बकस्वाहा वनक्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे वनभूमि पर चला जेसीबी, स्थायी-अस्थायी अतिक्रमण जमींदोज बकस्वाहा वनक्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे वनभूमि पर चला जेसीबी, स्थायी-अस्थायी अतिक्रमण जमींदोज बक्सवाहा वनभूमि पर अवैध कब्जों के खिलाफ वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग सागर-कानपुर से लगे वन क्षेत्र में किए गए स्थायी और अस्थायी अतिक्रमण को जेसीबी की मदद से ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई मुख्य वनसंरक्षक छतरपुर नरेश यादव और वनमंडल अधिकारी ऋषि मिश्रा के निर्देशन में की गई। उड़नदस्ता टीम ने सर्किल निवार की वीट चौरई स्थित कक्ष क्रमांक 206 का निरीक्षण किया। यहां वनभूमि पर पक्के निर्माण और अन्य अतिक्रमण पाए जाने पर विभागीय टीम ने जेसीबी से उन्हें हटाया। अचानक हुई कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया। वन विभाग ने बताया कि वनभूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने और जंगल की सुरक्षा के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा। कार्रवाई उपमंडल अधिकारी बक्सवाहा विनीता जाटव और वन परिक्षेत्र अधिकारी राजेंद्र पस्तोर के मार्गदर्शन में हुई। उड़नदस्ता दल में विजय सिंह गौड़, विनोद तिवारी, उमाशंकर पटेरिया, मुकेश चतुर्वेदी सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
बकस्वाहा वनक्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे वनभूमि पर चला जेसीबी, स्थायी-अस्थायी अतिक्रमण जमींदोज बकस्वाहा वनक्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे वनभूमि पर चला जेसीबी, स्थायी-अस्थायी अतिक्रमण जमींदोज बक्सवाहा वनभूमि पर अवैध कब्जों के खिलाफ वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग सागर-कानपुर से लगे वन क्षेत्र में किए गए स्थायी और अस्थायी अतिक्रमण को जेसीबी की मदद से ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई मुख्य वनसंरक्षक छतरपुर नरेश यादव और वनमंडल अधिकारी ऋषि मिश्रा के निर्देशन में की गई। उड़नदस्ता टीम ने सर्किल निवार की वीट चौरई स्थित कक्ष क्रमांक 206 का निरीक्षण किया। यहां वनभूमि पर पक्के निर्माण और अन्य अतिक्रमण पाए जाने पर विभागीय टीम ने जेसीबी से उन्हें हटाया। अचानक हुई कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया। वन विभाग ने बताया कि वनभूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने और जंगल की सुरक्षा के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा। कार्रवाई उपमंडल अधिकारी बक्सवाहा विनीता जाटव और वन परिक्षेत्र अधिकारी राजेंद्र पस्तोर के मार्गदर्शन में हुई। उड़नदस्ता दल में विजय सिंह गौड़, विनोद तिवारी, उमाशंकर पटेरिया, मुकेश चतुर्वेदी सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
- हटा में कलेक्टर ने खुदाई कर जांचा सांदीपिनी विद्यालय का निर्माण, नायक फिल्म की तर्ज पर किया औचक निरीक्षण दमोह/हटा। कलेक्टर प्रताप नारायण सिंह यादव शुक्रवार को हटा क्षेत्र के भ्रमण पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सांदीपिनी विद्यालय भवन निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। निर्माण की गुणवत्ता को लेकर मिली शिकायतों और घटिया निर्माण की आशंका पर कलेक्टर ने मौके पर ही सख्ती दिखाई। उन्होंने दीवारों के प्लास्टर की खुदाई कराकर निर्माण सामग्री की स्थिति देखी। इसके साथ ही टाइल्स और प्लेटफार्म की भी खुदाई कर गुणवत्ता की जांच की गई। मौके पर निर्माण कार्य में कई खामियां सामने आने पर कलेक्टर ने नाराजगी जताई और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। कलेक्टर द्वारा स्वयं मौके पर निर्माण की परतें खुलवाकर जांच किए जाने से अधिकारियों और निर्माण एजेंसी में हड़कंप की स्थिति रही। उन्होंने गुणवत्ता के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं करने की बात कही।1
- दमोह शहर में कीर्ति स्तंभ से घंटाघर तक हजारों दीपों की अद्भुत और मनमोहक श्रृंखला।1
- हटा में आयोजित शिविर में विधायक एवं कलेक्टर ने विभागीय स्टॉल का किया अवलोकन, हटा में आयोजित शिविर में विधायक एवं कलेक्टर ने विभागीय स्टॉल का किया अवलोकन, मौके पर ही आवेदन का किया गया निराकरण मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत हटा में आयोजित शिविर के प्रारंभ में हटा विधायक माननीय उमा देवी खटीक एवं कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन किया। उन्होंने स्टॉल पर उपलब्ध जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी ली तथा हितग्राहियों से संवाद कर योजनाओं से मिल रहे लाभ के संबंध में जानकारी प्राप्त की। विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक हितग्राहियों को संबंधित योजनाओं की पात्रता, प्रक्रिया एवं लाभ के बारे में अवगत कराया। कलेक्टर ने मौके पर ही आवेदकों की समस्या निराकृत करने के दिए निर्देश शिविर में आमजन द्वारा प्रस्तुत आवेदनों को पूरी संवेदनशीलता से लेते हुए कलेक्टर श्री यादव ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि आवेदकों को शिविर में अपने सम्मुख बुलाकर उनकी समस्या एवं आवेदन को समझते हुए समुचित निराकरण सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का समाधान उनकी पहुंच के निकट करना है, इसलिए प्रत्येक आवेदन पर संवेदनशीलता एवं तत्परता से कार्रवाई की जाए और पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाया जाए।1
- मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने देशी कट्टा सहित आरोपी को दबोचाथाना हटा अंतर्गत ग्राम रसीलपुर ,रोड पर हाथ में कट्टा लेकर घूम रहा था आरोपी, आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई l दमोह/हटा l पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि(IPS), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुजीत भदौरिया के निर्देशन एवं हटा एसडीओपी केपी सिंह के मार्गदर्शन में पुलिस द्वारा क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने में लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में थाना प्रभारी सुधीर बेगी के नेतृत्व में हटा थाना पुलिस ने अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ग्राम रसीलपुर में एक युवक को देशी 12 बोर कट्टा सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से बरामद कट्टे की कीमत करीब 5 हजार रुपए बताई गई है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। दिनांक 17 सितंबर 2026 को पुलिस टीम शासकीय वाहन से क्षेत्र में भ्रमण पर थे। इसी दौरान चंडीजी मंदिर के पास मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम रसीलपुर में लालू अहिरवार के घर के सामने मेन रोड पर एक व्यक्ति हाथ में देशी कट्टा लेकर गाली-गलौज करते हुए घूम रहा है, जिसे समय रहते नहीं पकड़ा गया तो वह किसी गंभीर घटना को अंजाम दे सकता है। पुलिस टीम तत्काल मुखबिर द्वारा बताए स्थान पर पहुंची। वहां मेन रोड पर एक व्यक्ति हाथ में लोहे का देशी 12 बोर कट्टा लिए दिखाई दिया। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ा और कट्टे की जांच की। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम आलोक कुर्मी पिता नारायण कुर्मी उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम रसीलपुर थाना हटा बताया। पुलिस द्वारा आरोपी से कट्टा रखने का लाइसेंस मांगा गया, लेकिन उसके पास कोई वैध लाइसेंस नहीं होना पाया गया। इसके बाद आरोपी के कब्जे से देशी 12 बोर कट्टा, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 5,000 रुपए है, विधिवत जब्त किया गया। पुलिस ने आरोपी आलोक कुर्मी के विरुद्ध धारा 25/27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए प्रकरण दर्ज किया, आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर थाना लाया गया, जहां उसे हवालात में रखा गया। पुलिस द्वारा मामले में आगे विवेचना की जा रही है। उक्त कार्रवाई में प्रधान आरक्षक भगवान दास दाहिया, आरक्षक राम सींग आदि की टीम द्वारा मुखबिर सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को अवैध हथियार सहित पकड़ने में सफलता हासिल की गई।1
- ललितपुर के मोहल्ला आजादपुरा में ट्रांसफार्मर में लगी आग: 50 फीट ऊंची उठी लपटें, बिजली सप्लाई ठप। ललितपुर के मोहल्ला आजादपुरा में ट्रांसफार्मर में लगी आग: 50 फीट ऊंची उठी लपटें, बिजली सप्लाई ठप। ललितपुर कोतवाली सदर क्षेत्र के आजादपुरा वार्ड नंबर 12 में शुक्रवार शाम करीब 6:30 बजे बिजली ट्रांसफार्मर में आग लग गई। ट्रांसफार्मर पूर्व पार्षद लवली शर्मा के मकान के पास प्रफुल्ल जैन के घर के निकट रखा था। आग की लपटें करीब 50 फीट तक ऊंची उठने लगीं, जिससे पूरे मोहल्ले में हड़कंप मच गया। धुआं उठने के बाद तेज आवाज के साथ लगी आग। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, पहले ट्रांसफार्मर से धुआं उठता दिखाई दिया। इसके बाद तेज आवाज के साथ उसमें आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटें करीब 50 फीट की ऊंचाई तक पहुंच गईं। आग देखकर आसपास के लोग डरकर दूर चले गए। करीब 15 मिनट तक ट्रांसफार्मर में आग लगी रही। इससे 250 एमवीए का ट्रांसफार्मर जल गया और इलाके की बिजली सप्लाई ठप होगया और इलाके की बिजली सप्लाई ठप हो गई। आग के कारण आसमान में काला धुआं छा गया। एक बिजली कर्मी ने झंडियों की मदद से आग बुझाई।बिजली सप्लाई बंद, कई घंटे लग सकते हैं बहाल होने में पूर्व पार्षद लवली शर्मा ने बताया कि उन्होंने तुरंत बिजली विभाग के अधिकारियों को ट्रांसफार्मर में आग लगने की सूचना दी। इसके बाद बिजली सप्लाई बंद कर दी गई। उन्होंने बताया कि बिजली सप्लाई बहाल होने में अभी कई घंटे लग सकते हैं। इसके चलते मोहल्ले में अंधेरा छा गया है।1
- संकल्प से सेवा अभियान अंतर्गत स्वच्छता की थीम पर हुआ नाटक का मंचन *संकल्प से सेवा अभियान अंतर्गत स्वच्छता की थीम पर हुआ नाटक का मंचन* *टीकमगढ़, 18 सितंबर 2026/* सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत प्रथम दिन कुंडेश्वर परिसर में स्वच्छता की थीम पर नाटक का मंचन किया गया। जिस प्रकार माननीय प्रधानमंत्री जी ने हर घर शौचालय निर्माण और स्वयं स्वच्छता रखने हेतु नागरिकों को प्रोत्साहित किया है, इसी थीम को लेकर आमजन को अपने घर परिवार एवं आस-पास के क्षेत्र को स्वच्छ रखने के अपने कर्तव्यों के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से इस नाटक का मंचन किया गया। इस अवसर पर सेवा संकल्प अभियान हेतु जिले के प्रभारी सचिव मध्यप्रदेश शासन श्रम विभाग तथा तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग श्री रघुराज एम राजेंद्रन, कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री विशाल धाकड़ सहित संबंधित अधिकारी/कर्मचारी एवं स्थानीयजन उपस्थित रहे।1
- अधरोटा में कलेक्टर के निर्देशन पर विद्युत बिल वसूली और लाइन सुधारने पहुंचे कर्मचारियों से मारपीट, मौके पर पहुंचे विभिन्न विभाग के अधिकारी दमोह विकासखंड के ग्राम अधरोटा में आज शुक्रवार दोपहर 1 बजे विद्युत विभाग की टीम के साथ अभद्रता और मारपीट का मामला सामने आया है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार, विद्युत लाइन में सुधार, बकाया बिजली बिलों की वसूली और उपभोक्ताओं को बिजली के उचित उपयोग के प्रति जागरूक करने के लिए चार कर्मचारी गांव पहुंचे थे। इसी दौरान कुछ लोगों ने कर्मचारियों के साथ विवाद करते हुए अभद्रता और मारपीट की तथा शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाई। घटना की सूचना मिलते ही विभागीय अधिकारियों ने पुलिस को जानकारी दी। इसके बाद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सूचना मिलने पर कार्यपालन अभियंता दक्षिण संभाग मोतीलाल साहू मौके पर पहुंचे उन्होंने बताया कि विद्युत व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने और बकाया राशि की वसूली के लिए अभियान जारी रहेगा। विभाग ने उपभोक्ताओं से समय पर बिजली बिल जमा करने और विद्युत उपकरणों की खपत का ध्यान रखते हुए बिजली का विवेकपूर्ण उपयोग करने की अपील की है।1
- दमोह हटा सिविल अस्पताल में ड्यूटी डॉक्टर से मारपीट का आरोपी गिरफ्तार, हटा थाना पुलिस की कार्यवाही1
- हटा में सांदीपिनी विद्यालय भवन निर्माण की जांच की घटिया निर्माण पर नाराजगी जताई हटा में सांदीपिनी विद्यालय भवन निर्माण की जांच की घटिया निर्माण पर नाराजगी जताई दमोह-- कलेक्टर प्रताप नारायण सिंह यादव आज हटा क्षेत्र भृमण पर पहुंचे इस दौरान कलेक्टर ने सांदीपिनी विद्यालय भवन निर्माण का जायजा लिया यहां कलेक्टर नायक की भूमिका में नजर आए घटिया निर्माण कार्य की आशंका और शिकायतों के मद्देनजर कलेक्टर ने मौके पर ही दीवारों की प्लास्टर खुदाई टाइल्स और प्लेटफार्म की खुदाई कर जांच की जिसमे कई खामियां उजागर हुई!1