Shuru
Apke Nagar Ki App…
बांदा में बाढ़ का असर! पानी उतरने के बाद भी नाव का सहारा | Banda News 2026 | बड़ी खबर बांदा के खप्टिहा कलां में बाढ़ का पानी कम होने के बाद भी ग्रामीणों की मुश्किलें पूरी तरह खत्म नहीं हुई हैं। रिपोर्ट के अनुसार गांव में आवागमन के लिए अभी भी नाव का सहारा लेना पड़ रहा है।
Dilip Kumar Bharti
बांदा में बाढ़ का असर! पानी उतरने के बाद भी नाव का सहारा | Banda News 2026 | बड़ी खबर बांदा के खप्टिहा कलां में बाढ़ का पानी कम होने के बाद भी ग्रामीणों की मुश्किलें पूरी तरह खत्म नहीं हुई हैं। रिपोर्ट के अनुसार गांव में आवागमन के लिए अभी भी नाव का सहारा लेना पड़ रहा है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- बांदा में बाढ़ का असर! पानी उतरने के बाद भी नाव का सहारा | Banda News 2026 | बड़ी खबर बांदा के खप्टिहा कलां में बाढ़ का पानी कम होने के बाद भी ग्रामीणों की मुश्किलें पूरी तरह खत्म नहीं हुई हैं। रिपोर्ट के अनुसार गांव में आवागमन के लिए अभी भी नाव का सहारा लेना पड़ रहा है।1
- शहर के इंदिरा नगर स्थित गणेश मूर्ति पंडाल में आज भाजपा वरिष्ठ नेता श्याम मोहन धुरिया को कमेटी के पदाधिकारियों ने अंगवस्त्र पहनकर किया सम्मानित। शहर के इंदिरा नगर स्थित गणेश मूर्ति पंडाल में आज भाजपा वरिष्ठ नेता श्याम मोहन धुरिया को कमेटी के पदाधिकारियों ने अंगवस्त्र पहनकर किया सम्मानित।1
- विश्वप्रसिद्ध मां शारदा माता मंदिर में विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने किए दर्शन-पूजन मैहर,18 सितंबर। मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष श्री नरेंद्र सिंह तोमर ने मैहर स्थित विश्वप्रसिद्ध मां शारदा माता मंदिर पहुंचकर मां शारदा के दर्शन किए और विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। मंदिर पहुंचने पर विधानसभा अध्यक्ष श्री तोमर ने मां शारदा के चरणों में श्रद्धापूर्वक नमन किया। मंदिर की धार्मिक एवं आध्यात्मिक परंपराओं के अनुरूप दर्शन-पूजन संपन्न किया गया। इस अवसर विधायक श्री श्रीकांत चतुर्वेदी सहित जनप्रतिनिधि एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।1
- UPI टैक्स के नए शुल्क के मद्देनजर कांग्रेसजनों ने जलशक्ति राज्यमंत्री को पूजन सामग्री भेंट कर जताया विरोध UPI टैक्स के नए शुल्क के मद्देनजर कांग्रेसजनों ने जलशक्ति राज्यमंत्री को पूजन सामग्री भेंट कर जताया विरोध जनपद बांदा। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रदेश अध्यक्ष अजय राय पूर्व मंत्री के निर्देशानुसार कांग्रेस जिला अध्यक्ष राजेश दीक्षित के नेतृत्व में प्रमुख कांग्रेसियों का दलबल उत्तर प्रदेश शासन के जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद, तिन्दवारी विधायक के इंदिरा नगर निवास पर पहुंचकर केंद्र द्वारा यूपीआई भुगतान पर नया शुल्क लगाए जाने को लेकर विरोध प्रदर्शन करते हुए जमकर नारेबाजी की गई और UPI टैक्स, रोल बैक, रोल बैक, कांग्रेस लाओ, देश बचाओ के नारे लगाते हुए मंत्री रामकेश निषाद को 2000 मूल्य की पूजन सामग्री भेंट कर अपना विरोध दर्ज कराया। इस अवसर पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष राजेश दीक्षित ने मीडिया से रूबरू होते हुए बतलाया कि वर्तमान केंद्र सरकार द्वारा यूपीआई भुगतान पर टैक्स लगाकर व्यापारियों और गरीब तबके के लोगों पर अतिरिक्त बोझ डालने का काम किया गया है, उन्होंने कहा डिजिटल भुगतान व्यवस्था को सरल और सुलभ एवं लगाया गया नया टैक्स तत्काल हटाया जाए, आम नागरिक तथा छोटे एवं मध्यम व्यापारियों के हित में कार्य किया जाए। उन्होंने कहा कि अगर सरकार इस ओर कोई ठोस कदम नहीं उठाती है तो कांग्रेस पार्टी का निरंतर विरोध प्रदर्शनजारी रहेगा और हमारे जनप्रिय नेता राहुल गांधी जी सड़क से सदन तक इसकी लड़ाई लड़ेंगे हम सब कांग्रेसजन उनके साथ है। इस अवसर पर कांग्रेस महिला जिलाध्यक्ष सीमा खान एड०, जिला उपाध्यक्ष प्रोफेसर संजय द्विवेदी दनादन, जिला महामंत्री एवं मीडिया प्रभारीसत्य प्रकाश द्विवेदी एडवोकेट, महासचिव शोएब रिजवी, कालीचरण निगम, अमित तिवारी, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष मोहन साहू, अंसार भाई सिद्दीकी एड०, जिला सचिव हेमंत वर्मा, बाबूराम यादव, शिवपूजन तिवारी, आरिफ निजामी, सुखलाल वर्मा, लालबाबू राजपूत सहित काफी संख्या में कांग्रेस जनशामिल हुए।1
- BREAKING NEWS BANDA 🚨 ₹1.38 लाख में महिला का सौदा! पहले से शादीशुदा महिला को हरियाणा ले जाकर कराया दूसरा विवाह, AHTU ने दबोचा एक और आरोपी रिश्तों को पैसों के तराजू पर तौलने का सनसनीखेज मामला! चित्रकूट की महिला को कथित तौर पर ₹1.38 लाख में बेचने और जबरन हरियाणा ले जाकर दूसरा विवाह कराने के मामले में बांदा AHTU ने मध्यस्थ प्रेमचन्दर को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी महिला के सौदे और विवाह में मध्यस्थ की भूमिका निभा रहा था। मामले में तीन आरोपी पहले ही जेल जा चुके हैं, जबकि कथित मानव तस्करी के पूरे नेटवर्क की कड़ियां खंगालने में पुलिस जुटी है।1
- ग्राम पंचायत मड़वा मे भ्रष्टाचार की पोल खोलते हुए युवक ने बताई सच्चाई इससे पहले भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था अब यह तूल पकड़ता जा रहा है1
- बांदा उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रदेश अध्यक्ष माननीयअजय राय पूर्व मंत्रीजी के निर्देशानुसार। कांग्रेस जिला अध्यक्ष राजेश दीक्षित के नेतृत्व में प्रमुख कांग्रेसियों का दलबल उत्तर प्रदेश शासन के जल शक्ति राज्य मंत्री माननीय रामकेश निषाद तिन्दवारी विधायक जी के इंदिरा नगर निवास पर पहुंचकर केंद्र द्वारा यूपीआई भुगतान पर नया शुल्क लगाए जाने को लेकर विरोध प्रदर्शन करते हुए जमकर नारेबाजी की गई और upi टैक्स, रोल बैक, रोल बैक,कांग्रेस लाओ, देश बचाओ के नारे लगाते हुए मंत्री रामकेश निषाद को 2000 मूल्य की पूजन सामग्री भेंट करअपना विरोध दर्ज कराया गया इस अवसर पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष राजेश दीक्षित ने मीडिया से रूबरू होते हुए बतलाया कि वर्तमान केंद्र सरकार द्वारा यूपीआई भुगतान पर टैक्स लगाकर व्यापारियों और गरीब तबके के लोगों परअतिरिक्त बोझ डालने का काम किया गया है डिजिटल भुगतान व्यवस्था को सरल और सुलभ एवं लगाया गया नया टैक्स तत्काल हटाया जाए आम नागरिक तथा छोटे एवं मध्यम व्यापारियों के हित में कार्य किया जाए अगर सरकार इस ओर कोई ठोस कदम नहीं उठाती है तो कांग्रेस पार्टी का निरंतर विरोध प्रदर्शनजारी रहेगा और हमारे जनप्रिय नेता राहुल गांधी जी सड़क से सदन तक इसकी लड़ाई लड़ेंगे हम सब कांग्रेस जन उनके साथ है।4
- चित्रकूट के थरपहाड़ गांव में रास्ता न होने से बिगड़ी मरीज की हालत, कंधे पर टांगकर अस्पताल ले जाने को मजबूर ग्रामीण चित्रकूट नगर परिषद क्षेत्र के थरपहाड़ गांव में बुनियादी सुविधाओं का अकाल इस कदर गहराया हुआ है कि आजादी के दशकों बाद भी ग्रामीण पक्की सड़क के लिए तरस रहे हैं। रास्ते के अभाव में ग्रामीणों को किसी भी आपात स्थिति में मरीज को झोली या टाट में बांधकर कंधे पर टांगकर अस्पताल ले जाना पड़ता है। ताजा मामला थरपहाड़ गांव का ही है, जहाँ 28 वर्षीय गोरे सिंह पिता बब्बू सिंह की अचानक तबीयत बिगड़ गई। लगातार उल्टी और दस्त होने के कारण वे अत्यधिक शारीरिक कमजोरी का शिकार हो गए थे। परिजनों को उन्हें उपचार के लिए मुख्य मार्ग तक पहुंचाने में भारी मशक्कत करनी पड़ी। हालांकि अस्पताल से प्राथमिक दवा कराने के बाद जब उन्हें घर वापस लाया जा रहा था, तब भी रास्ते के अभाव में ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा, गाँव में जब भी किसी मरीज, वृद्ध या गर्भवती महिला की तबीयत बिगड़ती है, तो हर बार यही दर्दनाक मंजर देखने को मिलता है, दूसरी ओर प्रशासन और जिम्मेदार अधिकारियों के दावे पूरी तरह हवा-हवाई साबित हो रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि अधिकारी केवल टेंडर होने और जल्द निर्माण कार्य शुरू होने का ढिंढोरा पीट रहे हैं, जबकि धरातल पर आज तक न तो कोई ठेकेदार पहुंचा है और न ही कोई जमीनी काम शुरू हुआ है। जब भी इस विषय पर नगर परिषद या प्रशासनिक जिम्मेदारों से जवाब मांगा जाता है, तो वे भोपाल स्तर पर स्वीकृति अटके होने जैसी बातें कहकर अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लेते हैं। मूलभूत सड़क सुविधा न मिलने से थरपहाड़ गांव के निवासियों में गहरा आक्रोश व्याप्त है।👆1