Shuru
Apke Nagar Ki App…
कानपुर देहात से एक बड़ी खबर सामने जहां मेडिकल कॉलेज के गेट पास कूड़ेदान में मिल भ्रूण,जिसको आवारा कुत्ते नोच रहे थे। कानपुर देहात के अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र से सामने आई यह खबर स्वास्थ्य विभाग और स्थानीय प्रशासन की कार्यप्रणाली पर बड़े सवाल खड़े करती है। मामले के मुख्य बिंदुः 👇👇👇👇👇 ▶️राजकीय मेडिकल कॉलेज के गेट के पास कूड़ेदान। ▶️ आवारा कुत्तों द्वारा नोचे जाने पर स्थानीय लोगों की नजर पड़ी। ▶️भ्रूण लगभग 20 सप्ताह (करीब 5 महीने) का बताया जा रहा है। ▶️पुलिस ने भ्रूण को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया है और अस्पताल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
शिवम् पत्रकार
कानपुर देहात से एक बड़ी खबर सामने जहां मेडिकल कॉलेज के गेट पास कूड़ेदान में मिल भ्रूण,जिसको आवारा कुत्ते नोच रहे थे। कानपुर देहात के अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र से सामने आई यह खबर स्वास्थ्य विभाग और स्थानीय प्रशासन की कार्यप्रणाली पर बड़े सवाल खड़े करती है। मामले के मुख्य बिंदुः 👇👇👇👇👇 ▶️राजकीय मेडिकल कॉलेज के गेट के पास कूड़ेदान। ▶️ आवारा कुत्तों द्वारा नोचे जाने पर स्थानीय लोगों की नजर पड़ी। ▶️भ्रूण लगभग 20 सप्ताह (करीब 5 महीने) का बताया जा रहा है। ▶️पुलिस ने भ्रूण को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया है और अस्पताल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- डेरापुर सीचसी के उलरापुर व कुढ़ावल गांव टीबी मुक्त घोषित, ग्राम प्रधानों को सीएचसी अधीक्षक नें किया सम्मानित कानपुर देहात के डेरापुर क्षेत्र में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) के अंतर्गत आने वाले उलरापुर और कुढ़ावल गांवों को टीबी मुक्त घोषित किया गया। इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर सीएचसी अधीक्षक डॉ. अशोक कुमार ने दोनों ग्राम प्रधानों को सम्मानित किया। रविवार सुबह करीब 11 बजे जानकारी देते हुए डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि उत्तर प्रदेश शासन के टीबी मुक्त अभियान में कुढ़ावल की प्रधान शोभना देवी और उलरापुर के प्रधान विनोद यादव ने अहम भूमिका निभाई। दोनों जनप्रतिनिधियों ने गांवों में टीबी मरीजों की पहचान, जांच और उपचार सुनिश्चित कराने में सक्रिय सहयोग किया। इसी सामूहिक प्रयास का सकारात्मक परिणाम रहा कि दोनों गांव टीबी रोग से मुक्त घोषित किए जा सके। डॉ. कुमार ने कहा कि जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों के सहयोग से ही गांवों में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित की जा सकती हैं। इस अवसर पर दोनों ग्राम प्रधानों को प्रतीक चिन्ह भेंट कर माल्यार्पण किया गया। साथ ही सीएचसी क्षेत्र के सभी ग्राम प्रधानों, समाजसेवियों और ग्रामीणों से स्वास्थ्य संबंधी योजनाओं में बढ़-चढ़कर सहयोग करने की अपील भी की गई।1
- कानपुर देहात के अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र से सामने आई यह खबर स्वास्थ्य विभाग और स्थानीय प्रशासन की कार्यप्रणाली पर बड़े सवाल खड़े करती है। मामले के मुख्य बिंदुः 👇👇👇👇👇 ▶️राजकीय मेडिकल कॉलेज के गेट के पास कूड़ेदान। ▶️ आवारा कुत्तों द्वारा नोचे जाने पर स्थानीय लोगों की नजर पड़ी। ▶️भ्रूण लगभग 20 सप्ताह (करीब 5 महीने) का बताया जा रहा है। ▶️पुलिस ने भ्रूण को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया है और अस्पताल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।2
- किसान के गेहूं के खेतों पराली में आग लगी गाव के लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया उपस्थिति दर्ज कराने के लिए आग बुझने के बाद फायर ब्रिगेड सर्विस की गाड़ी पहुंची सिकंदरा कानपुर देहात तहसील क्षेत्र के नसीरपुर गांव के करीब गेहूं की पराली में अचानक आग लगीं क्षेत्र में किसानों ने जल्दबाजी के चक्कर में हार्वेस्टर मशीन से गेहूं की कटाई जल्द कर डाली बची हुई पराली में कभी आग लगा दी जाती तो कभी बिजली शॉर्ट सर्किट से लग जाती राहगीरों ने देखा कि गेहूं खेत पराली में आग लगी हुई है जिससे गांव के लोग भागते हुए पानी लेकर आग बुझाने के लिए पहुंचे कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया किसान भाईयों ने फायर विकेट को सूचना लेकिन समय पर फायर विकेट की गाड़ी ना आ सकी आग बुझाने के बाद फायर विकेट के कर्मचारी प्रेशर पानी पाइप चलाते हुए क्षेत्रीय किसानों ने बताया है कि खेतों से निकली ग्रामीण बिजली ग्यारह हजार की पावर लाइन एक हरे-भरे वृक्ष में इंसुलेटर तार बांधकर बिजली का पोल बना दिया साप तौर पर आप देख सकते हैं पेड़ में तार बंधे हुए हैं जिससे साबित होता है कि बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही हो रही उजागर ।4
- सिकंदरा थाना क्षेत्र में 17 वर्ष की नाबालिक लड़की से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। महिला ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाते हुए बताया कि गांव का युवक सुनील कुशवाहा उनकी 17 वर्षीय नाबालिक बेटी को बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया। आरोप है कि सुनील कुशवाहा ने नाबालिक के साथ दुष्कर्म किया। तहरीर में यह भी बताया गया कि इस घटना में गांव का एक अन्य युवक विशाल भी सुनील के साथ शामिल था।हालांकि दुष्कर्म का मुख्य आरोप सुनील कुशवाहा पर है। मामले की गंभीरता को देखते सिकंदरा थाना प्रभारी जनार्दन प्रताप सिंह ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस ने मुख्य आरोपी और उसके साथी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। सिकंदरा थाना प्रभारी जनार्दन प्रताप सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है और पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किया जा रहे हैं जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।1
- चलती ट्रेन से गिरा यात्री, हालत गंभीर 🚨 रीवा एक्सप्रेस से सफर कर रहे उन्नाव जिले के गंगा खेड़ा नौगवां शाहपुर निवासी 45 वर्षीय होरीलाल, पुत्र स्वर्गीय अगनू, नींद लगने के कारण चलती ट्रेन से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तुरंत एंबुलेंस को सूचना दी। एंबुलेंस के जरिए घायल को झींझक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया। चिकित्सकों ने हालत नाजुक देखते हुए होरीलाल को बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया1
- जनपद औरैया में देर रात बाहन चेकिंग अभियान चलाया गया जिसमें करीब 153 वाहनों को चेक किया गया कुल चालान 583000 का काटा गया1
- उत्तर प्रदेश होमगार्ड भर्ती परीक्षा को लेकर शहर में प्रशासन ने व्यापक तैयारियां की हैं ताकि परीक्षार्थियों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। यह परीक्षा और दो दिनों तक आयोजित की जाएगी। रविवार को आयोजित हुई परीक्षा में 2496 अभ्यर्थी हिस्सा ले रहे हैं। परीक्षा सोमवार तक चलेगी और प्रत्येक दिन दो पालियों में आयोजित की जा रही है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने बताया कि परीक्षा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ अभ्यर्थियों की सुविधा का भी विशेष ध्यान रखा जा रहा है। सभी परीक्षा केंद्रों पर पुलिस बल तैनात किया गया है और यातायात व्यवस्था को भी सुचारू बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं। रविवार सुबह 8.30 बजे से केंद्र पर लोग परीक्षा देने पहुचे। केंद्र पर मौजूद पुलिसकर्मियों द्वारा परीक्षा देने आए लोगों की सघन जांच की गई। इसके उपरांत उन्हें परीक्षा कक्ष के अंदर भेजा गया। इस दौरान काफी संख्या में महिला अभ्यर्थियों की संख्या केंद्रों पर देखी गई।1
- राजपुर क्षेत्र में लगातार बढ़ती गर्मी के बीच डिहाइड्रेशन के मरीजों की संख्या में इजाफा देखा जा रहा है। इसी को ध्यान में रखते हुए शनिवार दोपहर करीब 1 बजे सलेमपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में मरीजों और उनके परिजनों को ओआरएस पैकेट वितरित किए गए। साथ ही उन्हें ओआरएस घोल बनाने और सही तरीके से सेवन करने की जानकारी भी दी गई। कार्यक्रम के दौरान मच्छर जनित बीमारियों से बचाव के लिए मरीजों और छोटे बच्चों को मच्छरदानियां भी वितरित की गईं। सीएचसी के चिकित्सक डॉ. आर.पी. सागर ने बताया कि बढ़ती गर्मी के कारण डिहाइड्रेशन के मामलों में तेजी आई है। धूप में आने-जाने वाले तीमारदार भी इसकी चपेट में आ रहे हैं। इस मौसम में ब्लड प्रेशर कम होने की शिकायतें भी सामने आ रही हैं। डॉ. सागर ने बताया कि अधिक पसीना निकलने और पर्याप्त पानी न पीने के कारण यह समस्या बढ़ रही है। उन्होंने ओआरएस को ऐसे मामलों में बेहद प्रभावी बताया और इसके सेवन का सही तरीका भी समझाया। उनके अनुसार 2 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को 50 मिलीलीटर, 2 से 10 वर्ष तक के बच्चों को आधा गिलास पानी में 100 से 200 मिलीलीटर घोलकर, जबकि 10 वर्ष से अधिक आयु के बच्चों और वयस्कों को एक लीटर पानी में पूरा ओआरएस पैकेट घोलकर सेवन करना चाहिए। डिहाइड्रेशन से बचाव के लिए उन्होंने अधिक पानी पीने, मसालेदार भोजन से परहेज करने, फाइबर युक्त आहार लेने और संतरा जैसे फलों का सेवन बढ़ाने की सलाह दी। साथ ही जरूरत पड़ने पर तुरंत चिकित्सकीय परामर्श लेने की अपील की। इस दौरान डॉ. ध्रुव सिंह, फार्मासिस्ट अरुण कुमार और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी कपिल सचान सहित अन्य स्टाफ मौजूद रहा।1