Shuru
Apke Nagar Ki App…
बिल्कुल सत्य वचन पाखंडियों की पोल खोल दे जागो मेरे प्यारे साथियों ओबीसी एससी एसटी इन पाखंड जी को दान दक्षिणा देना बंद करो जो हिंदू मुस्लिम के नाम पर धंधा दलित पिछड़े आदिवासियों का शोषण करते हैं
मानवाधिकार भारतीय
बिल्कुल सत्य वचन पाखंडियों की पोल खोल दे जागो मेरे प्यारे साथियों ओबीसी एससी एसटी इन पाखंड जी को दान दक्षिणा देना बंद करो जो हिंदू मुस्लिम के नाम पर धंधा दलित पिछड़े आदिवासियों का शोषण करते हैं
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- लोकल न्यूज़ बीना रिपोर्ट लक्ष्मण सिंह राजपूत बीना में कांग्रेस का प्रशासन पर हमला, सरकारी धन के दुरुपयोग का लगाया आरोप राज्यपाल के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, शिक्षकों और शासकीय कर्मचारियों से निजी आयोजनों में काम कराने का भी आरोप बीना में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने स्थानीय प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए महामहिम राज्यपाल के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा है। कांग्रेस नेताओं ने भाजपा सरकार पर सरकारी धन के कथित दुरुपयोग का आरोप लगाया है। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के आयोजनों में सरकारी संसाधनों के इस्तेमाल और शासकीय कर्मचारियों से निजी कार्यक्रमों में काम कराने पर सवाल उठाए हैं। बीना में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने महामहिम राज्यपाल के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि प्रदेश और देश में सत्ताधारी दल के राजनीतिक आयोजनों के लिए जनता के टैक्स से प्राप्त धन का अनुचित तरीके से इस्तेमाल किया जा रहा है। कांग्रेस ने मांग की है कि यह स्पष्ट किया जाए कि ऐसे आयोजनों में खर्च की जा रही राशि किस सरकारी विभाग की अनुमति से और किस मद से खर्च की जा रही है। ज्ञापन में कांग्रेस ने प्रशासनिक अधिकारियों पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि शासकीय कर्मचारियों और शिक्षकों पर प्रशासनिक दबाव बनाया जा रहा है और उन्हें सरकारी दायित्वों के बजाय निजी एवं राजनीतिक आयोजनों में लगाया जा रहा है। कांग्रेस का आरोप है कि कर्मचारियों से जन्मदिन कार्यक्रम में दीप जलाने जैसे कार्य भी कराए जा रहे हैं। कांग्रेस ने इसे शासकीय कर्मचारियों के अधिकारों और प्रशासनिक व्यवस्था के खिलाफ बताते हुए मामले में उचित कार्रवाई और स्पष्ट जवाब की मांग की है। बीना में कांग्रेस द्वारा सौंपे गए इस ज्ञापन के जरिए सरकारी धन के इस्तेमाल और शासकीय कर्मचारियों की भूमिका को लेकर सवाल उठाए गए हैं। अब कांग्रेस की इन शिकायतों पर प्रशासन और सरकार की ओर से क्या जवाब सामने आता है, यह देखना महत्वपूर्ण होगा।1
- लोंगर में सजी माटी के गणेश की अनोखी झांकी, 45 विद्यार्थियों ने लिया प्रतियोगिता में हिस्सा लोंगर। गणेश उत्सव को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ते हुए पीएम श्री शासकीय हाई स्कूल लोंगर में 17 सितंबर 2026 को माटी के गणेश प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यालय के 45 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर मिट्टी से आकर्षक गणेश प्रतिमाओं का निर्माण किया। लोकल न्यूज बीना रिपोर्ट लक्ष्मण सिंह राजपूत लोंगर में सजी माटी के गणेश की अनोखी झांकी, 45 विद्यार्थियों ने लिया प्रतियोगिता में हिस्सा लोंगर। गणेश उत्सव को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ते हुए पीएम श्री शासकीय हाई स्कूल लोंगर में 17 सितंबर 2026 को माटी के गणेश प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यालय के 45 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर मिट्टी से आकर्षक गणेश प्रतिमाओं का निर्माण किया। प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल के डालचंद पाटकर, काशीराम सेन, अंकित गोस्वामी, मयंक नेम एवं रीतिका ने विद्यार्थियों द्वारा बनाई गई गणेश प्रतिमाओं का निरीक्षण कर मूल्यांकन किया। विद्यालय के प्राचार्य हरिराम अहिरवार ने विद्यार्थियों को मिट्टी से गणेश प्रतिमा बनाने के पर्यावरणीय महत्व की जानकारी दी। वहीं हरगोविंद सौर ने प्रतिमा निर्माण की बारीकियां समझाते हुए घरों में मिट्टी के गणेश स्थापित करने का आह्वान किया। प्रतियोगिता के परिणाम प्राथमिक वर्ग: 🥇 प्रथम – नमी 🥈 द्वितीय – अनामिका 🥉 तृतीय – मानसी माध्यमिक वर्ग: 🥇 प्रथम – शिवा 🥈 द्वितीय – जानवी 🥉 तृतीय – देविका हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी वर्ग: 🥇 प्रथम – सौम्या 🥈 द्वितीय – सविता 🥉 तृतीय – रवीना प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों में रचनात्मकता, कला-कौशल और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया। माटी के गणेश बनाने की पहल को विद्यार्थियों और विद्यालय परिवार ने उत्साह के साथ आगे बढ़ाया।1
- *प्रेस नोट* *दिनांक : 18 सितंबर 2026* *जिला : विदिशा* *हत्या के प्रयास के मामले में कोतवाली पुलिस की प्रभावी कार्रवाई, 3 फरार आरोपी एवं शरण देने वाला आरोपी गिरफ्तार, 2 धारदार हथियार जप्त* पुलिस अधीक्षक विदिशा श्री रोहित काशवानी के निर्देशन में विदिशा पुलिस द्वारा गंभीर अपराधों की रोकथाम एवं फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में प्रभावी कार्रवाई करते हुए तीन फरार आरोपियों एवं एक आरोपी, जिसने फरार आरोपी को शरण दी थी, को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 2 धारदार (चाकू) भी जप्त किए गए हैं। *घटना का संक्षिप्त विवरण:* दिनांक 31.08.2026 को थाना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ईदगाह चौराहा, विदिशा में गंभीर घटना की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची तथा मामले में अपराध क्रमांक 552/26, धारा 296(बी), 115(2), 118(1), 351(3), 3(5), 249 बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। विवेचना के दौरान प्रकरण में धारा 109, 249, 49 एवं 61(2) बीएनएस का इजाफा किया गया। विवेचना के दौरान पुलिस टीम द्वारा तकनीकी एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर दिनांक 17.09.2026 को मामले में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी की गई। गिरफ्तार दो आरोपियों में— 1. सेजल पिता स्वर्गीय शरीफ खान, उम्र 22 वर्ष, निवासी ढलकपुर, विदिशा। 2. शुब्बी उर्फ सुबूर पिता शहजाद खान मंसूरी, उम्र 21 वर्ष, निवासी ढलकपुर, विदिशा। थाना कोतवाली द्वारा पूर्व में भी दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। 3. टिन्नू उर्फ सोहेल पिता कल्लू उर्फ हामिद खान, उम्र 28 वर्ष, निवासी मस्जिद के पास, विदिशा। 4. ताहिर पिता अहमद नूर खान, उम्र 31 वर्ष, निवासी ग्राम बांक, थाना चंदननगर, इंदौर। पुलिस द्वारा आरोपियों से घटना में प्रयुक्त 2 धारदार हथियार (चाकू) जप्त किए गए हैं। प्रकरण में आगे की विवेचना जारी है। *पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका:* इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक आनंद राज, उप निरीक्षक रितेश नागर, आरक्षक भूपेंद्र कुर्मी, आरक्षक राघवेंद्र सिकरवार, आरक्षक जयदेव सिंह एवं आरक्षक शिशुपाल सिंह दांगी की सराहनीय भूमिका रही।2
- ग्राम जमाल पुर में पानी कीचड़ होता हे कि ट्रैक्टर मोटरसाइकिल नहीं निकलती1
- “वोट नहीं देंगे” सुनते ही भड़के सिंधिया! आवेदक से बोले- मुझसे इस भाषा का इस्तेमाल न करें गुना। केंद्रीय मंत्री एवं गुना सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के गुना दौरे के दौरान खेजरा रोड की समस्या को लेकर युवाओं ने उन्हें आवेदन सौंपकर सड़क निर्माण/मरम्मत की समस्या दूर कराने की मांग की। बताया जा रहा है कि आवेदन देने के दौरान युवाओं ने सिंधिया से कहा कि यदि सड़क की समस्या का समाधान नहीं हुआ तो “हम वोट नहीं देंगे।” यह बात सुनते ही सिंधिया के तेवर सख्त हो गए। वायरल वीडियो में सिंधिया आवेदक को यह कहते हुए नजर आ रहे हैं कि “इस भाषा का इस्तेमाल मुझसे न करें, सिर्फ निवेदन करें।” इसके बाद उन्होंने सड़क की समस्या को लेकर आवेदन लेने और मामले को देखने की बात कही। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद सिंधिया के तेवरों की चर्चा हो रही है। हालांकि, वीडियो के आधार पर पूरे संवाद और घटना के संदर्भ की स्वतंत्र पुष्टि आवश्यक है।1
- सेमीकॉन इंडिया-2026 में मध्यप्रदेश सरकार ने अपना राज्य पवेलियन लगाया है, जहां हमारे अधिकारी निवेशकों और व्यवसायियों से संवाद कर रहे हैं। सेमीकंडक्टर एवं इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्र में मध्यप्रदेश में निवेश की अपार संभावनाएं हैं और सरकार इस दिशा में लगातार कार्य कर रही है। देश-विदेश के निवेशकों को प्रदेश में उपलब्ध अवसरों से अवगत कराया जा रहा है। 23-24 अक्टूबर को इंदौर में सेमीकंडक्टर क्षेत्र से जुड़ा एक बड़ा आयोजन भी होने जा रहा है, जिसमें निवेशकों को आमंत्रित किया जा रहा है। इस क्षेत्र में निवेश से प्रदेश के युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे और निवेशकों को अपने व्यवसाय के विस्तार के लिए बेहतर वातावरण मिलेगा। आज दिल्ली में कई कंपनियों के प्रतिनिधियों से भी संवाद हुआ, जिन्होंने मध्यप्रदेश में निवेश में रुचि व्यक्त की है। - *डॉ. मोहन यादव, मुख्यमंत्री*1
- यह क्या बोल रहा है जरा इसकी जुबानी सुनो जो इस तरह की अभद्र कोई किसी धर्म कांटे केदार नहीं की जो चाहे तुम्हारे सहारे पर पूरा जाति वर्ग चले किसी का गुलाम नहीं है1
- ‘बुलाओ, कहां है कलेक्टर?’ सिंधिया के तेवर देख अफसरों में मची खलबली गुना। केंद्रीय मंत्री एवं गुना सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के गुना दौरे के दौरान सर्किट हाउस में जनसुनवाई के बीच उस समय प्रशासनिक अमले में हलचल मच गई, जब उन्होंने कलेक्टर की मौजूदगी को लेकर सीधे पूछा— “कलेक्टर कहां है, बुलाओ जल्दी।” मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल उस समय मौके पर मौजूद नहीं थे। सिंधिया के निर्देश के बाद उन्हें बुलाया गया और कलेक्टर के पहुंचने पर सिंधिया ने उन्हें याद दिलाया कि उनकी ड्यूटी उनके साथ लगाई गई है। खाद की शिकायत पर भी दिखे सख्त तेवर इसी जनसुनवाई के दौरान किसानों ने खाद की उपलब्धता को लेकर अपनी परेशानी बताई। एक किसान ने कहा— “महाराज, जिंदगी हो गई माला पहनाते-पहनाते, लेकिन खेत के लिए दो बोरी खाद नहीं मिल पा रहा है।” रिपोर्ट के अनुसार, किसान की शिकायत पर सिंधिया ने कलेक्टर को सिर्फ “ठीक है” कहने के बजाय पेन-पैड निकालकर किसानों के नाम और मोबाइल नंबर दर्ज करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने मौके पर किसानों की जानकारी दर्ज की। किसानों ने खाद के ऑनलाइन टोकन कुछ ही समय में खत्म होने और कथित कालाबाजारी की आशंका भी जताई। इन आरोपों की जांच और कार्रवाई का भरोसा दिए जाने की बात रिपोर्ट में कही गई है।1
- चिंगलौआ के श्री विष्णु मंदिर घाट पर जल विहार कार्यक्रम से पहले कार्यकर्ताओं ने चलाया स्वच्छता अभियान, साफ-सफाई कर सभी लोगों को स्वच्छता का प्रभावी ढंग संदेश दिया चिंगलौआ। आगामी 21 सितंबर 2026 को होने वाले जल विहार कार्यक्रम को लेकर श्री विष्णु मंदिर घाट पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में स्थानीय कार्यकर्ताओं ने घाट और आसपास के परिसर में श्रमदान करते हुए कचरा, झाड़ियां और गंदगी हटाई। सफाई के बाद घाट को व्यवस्थित किया गया, ताकि कार्यक्रम में आने वाले श्रद्धालुओं और ग्रामीणों को स्वच्छ वातावरण मिल सके। अभियान के दौरान कार्यकर्ताओं ने लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए सार्वजनिक स्थानों को साफ रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल किसी एक व्यक्ति या सफाईकर्मी की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। घर के साथ गलियों, मंदिरों, घाटों और अन्य सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता बनाए रखना सभी का कर्तव्य है। कार्यकर्ताओं ने लोगों से अपील की कि कचरा इधर-उधर न फेंकें और उसे निर्धारित स्थान या कूड़ेदान में ही डालें। साथ ही सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग से बचने और धार्मिक आयोजनों के दौरान साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने का संदेश दिया गया। स्वच्छता अभियान में नीलेश पाल, अंगद रैकवार, रोहित परिहार, सेवाराम अहिरवार और सोहन नट सहित अन्य लोगों ने सहभागिता की। सभी ने मिलकर घाट परिसर की सफाई की और जल विहार कार्यक्रम से पहले क्षेत्र को स्वच्छ रखने का संकल्प लिया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि धार्मिक आयोजन तभी सुंदर और व्यवस्थित नजर आते हैं, जब उनके आसपास का वातावरण भी साफ-सुथरा हो। अभियान के माध्यम से ग्रामीणों से सहयोग की अपील करते हुए कहा गया कि स्वच्छता को केवल किसी विशेष कार्यक्रम तक सीमित न रखकर नियमित आदत बनाया जाए। स्थानीय लोगों ने भी अभियान में सहयोग किया और साफ-सफाई बनाए रखने की बात कही। युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर स्वच्छता मिसाल पेश की।1