logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

हटा में आयोजित शिविर में विधायक एवं कलेक्टर ने विभागीय स्टॉल का किया अवलोकन, हटा में आयोजित शिविर में विधायक एवं कलेक्टर ने विभागीय स्टॉल का किया अवलोकन, मौके पर ही आवेदन का किया गया निराकरण मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत हटा में आयोजित शिविर के प्रारंभ में हटा विधायक माननीय उमा देवी खटीक एवं कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन किया। उन्होंने स्टॉल पर उपलब्ध जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी ली तथा हितग्राहियों से संवाद कर योजनाओं से मिल रहे लाभ के संबंध में जानकारी प्राप्त की। विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक हितग्राहियों को संबंधित योजनाओं की पात्रता, प्रक्रिया एवं लाभ के बारे में अवगत कराया। कलेक्टर ने मौके पर ही आवेदकों की समस्या निराकृत करने के दिए निर्देश शिविर में आमजन द्वारा प्रस्तुत आवेदनों को पूरी संवेदनशीलता से लेते हुए कलेक्टर श्री यादव ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि आवेदकों को शिविर में अपने सम्मुख बुलाकर उनकी समस्या एवं आवेदन को समझते हुए समुचित निराकरण सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का समाधान उनकी पहुंच के निकट करना है, इसलिए प्रत्येक आवेदन पर संवेदनशीलता एवं तत्परता से कार्रवाई की जाए और पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाया जाए।

3 hrs ago
user_Reeport 100
Reeport 100
Artist पटेरा, दमोह, मध्य प्रदेश•
3 hrs ago

हटा में आयोजित शिविर में विधायक एवं कलेक्टर ने विभागीय स्टॉल का किया अवलोकन, हटा में आयोजित शिविर में विधायक एवं कलेक्टर ने विभागीय स्टॉल का किया अवलोकन, मौके पर ही आवेदन का किया गया निराकरण मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत हटा में आयोजित शिविर के प्रारंभ में हटा विधायक माननीय उमा देवी खटीक एवं कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन किया। उन्होंने स्टॉल पर उपलब्ध जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी ली तथा हितग्राहियों से संवाद कर योजनाओं से मिल रहे लाभ के संबंध में जानकारी प्राप्त की। विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक हितग्राहियों को संबंधित योजनाओं की पात्रता, प्रक्रिया एवं लाभ के बारे में अवगत कराया। कलेक्टर ने मौके पर ही आवेदकों की समस्या निराकृत करने के दिए निर्देश शिविर में आमजन द्वारा प्रस्तुत आवेदनों को पूरी संवेदनशीलता से लेते हुए कलेक्टर श्री यादव ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि आवेदकों को शिविर में अपने सम्मुख बुलाकर उनकी समस्या एवं आवेदन को समझते हुए समुचित निराकरण सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का समाधान उनकी पहुंच के निकट करना है, इसलिए प्रत्येक आवेदन पर संवेदनशीलता एवं तत्परता से कार्रवाई की जाए और पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाया जाए।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • हटा में सांदीपिनी विद्यालय भवन निर्माण की जांच की घटिया निर्माण पर नाराजगी जताई हटा में सांदीपिनी विद्यालय भवन निर्माण की जांच की घटिया निर्माण पर नाराजगी जताई दमोह-- कलेक्टर प्रताप नारायण सिंह यादव आज हटा क्षेत्र भृमण पर पहुंचे इस दौरान कलेक्टर ने सांदीपिनी विद्यालय भवन निर्माण का जायजा लिया यहां कलेक्टर नायक की भूमिका में नजर आए घटिया निर्माण कार्य की आशंका और शिकायतों के मद्देनजर कलेक्टर ने मौके पर ही दीवारों की प्लास्टर खुदाई टाइल्स और प्लेटफार्म की खुदाई कर जांच की जिसमे कई खामियां उजागर हुई!
    1
    हटा में सांदीपिनी विद्यालय भवन निर्माण की जांच की

घटिया निर्माण पर नाराजगी जताई

हटा में सांदीपिनी विद्यालय भवन निर्माण की जांच की
घटिया निर्माण पर नाराजगी जताई
दमोह-- कलेक्टर प्रताप नारायण सिंह यादव आज हटा क्षेत्र भृमण पर पहुंचे इस दौरान कलेक्टर ने सांदीपिनी विद्यालय भवन निर्माण का जायजा लिया
यहां कलेक्टर नायक की भूमिका में नजर आए
घटिया निर्माण कार्य की आशंका और शिकायतों के मद्देनजर कलेक्टर ने मौके पर ही दीवारों की प्लास्टर खुदाई
टाइल्स और प्लेटफार्म की खुदाई कर जांच की जिसमे कई खामियां उजागर हुई!
    user_Reeport 100
    Reeport 100
    Artist पटेरा, दमोह, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • दमोह/हटा, में नशे के सौदागरों पर शिकंजा: SP आनंद कलादगी के निर्देशन में NDPS एक्ट में कार्रवाई, 3 किलो 980 ग्राम गांजा जब्त* दमोह/हटा, में नशे के सौदागरों पर शिकंजा: SP आनंद कलादगी के निर्देशन में NDPS एक्ट में कार्रवाई, 3 किलो 980 ग्राम गांजा जब्त* हटा थाना पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन: यात्री प्रतीक्षालय में छिप रहे तस्करों को दबोचा,
    1
    दमोह/हटा, में नशे के सौदागरों पर शिकंजा: SP आनंद कलादगी के निर्देशन में NDPS एक्ट में कार्रवाई, 3 किलो 980 ग्राम गांजा जब्त*
दमोह/हटा, में नशे के सौदागरों पर शिकंजा: SP आनंद कलादगी के निर्देशन में NDPS एक्ट में कार्रवाई, 3 किलो 980 ग्राम गांजा जब्त*
हटा थाना पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन: यात्री प्रतीक्षालय में छिप रहे तस्करों को दबोचा,
    user_पत्रकार,यशबेन्द्र  हजारी
    पत्रकार,यशबेन्द्र हजारी
    हटा, दमोह, मध्य प्रदेश•
    22 hrs ago
  • हटा में कलेक्टर ने खुदाई कर जांचा सांदीपिनी विद्यालय का निर्माण, नायक फिल्म की तर्ज पर किया औचक निरीक्षण दमोह/हटा। कलेक्टर प्रताप नारायण सिंह यादव शुक्रवार को हटा क्षेत्र के भ्रमण पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सांदीपिनी विद्यालय भवन निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। निर्माण की गुणवत्ता को लेकर मिली शिकायतों और घटिया निर्माण की आशंका पर कलेक्टर ने मौके पर ही सख्ती दिखाई। उन्होंने दीवारों के प्लास्टर की खुदाई कराकर निर्माण सामग्री की स्थिति देखी। इसके साथ ही टाइल्स और प्लेटफार्म की भी खुदाई कर गुणवत्ता की जांच की गई। मौके पर निर्माण कार्य में कई खामियां सामने आने पर कलेक्टर ने नाराजगी जताई और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। कलेक्टर द्वारा स्वयं मौके पर निर्माण की परतें खुलवाकर जांच किए जाने से अधिकारियों और निर्माण एजेंसी में हड़कंप की स्थिति रही। उन्होंने गुणवत्ता के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं करने की बात कही।
    1
    हटा में कलेक्टर ने खुदाई कर जांचा सांदीपिनी विद्यालय का निर्माण, नायक फिल्म की तर्ज पर किया औचक निरीक्षण 
दमोह/हटा। कलेक्टर प्रताप नारायण सिंह यादव शुक्रवार को हटा क्षेत्र के भ्रमण पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सांदीपिनी विद्यालय भवन निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। निर्माण की गुणवत्ता को लेकर मिली शिकायतों और घटिया निर्माण की आशंका पर कलेक्टर ने मौके पर ही सख्ती दिखाई। उन्होंने दीवारों के प्लास्टर की खुदाई कराकर निर्माण सामग्री की स्थिति देखी। इसके साथ ही टाइल्स और प्लेटफार्म की भी खुदाई कर गुणवत्ता की जांच की गई। मौके पर निर्माण कार्य में कई खामियां सामने आने पर कलेक्टर ने नाराजगी जताई और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। कलेक्टर द्वारा स्वयं मौके पर निर्माण की परतें खुलवाकर जांच किए जाने से अधिकारियों और निर्माण एजेंसी में हड़कंप की स्थिति रही। उन्होंने गुणवत्ता के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं करने की बात कही।
    user_Narendra Ahirwar
    Narendra Ahirwar
    संपर्क करें. 8839675073 दन्यांतिनगर, दमोह, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • नायक की भूमिका में नजर आए कलेक्टर हटा में सांदीपिनी विद्यालय भवन निर्माण की जांच की घटिया निर्माण पर नाराजगी जताई दमोह कलेक्टर प्रताप नारायण सिंह यादव आज हटा क्षेत्र भृमण पर पहुंचे इस दौरान कलेक्टर ने सांदीपिनी विद्यालय भवन निर्माण का जायजा लिया यहां कलेक्टर नायक की भूमिका में नजर आए घटिया निर्माण कार्य की आशंका और शिकायतों के मद्देनजर कलेक्टर ने मौके पर ही दीवारों की प्लास्टर खुदाई टाइल्स और प्लेटफार्म की खुदाई कर जांच की जिसमे कई खामियां उजागर हुई
    1
    नायक की भूमिका में नजर आए कलेक्टर
हटा में सांदीपिनी विद्यालय भवन निर्माण की जांच की

घटिया निर्माण पर नाराजगी जताई

दमोह कलेक्टर प्रताप नारायण सिंह यादव आज हटा क्षेत्र भृमण पर पहुंचे इस दौरान कलेक्टर ने सांदीपिनी विद्यालय भवन निर्माण का जायजा लिया
यहां कलेक्टर नायक की भूमिका में नजर आए
घटिया निर्माण कार्य की आशंका और शिकायतों के मद्देनजर कलेक्टर ने मौके पर ही दीवारों की प्लास्टर खुदाई

टाइल्स और प्लेटफार्म की खुदाई कर जांच की जिसमे कई खामियां उजागर हुई
    user_भगवत सिंह लोधी पत्रकार
    भगवत सिंह लोधी पत्रकार
    Photographer जबेरा, दमोह, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • वन परिक्षेत्र रीठी की बीट नैगवा के कक्ष के जंगल की जमीन पर खेती की तैयारी पर कार्रवाई! 15 दिनों से चल रही झाड़ियों की सफाई रोकी, पुलिस-SAF के साथ वन विभाग ने दी समझाइश रीठी। वन परिक्षेत्र रीठी की बीट नैगवा के कक्ष क्रमांक RF-131 में वन भूमि पर अतिक्रमण की तैयारी का मामला सामने आया। सूखा, हाथीभार, कछरगांव और केवलरहा के कुछ ग्रामीणों द्वारा करीब 15 दिनों से लेंटाना व अन्य झाड़ियों की सफाई कर खेती की तैयारी की जा रही थी। 17 सितंबर को वन विभाग, पुलिस और SAF की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर काम रुकवाया। वनमंडलाधिकारी गर्वित गंगवार के मार्गदर्शन में IFS कार्तिकेय भट्ट की मौजूदगी में ग्रामीणों को वन भूमि पर अतिक्रमण नहीं करने की समझाइश दी गई। वन विभाग के अनुसार, कुछ बाहरी लोगों द्वारा ग्रामीणों को गुमराह करने की जानकारी भी सामने आई। RFO महेश पटेल ने कहा कि दोबारा अतिक्रमण का प्रयास होने पर संबंधित लोगों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
    1
    वन परिक्षेत्र रीठी की बीट नैगवा के कक्ष के जंगल की जमीन पर खेती की तैयारी पर कार्रवाई!

15 दिनों से चल रही झाड़ियों की सफाई रोकी, पुलिस-SAF के साथ वन विभाग ने दी समझाइश
रीठी। वन परिक्षेत्र रीठी की बीट नैगवा के कक्ष क्रमांक RF-131 में वन भूमि पर अतिक्रमण की तैयारी का मामला सामने आया। सूखा, हाथीभार, कछरगांव और केवलरहा के कुछ ग्रामीणों द्वारा करीब 15 दिनों से लेंटाना व अन्य झाड़ियों की सफाई कर खेती की तैयारी की जा रही थी।
17 सितंबर को वन विभाग, पुलिस और SAF की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर काम रुकवाया। वनमंडलाधिकारी गर्वित गंगवार के मार्गदर्शन में IFS कार्तिकेय भट्ट की मौजूदगी में ग्रामीणों को वन भूमि पर अतिक्रमण नहीं करने की समझाइश दी गई।
वन विभाग के अनुसार, कुछ बाहरी लोगों द्वारा ग्रामीणों को गुमराह करने की जानकारी भी सामने आई। RFO महेश पटेल ने कहा कि दोबारा अतिक्रमण का प्रयास होने पर संबंधित लोगों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
    user_Koushal tiwari
    Koushal tiwari
    Carpenter रीठी, कटनी, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • बकस्वाहा वनक्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे वनभूमि पर चला जेसीबी, स्थायी-अस्थायी अतिक्रमण जमींदोज बकस्वाहा वनक्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे वनभूमि पर चला जेसीबी, स्थायी-अस्थायी अतिक्रमण जमींदोज बक्सवाहा वनभूमि पर अवैध कब्जों के खिलाफ वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग सागर-कानपुर से लगे वन क्षेत्र में किए गए स्थायी और अस्थायी अतिक्रमण को जेसीबी की मदद से ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई मुख्य वनसंरक्षक छतरपुर नरेश यादव और वनमंडल अधिकारी ऋषि मिश्रा के निर्देशन में की गई। उड़नदस्ता टीम ने सर्किल निवार की वीट चौरई स्थित कक्ष क्रमांक 206 का निरीक्षण किया। यहां वनभूमि पर पक्के निर्माण और अन्य अतिक्रमण पाए जाने पर विभागीय टीम ने जेसीबी से उन्हें हटाया। अचानक हुई कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया। वन विभाग ने बताया कि वनभूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने और जंगल की सुरक्षा के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा। कार्रवाई उपमंडल अधिकारी बक्सवाहा विनीता जाटव और वन परिक्षेत्र अधिकारी राजेंद्र पस्तोर के मार्गदर्शन में हुई। उड़नदस्ता दल में विजय सिंह गौड़, विनोद तिवारी, उमाशंकर पटेरिया, मुकेश चतुर्वेदी सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
    1
    बकस्वाहा वनक्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे वनभूमि पर चला जेसीबी, स्थायी-अस्थायी अतिक्रमण जमींदोज
बकस्वाहा वनक्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे वनभूमि पर चला जेसीबी, स्थायी-अस्थायी अतिक्रमण जमींदोज
बक्सवाहा वनभूमि पर अवैध कब्जों के खिलाफ वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग सागर-कानपुर से लगे वन क्षेत्र में किए गए स्थायी और अस्थायी अतिक्रमण को जेसीबी की मदद से ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई मुख्य वनसंरक्षक छतरपुर नरेश यादव और वनमंडल अधिकारी ऋषि मिश्रा के निर्देशन में की गई।
उड़नदस्ता टीम ने सर्किल निवार की वीट चौरई स्थित कक्ष क्रमांक 206 का निरीक्षण किया। यहां वनभूमि पर पक्के निर्माण और अन्य अतिक्रमण पाए जाने पर विभागीय टीम ने जेसीबी से उन्हें हटाया।
अचानक हुई कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया। वन विभाग ने बताया कि वनभूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने और जंगल की सुरक्षा के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।
कार्रवाई उपमंडल अधिकारी बक्सवाहा विनीता जाटव और वन परिक्षेत्र अधिकारी राजेंद्र पस्तोर के मार्गदर्शन में हुई। उड़नदस्ता दल में विजय सिंह गौड़, विनोद तिवारी, उमाशंकर पटेरिया, मुकेश चतुर्वेदी सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
    user_Raju Dubey
    Raju Dubey
    बक्सवाहा, छतरपुर, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • दमोह पटेरा में चोरी के बाद स्पेशल डॉग की मदद से जांच शुरू
    1
    दमोह पटेरा में चोरी के बाद स्पेशल डॉग की मदद से जांच शुरू
    user_सचिन सिंह राजपूत  प्रदेश समय
    सचिन सिंह राजपूत प्रदेश समय
    Court reporter पटेरा, दमोह, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • अधरोटा में कलेक्टर के निर्देशन पर विद्युत बिल वसूली और लाइन सुधारने पहुंचे कर्मचारियों से मारपीट, मौके पर पहुंचे विभिन्न विभाग के अधिकारी दमोह विकासखंड के ग्राम अधरोटा में आज शुक्रवार दोपहर 1 बजे विद्युत विभाग की टीम के साथ अभद्रता और मारपीट का मामला सामने आया है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार, विद्युत लाइन में सुधार, बकाया बिजली बिलों की वसूली और उपभोक्ताओं को बिजली के उचित उपयोग के प्रति जागरूक करने के लिए चार कर्मचारी गांव पहुंचे थे। इसी दौरान कुछ लोगों ने कर्मचारियों के साथ विवाद करते हुए अभद्रता और मारपीट की तथा शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाई। घटना की सूचना मिलते ही विभागीय अधिकारियों ने पुलिस को जानकारी दी। इसके बाद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सूचना मिलने पर कार्यपालन अभियंता दक्षिण संभाग मोतीलाल साहू मौके पर पहुंचे उन्होंने बताया कि विद्युत व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने और बकाया राशि की वसूली के लिए अभियान जारी रहेगा। विभाग ने उपभोक्ताओं से समय पर बिजली बिल जमा करने और विद्युत उपकरणों की खपत का ध्यान रखते हुए बिजली का विवेकपूर्ण उपयोग करने की अपील की है।
    1
    अधरोटा में कलेक्टर के निर्देशन पर विद्युत बिल वसूली और लाइन सुधारने पहुंचे कर्मचारियों से मारपीट, मौके पर पहुंचे विभिन्न विभाग के अधिकारी
दमोह विकासखंड के ग्राम अधरोटा में आज शुक्रवार दोपहर 1 बजे विद्युत विभाग की टीम के साथ अभद्रता और मारपीट का मामला सामने आया है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार, विद्युत लाइन में सुधार, बकाया बिजली बिलों की वसूली और उपभोक्ताओं को बिजली के उचित उपयोग के प्रति जागरूक करने के लिए चार कर्मचारी गांव पहुंचे थे। इसी दौरान कुछ लोगों ने कर्मचारियों के साथ विवाद करते हुए अभद्रता और मारपीट की तथा शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाई।
घटना की सूचना मिलते ही विभागीय अधिकारियों ने पुलिस को जानकारी दी। इसके बाद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सूचना मिलने पर कार्यपालन अभियंता दक्षिण संभाग मोतीलाल साहू मौके पर पहुंचे उन्होंने बताया कि विद्युत व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने और बकाया राशि की वसूली के लिए अभियान जारी रहेगा। 
विभाग ने उपभोक्ताओं से समय पर बिजली बिल जमा करने और विद्युत उपकरणों की खपत का ध्यान रखते हुए बिजली का विवेकपूर्ण उपयोग करने की अपील की है।
    user_Narendra Ahirwar
    Narendra Ahirwar
    संपर्क करें. 8839675073 दन्यांतिनगर, दमोह, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • पन्ना: बांध प्रभावित आदिवासियों के मुद्दों और भ्रष्टाचार को लेकर कांग्रेस ने खोला मोर्चा, मुआवजा राशि बढ़ाने की मांग पन्ना: बांध प्रभावित आदिवासियों के मुद्दों और भ्रष्टाचार को लेकर कांग्रेस ने खोला मोर्चा, मुआवजा राशि बढ़ाने की मांग ​पन्ना: पन्ना जिले में केन-बेतवा लिंक परियोजना, मझगवां डैम और रुंज बांध परियोजना से प्रभावित आदिवासी परिवारों के अधिकारों और क्षेत्र में व्याप्त कथित भ्रष्टाचार को लेकर कांग्रेस नेताओं ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर प्रशासन पर जमकर निशाना साधा। ​मुआवजा राशि बढ़ाने की मांग ​प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता ने कहा कि बांध परियोजनाओं से विस्थापित और प्रभावित आदिवासियों के साथ अन्याय और दुर्व्यवहार हो रहा है। उन्होंने मांग की कि प्रशासन द्वारा तय की गई ₹5.5 लाख की मुआवजा राशि को बढ़ाकर भू-अर्जन अधिनियम 2013 के तहत ₹12.5 लाख किया जाना चाहिए। ​पटवारी ट्रैप मामले में उच्च अधिकारियों की जांच की मांग ​हाल ही में कुड़न गांधरा के पटवारी (संतोष चिकवा) को लोकायुक्त द्वारा ₹80,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़े जाने के मामले पर बोलते हुए नेता ने जिला प्रशासन और कलेक्टर से सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि मृत्यु प्रमाण पत्र जैसी अति आवश्यक सेवा के बदले इतनी बड़ी रिश्वत मांगी गई। पटवारी के साथ-साथ उनके वरिष्ठ अधिकारियों की भूमिका और संपत्ति की भी उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए ताकि भ्रष्टाचार की असल वजह सामने आ सके। ​आदिवासी महिला की मौत पर प्रशासन को घेरा ​आंदोलन के दौरान एक आदिवासी महिला की मौत का मुद्दा उठाते हुए कांग्रेस ने दावा किया कि प्रशासन द्वारा बेघर किए जाने के कारण महिला दूसरे के घर में रहने को मजबूर थी, जहाँ उसकी मृत्यु हो गई। कांग्रेस नेता ने इसे प्रशासनिक लापरवाही करार देते हुए "हत्या" के समान बताया और जिला प्रशासन द्वारा किए जा रहे खंडन पर सवाल उठाए। ​शीर्ष नेतृत्व के संज्ञान में मामला ​कांग्रेस नेता ने बताया कि प्रदेश स्तर पर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी और केंद्रीय नेता राहुल गांधी के संज्ञान में भी यह पूरा मामला है। यदि आवश्यकता पड़ी तो शीर्ष नेतृत्व स्वयं पन्ना आकर प्रभावित आदिवासियों के हक की लड़ाई को बड़े पैमाने पर उठाएगा।
    1
    पन्ना: बांध प्रभावित आदिवासियों के मुद्दों और भ्रष्टाचार को लेकर कांग्रेस ने खोला मोर्चा, मुआवजा राशि बढ़ाने की मांग
पन्ना: बांध प्रभावित आदिवासियों के मुद्दों और भ्रष्टाचार को लेकर कांग्रेस ने खोला मोर्चा, मुआवजा राशि बढ़ाने की मांग
​पन्ना:
पन्ना जिले में केन-बेतवा लिंक परियोजना, मझगवां डैम और रुंज बांध परियोजना से प्रभावित आदिवासी परिवारों के अधिकारों और क्षेत्र में व्याप्त कथित भ्रष्टाचार को लेकर कांग्रेस नेताओं ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर प्रशासन पर जमकर निशाना साधा।
​मुआवजा राशि बढ़ाने की मांग
​प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता ने कहा कि बांध परियोजनाओं से विस्थापित और प्रभावित आदिवासियों के साथ अन्याय और दुर्व्यवहार हो रहा है। उन्होंने मांग की कि प्रशासन द्वारा तय की गई ₹5.5 लाख की मुआवजा राशि को बढ़ाकर भू-अर्जन अधिनियम 2013 के तहत ₹12.5 लाख किया जाना चाहिए।
​पटवारी ट्रैप मामले में उच्च अधिकारियों की जांच की मांग
​हाल ही में कुड़न गांधरा के पटवारी (संतोष चिकवा) को लोकायुक्त द्वारा ₹80,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़े जाने के मामले पर बोलते हुए नेता ने जिला प्रशासन और कलेक्टर से सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि मृत्यु प्रमाण पत्र जैसी अति आवश्यक सेवा के बदले इतनी बड़ी रिश्वत मांगी गई। पटवारी के साथ-साथ उनके वरिष्ठ अधिकारियों की भूमिका और संपत्ति की भी उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए ताकि भ्रष्टाचार की असल वजह सामने आ सके।
​आदिवासी महिला की मौत पर प्रशासन को घेरा
​आंदोलन के दौरान एक आदिवासी महिला की मौत का मुद्दा उठाते हुए कांग्रेस ने दावा किया कि प्रशासन द्वारा बेघर किए जाने के कारण महिला दूसरे के घर में रहने को मजबूर थी, जहाँ उसकी मृत्यु हो गई। कांग्रेस नेता ने इसे प्रशासनिक लापरवाही करार देते हुए "हत्या" के समान बताया और जिला प्रशासन द्वारा किए जा रहे खंडन पर सवाल उठाए।
​शीर्ष नेतृत्व के संज्ञान में मामला
​कांग्रेस नेता ने बताया कि प्रदेश स्तर पर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी और केंद्रीय नेता राहुल गांधी के संज्ञान में भी यह पूरा मामला है। यदि आवश्यकता पड़ी तो शीर्ष नेतृत्व स्वयं पन्ना आकर प्रभावित आदिवासियों के हक की लड़ाई को बड़े पैमाने पर उठाएगा।
    user_Covreg riport india
    Covreg riport india
    Court reporter अमनगंज, पन्ना, मध्य प्रदेश•
    11 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.