दमोह*दशलक्षण महापर्व* *थ्योरी नहीं, धर्म को प्रैक्टिकल जीवन में उतारें — विदुषी रिया दीदी* हटा (दमोह)। श्री दिगंबर जैन मंदिर में आयोजित दशलक्षण महापर्व के दूसरे दिन उत्तम मार्दव धर्म पर अपने विचार व्यक्त करते हुए रिया दीदी ने कहा कि हर वर्ष दशलक्षण पर्व आते हैं, हम अभिषेक, पूजन, विधान, आरती और प्रतिक्रमण जैसी क्रियाएं करते हैं। लेकिन विचारणीय प्रश्न यह है कि जीवन में इतने वर्ष पर्व मनाने के बाद हमारी वास्तविक उपलब्धि क्या है? हमारी स्थिति आज उस पुरुष की तरह हो गई है जो घर से निकलकर चला तो जा रहा है, पर उसे मंजिल का पता नहीं। हम 10 धर्मों के सार को समझे बिना मात्र शास्त्रों की थ्योरी में उलझकर रह गए हैं। जब तक धर्म को प्रैक्टिकल जीवन में नहीं उतारेंगे, तब तक कोई आध्यात्मिक प्रगति संभव नहीं है। *अहंकार नहीं, एक-दूसरे का सम्मान करना सीखें* दीदी ने मार्दव धर्म का मर्म समझाते हुए कहा कि आज हम अपने अहंकार को पुष्ट करने और स्वयं को बलवान सिद्ध करने के लिए दूसरों को नीचा दिखाने का प्रयास करते हैं। यदि सच्चे अर्थों में मार्दव धर्म को जीवन में उतारना है, तो मान कषाय को छोड़कर आपस में एक-दूसरे का सम्मान करना होगा। किसी को छोटा दिखाकर कोई बड़ा नहीं बनता। *आचार्य विद्यासागर जी महाराज के चरित्र से प्रेरणा...* मान कषाय को जीतने का मार्ग बताते हुए दीदी ने परम पूज्य आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज का भावपूर्ण स्मरण किया। उन्होंने कहा कि जिन आचार्य श्री के सामने देश के प्रधानमंत्री भी नतमस्तक हुए, जिस शिला पर वे क्षण भर बैठे उसकी बोलियाँ लगने लगी, और जिन्हें जैन-अजैन सभी अपना गुरु मानते थे—उन्होंने इतने उच्च पद पर रहकर भी कभी मान नहीं किया। आचार्य श्री धन-दौलत से नहीं, बल्कि अपने महान चरित्र से बड़े बने थे। यदि हम स्वयं को उनका वंशज मानते हैं, तो हमें उनके गुणों को अपने जीवन में अपनाने का प्रयास करना चाहिए और अपनी मान कषाय पर विजय प्राप्त करनी चाहिए। *दशलक्षण महापर्व*
दमोह*दशलक्षण महापर्व* *थ्योरी नहीं, धर्म को प्रैक्टिकल जीवन में उतारें — विदुषी रिया दीदी* हटा (दमोह)। श्री दिगंबर जैन मंदिर में आयोजित दशलक्षण महापर्व के दूसरे दिन उत्तम मार्दव धर्म पर अपने विचार व्यक्त करते हुए रिया दीदी ने कहा कि हर वर्ष दशलक्षण पर्व आते हैं, हम अभिषेक, पूजन, विधान, आरती और प्रतिक्रमण जैसी क्रियाएं करते हैं। लेकिन विचारणीय प्रश्न यह है कि जीवन में इतने वर्ष पर्व मनाने के बाद हमारी वास्तविक उपलब्धि क्या है? हमारी स्थिति आज उस पुरुष की तरह हो गई है जो घर से निकलकर चला तो जा रहा है, पर उसे मंजिल का पता नहीं। हम 10 धर्मों के सार को समझे बिना मात्र शास्त्रों की थ्योरी में उलझकर रह गए हैं। जब तक धर्म को प्रैक्टिकल जीवन में नहीं उतारेंगे, तब तक कोई आध्यात्मिक प्रगति संभव नहीं है। *अहंकार नहीं, एक-दूसरे का सम्मान करना सीखें* दीदी ने मार्दव धर्म का मर्म समझाते हुए कहा कि आज हम अपने अहंकार को पुष्ट करने और स्वयं को बलवान सिद्ध करने के लिए दूसरों को नीचा दिखाने का प्रयास करते हैं। यदि सच्चे अर्थों में मार्दव धर्म को जीवन में उतारना है, तो मान कषाय को छोड़कर आपस में एक-दूसरे का सम्मान करना होगा। किसी को छोटा दिखाकर कोई बड़ा नहीं बनता। *आचार्य विद्यासागर जी महाराज के चरित्र से प्रेरणा...* मान कषाय को जीतने का मार्ग बताते हुए दीदी ने परम पूज्य आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज का भावपूर्ण स्मरण किया। उन्होंने कहा कि जिन आचार्य श्री के सामने देश के प्रधानमंत्री भी नतमस्तक हुए, जिस शिला पर वे क्षण भर बैठे उसकी बोलियाँ लगने लगी, और जिन्हें जैन-अजैन सभी अपना गुरु मानते थे—उन्होंने इतने उच्च पद पर रहकर भी कभी मान नहीं किया। आचार्य श्री धन-दौलत से नहीं, बल्कि अपने महान चरित्र से बड़े बने थे। यदि हम स्वयं को उनका वंशज मानते हैं, तो हमें उनके गुणों को अपने जीवन में अपनाने का प्रयास करना चाहिए और अपनी मान कषाय पर विजय प्राप्त करनी चाहिए। *दशलक्षण महापर्व*
- दमोह हटा सिविल अस्पताल में ड्यूटी डॉक्टर से मारपीट का आरोपी गिरफ्तार, हटा थाना पुलिस की कार्यवाही1
- हटा में सांदीपिनी विद्यालय भवन निर्माण की जांच की घटिया निर्माण पर नाराजगी जताई हटा में सांदीपिनी विद्यालय भवन निर्माण की जांच की घटिया निर्माण पर नाराजगी जताई दमोह-- कलेक्टर प्रताप नारायण सिंह यादव आज हटा क्षेत्र भृमण पर पहुंचे इस दौरान कलेक्टर ने सांदीपिनी विद्यालय भवन निर्माण का जायजा लिया यहां कलेक्टर नायक की भूमिका में नजर आए घटिया निर्माण कार्य की आशंका और शिकायतों के मद्देनजर कलेक्टर ने मौके पर ही दीवारों की प्लास्टर खुदाई टाइल्स और प्लेटफार्म की खुदाई कर जांच की जिसमे कई खामियां उजागर हुई!1
- हटा में कलेक्टर ने खुदाई कर जांचा सांदीपिनी विद्यालय का निर्माण, नायक फिल्म की तर्ज पर किया औचक निरीक्षण दमोह/हटा। कलेक्टर प्रताप नारायण सिंह यादव शुक्रवार को हटा क्षेत्र के भ्रमण पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सांदीपिनी विद्यालय भवन निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। निर्माण की गुणवत्ता को लेकर मिली शिकायतों और घटिया निर्माण की आशंका पर कलेक्टर ने मौके पर ही सख्ती दिखाई। उन्होंने दीवारों के प्लास्टर की खुदाई कराकर निर्माण सामग्री की स्थिति देखी। इसके साथ ही टाइल्स और प्लेटफार्म की भी खुदाई कर गुणवत्ता की जांच की गई। मौके पर निर्माण कार्य में कई खामियां सामने आने पर कलेक्टर ने नाराजगी जताई और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। कलेक्टर द्वारा स्वयं मौके पर निर्माण की परतें खुलवाकर जांच किए जाने से अधिकारियों और निर्माण एजेंसी में हड़कंप की स्थिति रही। उन्होंने गुणवत्ता के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं करने की बात कही।1
- गांव-गांव अवैध शराब की पैकारियां, जिम्मेदार खामोश! खुलेआम शराब बिक्री के आरोप, ग्रामीणों ने प्रशासन से कार्रवाई की उठाई मांग कटनी जिले के रीठी क्षेत्र के ग्रामीण अंचलों में अवैध शराब की पैकारियां संचालित होने के आरोप लग रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि लाइसेंसी शराब दुकानें होने के बावजूद गांवों में गली-गली शराब पहुंच रही है, जिससे सामाजिक माहौल प्रभावित हो रहा है। बड़गांव, सलैया, खम्हरिया, मुहांस, देवरी कला, देवगांव, हरदुआ, भरतपुर, गुरजी, बरहटा, खिरवा, डांग, सिमड़ारी, हथकुरी, हरद्वारा और उमरिया सहित कई गांवों में अवैध शराब बिक्री की शिकायतें सामने आ रही हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि कार्रवाई के नाम पर कभी-कभार छोटे प्रकरण दर्ज कर खानापूर्ति कर दी जाती है, जबकि बड़े स्तर पर चल रही कथित पैकारियों पर प्रभावी कार्रवाई नहीं हो रही। ग्रामीणों ने आबकारी विभाग और पुलिस प्रशासन से गांवों में अवैध शराब की बिक्री की जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।1
- पन्ना: बांध प्रभावित आदिवासियों के मुद्दों और भ्रष्टाचार को लेकर कांग्रेस ने खोला मोर्चा, मुआवजा राशि बढ़ाने की मांग पन्ना: बांध प्रभावित आदिवासियों के मुद्दों और भ्रष्टाचार को लेकर कांग्रेस ने खोला मोर्चा, मुआवजा राशि बढ़ाने की मांग पन्ना: पन्ना जिले में केन-बेतवा लिंक परियोजना, मझगवां डैम और रुंज बांध परियोजना से प्रभावित आदिवासी परिवारों के अधिकारों और क्षेत्र में व्याप्त कथित भ्रष्टाचार को लेकर कांग्रेस नेताओं ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर प्रशासन पर जमकर निशाना साधा। मुआवजा राशि बढ़ाने की मांग प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता ने कहा कि बांध परियोजनाओं से विस्थापित और प्रभावित आदिवासियों के साथ अन्याय और दुर्व्यवहार हो रहा है। उन्होंने मांग की कि प्रशासन द्वारा तय की गई ₹5.5 लाख की मुआवजा राशि को बढ़ाकर भू-अर्जन अधिनियम 2013 के तहत ₹12.5 लाख किया जाना चाहिए। पटवारी ट्रैप मामले में उच्च अधिकारियों की जांच की मांग हाल ही में कुड़न गांधरा के पटवारी (संतोष चिकवा) को लोकायुक्त द्वारा ₹80,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़े जाने के मामले पर बोलते हुए नेता ने जिला प्रशासन और कलेक्टर से सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि मृत्यु प्रमाण पत्र जैसी अति आवश्यक सेवा के बदले इतनी बड़ी रिश्वत मांगी गई। पटवारी के साथ-साथ उनके वरिष्ठ अधिकारियों की भूमिका और संपत्ति की भी उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए ताकि भ्रष्टाचार की असल वजह सामने आ सके। आदिवासी महिला की मौत पर प्रशासन को घेरा आंदोलन के दौरान एक आदिवासी महिला की मौत का मुद्दा उठाते हुए कांग्रेस ने दावा किया कि प्रशासन द्वारा बेघर किए जाने के कारण महिला दूसरे के घर में रहने को मजबूर थी, जहाँ उसकी मृत्यु हो गई। कांग्रेस नेता ने इसे प्रशासनिक लापरवाही करार देते हुए "हत्या" के समान बताया और जिला प्रशासन द्वारा किए जा रहे खंडन पर सवाल उठाए। शीर्ष नेतृत्व के संज्ञान में मामला कांग्रेस नेता ने बताया कि प्रदेश स्तर पर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी और केंद्रीय नेता राहुल गांधी के संज्ञान में भी यह पूरा मामला है। यदि आवश्यकता पड़ी तो शीर्ष नेतृत्व स्वयं पन्ना आकर प्रभावित आदिवासियों के हक की लड़ाई को बड़े पैमाने पर उठाएगा।1
- रिपोर्ट भागीरथ विश्वकर्मा जिला पन्ना मध्यप्रदेश। हेडलाइन– *गुनौर में गूंजा 'जय श्री विश्वकर्मा' का जयकारा: 20 लाख के सामुदायिक भवन का डॉक्टर राजेश कुमार वर्मा ने किया भूमि पूजन, भव्य शोभायात्रा से भक्तिमय हुआ गुन्नौर नगर*।। एंकर– गुनौर। नगर में श्री श्री 1008 भगवान विश्वकर्मा जयंती एवं पूजनोत्सव के अवसर पर भव्य धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन बेहद धूमधाम और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे डॉ. राजेश कुमार वर्मा ने समाज को एक बड़ी सौगात देते हुए लगभग 20 लाख रुपये की लागत से बनने वाले विश्वकर्मा भगवान सामुदायिक भवन का वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भूमि पूजन किया। 20 लाख की सौगात, समाज में खुशी की लहर भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान डॉ. राजेश कुमार वर्मा ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि सामुदायिक भवन का निर्माण सामाजिक एकजुटता और विकास के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। इस भवन से समाज के हर वर्ग को मांगलिक व सार्वजनिक आयोजनों के लिए सुविधा मिलेगी। धूमधाम से निकली भव्य शोभायात्रा भूमि पूजन के उपरांत गुनौर शहर में भगवान विश्वकर्मा जी की एक अचल एवं भव्य शोभायात्रा निकाली गई। डीजे, ढोल-नगाड़ों और धार्मिक भजनों की धुन पर श्रद्धालु झूमते नजर आए। शोभायात्रा नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए गुजरी, जहां जगह-जगह नगरवासियों ने पुष्पवर्षा कर यात्रा का भव्य स्वागत किया। 'जय श्री विश्वकर्मा' के जयकारों से पूरा गुनौर शहर भक्तिमय हो गया। विश्वास पैलेस में संपन्न हुआ भव्य कार्यक्रम शोभायात्रा के पश्चात कार्यक्रम का मुख्य आयोजन विश्वास पैलेस में आयोजित किया गया। इस दौरान मंचासीन अतिथियों का समाज बंधुओं द्वारा फूल-मालाएं एवं साफा पहनाकर आत्मीय स्वागत किया गया। गरिमापूर्ण उपस्थिति इस भव्य कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. राजेश कुमार वर्मा, विशिष्ट अतिथि नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती अर्चना मलखान सिंह सहित दूर-दूर से पधारे विश्वकर्मा समाज के वरिष्ठजन, मातृशक्ति और बड़ी संख्या में युवा व नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया और समाज की एकजुटता का संकल्प लिया गया।1
- दमोह पटेरा में चोरी के बाद स्पेशल डॉग की मदद से जांच शुरू1
- अधरोटा में कलेक्टर के निर्देशन पर विद्युत बिल वसूली और लाइन सुधारने पहुंचे कर्मचारियों से मारपीट, मौके पर पहुंचे विभिन्न विभाग के अधिकारी दमोह विकासखंड के ग्राम अधरोटा में आज शुक्रवार दोपहर 1 बजे विद्युत विभाग की टीम के साथ अभद्रता और मारपीट का मामला सामने आया है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार, विद्युत लाइन में सुधार, बकाया बिजली बिलों की वसूली और उपभोक्ताओं को बिजली के उचित उपयोग के प्रति जागरूक करने के लिए चार कर्मचारी गांव पहुंचे थे। इसी दौरान कुछ लोगों ने कर्मचारियों के साथ विवाद करते हुए अभद्रता और मारपीट की तथा शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाई। घटना की सूचना मिलते ही विभागीय अधिकारियों ने पुलिस को जानकारी दी। इसके बाद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सूचना मिलने पर कार्यपालन अभियंता दक्षिण संभाग मोतीलाल साहू मौके पर पहुंचे उन्होंने बताया कि विद्युत व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने और बकाया राशि की वसूली के लिए अभियान जारी रहेगा। विभाग ने उपभोक्ताओं से समय पर बिजली बिल जमा करने और विद्युत उपकरणों की खपत का ध्यान रखते हुए बिजली का विवेकपूर्ण उपयोग करने की अपील की है।1
- वन परिक्षेत्र रीठी की बीट नैगवा के कक्ष के जंगल की जमीन पर खेती की तैयारी पर कार्रवाई! 15 दिनों से चल रही झाड़ियों की सफाई रोकी, पुलिस-SAF के साथ वन विभाग ने दी समझाइश रीठी। वन परिक्षेत्र रीठी की बीट नैगवा के कक्ष क्रमांक RF-131 में वन भूमि पर अतिक्रमण की तैयारी का मामला सामने आया। सूखा, हाथीभार, कछरगांव और केवलरहा के कुछ ग्रामीणों द्वारा करीब 15 दिनों से लेंटाना व अन्य झाड़ियों की सफाई कर खेती की तैयारी की जा रही थी। 17 सितंबर को वन विभाग, पुलिस और SAF की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर काम रुकवाया। वनमंडलाधिकारी गर्वित गंगवार के मार्गदर्शन में IFS कार्तिकेय भट्ट की मौजूदगी में ग्रामीणों को वन भूमि पर अतिक्रमण नहीं करने की समझाइश दी गई। वन विभाग के अनुसार, कुछ बाहरी लोगों द्वारा ग्रामीणों को गुमराह करने की जानकारी भी सामने आई। RFO महेश पटेल ने कहा कि दोबारा अतिक्रमण का प्रयास होने पर संबंधित लोगों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।1