logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पन्ना: बांध प्रभावित आदिवासियों के मुद्दों और भ्रष्टाचार को लेकर कांग्रेस ने खोला मोर्चा, मुआवजा राशि बढ़ाने की मांग पन्ना: बांध प्रभावित आदिवासियों के मुद्दों और भ्रष्टाचार को लेकर कांग्रेस ने खोला मोर्चा, मुआवजा राशि बढ़ाने की मांग ​पन्ना: पन्ना जिले में केन-बेतवा लिंक परियोजना, मझगवां डैम और रुंज बांध परियोजना से प्रभावित आदिवासी परिवारों के अधिकारों और क्षेत्र में व्याप्त कथित भ्रष्टाचार को लेकर कांग्रेस नेताओं ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर प्रशासन पर जमकर निशाना साधा। ​मुआवजा राशि बढ़ाने की मांग ​प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता ने कहा कि बांध परियोजनाओं से विस्थापित और प्रभावित आदिवासियों के साथ अन्याय और दुर्व्यवहार हो रहा है। उन्होंने मांग की कि प्रशासन द्वारा तय की गई ₹5.5 लाख की मुआवजा राशि को बढ़ाकर भू-अर्जन अधिनियम 2013 के तहत ₹12.5 लाख किया जाना चाहिए। ​पटवारी ट्रैप मामले में उच्च अधिकारियों की जांच की मांग ​हाल ही में कुड़न गांधरा के पटवारी (संतोष चिकवा) को लोकायुक्त द्वारा ₹80,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़े जाने के मामले पर बोलते हुए नेता ने जिला प्रशासन और कलेक्टर से सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि मृत्यु प्रमाण पत्र जैसी अति आवश्यक सेवा के बदले इतनी बड़ी रिश्वत मांगी गई। पटवारी के साथ-साथ उनके वरिष्ठ अधिकारियों की भूमिका और संपत्ति की भी उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए ताकि भ्रष्टाचार की असल वजह सामने आ सके। ​आदिवासी महिला की मौत पर प्रशासन को घेरा ​आंदोलन के दौरान एक आदिवासी महिला की मौत का मुद्दा उठाते हुए कांग्रेस ने दावा किया कि प्रशासन द्वारा बेघर किए जाने के कारण महिला दूसरे के घर में रहने को मजबूर थी, जहाँ उसकी मृत्यु हो गई। कांग्रेस नेता ने इसे प्रशासनिक लापरवाही करार देते हुए "हत्या" के समान बताया और जिला प्रशासन द्वारा किए जा रहे खंडन पर सवाल उठाए। ​शीर्ष नेतृत्व के संज्ञान में मामला ​कांग्रेस नेता ने बताया कि प्रदेश स्तर पर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी और केंद्रीय नेता राहुल गांधी के संज्ञान में भी यह पूरा मामला है। यदि आवश्यकता पड़ी तो शीर्ष नेतृत्व स्वयं पन्ना आकर प्रभावित आदिवासियों के हक की लड़ाई को बड़े पैमाने पर उठाएगा।

12 hrs ago
user_Covreg riport india
Covreg riport india
Court reporter अमनगंज, पन्ना, मध्य प्रदेश•
12 hrs ago

पन्ना: बांध प्रभावित आदिवासियों के मुद्दों और भ्रष्टाचार को लेकर कांग्रेस ने खोला मोर्चा, मुआवजा राशि बढ़ाने की मांग पन्ना: बांध प्रभावित आदिवासियों के मुद्दों और भ्रष्टाचार को लेकर कांग्रेस ने खोला मोर्चा, मुआवजा राशि बढ़ाने की मांग ​पन्ना: पन्ना जिले में केन-बेतवा लिंक परियोजना, मझगवां डैम और रुंज बांध परियोजना से प्रभावित आदिवासी परिवारों के अधिकारों और क्षेत्र में व्याप्त कथित भ्रष्टाचार को लेकर कांग्रेस नेताओं ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर प्रशासन पर जमकर निशाना साधा। ​मुआवजा राशि बढ़ाने की मांग ​प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता ने कहा कि बांध परियोजनाओं से विस्थापित और प्रभावित आदिवासियों के साथ अन्याय और दुर्व्यवहार हो रहा है। उन्होंने मांग की कि प्रशासन द्वारा तय की गई ₹5.5 लाख की मुआवजा राशि को बढ़ाकर भू-अर्जन अधिनियम 2013 के तहत ₹12.5 लाख किया जाना चाहिए। ​पटवारी ट्रैप मामले में उच्च अधिकारियों की जांच की मांग ​हाल ही में कुड़न गांधरा के पटवारी (संतोष चिकवा) को लोकायुक्त द्वारा ₹80,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़े जाने के मामले पर बोलते हुए नेता ने जिला प्रशासन और कलेक्टर से सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि मृत्यु प्रमाण पत्र जैसी अति आवश्यक सेवा के बदले इतनी बड़ी रिश्वत मांगी गई। पटवारी के साथ-साथ उनके वरिष्ठ अधिकारियों की भूमिका और संपत्ति की भी उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए ताकि भ्रष्टाचार की असल वजह सामने आ सके। ​आदिवासी महिला की मौत पर प्रशासन को घेरा ​आंदोलन के दौरान एक आदिवासी महिला की मौत का मुद्दा उठाते हुए कांग्रेस ने दावा किया कि प्रशासन द्वारा बेघर किए जाने के कारण महिला दूसरे के घर में रहने को मजबूर थी, जहाँ उसकी मृत्यु हो गई। कांग्रेस नेता ने इसे प्रशासनिक लापरवाही करार देते हुए "हत्या" के समान बताया और जिला प्रशासन द्वारा किए जा रहे खंडन पर सवाल उठाए। ​शीर्ष नेतृत्व के संज्ञान में मामला ​कांग्रेस नेता ने बताया कि प्रदेश स्तर पर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी और केंद्रीय नेता राहुल गांधी के संज्ञान में भी यह पूरा मामला है। यदि आवश्यकता पड़ी तो शीर्ष नेतृत्व स्वयं पन्ना आकर प्रभावित आदिवासियों के हक की लड़ाई को बड़े पैमाने पर उठाएगा।

More news from Panna and nearby areas
  • बड़ी धूमधाम से मनाई गई भगवान विश्वकर्मा की जयंती कार्यक्रम गुनौर । बड़ी धूमधाम से मनाई गई भगवान विश्वकर्मा जी की जयंती।
    1
    बड़ी धूमधाम से मनाई गई भगवान विश्वकर्मा की जयंती कार्यक्रम 
गुनौर । बड़ी धूमधाम से मनाई गई भगवान विश्वकर्मा जी की जयंती।
    user_Sandeep shukla
    Sandeep shukla
    पत्रकारिता Devendranagar, Panna•
    10 hrs ago
  • *नायक की भूमिका में नजर आए कलेक्टर*, हटा में सांदीपिनी विद्यालय भवन निर्माण की जांच की घटिया निर्माण पर नाराजगी जताई दमोह कलेक्टर प्रताप नारायण सिंह यादव आज हटा क्षेत्र भृमण पर पहुंचे इस दौरान कलेक्टर ने सांदीपिनी विद्यालय भवन निर्माण का जायजा लिया यहां कलेक्टर नायक की भूमिका में नजर आए घटिया निर्माण कार्य की आशंका और शिकायतों के मद्देनजर कलेक्टर ने मौके पर ही दीवारों की प्लास्टर खुदाई टाइल्स और प्लेटफार्म की खुदाई कर जांच की जिसमे कई खामियां उजागर हुई
    1
    *नायक की भूमिका में नजर आए कलेक्टर*,

हटा में सांदीपिनी विद्यालय भवन निर्माण की जांच की

घटिया निर्माण पर नाराजगी जताई


दमोह कलेक्टर प्रताप नारायण सिंह यादव आज हटा क्षेत्र भृमण पर पहुंचे इस दौरान कलेक्टर ने सांदीपिनी विद्यालय भवन निर्माण का जायजा लिया
यहां कलेक्टर नायक की भूमिका में नजर आए
घटिया निर्माण कार्य की आशंका और शिकायतों के मद्देनजर कलेक्टर ने मौके पर ही दीवारों की प्लास्टर खुदाई

टाइल्स और प्लेटफार्म की खुदाई कर जांच की जिसमे कई खामियां उजागर हुई
    user_Hakikat MP संवाद न्यूज
    Hakikat MP संवाद न्यूज
    Photographer पटेरा, दमोह, मध्य प्रदेश•
    24 min ago
  • रिपोर्ट - पुष्पेन्द्र रैकवार थ्योरी नहीं धर्म को प्रैक्टिकल जीवन में उतारें - विदुषी रिया दीदी भक्ति और धार्मिक संस्कारों का अनूठा संगम
    1
    रिपोर्ट - पुष्पेन्द्र रैकवार 
थ्योरी नहीं धर्म को प्रैक्टिकल जीवन में उतारें - विदुषी रिया दीदी 
भक्ति और धार्मिक संस्कारों का अनूठा संगम
    user_Pushpendra hatta  Press reporter
    Pushpendra hatta Press reporter
    हटा, दमोह, मध्य प्रदेश•
    25 min ago
  • गांव-गांव अवैध शराब की पैकारियां, जिम्मेदार खामोश! खुलेआम शराब बिक्री के आरोप, ग्रामीणों ने प्रशासन से कार्रवाई की उठाई मांग कटनी जिले के रीठी क्षेत्र के ग्रामीण अंचलों में अवैध शराब की पैकारियां संचालित होने के आरोप लग रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि लाइसेंसी शराब दुकानें होने के बावजूद गांवों में गली-गली शराब पहुंच रही है, जिससे सामाजिक माहौल प्रभावित हो रहा है। बड़गांव, सलैया, खम्हरिया, मुहांस, देवरी कला, देवगांव, हरदुआ, भरतपुर, गुरजी, बरहटा, खिरवा, डांग, सिमड़ारी, हथकुरी, हरद्वारा और उमरिया सहित कई गांवों में अवैध शराब बिक्री की शिकायतें सामने आ रही हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि कार्रवाई के नाम पर कभी-कभार छोटे प्रकरण दर्ज कर खानापूर्ति कर दी जाती है, जबकि बड़े स्तर पर चल रही कथित पैकारियों पर प्रभावी कार्रवाई नहीं हो रही। ग्रामीणों ने आबकारी विभाग और पुलिस प्रशासन से गांवों में अवैध शराब की बिक्री की जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
    1
    गांव-गांव अवैध शराब की पैकारियां, जिम्मेदार खामोश!

खुलेआम शराब बिक्री के आरोप, ग्रामीणों ने प्रशासन से कार्रवाई की उठाई मांग
कटनी जिले के रीठी क्षेत्र के ग्रामीण अंचलों में अवैध शराब की पैकारियां संचालित होने के आरोप लग रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि लाइसेंसी शराब दुकानें होने के बावजूद गांवों में गली-गली शराब पहुंच रही है, जिससे सामाजिक माहौल प्रभावित हो रहा है।
बड़गांव, सलैया, खम्हरिया, मुहांस, देवरी कला, देवगांव, हरदुआ, भरतपुर, गुरजी, बरहटा, खिरवा, डांग, सिमड़ारी, हथकुरी, हरद्वारा और उमरिया सहित कई गांवों में अवैध शराब बिक्री की शिकायतें सामने आ रही हैं।
ग्रामीणों का आरोप है कि कार्रवाई के नाम पर कभी-कभार छोटे प्रकरण दर्ज कर खानापूर्ति कर दी जाती है, जबकि बड़े स्तर पर चल रही कथित पैकारियों पर प्रभावी कार्रवाई नहीं हो रही।
ग्रामीणों ने आबकारी विभाग और पुलिस प्रशासन से गांवों में अवैध शराब की बिक्री की जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
    user_Koushal tiwari
    Koushal tiwari
    Carpenter रीठी, कटनी, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • दमोह*दशलक्षण महापर्व* *थ्योरी नहीं, धर्म को प्रैक्टिकल जीवन में उतारें — विदुषी रिया दीदी* हटा (दमोह)। श्री दिगंबर जैन मंदिर में आयोजित दशलक्षण महापर्व के दूसरे दिन उत्तम मार्दव धर्म पर अपने विचार व्यक्त करते हुए रिया दीदी ने कहा कि हर वर्ष दशलक्षण पर्व आते हैं, हम अभिषेक, पूजन, विधान, आरती और प्रतिक्रमण जैसी क्रियाएं करते हैं। लेकिन विचारणीय प्रश्न यह है कि जीवन में इतने वर्ष पर्व मनाने के बाद हमारी वास्तविक उपलब्धि क्या है? हमारी स्थिति आज उस पुरुष की तरह हो गई है जो घर से निकलकर चला तो जा रहा है, पर उसे मंजिल का पता नहीं। हम 10 धर्मों के सार को समझे बिना मात्र शास्त्रों की थ्योरी में उलझकर रह गए हैं। जब तक धर्म को प्रैक्टिकल जीवन में नहीं उतारेंगे, तब तक कोई आध्यात्मिक प्रगति संभव नहीं है। *अहंकार नहीं, एक-दूसरे का सम्मान करना सीखें* दीदी ने मार्दव धर्म का मर्म समझाते हुए कहा कि आज हम अपने अहंकार को पुष्ट करने और स्वयं को बलवान सिद्ध करने के लिए दूसरों को नीचा दिखाने का प्रयास करते हैं। यदि सच्चे अर्थों में मार्दव धर्म को जीवन में उतारना है, तो मान कषाय को छोड़कर आपस में एक-दूसरे का सम्मान करना होगा। किसी को छोटा दिखाकर कोई बड़ा नहीं बनता। *आचार्य विद्यासागर जी महाराज के चरित्र से प्रेरणा...* मान कषाय को जीतने का मार्ग बताते हुए दीदी ने परम पूज्य आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज का भावपूर्ण स्मरण किया। उन्होंने कहा कि जिन आचार्य श्री के सामने देश के प्रधानमंत्री भी नतमस्तक हुए, जिस शिला पर वे क्षण भर बैठे उसकी बोलियाँ लगने लगी, और जिन्हें जैन-अजैन सभी अपना गुरु मानते थे—उन्होंने इतने उच्च पद पर रहकर भी कभी मान नहीं किया। आचार्य श्री धन-दौलत से नहीं, बल्कि अपने महान चरित्र से बड़े बने थे। यदि हम स्वयं को उनका वंशज मानते हैं, तो हमें उनके गुणों को अपने जीवन में अपनाने का प्रयास करना चाहिए और अपनी मान कषाय पर विजय प्राप्त करनी चाहिए। *दशलक्षण महापर्व*
    1
    दमोह*दशलक्षण महापर्व* 
 *थ्योरी नहीं, धर्म को प्रैक्टिकल जीवन में उतारें — विदुषी रिया दीदी* 
हटा (दमोह)। श्री दिगंबर जैन मंदिर में आयोजित दशलक्षण महापर्व के दूसरे दिन उत्तम मार्दव धर्म पर अपने विचार व्यक्त करते हुए रिया दीदी ने कहा कि हर वर्ष दशलक्षण पर्व आते हैं, हम अभिषेक, पूजन, विधान, आरती और प्रतिक्रमण जैसी क्रियाएं करते हैं। लेकिन विचारणीय प्रश्न यह है कि जीवन में इतने वर्ष पर्व मनाने के बाद हमारी वास्तविक उपलब्धि क्या है?
हमारी स्थिति आज उस पुरुष की तरह हो गई है जो घर से निकलकर चला तो जा रहा है, पर उसे मंजिल का पता नहीं। हम 10 धर्मों के सार को समझे बिना मात्र शास्त्रों की थ्योरी में उलझकर रह गए हैं। जब तक धर्म को प्रैक्टिकल जीवन में नहीं उतारेंगे, तब तक कोई आध्यात्मिक प्रगति संभव नहीं है।
*अहंकार नहीं, एक-दूसरे का सम्मान करना सीखें* 
दीदी ने मार्दव धर्म का मर्म समझाते हुए कहा कि आज हम अपने अहंकार को पुष्ट करने और स्वयं को बलवान सिद्ध करने के लिए दूसरों को नीचा दिखाने का प्रयास करते हैं। यदि सच्चे अर्थों में मार्दव धर्म को जीवन में उतारना है, तो मान कषाय को छोड़कर आपस में एक-दूसरे का सम्मान करना होगा। किसी को छोटा दिखाकर कोई बड़ा नहीं बनता।
*आचार्य विद्यासागर जी महाराज के चरित्र से प्रेरणा...* 
मान कषाय को जीतने का मार्ग बताते हुए दीदी ने परम पूज्य आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज का भावपूर्ण स्मरण किया। उन्होंने कहा कि जिन आचार्य श्री के सामने देश के प्रधानमंत्री भी नतमस्तक हुए, जिस शिला पर वे क्षण भर बैठे उसकी बोलियाँ लगने लगी, और जिन्हें जैन-अजैन सभी अपना गुरु मानते थे—उन्होंने इतने उच्च पद पर रहकर भी कभी मान नहीं किया।
आचार्य श्री धन-दौलत से नहीं, बल्कि अपने महान चरित्र से बड़े बने थे। यदि हम स्वयं को उनका वंशज मानते हैं, तो हमें उनके गुणों को अपने जीवन में अपनाने का प्रयास करना चाहिए और अपनी मान कषाय पर विजय प्राप्त करनी चाहिए।
*दशलक्षण महापर्व*
    user_पत्रकार,यशबेन्द्र  हजारी
    पत्रकार,यशबेन्द्र हजारी
    हटा, दमोह, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • सांदीपनि विद्यालय के निर्माण में खामियां देख नायक बने कलेक्टर, मौके पर खुदवाई दीवारें, रेत की कराई जांच... अधिकारियों को लगाई फटकार एंकर/- दमोह जिले के हटा में करीब 35 करोड़ रुपए की लागत से बन रहे सांदीपनि विद्यालय भवन के निर्माण में खामियां सामने आई हैं। क्षेत्र भ्रमण पर पहुंचे कलेक्टर प्रताप नारायण सिंह यादव ने निर्माण स्थल का औचक निरीक्षण किया और मौके पर ही निर्माण की गुणवत्ता जांची। कलेक्टर ने दीवारों के प्लास्टर की खुदाई कराकर गुणवत्ता देखी, वहीं टाइल्स और प्लेटफार्म के निर्माण की भी जांच की। निर्माण में इस्तेमाल हो रही रेत की गुणवत्ता पर भी सवाल उठे। कर्मचारियों से मौके पर रेत और पानी मिलाकर जांच कराई गई, जिसमें रेत में मिट्टी की मात्रा अधिक पाई गई। निर्माण स्थल पर प्रयोगशाला में ताला लगा मिलने पर कलेक्टर ने नाराजगी जताई। उन्होंने सवाल उठाया कि जब निर्माण सामग्री की नियमित लैब टेस्टिंग नहीं हो रही है, तो गुणवत्तापूर्ण निर्माण कैसे सुनिश्चित होगा।
    1
    सांदीपनि विद्यालय के निर्माण में खामियां देख नायक बने कलेक्टर, मौके पर खुदवाई दीवारें, रेत की कराई जांच... अधिकारियों को लगाई फटकार
एंकर/- दमोह जिले के हटा में करीब 35 करोड़ रुपए की लागत से बन रहे सांदीपनि विद्यालय भवन के निर्माण में खामियां सामने आई हैं। क्षेत्र भ्रमण पर पहुंचे कलेक्टर प्रताप नारायण सिंह यादव ने निर्माण स्थल का औचक निरीक्षण किया और मौके पर ही निर्माण की गुणवत्ता जांची। कलेक्टर ने दीवारों के प्लास्टर की खुदाई कराकर गुणवत्ता देखी, वहीं टाइल्स और प्लेटफार्म के निर्माण की भी जांच की। निर्माण में इस्तेमाल हो रही रेत की गुणवत्ता पर भी सवाल उठे। कर्मचारियों से मौके पर रेत और पानी मिलाकर जांच कराई गई, जिसमें रेत में मिट्टी की मात्रा अधिक पाई गई। निर्माण स्थल पर प्रयोगशाला में ताला लगा मिलने पर कलेक्टर ने नाराजगी जताई। उन्होंने सवाल उठाया कि जब निर्माण सामग्री की नियमित लैब टेस्टिंग नहीं हो रही है, तो गुणवत्तापूर्ण निर्माण कैसे सुनिश्चित होगा।
    user_Akib khan press
    Akib khan press
    हटा, दमोह, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • कमिश्नर ने ग्राम पटी बजरिया पहुंचकर विस्थापित परिवारों की सुनी समस्याएं* *समस्याओं के तत्परतापूर्वरक निराकरण के दिए निर्देश* * *ग्राम में शिविर के जरिए किया जाएगा शेष राशि का वितरण, रोजगारपरक गतिविधियों से जोड़ने के भी दिए निर्देश* ______ नवागत कमिश्नर दिलीप कुमार ने शुक्रवार को पन्ना प्रवास के दौरान केन बेतवा लिंक परियोजना के विस्थापित ग्राम पटी बजरिया पहुंचकर प्रभावित परिवारों की समस्याएं सुनीं। ग्राम पंचायत कृष्णा कल्याणपुर के विस्थापित गांव पटी बजरिया में दो ग्रामों के 52 परिवार निवासरत हैं। प्रशासन द्वारा ग्राम में सड़क, बिजली, स्कूल एवं आंगनवाड़ी केंद्र सहित पेयजल व अन्य मूलभूत सुविधाओं के विकास के प्रबंध निरंतर सुनिश्चित किए जा रहे हैं। संभागायुक्त द्वारा ग्राम भ्रमण के दौरान प्रत्येक परिवार के सदस्यों से भेंट की गई और संवाद कर अब तक की व्यवस्थापन व पुनर्वास संबंधी जानकारी ली। इसके अलावा ग्राम पंचायत सचिव, रोजगार सहायक व पटवारी से वांछित जानकारी प्राप्त कर आवश्यक निर्देश दिए। ग्रामीणों ने संभागायुक्त के समक्ष लंबित समस्याओं के तत्काल समाधान की मांग रखी। इस पर विभागीय अधिकारियों को समयबद्ध निराकरण के निर्देश भी दिए गए। कमिश्नर ने संबंधित परिवार के लोगों को लंबित मुआवजा राशि के एक सप्ताह में भुगतान के लिए आश्वस्त किया। साथ ही ग्राम में पशुपालन एवं डेयरी विभाग तथा आदिम जाति कल्याण विभाग के अधिकारियों को भेजकर स्थानीय स्तर पर रोजगारपरक प्रकरण तैयार कराने के निर्देश दिए। उन्होंने वर्तमान परिस्थिति में लोगों को पशुपालन गतिविधियां करने के लिए भी प्रेरित किया। इसके अलावा एक जनवरी 2024 की कट ऑफ डेट अनुसार 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले परिवार के बालिग सदस्यों और लंबित भुगतान वाले परिवारों को समय पर राशि भुगतान के लिए दो दिवस में गांव में ही कैंप लगाकर राशि वितरण के निर्देश भी दिए। कमिश्नर ने आवंटित जमीन में संबंधित विस्थापित परिवार के निर्माणाधीन आवासों व सुविधाओं का भी जायजा लिया। साथ ही बेहतर पुनर्वास के संबंध में चर्चा कर जरूरी निर्देश दिए।कमिश्नर ने ग्रामवासियों से बैंक खाता संचालन के संबंध में भी पूछा और विवाह उपरांत अनिवार्य रूप से पत्नी के साथ संयुक्त बैंक खाता खुलवाने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि शासन के नियम और निर्देश मुताबिक सभी पात्र परिवार लाभान्वित होंगे। इस मौके पर किसी अन्य व्यक्ति के बहकावे से बचाव और राशि के सदुपयोग और बचत की सलाह भी दी। कुछ प्रकरणों में आयु निर्धारण के लिए मेडिकल टेस्ट करवाने के लिए कहा। आधार संबंधी समस्याओं के भी ग्राम स्तर पर निराकरण के निर्देश दिए गए। तहसीलदार को अविलंब बैंक खाता संबंधी समस्याओं के निराकरण व समन्वय तथा जन्म पंजी के उपलब्ध रिकॉर्ड मुताबिक वांछित कार्यवाही के लिए निर्देशित किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर ऊषा परमार, एसडीएम संजय कुमार नागवंशी, तहसीलदार अखिलेश प्रजापति एवं जनपद पंचायत सीईओ जयशंकर तिवारी भी उपस्थित रहे।
    2
    कमिश्नर ने ग्राम पटी बजरिया पहुंचकर विस्थापित परिवारों की सुनी समस्याएं*
*समस्याओं के तत्परतापूर्वरक निराकरण के दिए निर्देश*
*
*ग्राम में शिविर के जरिए किया जाएगा शेष राशि का वितरण, रोजगारपरक गतिविधियों से जोड़ने के भी दिए निर्देश*
______
नवागत कमिश्नर दिलीप कुमार ने शुक्रवार को पन्ना प्रवास के दौरान केन बेतवा लिंक परियोजना के विस्थापित ग्राम पटी बजरिया पहुंचकर प्रभावित परिवारों की समस्याएं सुनीं। ग्राम पंचायत कृष्णा कल्याणपुर के विस्थापित गांव पटी बजरिया में दो ग्रामों के 52 परिवार निवासरत हैं। प्रशासन द्वारा ग्राम में सड़क, बिजली, स्कूल एवं आंगनवाड़ी केंद्र सहित पेयजल व अन्य मूलभूत सुविधाओं के विकास के प्रबंध निरंतर सुनिश्चित किए जा रहे हैं। संभागायुक्त द्वारा ग्राम भ्रमण के दौरान प्रत्येक परिवार के सदस्यों से भेंट की गई और संवाद कर अब तक की व्यवस्थापन व पुनर्वास संबंधी जानकारी ली। इसके अलावा ग्राम पंचायत सचिव, रोजगार सहायक व पटवारी से वांछित जानकारी प्राप्त कर आवश्यक निर्देश दिए। ग्रामीणों ने संभागायुक्त के समक्ष लंबित समस्याओं के तत्काल समाधान की मांग रखी। इस पर विभागीय अधिकारियों को समयबद्ध निराकरण के निर्देश भी दिए गए। कमिश्नर ने संबंधित परिवार के लोगों को लंबित मुआवजा राशि के एक सप्ताह में भुगतान के लिए आश्वस्त किया। साथ ही ग्राम में पशुपालन एवं डेयरी विभाग तथा आदिम जाति कल्याण विभाग के अधिकारियों को भेजकर स्थानीय स्तर पर रोजगारपरक प्रकरण तैयार कराने के निर्देश दिए। उन्होंने वर्तमान परिस्थिति में लोगों को पशुपालन गतिविधियां करने के लिए भी प्रेरित किया। इसके अलावा एक जनवरी 2024 की कट ऑफ डेट अनुसार 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले परिवार के बालिग सदस्यों और लंबित भुगतान वाले परिवारों को समय पर राशि भुगतान के लिए दो दिवस में गांव में ही कैंप लगाकर राशि वितरण के निर्देश भी दिए। कमिश्नर ने आवंटित जमीन में संबंधित विस्थापित परिवार के निर्माणाधीन आवासों व सुविधाओं का भी जायजा लिया। साथ ही बेहतर पुनर्वास के संबंध में चर्चा कर जरूरी निर्देश दिए।कमिश्नर ने ग्रामवासियों से बैंक खाता संचालन के संबंध में भी पूछा और विवाह उपरांत अनिवार्य रूप से पत्नी के साथ संयुक्त बैंक खाता खुलवाने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि शासन के नियम और निर्देश मुताबिक सभी पात्र परिवार लाभान्वित होंगे। इस मौके पर किसी अन्य व्यक्ति के बहकावे से बचाव और राशि के सदुपयोग और बचत की सलाह भी दी। कुछ प्रकरणों में आयु निर्धारण के लिए मेडिकल टेस्ट करवाने के लिए कहा। आधार संबंधी समस्याओं के भी ग्राम स्तर पर निराकरण के निर्देश दिए गए। तहसीलदार को अविलंब बैंक खाता संबंधी समस्याओं के निराकरण व समन्वय तथा जन्म पंजी के उपलब्ध रिकॉर्ड मुताबिक वांछित कार्यवाही के लिए निर्देशित किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर ऊषा परमार, एसडीएम संजय कुमार नागवंशी, तहसीलदार अखिलेश प्रजापति एवं जनपद पंचायत सीईओ जयशंकर तिवारी भी उपस्थित रहे।
    user_Patrakaar Rahul Mishra
    Patrakaar Rahul Mishra
    Voice of people पन्ना, पन्ना, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • खस्ताहाल रोड नवनिर्माण के पन्ना कलेक्टर के नाम पर देवेंद्र नगर तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन एन एच 39 की खस्ताहाल सड़क नवनिर्माण को लेकर देवेंद्र नगर वासियों ने पन्ना कलेक्टर के नाम पर देवेंद्र नगर तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
    1
    खस्ताहाल रोड नवनिर्माण के पन्ना कलेक्टर के नाम पर देवेंद्र नगर तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन 
एन एच 39 की खस्ताहाल सड़क नवनिर्माण को लेकर देवेंद्र नगर वासियों ने पन्ना कलेक्टर के नाम पर देवेंद्र नगर तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
    user_Sandeep shukla
    Sandeep shukla
    पत्रकारिता Devendranagar, Panna•
    23 hrs ago
  • दमोह शहर में कीर्ति स्तंभ से घंटाघर तक हजारों दीपों की अद्भुत और मनमोहक श्रृंखला।
    1
    दमोह शहर में कीर्ति स्तंभ से घंटाघर तक हजारों दीपों की अद्भुत और मनमोहक श्रृंखला।
    user_सचिन सिंह राजपूत  प्रदेश समय
    सचिन सिंह राजपूत प्रदेश समय
    Court reporter पटेरा, दमोह, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.