logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कमिश्नर ने ग्राम पटी बजरिया पहुंचकर विस्थापित परिवारों की सुनी समस्याएं* *समस्याओं के तत्परतापूर्वरक निराकरण के दिए निर्देश* * *ग्राम में शिविर के जरिए किया जाएगा शेष राशि का वितरण, रोजगारपरक गतिविधियों से जोड़ने के भी दिए निर्देश* ______ नवागत कमिश्नर दिलीप कुमार ने शुक्रवार को पन्ना प्रवास के दौरान केन बेतवा लिंक परियोजना के विस्थापित ग्राम पटी बजरिया पहुंचकर प्रभावित परिवारों की समस्याएं सुनीं। ग्राम पंचायत कृष्णा कल्याणपुर के विस्थापित गांव पटी बजरिया में दो ग्रामों के 52 परिवार निवासरत हैं। प्रशासन द्वारा ग्राम में सड़क, बिजली, स्कूल एवं आंगनवाड़ी केंद्र सहित पेयजल व अन्य मूलभूत सुविधाओं के विकास के प्रबंध निरंतर सुनिश्चित किए जा रहे हैं। संभागायुक्त द्वारा ग्राम भ्रमण के दौरान प्रत्येक परिवार के सदस्यों से भेंट की गई और संवाद कर अब तक की व्यवस्थापन व पुनर्वास संबंधी जानकारी ली। इसके अलावा ग्राम पंचायत सचिव, रोजगार सहायक व पटवारी से वांछित जानकारी प्राप्त कर आवश्यक निर्देश दिए। ग्रामीणों ने संभागायुक्त के समक्ष लंबित समस्याओं के तत्काल समाधान की मांग रखी। इस पर विभागीय अधिकारियों को समयबद्ध निराकरण के निर्देश भी दिए गए। कमिश्नर ने संबंधित परिवार के लोगों को लंबित मुआवजा राशि के एक सप्ताह में भुगतान के लिए आश्वस्त किया। साथ ही ग्राम में पशुपालन एवं डेयरी विभाग तथा आदिम जाति कल्याण विभाग के अधिकारियों को भेजकर स्थानीय स्तर पर रोजगारपरक प्रकरण तैयार कराने के निर्देश दिए। उन्होंने वर्तमान परिस्थिति में लोगों को पशुपालन गतिविधियां करने के लिए भी प्रेरित किया। इसके अलावा एक जनवरी 2024 की कट ऑफ डेट अनुसार 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले परिवार के बालिग सदस्यों और लंबित भुगतान वाले परिवारों को समय पर राशि भुगतान के लिए दो दिवस में गांव में ही कैंप लगाकर राशि वितरण के निर्देश भी दिए। कमिश्नर ने आवंटित जमीन में संबंधित विस्थापित परिवार के निर्माणाधीन आवासों व सुविधाओं का भी जायजा लिया। साथ ही बेहतर पुनर्वास के संबंध में चर्चा कर जरूरी निर्देश दिए।कमिश्नर ने ग्रामवासियों से बैंक खाता संचालन के संबंध में भी पूछा और विवाह उपरांत अनिवार्य रूप से पत्नी के साथ संयुक्त बैंक खाता खुलवाने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि शासन के नियम और निर्देश मुताबिक सभी पात्र परिवार लाभान्वित होंगे। इस मौके पर किसी अन्य व्यक्ति के बहकावे से बचाव और राशि के सदुपयोग और बचत की सलाह भी दी। कुछ प्रकरणों में आयु निर्धारण के लिए मेडिकल टेस्ट करवाने के लिए कहा। आधार संबंधी समस्याओं के भी ग्राम स्तर पर निराकरण के निर्देश दिए गए। तहसीलदार को अविलंब बैंक खाता संबंधी समस्याओं के निराकरण व समन्वय तथा जन्म पंजी के उपलब्ध रिकॉर्ड मुताबिक वांछित कार्यवाही के लिए निर्देशित किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर ऊषा परमार, एसडीएम संजय कुमार नागवंशी, तहसीलदार अखिलेश प्रजापति एवं जनपद पंचायत सीईओ जयशंकर तिवारी भी उपस्थित रहे।

6 hrs ago
user_Patrakaar Rahul Mishra
Patrakaar Rahul Mishra
Voice of people पन्ना, पन्ना, मध्य प्रदेश•
6 hrs ago

कमिश्नर ने ग्राम पटी बजरिया पहुंचकर विस्थापित परिवारों की सुनी समस्याएं* *समस्याओं के तत्परतापूर्वरक निराकरण के दिए निर्देश* * *ग्राम में शिविर के जरिए किया जाएगा शेष राशि का वितरण, रोजगारपरक गतिविधियों से जोड़ने के भी दिए निर्देश* ______ नवागत कमिश्नर दिलीप कुमार ने शुक्रवार को पन्ना प्रवास के दौरान केन बेतवा लिंक परियोजना के विस्थापित ग्राम पटी बजरिया पहुंचकर प्रभावित परिवारों की समस्याएं सुनीं। ग्राम पंचायत कृष्णा कल्याणपुर के विस्थापित गांव पटी बजरिया में दो ग्रामों के 52 परिवार निवासरत हैं। प्रशासन द्वारा ग्राम में सड़क, बिजली, स्कूल एवं आंगनवाड़ी केंद्र सहित पेयजल व अन्य मूलभूत सुविधाओं के विकास के प्रबंध निरंतर सुनिश्चित किए जा रहे हैं। संभागायुक्त द्वारा ग्राम भ्रमण के दौरान प्रत्येक परिवार के सदस्यों से भेंट की गई और संवाद कर अब तक की व्यवस्थापन व पुनर्वास संबंधी जानकारी ली। इसके अलावा ग्राम पंचायत सचिव, रोजगार सहायक व पटवारी से वांछित जानकारी प्राप्त कर आवश्यक निर्देश दिए। ग्रामीणों ने संभागायुक्त के समक्ष लंबित समस्याओं के तत्काल समाधान की मांग रखी। इस पर विभागीय अधिकारियों को समयबद्ध निराकरण के निर्देश भी दिए गए। कमिश्नर ने संबंधित परिवार के लोगों को लंबित मुआवजा राशि के एक सप्ताह में भुगतान के लिए आश्वस्त किया। साथ ही ग्राम में पशुपालन एवं डेयरी विभाग तथा आदिम जाति कल्याण विभाग के अधिकारियों को भेजकर स्थानीय स्तर पर रोजगारपरक प्रकरण तैयार कराने के निर्देश दिए। उन्होंने वर्तमान परिस्थिति में

लोगों को पशुपालन गतिविधियां करने के लिए भी प्रेरित किया। इसके अलावा एक जनवरी 2024 की कट ऑफ डेट अनुसार 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले परिवार के बालिग सदस्यों और लंबित भुगतान वाले परिवारों को समय पर राशि भुगतान के लिए दो दिवस में गांव में ही कैंप लगाकर राशि वितरण के निर्देश भी दिए। कमिश्नर ने आवंटित जमीन में संबंधित विस्थापित परिवार के निर्माणाधीन आवासों व सुविधाओं का भी जायजा लिया। साथ ही बेहतर पुनर्वास के संबंध में चर्चा कर जरूरी निर्देश दिए।कमिश्नर ने ग्रामवासियों से बैंक खाता संचालन के संबंध में भी पूछा और विवाह उपरांत अनिवार्य रूप से पत्नी के साथ संयुक्त बैंक खाता खुलवाने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि शासन के नियम और निर्देश मुताबिक सभी पात्र परिवार लाभान्वित होंगे। इस मौके पर किसी अन्य व्यक्ति के बहकावे से बचाव और राशि के सदुपयोग और बचत की सलाह भी दी। कुछ प्रकरणों में आयु निर्धारण के लिए मेडिकल टेस्ट करवाने के लिए कहा। आधार संबंधी समस्याओं के भी ग्राम स्तर पर निराकरण के निर्देश दिए गए। तहसीलदार को अविलंब बैंक खाता संबंधी समस्याओं के निराकरण व समन्वय तथा जन्म पंजी के उपलब्ध रिकॉर्ड मुताबिक वांछित कार्यवाही के लिए निर्देशित किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर ऊषा परमार, एसडीएम संजय कुमार नागवंशी, तहसीलदार अखिलेश प्रजापति एवं जनपद पंचायत सीईओ जयशंकर तिवारी भी उपस्थित रहे।

More news from Panna and nearby areas
  • रिपोर्ट भागीरथ विश्वकर्मा जिला पन्ना मध्यप्रदेश। हेडलाइन– *गुनौर में गूंजा 'जय श्री विश्वकर्मा' का जयकारा: 20 लाख के सामुदायिक भवन का डॉक्टर राजेश कुमार वर्मा ने किया भूमि पूजन, भव्य शोभायात्रा से भक्तिमय हुआ गुन्नौर नगर*।। एंकर– गुनौर। नगर में श्री श्री 1008 भगवान विश्वकर्मा जयंती एवं पूजनोत्सव के अवसर पर भव्य धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन बेहद धूमधाम और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे डॉ. राजेश कुमार वर्मा ने समाज को एक बड़ी सौगात देते हुए लगभग 20 लाख रुपये की लागत से बनने वाले विश्वकर्मा भगवान सामुदायिक भवन का वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भूमि पूजन किया। 20 लाख की सौगात, समाज में खुशी की लहर भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान डॉ. राजेश कुमार वर्मा ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि सामुदायिक भवन का निर्माण सामाजिक एकजुटता और विकास के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। इस भवन से समाज के हर वर्ग को मांगलिक व सार्वजनिक आयोजनों के लिए सुविधा मिलेगी। धूमधाम से निकली भव्य शोभायात्रा भूमि पूजन के उपरांत गुनौर शहर में भगवान विश्वकर्मा जी की एक अचल एवं भव्य शोभायात्रा निकाली गई। डीजे, ढोल-नगाड़ों और धार्मिक भजनों की धुन पर श्रद्धालु झूमते नजर आए। शोभायात्रा नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए गुजरी, जहां जगह-जगह नगरवासियों ने पुष्पवर्षा कर यात्रा का भव्य स्वागत किया। 'जय श्री विश्वकर्मा' के जयकारों से पूरा गुनौर शहर भक्तिमय हो गया। विश्वास पैलेस में संपन्न हुआ भव्य कार्यक्रम शोभायात्रा के पश्चात कार्यक्रम का मुख्य आयोजन विश्वास पैलेस में आयोजित किया गया। इस दौरान मंचासीन अतिथियों का समाज बंधुओं द्वारा फूल-मालाएं एवं साफा पहनाकर आत्मीय स्वागत किया गया। गरिमापूर्ण उपस्थिति इस भव्य कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. राजेश कुमार वर्मा, विशिष्ट अतिथि नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती अर्चना मलखान सिंह सहित दूर-दूर से पधारे विश्वकर्मा समाज के वरिष्ठजन, मातृशक्ति और बड़ी संख्या में युवा व नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया और समाज की एकजुटता का संकल्प लिया गया।
    1
    रिपोर्ट भागीरथ विश्वकर्मा 
जिला पन्ना मध्यप्रदेश।

हेडलाइन–
*गुनौर में गूंजा 'जय श्री विश्वकर्मा' का जयकारा: 20 लाख  के सामुदायिक भवन का डॉक्टर राजेश कुमार वर्मा ने किया भूमि पूजन, भव्य शोभायात्रा से भक्तिमय हुआ गुन्नौर नगर*।।
एंकर–
गुनौर। नगर में श्री श्री 1008 भगवान विश्वकर्मा जयंती एवं पूजनोत्सव के अवसर पर भव्य धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन बेहद धूमधाम और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे डॉ. राजेश कुमार वर्मा ने समाज को एक बड़ी सौगात देते हुए लगभग 20 लाख रुपये की लागत से बनने वाले विश्वकर्मा भगवान सामुदायिक भवन का वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भूमि पूजन किया।
20 लाख की सौगात, समाज में खुशी की लहर
भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान डॉ. राजेश कुमार वर्मा ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि सामुदायिक भवन का निर्माण सामाजिक एकजुटता और विकास के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। इस भवन से समाज के हर वर्ग को मांगलिक व सार्वजनिक आयोजनों के लिए सुविधा मिलेगी।
धूमधाम से निकली भव्य शोभायात्रा
भूमि पूजन के उपरांत गुनौर शहर में भगवान विश्वकर्मा जी की एक अचल एवं भव्य शोभायात्रा निकाली गई। डीजे, ढोल-नगाड़ों और धार्मिक भजनों की धुन पर श्रद्धालु झूमते नजर आए। शोभायात्रा नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए गुजरी, जहां जगह-जगह नगरवासियों ने पुष्पवर्षा कर यात्रा का भव्य स्वागत किया। 'जय श्री विश्वकर्मा' के जयकारों से पूरा गुनौर शहर भक्तिमय हो गया।
विश्वास पैलेस में संपन्न हुआ भव्य कार्यक्रम
शोभायात्रा के पश्चात कार्यक्रम का मुख्य आयोजन विश्वास पैलेस में आयोजित किया गया। इस दौरान मंचासीन अतिथियों का समाज बंधुओं द्वारा फूल-मालाएं एवं साफा पहनाकर आत्मीय स्वागत किया गया।
गरिमापूर्ण उपस्थिति
इस भव्य कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. राजेश कुमार वर्मा, विशिष्ट अतिथि नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती अर्चना मलखान सिंह सहित दूर-दूर से पधारे विश्वकर्मा समाज के वरिष्ठजन, मातृशक्ति और बड़ी संख्या में युवा व नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया और समाज की एकजुटता का संकल्प लिया गया।
    user_भागीरथ विश्वकर्मा
    भागीरथ विश्वकर्मा
    Farmer Amanganj, Panna•
    23 hrs ago
  • बांदा में बाढ़ का असर! पानी उतरने के बाद भी नाव का सहारा | Banda News 2026 | बड़ी खबर बांदा के खप्टिहा कलां में बाढ़ का पानी कम होने के बाद भी ग्रामीणों की मुश्किलें पूरी तरह खत्म नहीं हुई हैं। रिपोर्ट के अनुसार गांव में आवागमन के लिए अभी भी नाव का सहारा लेना पड़ रहा है।
    1
    बांदा में बाढ़ का असर! पानी उतरने के बाद भी नाव का सहारा | Banda News 2026 | बड़ी खबर
बांदा के खप्टिहा कलां में बाढ़ का पानी कम होने के बाद भी ग्रामीणों की मुश्किलें पूरी तरह खत्म नहीं हुई हैं। रिपोर्ट के अनुसार गांव में आवागमन के लिए अभी भी नाव का सहारा लेना पड़ रहा है।
    user_Dilip Kumar Bharti
    Dilip Kumar Bharti
    Local News Reporter नरैनी, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • खजुराहो में जेसीबी से खुदाई का महिलाओं ने किया विरोध प्रशासन से मांगी मदत खजुराहो। पुरानी बस्ती में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) द्वारा सड़क किनारे दीवार निर्माण के लिए सुबह जेसीबी से खुदाई शुरू कराई गई। स्थानीय महिलाओं एवं रहवासियों ने इसका विरोध करते हुए काम रुकवाने की मांग की। रहवासियों का कहना है कि दीवार बनने से सड़क संकरी हो जाएगी, जिससे एंबुलेंस, स्कूल बस और अन्य वाहनों के आवागमन में परेशानी होगी। उन्होंने प्रशासन से मामले का समाधान कराने की मांग की है।
    1
    खजुराहो में जेसीबी से खुदाई का महिलाओं ने किया विरोध प्रशासन से मांगी मदत
खजुराहो। पुरानी बस्ती में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) द्वारा सड़क किनारे दीवार निर्माण के लिए सुबह जेसीबी से खुदाई शुरू कराई गई। स्थानीय महिलाओं एवं रहवासियों ने इसका विरोध करते हुए काम रुकवाने की मांग की।
रहवासियों का कहना है कि दीवार बनने से सड़क संकरी हो जाएगी, जिससे एंबुलेंस, स्कूल बस और अन्य वाहनों के आवागमन में परेशानी होगी। उन्होंने प्रशासन से मामले का समाधान कराने की मांग की है।
    user_Journalist Ganesh Raikwar
    Journalist Ganesh Raikwar
    Media house छतरपुर, छतरपुर, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • विश्वप्रसिद्ध मां शारदा माता मंदिर में विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने किए दर्शन-पूजन मैहर,18 सितंबर। मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष श्री नरेंद्र सिंह तोमर ने मैहर स्थित विश्वप्रसिद्ध मां शारदा माता मंदिर पहुंचकर मां शारदा के दर्शन किए और विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। मंदिर पहुंचने पर विधानसभा अध्यक्ष श्री तोमर ने मां शारदा के चरणों में श्रद्धापूर्वक नमन किया। मंदिर की धार्मिक एवं आध्यात्मिक परंपराओं के अनुरूप दर्शन-पूजन संपन्न किया गया। इस अवसर विधायक श्री श्रीकांत चतुर्वेदी सहित जनप्रतिनिधि एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
    1
    विश्वप्रसिद्ध मां शारदा माता मंदिर में विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने किए दर्शन-पूजन

मैहर,18 सितंबर। मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष श्री नरेंद्र सिंह तोमर ने मैहर स्थित विश्वप्रसिद्ध मां शारदा माता मंदिर पहुंचकर मां शारदा के दर्शन किए और विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।
मंदिर पहुंचने पर विधानसभा अध्यक्ष श्री तोमर ने मां शारदा के चरणों में श्रद्धापूर्वक नमन किया। मंदिर की धार्मिक एवं आध्यात्मिक परंपराओं के अनुरूप दर्शन-पूजन संपन्न किया गया। इस अवसर विधायक श्री श्रीकांत चतुर्वेदी सहित जनप्रतिनिधि एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
    user_प्रखर प्रवक्ता न्यूज
    प्रखर प्रवक्ता न्यूज
    Newspaper publisher रघुराजनगर नगरीय, सतना, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • नौगांव पुलिस ने रात्रि पेट्रोलिंग के दौरान आरोपी को देशी कट्टा कारतूस सहित किया गिरफ्तार उक्त कार्यवाही नौगांव एसडीओपी अमित मेश्राम के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी नौगांव संजय राय एवं उनकी टीम द्वारा की गई ।
    1
    नौगांव पुलिस ने रात्रि पेट्रोलिंग के दौरान आरोपी को देशी कट्टा कारतूस सहित किया गिरफ्तार
उक्त कार्यवाही नौगांव एसडीओपी अमित मेश्राम के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी नौगांव संजय राय एवं उनकी टीम द्वारा की गई ।
    user_The best news
    The best news
    लौंडी, छतरपुर, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • *बमीठा से मध्यांचल बैंक के चपरासी राजेश उर्फ़ राजू पाल जो की 16 सितम्बर की शाम से लापता है जिसकी गुमसुदगी की रिपोर्ट बमीठा थाना मे दर्ज है उसके घर के मोबाइल मे एक वीडियो मिला है जो की सोसल मीडिया पर वायरल हो रहा बमीठा पुलिस ने आज केन नदी मे NDRF की टीम के साथ 12 घंटे तक रिस्कयू किया पर कोई सफलता हासिल नहीं हुई क्योंकि राजू पाल की मोटरसाइकिल केन नदी के पुल पर बरामद हुई थी बमीठा पुलिस पूरे मामले मे गंभीरता से लगी हुई है* *राजू पाल के परिजनों ने आज 12-15 बजे एन एच 39 पर जाम लगा दिया हाइवे के दोनों ओर सैकड़ो वाहन जाम मे फसे*
    1
    *बमीठा से मध्यांचल बैंक के चपरासी राजेश उर्फ़ राजू पाल जो की 16 सितम्बर की शाम से लापता है
जिसकी गुमसुदगी की रिपोर्ट बमीठा थाना मे दर्ज है उसके घर के मोबाइल मे एक वीडियो मिला है जो की सोसल मीडिया पर वायरल हो रहा बमीठा पुलिस ने आज केन नदी मे NDRF की टीम के साथ 12 घंटे तक रिस्कयू किया पर कोई सफलता हासिल नहीं हुई क्योंकि राजू पाल की मोटरसाइकिल केन नदी के पुल पर बरामद हुई थी बमीठा पुलिस पूरे मामले मे गंभीरता से लगी हुई है*
*राजू पाल के परिजनों ने आज 12-15 बजे एन एच 39 पर जाम लगा दिया हाइवे के दोनों ओर सैकड़ो वाहन जाम मे फसे*
    user_Mukesh Gautam
    Mukesh Gautam
    Advertising agency छतरपुर, छतरपुर, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • कमिश्नर ने ग्राम पटी बजरिया पहुंचकर विस्थापित परिवारों की सुनी समस्याएं* *समस्याओं के तत्परतापूर्वरक निराकरण के दिए निर्देश* * *ग्राम में शिविर के जरिए किया जाएगा शेष राशि का वितरण, रोजगारपरक गतिविधियों से जोड़ने के भी दिए निर्देश* ______ नवागत कमिश्नर दिलीप कुमार ने शुक्रवार को पन्ना प्रवास के दौरान केन बेतवा लिंक परियोजना के विस्थापित ग्राम पटी बजरिया पहुंचकर प्रभावित परिवारों की समस्याएं सुनीं। ग्राम पंचायत कृष्णा कल्याणपुर के विस्थापित गांव पटी बजरिया में दो ग्रामों के 52 परिवार निवासरत हैं। प्रशासन द्वारा ग्राम में सड़क, बिजली, स्कूल एवं आंगनवाड़ी केंद्र सहित पेयजल व अन्य मूलभूत सुविधाओं के विकास के प्रबंध निरंतर सुनिश्चित किए जा रहे हैं। संभागायुक्त द्वारा ग्राम भ्रमण के दौरान प्रत्येक परिवार के सदस्यों से भेंट की गई और संवाद कर अब तक की व्यवस्थापन व पुनर्वास संबंधी जानकारी ली। इसके अलावा ग्राम पंचायत सचिव, रोजगार सहायक व पटवारी से वांछित जानकारी प्राप्त कर आवश्यक निर्देश दिए। ग्रामीणों ने संभागायुक्त के समक्ष लंबित समस्याओं के तत्काल समाधान की मांग रखी। इस पर विभागीय अधिकारियों को समयबद्ध निराकरण के निर्देश भी दिए गए। कमिश्नर ने संबंधित परिवार के लोगों को लंबित मुआवजा राशि के एक सप्ताह में भुगतान के लिए आश्वस्त किया। साथ ही ग्राम में पशुपालन एवं डेयरी विभाग तथा आदिम जाति कल्याण विभाग के अधिकारियों को भेजकर स्थानीय स्तर पर रोजगारपरक प्रकरण तैयार कराने के निर्देश दिए। उन्होंने वर्तमान परिस्थिति में लोगों को पशुपालन गतिविधियां करने के लिए भी प्रेरित किया। इसके अलावा एक जनवरी 2024 की कट ऑफ डेट अनुसार 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले परिवार के बालिग सदस्यों और लंबित भुगतान वाले परिवारों को समय पर राशि भुगतान के लिए दो दिवस में गांव में ही कैंप लगाकर राशि वितरण के निर्देश भी दिए। कमिश्नर ने आवंटित जमीन में संबंधित विस्थापित परिवार के निर्माणाधीन आवासों व सुविधाओं का भी जायजा लिया। साथ ही बेहतर पुनर्वास के संबंध में चर्चा कर जरूरी निर्देश दिए।कमिश्नर ने ग्रामवासियों से बैंक खाता संचालन के संबंध में भी पूछा और विवाह उपरांत अनिवार्य रूप से पत्नी के साथ संयुक्त बैंक खाता खुलवाने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि शासन के नियम और निर्देश मुताबिक सभी पात्र परिवार लाभान्वित होंगे। इस मौके पर किसी अन्य व्यक्ति के बहकावे से बचाव और राशि के सदुपयोग और बचत की सलाह भी दी। कुछ प्रकरणों में आयु निर्धारण के लिए मेडिकल टेस्ट करवाने के लिए कहा। आधार संबंधी समस्याओं के भी ग्राम स्तर पर निराकरण के निर्देश दिए गए। तहसीलदार को अविलंब बैंक खाता संबंधी समस्याओं के निराकरण व समन्वय तथा जन्म पंजी के उपलब्ध रिकॉर्ड मुताबिक वांछित कार्यवाही के लिए निर्देशित किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर ऊषा परमार, एसडीएम संजय कुमार नागवंशी, तहसीलदार अखिलेश प्रजापति एवं जनपद पंचायत सीईओ जयशंकर तिवारी भी उपस्थित रहे।
    2
    कमिश्नर ने ग्राम पटी बजरिया पहुंचकर विस्थापित परिवारों की सुनी समस्याएं*
*समस्याओं के तत्परतापूर्वरक निराकरण के दिए निर्देश*
*
*ग्राम में शिविर के जरिए किया जाएगा शेष राशि का वितरण, रोजगारपरक गतिविधियों से जोड़ने के भी दिए निर्देश*
______
नवागत कमिश्नर दिलीप कुमार ने शुक्रवार को पन्ना प्रवास के दौरान केन बेतवा लिंक परियोजना के विस्थापित ग्राम पटी बजरिया पहुंचकर प्रभावित परिवारों की समस्याएं सुनीं। ग्राम पंचायत कृष्णा कल्याणपुर के विस्थापित गांव पटी बजरिया में दो ग्रामों के 52 परिवार निवासरत हैं। प्रशासन द्वारा ग्राम में सड़क, बिजली, स्कूल एवं आंगनवाड़ी केंद्र सहित पेयजल व अन्य मूलभूत सुविधाओं के विकास के प्रबंध निरंतर सुनिश्चित किए जा रहे हैं। संभागायुक्त द्वारा ग्राम भ्रमण के दौरान प्रत्येक परिवार के सदस्यों से भेंट की गई और संवाद कर अब तक की व्यवस्थापन व पुनर्वास संबंधी जानकारी ली। इसके अलावा ग्राम पंचायत सचिव, रोजगार सहायक व पटवारी से वांछित जानकारी प्राप्त कर आवश्यक निर्देश दिए। ग्रामीणों ने संभागायुक्त के समक्ष लंबित समस्याओं के तत्काल समाधान की मांग रखी। इस पर विभागीय अधिकारियों को समयबद्ध निराकरण के निर्देश भी दिए गए। कमिश्नर ने संबंधित परिवार के लोगों को लंबित मुआवजा राशि के एक सप्ताह में भुगतान के लिए आश्वस्त किया। साथ ही ग्राम में पशुपालन एवं डेयरी विभाग तथा आदिम जाति कल्याण विभाग के अधिकारियों को भेजकर स्थानीय स्तर पर रोजगारपरक प्रकरण तैयार कराने के निर्देश दिए। उन्होंने वर्तमान परिस्थिति में लोगों को पशुपालन गतिविधियां करने के लिए भी प्रेरित किया। इसके अलावा एक जनवरी 2024 की कट ऑफ डेट अनुसार 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले परिवार के बालिग सदस्यों और लंबित भुगतान वाले परिवारों को समय पर राशि भुगतान के लिए दो दिवस में गांव में ही कैंप लगाकर राशि वितरण के निर्देश भी दिए। कमिश्नर ने आवंटित जमीन में संबंधित विस्थापित परिवार के निर्माणाधीन आवासों व सुविधाओं का भी जायजा लिया। साथ ही बेहतर पुनर्वास के संबंध में चर्चा कर जरूरी निर्देश दिए।कमिश्नर ने ग्रामवासियों से बैंक खाता संचालन के संबंध में भी पूछा और विवाह उपरांत अनिवार्य रूप से पत्नी के साथ संयुक्त बैंक खाता खुलवाने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि शासन के नियम और निर्देश मुताबिक सभी पात्र परिवार लाभान्वित होंगे। इस मौके पर किसी अन्य व्यक्ति के बहकावे से बचाव और राशि के सदुपयोग और बचत की सलाह भी दी। कुछ प्रकरणों में आयु निर्धारण के लिए मेडिकल टेस्ट करवाने के लिए कहा। आधार संबंधी समस्याओं के भी ग्राम स्तर पर निराकरण के निर्देश दिए गए। तहसीलदार को अविलंब बैंक खाता संबंधी समस्याओं के निराकरण व समन्वय तथा जन्म पंजी के उपलब्ध रिकॉर्ड मुताबिक वांछित कार्यवाही के लिए निर्देशित किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर ऊषा परमार, एसडीएम संजय कुमार नागवंशी, तहसीलदार अखिलेश प्रजापति एवं जनपद पंचायत सीईओ जयशंकर तिवारी भी उपस्थित रहे।
    user_Patrakaar Rahul Mishra
    Patrakaar Rahul Mishra
    Voice of people पन्ना, पन्ना, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • चित्रकूट के थरपहाड़ गांव में रास्ता न होने से बिगड़ी मरीज की हालत, कंधे पर टांगकर अस्पताल ले जाने को मजबूर ग्रामीण चित्रकूट नगर परिषद क्षेत्र के थरपहाड़ गांव में बुनियादी सुविधाओं का अकाल इस कदर गहराया हुआ है कि आजादी के दशकों बाद भी ग्रामीण पक्की सड़क के लिए तरस रहे हैं। रास्ते के अभाव में ग्रामीणों को किसी भी आपात स्थिति में मरीज को झोली या टाट में बांधकर कंधे पर टांगकर अस्पताल ले जाना पड़ता है। ताजा मामला थरपहाड़ गांव का ही है, जहाँ 28 वर्षीय गोरे सिंह पिता बब्बू सिंह की अचानक तबीयत बिगड़ गई। लगातार उल्टी और दस्त होने के कारण वे अत्यधिक शारीरिक कमजोरी का शिकार हो गए थे। परिजनों को उन्हें उपचार के लिए मुख्य मार्ग तक पहुंचाने में भारी मशक्कत करनी पड़ी। हालांकि अस्पताल से प्राथमिक दवा कराने के बाद जब उन्हें घर वापस लाया जा रहा था, तब भी रास्ते के अभाव में ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा, गाँव में जब भी किसी मरीज, वृद्ध या गर्भवती महिला की तबीयत बिगड़ती है, तो हर बार यही दर्दनाक मंजर देखने को मिलता है, दूसरी ओर प्रशासन और जिम्मेदार अधिकारियों के दावे पूरी तरह हवा-हवाई साबित हो रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि अधिकारी केवल टेंडर होने और जल्द निर्माण कार्य शुरू होने का ढिंढोरा पीट रहे हैं, जबकि धरातल पर आज तक न तो कोई ठेकेदार पहुंचा है और न ही कोई जमीनी काम शुरू हुआ है। जब भी इस विषय पर नगर परिषद या प्रशासनिक जिम्मेदारों से जवाब मांगा जाता है, तो वे भोपाल स्तर पर स्वीकृति अटके होने जैसी बातें कहकर अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लेते हैं। मूलभूत सड़क सुविधा न मिलने से थरपहाड़ गांव के निवासियों में गहरा आक्रोश व्याप्त है।👆
    1
    चित्रकूट के थरपहाड़ गांव में रास्ता न होने से बिगड़ी मरीज की हालत, कंधे पर टांगकर अस्पताल ले जाने को मजबूर ग्रामीण
चित्रकूट नगर परिषद क्षेत्र के थरपहाड़ गांव में बुनियादी सुविधाओं का अकाल इस कदर गहराया हुआ है कि आजादी के दशकों बाद भी ग्रामीण पक्की सड़क के लिए तरस रहे हैं। रास्ते के अभाव में ग्रामीणों को किसी भी आपात स्थिति में मरीज को झोली या टाट में बांधकर कंधे पर टांगकर अस्पताल ले जाना पड़ता है। ताजा मामला थरपहाड़ गांव का ही है, जहाँ 28 वर्षीय गोरे सिंह पिता बब्बू सिंह की अचानक तबीयत बिगड़ गई। लगातार उल्टी और दस्त होने के कारण वे अत्यधिक शारीरिक कमजोरी का शिकार हो गए थे। परिजनों को उन्हें उपचार के लिए मुख्य मार्ग तक पहुंचाने में भारी मशक्कत करनी पड़ी। हालांकि अस्पताल से प्राथमिक दवा कराने के बाद जब उन्हें घर वापस लाया जा रहा था, तब भी रास्ते के अभाव में ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा, गाँव में जब भी किसी मरीज, वृद्ध या गर्भवती महिला की तबीयत बिगड़ती है, तो हर बार यही दर्दनाक मंजर देखने को मिलता है, दूसरी ओर प्रशासन और जिम्मेदार अधिकारियों के दावे पूरी तरह हवा-हवाई साबित हो रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि अधिकारी केवल टेंडर होने और जल्द निर्माण कार्य शुरू होने का ढिंढोरा पीट रहे हैं, जबकि धरातल पर आज तक न तो कोई ठेकेदार पहुंचा है और न ही कोई जमीनी काम शुरू हुआ है। जब भी इस विषय पर नगर परिषद या प्रशासनिक जिम्मेदारों से जवाब मांगा जाता है, तो वे भोपाल स्तर पर स्वीकृति अटके होने जैसी बातें कहकर अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लेते हैं। मूलभूत सड़क सुविधा न मिलने से थरपहाड़ गांव के निवासियों में गहरा आक्रोश व्याप्त है।👆
    user_प्रखर प्रवक्ता न्यूज
    प्रखर प्रवक्ता न्यूज
    Newspaper publisher रघुराजनगर नगरीय, सतना, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • बुंदेलखंड दौरे पर आजाद समाज पार्टी के नेता दामोदर यादव छतरपुर। आजाद समाज पार्टी के नेता दामोदर यादव बुंदेलखंड दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी की तैयारियों और संगठन विस्तार पर चर्चा की। दामोदर यादव ने कहा कि छतरपुर जिले की सभी 6 विधानसभा सीटों पर आगामी चुनाव में नीला झंडा फहराने का काम किया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने और जनता के बीच सक्रियता बढ़ाने का आह्वान किया।
    1
    बुंदेलखंड दौरे पर आजाद समाज पार्टी के नेता दामोदर यादव
छतरपुर। आजाद समाज पार्टी के नेता दामोदर यादव बुंदेलखंड दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी की तैयारियों और संगठन विस्तार पर चर्चा की। दामोदर यादव ने कहा कि छतरपुर जिले की सभी 6 विधानसभा सीटों पर आगामी चुनाव में नीला झंडा फहराने का काम किया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने और जनता के बीच सक्रियता बढ़ाने का आह्वान किया।
    user_Journalist Ganesh Raikwar
    Journalist Ganesh Raikwar
    Media house छतरपुर, छतरपुर, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.