Shuru
Apke Nagar Ki App…
दमोह शहर में कीर्ति स्तंभ से घंटाघर तक हजारों दीपों की अद्भुत और मनमोहक श्रृंखला।
सचिन सिंह राजपूत प्रदेश समय
दमोह शहर में कीर्ति स्तंभ से घंटाघर तक हजारों दीपों की अद्भुत और मनमोहक श्रृंखला।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- दमोह शहर में कीर्ति स्तंभ से घंटाघर तक हजारों दीपों की अद्भुत और मनमोहक श्रृंखला।1
- हटा में आयोजित शिविर में विधायक एवं कलेक्टर ने विभागीय स्टॉल का किया अवलोकन, हटा में आयोजित शिविर में विधायक एवं कलेक्टर ने विभागीय स्टॉल का किया अवलोकन, मौके पर ही आवेदन का किया गया निराकरण मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत हटा में आयोजित शिविर के प्रारंभ में हटा विधायक माननीय उमा देवी खटीक एवं कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन किया। उन्होंने स्टॉल पर उपलब्ध जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी ली तथा हितग्राहियों से संवाद कर योजनाओं से मिल रहे लाभ के संबंध में जानकारी प्राप्त की। विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक हितग्राहियों को संबंधित योजनाओं की पात्रता, प्रक्रिया एवं लाभ के बारे में अवगत कराया। कलेक्टर ने मौके पर ही आवेदकों की समस्या निराकृत करने के दिए निर्देश शिविर में आमजन द्वारा प्रस्तुत आवेदनों को पूरी संवेदनशीलता से लेते हुए कलेक्टर श्री यादव ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि आवेदकों को शिविर में अपने सम्मुख बुलाकर उनकी समस्या एवं आवेदन को समझते हुए समुचित निराकरण सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का समाधान उनकी पहुंच के निकट करना है, इसलिए प्रत्येक आवेदन पर संवेदनशीलता एवं तत्परता से कार्रवाई की जाए और पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाया जाए।1
- दमोह*दशलक्षण महापर्व* *थ्योरी नहीं, धर्म को प्रैक्टिकल जीवन में उतारें — विदुषी रिया दीदी* हटा (दमोह)। श्री दिगंबर जैन मंदिर में आयोजित दशलक्षण महापर्व के दूसरे दिन उत्तम मार्दव धर्म पर अपने विचार व्यक्त करते हुए रिया दीदी ने कहा कि हर वर्ष दशलक्षण पर्व आते हैं, हम अभिषेक, पूजन, विधान, आरती और प्रतिक्रमण जैसी क्रियाएं करते हैं। लेकिन विचारणीय प्रश्न यह है कि जीवन में इतने वर्ष पर्व मनाने के बाद हमारी वास्तविक उपलब्धि क्या है? हमारी स्थिति आज उस पुरुष की तरह हो गई है जो घर से निकलकर चला तो जा रहा है, पर उसे मंजिल का पता नहीं। हम 10 धर्मों के सार को समझे बिना मात्र शास्त्रों की थ्योरी में उलझकर रह गए हैं। जब तक धर्म को प्रैक्टिकल जीवन में नहीं उतारेंगे, तब तक कोई आध्यात्मिक प्रगति संभव नहीं है। *अहंकार नहीं, एक-दूसरे का सम्मान करना सीखें* दीदी ने मार्दव धर्म का मर्म समझाते हुए कहा कि आज हम अपने अहंकार को पुष्ट करने और स्वयं को बलवान सिद्ध करने के लिए दूसरों को नीचा दिखाने का प्रयास करते हैं। यदि सच्चे अर्थों में मार्दव धर्म को जीवन में उतारना है, तो मान कषाय को छोड़कर आपस में एक-दूसरे का सम्मान करना होगा। किसी को छोटा दिखाकर कोई बड़ा नहीं बनता। *आचार्य विद्यासागर जी महाराज के चरित्र से प्रेरणा...* मान कषाय को जीतने का मार्ग बताते हुए दीदी ने परम पूज्य आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज का भावपूर्ण स्मरण किया। उन्होंने कहा कि जिन आचार्य श्री के सामने देश के प्रधानमंत्री भी नतमस्तक हुए, जिस शिला पर वे क्षण भर बैठे उसकी बोलियाँ लगने लगी, और जिन्हें जैन-अजैन सभी अपना गुरु मानते थे—उन्होंने इतने उच्च पद पर रहकर भी कभी मान नहीं किया। आचार्य श्री धन-दौलत से नहीं, बल्कि अपने महान चरित्र से बड़े बने थे। यदि हम स्वयं को उनका वंशज मानते हैं, तो हमें उनके गुणों को अपने जीवन में अपनाने का प्रयास करना चाहिए और अपनी मान कषाय पर विजय प्राप्त करनी चाहिए। *दशलक्षण महापर्व*1
- सांदीपनि विद्यालय के निर्माण में खामियां देख नायक बने कलेक्टर, मौके पर खुदवाई दीवारें, रेत की कराई जांच... अधिकारियों को लगाई फटकार एंकर/- दमोह जिले के हटा में करीब 35 करोड़ रुपए की लागत से बन रहे सांदीपनि विद्यालय भवन के निर्माण में खामियां सामने आई हैं। क्षेत्र भ्रमण पर पहुंचे कलेक्टर प्रताप नारायण सिंह यादव ने निर्माण स्थल का औचक निरीक्षण किया और मौके पर ही निर्माण की गुणवत्ता जांची। कलेक्टर ने दीवारों के प्लास्टर की खुदाई कराकर गुणवत्ता देखी, वहीं टाइल्स और प्लेटफार्म के निर्माण की भी जांच की। निर्माण में इस्तेमाल हो रही रेत की गुणवत्ता पर भी सवाल उठे। कर्मचारियों से मौके पर रेत और पानी मिलाकर जांच कराई गई, जिसमें रेत में मिट्टी की मात्रा अधिक पाई गई। निर्माण स्थल पर प्रयोगशाला में ताला लगा मिलने पर कलेक्टर ने नाराजगी जताई। उन्होंने सवाल उठाया कि जब निर्माण सामग्री की नियमित लैब टेस्टिंग नहीं हो रही है, तो गुणवत्तापूर्ण निर्माण कैसे सुनिश्चित होगा।1
- पं. मनोज देवलिया ने कार्यक्रम बताया आम जनता के पैसों के दुरपयोग, कहा यह सरकार की तानाशाही और हिटलर शाही दमोह में धूमधाम के साथ मनाया गया पीएम नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस, कीर्ति स्तंभ चौक से लेकर घंटाघर तक जलाए गए 10 हजार दीप पं. मनोज देवलिया ने कार्यक्रम बताया आम जनता के पैसों के दुरपयोग, कहा यह सरकार की तानाशाही और हिटलर शाही1
- मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने देशी कट्टा सहित आरोपी को दबोचाथाना हटा अंतर्गत ग्राम रसीलपुर ,रोड पर हाथ में कट्टा लेकर घूम रहा था आरोपी, आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई l दमोह/हटा l पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि(IPS), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुजीत भदौरिया के निर्देशन एवं हटा एसडीओपी केपी सिंह के मार्गदर्शन में पुलिस द्वारा क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने में लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में थाना प्रभारी सुधीर बेगी के नेतृत्व में हटा थाना पुलिस ने अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ग्राम रसीलपुर में एक युवक को देशी 12 बोर कट्टा सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से बरामद कट्टे की कीमत करीब 5 हजार रुपए बताई गई है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। दिनांक 17 सितंबर 2026 को पुलिस टीम शासकीय वाहन से क्षेत्र में भ्रमण पर थे। इसी दौरान चंडीजी मंदिर के पास मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम रसीलपुर में लालू अहिरवार के घर के सामने मेन रोड पर एक व्यक्ति हाथ में देशी कट्टा लेकर गाली-गलौज करते हुए घूम रहा है, जिसे समय रहते नहीं पकड़ा गया तो वह किसी गंभीर घटना को अंजाम दे सकता है। पुलिस टीम तत्काल मुखबिर द्वारा बताए स्थान पर पहुंची। वहां मेन रोड पर एक व्यक्ति हाथ में लोहे का देशी 12 बोर कट्टा लिए दिखाई दिया। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ा और कट्टे की जांच की। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम आलोक कुर्मी पिता नारायण कुर्मी उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम रसीलपुर थाना हटा बताया। पुलिस द्वारा आरोपी से कट्टा रखने का लाइसेंस मांगा गया, लेकिन उसके पास कोई वैध लाइसेंस नहीं होना पाया गया। इसके बाद आरोपी के कब्जे से देशी 12 बोर कट्टा, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 5,000 रुपए है, विधिवत जब्त किया गया। पुलिस ने आरोपी आलोक कुर्मी के विरुद्ध धारा 25/27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए प्रकरण दर्ज किया, आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर थाना लाया गया, जहां उसे हवालात में रखा गया। पुलिस द्वारा मामले में आगे विवेचना की जा रही है। उक्त कार्रवाई में प्रधान आरक्षक भगवान दास दाहिया, आरक्षक राम सींग आदि की टीम द्वारा मुखबिर सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को अवैध हथियार सहित पकड़ने में सफलता हासिल की गई।1
- गांव-गांव अवैध शराब की पैकारियां, जिम्मेदार खामोश! खुलेआम शराब बिक्री के आरोप, ग्रामीणों ने प्रशासन से कार्रवाई की उठाई मांग कटनी जिले के रीठी क्षेत्र के ग्रामीण अंचलों में अवैध शराब की पैकारियां संचालित होने के आरोप लग रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि लाइसेंसी शराब दुकानें होने के बावजूद गांवों में गली-गली शराब पहुंच रही है, जिससे सामाजिक माहौल प्रभावित हो रहा है। बड़गांव, सलैया, खम्हरिया, मुहांस, देवरी कला, देवगांव, हरदुआ, भरतपुर, गुरजी, बरहटा, खिरवा, डांग, सिमड़ारी, हथकुरी, हरद्वारा और उमरिया सहित कई गांवों में अवैध शराब बिक्री की शिकायतें सामने आ रही हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि कार्रवाई के नाम पर कभी-कभार छोटे प्रकरण दर्ज कर खानापूर्ति कर दी जाती है, जबकि बड़े स्तर पर चल रही कथित पैकारियों पर प्रभावी कार्रवाई नहीं हो रही। ग्रामीणों ने आबकारी विभाग और पुलिस प्रशासन से गांवों में अवैध शराब की बिक्री की जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।1
- दमोह हटा सिविल अस्पताल में ड्यूटी डॉक्टर से मारपीट का आरोपी गिरफ्तार, हटा थाना पुलिस की कार्यवाही1