logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मैं आस्था में विश्वास करता हूं, सबकी आस्था का भी सम्मान करता हूं, लेकिन अंधविश्वास को कतई नहीं मानता... cm योगी मैं आस्था में विश्वास करता हूं, सबकी आस्था का भी सम्मान करता हूं, लेकिन अंधविश्वास को कतई नहीं मानता...

1 hr ago
user_Journalist Shahid lakhahi
Journalist Shahid lakhahi
Mechanic लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago

मैं आस्था में विश्वास करता हूं, सबकी आस्था का भी सम्मान करता हूं, लेकिन अंधविश्वास को कतई नहीं मानता... cm योगी मैं आस्था में विश्वास करता हूं, सबकी आस्था का भी सम्मान करता हूं, लेकिन अंधविश्वास को कतई नहीं मानता...

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • लखीमपुर। शहर के बिलोवी मैदान में आयोजित विशाल संकल्प रैली में आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद ने अपने संबोधन के दौरान कथित “विधायक थप्पड़ कांड” का मुद्दा जोर-शोर से उठाया। उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि खीरी में एक ओबीसी समाज के विधायक के साथ थप्पड़ मारने की घटना हुई, लेकिन अब तक उस पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने आरोप लगाया कि ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि आरोपी सत्ता से जुड़े समाज से आते हैं। चंद्रशेखर आजाद ने जनता से सवाल करते हुए कहा कि “ये लोग आपसे वोट भी ले लेते हैं और अपमान भी करते हैं।” उन्होंने लोगों से जागरूक होकर अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने और सोच-समझकर निर्णय लेने की अपील की। रैली में बड़ी संख्या में समर्थक और कार्यकर्ता मौजूद रहे, जहां उन्होंने सामाजिक न्याय और सम्मान के मुद्दों को प्रमुखता से उठाया।
    1
    लखीमपुर। शहर के बिलोवी मैदान में आयोजित विशाल संकल्प रैली में आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद ने अपने संबोधन के दौरान कथित “विधायक थप्पड़ कांड” का मुद्दा जोर-शोर से उठाया।
उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि खीरी में एक ओबीसी समाज के विधायक के साथ थप्पड़ मारने की घटना हुई, लेकिन अब तक उस पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने आरोप लगाया कि ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि आरोपी सत्ता से जुड़े समाज से आते हैं।
चंद्रशेखर आजाद ने जनता से सवाल करते हुए कहा कि “ये लोग आपसे वोट भी ले लेते हैं और अपमान भी करते हैं।” उन्होंने लोगों से जागरूक होकर अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने और सोच-समझकर निर्णय लेने की अपील की।
रैली में बड़ी संख्या में समर्थक और कार्यकर्ता मौजूद रहे, जहां उन्होंने सामाजिक न्याय और सम्मान के मुद्दों को प्रमुखता से उठाया।
    user_Dileep Tripathi
    Dileep Tripathi
    Farmer लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • लखीमपुर मोहम्मदी मार्ग पर बाइक और डीसीएम में टक्कर हो गई। जिसमें छह माह की बच्ची और 28 वर्षीय शाहमीन की दर्दनाक मौत हो गई। डीसीएम लेकर भागने के प्रयास में ईरिक्शा में टक्कर मार दी। जिससे ई रिक्शा में सवार चालक समेत पांच लोग घायल हो गए। सभी घायल को सीएचसी से जिला अस्पताल ओयल रेफर कर दिया गया है। पठानन पुरवा निवासी इसराइल अपनी पत्नी शाहमीन और तीन बेटियों के साथ बाइक से नीमगांव अपने मामा के यहां शादी समारोह में जा रहे थे। इसराइल ने बताया वह लखीमपुर मोहम्मदी मार्ग स्थिति राजेपुर गांव का पास पहुंचे थे। उसी समय सामने से डीसीएम आ गई। बाइक चालक ने बताया डीसीएम चालक ने बाइक के पिछले हिस्से में टक्कर मार दी। जिससे बाइक पर बैठी शाहमीन और रशीदा बाइक से उछलकर डीसीएम के नीचे आ गई। पहिए के नीचे आए से छह माह की बच्ची रशीदा के दो टुकड़े हो गए और 28 वर्षीय शाहमीन के सीने के ऊपर हिस्सा कुचलकर अलग हो गया। जबकि बाइक चला रहे इसराइल 29 वर्ष आफरीन छह वर्ष और पलक तीन वर्ष उछलकर दूसरी तरफ गिरने से बाल बाल बच गए। दुर्घटना के बाद डीसीएम चालक मौके से भागने के प्रयास में आगे जा रहे रिक्शा में टक्कर मार दी। जिससे रिक्शा उछलकर सड़क किनारे पलट गया। ई रिक्शा में सवार चालक समेत पांचों लोग घायल हो गए। सभी घायलों को 108 एम्बुलेंस से सीएचसी फरधान लाया गया। जहां से ई रिक्शा चालक राजकुमार को छोड़कर चार लोगों को जिला अस्पताल ओयल के लिए रेफर कर दिया गया है।दुर्घटना से मौके पर चीख पुकार मच गई। ग्रामीणों ने आकर डीसीएम मौके पर रोक लिया और चालक को पकड़ लिया। सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंच गई और चालक को कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों से छुड़ाया।
    1
    लखीमपुर मोहम्मदी मार्ग पर बाइक और डीसीएम में टक्कर हो गई। जिसमें छह माह की बच्ची और 28 वर्षीय शाहमीन की दर्दनाक मौत हो गई। डीसीएम लेकर भागने के प्रयास में ईरिक्शा में टक्कर मार दी। जिससे ई रिक्शा में सवार चालक समेत पांच लोग घायल हो गए। सभी घायल को सीएचसी से जिला अस्पताल ओयल रेफर कर दिया गया है। 
पठानन पुरवा निवासी इसराइल अपनी पत्नी शाहमीन और तीन बेटियों के साथ बाइक से नीमगांव अपने मामा के यहां शादी समारोह में जा रहे थे। इसराइल ने बताया वह लखीमपुर मोहम्मदी मार्ग स्थिति राजेपुर गांव का पास पहुंचे थे। उसी समय सामने से डीसीएम आ गई। बाइक चालक ने बताया डीसीएम  चालक ने बाइक के पिछले हिस्से में टक्कर मार दी। जिससे बाइक पर बैठी शाहमीन और रशीदा बाइक से उछलकर डीसीएम के नीचे आ गई। पहिए के नीचे आए से छह माह की बच्ची रशीदा के दो टुकड़े हो गए और 28 वर्षीय शाहमीन के सीने के ऊपर हिस्सा कुचलकर अलग हो गया। जबकि बाइक चला रहे इसराइल 29 वर्ष  आफरीन छह वर्ष और पलक तीन वर्ष उछलकर दूसरी तरफ गिरने से बाल बाल बच गए।
दुर्घटना के बाद डीसीएम चालक मौके से भागने के प्रयास में आगे जा रहे रिक्शा में टक्कर मार दी। जिससे रिक्शा उछलकर सड़क किनारे पलट गया। ई रिक्शा में सवार चालक समेत पांचों लोग घायल हो गए। सभी घायलों को 108 एम्बुलेंस से सीएचसी फरधान लाया गया। जहां से ई रिक्शा चालक राजकुमार को छोड़कर चार लोगों को जिला अस्पताल ओयल के लिए रेफर कर दिया गया है।दुर्घटना से मौके पर चीख पुकार मच गई। ग्रामीणों ने आकर डीसीएम मौके पर रोक लिया और चालक को पकड़ लिया। 
सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंच गई और चालक को कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों से छुड़ाया।
    user_खीरी न्यूज़ अपडेट
    खीरी न्यूज़ अपडेट
    रिपोर्टर लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • सांसद चंद्रशेखर आजाद ने अपने संबोधन में घटना को लेकर नाराजगी जताई और इसे जनप्रतिनिधियों के व्यवहार से जुड़ा गंभीर विषय बताया उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में जवाबदेही तय होनी चाहिए और जनता के सम्मान के साथ किसी भी तरह का समझौता नहीं होना चाहिए सभा के दौरान उनके बयान पर लोगों की प्रतिक्रिया भी देखने को मिली आप सुनिए, मंच से सांसद चंद्रशेखर आजाद ने क्या कहा
    1
    सांसद चंद्रशेखर आजाद ने अपने संबोधन में घटना को लेकर नाराजगी जताई और इसे जनप्रतिनिधियों के व्यवहार से जुड़ा गंभीर विषय बताया
उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में जवाबदेही तय होनी चाहिए और जनता के सम्मान के साथ किसी भी तरह का समझौता नहीं होना चाहिए
सभा के दौरान उनके बयान पर लोगों की प्रतिक्रिया भी देखने को मिली
आप सुनिए, मंच से सांसद चंद्रशेखर आजाद ने क्या कहा
    user_Saty Mev jayate
    Saty Mev jayate
    Voice of people लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • लखीमपुर खीरी-खीरी टाउन। मोहल्ला सय्यदवाड़ा स्थित हज़रत सय्यद जलालुद्दीन उर्फ़ सय्यद खुर्द साहब (रह.) की दरगाह पर 477वें सालाना उर्स की तैयारियां अब अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। आस्ताना इन दिनों रौनक से गुलजार है और साफ-सफाई व सजावट का कार्य तेज़ी से किया जा रहा है। उर्स का आगाज़ 31 मार्च को मीलाद शरीफ, ग़ुस्ल और गागर चादर की रस्म के साथ होगा, जिसके बाद महफिले समा आयोजित की जाएगी। वहीं 1 अप्रैल को बाद नमाज़-ए-इशा महफिले मीलाद व महफिले समा का आयोजन किया जाएगा और सुबह 4 बजे कुल की रस्म अदा की जाएगी। जानकारी के अनुसार, सय्यद खुर्द साहब (रह.) बड़े मखदूम साहब खैराबादी (रह.) के खलीफा थे और सिलसिला-ए-चिश्तिया के प्रमुख बुजुर्गों में शुमार किए जाते हैं। उनके दादा पीर शाह मीना शाह लखनवी (रह.) भी अपने दौर के प्रसिद्ध सूफी संत रहे हैं। दरगाह के खादिम मोहम्मद हारून चिश्ती अपने वालिद मोहम्मद हनीफ कुरैशी के साथ मिलकर तैयारियों की देखरेख कर रहे हैं। आस्ताने पर पेंटिंग, साफ-सफाई और अन्य व्यवस्थाएं तेजी से पूरी की जा रही हैं। खादिम हारून मियां चिश्ती ने बताया कि उर्स की लगभग सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और बाहर से आने वाले ज़ायरीनों के लिए ठहरने व लंगर का बेहतर इंतजाम किया गया है। उन्होंने कस्बे की तमाम अवाम से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर उर्स के कुल की रस्म में शिरकत करें और इस मुबारक मौके का हिस्सा बनें।
    1
    लखीमपुर खीरी-खीरी टाउन। मोहल्ला सय्यदवाड़ा स्थित हज़रत सय्यद जलालुद्दीन उर्फ़ सय्यद खुर्द साहब (रह.) की दरगाह पर 477वें सालाना उर्स की तैयारियां अब अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। आस्ताना इन दिनों रौनक से गुलजार है और साफ-सफाई व सजावट का कार्य तेज़ी से किया जा रहा है।
उर्स का आगाज़ 31 मार्च को मीलाद शरीफ, ग़ुस्ल और गागर चादर की रस्म के साथ होगा, जिसके बाद महफिले समा आयोजित की जाएगी। वहीं 1 अप्रैल को बाद नमाज़-ए-इशा महफिले मीलाद व महफिले समा का आयोजन किया जाएगा और सुबह 4 बजे कुल की रस्म अदा की जाएगी।
जानकारी के अनुसार, सय्यद खुर्द साहब (रह.) बड़े मखदूम साहब खैराबादी (रह.) के खलीफा थे और सिलसिला-ए-चिश्तिया के प्रमुख बुजुर्गों में शुमार किए जाते हैं। उनके दादा पीर शाह मीना शाह लखनवी (रह.) भी अपने दौर के प्रसिद्ध सूफी संत रहे हैं।
दरगाह के खादिम मोहम्मद हारून चिश्ती अपने वालिद मोहम्मद हनीफ कुरैशी के साथ मिलकर तैयारियों की देखरेख कर रहे हैं। आस्ताने पर पेंटिंग, साफ-सफाई और अन्य व्यवस्थाएं तेजी से पूरी की जा रही हैं। खादिम हारून मियां चिश्ती ने बताया कि उर्स की लगभग सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और बाहर से आने वाले ज़ायरीनों के लिए ठहरने व लंगर का बेहतर इंतजाम किया गया है।
उन्होंने कस्बे की तमाम अवाम से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर उर्स के कुल की रस्म में शिरकत करें और इस मुबारक मौके का हिस्सा बनें।
    user_Nawaz ahmad Rizvi
    Nawaz ahmad Rizvi
    लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • लखीमपुर खीरी। जिले में चर्चित “विधायक थप्पड़ कांड” एक बार फिर राजनीतिक चर्चा का केंद्र बन गया है। एक जनसभा के दौरान चंद्रशेखर आज़ाद ने मंच से इस मुद्दे को उठाते हुए तीखी प्रतिक्रिया दी। सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों द्वारा कानून को हाथ में लेना लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए उचित नहीं है। उन्होंने इस प्रकार की घटनाओं को जनता के विश्वास के खिलाफ बताया। चंद्रशेखर आज़ाद ने कहा कि कानून सभी के लिए समान होना चाहिए और किसी भी स्तर पर भेदभाव स्वीकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मामले में निष्पक्ष कार्रवाई नहीं हुई, तो लोकतांत्रिक तरीके से आवाज उठाई जाएगी। उल्लेखनीय है कि “विधायक थप्पड़ कांड” को लेकर हाल के दिनों में क्षेत्र में पुनः चर्चाएं तेज हुई हैं, जिसके चलते राजनीतिक बयानबाजी भी बढ़ गई है। विभिन्न दलों के नेताओं द्वारा इस मुद्दे पर अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दी जा रही है। फिलहाल, प्रशासन की ओर से मामले में आगे की कार्रवाई पर नजर बनी हुई है, वहीं राजनीतिक हलकों में इसे लेकर सरगर्मी जारी है।
    1
    लखीमपुर खीरी। जिले में चर्चित “विधायक थप्पड़ कांड” एक बार फिर राजनीतिक चर्चा का केंद्र बन गया है। एक जनसभा के दौरान चंद्रशेखर आज़ाद ने मंच से इस मुद्दे को उठाते हुए तीखी प्रतिक्रिया दी।
सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों द्वारा कानून को हाथ में लेना लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए उचित नहीं है। उन्होंने इस प्रकार की घटनाओं को जनता के विश्वास के खिलाफ बताया।
चंद्रशेखर आज़ाद ने कहा कि कानून सभी के लिए समान होना चाहिए और किसी भी स्तर पर भेदभाव स्वीकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मामले में निष्पक्ष कार्रवाई नहीं हुई, तो लोकतांत्रिक तरीके से आवाज उठाई जाएगी।
उल्लेखनीय है कि “विधायक थप्पड़ कांड” को लेकर हाल के दिनों में क्षेत्र में पुनः चर्चाएं तेज हुई हैं, जिसके चलते राजनीतिक बयानबाजी भी बढ़ गई है। विभिन्न दलों के नेताओं द्वारा इस मुद्दे पर अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दी जा रही है।
फिलहाल, प्रशासन की ओर से मामले में आगे की कार्रवाई पर नजर बनी हुई है, वहीं राजनीतिक हलकों में इसे लेकर सरगर्मी जारी है।
    user_Anuj Shukla
    Anuj Shukla
    लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • फरधान खीरी। थाना क्षेत्र में लखीमपुर - मोहम्मदी हाईवे पर राजेपुर गांव के पास दर्द नाक हादसा। डीसीएम ने बाइक सवार व ऑटो में मारी जोरदार टक्कर जिसमे बाइक सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत।, *फरधान खीरी। थाना क्षेत्र में लखीमपुर मोहम्मदी हाईवे पर राजेपुर गांव के पास दर्द नाक हादसा। डीसीएम ने बाइक सवार व ऑटो में मारी जोरदार टक्कर जिसमे बाइक सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत। ऑटो में सवार सभी सवारियां गम्भीर रूप से हुई घायल, घटना की सूचना राहगीरों ने फरधान पुलिस को दी फरधान पुलिस मौके पहुंचकर । घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल के लिए भेजा। घटना होने से करीब आधा घंटे हाईवे बंद रहा राहगीरों व ग्रामीणों ने डीसीएम चालक को पकड़कर पेड़ से बांधा कर डीसीएम व चालक को पुलिस के हवाले कर दिया। डीसीएम व चालक को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।
    1
    फरधान खीरी। थाना क्षेत्र में लखीमपुर - मोहम्मदी हाईवे पर राजेपुर गांव के पास दर्द नाक हादसा। डीसीएम ने बाइक सवार व ऑटो में मारी जोरदार टक्कर जिसमे बाइक सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत।, *फरधान खीरी। थाना क्षेत्र में लखीमपुर मोहम्मदी हाईवे पर राजेपुर गांव के पास दर्द नाक हादसा। डीसीएम ने बाइक सवार व ऑटो में मारी जोरदार टक्कर जिसमे बाइक सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत। ऑटो में सवार सभी सवारियां गम्भीर रूप से हुई घायल, घटना की सूचना राहगीरों ने फरधान पुलिस को दी फरधान पुलिस मौके पहुंचकर । घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल के लिए भेजा। घटना होने से करीब आधा घंटे हाईवे बंद रहा राहगीरों व ग्रामीणों ने डीसीएम चालक को पकड़कर पेड़ से बांधा कर डीसीएम व चालक को पुलिस के हवाले कर दिया। डीसीएम व चालक को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।
    user_Rahul Gupta
    Rahul Gupta
    लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • Post by संदीप कुमार शर्मा
    1
    Post by संदीप कुमार शर्मा
    user_संदीप कुमार शर्मा
    संदीप कुमार शर्मा
    Photographer लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • लखीमपुर खीरी: पुलिस का जुआरियों पर बड़ा प्रहार, 4 अभियुक्तों समेत भारी नकदी व वाहन बरामद ब्यूरो रिपोर्ट: संजय कुमार राठौर स्थान: लखीमपुर खीरी (उत्तर प्रदेश) अपराधियों के विरुद्ध अभियान में निघासन पुलिस को मिली बड़ी सफलता लखीमपुर खीरी। जनपद में अपराध की रोकथाम और अपराधियों पर नकेल कसने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत निघासन पुलिस ने एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक (SP) खीरी, डॉ. ख्याति गर्ग के दिशा-निर्देशों और अपर पुलिस अधीक्षक के कुशल निर्देशन में निघासन पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे चार शातिर अभियुक्तों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पकड़े गए अभियुक्तों के पास से न केवल ताश के पत्ते, बल्कि भारी मात्रा में नकदी, मोबाइल फोन और मोटरसाइकिलें भी बरामद की गई हैं। यह कार्रवाई पुलिस द्वारा क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और अवैध गतिविधियों को जड़ से खत्म करने के संकल्प को दोहराती है। घेराबंदी कर पकड़े गए जुआरी प्राप्त जानकारी के अनुसार, क्षेत्राधिकारी निघासन के मार्गदर्शन एवं प्रभारी निरीक्षक थाना निघासन के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त पर थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने दिनांक 28.03.2026 को बुद्धापुरवा और लालपुर क्षेत्र के पास दबिश दी। पुलिस को देखते ही जुआरियों में भगदड़ मच गई, लेकिन मुस्तैद पुलिस बल ने घेराबंदी कर मौके से चार अभियुक्तों को दबोच लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान: * राजेन्द्र पुत्र कल्लू (निवासी: बुद्धापुरवा मजरा लालपुर) * अतीक पुत्र रोज अली (निवासी: लालपुर) * अनिल कुमार पुत्र पैकरमा (निवासी: बुद्धापुरवा मजरा लालपुर) * शिवकुमार पुत्र रामचन्द्र (निवासी: बुद्धापुरवा मजरा लालपुर) बरामदगी का विवरण: नकदी और संसाधनों की लंबी सूची पुलिस की इस छापेमारी में अभियुक्तों के कब्जे से जो बरामदगी हुई है, वह काफी चौंकाने वाली है। पुलिस ने मौके से 52 ताश के पत्ते बरामद किए हैं। इसके अतिरिक्त निम्नलिखित सामग्री जब्त की गई है: * मालफड़ की धनराशि: 30,500/- रुपये (जुआ के दांव पर लगी रकम) * जामा तलाशी: 2,800/- रुपये (अभियुक्तों के पास से व्यक्तिगत तलाशी में मिले) * कुल बरामद नकदी: 33,300/- रुपये * इलेक्ट्रॉनिक उपकरण: 04 अदद मोबाइल फोन * वाहन: 03 अदद मोटरसाइकिलें (जिनका उपयोग जुआ स्थल तक पहुँचने के लिए किया गया था) कानूनी कार्रवाई और पुलिस टीम गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर थाना निघासन में इन चारों अभियुक्तों के विरुद्ध मु0अ0सं0 99/2026 धारा 13 (सार्वजनिक जुआ अधिनियम) के तहत मामला पंजीकृत किया गया है। पुलिस द्वारा सभी कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद अभियुक्तों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। सराहनीय कार्य करने वाली पुलिस टीम: इस सफल कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में मुख्य रूप से शामिल रहे: * उ0नि0 आदित्य कुमार यादव * हे0का0 आशीष त्रिवेदी, का0 संजय कुमार यादव, का0 प्रभात सिंह, का0 राजकुमार, का0 प्रशान्त तेवतिया और का0 सलमान खान। क्षेत्रीय जनता ने पुलिस की इस मुस्तैदी की सराहना की है। पुलिस प्रशासन का कहना है कि भविष्य में भी इस प्रकार की अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।
    1
    लखीमपुर खीरी: पुलिस का जुआरियों पर बड़ा प्रहार, 4 अभियुक्तों समेत भारी नकदी व वाहन बरामद
ब्यूरो रिपोर्ट: संजय कुमार राठौर स्थान: लखीमपुर खीरी (उत्तर प्रदेश)
अपराधियों के विरुद्ध अभियान में निघासन पुलिस को मिली बड़ी सफलता
लखीमपुर खीरी। जनपद में अपराध की रोकथाम और अपराधियों पर नकेल कसने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत निघासन पुलिस ने एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक (SP) खीरी, डॉ. ख्याति गर्ग के दिशा-निर्देशों और अपर पुलिस अधीक्षक के कुशल निर्देशन में निघासन पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे चार शातिर अभियुक्तों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
पकड़े गए अभियुक्तों के पास से न केवल ताश के पत्ते, बल्कि भारी मात्रा में नकदी, मोबाइल फोन और मोटरसाइकिलें भी बरामद की गई हैं। यह कार्रवाई पुलिस द्वारा क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और अवैध गतिविधियों को जड़ से खत्म करने के संकल्प को दोहराती है।
घेराबंदी कर पकड़े गए जुआरी
प्राप्त जानकारी के अनुसार, क्षेत्राधिकारी निघासन के मार्गदर्शन एवं प्रभारी निरीक्षक थाना निघासन के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त पर थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने दिनांक 28.03.2026 को बुद्धापुरवा और लालपुर क्षेत्र के पास दबिश दी। पुलिस को देखते ही जुआरियों में भगदड़ मच गई, लेकिन मुस्तैद पुलिस बल ने घेराबंदी कर मौके से चार अभियुक्तों को दबोच लिया।
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान:
* राजेन्द्र पुत्र कल्लू (निवासी: बुद्धापुरवा मजरा लालपुर)
* अतीक पुत्र रोज अली (निवासी: लालपुर)
* अनिल कुमार पुत्र पैकरमा (निवासी: बुद्धापुरवा मजरा लालपुर)
* शिवकुमार पुत्र रामचन्द्र (निवासी: बुद्धापुरवा मजरा लालपुर)
बरामदगी का विवरण: नकदी और संसाधनों की लंबी सूची
पुलिस की इस छापेमारी में अभियुक्तों के कब्जे से जो बरामदगी हुई है, वह काफी चौंकाने वाली है। पुलिस ने मौके से 52 ताश के पत्ते बरामद किए हैं। इसके अतिरिक्त निम्नलिखित सामग्री जब्त की गई है:
* मालफड़ की धनराशि: 30,500/- रुपये (जुआ के दांव पर लगी रकम)
* जामा तलाशी: 2,800/- रुपये (अभियुक्तों के पास से व्यक्तिगत तलाशी में मिले)
* कुल बरामद नकदी: 33,300/- रुपये
* इलेक्ट्रॉनिक उपकरण: 04 अदद मोबाइल फोन
* वाहन: 03 अदद मोटरसाइकिलें (जिनका उपयोग जुआ स्थल तक पहुँचने के लिए किया गया था)
कानूनी कार्रवाई और पुलिस टीम
गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर थाना निघासन में इन चारों अभियुक्तों के विरुद्ध मु0अ0सं0 99/2026 धारा 13 (सार्वजनिक जुआ अधिनियम) के तहत मामला पंजीकृत किया गया है। पुलिस द्वारा सभी कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद अभियुक्तों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
सराहनीय कार्य करने वाली पुलिस टीम:
इस सफल कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में मुख्य रूप से शामिल रहे:
* उ0नि0 आदित्य कुमार यादव
* हे0का0 आशीष त्रिवेदी, का0 संजय कुमार यादव, का0 प्रभात सिंह, का0 राजकुमार, का0 प्रशान्त तेवतिया और का0 सलमान खान।
क्षेत्रीय जनता ने पुलिस की इस मुस्तैदी की सराहना की है। पुलिस प्रशासन का कहना है कि भविष्य में भी इस प्रकार की अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।
    user_Sanjay rathour
    Sanjay rathour
    Tour operator लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • पुलिस अधीक्षक खीरी, डा0 ख्याति गर्ग द्वारा जनपद खीरी में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक खीरी के निकट पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी निघासन के कुशल मार्गदर्शन एवं प्रभारी निरीक्षक निघासन के नेतृत्व में आज दिनांक 29.03.2026 को थाना निघासन पुलिस द्वारा, यक्ष ऐप की सहायता से विभिन्न अभियोगो में कुल 15 नफर वारण्टी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारशुदा वारण्टी अभियुक्तों के विरूद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्तों को मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। *नाम पता गिरफ्तार वारण्टी अभियुक्तगण-* 1.बिरजू पुत्र अंगने निवास रकेहटी थाना निघासन जनपद खीरी संबंधित अ0सं0 410/2013 धारा 457/380 आईपीसी 2.सादिक पुत्र अलीबहादुर निवासी मिर्जागंज थाना निघासन जनपद खीरी संबंधित अ0सं0 479/17 धारा 10 गुण्डा अधिनियम 3.वीरेन्द्र पुत्र बाबू निवासी कंधईपुरवा मजरा रकेहटी थाना निघासन जनपद खीरी संबंधित अ0सं0 389/21 धारा 452/323/504/506 आईपीसी 4.ओमप्रकाश पुत्र रामचरन निवासी रकेहटी थाना निघासन जनपद खीरी संबंधित अ0सं0 794/13 धारा 323/342 आईपीसी 5.शत्रोहन पुत्र कालिका निवासी बेलहापुरवा मजरा मिर्जागंज थाना निघासन जनपद खीरी 6.पप्पू उर्फ इस्लाम अली निवासी इशराक अली निवासी रकेहटी थाना निघासन जनपद खीरी संबंधित अ0सं0 639/22 धारा 498ए,323 आईपीसी व 3/4 डीपी एक्ट 7.शिबू पुत्र हासिम अली निवासी पठाननपुरवा मजरा रकेहटी थाना निघासन जनपद खीरी संबंधित अ0स0 608/2023 धारा 323/504/506 आईपीसी 8.लवकुश पुत्र रामनरेश निवासी पुरैना मजरा लुधौरी थाना निघासन जनपद खीरी संबंधित अ0सं0 270/15 धारा 60 EX ACT 9.रामभजन पुत्र बिहारी निवासी पुरैना थाना निघासन जनपद खीरी संबंधित CRIMINAL MISC.CASES/1077/2024 U/Sec 128 CRPC व CRIMINAL MISC.CASES/897/2023 U/Sec 128 CRPC व वाद संख्या 1018/2023 10.छिन्दा सिंह पुत्र गुरमीत सिंह निवासी लोकन्दरपुरव थाना निघासन जनपद खीरी संबंधित मु0सं0 4017/23 अ0सं0 686/19 धारा 323/504 भादवि 11.आशिक अली पुत्र रहमतुल्ला निवासी डीह मजरा बैलहा थाना निघासन खीरी सम्बन्धित मु0सं0 6589/23 अ0सं0 48/00 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट 12.नबी उल्ला पुत्र मो0 आमीन निवासी लालपुर थाना निघासन जनपद खीरी सम्बन्धित मु0सं0 116/23 अ0सं0 149/20 13.रवि पुत्र रामकुमार निवासी प्रीतमपुरवा थाना निघासन जनपद खीरी सम्बन्धित मु0सं0 4394/23 अ0सं0 150/15 धारा 323/504 भादवि 14.छोटेलाल पुत्र लेखराज निवासी ग्राम निषाद नगर मजरा मूड़ाबुजुर्ग थाना निघासन जनपद खीरी संबंधित मु0सं0-633/23 अ0सं0- 387/2024 धारा 452/354/504/506 भादवि 15.उन्नतराम पुत्र गयादीन निवासी ग्राम खैरहनी थाना निघासन जनपद खीरी संबंधित मु0सं0-304/23 अ0सं0- 647/22 धारा 323/504/506 भादवि *गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीमः-* 1.उ0नि0 योगेन्द्र सिंह 2.उ0नि0 आदित्य कुमार 3.उ0नि0 राजेन्द्र कुमार तिवारी 4.उ0नि0 तकी मोहम्मद 5.उ0नि0 अर्जुन सिंह 6.उ0नि0 दिनेश सिंह 7.उ0नि0 राजवीर सिंह 8.हे0का0 हरिकेश सिंह 9.हे0का0 राजकुमार 10.हे0का0 आदेश त्रिवेदी 11.का0 अंकित कुमार 12.का0 राहुल कुमार 19 बैच 13.का0 हरिश्चन्द्र यादव 14.का0 आलोक यादव यादव 15.का0 राजकुमार 16.का0 प्रभात सिंह 17.का0 प्रशान्त तेवतिया 18.का0 सलमान खान 19.का0 संजय कुमार यादव 20.का0 माधव यादव 21.का0 लवकुश यादव 22.का0 आशुतोष गुप्ता 23.का0 योगेन्द्र सिंह
    1
    पुलिस अधीक्षक खीरी, डा0 ख्याति गर्ग द्वारा जनपद खीरी में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक खीरी के निकट पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी निघासन के कुशल मार्गदर्शन एवं प्रभारी निरीक्षक निघासन के नेतृत्व में आज दिनांक 29.03.2026 को थाना निघासन पुलिस द्वारा, यक्ष ऐप की सहायता से विभिन्न अभियोगो में कुल 15 नफर वारण्टी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारशुदा वारण्टी अभियुक्तों के विरूद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्तों को मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। 
*नाम पता गिरफ्तार वारण्टी अभियुक्तगण-*
1.बिरजू पुत्र अंगने निवास रकेहटी थाना निघासन जनपद खीरी संबंधित अ0सं0 410/2013 धारा 457/380 आईपीसी 
2.सादिक पुत्र अलीबहादुर निवासी मिर्जागंज थाना निघासन जनपद खीरी संबंधित अ0सं0 479/17 धारा 10 गुण्डा अधिनियम 
3.वीरेन्द्र पुत्र बाबू निवासी कंधईपुरवा मजरा रकेहटी थाना निघासन जनपद खीरी संबंधित अ0सं0 389/21 धारा 452/323/504/506 आईपीसी 
4.ओमप्रकाश पुत्र रामचरन निवासी रकेहटी थाना निघासन जनपद खीरी संबंधित अ0सं0 794/13 धारा 323/342 आईपीसी 
5.शत्रोहन पुत्र कालिका निवासी बेलहापुरवा मजरा मिर्जागंज थाना निघासन जनपद खीरी 
6.पप्पू उर्फ इस्लाम अली निवासी इशराक अली निवासी रकेहटी थाना निघासन जनपद खीरी संबंधित अ0सं0 639/22 धारा 498ए,323 आईपीसी व 3/4 डीपी एक्ट 
7.शिबू पुत्र हासिम अली निवासी पठाननपुरवा मजरा रकेहटी थाना निघासन जनपद खीरी संबंधित अ0स0 608/2023 धारा 323/504/506 आईपीसी 
8.लवकुश पुत्र रामनरेश निवासी पुरैना मजरा लुधौरी थाना निघासन जनपद खीरी संबंधित अ0सं0 270/15 धारा 60 EX ACT 
9.रामभजन पुत्र बिहारी निवासी पुरैना थाना निघासन जनपद खीरी संबंधित CRIMINAL MISC.CASES/1077/2024 U/Sec 128 CRPC व  CRIMINAL MISC.CASES/897/2023 U/Sec 128 CRPC व वाद संख्या 1018/2023 
10.छिन्दा सिंह पुत्र गुरमीत सिंह निवासी लोकन्दरपुरव थाना निघासन जनपद खीरी संबंधित मु0सं0 4017/23 अ0सं0 686/19 धारा 323/504 भादवि 
11.आशिक अली पुत्र रहमतुल्ला निवासी डीह मजरा बैलहा थाना निघासन खीरी सम्बन्धित मु0सं0 6589/23 अ0सं0 48/00 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट 
12.नबी उल्ला पुत्र मो0 आमीन निवासी लालपुर थाना निघासन जनपद खीरी सम्बन्धित मु0सं0 116/23 अ0सं0 149/20 
13.रवि पुत्र रामकुमार निवासी प्रीतमपुरवा थाना निघासन जनपद खीरी सम्बन्धित मु0सं0 4394/23 अ0सं0 150/15 धारा 323/504 भादवि 
14.छोटेलाल पुत्र लेखराज निवासी ग्राम निषाद नगर मजरा मूड़ाबुजुर्ग थाना निघासन जनपद खीरी संबंधित मु0सं0-633/23 अ0सं0- 387/2024 धारा 452/354/504/506 भादवि 
15.उन्नतराम पुत्र गयादीन निवासी ग्राम खैरहनी थाना निघासन जनपद खीरी संबंधित मु0सं0-304/23 अ0सं0- 647/22 धारा 323/504/506 भादवि 
*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीमः-* 
1.उ0नि0 योगेन्द्र सिंह 2.उ0नि0 आदित्य कुमार 3.उ0नि0 राजेन्द्र कुमार तिवारी 4.उ0नि0 तकी मोहम्मद 5.उ0नि0 अर्जुन सिंह 6.उ0नि0 दिनेश सिंह 7.उ0नि0 राजवीर सिंह 8.हे0का0 हरिकेश सिंह 9.हे0का0 राजकुमार 10.हे0का0 आदेश त्रिवेदी 11.का0 अंकित कुमार 12.का0 राहुल कुमार 19 बैच 13.का0 हरिश्चन्द्र यादव 14.का0 आलोक यादव यादव 15.का0 राजकुमार 16.का0 प्रभात सिंह 17.का0 प्रशान्त तेवतिया 18.का0 सलमान खान 19.का0 संजय कुमार यादव 20.का0 माधव यादव 21.का0 लवकुश यादव 22.का0 आशुतोष गुप्ता 23.का0 योगेन्द्र सिंह
    user_खीरी न्यूज़ अपडेट
    खीरी न्यूज़ अपडेट
    रिपोर्टर लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.