Shuru
Apke Nagar Ki App…
प्रयागराज: कंपनी गार्डन के पास बिषप जॉनसन/जॉर्ज स्कूल के सामने खड़ी स्कूल वैन में लगी भीषण आग। प्रयागराज में बुधवार को कंपनी गार्डन के सामने बिषप जॉर्ज स्कूल के पास खड़ी एक सीएनजी ओमिनी स्कूल वैन में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते पूरी गाड़ी आग का गोला बन गई। गनीमत यह रही कि स्कूल बंद होने के कारण वैन में कोई बच्चा या व्यक्ति मौजूद नहीं था, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।
Mohammad Afzal
प्रयागराज: कंपनी गार्डन के पास बिषप जॉनसन/जॉर्ज स्कूल के सामने खड़ी स्कूल वैन में लगी भीषण आग। प्रयागराज में बुधवार को कंपनी गार्डन के सामने बिषप जॉर्ज स्कूल के पास खड़ी एक सीएनजी ओमिनी स्कूल वैन में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते पूरी गाड़ी आग का गोला बन गई। गनीमत यह रही कि स्कूल बंद होने के कारण वैन में कोई बच्चा या व्यक्ति मौजूद नहीं था, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- फूलपुर में ईद मिलादुन्नबी पर निकला जुलूस, अकीदत और उत्साह से मनाया पर्व फूलपुर। हजरत मोहम्मद साहब के यौम-ए-पैदाइश के अवसर पर मंगलवार को फूलपुर नगर पंचायत सहित ग्रामीण क्षेत्रों में ईद मिलादुन्नबी का पर्व अकीदत और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर नगर व आसपास के गांवों में जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाले गए। जुलूस में बड़ी संख्या में लोगों ने शामिल होकर पैगंबर मोहम्मद साहब की शिक्षाओं को याद किया और शांति, भाईचारे तथा आपसी सौहार्द का संदेश दिया। नगर पंचायत फूलपुर में जुलूस-ए-मोहम्मदी सिकन्द्रा रोड स्थित ईदगाह से शुरू हुआ। जुलूस सिकन्द्रा रोड रेलवे फाटक, अल्हई का पुरा होते हुए तहसील गेट के बगल से थाना गेट के सामने पहुंचा। इसके बाद प्रतापपुर रोड से होते हुए मोहल्ला शेखपुर पहुंचा और जमीलाबाद मस्जिद पर नमाज-ए-जौहर के साथ जुलूस का समापन किया गया। जुलूस की सदारत हाजी अनीस अहमद ने की। इसमें दोनों वर्गों के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर सामाजिक एकता और भाईचारे की मिसाल पेश की। जुलूस के दौरान जगह-जगह लोगों ने नातिया कलाम पेश किए। धार्मिक नारों और नातिया कलाम से वातावरण भक्तिमय बना रहा। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने हजरत मोहम्मद साहब के जीवन और उनकी शिक्षाओं पर प्रकाश डालते हुए लोगों से आपसी प्रेम, शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की। ग्रामीण क्षेत्रों में भी कोड़ापुर, बारहूपुरा, बाबूगंज, मुझई का पुरा, मैलहन, कोनार, अगहुवा, अमिलिया और नई कोट सहित कई गांवों में जुलूस निकाले गए। कोनार-अगहुवा में प्रधान सालिम खान बब्लू, अमिलिया में प्रधान अशफाक अहमद और मैलहन में अब्दुल मजीद खां सदर की कयादत में जुलूस निकला। नगर के जुलूस में सै. इलियास अहमद, मौलाना अब्बास अंसारी, पूर्व सभासद कामिल, इस्लाह अहमद बबलू, सिराज अंसारी, अली शेर खान, सै. जाकिर एडवोकेट, मौलाना समा, मास्टर खुर्शीद रब्बानी, अख्तर इद्रीसी एडवोकेट सहित अन्य लोग मौजूद रहे। पूरे क्षेत्र में पर्व को लेकर उत्साह और धार्मिक सौहार्द का माहौल बना रहा।1
- प्रयागराज: कंपनी गार्डन के पास बिषप जॉनसन/जॉर्ज स्कूल के सामने खड़ी स्कूल वैन में लगी भीषण आग। प्रयागराज में बुधवार को कंपनी गार्डन के सामने बिषप जॉर्ज स्कूल के पास खड़ी एक सीएनजी ओमिनी स्कूल वैन में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते पूरी गाड़ी आग का गोला बन गई। गनीमत यह रही कि स्कूल बंद होने के कारण वैन में कोई बच्चा या व्यक्ति मौजूद नहीं था, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।1
- डीसीपी ने सुनी जनता की समस्याएं,दिए निस्तारण के निर्देश प्रयागराज: डीसीपी ने पुलिस कमिश्नरेट कार्यालय में जनसुनवाई कर फरियादियों की शिकायतें सुनी गई तथा निस्तारण हेतु सम्बंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए!1
- ईद मिलादुन्नबी का जुलूस धूमधाम से निकला, अपराध निरोधक समिति ने संभाली यातायात व्यवस्था प्रयागराज। तहसील कोरांव क्षेत्र में बुधवार, 26 अगस्त 2026 को ईद मिलादुन्नबी (बारावफात) का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न मार्गों से जुलूस निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। जुलूस में धार्मिक झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। गाजे-बाजे के साथ निकला जुलूस निर्धारित मार्गों से होते हुए शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। पर्व को सकुशल संपन्न कराने तथा जुलूस के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन के साथ जिला अपराध निरोधक समिति के पदाधिकारी एवं सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उत्तर प्रदेश अपराध निरोधक समिति लखनऊ के प्रदेश अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव एवं प्रदेश सचिव संतोष कुमार श्रीवास्तव के मार्गदर्शन तथा सहायक पुलिस आयुक्त मेजा बृजेश पाठक के निर्देश के क्रम में समिति के सदस्यों को यातायात व्यवस्था में लगाया गया। पुलिस और समिति के सदस्यों ने संभाली कमान, जुलूस के दौरान बनाए रखा यातायात सुचारु थाना प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र सिंह के निर्देश पर थाना कमेटी प्रभारी नरेंद्रदेव मिश्र के नेतृत्व में जिला अपराध निरोधक समिति के पदाधिकारी और सदस्य जुलूस मार्ग पर ड्यूटी पर तैनात रहे। समिति के सदस्यों ने पुलिस बल के साथ मिलकर यातायात को सुचारु बनाए रखने, जुलूस के दौरान वाहनों के आवागमन को व्यवस्थित करने और लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसका ध्यान रखा। इस दौरान सह थाना कमेटी प्रभारी मोहम्मद असलम, संगठन मंत्री सफात अली शाह, चंद्र प्रकाश सिंह, राजू पासवान, विवेक कुमार, कृष्ण लाल, चिरौंजी लाल, कौशलेश कुमार, राकेश कुमार केसरी, सियाराम, अंकित कुमार, राजेश कुमार, चिदानंद मिश्र, मुकेश कुमार, संतोष कुमार जायसवाल, सुदीप कुमार, रागिनी मिश्रा, रमाकांत सिंह, दिनेश कुमार, एहसान अहमद, रामचंद्र, अजमेर अली, निसार अहमद, धीरज कुमार, अवनीश नारायण और खुर्शीद आलम सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। वहीं पुलिस टीम में एसएचओ कुमुद कांत त्रिपाठी, एसआई रमेश कुमार मिश्रा, एसआई निहाल गुप्ता, कांस्टेबल बृजेश कुमार, अंकित झा तथा महिला कांस्टेबल मंजरी सिंह, मौनी गौतम और किरण सहित पुलिसकर्मी ड्यूटी पर तैनात रहे। पुलिस और समिति के सदस्यों की सक्रियता से जुलूस के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारु रही और कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।4
- बारावफात जुलूस में बिदका घोड़ा, दवा कारोबारी घायल समेत कई घायल, बेजुबान भी जख्मी राजेश सरकार प्रयागराज। यमुनानगर के नैनी स्टेशन रोड पर उस समय हड़कंप मच गया और चारों तरफ अफरा-तफरी फैल गई, जब बारावफात के मुकद्दस जुलूस के दौरान एक घोड़ा अचानक बिदक गया। देखते ही देखते शांतिपूर्ण ढंग से आगे बढ़ रहे जुलूस में भगदड़ मच गई। अचानक हुए इस हादसे में बाइकों से टकराकर घोड़ा लहूलुहान हो गया, जबकि दुकान संबंधी प्रपत्रों की फोटो कॉपी कराने निकले पूर्णिमा मेडिकल स्टोर हनुमान नगर नैनी निवासी फतेह बहादुर कुशवाहा पुत्र स्व. सीताराम कुशवाहा को बेकाबू घोड़े ने कुचल दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि घोड़ा यहीं पर नहीं रुका बल्कि बिदकते हुए सर्वेश्वर महादेव मंदिर की तरफ चला गया जहाँ कुछ लोगों को कुचल दिया। उनको भी चोटें आई हैं। - लापरवाही पड़ी भारी, बेकाबू हुआ घोड़ा चश्मदीदों के मुताबिक जुलूस में एक घोड़ा अचानक बिदक गया। नैनी स्टेशन रोड पर अचानक किसी वजह से घोड़ा बिदका और उसने उछल-कूद शुरू कर दी। इसके बाद बेकाबू हुआ घोड़ा भीड़ के बीच ही इधर-उधर सरपट दौड़ने लगा। विशालकाय बेजुबान को अपनी तरफ आता देख सड़क पर मौजूद लोग बचने को सुरक्षित जगह की ओर दौड़े। जान बचाने की होड़ लग गई और मौके पर चीख-पुकार के साथ भगदड़ मच गई। - सूझबूझ से टला बड़ा हादसा भगदड़ मचते ही मौके पर कुछ लोगों ने जान की बाजी लगाते हुए सूझबूझ का परिचय दिया और बेकाबू घोड़े को भीड़ से अलग करते हुए पास की गली की तरफ मोड़ दिया। - गली में खड़े वाहनों से टकराकर लहूलुहान हुआ घोड़ा भीड़ से निकलकर जैसे ही संकरी गली में घुसा, वहां पहले से ही बड़ी संख्या में मोटरसाइकिलें और अन्य वाहन पार्क थे। रफ्तार में दौड़ रहा घोड़ा इन वाहनों से जोरदार तरीके से टकरा गया। वाहनों की टक्कर और लोहे के पार्ट्स चुभने की वजह से बेजुबान घोड़ा बुरी तरह लहूलुहान हो गया। हादसे के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। स्थानीय प्रशासन अब मामले की जांच कर रहा है कि जुलूस में घोड़ा दौड़ाने की अनुमति किसने दी थी। वही गंभीर रूप से घायल फतेह बहादुर कुशवाहा का इलाज चल रहा है।3
- प्रयागराज के नवाबगंज पुलिस ने 3 अपराधियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल। नकली सोना को असली सोना बात कर अपराधी करते थे फ्रॉड। गंगानगर डीसीपी का बयान प्रयागराज के नवाबगंज पुलिस ने 3 अपराधियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल। नकली सोना को असली सोना बात कर अपराधी करते थे फ्रॉड। गंगानगर डीसीपी का बयान1
- बाढ़ का कहर: ताश के पत्तों की तरह बहा पुल, तिब्बत से आई बाढ़ ने नेपाल में मचाई तबाही नेपाल के रसुवा जिले में तिब्बत की ओर से आई अचानक भीषण बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है। तिमुरे और स्याफ्रुबेसी इलाकों में फ्लैश फ्लड के कारण हालात बिगड़ गए हैं, जहाँ तेज बहाव में एक पुल ताश के पत्तों की तरह बह गया। प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्रों में अलर्ट जारी कर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की है।1
- नेपाल में बाढ़: हवाई फुटेज में तबाही का मंज़र दिखाई दे रहा है। कम से कम 97 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 27 देशों के 403 लोग लापता हैं। लापता लोगों में 62 नेपाली नागरिक, 133 भारतीय, 47 अमेरिकी और 33 ब्रिटिश नागरिक शामिल हैं। नेपाल में बाढ़: हवाई फुटेज में तबाही का मंज़र दिखाई दे रहा है। कम से कम 97 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 27 देशों के 403 लोग लापता हैं। लापता लोगों में 62 नेपाली नागरिक, 133 भारतीय, 47 अमेरिकी और 33 ब्रिटिश नागरिक शामिल हैं।1