र में लगातार बढ़ती गर्मी के बीच डिहाइड्रेशन के मरीजों की संख्या में इजाफा देखा जा रहा है। इसी को ध्यान में रखते हुए शनिवार दोपहर करीब 1 बजे सलेमपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में मरीजों और उनके परिजनों को ओआरएस पैकेट वितरित किए गए। साथ ही उन्हें ओआरएस घोल बनाने और सही तरीके से सेवन करने की जानकारी भी दी गई।
कार्यक्रम के दौरान मच्छर जनित बीमारियों से बचाव के लिए मरीजों और छोटे बच्चों को मच्छरदानियां भी वितरित की गईं। सीएचसी के चिकित्सक डॉ. आर.पी. सागर ने बताया कि बढ़ती गर्मी के कारण डिहाइड्रेशन के मामलों में तेजी आई है। धूप में आने-जाने वाले तीमारदार भी इसकी चपेट में आ रहे हैं। इस मौसम में ब्लड प्रेशर कम होने की शिकायतें भी सामने आ रही हैं।
डॉ. सागर ने बताया कि अधिक पसीना निकलने और पर्याप्त पानी न पीने के कारण यह समस्या बढ़ रही है। उन्होंने ओआरएस को ऐसे मामलों में बेहद प्रभावी बताया और इसके सेवन का सही तरीका भी समझाया। उनके अनुसार 2 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को 50 मिलीलीटर, 2 से 10 वर्ष तक के बच्चों को आधा गिलास पानी में 100 से 200 मिलीलीटर घोलकर, जबकि 10 वर्ष से अधिक आयु के बच्चों और वयस्कों को एक लीटर पानी में पूरा ओआरएस पैकेट घोलकर सेवन करना चाहिए।
डिहाइड्रेशन से बचाव के लिए उन्होंने अधिक पानी पीने, मसालेदार भोजन से परहेज करने, फाइबर युक्त आहार लेने और संतरा जैसे फलों का सेवन बढ़ाने की सलाह दी। साथ ही जरूरत पड़ने पर तुरंत चिकित्सकीय परामर्श लेने की अपील की।
इस दौरान डॉ. ध्रुव सिंह, फार्मासिस्ट अरुण कुमार और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी कपिल सचान सहित अन्य स्टाफ मौजूद रहा।
    user_Journalist Sonu singh
    Journalist Sonu singh
    Journalist 9651575839 सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • बिलासपुर , छत्तीसगढ़ मारपीट मामले में दो गिरफ्तार कुलपति से बदसलूकी का मामला
    1
    बिलासपुर , छत्तीसगढ़ 
मारपीट मामले में दो गिरफ्तार
कुलपति से बदसलूकी का मामला
    user_आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    Local News Reporter औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    47 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.