logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

ललितपुर के मोहल्ला आजादपुरा में ट्रांसफार्मर में लगी आग: 50 फीट ऊंची उठी लपटें, बिजली सप्लाई ठप। ललितपुर के मोहल्ला आजादपुरा में ट्रांसफार्मर में लगी आग: 50 फीट ऊंची उठी लपटें, बिजली सप्लाई ठप। ललितपुर कोतवाली सदर क्षेत्र के आजादपुरा वार्ड नंबर 12 में शुक्रवार शाम करीब 6:30 बजे बिजली ट्रांसफार्मर में आग लग गई। ट्रांसफार्मर पूर्व पार्षद लवली शर्मा के मकान के पास प्रफुल्ल जैन के घर के निकट रखा था। आग की लपटें करीब 50 फीट तक ऊंची उठने लगीं, जिससे पूरे मोहल्ले में हड़कंप मच गया। धुआं उठने के बाद तेज आवाज के साथ लगी आग। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, पहले ट्रांसफार्मर से धुआं उठता दिखाई दिया। इसके बाद तेज आवाज के साथ उसमें आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटें करीब 50 फीट की ऊंचाई तक पहुंच गईं। आग देखकर आसपास के लोग डरकर दूर चले गए। करीब 15 मिनट तक ट्रांसफार्मर में आग लगी रही। इससे 250 एमवीए का ट्रांसफार्मर जल गया और इलाके की बिजली सप्लाई ठप होगया और इलाके की बिजली सप्लाई ठप हो गई। आग के कारण आसमान में काला धुआं छा गया। एक बिजली कर्मी ने झंडियों की मदद से आग बुझाई।बिजली सप्लाई बंद, कई घंटे लग सकते हैं बहाल होने में पूर्व पार्षद लवली शर्मा ने बताया कि उन्होंने तुरंत बिजली विभाग के अधिकारियों को ट्रांसफार्मर में आग लगने की सूचना दी। इसके बाद बिजली सप्लाई बंद कर दी गई। उन्होंने बताया कि बिजली सप्लाई बहाल होने में अभी कई घंटे लग सकते हैं। इसके चलते मोहल्ले में अंधेरा छा गया है।

2 hrs ago
user_पत्रकार सोनू सोनी मड़ावरा
पत्रकार सोनू सोनी मड़ावरा
Local News Reporter मड़ावरा, ललितपुर, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

ललितपुर के मोहल्ला आजादपुरा में ट्रांसफार्मर में लगी आग: 50 फीट ऊंची उठी लपटें, बिजली सप्लाई ठप। ललितपुर के मोहल्ला आजादपुरा में ट्रांसफार्मर में लगी आग: 50 फीट ऊंची उठी लपटें, बिजली सप्लाई ठप। ललितपुर कोतवाली सदर क्षेत्र के आजादपुरा वार्ड नंबर 12 में शुक्रवार शाम करीब 6:30 बजे बिजली ट्रांसफार्मर में आग लग गई। ट्रांसफार्मर पूर्व पार्षद लवली शर्मा के मकान के पास प्रफुल्ल जैन के घर के निकट रखा था। आग की लपटें करीब 50 फीट तक ऊंची उठने लगीं, जिससे पूरे मोहल्ले में हड़कंप मच गया। धुआं उठने के बाद तेज आवाज के साथ लगी आग। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, पहले ट्रांसफार्मर से धुआं उठता दिखाई दिया। इसके बाद तेज आवाज के साथ उसमें आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटें करीब 50 फीट की ऊंचाई तक पहुंच गईं। आग देखकर आसपास के लोग डरकर दूर चले गए। करीब 15 मिनट तक ट्रांसफार्मर में आग लगी रही। इससे 250 एमवीए का ट्रांसफार्मर जल गया और इलाके की बिजली सप्लाई ठप होगया और इलाके की बिजली सप्लाई ठप हो गई। आग के कारण आसमान में काला धुआं छा गया। एक बिजली कर्मी ने झंडियों की मदद से आग बुझाई।बिजली सप्लाई बंद, कई घंटे लग सकते हैं बहाल होने में पूर्व पार्षद लवली शर्मा ने बताया कि उन्होंने तुरंत बिजली विभाग के अधिकारियों को ट्रांसफार्मर में आग लगने की सूचना दी। इसके बाद बिजली सप्लाई बंद कर दी गई। उन्होंने बताया कि बिजली सप्लाई बहाल होने में अभी कई घंटे लग सकते हैं। इसके चलते मोहल्ले में अंधेरा छा गया है।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • *संकल्प से सेवा अभियान अंतर्गत स्वच्छता की थीम पर हुआ नाटक का मंचन* *संकल्प से सेवा अभियान अंतर्गत स्वच्छता की थीम पर हुआ नाटक का मंचन* *टीकमगढ़ सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत प्रथम दिन कुंडेश्वर परिसर में स्वच्छता की थीम पर नाटक का मंचन किया गया। जिस प्रकार माननीय प्रधानमंत्री जी ने हर घर शौचालय निर्माण और स्वयं स्वच्छता रखने हेतु नागरिकों को प्रोत्साहित किया है, इसी थीम को लेकर आमजन को अपने घर परिवार एवं आस-पास के क्षेत्र को स्वच्छ रखने के अपने कर्तव्यों के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से इस नाटक का मंचन किया गया। इस अवसर पर सेवा संकल्प अभियान हेतु जिले के प्रभारी सचिव मध्यप्रदेश शासन श्रम विभाग तथा तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग रघुराज एम राजेंद्रन, कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत विशाल धाकड़ सहित संबंधित अधिकारी/कर्मचारी एवं स्थानीयजन उपस्थित रहे।
    1
    *संकल्प से सेवा अभियान अंतर्गत स्वच्छता की थीम पर हुआ नाटक का मंचन*

*संकल्प से सेवा अभियान अंतर्गत स्वच्छता की थीम पर हुआ नाटक का मंचन*
*टीकमगढ़ सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत प्रथम दिन कुंडेश्वर परिसर में स्वच्छता की थीम पर नाटक का मंचन किया गया। जिस प्रकार माननीय प्रधानमंत्री जी ने हर घर शौचालय निर्माण और स्वयं स्वच्छता रखने हेतु नागरिकों को प्रोत्साहित किया है, इसी थीम को लेकर आमजन को अपने घर परिवार एवं आस-पास के क्षेत्र को स्वच्छ रखने के अपने कर्तव्यों के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से इस नाटक का मंचन किया गया।
इस अवसर पर सेवा संकल्प अभियान हेतु जिले के प्रभारी सचिव मध्यप्रदेश शासन श्रम विभाग तथा तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग  रघुराज एम राजेंद्रन, कलेक्टर  विवेक श्रोत्रिय, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत  विशाल धाकड़ सहित संबंधित अधिकारी/कर्मचारी एवं स्थानीयजन उपस्थित रहे।
    user_Jamil khan
    Jamil khan
    Photographer टीकमगढ़, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    34 min ago
  • टीकमगढ़ जनपद पंचायत की सामान्य सभा की बैठक शुक्रवार जनपद पंचायत कार्यालय में आयोजित की बैठक की अध्यक्षता श्रीमती कल्याणी गिरी गोस्वामी ने की। टीकमगढ़। जनपद पंचायत टीकमगढ़ की सामान्य सभा की बैठक शुक्रवार को जनपद पंचायत कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कल्याणी गिरी गोस्वामी ने की। बैठक में जनपद क्षेत्र में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा की गई तथा प्रस्तावित नए निर्माण कार्यों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के दौरान पंचायत क्षेत्र में संचालित विकास एवं निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी ली गई। साथ ही लंबित कार्यों को निर्धारित समय सीमा में पूर्ण कराने तथा ग्रामीण क्षेत्रों में आवश्यकतानुसार नए विकास कार्यों को प्राथमिकता देने पर विचार-विमर्श किया गया। जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कल्याणी गिरी गोस्वामी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए स्वीकृत कार्यों की गुणवत्ता और समयबद्धता पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए। बैठक में जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर भी चर्चा करते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। सामान्य सभा की बैठक में जनपद पंचायत के अधिकारी-कर्मचारी एवं संबंधित जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
    2
    टीकमगढ़ जनपद पंचायत की सामान्य सभा की बैठक शुक्रवार जनपद पंचायत कार्यालय में आयोजित की बैठक की  अध्यक्षता श्रीमती कल्याणी गिरी गोस्वामी ने की।
टीकमगढ़। जनपद पंचायत टीकमगढ़ की सामान्य सभा की बैठक शुक्रवार को जनपद पंचायत कार्यालय में आयोजित की गई। 
बैठक की अध्यक्षता जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कल्याणी गिरी गोस्वामी ने की। बैठक में जनपद क्षेत्र में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा की गई तथा प्रस्तावित नए निर्माण कार्यों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक के दौरान पंचायत क्षेत्र में संचालित विकास एवं निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी ली गई। साथ ही लंबित कार्यों को निर्धारित समय सीमा में पूर्ण कराने तथा ग्रामीण क्षेत्रों में आवश्यकतानुसार नए विकास कार्यों को प्राथमिकता देने पर विचार-विमर्श किया गया।
जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कल्याणी गिरी गोस्वामी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए स्वीकृत कार्यों की गुणवत्ता और समयबद्धता पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए। बैठक में जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर भी चर्चा करते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
सामान्य सभा की बैठक में जनपद पंचायत के अधिकारी-कर्मचारी एवं संबंधित जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
    user_ब्यूरो पत्रकार सुरेश चौधरी TKg
    ब्यूरो पत्रकार सुरेश चौधरी TKg
    Farmer बलदेवगढ़, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • रोजगार सहायक ब्रिज बहादुर द्वारा भ्रष्टाचार खुलेआम कर रहा है ### ग्राम पंचायत कन्नपुर में रोजगार सहायक पर गंभीर आरोप, रिकॉर्डिंग के बावजूद जांच नहीं होने का दावा माननीय मुख्यमंत्री जी एवं संबंधित अधिकारियों से निष्पक्ष जांच की मांग। ग्राम पंचायत कन्नपुर में पदस्थ वर्तमान रोजगार सहायक ब्रज बहादुर कुशवाहा पर ग्रामीणों द्वारा खुलेआम भ्रष्टाचार एवं पैसों की मांग करने के गंभीर आरोप लगाए जा रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि इस संबंध में ऑडियो-वीडियो रिकॉर्डिंग सहित जनप्रतिनिधियों एवं जिला स्तर के अधिकारियों के समक्ष शिकायतें प्रस्तुत की गईं, लेकिन अब तक किसी प्रकार की निष्पक्ष जांच नहीं की गई। ग्रामीणों के अनुसार, राजनीतिक संरक्षण के चलते मामले को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही, जनप्रतिनिधियों को पैसे दिए जाने के आरोप भी सामने रखे गए हैं। इन आरोपों की स्वतंत्र एवं निष्पक्ष जांच होना आवश्यक है, ताकि सच्चाई सामने आ सके और दोषी पाए जाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई हो। हमारी मांग है कि: * रोजगार सहायक ब्रज बहादुर के विरुद्ध प्राप्त शिकायतों और ऑडियो-वीडियो रिकॉर्डिंग की जांच कराई जाए। * जांच ग्राम पंचायत एवं ब्लॉक स्तर से बाहर किसी स्वतंत्र अधिकारी या वरिष्ठ जांच दल से कराई जाए। * राजनीतिक दबाव अथवा किसी भी प्रकार के प्रभाव के बिना ग्रामीणों को न्याय दिया जाए। * दोष सिद्ध होने पर संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाए। ग्रामीणों की आवाज को दबाया नहीं जाना चाहिए। जांच होनी चाहिए, सच्चाई सामने आनी चाहिए और दोषियों पर कार्रवाई होनी चाहिए। नोट: पैसे देने या राजनीतिक संरक्षण से संबंधित आरोपों की पुष्टि स्वतंत्र जांच के बाद ही मानी जानी चाहिए।
    2
    रोजगार सहायक ब्रिज बहादुर द्वारा भ्रष्टाचार खुलेआम कर रहा है
### ग्राम पंचायत कन्नपुर में रोजगार सहायक पर गंभीर आरोप, रिकॉर्डिंग के बावजूद जांच नहीं होने का दावा
माननीय मुख्यमंत्री जी एवं संबंधित अधिकारियों से निष्पक्ष जांच की मांग।
ग्राम पंचायत कन्नपुर में पदस्थ वर्तमान रोजगार सहायक ब्रज बहादुर कुशवाहा पर ग्रामीणों द्वारा खुलेआम भ्रष्टाचार एवं पैसों की मांग करने के गंभीर आरोप लगाए जा रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि इस संबंध में ऑडियो-वीडियो रिकॉर्डिंग सहित जनप्रतिनिधियों एवं जिला स्तर के अधिकारियों के समक्ष शिकायतें प्रस्तुत की गईं, लेकिन अब तक किसी प्रकार की निष्पक्ष जांच नहीं की गई।
ग्रामीणों के अनुसार, राजनीतिक संरक्षण के चलते मामले को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही, जनप्रतिनिधियों को पैसे दिए जाने के आरोप भी सामने रखे गए हैं। इन आरोपों की स्वतंत्र एवं निष्पक्ष जांच होना आवश्यक है, ताकि सच्चाई सामने आ सके और दोषी पाए जाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई हो।
हमारी मांग है कि:
* रोजगार सहायक ब्रज बहादुर के विरुद्ध प्राप्त शिकायतों और ऑडियो-वीडियो रिकॉर्डिंग की जांच कराई जाए।
* जांच ग्राम पंचायत एवं ब्लॉक स्तर से बाहर किसी स्वतंत्र अधिकारी या वरिष्ठ जांच दल से कराई जाए।
* राजनीतिक दबाव अथवा किसी भी प्रकार के प्रभाव के बिना ग्रामीणों को न्याय दिया जाए।
* दोष सिद्ध होने पर संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाए।
ग्रामीणों की आवाज को दबाया नहीं जाना चाहिए। जांच होनी चाहिए, सच्चाई सामने आनी चाहिए और दोषियों पर कार्रवाई होनी चाहिए।
नोट: पैसे देने या राजनीतिक संरक्षण से संबंधित आरोपों की पुष्टि स्वतंत्र जांच के बाद ही मानी जानी चाहिए।
    user_Ramkishor kumhar
    Ramkishor kumhar
    बलदेवगढ़, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    14 hrs ago
  • ब्रेकिंग न्यूज़ मध्य प्रदेश एक्सप्रेस न्यूज़ लाइव टीकमगढ़ टीकमगढ़ जिले की मबई गांव में कुछ सामाजिक तत्वो के द्वारा गणेश की प्रतिमा को छतरी के पहुंचा शासन प्रशासन मौके पर पहुंचकर तत्काल तीन लोगों पर एफआईआर दर्ज
    1
    ब्रेकिंग न्यूज़ मध्य प्रदेश एक्सप्रेस न्यूज़ लाइव टीकमगढ़
टीकमगढ़ जिले की मबई गांव में कुछ  सामाजिक तत्वो के द्वारा गणेश की प्रतिमा को छतरी के पहुंचा शासन प्रशासन मौके पर पहुंचकर तत्काल तीन लोगों पर एफआईआर दर्ज
    user_मध्य प्रदेश एक्सप्रेस न्यूज़
    मध्य प्रदेश एक्सप्रेस न्यूज़
    TV News Anchor टीकमगढ़, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    15 hrs ago
  • *प्रेस विज्ञप्ति। हरिशंकर खटीक एवं सरोज राजपूत ने लिधौरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का भव्य लोकार्पण व उद्घाटन किया, 30 बिस्तरीय हुआ अस्पताल।* हरिशंकर खटीक एवं सरोज राजपूत ने लिधौरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का भव्य लोकार्पण व उद्घाटन किया, 30 बिस्तरीय हुआ अस्पताल।* टीकमगढ़। आज विधायक हरिशंकर खटीक एवं जिलाध्यक्ष सरोज राजपूत ने लिधौरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का श्री हनुमान पट्ठा पर भव्य लोकार्पण व उद्घाटन किया एंव इस दौरान विधिवत पूजन किया गया। अस्पताल प्रांगण में ही पौधारोपण किया गया। मंच पर जतारा विधायक व पूर्व मंत्री हरिशंकर खटीक, भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती सरोज राजपूत,जनपद उपाध्यक्ष बृजेश रावत, भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रीति बीडी शर्मा, जिला मंत्री मीरा खरे व भजनलाल कुशवाहा, नगर परिषद अध्यक्ष विजेता चढार, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी स्वप्निल तिवारी, भाजपा कोषाध्यक्ष विवेक अग्रवाल, देवीदयाल खर्द,पवन भट्ट, मंडल अध्यक्ष राजेश गौतम, रोहित चौरसिया, महेंद्र कुशवाहा, मनोज सिंह व रघुवीर राजपूत, रविंद्र चतुर्वेदी, वीरेंद्र परमार,अमन खर्द, तहसीलदार अनिल गुप्ता, डॉ संजय अहिरवार, ज्योति पाठक सहित बड़ी संख्या में नगरवासी, डॉक्टर व स्टाफ, पार्षद एवं अधिकारी कर्मचारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। हरिशंकर खटीक ने सभी वरिष्ठ लोगों का स्वागत किया।जतारा विधायक हरिशंकर खटीक ने कहा कि लिधौरा एवं आसपास के क्षेत्र में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लिधौरा के अस्पताल का लोकार्पण व उद्घाटन हुआ है, जो मध्य प्रदेश शासन द्वारा स्वीकृत 4 करोड़ 45 लाख से निर्मित है। लिधौरा अस्पताल अब 6 बिस्तर से 30 बिस्तरीय अस्पताल हो गया है। अस्पताल होने से हमारे नागरिकों को अब दूर जाने की जरूरत नहीं है यही सर्व सुविधायुक्त और नई तकनीक मशीनों द्वारा अब यहां इलाज संभव हो पाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है जिसमें सभी जनप्रतिनिधि व आमजनमानस, नगरवासी शामिल हुए हैं। शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ आज ग्रामीण लोगों तक पहुंच रहा है और विकास की मुख्य धारा में जोड़कर गरीब वंचित वर्ग उत्थान की ओर अग्रसर है। भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती सरोज राजपूत ने कहा कि भाजपा शासन की योजनाओं का लाभ सीधे तौर पर आम लोगों को पहुंच रहा है, अस्पताल के माध्यम से क्षेत्र के लोगों को अब दूर नहीं जाना पड़ेगा यहीं अच्छा इलाज उपलब्ध हो सकेगा, नई नई मशीनों के द्वारा प्रशिक्षित एमबीबीएस डॉक्टरों द्वारा अब इलाज संभव हो सकेगा।
    1
    *प्रेस विज्ञप्ति। हरिशंकर खटीक एवं सरोज राजपूत ने लिधौरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का भव्य लोकार्पण व उद्घाटन किया, 30 बिस्तरीय हुआ अस्पताल।*
हरिशंकर खटीक एवं सरोज राजपूत ने लिधौरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का भव्य लोकार्पण व उद्घाटन किया, 30 बिस्तरीय हुआ अस्पताल।* 
टीकमगढ़। आज विधायक हरिशंकर खटीक एवं जिलाध्यक्ष सरोज राजपूत ने लिधौरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का श्री हनुमान पट्ठा पर भव्य लोकार्पण व उद्घाटन किया एंव इस दौरान विधिवत पूजन किया गया। अस्पताल प्रांगण में ही पौधारोपण किया गया। मंच पर जतारा विधायक व पूर्व मंत्री हरिशंकर खटीक, भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती सरोज राजपूत,जनपद उपाध्यक्ष बृजेश रावत, भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रीति बीडी शर्मा, जिला मंत्री मीरा खरे व भजनलाल कुशवाहा, नगर परिषद अध्यक्ष विजेता चढार, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी स्वप्निल तिवारी, भाजपा कोषाध्यक्ष विवेक अग्रवाल, देवीदयाल खर्द,पवन भट्ट, मंडल अध्यक्ष राजेश गौतम, रोहित चौरसिया, महेंद्र कुशवाहा, मनोज सिंह व रघुवीर राजपूत, रविंद्र चतुर्वेदी, वीरेंद्र परमार,अमन खर्द, तहसीलदार अनिल गुप्ता, डॉ संजय अहिरवार, ज्योति पाठक सहित बड़ी संख्या में नगरवासी, डॉक्टर व स्टाफ, पार्षद एवं  अधिकारी कर्मचारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। हरिशंकर खटीक ने सभी वरिष्ठ लोगों का स्वागत किया।जतारा विधायक हरिशंकर खटीक ने कहा कि लिधौरा एवं आसपास के क्षेत्र में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लिधौरा के अस्पताल का लोकार्पण व उद्घाटन हुआ है, जो मध्य प्रदेश शासन द्वारा स्वीकृत 4 करोड़ 45 लाख से निर्मित है। लिधौरा अस्पताल अब 6 बिस्तर से 30 बिस्तरीय अस्पताल हो गया है। अस्पताल होने से हमारे नागरिकों को अब दूर जाने की जरूरत नहीं है यही सर्व सुविधायुक्त और नई तकनीक मशीनों द्वारा अब यहां इलाज संभव हो पाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है जिसमें सभी जनप्रतिनिधि व आमजनमानस, नगरवासी शामिल हुए हैं। शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ आज ग्रामीण लोगों तक पहुंच रहा है और विकास की मुख्य धारा में जोड़कर गरीब वंचित वर्ग उत्थान की ओर अग्रसर है। भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती सरोज राजपूत ने कहा कि भाजपा शासन की योजनाओं का लाभ सीधे तौर पर आम लोगों को पहुंच रहा है, अस्पताल के माध्यम से क्षेत्र के लोगों को अब दूर नहीं जाना पड़ेगा यहीं अच्छा इलाज उपलब्ध हो सकेगा, नई नई मशीनों के द्वारा प्रशिक्षित एमबीबीएस डॉक्टरों द्वारा अब इलाज संभव हो सकेगा।
    user_Baseem Khan Patrakaar
    Baseem Khan Patrakaar
    Mechanic टीकमगढ़, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    22 hrs ago
  • बकस्वाहा वनक्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे वनभूमि पर चला जेसीबी, स्थायी-अस्थायी अतिक्रमण जमींदोज बकस्वाहा वनक्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे वनभूमि पर चला जेसीबी, स्थायी-अस्थायी अतिक्रमण जमींदोज बक्सवाहा वनभूमि पर अवैध कब्जों के खिलाफ वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग सागर-कानपुर से लगे वन क्षेत्र में किए गए स्थायी और अस्थायी अतिक्रमण को जेसीबी की मदद से ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई मुख्य वनसंरक्षक छतरपुर नरेश यादव और वनमंडल अधिकारी ऋषि मिश्रा के निर्देशन में की गई। उड़नदस्ता टीम ने सर्किल निवार की वीट चौरई स्थित कक्ष क्रमांक 206 का निरीक्षण किया। यहां वनभूमि पर पक्के निर्माण और अन्य अतिक्रमण पाए जाने पर विभागीय टीम ने जेसीबी से उन्हें हटाया। अचानक हुई कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया। वन विभाग ने बताया कि वनभूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने और जंगल की सुरक्षा के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा। कार्रवाई उपमंडल अधिकारी बक्सवाहा विनीता जाटव और वन परिक्षेत्र अधिकारी राजेंद्र पस्तोर के मार्गदर्शन में हुई। उड़नदस्ता दल में विजय सिंह गौड़, विनोद तिवारी, उमाशंकर पटेरिया, मुकेश चतुर्वेदी सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
    1
    बकस्वाहा वनक्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे वनभूमि पर चला जेसीबी, स्थायी-अस्थायी अतिक्रमण जमींदोज
बकस्वाहा वनक्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे वनभूमि पर चला जेसीबी, स्थायी-अस्थायी अतिक्रमण जमींदोज
बक्सवाहा वनभूमि पर अवैध कब्जों के खिलाफ वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग सागर-कानपुर से लगे वन क्षेत्र में किए गए स्थायी और अस्थायी अतिक्रमण को जेसीबी की मदद से ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई मुख्य वनसंरक्षक छतरपुर नरेश यादव और वनमंडल अधिकारी ऋषि मिश्रा के निर्देशन में की गई।
उड़नदस्ता टीम ने सर्किल निवार की वीट चौरई स्थित कक्ष क्रमांक 206 का निरीक्षण किया। यहां वनभूमि पर पक्के निर्माण और अन्य अतिक्रमण पाए जाने पर विभागीय टीम ने जेसीबी से उन्हें हटाया।
अचानक हुई कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया। वन विभाग ने बताया कि वनभूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने और जंगल की सुरक्षा के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।
कार्रवाई उपमंडल अधिकारी बक्सवाहा विनीता जाटव और वन परिक्षेत्र अधिकारी राजेंद्र पस्तोर के मार्गदर्शन में हुई। उड़नदस्ता दल में विजय सिंह गौड़, विनोद तिवारी, उमाशंकर पटेरिया, मुकेश चतुर्वेदी सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
    user_Raju Dubey
    Raju Dubey
    बक्सवाहा, छतरपुर, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
  • जन्म विश्वास सेवर में 182 आवेदनों पर हुई सुनवाई 40 राजस्व प्रकरणों का निराकरण 16 आप आवेदकों को मौके पर उपलब्ध कराए गए आवश्यक दस्तावेज़ *जनविश्वास शिविर में 182 आवेदनों पर हुई सुनवाई, 40 राजस्व प्रकरणों का निराकरण,16 आवेदकों को मौके पर उपलब्ध कराए गए आवश्यक निराकृत दस्तावेज* *कलेक्टर ने आमजन से किया सीधा संवाद* *हरितला मंदिर परिसर में चबूतरा निर्माण को लेकर स्थानीय नागरिकों की सहमति से बनी सहमति* *टीकमगढ़, 18 सितंबर 2026* मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत आज पलेरा ब्लॉक में विधायक श्री हरिशंकर खटीक एवं कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय की अध्यक्षता में जनविश्वास शिविर आयोजित किया गया। शिविर में आमजन की समस्याओं एवं शिकायतों से संबंधित 182 आवेदनों पर सुनवाई की गई। इनमें राजस्व अभिलेख सुधार से संबंधित 40 प्रकरणों का निराकरण किया गया तथा 16 आवेदकों को आवश्यक दस्तावेज मौके पर ही उपलब्ध कराए गए। इसके साथ ही विभिन्न विभागों से संबंधित आवेदनों का भी नियमानुसार त्वरित निराकरण किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में नागरिकों ने पहुंचकर अभिलेख सुधार, भूमि संबंधी विवाद, बीपीएल प्रकरण, संबल कार्ड, सड़क निर्माण एवं मरम्मत, प्रधानमंत्री आवास सहित विभिन्न विषयों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए। कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय ने आमजन से सीधे संवाद करते हुए उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को प्रत्येक आवेदन का नियमानुसार परीक्षण कर प्राथमिकता के साथ निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। *राशन संबंधी प्रकरणों में भी मिली तत्काल राहत* खाद्य विभाग से संबंधित नाम जोड़ने के एक प्रकरण का मौके पर ही निराकरण किया गया। हितग्राही का नाम जोड़ने के साथ ही पीओएस मशीन के माध्यम से ई-केवाईसी की प्रक्रिया पूरी कराई गई। इस प्रकार जनविश्वास शिविर में नागरिकों को शासकीय सेवाओं एवं योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में तत्काल सुविधा मिली। *पीएम आवास के 15 प्रकरणों का मौके पर निराकरण* शिविर में प्रधानमंत्री आवास योजना से संबंधित 15 आवेदनों का भी मौके पर निराकरण किया गया। अधिकारियों ने पात्रता एवं प्रकरणों की स्थिति का परीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की। *हरितला मंदिर परिसर में चबूतरा निर्माण को लेकर बनी सहमति* नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड क्रमांक-02 स्थित हरितला मंदिर परिसर में चबूतरा निर्माण को लेकर प्राप्त आवेदन के निराकरण के लिए मौके पर स्थल निरीक्षण किया गया। तहसीलदार की मौजूदगी में स्थानीय नागरिकों एवं जनप्रतिनिधियों से चर्चा कर निर्माण कार्य के संबंध में सहमति बनाई गई। इस पहल से स्थानीय नागरिकों की मांग के निराकरण की दिशा में सकारात्मक कार्रवाई सुनिश्चित हुई। *कृषि संबंधी शिकायत का भी तत्काल निराकरण* आवेदक श्री अजरसिंह द्वारा फॉर्मर आईडी में गन्ने की फसल दर्ज होने संबंधी शिकायत प्रस्तुत की गई थी। कृषि विभाग द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए फसल विवरण में आवश्यक संशोधन कर गन्ने के स्थान पर गेहूं की फसल दर्ज की गई। *स्व-सहायता समूह की महिलाओं की समस्या के निराकरण के निर्देश* शिविर में स्व-सहायता समूह की महिलाओं द्वारा मानदेय नहीं मिलने संबंधी आवेदन भी प्रस्तुत किया गया। कलेक्टर श्री श्रोत्रिय ने प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए शासन स्तर पर समन्वय कर समस्या के निराकरण का आश्वासन दिया। *उद्यमियों से संवाद कर जानी स्थानीय आवश्यकताएं* इस अवसर पर कलेक्टर श्री श्रोत्रिय ने स्थानीय उद्यमियों श्री जगदीश प्रसाद अहिरवार, श्री विकास राज, श्री मुकुंदी अहिरवार, श्री नंदराम राजपूत, श्री गोविंद अहिरवार, श्री राजेश पाल, श्री राजेंद्र कुमार विश्वकर्मा, श्री रामकुमार पाल, श्री भल्लू अहिरवार, श्रीमती सरोज प्रजापति, श्री रहमत अली, श्रीमती पूजा खटीक, श्री दिनेश जोशी एवं श्री राजेंद्र राय से संवाद किया। उन्होंने उद्यमियों के कार्य, गतिविधियों एवं स्थानीय स्तर पर उद्यम संचालन से जुड़ी आवश्यकताओं की जानकारी ली तथा उनके अनुभव एवं सुझाव प्राप्त किए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को उद्यमियों की आवश्यकताओं के अनुरूप विभागीय सहयोग एवं समन्वय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। *जनविश्वास अभियान का उद्देश्य नागरिकों को सहज और पारदर्शी सेवाएं उपलब्ध कराना* कलेक्टर श्री श्रोत्रिय ने कहा कि जनविश्वास अभियान का उद्देश्य नागरिकों को शासकीय सेवाओं एवं योजनाओं का लाभ सहज, सुगम एवं पारदर्शी तरीके से उपलब्ध कराना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिविर में प्राप्त प्रत्येक आवेदन को गंभीरता से लेते हुए निर्धारित समय-सीमा में नियमानुसार निराकरण करें तथा पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं का लाभ दिलाना सुनिश्चित करें। जनविश्वास शिविर के माध्यम से प्रशासन द्वारा आमजन की समस्याओं की उनके क्षेत्र में ही सुनवाई कर त्वरित एवं समयबद्ध समाधान की दिशा में प्रभावी पहल की गई। इस अवसर पर एसडीएम जतारा श्री नीरज खरे, तहसीलदार पलेरा श्री पलक जैन, जनपद सीईओ पलेरा श्री अरविंद बोरकर , नगर परिषद सीएमओ सुश्री शिवी उपाध्याय सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
    1
    जन्म विश्वास सेवर में 182 आवेदनों पर हुई सुनवाई 40 राजस्व प्रकरणों का निराकरण 16 आप आवेदकों को मौके पर उपलब्ध कराए गए आवश्यक दस्तावेज़ 
*जनविश्वास शिविर में 182 आवेदनों पर हुई सुनवाई, 40 राजस्व प्रकरणों का निराकरण,16 आवेदकों को मौके पर उपलब्ध कराए गए आवश्यक निराकृत दस्तावेज*
*कलेक्टर ने आमजन से किया सीधा संवाद*
*हरितला मंदिर परिसर में चबूतरा निर्माण को लेकर स्थानीय नागरिकों की सहमति से बनी सहमति*
*टीकमगढ़, 18 सितंबर 2026*
मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत आज पलेरा ब्लॉक में विधायक श्री हरिशंकर खटीक एवं कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय की अध्यक्षता में जनविश्वास शिविर आयोजित किया गया। शिविर में आमजन की समस्याओं एवं शिकायतों से संबंधित 182 आवेदनों पर सुनवाई की गई। इनमें राजस्व अभिलेख सुधार से संबंधित 40 प्रकरणों का निराकरण किया गया तथा 16 आवेदकों को आवश्यक दस्तावेज मौके पर ही उपलब्ध कराए गए। इसके साथ ही विभिन्न विभागों से संबंधित आवेदनों का भी नियमानुसार त्वरित निराकरण किया गया।
शिविर में बड़ी संख्या में नागरिकों ने पहुंचकर अभिलेख सुधार, भूमि संबंधी विवाद, बीपीएल प्रकरण, संबल कार्ड, सड़क निर्माण एवं मरम्मत, प्रधानमंत्री आवास सहित विभिन्न विषयों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए। कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय ने आमजन से सीधे संवाद करते हुए उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को प्रत्येक आवेदन का नियमानुसार परीक्षण कर प्राथमिकता के साथ निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
*राशन संबंधी प्रकरणों में भी मिली तत्काल राहत*
खाद्य विभाग से संबंधित नाम जोड़ने के एक प्रकरण का मौके पर ही निराकरण किया गया। हितग्राही का नाम जोड़ने के साथ ही पीओएस मशीन के माध्यम से ई-केवाईसी की प्रक्रिया पूरी कराई गई। इस प्रकार जनविश्वास शिविर में नागरिकों को शासकीय सेवाओं एवं योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में तत्काल सुविधा मिली।
*पीएम आवास के 15 प्रकरणों का मौके पर निराकरण*
शिविर में प्रधानमंत्री आवास योजना से संबंधित 15 आवेदनों का भी मौके पर निराकरण किया गया। अधिकारियों ने पात्रता एवं प्रकरणों की स्थिति का परीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की।
*हरितला मंदिर परिसर में चबूतरा निर्माण को लेकर बनी सहमति*
नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड क्रमांक-02 स्थित हरितला मंदिर परिसर में चबूतरा निर्माण को लेकर प्राप्त आवेदन के निराकरण के लिए मौके पर स्थल निरीक्षण किया गया। तहसीलदार की मौजूदगी में स्थानीय नागरिकों एवं जनप्रतिनिधियों से चर्चा कर निर्माण कार्य के संबंध में सहमति बनाई गई। इस पहल से स्थानीय नागरिकों की मांग के निराकरण की दिशा में सकारात्मक कार्रवाई सुनिश्चित हुई।
*कृषि संबंधी शिकायत का भी तत्काल निराकरण*
आवेदक श्री अजरसिंह द्वारा फॉर्मर आईडी में गन्ने की फसल दर्ज होने संबंधी शिकायत प्रस्तुत की गई थी। कृषि विभाग द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए फसल विवरण में आवश्यक संशोधन कर गन्ने के स्थान पर गेहूं की फसल दर्ज की गई। 
*स्व-सहायता समूह की महिलाओं की समस्या के निराकरण के निर्देश*
शिविर में स्व-सहायता समूह की महिलाओं द्वारा मानदेय नहीं मिलने संबंधी आवेदन भी प्रस्तुत किया गया। कलेक्टर श्री श्रोत्रिय ने प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए शासन स्तर पर समन्वय कर समस्या के निराकरण का आश्वासन दिया।
*उद्यमियों से संवाद कर जानी स्थानीय आवश्यकताएं*
इस अवसर पर कलेक्टर श्री श्रोत्रिय ने स्थानीय उद्यमियों श्री जगदीश प्रसाद अहिरवार, श्री विकास राज, श्री मुकुंदी अहिरवार, श्री नंदराम राजपूत, श्री गोविंद अहिरवार, श्री राजेश पाल, श्री राजेंद्र कुमार विश्वकर्मा, श्री रामकुमार पाल, श्री भल्लू अहिरवार, श्रीमती सरोज प्रजापति, श्री रहमत अली, श्रीमती पूजा खटीक, श्री दिनेश जोशी एवं श्री राजेंद्र राय से संवाद किया। उन्होंने उद्यमियों के कार्य, गतिविधियों एवं स्थानीय स्तर पर उद्यम संचालन से जुड़ी आवश्यकताओं की जानकारी ली तथा उनके अनुभव एवं सुझाव प्राप्त किए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को उद्यमियों की आवश्यकताओं के अनुरूप विभागीय सहयोग एवं समन्वय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
*जनविश्वास अभियान का उद्देश्य नागरिकों को सहज और पारदर्शी सेवाएं उपलब्ध कराना*
कलेक्टर श्री श्रोत्रिय ने कहा कि जनविश्वास अभियान का उद्देश्य नागरिकों को शासकीय सेवाओं एवं योजनाओं का लाभ सहज, सुगम एवं पारदर्शी तरीके से उपलब्ध कराना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिविर में प्राप्त प्रत्येक आवेदन को गंभीरता से लेते हुए निर्धारित समय-सीमा में नियमानुसार निराकरण करें तथा पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं का लाभ दिलाना सुनिश्चित करें।
जनविश्वास शिविर के माध्यम से प्रशासन द्वारा आमजन की समस्याओं की उनके क्षेत्र में ही सुनवाई कर त्वरित एवं समयबद्ध समाधान की दिशा में प्रभावी पहल की गई। इस अवसर पर एसडीएम जतारा श्री नीरज खरे, तहसीलदार पलेरा श्री पलक जैन, जनपद सीईओ पलेरा श्री अरविंद बोरकर , नगर परिषद सीएमओ सुश्री शिवी उपाध्याय सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
    user_ब्यूरो पत्रकार सुरेश चौधरी TKg
    ब्यूरो पत्रकार सुरेश चौधरी TKg
    Farmer बलदेवगढ़, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • टीकमगढ़ जनपद पंचायत सामान्य सभा की बैठक जनपद कार्यालय में जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री मति कल्याणी गिरी गोस्वामी की अध्यक्षता में आहत की गई जिसमें विकास कार्यों की समीक्षा के नए निर्माण कार्यों पर चर्चा हुई टीकमगढ़ जनपद पंचायत सामान्य सभा की बैठक जनपद कार्यालय में जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री मति कल्याणी गिरी गोस्वामी की अध्यक्षता में आहत की गई जिसमें विकास कार्यों की समीक्षा के नए निर्माण कार्यों पर चर्चा हुई
    1
    टीकमगढ़ जनपद पंचायत सामान्य सभा की बैठक जनपद कार्यालय में जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री मति कल्याणी गिरी गोस्वामी  की अध्यक्षता में आहत की गई जिसमें विकास कार्यों की समीक्षा के नए निर्माण कार्यों पर चर्चा हुई
टीकमगढ़ जनपद पंचायत सामान्य सभा की बैठक जनपद कार्यालय में जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री मति कल्याणी गिरी गोस्वामी  की अध्यक्षता में आहत की गई जिसमें विकास कार्यों की समीक्षा के नए निर्माण कार्यों पर चर्चा हुई
    user_Jamil khan
    Jamil khan
    Photographer टीकमगढ़, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • ब्रेकिंग न्यूज़ मध्य प्रदेश एक्सप्रेस न्यूज़ लाइव टीकमगढ़ बुंदेलखंड की धरती पर माननीय दामोदर यादव जी 19 सितंबर को पहुंचेंगे सागर सैकड़ो गाड़ियों के साथ बहुजन विचारधारा साथ
    1
    ब्रेकिंग न्यूज़ मध्य प्रदेश एक्सप्रेस न्यूज़ लाइव टीकमगढ़ 
बुंदेलखंड की धरती पर माननीय दामोदर यादव जी 19 सितंबर को पहुंचेंगे सागर सैकड़ो गाड़ियों के साथ बहुजन विचारधारा साथ
    user_मध्य प्रदेश एक्सप्रेस न्यूज़
    मध्य प्रदेश एक्सप्रेस न्यूज़
    TV News Anchor टीकमगढ़, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    15 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.