Shuru
Apke Nagar Ki App…
झींझक कानपुर देहात झींझक नगरपालिका की सब्जी मंडी मे जाने का रास्ता बंद झींझक सब्जी मंडी मे जाने वाले मेन रास्ते पर दुकानदारों का अवैध अतिक्रमण कर रास्ते को कर दिया जाम लोगों को होती बहुत परेशानी दुकानदारों की दुकान 8 फुट अंदर लेकिन कब्ज़ा रोड तक नहीं निकलपाते लोग नगरपालिका की नाकामी का नतीजा है यह परेशानी सम्बंधित अधिकारी इस पर ध्यान देने की कृपा करें
Chhunna khan
झींझक कानपुर देहात झींझक नगरपालिका की सब्जी मंडी मे जाने का रास्ता बंद झींझक सब्जी मंडी मे जाने वाले मेन रास्ते पर दुकानदारों का अवैध अतिक्रमण कर रास्ते को कर दिया जाम लोगों को होती बहुत परेशानी दुकानदारों की दुकान 8 फुट अंदर लेकिन कब्ज़ा रोड तक नहीं निकलपाते लोग नगरपालिका की नाकामी का नतीजा है यह परेशानी सम्बंधित अधिकारी इस पर ध्यान देने की कृपा करें
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- झींझक सब्जी मंडी मे जाने वाले मेन रास्ते पर दुकानदारों का अवैध अतिक्रमण कर रास्ते को कर दिया जाम लोगों को होती बहुत परेशानी दुकानदारों की दुकान 8 फुट अंदर लेकिन कब्ज़ा रोड तक नहीं निकलपाते लोग नगरपालिका की नाकामी का नतीजा है यह परेशानी सम्बंधित अधिकारी इस पर ध्यान देने की कृपा करें3
- चलती ट्रेन से गिरा यात्री, हालत गंभीर 🚨 रीवा एक्सप्रेस से सफर कर रहे उन्नाव जिले के गंगा खेड़ा नौगवां शाहपुर निवासी 45 वर्षीय होरीलाल, पुत्र स्वर्गीय अगनू, नींद लगने के कारण चलती ट्रेन से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तुरंत एंबुलेंस को सूचना दी। एंबुलेंस के जरिए घायल को झींझक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया। चिकित्सकों ने हालत नाजुक देखते हुए होरीलाल को बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया1
- खबर कानपुर देहात पत्रकार: इकबाल अहमद तेज रफ्तार का कहर: अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की दर्दनाक मौत कानपुर देहात। जनपद में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां अज्ञात वाहन की टक्कर से एक नवयुवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 25 अप्रैल 2026 को लगभग रात 9:00 बजे राघव कटियार (पुत्र राधा कृष्ण कटियार), उम्र करीब 25 वर्ष, निवासी निम्दापुर (खालेगांव वाले) का शव कांधी के पास संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। आसपास के ग्रामीणों के अनुसार युवक को किसी अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मारी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक संभल भी नहीं सका और घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। मृतक अपने परिवार का इकलौता सहारा बताया जा रहा है, जिससे परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखा गया। लोगों का कहना है कि क्षेत्र में अक्सर भारी वाहन, विशेषकर डंपर, तेज गति से चलते हैं और कई बार उनके नंबर प्लेट पर कालिख पोत दी जाती है या नंबर छिपा दिए जाते हैं, जिससे हादसे के बाद वाहन की पहचान कर पाना मुश्किल हो जाता है। वहीं, चौकी प्रभारी मलोक चंद ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और अज्ञात वाहन की तलाश जारी है। प्रशासन से ग्रामीणों ने क्षेत्र में तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण और सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।3
- सिकंदरा थाना क्षेत्र के जमुआ गांव निवासी शिवपाल ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि उसकी गैरमौजूदगी में बीते 21 अप्रैल की शाम करीब 7 बजे गांव के ही सुखदेव बाबू और उनकी पत्नी बेबी देवी उसके घर में घुस आए। आरोप है कि उन्होंने उसकी पत्नी प्रेमलता और पुत्री कीर्ति के साथ मारपीट की तथा घर का विद्युत कनेक्शन भी तोड़ दिया। पीड़ित के अनुसार, आरोपियों द्वारा जबरन उसके विद्युत कनेक्शन से समर (पानी की मोटर) चलाई जाती थी, जिसका उसकी पत्नी ने विरोध किया था। इसी बात से नाराज होकर आरोपियों ने मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित की तहरीर पर सिकंदरा पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी निरीक्षक जनार्दन प्रताप सिंह ने रविवार करीब 3 बजे बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।1
- बड़ा गांव भिख्खी में मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में 58 मरीजों की जांच, निशुल्क दवा वितरण डेरापुर क्षेत्र के बड़ागांव भिक्खी स्थित पीएचसी अस्पताल में रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में कुल 58 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस दौरान शुगर, मलेरिया, टाइफाइड और हीमोग्लोबिन की जांच कर मरीजों को निशुल्क दवाएं उपलब्ध कराई गईं। आरोग्य मेले में डॉ. अमीकांत त्रिपाठी, डॉ. संध्या सिंह, फार्मासिस्ट अजीत, लैब टेक्नीशियन कुलदीप सचान एवं वार्ड बॉय पंकज त्रिवेदी मौजूद रहे। मेले में प्रभु दयाल, दिनेश, शेषनारायण, अजय कुमार समेत अन्य मरीजों की जांच कर आवश्यक उपचार और दवा दी गई। डॉ. अमीकांत त्रिपाठी ने बताया रविवार करीब 4 बजे बताया कि मेले में 58 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें आवश्यक परामर्श एवं निःशुल्क दवाएं वितरित की गईं, जिससे ग्रामीणों को अपने क्षेत्र में ही बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल सका।1
- कानपुर देहात के अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र से सामने आई यह खबर स्वास्थ्य विभाग और स्थानीय प्रशासन की कार्यप्रणाली पर बड़े सवाल खड़े करती है। मामले के मुख्य बिंदुः 👇👇👇👇👇 ▶️राजकीय मेडिकल कॉलेज के गेट के पास कूड़ेदान। ▶️ आवारा कुत्तों द्वारा नोचे जाने पर स्थानीय लोगों की नजर पड़ी। ▶️भ्रूण लगभग 20 सप्ताह (करीब 5 महीने) का बताया जा रहा है। ▶️पुलिस ने भ्रूण को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया है और अस्पताल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।2
- किसान के गेहूं के खेतों पराली में आग लगी गाव के लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया उपस्थिति दर्ज कराने के लिए आग बुझने के बाद फायर ब्रिगेड सर्विस की गाड़ी पहुंची सिकंदरा कानपुर देहात तहसील क्षेत्र के नसीरपुर गांव के करीब गेहूं की पराली में अचानक आग लगीं क्षेत्र में किसानों ने जल्दबाजी के चक्कर में हार्वेस्टर मशीन से गेहूं की कटाई जल्द कर डाली बची हुई पराली में कभी आग लगा दी जाती तो कभी बिजली शॉर्ट सर्किट से लग जाती राहगीरों ने देखा कि गेहूं खेत पराली में आग लगी हुई है जिससे गांव के लोग भागते हुए पानी लेकर आग बुझाने के लिए पहुंचे कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया किसान भाईयों ने फायर विकेट को सूचना लेकिन समय पर फायर विकेट की गाड़ी ना आ सकी आग बुझाने के बाद फायर विकेट के कर्मचारी प्रेशर पानी पाइप चलाते हुए क्षेत्रीय किसानों ने बताया है कि खेतों से निकली ग्रामीण बिजली ग्यारह हजार की पावर लाइन एक हरे-भरे वृक्ष में इंसुलेटर तार बांधकर बिजली का पोल बना दिया साप तौर पर आप देख सकते हैं पेड़ में तार बंधे हुए हैं जिससे साबित होता है कि बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही हो रही उजागर ।4
- जमीन विवाद में महिला व बेटों से मारपीट, जान से मारने की धमकी झींझक क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता ने पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई है। मंगलपुर थाना क्षेत्र के ग्राम उड़नवापुर निवासी सुनीता पत्नी स्व. राजेश ने आरोप लगाया है कि उनके परिवार के लोगों ने उन्हें लगातार प्रताड़ित किया है। आरोप है कि पहले उनके पति को शराब पिलाकर धोखे से जमीन अपने नाम करा ली गई थी और अब फिर से जमीन को लेकर विवाद किया जा रहा है।1