logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

नगर निकाय चुनाव : दूसरी बार हुए मतदान में 77.15 प्रतिशत वोट पड़े सुकेत नगरपालिका के वार्ड 4 में पुनर्मतदान, 967 में से 746 मतदाताओं ने किया मतदान नगरपालिका चुनाव में मशीन में तकनीकी गड़बड़ी के कारण परिणाम से वंचित रहे वार्ड नंबर 04 में बुधवार को पुनर्मतदान कराया गया। पुनर्मतदान को लेकर मतदाताओं में खासा उत्साह नजर आया। कुल 967 मतदाताओं में से 746 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान का प्रतिशत 77.15 रहा। सुबह 7 बजे मतदान शुरू होने के साथ ही मतदान केंद्र पर मतदाताओं की कतारें लगना शुरू हो गई थीं। दिनभर मतदान केंद्र पर मतदाताओं की आवाजाही बनी रही। बुजुर्ग और महिला मतदाता भी उत्साह के साथ मतदान करने पहुंचे। तकनीकी गड़बड़ी के कारण हुआ था पुनर्मतदानः नगरपालिका के 25 वार्डों में से वार्ड नंबर 04 में मतदान नके के दौरान मशीन में तकनीकी गड़बड़ी आने के कारण चुनाव परिणाम घोषित नहीं हो सका था। इसके बाद निर्वाचन विभाग ने वार्ड के संबंधित बूथ पर दोबारा मतदान कराने का निर्णय लिया। बुधवार को शांतिपूर्ण तरीके से पुनर्मतदान संपन्न हुआ। भाजपा-कांग्रेस के बीच मुकाबला वार्ड नंबर 04 में कांग्रेस की ओर से रफीक आर्मी और भाजपा की ओर से सत्यनारायण नावरिया चुनाव मैदान में है। इनके अलावा सात निर्दलीय प्रत्याशी भी अपना भाग्य आजमा रहे है। पुनर्मतदान के बाद अब सभी प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला मतगणना में होगा। गुरुवार को आएगा परिणाम वार्ड नंबर 04 का परिणाम गुरुवार को घोषित किया जाएगा। इसके साथ ही नगरपालिका के सभी 25 वार्डों के चुनाव परिणाम की तस्वीर पूरी तरह साफ हो जाएगी। अब वार्ड के मतदाताओं के साथ प्रत्याशियों और समर्थकों की नजर मतगणना पर टिकी है। नगरपालिका के 24 वार्डों में परिणाम पहले ही घोषित हो चुके हैं। इनमें कांग्रेस के 10, भाजपा के 10 और निर्दलीय के 4 प्रत्याशी चुनाव जीत चुके हैं। अब वार्ड नंबर 04 के परिणाम से नगरपालिका के कुल 25 वार्डों की चुनावी तस्वीर पूरी होगी।

2 hrs ago
user_Mangilal Charan
Mangilal Charan
Local News Reporter रामगंज मंडी, कोटा, राजस्थान•
2 hrs ago
c382785b-823a-4def-b2ad-1c7f90e71794

नगर निकाय चुनाव : दूसरी बार हुए मतदान में 77.15 प्रतिशत वोट पड़े सुकेत नगरपालिका के वार्ड 4 में पुनर्मतदान, 967 में से 746 मतदाताओं ने किया मतदान नगरपालिका चुनाव में मशीन में तकनीकी गड़बड़ी के कारण परिणाम से वंचित रहे वार्ड नंबर 04 में बुधवार को पुनर्मतदान कराया गया। पुनर्मतदान को लेकर मतदाताओं में खासा उत्साह नजर आया। कुल 967 मतदाताओं में से 746 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान का प्रतिशत 77.15 रहा। सुबह 7 बजे मतदान शुरू होने के साथ ही मतदान केंद्र पर मतदाताओं की कतारें लगना शुरू हो गई थीं। दिनभर मतदान केंद्र पर मतदाताओं की आवाजाही बनी रही। बुजुर्ग और महिला मतदाता भी उत्साह के साथ मतदान करने पहुंचे। तकनीकी गड़बड़ी के कारण हुआ था पुनर्मतदानः नगरपालिका के 25 वार्डों में से वार्ड नंबर 04 में मतदान नके के दौरान मशीन में तकनीकी गड़बड़ी आने के कारण चुनाव परिणाम घोषित नहीं हो सका था। इसके बाद निर्वाचन विभाग ने

4b026b9c-2294-4039-a813-7ffd1474b170

वार्ड के संबंधित बूथ पर दोबारा मतदान कराने का निर्णय लिया। बुधवार को शांतिपूर्ण तरीके से पुनर्मतदान संपन्न हुआ। भाजपा-कांग्रेस के बीच मुकाबला वार्ड नंबर 04 में कांग्रेस की ओर से रफीक आर्मी और भाजपा की ओर से सत्यनारायण नावरिया चुनाव मैदान में है। इनके अलावा सात निर्दलीय प्रत्याशी भी अपना भाग्य आजमा रहे है। पुनर्मतदान के बाद अब सभी प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला मतगणना में होगा। गुरुवार को आएगा परिणाम वार्ड नंबर 04 का परिणाम गुरुवार को घोषित किया जाएगा। इसके साथ ही नगरपालिका के सभी 25 वार्डों के चुनाव परिणाम की तस्वीर पूरी तरह साफ हो जाएगी। अब वार्ड के मतदाताओं के साथ प्रत्याशियों और समर्थकों की नजर मतगणना पर टिकी है। नगरपालिका के 24 वार्डों में परिणाम पहले ही घोषित हो चुके हैं। इनमें कांग्रेस के 10, भाजपा के 10 और निर्दलीय के 4 प्रत्याशी चुनाव जीत चुके हैं। अब वार्ड नंबर 04 के परिणाम से नगरपालिका के कुल 25 वार्डों की चुनावी तस्वीर पूरी होगी।

More news from Kota and nearby areas
  • एक कविता.... विश्वकर्मा भगवान....... A Poem of God VISHVKERMA BHAGWAN 🙏.
    1
    एक कविता.... विश्वकर्मा भगवान....... A Poem of God VISHVKERMA BHAGWAN 🙏.
    user_Shyam pokra
    Shyam pokra
    Hindi sahitya writer. Ramganj Mandi, Kota•
    7 hrs ago
  • झालावाड_गत दिनो अतिवृष्टि के दौरान सराहनीय कार्य करने वाले राहत वीरों का सम्मान,ग्रामीण क्षेत्र के 26 राहतवीरो का सम्मान,तेज बारिश बाढ मे फंसे लोगों और स्कूली बच्चों को किया था रेस्क्यू,मिनी सचिवालय कलेक्ट्रेट सभागार मे हुआ सम्मान,प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित,डीएम एसपी ने किया सम्मानित । झालावाड जिले मे 10 और 11 अगस्त को हुई भारी बारिश के दौरान जलभराव में फंसे लोगों को बचाने और राहत कार्यों में सहयोग करने वाले 26 नागरिकों को आज 'जल-वीर सम्मान' से नवाजा गया। जिला मुख्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में जिला कलेक्टर अजय सिंह राठौड़ व एसपी अमित कुमार ने सभी जल-वीरों को सम्मान-पत्र प्रदान किए। इन नागरिकों में जिले के कामखेड़ा, रायपुर, झालरापाटन, सुनेल और मनोहरथाना क्षेत्र के लोग शामिल हैं। गौरतलब है कि गत दिनो भारी बारिश के बाद जिले के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई थी। ऐसे समय में कई स्थानों पर प्रशासन और पुलिस टीमों के पहुंचने से पहले ही स्थानीय नागरिकों ने मोर्चा संभाल लिया। उन्होंने जलभराव में फंसे बच्चों, महिलाओं और अन्य लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया। स्थानीय लोगों के इस सहयोग से राहत और बचाव कार्यों में तेजी आई। जिला कलेक्टर अजय सिंह राठौड़ ने जल-वीरों के साहस और सेवा भावना की सराहना की। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदा के समय स्थानीय नागरिकों का सहयोग बेहद जरूरी होता है। मौके पर मौजूद लोग स्थिति को देखकर तत्काल निर्णय लेकर प्रभावित लोगों की मदद कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि जल-वीरों का सम्मान उनके योगदान के प्रति आभार व्यक्त करने के साथ ही समाज में मानवता और जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करने का माध्यम भी है। वहीं जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने कहा कि तेज बारिश के दौरान दूरदराज के इलाकों में बचाव दल को पहुंचने में समय लग सकता है। ऐसे में मौके पर मौजूद लोगों की समझदारी और तत्परता काफी महत्वपूर्ण हो जाती है। उन्होंने अगस्त में सुनेल में हुई घटना का उल्लेख करते हुए बताया कि वहां स्थानीय लोगों ने बच्चों और आम नागरिकों को सुरक्षित बाहर निकालने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। सम्मानित 26 जल-वीरों ने प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने के साथ प्रशासन और पुलिस टीमों के राहत कार्यों में भी सहयोग किया। प्रशासन ने उनके योगदान को आपदा के समय सामुदायिक सहभागिता और मानवीय संवेदनशीलता का उदाहरण बताया।
    4
    झालावाड_गत दिनो अतिवृष्टि के दौरान सराहनीय कार्य करने वाले राहत वीरों का सम्मान,ग्रामीण क्षेत्र के 26 राहतवीरो का सम्मान,तेज बारिश बाढ मे फंसे लोगों और स्कूली बच्चों को किया था रेस्क्यू,मिनी सचिवालय कलेक्ट्रेट सभागार मे हुआ सम्मान,प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित,डीएम एसपी ने किया सम्मानित ।
झालावाड जिले मे 10 और 11 अगस्त को हुई भारी बारिश के दौरान जलभराव में फंसे लोगों को बचाने और राहत कार्यों में सहयोग करने वाले 26 नागरिकों को आज 'जल-वीर सम्मान' से नवाजा गया। जिला मुख्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में जिला कलेक्टर अजय सिंह राठौड़ व एसपी अमित कुमार ने सभी जल-वीरों को सम्मान-पत्र प्रदान किए। इन नागरिकों में जिले के कामखेड़ा, रायपुर, झालरापाटन, सुनेल और मनोहरथाना क्षेत्र के लोग शामिल हैं।
गौरतलब है कि गत दिनो भारी बारिश के बाद जिले के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई थी। ऐसे समय में कई स्थानों पर प्रशासन और पुलिस टीमों के पहुंचने से पहले ही स्थानीय नागरिकों ने मोर्चा संभाल लिया। उन्होंने जलभराव में फंसे बच्चों, महिलाओं और अन्य लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया। स्थानीय लोगों के इस सहयोग से राहत और बचाव कार्यों में तेजी आई।
जिला कलेक्टर अजय सिंह राठौड़ ने जल-वीरों के साहस और सेवा भावना की सराहना की। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदा के समय स्थानीय नागरिकों का सहयोग बेहद जरूरी होता है। मौके पर मौजूद लोग स्थिति को देखकर तत्काल निर्णय लेकर प्रभावित लोगों की मदद कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि जल-वीरों का सम्मान उनके योगदान के प्रति आभार व्यक्त करने के साथ ही समाज में मानवता और जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करने का माध्यम भी है।
वहीं जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने कहा कि तेज बारिश के दौरान दूरदराज के इलाकों में बचाव दल को पहुंचने में समय लग सकता है। ऐसे में मौके पर मौजूद लोगों की समझदारी और तत्परता काफी महत्वपूर्ण हो जाती है।
उन्होंने अगस्त में सुनेल में हुई घटना का उल्लेख करते हुए बताया कि वहां स्थानीय लोगों ने बच्चों और आम नागरिकों को सुरक्षित बाहर निकालने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। 
सम्मानित 26 जल-वीरों ने प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने के साथ प्रशासन और पुलिस टीमों के राहत कार्यों में भी सहयोग किया। प्रशासन ने उनके योगदान को आपदा के समय सामुदायिक सहभागिता और मानवीय संवेदनशीलता का उदाहरण बताया।
    user_HARI MOHAN CHUDAWAT
    HARI MOHAN CHUDAWAT
    Local News Reporter झालरापाटन, झालावाड़, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • दहीखेड़ा में संगीतमय शिव महापुराण कथा की पूर्णाहुति, प्रसादी में उमड़े श्रद्धालु दहीखेड़ा ​कस्बे के महाकालेश्वर महादेव बड़े स्कूल के पास सोरती चौक में 10 सितंबर से चल रही सात दिवसीय संगीतमय श्रीशिव महापुराण कथा का गुरुवार को हवन-यज्ञ में आहुतियों के साथ विधि-विधान से समापन हुआ। पप्पू नागर,राकेश शर्मा और बलराम गुर्जर ने बताया कि कथावाचक पं. रामबाबू महाराज बर्डग्वालिया के मुखारविंद से प्रतिदिन दोपहर 12 से 3 बजे तक कथा का वाचन किया गया, जिसमें क्षेत्र के कई गांवों से बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने शिव महिमा का श्रवण किया। गुरुवार को कथा की पूर्णाहुति के अवसर पर आयोजित हवन में समीर माहेश्वरी, राधेश्याम नागर, रमेश राठौर एवं प्रकाश गोस्वामी ने 2100-2100 रुपए की बोली लगाकर आहुतियां समर्पित कीं। यज्ञ संपन्न होने के पश्चात आयोजित महाप्रसादी वितरण में सैकड़ों की तादाद में श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण कर धर्म लाभ लिया।
    1
    दहीखेड़ा में संगीतमय शिव महापुराण कथा की पूर्णाहुति, प्रसादी में उमड़े श्रद्धालु
दहीखेड़ा ​कस्बे के महाकालेश्वर महादेव बड़े स्कूल के पास सोरती चौक में 10 सितंबर से चल रही सात दिवसीय संगीतमय श्रीशिव महापुराण कथा का गुरुवार को हवन-यज्ञ में आहुतियों के साथ विधि-विधान से समापन हुआ। पप्पू नागर,राकेश शर्मा और बलराम गुर्जर ने बताया कि कथावाचक पं. रामबाबू महाराज बर्डग्वालिया के मुखारविंद से प्रतिदिन दोपहर 12 से 3 बजे तक कथा का वाचन किया गया, जिसमें क्षेत्र के कई गांवों से बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने शिव महिमा का श्रवण किया। गुरुवार को कथा की पूर्णाहुति के अवसर पर आयोजित हवन में समीर माहेश्वरी, राधेश्याम नागर, रमेश राठौर एवं प्रकाश गोस्वामी ने 2100-2100 रुपए की बोली लगाकर आहुतियां समर्पित कीं। यज्ञ संपन्न होने के पश्चात आयोजित महाप्रसादी वितरण में सैकड़ों की तादाद में श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण कर धर्म लाभ लिया।
    user_Pradeep Nagar
    Pradeep Nagar
    Photographer खानपुर, झालावाड़, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पनवाड़ मे चिकित्सा विभाग द्वारा रक्तदान शिविर आयोजित पनवाड़ विकसित भारत जनसेवा अभियान के अंतर्गत सीएचसी पनवाड़ में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में डॉ मुकेश नागर जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी झालावाड़, डॉ लेखराज मालव डिप्टी सीएमएचओ हेल्थ, चिकित्सा अधिकारी प्रभारी डॉ नीतीश कटारिया,प्रशासक देवराज सोलंकी, मोहन लाल नागर,बीपीएम प्रवीण शर्मा चिकित्सा विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों सहित आमजन ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए स्वैच्छिक रक्तदान किया। इस अवसर पर डॉ मुकेश नागर जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी झालावाड़ ने कहा कि रक्तदान एक महान सामाजिक सेवा है, जिससे किसी जरूरतमंद व्यक्ति का जीवन बचाया जा सकता है। स्वस्थ एवं पात्र व्यक्तियों को नियमित रूप से स्वैच्छिक रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए।
    4
    सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पनवाड़ मे चिकित्सा विभाग द्वारा रक्तदान शिविर आयोजित
पनवाड़ विकसित भारत जनसेवा अभियान के अंतर्गत सीएचसी पनवाड़ में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में डॉ मुकेश नागर जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी झालावाड़, डॉ लेखराज मालव डिप्टी सीएमएचओ हेल्थ,  चिकित्सा अधिकारी प्रभारी डॉ नीतीश कटारिया,प्रशासक देवराज सोलंकी, मोहन लाल नागर,बीपीएम प्रवीण शर्मा चिकित्सा विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों सहित आमजन ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए स्वैच्छिक रक्तदान किया।
इस अवसर पर डॉ मुकेश नागर जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी झालावाड़ ने कहा कि रक्तदान एक महान सामाजिक सेवा है, जिससे किसी जरूरतमंद व्यक्ति का जीवन बचाया जा सकता है। स्वस्थ एवं पात्र व्यक्तियों को नियमित रूप से स्वैच्छिक रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए।
    user_Ram raj Nagar
    Ram raj Nagar
    Local News Reporter खानपुर, झालावाड़, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • अंधेरे में डूबा असनावर कस्बा असनावर कस्बे में करीब 2 महीने से लोड सेटिंग के नाम से घंटे लाइट कटौती की जा रही है 1 घंटे में दो बार लोड सेटिंग लोगों का कहना है कि पूरे झालावाड़ जिले की लोड सेटिंग असनावर से ही हो रही है क्या बिना सूचना के घंटे कटौती से परेशान लोगों ने पहले भी बिजली विभाग एवं उपखंड कार्यालय पहुंचकर इस बारे में अधिकारियों को अवगत कराया किंतु जब से अवगत कराया पहले से ज्यादा लाइट कटौती होने लग गई है
    1
    अंधेरे में डूबा असनावर कस्बा
असनावर कस्बे में करीब 2 महीने से लोड सेटिंग के नाम से घंटे लाइट कटौती की जा रही है 1 घंटे में दो बार लोड सेटिंग लोगों का कहना है कि पूरे झालावाड़ जिले की लोड सेटिंग असनावर से ही हो रही है क्या बिना सूचना के घंटे कटौती से परेशान लोगों ने पहले भी बिजली विभाग एवं उपखंड कार्यालय पहुंचकर इस बारे में अधिकारियों को अवगत कराया किंतु जब से अवगत कराया पहले से ज्यादा लाइट कटौती होने लग गई है
    user_Raghvendra Tiwari reporte
    Raghvendra Tiwari reporte
    असनावर, झालावाड़, राजस्थान•
    23 hrs ago
  • आज 74 व जन्मदिवस उस भारत माता के लाडले सपूत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जिन्होंने अपना जन्मदिन बच्चों को विद्यार्थियों को अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति को समर्पित कर दिया राज्यपाल और माथुर स्पीकर ओम बिरला मुख्यमंत्री भजनलाल सहित प्रधानमंत्री के मंत्रिमंडल मुख्यमंत्री के मंत्रिमंडल और हजारों लोगों ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है। आज कोटा के चार वार्डो के री पोलिंग में भारतीय जनता पार्टी को जो सेट और कांग्रेस को दो सीट मिली है। 17 तारीख को सरपंच की लॉटरी खुलेगी। कोटा में मूसलाधार बारिश का दौर शुरू। पत्रकार लोकेश जोशी अनुभव मित्तल के पुलिस ने बयान लिए मौका मौलाना मेडिकल कराया गवाह के बयान लिए। जैस जीत गवाह मंगल सिंह राहुल पारीक योगेश जोशी द्वारा गवाही के लिए 25 फोन करने पर भी नहीं आए और कल ऐसी ढीग हाक रहे थे। कि हम यह कर डालेंगे गवाही देने से मुकर गए।
    1
    आज 74 व जन्मदिवस उस भारत माता के लाडले सपूत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जिन्होंने अपना जन्मदिन बच्चों को विद्यार्थियों को अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति को समर्पित कर दिया राज्यपाल और माथुर स्पीकर ओम बिरला मुख्यमंत्री भजनलाल सहित प्रधानमंत्री के मंत्रिमंडल मुख्यमंत्री के मंत्रिमंडल और हजारों लोगों ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है। 
आज कोटा के चार वार्डो के री पोलिंग में भारतीय जनता पार्टी को जो सेट और कांग्रेस को दो सीट मिली है। 
17 तारीख को सरपंच की लॉटरी खुलेगी। 
कोटा में मूसलाधार बारिश का दौर शुरू। 
पत्रकार लोकेश जोशी अनुभव मित्तल के पुलिस ने बयान लिए मौका मौलाना मेडिकल कराया गवाह के बयान लिए। 
जैस जीत गवाह मंगल सिंह राहुल पारीक योगेश जोशी द्वारा गवाही के लिए 25 फोन करने पर भी नहीं आए और कल ऐसी ढीग हाक रहे थे। कि हम यह कर डालेंगे गवाही देने से मुकर गए।
    user_रमेश गांधी
    रमेश गांधी
    लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    14 min ago
  • शिक्षक द्वारा छात्रा को थप्पड़ मारने के आरोप के बाद विवाद खड़ा हो गया। शुक्रवार को हुई इस घटना में छात्रा के परिजनों द्वारा शिक्षक के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। हिसार / बरवालाः बरवाला के एक गर्ल्स स्कूल में शिक्षक द्वारा छात्रा को थप्पड़ मारने के आरोप के बाद विवाद खड़ा हो गया। शुक्रवार को हुई इस घटना में छात्रा के परिजनों द्वारा शिक्षक के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें शिक्षक के साथ लात-घूंसों से मारपीट करते हुए कुछ लोग दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि स्कूल में किसी बात को लेकर शिक्षक ने छात्रा को कथित तौर पर थप्पड़ मार दिया था। इसके बाद छात्रा के परिजन स्कूल पहुंचे और शिक्षक के साथ मारपीट कर दी। घटना के बाद स्कूल में हड़कंप मच गया। मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग भी हरकत में आया है। विभाग की ओर से पूरे मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि शिक्षक ने छात्रा को किन परिस्थितियों में थप्पड़ मारा और मारपीट करने वाले परिजनों के खिलाफ क्या कार्रवाई हुई है। जांच के बाद ही पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
    1
    शिक्षक द्वारा छात्रा को थप्पड़ मारने के आरोप के बाद विवाद खड़ा हो गया। शुक्रवार को हुई इस घटना में छात्रा के परिजनों द्वारा शिक्षक के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है।
हिसार / बरवालाः बरवाला के एक गर्ल्स स्कूल में
शिक्षक द्वारा छात्रा को थप्पड़ मारने के आरोप के बाद विवाद खड़ा हो गया। शुक्रवार को हुई इस घटना में छात्रा के परिजनों द्वारा शिक्षक के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें शिक्षक के साथ लात-घूंसों से मारपीट करते हुए कुछ लोग दिखाई दे रहे हैं।
बताया जा रहा है कि स्कूल में किसी बात को लेकर शिक्षक ने छात्रा को कथित तौर पर थप्पड़ मार दिया था। इसके बाद छात्रा के परिजन स्कूल पहुंचे और शिक्षक के साथ मारपीट कर दी। घटना के बाद स्कूल में हड़कंप मच गया।
मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग भी हरकत में आया है। विभाग की ओर से पूरे मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि शिक्षक ने छात्रा को किन परिस्थितियों में थप्पड़ मारा और मारपीट करने वाले परिजनों के खिलाफ क्या कार्रवाई हुई है। जांच के बाद ही पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
    user_Jitendra Kumar
    Jitendra Kumar
    Local News Reporter लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • पनवाड़ में गणेशोत्सव की धूम गली-मोहल्लों में सजे आकर्षक पंडाल, महाआरती से भक्तिमय हुआ माहौल पनवाड़ कस्बे सहित आसपास के ग्रामीण अंचलों में दस दिवसीय गणेशोत्सव पर्व पूरे उत्साह और उमंग के साथ मनाया जा रहा है। गली-मोहल्लों में दर्जनों भव्य गणेश पंडाल सजाए गए हैं, जहाँ भगवान गजानन की प्रतिमाएं स्थापित कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जा रही है। पंडालों में रोजाना सुबह-शाम महाआरती का दौर जारी है, जिसमें भारी संख्या में श्रद्धालु शामिल हो रहे हैं। गणपति बप्पा के जयकारों, भजनों और ढोल-नगाड़ों की गूंज से समूचा क्षेत्र पूरी तरह भक्तिमय हो गया है। आरती के बाद भक्तों में प्रसाद वितरण किया जा रहा है और विभिन्न धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी धूम मची हुई है।
    1
    पनवाड़ में गणेशोत्सव की धूम गली-मोहल्लों में सजे आकर्षक पंडाल, महाआरती से भक्तिमय हुआ माहौल
पनवाड़ कस्बे सहित आसपास के ग्रामीण अंचलों में दस दिवसीय गणेशोत्सव पर्व पूरे उत्साह और उमंग के साथ मनाया जा रहा है। गली-मोहल्लों में दर्जनों भव्य गणेश पंडाल सजाए गए हैं, जहाँ भगवान गजानन की प्रतिमाएं स्थापित कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जा रही है। पंडालों में रोजाना सुबह-शाम महाआरती का दौर जारी है, जिसमें भारी संख्या में श्रद्धालु शामिल हो रहे हैं। गणपति बप्पा के जयकारों, भजनों और ढोल-नगाड़ों की गूंज से समूचा क्षेत्र पूरी तरह भक्तिमय हो गया है। आरती के बाद भक्तों में प्रसाद वितरण किया जा रहा है और विभिन्न धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी धूम मची हुई है।
    user_Pradeep Nagar
    Pradeep Nagar
    Photographer खानपुर, झालावाड़, राजस्थान•
    23 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.