logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

लोकल न्यूज़ बीना रिपोर्ट लक्ष्मण सिंह राजपूत बीना में कांग्रेस का प्रशासन पर हमला, सरकारी धन के दुरुपयोग का लगाया आरोप राज्यपाल के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, शिक्षकों और शासकीय कर्मचारियों से निजी आयोजनों में काम कराने का भी आरोप बीना में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने स्थानीय प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए महामहिम राज्यपाल के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा है। कांग्रेस नेताओं ने भाजपा सरकार पर सरकारी धन के कथित दुरुपयोग का आरोप लगाया है। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के आयोजनों में सरकारी संसाधनों के इस्तेमाल और शासकीय कर्मचारियों से निजी कार्यक्रमों में काम कराने पर सवाल उठाए हैं। बीना में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने महामहिम राज्यपाल के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि प्रदेश और देश में सत्ताधारी दल के राजनीतिक आयोजनों के लिए जनता के टैक्स से प्राप्त धन का अनुचित तरीके से इस्तेमाल किया जा रहा है। कांग्रेस ने मांग की है कि यह स्पष्ट किया जाए कि ऐसे आयोजनों में खर्च की जा रही राशि किस सरकारी विभाग की अनुमति से और किस मद से खर्च की जा रही है। ज्ञापन में कांग्रेस ने प्रशासनिक अधिकारियों पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि शासकीय कर्मचारियों और शिक्षकों पर प्रशासनिक दबाव बनाया जा रहा है और उन्हें सरकारी दायित्वों के बजाय निजी एवं राजनीतिक आयोजनों में लगाया जा रहा है। कांग्रेस का आरोप है कि कर्मचारियों से जन्मदिन कार्यक्रम में दीप जलाने जैसे कार्य भी कराए जा रहे हैं। कांग्रेस ने इसे शासकीय कर्मचारियों के अधिकारों और प्रशासनिक व्यवस्था के खिलाफ बताते हुए मामले में उचित कार्रवाई और स्पष्ट जवाब की मांग की है। बीना में कांग्रेस द्वारा सौंपे गए इस ज्ञापन के जरिए सरकारी धन के इस्तेमाल और शासकीय कर्मचारियों की भूमिका को लेकर सवाल उठाए गए हैं। अब कांग्रेस की इन शिकायतों पर प्रशासन और सरकार की ओर से क्या जवाब सामने आता है, यह देखना महत्वपूर्ण होगा।

10 hrs ago
user_Mp news 24live
Mp news 24live
बीना, सागर, मध्य प्रदेश•
10 hrs ago

लोकल न्यूज़ बीना रिपोर्ट लक्ष्मण सिंह राजपूत बीना में कांग्रेस का प्रशासन पर हमला, सरकारी धन के दुरुपयोग का लगाया आरोप राज्यपाल के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, शिक्षकों और शासकीय कर्मचारियों से निजी आयोजनों में काम कराने का भी आरोप बीना में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने स्थानीय प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए महामहिम राज्यपाल के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा है। कांग्रेस नेताओं ने भाजपा सरकार पर सरकारी धन के कथित दुरुपयोग का आरोप लगाया है। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के आयोजनों में सरकारी संसाधनों के इस्तेमाल और शासकीय कर्मचारियों से निजी कार्यक्रमों में काम कराने पर सवाल उठाए हैं। बीना में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने महामहिम राज्यपाल के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि प्रदेश और देश में सत्ताधारी दल के राजनीतिक आयोजनों के लिए जनता के टैक्स से प्राप्त धन का अनुचित तरीके से इस्तेमाल किया जा रहा है। कांग्रेस ने मांग की है कि यह स्पष्ट किया जाए कि ऐसे आयोजनों में खर्च की जा रही राशि किस सरकारी विभाग की अनुमति से और किस मद से खर्च की जा रही है। ज्ञापन में कांग्रेस ने प्रशासनिक अधिकारियों पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि शासकीय कर्मचारियों और शिक्षकों पर प्रशासनिक दबाव बनाया जा रहा है और उन्हें सरकारी दायित्वों के बजाय निजी एवं राजनीतिक आयोजनों में लगाया जा रहा है। कांग्रेस का आरोप है कि कर्मचारियों से जन्मदिन कार्यक्रम में दीप जलाने जैसे कार्य भी कराए जा रहे हैं। कांग्रेस ने इसे शासकीय कर्मचारियों के अधिकारों और प्रशासनिक व्यवस्था के खिलाफ बताते हुए मामले में उचित कार्रवाई और स्पष्ट जवाब की मांग की है। बीना में कांग्रेस द्वारा सौंपे गए इस ज्ञापन के जरिए सरकारी धन के इस्तेमाल और शासकीय कर्मचारियों की भूमिका को लेकर सवाल उठाए गए हैं। अब कांग्रेस की इन शिकायतों पर प्रशासन और सरकार की ओर से क्या जवाब सामने आता है, यह देखना महत्वपूर्ण होगा।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • लोंगर में सजी माटी के गणेश की अनोखी झांकी, 45 विद्यार्थियों ने लिया प्रतियोगिता में हिस्सा लोंगर। गणेश उत्सव को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ते हुए पीएम श्री शासकीय हाई स्कूल लोंगर में 17 सितंबर 2026 को माटी के गणेश प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यालय के 45 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर मिट्टी से आकर्षक गणेश प्रतिमाओं का निर्माण किया। लोकल न्यूज बीना रिपोर्ट लक्ष्मण सिंह राजपूत लोंगर में सजी माटी के गणेश की अनोखी झांकी, 45 विद्यार्थियों ने लिया प्रतियोगिता में हिस्सा लोंगर। गणेश उत्सव को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ते हुए पीएम श्री शासकीय हाई स्कूल लोंगर में 17 सितंबर 2026 को माटी के गणेश प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यालय के 45 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर मिट्टी से आकर्षक गणेश प्रतिमाओं का निर्माण किया। प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल के डालचंद पाटकर, काशीराम सेन, अंकित गोस्वामी, मयंक नेम एवं रीतिका ने विद्यार्थियों द्वारा बनाई गई गणेश प्रतिमाओं का निरीक्षण कर मूल्यांकन किया। विद्यालय के प्राचार्य हरिराम अहिरवार ने विद्यार्थियों को मिट्टी से गणेश प्रतिमा बनाने के पर्यावरणीय महत्व की जानकारी दी। वहीं हरगोविंद सौर ने प्रतिमा निर्माण की बारीकियां समझाते हुए घरों में मिट्टी के गणेश स्थापित करने का आह्वान किया। प्रतियोगिता के परिणाम प्राथमिक वर्ग: 🥇 प्रथम – नमी 🥈 द्वितीय – अनामिका 🥉 तृतीय – मानसी माध्यमिक वर्ग: 🥇 प्रथम – शिवा 🥈 द्वितीय – जानवी 🥉 तृतीय – देविका हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी वर्ग: 🥇 प्रथम – सौम्या 🥈 द्वितीय – सविता 🥉 तृतीय – रवीना प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों में रचनात्मकता, कला-कौशल और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया। माटी के गणेश बनाने की पहल को विद्यार्थियों और विद्यालय परिवार ने उत्साह के साथ आगे बढ़ाया।
    1
    लोंगर में सजी माटी के गणेश की अनोखी झांकी, 45 विद्यार्थियों ने लिया प्रतियोगिता में हिस्सा

लोंगर। गणेश उत्सव को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ते हुए पीएम श्री शासकीय हाई स्कूल लोंगर में 17 सितंबर 2026 को माटी के गणेश प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यालय के 45 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर मिट्टी से आकर्षक गणेश प्रतिमाओं का निर्माण किया।
लोकल न्यूज बीना 
रिपोर्ट लक्ष्मण सिंह राजपूत 
लोंगर में सजी माटी के गणेश की अनोखी झांकी, 45 विद्यार्थियों ने लिया प्रतियोगिता में हिस्सा
लोंगर। गणेश उत्सव को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ते हुए पीएम श्री शासकीय हाई स्कूल लोंगर में 17 सितंबर 2026 को माटी के गणेश प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यालय के 45 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर मिट्टी से आकर्षक गणेश प्रतिमाओं का निर्माण किया।
प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल के डालचंद पाटकर, काशीराम सेन, अंकित गोस्वामी, मयंक नेम एवं रीतिका ने विद्यार्थियों द्वारा बनाई गई गणेश प्रतिमाओं का निरीक्षण कर मूल्यांकन किया।
विद्यालय के प्राचार्य हरिराम अहिरवार ने विद्यार्थियों को मिट्टी से गणेश प्रतिमा बनाने के पर्यावरणीय महत्व की जानकारी दी। वहीं हरगोविंद सौर ने प्रतिमा निर्माण की बारीकियां समझाते हुए घरों में मिट्टी के गणेश स्थापित करने का आह्वान किया।
प्रतियोगिता के परिणाम
प्राथमिक वर्ग:
🥇 प्रथम – नमी
🥈 द्वितीय – अनामिका
🥉 तृतीय – मानसी
माध्यमिक वर्ग:
🥇 प्रथम – शिवा
🥈 द्वितीय – जानवी
🥉 तृतीय – देविका
हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी वर्ग:
🥇 प्रथम – सौम्या
🥈 द्वितीय – सविता
🥉 तृतीय – रवीना
प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों में रचनात्मकता, कला-कौशल और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया। माटी के गणेश बनाने की पहल को विद्यार्थियों और विद्यालय परिवार ने उत्साह के साथ आगे बढ़ाया।
    user_Laxman Singh Rajput
    Laxman Singh Rajput
    Local News Reporter बीना, सागर, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • बहुत ही करारा जवाब दिया नारी शक्ति ने जातिवादियों की बखिया उधेड़ दी जो एक दूसरे की चुगली करते थे आपस में लड़ते थे
    1
    बहुत ही करारा जवाब दिया नारी शक्ति ने जातिवादियों की बखिया उधेड़ दी जो एक दूसरे की चुगली करते थे आपस में लड़ते थे
    user_मानवाधिकार  भारतीय
    मानवाधिकार भारतीय
    Lawyer Piprai, Ashoknagar•
    18 hrs ago
  • चिंगलौआ के श्री विष्णु मंदिर घाट पर जल विहार कार्यक्रम से पहले कार्यकर्ताओं ने चलाया स्वच्छता अभियान, साफ-सफाई कर सभी लोगों को स्वच्छता का प्रभावी ढंग संदेश दिया चिंगलौआ। आगामी 21 सितंबर 2026 को होने वाले जल विहार कार्यक्रम को लेकर श्री विष्णु मंदिर घाट पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में स्थानीय कार्यकर्ताओं ने घाट और आसपास के परिसर में श्रमदान करते हुए कचरा, झाड़ियां और गंदगी हटाई। सफाई के बाद घाट को व्यवस्थित किया गया, ताकि कार्यक्रम में आने वाले श्रद्धालुओं और ग्रामीणों को स्वच्छ वातावरण मिल सके। अभियान के दौरान कार्यकर्ताओं ने लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए सार्वजनिक स्थानों को साफ रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल किसी एक व्यक्ति या सफाईकर्मी की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। घर के साथ गलियों, मंदिरों, घाटों और अन्य सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता बनाए रखना सभी का कर्तव्य है। कार्यकर्ताओं ने लोगों से अपील की कि कचरा इधर-उधर न फेंकें और उसे निर्धारित स्थान या कूड़ेदान में ही डालें। साथ ही सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग से बचने और धार्मिक आयोजनों के दौरान साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने का संदेश दिया गया। स्वच्छता अभियान में नीलेश पाल, अंगद रैकवार, रोहित परिहार, सेवाराम अहिरवार और सोहन नट सहित अन्य लोगों ने सहभागिता की। सभी ने मिलकर घाट परिसर की सफाई की और जल विहार कार्यक्रम से पहले क्षेत्र को स्वच्छ रखने का संकल्प लिया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि धार्मिक आयोजन तभी सुंदर और व्यवस्थित नजर आते हैं, जब उनके आसपास का वातावरण भी साफ-सुथरा हो। अभियान के माध्यम से ग्रामीणों से सहयोग की अपील करते हुए कहा गया कि स्वच्छता को केवल किसी विशेष कार्यक्रम तक सीमित न रखकर नियमित आदत बनाया जाए। स्थानीय लोगों ने भी अभियान में सहयोग किया और साफ-सफाई बनाए रखने की बात कही। युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर स्वच्छता मिसाल पेश की।
    1
    चिंगलौआ के श्री विष्णु मंदिर घाट पर जल विहार कार्यक्रम से पहले कार्यकर्ताओं ने चलाया स्वच्छता अभियान, साफ-सफाई कर सभी लोगों को स्वच्छता का प्रभावी ढंग संदेश दिया
चिंगलौआ। आगामी 21 सितंबर 2026 को होने वाले जल विहार कार्यक्रम को लेकर श्री विष्णु मंदिर घाट पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में स्थानीय कार्यकर्ताओं ने घाट और आसपास के परिसर में श्रमदान करते हुए कचरा, झाड़ियां और गंदगी हटाई। सफाई के बाद घाट को व्यवस्थित किया गया, ताकि कार्यक्रम में आने वाले श्रद्धालुओं और ग्रामीणों को स्वच्छ वातावरण मिल सके।
अभियान के दौरान कार्यकर्ताओं ने लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए सार्वजनिक स्थानों को साफ रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल किसी एक व्यक्ति या सफाईकर्मी की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। घर के साथ गलियों, मंदिरों, घाटों और अन्य सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता बनाए रखना सभी का कर्तव्य है।
कार्यकर्ताओं ने लोगों से अपील की कि कचरा इधर-उधर न फेंकें और उसे निर्धारित स्थान या कूड़ेदान में ही डालें। साथ ही सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग से बचने और धार्मिक आयोजनों के दौरान साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने का संदेश दिया गया।
स्वच्छता अभियान में नीलेश पाल, अंगद रैकवार, रोहित परिहार, सेवाराम अहिरवार और सोहन नट सहित अन्य लोगों ने सहभागिता की। सभी ने मिलकर घाट परिसर की सफाई की और जल विहार कार्यक्रम से पहले क्षेत्र को स्वच्छ रखने का संकल्प लिया।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि धार्मिक आयोजन तभी सुंदर और व्यवस्थित नजर आते हैं, जब उनके आसपास का वातावरण भी साफ-सुथरा हो। अभियान के माध्यम से ग्रामीणों से सहयोग की अपील करते हुए कहा गया कि स्वच्छता को केवल किसी विशेष कार्यक्रम तक सीमित न रखकर नियमित आदत बनाया जाए। स्थानीय लोगों ने भी अभियान में सहयोग किया और साफ-सफाई बनाए रखने की बात कही। युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर स्वच्छता मिसाल पेश की।
    user_Akhilesh sahu
    Akhilesh sahu
    Court reporter महरौनी, ललितपुर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • जिला ब्यूरो रिपोर्टर राजेश बबेले अवैध शराब के विरुद्ध बीना पुलिस की प्रभावी कार्रवाई* लोकेशन बीना रिपोर्टर राजेश बबेले *अवैध शराब के विरुद्ध बीना पुलिस की प्रभावी कार्रवाई* *ग्राम मुड़िया में किराने दुकान मे अवैध शराब बेचते आरोपी गिरफ्तार, 18 पाव अंग्रेजी शराब 8 बियर जब्त* बीना।जिले में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन, भंडारण एवं बिक्री के विरुद्ध सागर पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक सागर अनुराग सुजानिया के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सागर के मार्गदर्शन एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस बीना के निर्देशन में थाना बीना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ग्राम रामपुर से अवैध रूप से देशी शराब का विक्रय करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने आरोपियों के कब्जे से 18 पाव अंग्रेजी शराब, 8 बियर कीमत लगभग ₹4,200, जब्त की है। *मुखबिर की सूचना पर तत्काल कार्रवाई* दिनांक 18 सितंबर 2026 को थाना बीना पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम रामपुर में कुछ व्यक्ति अवैध रूप से शराब बेचने की फिराक में हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम तत्काल कार्रवाई के लिए रवाना हुई। ग्राम में पुलिस टीम द्वारा मुखबिर के बताए स्थान पर घेराबंदी कर संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश की गई। इस दौरान एक व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा, जिसे पुलिस टीम ने तत्परता एवं घेराबंदी कर पकड़ कर ग्राम मुडीया नायक निवासी महेश पिता मूल चंद्र राय के कब्जे से भी 15 पाव 8PM ,3 पाव Bagpiper और बियर की 8 बोटल, शराब, कीमत ₹ 4200 बरामद की गई। दोनों आरोपियों के पास शराब रखने एवं उसका विक्रय करने के संबंध में कोई वैध दस्तावेज अथवा लाइसेंस नहीं पाया गया। पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों के विरुद्ध धारा 34(1) आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। साथ ही दोनों आरोपियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया गया। *अवैध शराब के कारोबार पर सागर पुलिस की लगातार नजर* सागर पुलिस द्वारा जिले में अवैध शराब के कारोबार को रोकने के लिए सूचना तंत्र को सक्रिय करते हुए लगातार कार्रवाई की जा रही है। पुलिस द्वारा अवैध रूप से शराब का निर्माण, भंडारण, परिवहन अथवा विक्रय करने वाले व्यक्तियों की पहचान कर उनके विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। सागर पुलिस की आमजन से अपील है कि अवैध शराब के संबंध में किसी भी प्रकार की सूचना तत्काल पुलिस को दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। *सराहनीय भूमिका* उक्त कार्रवाई में निरीक्षक अनूप यादव, उपनिरीक्षक लखन राज, Hc गणेश राम भारती, आर बाबु लाल, आर दीप सिंह, महिला आर. ममता की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।
    2
    जिला ब्यूरो रिपोर्टर राजेश बबेले अवैध शराब के विरुद्ध बीना पुलिस की प्रभावी कार्रवाई*
लोकेशन बीना रिपोर्टर राजेश बबेले 
*अवैध शराब के विरुद्ध बीना पुलिस की प्रभावी कार्रवाई*
*ग्राम मुड़िया में किराने दुकान मे अवैध शराब बेचते आरोपी गिरफ्तार, 18 पाव अंग्रेजी शराब 8 बियर जब्त*
बीना।जिले में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन, भंडारण एवं बिक्री के विरुद्ध सागर पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक सागर अनुराग सुजानिया के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सागर के मार्गदर्शन एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस बीना के निर्देशन में थाना बीना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ग्राम रामपुर से अवैध रूप से देशी शराब का विक्रय करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस टीम ने आरोपियों के कब्जे से 18 पाव अंग्रेजी शराब, 8 बियर कीमत लगभग ₹4,200, जब्त की है।
*मुखबिर की सूचना पर तत्काल कार्रवाई*
दिनांक 18 सितंबर 2026 को थाना बीना पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम रामपुर में कुछ व्यक्ति अवैध रूप से शराब बेचने की फिराक में हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम तत्काल कार्रवाई के लिए रवाना हुई।
ग्राम  में पुलिस टीम द्वारा मुखबिर के बताए स्थान पर घेराबंदी कर संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश की गई। इस दौरान एक व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा, जिसे पुलिस टीम ने तत्परता एवं घेराबंदी कर पकड़ कर  ग्राम मुडीया  नायक निवासी महेश पिता मूल चंद्र राय  के कब्जे से भी 15 पाव 8PM ,3 पाव Bagpiper और  बियर की 8 बोटल,  शराब, कीमत ₹ 4200 बरामद की गई।
दोनों आरोपियों के पास शराब रखने एवं उसका विक्रय करने के संबंध में कोई वैध दस्तावेज अथवा लाइसेंस नहीं पाया गया। पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों के विरुद्ध धारा 34(1) आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। साथ ही दोनों आरोपियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया गया।
*अवैध शराब के कारोबार पर सागर पुलिस की लगातार नजर*
सागर पुलिस द्वारा जिले में अवैध शराब के कारोबार को रोकने के लिए सूचना तंत्र को सक्रिय करते हुए लगातार कार्रवाई की जा रही है। पुलिस द्वारा अवैध रूप से शराब का निर्माण, भंडारण, परिवहन अथवा विक्रय करने वाले व्यक्तियों की पहचान कर उनके विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।
सागर पुलिस की आमजन से अपील है कि अवैध शराब के संबंध में किसी भी प्रकार की सूचना तत्काल पुलिस को दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।
*सराहनीय भूमिका*
उक्त कार्रवाई में निरीक्षक अनूप यादव, उपनिरीक्षक लखन राज,  Hc गणेश राम भारती, आर बाबु लाल, आर दीप सिंह, महिला आर. ममता की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।
    user_RAJESH BABELE
    RAJESH BABELE
    Court reporter सागर नगर, सागर, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • ललितपुर के मोहल्ला आजादपुरा में ट्रांसफार्मर में लगी आग: 50 फीट ऊंची उठी लपटें, बिजली सप्लाई ठप। ललितपुर के मोहल्ला आजादपुरा में ट्रांसफार्मर में लगी आग: 50 फीट ऊंची उठी लपटें, बिजली सप्लाई ठप। ललितपुर कोतवाली सदर क्षेत्र के आजादपुरा वार्ड नंबर 12 में शुक्रवार शाम करीब 6:30 बजे बिजली ट्रांसफार्मर में आग लग गई। ट्रांसफार्मर पूर्व पार्षद लवली शर्मा के मकान के पास प्रफुल्ल जैन के घर के निकट रखा था। आग की लपटें करीब 50 फीट तक ऊंची उठने लगीं, जिससे पूरे मोहल्ले में हड़कंप मच गया। धुआं उठने के बाद तेज आवाज के साथ लगी आग। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, पहले ट्रांसफार्मर से धुआं उठता दिखाई दिया। इसके बाद तेज आवाज के साथ उसमें आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटें करीब 50 फीट की ऊंचाई तक पहुंच गईं। आग देखकर आसपास के लोग डरकर दूर चले गए। करीब 15 मिनट तक ट्रांसफार्मर में आग लगी रही। इससे 250 एमवीए का ट्रांसफार्मर जल गया और इलाके की बिजली सप्लाई ठप होगया और इलाके की बिजली सप्लाई ठप हो गई। आग के कारण आसमान में काला धुआं छा गया। एक बिजली कर्मी ने झंडियों की मदद से आग बुझाई।बिजली सप्लाई बंद, कई घंटे लग सकते हैं बहाल होने में पूर्व पार्षद लवली शर्मा ने बताया कि उन्होंने तुरंत बिजली विभाग के अधिकारियों को ट्रांसफार्मर में आग लगने की सूचना दी। इसके बाद बिजली सप्लाई बंद कर दी गई। उन्होंने बताया कि बिजली सप्लाई बहाल होने में अभी कई घंटे लग सकते हैं। इसके चलते मोहल्ले में अंधेरा छा गया है।
    1
    ललितपुर के मोहल्ला आजादपुरा में ट्रांसफार्मर में लगी आग: 50 फीट ऊंची उठी लपटें, बिजली सप्लाई ठप।
ललितपुर के मोहल्ला आजादपुरा में ट्रांसफार्मर में लगी आग: 50 फीट ऊंची उठी लपटें, बिजली सप्लाई ठप।
ललितपुर कोतवाली सदर क्षेत्र के आजादपुरा वार्ड नंबर 12 में शुक्रवार शाम करीब 6:30 बजे बिजली ट्रांसफार्मर में आग लग गई। ट्रांसफार्मर पूर्व पार्षद लवली शर्मा के मकान के पास प्रफुल्ल जैन के घर के निकट रखा था। आग की लपटें करीब 50 फीट तक ऊंची उठने लगीं, जिससे पूरे मोहल्ले में हड़कंप मच गया।
धुआं उठने के बाद तेज आवाज के साथ लगी आग।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, पहले ट्रांसफार्मर से धुआं उठता दिखाई दिया। इसके बाद तेज आवाज के साथ उसमें आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटें करीब 50 फीट की ऊंचाई तक पहुंच गईं। आग देखकर आसपास के लोग डरकर दूर चले गए।
करीब 15 मिनट तक ट्रांसफार्मर में आग लगी रही। इससे 250 एमवीए का ट्रांसफार्मर जल गया और इलाके की बिजली सप्लाई ठप होगया और इलाके की बिजली सप्लाई ठप हो गई। आग के कारण आसमान में काला धुआं छा गया। एक बिजली कर्मी ने झंडियों की मदद से आग बुझाई।बिजली सप्लाई बंद, कई घंटे लग सकते हैं बहाल होने में
पूर्व पार्षद लवली शर्मा ने बताया कि उन्होंने तुरंत बिजली विभाग के अधिकारियों को ट्रांसफार्मर में आग लगने की सूचना दी। इसके बाद बिजली सप्लाई बंद कर दी गई। उन्होंने बताया कि बिजली सप्लाई बहाल होने में अभी कई घंटे लग सकते हैं। इसके चलते मोहल्ले में अंधेरा छा गया है।
    user_पत्रकार सोनू सोनी मड़ावरा
    पत्रकार सोनू सोनी मड़ावरा
    Local News Reporter मड़ावरा, ललितपुर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • आमने-सामने टकराईं दो मोटरसाइकिल, मामी-भांजे समेत तीन ग्रामीण घायल,ल घायलों को सीएचसी में कराया भर्ती मड़ावरा। ललितपुर के गिरार थाना क्षेत्र में गुरुवार दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में मामी-भांजे समेत तीन लोग घायल हो गए। आसपास मौजूद ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मड़ावरा लाया गया, जहां डॉक्टरों द्वारा उनका उपचार किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार ग्राम गोरा कछया निवासी शिवकुंवर अपने भांजे आकाश के साथ बाइक से सागर जिले के बंडा क्षेत्र स्थित कैथोरा गांव जाने के लिए निकली थीं। दोनों बाइक से गिरार और भीकमपुर गांव के बीच पहुंचे थे। इसी दौरान सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी बाइक की जोरदार टक्कर हो गई।टक्कर के बाद दोनों बाइकों पर सवार लोग सड़क पर गिरकर घायल हो गए। दूसरी बाइक के चालक की पहचान लुहर्रा, थाना मड़ावरा निवासी सुनील के रूप में हुई है। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने घायलों को मड़ावरा सीएचसी पहुंचाया।
    1
    आमने-सामने टकराईं दो मोटरसाइकिल, मामी-भांजे समेत तीन ग्रामीण घायल,ल


घायलों को सीएचसी में कराया भर्ती
मड़ावरा। ललितपुर के गिरार थाना क्षेत्र में गुरुवार दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में मामी-भांजे समेत तीन लोग घायल हो गए। आसपास मौजूद ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मड़ावरा लाया गया, जहां डॉक्टरों द्वारा उनका उपचार किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार ग्राम गोरा कछया निवासी शिवकुंवर अपने भांजे आकाश के साथ बाइक से सागर जिले के बंडा क्षेत्र स्थित कैथोरा गांव जाने के लिए निकली थीं। दोनों बाइक से गिरार और भीकमपुर गांव के बीच पहुंचे थे। इसी दौरान सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी बाइक की जोरदार टक्कर हो गई।टक्कर के बाद दोनों बाइकों पर सवार लोग सड़क पर गिरकर घायल हो गए। दूसरी बाइक के चालक की पहचान लुहर्रा, थाना मड़ावरा निवासी सुनील के रूप में हुई है। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने घायलों को मड़ावरा सीएचसी पहुंचाया।
    user_इमरान ख़ान, मड़ावरा
    इमरान ख़ान, मड़ावरा
    Media house मड़ावरा, ललितपुर, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • यह क्या बोल रहा है जरा इसकी जुबानी सुनो जो इस तरह की अभद्र कोई किसी धर्म कांटे केदार नहीं की जो चाहे तुम्हारे सहारे पर पूरा जाति वर्ग चले किसी का गुलाम नहीं है
    1
    यह क्या बोल रहा है जरा इसकी जुबानी सुनो जो इस तरह की अभद्र  कोई किसी धर्म कांटे केदार नहीं की जो चाहे तुम्हारे सहारे पर पूरा जाति वर्ग चले किसी का गुलाम नहीं है
    user_मानवाधिकार  भारतीय
    मानवाधिकार भारतीय
    Lawyer Piprai, Ashoknagar•
    18 hrs ago
  • जिला ब्यूरो रिपोर्टर राजेश बबेले सेवा संकल्प अभियान के शुभारंभ पर जगमगाया कन्या महाविद्यालय, 500 दीपों से लिया सेवा का संकल्प लोकेशन बीना रिपोर्टर राजेश बबेले सेवा संकल्प अभियान के शुभारंभ पर जगमगाया कन्या महाविद्यालय, 500 दीपों से लिया सेवा का संकल्प दीपों की रोशनी के साथ सेवा, सहयोग और संवेदनशीलता का संदेश राजेश बबेले बीना। शासकीय कन्या महाविद्यालय, बीना में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सेवा संकल्प शुभारंभ एवं दीप उत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्राचार्य डॉ. रश्मि जैन के मार्गदर्शन में हुए कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जनभागीदारी समिति की अध्यक्ष श्रीमती सोनाली जितेंद्र राय रहीं। कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय परिसर में 500 दीप प्रज्वलित किए गए। दीपों की रोशनी से पूरा परिसर जगमगा उठा और वातावरण उत्साह एवं उमंग से भर गया। *500 दीपों से रोशन हुआ परिसर* सेवा संकल्प अभियान के प्रतीक स्वरूप महाविद्यालय परिसर में 500 दीप जलाए गए। छात्राओं, स्टाफ एवं उपस्थित अतिथियों ने सेवा भावना को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। दीप उत्सव ने कार्यक्रम को विशेष आकर्षण प्रदान किया और परिसर में सकारात्मक एवं प्रेरणादायी वातावरण निर्मित हुआ। *सेवा केवल सहायता नहीं, जिम्मेदारी निभाना भी* मुख्य अतिथि श्रीमती सोनाली जितेंद्र राय ने कहा कि सेवा का अर्थ केवल किसी जरूरतमंद की सहायता करना नहीं है, बल्कि समाज के प्रति संवेदनशील रहना और अपने दायित्वों का जिम्मेदारी से निर्वहन करना भी सेवा का महत्वपूर्ण स्वरूप है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति अपने स्तर पर छोटे-छोटे सेवा कार्यों के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकता है। उन्होंने सभी से सेवा भावना को निरंतर आगे बढ़ाने का आह्वान किया। *छोटे सेवा कार्यों से आता है बड़ा बदलाव* प्राचार्य डॉ. रश्मि जैन ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य समाज में सेवा, सहयोग और संवेदनशीलता की भावना को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन केवल बड़े प्रयासों से ही नहीं, बल्कि छोटे-छोटे सेवा कार्यों से भी संभव है। प्रत्येक व्यक्ति यदि अपने दायित्वों को समझते हुए सेवा की भावना से कार्य करे तो इसका व्यापक प्रभाव समाज पर पड़ सकता है। उन्होंने महाविद्यालय परिवार से सेवा के इस संकल्प को निरंतर आगे बढ़ाने का आह्वान किया। *जनभागीदारी समिति सदस्य एवं स्टाफ रहा मौजूद* कार्यक्रम में जनभागीदारी समिति के सदस्य नवीन सिंह, राजेश राय, गोविंद तिवारी, दिनेश सिंह ठाकुर, विनीत झा एवं गौरव जैन सहित जितेंद्र राय, श्रीमती रिचा सिंह राजपूत, ब्रजेंद्र राजपूत, रोशन रजक एवं भूपेंद्र राय उपस्थित रहे। कार्यक्रम में महाविद्यालय का शैक्षणिक एवं गैर-शैक्षणिक स्टाफ भी मौजूद रहा। *आभार के साथ हुआ कार्यक्रम का समापन* कार्यक्रम के अंत में कार्यक्रम प्रभारी सत्यम सिंह कुर्मी ने अतिथियों, जनभागीदारी समिति के सदस्यों एवं महाविद्यालय के समस्त स्टाफ का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी लोगों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।
    4
    जिला ब्यूरो रिपोर्टर राजेश बबेले सेवा संकल्प अभियान के शुभारंभ पर जगमगाया कन्या महाविद्यालय, 500 दीपों से लिया सेवा का संकल्प
लोकेशन बीना रिपोर्टर राजेश बबेले 
सेवा संकल्प अभियान के शुभारंभ पर जगमगाया कन्या महाविद्यालय, 500 दीपों से लिया सेवा का संकल्प
दीपों की रोशनी के साथ सेवा, सहयोग और संवेदनशीलता का संदेश
राजेश बबेले 
बीना। शासकीय कन्या महाविद्यालय, बीना में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सेवा संकल्प शुभारंभ एवं दीप उत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्राचार्य डॉ. रश्मि जैन के मार्गदर्शन में हुए कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जनभागीदारी समिति की अध्यक्ष श्रीमती सोनाली जितेंद्र राय रहीं। कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय परिसर में 500 दीप प्रज्वलित किए गए। दीपों की रोशनी से पूरा परिसर जगमगा उठा और वातावरण उत्साह एवं उमंग से भर गया।
*500 दीपों से रोशन हुआ परिसर*
सेवा संकल्प अभियान के प्रतीक स्वरूप महाविद्यालय परिसर में 500 दीप जलाए गए। छात्राओं, स्टाफ एवं उपस्थित अतिथियों ने सेवा भावना को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। दीप उत्सव ने कार्यक्रम को विशेष आकर्षण प्रदान किया और परिसर में सकारात्मक एवं प्रेरणादायी वातावरण निर्मित हुआ।
*सेवा केवल सहायता नहीं, जिम्मेदारी निभाना भी*
मुख्य अतिथि श्रीमती सोनाली जितेंद्र राय ने कहा कि सेवा का अर्थ केवल किसी जरूरतमंद की सहायता करना नहीं है, बल्कि समाज के प्रति संवेदनशील रहना और अपने दायित्वों का जिम्मेदारी से निर्वहन करना भी सेवा का महत्वपूर्ण स्वरूप है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति अपने स्तर पर छोटे-छोटे सेवा कार्यों के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकता है। उन्होंने सभी से सेवा भावना को निरंतर आगे बढ़ाने का आह्वान किया।
*छोटे सेवा कार्यों से आता है बड़ा बदलाव*
प्राचार्य डॉ. रश्मि जैन ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य समाज में सेवा, सहयोग और संवेदनशीलता की भावना को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन केवल बड़े प्रयासों से ही नहीं, बल्कि छोटे-छोटे सेवा कार्यों से भी संभव है। प्रत्येक व्यक्ति यदि अपने दायित्वों को समझते हुए सेवा की भावना से कार्य करे तो इसका व्यापक प्रभाव समाज पर पड़ सकता है। उन्होंने महाविद्यालय परिवार से सेवा के इस संकल्प को निरंतर आगे बढ़ाने का आह्वान किया।
*जनभागीदारी समिति सदस्य एवं स्टाफ रहा मौजूद*
कार्यक्रम में जनभागीदारी समिति के सदस्य नवीन सिंह, राजेश राय, गोविंद तिवारी, दिनेश सिंह ठाकुर, विनीत झा एवं गौरव जैन सहित जितेंद्र राय, श्रीमती रिचा सिंह राजपूत, ब्रजेंद्र राजपूत,  रोशन रजक एवं भूपेंद्र राय उपस्थित रहे। कार्यक्रम में महाविद्यालय का शैक्षणिक एवं गैर-शैक्षणिक स्टाफ भी मौजूद रहा।
*आभार के साथ हुआ कार्यक्रम का समापन*
कार्यक्रम के अंत में कार्यक्रम प्रभारी सत्यम सिंह कुर्मी ने अतिथियों, जनभागीदारी समिति के सदस्यों एवं महाविद्यालय के समस्त स्टाफ का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी लोगों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।
    user_RAJESH BABELE
    RAJESH BABELE
    Court reporter सागर नगर, सागर, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • अशोकनगर नेहरू महाविद्यालय में टीचर्स की भर्ती करने पुस्तकें उपलब्ध कराने प्रवेश फीस में वृध्दि वा अन्य शैक्षणिक समस्याओं के खिलाफ छात्रों ने प्रदर्शन कर प्राचार्य को सोंपा ज्ञापन नेहरू महाविद्यालय में टीचर्स की भर्ती करने, पुस्तकें उपलब्ध कराने, प्रवेश फीस में वृद्धि व अन्य शैक्षणिक समस्याओं के खिलाफ छात्रों ने प्रदर्शन कर प्राचार्य को सौंपा ज्ञापन अशोकनगर। आज छात्र संगठन ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स ऑर्गनाइजेशन (AIDSO) ने नेहरू महाविद्यालय में व्याप्त विभिन्न शैक्षणिक समस्याओं के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा। इस प्रदर्शन को संबोधित करते हुए छात्र संगठन AIDSO की कॉलेज इकाई अध्यक्ष विश्वीर भंडारी ने बताया कि एक शिक्षण संस्थान का उद्देश्य छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना होता है, जिससे वे अपने भविष्य का निर्माण कर सकें और समाज के विकास में योगदान दे सकें। किंतु वर्तमान समय में हमारे महाविद्यालय में कई ऐसी समस्याएँ मौजूद हैं, जिनके कारण छात्रों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। न तो कॉलेज में विभिन्न कोर्सेज के पर्याप्त प्रोफेसर्स हैं और न ही महाविद्यालय में नियमित कक्षाओं का संचालन हो पा रहा है, कॉलेज में संचालित होने वाले विभिन्न कोर्सेज की लाइब्रेरी में पर्याप्त पुस्तकें नहीं है। इतनी सारी अव्यवस्थाओं के बीच छात्र पढ़ाई करने को मजबूर हैं। ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई है कि नियमित कक्षाएं संचालित की जाएं, लाइब्रेरी में पर्याप्त पुस्तकें उपलब्ध कराई जाए, पर्याप्त प्रोफेसर्स की भर्ती की जाए,पीने के लिए साफ पानी उपलब्ध कराने, लैब चालू करने, एक्सपेरीमेंटल मटेरियल उपलब्ध कराने, लैब टेक्नीशियन की भर्ती करने,स्पोर्ट्स मटेरियल उपलब्ध कराने,नियमित साफ- सफाई करने, समय पर छात्रवृत्ति उपलब्ध कराने, पीजी में मनोविज्ञान, दर्शनशास्त्र, भूगोल, जूलॉजी, फिजिक्स, केमिस्ट्री विषयों को शुरू किए जाने सहित 12 सूत्रीय मांगे की गई। उन्होंने कहा कि बस सुविधा के नाम पर छात्रों से ली जा रही ₹360 की फीस छात्रों के ऊपर अतिरिक्त बोझ है। हर साल एडमिशन फीस में वृद्धि करना छात्रों को शिक्षा से दूर करने की साजिश है छात्र संगठन AIDSO महाविद्यालय के अंदर छात्र-छात्राओं के बीच बेहतर पठन-पाठन का माहौल तैयार करने का प्रयास कर रहा है। ज्ञापन के माध्यम से छात्रों की समस्याओं को कॉलेज प्रशासन को सूचित किया गया है प्रशासन की ओर से शीघ्र समाधान करने का आश्वासन दिया गया है। साथ ही माननीय उच्च शिक्षा मंत्री ,उच्च शिक्षा आयुक्त महोदय और अशोकनगर जिलाधीश महोदय को प्रेषित किया। छात्र हित में जहां भी जरूरत पड़ेगी छात्र संगठन AIDSO छात्रों के साथ हमेशा खड़ा है। आगे भी आंदोलन जारी रहेगा। आज के प्रदर्शन को छात्र नीलेश भंडारी, AIDSO कॉलेज कमिटी के सदस्य विकास राय, कॉलेज उपाध्यक्ष आरती केवट ने भी छात्रों को संबोधित किया प्रदर्शन का संचालन कार्यालय सचिव रेखा केवट ने किया
    1
    अशोकनगर नेहरू महाविद्यालय में टीचर्स की भर्ती करने पुस्तकें उपलब्ध कराने प्रवेश फीस में वृध्दि वा अन्य शैक्षणिक समस्याओं के खिलाफ छात्रों ने प्रदर्शन कर प्राचार्य को सोंपा ज्ञापन 
नेहरू महाविद्यालय में टीचर्स की भर्ती करने, पुस्तकें उपलब्ध कराने, प्रवेश फीस में वृद्धि व अन्य शैक्षणिक समस्याओं के खिलाफ छात्रों ने प्रदर्शन कर प्राचार्य को सौंपा ज्ञापन
अशोकनगर। आज छात्र संगठन ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स ऑर्गनाइजेशन (AIDSO) ने नेहरू महाविद्यालय में व्याप्त विभिन्न शैक्षणिक समस्याओं के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा।
इस प्रदर्शन को संबोधित करते हुए छात्र संगठन AIDSO की कॉलेज इकाई अध्यक्ष विश्वीर भंडारी ने बताया कि एक शिक्षण संस्थान का उद्देश्य छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना होता है, जिससे वे अपने भविष्य का निर्माण कर सकें और समाज के विकास में योगदान दे सकें। किंतु वर्तमान समय में हमारे महाविद्यालय में कई ऐसी समस्याएँ मौजूद हैं, जिनके कारण छात्रों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। न तो कॉलेज में विभिन्न कोर्सेज के पर्याप्त प्रोफेसर्स हैं और न ही महाविद्यालय में नियमित कक्षाओं का संचालन हो पा रहा है, कॉलेज में संचालित होने वाले विभिन्न कोर्सेज की लाइब्रेरी में पर्याप्त पुस्तकें नहीं है। इतनी सारी अव्यवस्थाओं के बीच छात्र पढ़ाई करने को मजबूर हैं। ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई है कि नियमित कक्षाएं संचालित की जाएं, लाइब्रेरी में पर्याप्त पुस्तकें उपलब्ध कराई जाए, पर्याप्त प्रोफेसर्स की भर्ती की जाए,पीने के लिए साफ पानी उपलब्ध कराने, लैब चालू करने, एक्सपेरीमेंटल मटेरियल उपलब्ध कराने, लैब टेक्नीशियन की भर्ती करने,स्पोर्ट्स मटेरियल उपलब्ध कराने,नियमित साफ- सफाई करने, समय पर छात्रवृत्ति उपलब्ध कराने, पीजी में मनोविज्ञान, दर्शनशास्त्र, भूगोल, जूलॉजी, फिजिक्स, केमिस्ट्री विषयों को शुरू किए जाने सहित 12 सूत्रीय मांगे की गई। 
उन्होंने कहा कि बस सुविधा के नाम पर छात्रों से ली जा रही ₹360 की फीस छात्रों के ऊपर अतिरिक्त बोझ है। हर साल एडमिशन फीस में वृद्धि करना छात्रों को शिक्षा से दूर करने की साजिश है
छात्र संगठन AIDSO महाविद्यालय के अंदर छात्र-छात्राओं  के बीच बेहतर पठन-पाठन का माहौल तैयार करने का प्रयास कर रहा है। ज्ञापन के माध्यम से छात्रों की समस्याओं को कॉलेज प्रशासन को सूचित किया गया है प्रशासन की ओर से शीघ्र समाधान करने का आश्वासन दिया गया है। साथ ही माननीय उच्च शिक्षा मंत्री ,उच्च शिक्षा आयुक्त महोदय और 
अशोकनगर जिलाधीश महोदय को प्रेषित किया। 
छात्र हित में जहां भी जरूरत पड़ेगी छात्र संगठन AIDSO छात्रों के साथ हमेशा खड़ा है। आगे भी आंदोलन जारी रहेगा। आज के प्रदर्शन को छात्र नीलेश भंडारी, AIDSO कॉलेज कमिटी के सदस्य विकास राय,  कॉलेज उपाध्यक्ष आरती केवट ने भी छात्रों को संबोधित किया प्रदर्शन का संचालन कार्यालय सचिव रेखा केवट ने किया
    user_रीड न्यूज मीडिया एजेंसी
    रीड न्यूज मीडिया एजेंसी
    पत्रकार अशोकनगर, अशोकनगर, मध्य प्रदेश•
    14 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.