logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बहुत ही करारा जवाब दिया नारी शक्ति ने जातिवादियों की बखिया उधेड़ दी जो एक दूसरे की चुगली करते थे आपस में लड़ते थे

18 hrs ago
user_मानवाधिकार  भारतीय
मानवाधिकार भारतीय
Lawyer Piprai, Ashoknagar•
18 hrs ago

बहुत ही करारा जवाब दिया नारी शक्ति ने जातिवादियों की बखिया उधेड़ दी जो एक दूसरे की चुगली करते थे आपस में लड़ते थे

More news from Ashoknagar and nearby areas
  • बिल्कुल सत्य वचन पाखंडियों की पोल खोल दे जागो मेरे प्यारे साथियों ओबीसी एससी एसटी इन पाखंड जी को दान दक्षिणा देना बंद करो जो हिंदू मुस्लिम के नाम पर धंधा दलित पिछड़े आदिवासियों का शोषण करते हैं
    1
    बिल्कुल सत्य वचन पाखंडियों की पोल खोल दे जागो मेरे प्यारे साथियों ओबीसी एससी एसटी इन पाखंड जी को दान दक्षिणा देना बंद करो जो हिंदू मुस्लिम के नाम पर धंधा दलित पिछड़े आदिवासियों का शोषण करते हैं
    user_मानवाधिकार  भारतीय
    मानवाधिकार भारतीय
    Lawyer Piprai, Ashoknagar•
    18 hrs ago
  • अशोकनगर नेहरू महाविद्यालय में टीचर्स की भर्ती करने पुस्तकें उपलब्ध कराने प्रवेश फीस में वृध्दि वा अन्य शैक्षणिक समस्याओं के खिलाफ छात्रों ने प्रदर्शन कर प्राचार्य को सोंपा ज्ञापन नेहरू महाविद्यालय में टीचर्स की भर्ती करने, पुस्तकें उपलब्ध कराने, प्रवेश फीस में वृद्धि व अन्य शैक्षणिक समस्याओं के खिलाफ छात्रों ने प्रदर्शन कर प्राचार्य को सौंपा ज्ञापन अशोकनगर। आज छात्र संगठन ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स ऑर्गनाइजेशन (AIDSO) ने नेहरू महाविद्यालय में व्याप्त विभिन्न शैक्षणिक समस्याओं के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा। इस प्रदर्शन को संबोधित करते हुए छात्र संगठन AIDSO की कॉलेज इकाई अध्यक्ष विश्वीर भंडारी ने बताया कि एक शिक्षण संस्थान का उद्देश्य छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना होता है, जिससे वे अपने भविष्य का निर्माण कर सकें और समाज के विकास में योगदान दे सकें। किंतु वर्तमान समय में हमारे महाविद्यालय में कई ऐसी समस्याएँ मौजूद हैं, जिनके कारण छात्रों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। न तो कॉलेज में विभिन्न कोर्सेज के पर्याप्त प्रोफेसर्स हैं और न ही महाविद्यालय में नियमित कक्षाओं का संचालन हो पा रहा है, कॉलेज में संचालित होने वाले विभिन्न कोर्सेज की लाइब्रेरी में पर्याप्त पुस्तकें नहीं है। इतनी सारी अव्यवस्थाओं के बीच छात्र पढ़ाई करने को मजबूर हैं। ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई है कि नियमित कक्षाएं संचालित की जाएं, लाइब्रेरी में पर्याप्त पुस्तकें उपलब्ध कराई जाए, पर्याप्त प्रोफेसर्स की भर्ती की जाए,पीने के लिए साफ पानी उपलब्ध कराने, लैब चालू करने, एक्सपेरीमेंटल मटेरियल उपलब्ध कराने, लैब टेक्नीशियन की भर्ती करने,स्पोर्ट्स मटेरियल उपलब्ध कराने,नियमित साफ- सफाई करने, समय पर छात्रवृत्ति उपलब्ध कराने, पीजी में मनोविज्ञान, दर्शनशास्त्र, भूगोल, जूलॉजी, फिजिक्स, केमिस्ट्री विषयों को शुरू किए जाने सहित 12 सूत्रीय मांगे की गई। उन्होंने कहा कि बस सुविधा के नाम पर छात्रों से ली जा रही ₹360 की फीस छात्रों के ऊपर अतिरिक्त बोझ है। हर साल एडमिशन फीस में वृद्धि करना छात्रों को शिक्षा से दूर करने की साजिश है छात्र संगठन AIDSO महाविद्यालय के अंदर छात्र-छात्राओं के बीच बेहतर पठन-पाठन का माहौल तैयार करने का प्रयास कर रहा है। ज्ञापन के माध्यम से छात्रों की समस्याओं को कॉलेज प्रशासन को सूचित किया गया है प्रशासन की ओर से शीघ्र समाधान करने का आश्वासन दिया गया है। साथ ही माननीय उच्च शिक्षा मंत्री ,उच्च शिक्षा आयुक्त महोदय और अशोकनगर जिलाधीश महोदय को प्रेषित किया। छात्र हित में जहां भी जरूरत पड़ेगी छात्र संगठन AIDSO छात्रों के साथ हमेशा खड़ा है। आगे भी आंदोलन जारी रहेगा। आज के प्रदर्शन को छात्र नीलेश भंडारी, AIDSO कॉलेज कमिटी के सदस्य विकास राय, कॉलेज उपाध्यक्ष आरती केवट ने भी छात्रों को संबोधित किया प्रदर्शन का संचालन कार्यालय सचिव रेखा केवट ने किया
    1
    अशोकनगर नेहरू महाविद्यालय में टीचर्स की भर्ती करने पुस्तकें उपलब्ध कराने प्रवेश फीस में वृध्दि वा अन्य शैक्षणिक समस्याओं के खिलाफ छात्रों ने प्रदर्शन कर प्राचार्य को सोंपा ज्ञापन 
नेहरू महाविद्यालय में टीचर्स की भर्ती करने, पुस्तकें उपलब्ध कराने, प्रवेश फीस में वृद्धि व अन्य शैक्षणिक समस्याओं के खिलाफ छात्रों ने प्रदर्शन कर प्राचार्य को सौंपा ज्ञापन
अशोकनगर। आज छात्र संगठन ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स ऑर्गनाइजेशन (AIDSO) ने नेहरू महाविद्यालय में व्याप्त विभिन्न शैक्षणिक समस्याओं के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा।
इस प्रदर्शन को संबोधित करते हुए छात्र संगठन AIDSO की कॉलेज इकाई अध्यक्ष विश्वीर भंडारी ने बताया कि एक शिक्षण संस्थान का उद्देश्य छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना होता है, जिससे वे अपने भविष्य का निर्माण कर सकें और समाज के विकास में योगदान दे सकें। किंतु वर्तमान समय में हमारे महाविद्यालय में कई ऐसी समस्याएँ मौजूद हैं, जिनके कारण छात्रों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। न तो कॉलेज में विभिन्न कोर्सेज के पर्याप्त प्रोफेसर्स हैं और न ही महाविद्यालय में नियमित कक्षाओं का संचालन हो पा रहा है, कॉलेज में संचालित होने वाले विभिन्न कोर्सेज की लाइब्रेरी में पर्याप्त पुस्तकें नहीं है। इतनी सारी अव्यवस्थाओं के बीच छात्र पढ़ाई करने को मजबूर हैं। ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई है कि नियमित कक्षाएं संचालित की जाएं, लाइब्रेरी में पर्याप्त पुस्तकें उपलब्ध कराई जाए, पर्याप्त प्रोफेसर्स की भर्ती की जाए,पीने के लिए साफ पानी उपलब्ध कराने, लैब चालू करने, एक्सपेरीमेंटल मटेरियल उपलब्ध कराने, लैब टेक्नीशियन की भर्ती करने,स्पोर्ट्स मटेरियल उपलब्ध कराने,नियमित साफ- सफाई करने, समय पर छात्रवृत्ति उपलब्ध कराने, पीजी में मनोविज्ञान, दर्शनशास्त्र, भूगोल, जूलॉजी, फिजिक्स, केमिस्ट्री विषयों को शुरू किए जाने सहित 12 सूत्रीय मांगे की गई। 
उन्होंने कहा कि बस सुविधा के नाम पर छात्रों से ली जा रही ₹360 की फीस छात्रों के ऊपर अतिरिक्त बोझ है। हर साल एडमिशन फीस में वृद्धि करना छात्रों को शिक्षा से दूर करने की साजिश है
छात्र संगठन AIDSO महाविद्यालय के अंदर छात्र-छात्राओं  के बीच बेहतर पठन-पाठन का माहौल तैयार करने का प्रयास कर रहा है। ज्ञापन के माध्यम से छात्रों की समस्याओं को कॉलेज प्रशासन को सूचित किया गया है प्रशासन की ओर से शीघ्र समाधान करने का आश्वासन दिया गया है। साथ ही माननीय उच्च शिक्षा मंत्री ,उच्च शिक्षा आयुक्त महोदय और 
अशोकनगर जिलाधीश महोदय को प्रेषित किया। 
छात्र हित में जहां भी जरूरत पड़ेगी छात्र संगठन AIDSO छात्रों के साथ हमेशा खड़ा है। आगे भी आंदोलन जारी रहेगा। आज के प्रदर्शन को छात्र नीलेश भंडारी, AIDSO कॉलेज कमिटी के सदस्य विकास राय,  कॉलेज उपाध्यक्ष आरती केवट ने भी छात्रों को संबोधित किया प्रदर्शन का संचालन कार्यालय सचिव रेखा केवट ने किया
    user_रीड न्यूज मीडिया एजेंसी
    रीड न्यूज मीडिया एजेंसी
    पत्रकार अशोकनगर, अशोकनगर, मध्य प्रदेश•
    14 hrs ago
  • 13 राज्यों में लौटते मानसून का असर, भारी बारिश और आंधी का अलर्ट मौसम विभाग (IMD) ने उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश, दिल्ली-एनसीआर और उत्तराखंड समेत 13 राज्यों के लिए भारी बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की है। इस दौरान 50 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने और पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन की संभावना जताई गई है। स्थानीय प्रशासन ने संवेदनशील इलाकों में लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।
    1
    13 राज्यों में लौटते मानसून का असर, भारी बारिश और आंधी का अलर्ट
मौसम विभाग (IMD) ने उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश, दिल्ली-एनसीआर और उत्तराखंड समेत 13 राज्यों के लिए भारी बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की है। इस दौरान 50 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने और पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन की संभावना जताई गई है। स्थानीय प्रशासन ने संवेदनशील इलाकों में लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।
    user_Ravindra
    Ravindra
    Local News Reporter अशोकनगर, अशोकनगर, मध्य प्रदेश•
    15 hrs ago
  • बीना पुलिस की अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई, 18 पाव अंग्रेजी शराब और 8 बीयर जब्त ग्राम मुड़िया में अवैध शराब बिक्री की सूचना पर पुलिस की दबिश, आरोपी गिरफ्तार; करीब ₹4,200 की शराब बरामद लोकल न्यूज बीना रिपोर्ट लक्ष्मण सिंह राजपूत बीना पुलिस की अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई, 18 पाव अंग्रेजी शराब और 8 बीयर जब्त ग्राम मुड़िया में अवैध शराब बिक्री की सूचना पर पुलिस की दबिश, आरोपी गिरफ्तार; करीब ₹4,200 की शराब बरामद बीना। अवैध शराब के निर्माण, परिवहन, भंडारण और बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बीना पुलिस ने ग्राम मुड़िया क्षेत्र में कार्रवाई की है। पुलिस के अनुसार कार्रवाई के दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 18 पाव अंग्रेजी शराब और 8 बीयर की बोतलें बरामद की गईं, जिनकी कीमत करीब ₹4,200 बताई गई है। पुलिस के मुताबिक 18 सितंबर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम क्षेत्र में अवैध रूप से शराब बेची जा रही है। सूचना मिलते ही थाना बीना पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी की। इसी दौरान पुलिस को देखकर एक व्यक्ति ने भागने का प्रयास किया, जिसे पुलिस ने पकड़ लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान महेश पिता मूलचंद्र राय, निवासी ग्राम मुड़िया नायक के रूप में हुई है। उसके कब्जे से 15 पाव 8PM, 3 पाव Bagpiper और 8 बीयर की बोतलें बरामद की गईं। पुलिस का कहना है कि शराब रखने और बेचने के संबंध में आरोपी के पास कोई वैध लाइसेंस या दस्तावेज नहीं मिला। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 34(1) आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है। साथ ही प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया गया। पुलिस की आमजन से अपील सागर पुलिस ने अवैध शराब के कारोबार पर रोक लगाने के लिए सूचना तंत्र सक्रिय रखने की बात कही है। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि अवैध शराब के निर्माण, बिक्री, भंडारण या परिवहन की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखने की बात भी पुलिस ने कही है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप यादव, उपनिरीक्षक लखन राज, हेड कांस्टेबल गणेश राम भारती, आरक्षक बाबूलाल, आरक्षक दीप सिंह और महिला आरक्षक ममता की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
    1
    बीना पुलिस की अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई, 18 पाव अंग्रेजी शराब और 8 बीयर जब्त

 ग्राम मुड़िया में अवैध शराब बिक्री की सूचना पर पुलिस की दबिश, आरोपी गिरफ्तार; करीब ₹4,200 की शराब बरामद
लोकल न्यूज बीना 
रिपोर्ट लक्ष्मण सिंह राजपूत 
बीना पुलिस की अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई, 18 पाव अंग्रेजी शराब और 8 बीयर जब्त
ग्राम मुड़िया में अवैध शराब बिक्री की सूचना पर पुलिस की दबिश, आरोपी गिरफ्तार; करीब ₹4,200 की शराब बरामद
बीना। अवैध शराब के निर्माण, परिवहन, भंडारण और बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बीना पुलिस ने ग्राम मुड़िया क्षेत्र में कार्रवाई की है। पुलिस के अनुसार कार्रवाई के दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 18 पाव अंग्रेजी शराब और 8 बीयर की बोतलें बरामद की गईं, जिनकी कीमत करीब ₹4,200 बताई गई है।
पुलिस के मुताबिक 18 सितंबर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम क्षेत्र में अवैध रूप से शराब बेची जा रही है। सूचना मिलते ही थाना बीना पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी की। इसी दौरान पुलिस को देखकर एक व्यक्ति ने भागने का प्रयास किया, जिसे पुलिस ने पकड़ लिया।
पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान महेश पिता मूलचंद्र राय, निवासी ग्राम मुड़िया नायक के रूप में हुई है। उसके कब्जे से 15 पाव 8PM, 3 पाव Bagpiper और 8 बीयर की बोतलें बरामद की गईं। पुलिस का कहना है कि शराब रखने और बेचने के संबंध में आरोपी के पास कोई वैध लाइसेंस या दस्तावेज नहीं मिला।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 34(1) आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है। साथ ही प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस की आमजन से अपील
सागर पुलिस ने अवैध शराब के कारोबार पर रोक लगाने के लिए सूचना तंत्र सक्रिय रखने की बात कही है। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि अवैध शराब के निर्माण, बिक्री, भंडारण या परिवहन की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखने की बात भी पुलिस ने कही है।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप यादव, उपनिरीक्षक लखन राज, हेड कांस्टेबल गणेश राम भारती, आरक्षक बाबूलाल, आरक्षक दीप सिंह और महिला आरक्षक ममता की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
    user_Laxman Singh Rajput
    Laxman Singh Rajput
    Local News Reporter बीना, सागर, मध्य प्रदेश•
    10 min ago
  • मोतीचूर नदी घाट पर सेवा संकल्प अभियान, पीएम मोदी के जन्मदिवस पर जला आशीर्वाद का दिया। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर प्रगति कर रहा है:-लता सकवार लोकेशन:-बीना रिपोर्टर:-राकेश सेन बीना :- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर नगर पालिका बीना द्वारा देव रघुनाथ बड़ा मंदिर स्थित मोतीचूर नदी घाट पर सेवा संकल्प अभियान 2026 का आयोजन किया गया। इस दौरान मोतीचूर नदी घाट को दुल्हन की तरह सजाया गया, जिसकी सभी ने मुक्त कंठ से प्रशंसा की। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और मंगलमय जीवन की कामना के साथ 'आशीर्वाद का दिया' प्रज्वलित किया गया। नगर पालिका अध्यक्ष लता सकवार ने कहा प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर प्रगति कर रहा है। उनके जन्मदिवस को सेवा संकल्प के रूप में मना रहे हैं। उनके स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना करते हैं। पूर्व विधायक विनोद पंथी ने कहा मोदी ने देश को विश्व पटल पर नई पहचान दिलाई है। उनका जीवन राष्ट्र सेवा के लिए समर्पित है। हम सभी उनके दिखाए मार्ग पर चलकर सेवा कार्य कर रहे हैं। वरिष्ठ भाजपा नेता विजय हुरकट ने कहा मोतीचूर घाट का यह सौंदर्यीकरण स्वच्छता और सेवा का प्रतीक है। पीएम मोदी के जन्मदिन पर यह आयोजन प्रेरणादायी है। भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेंद्र उपाध्याय ने कहा यह आशीर्वाद का दिया देश की सुख-समृद्धि और प्रधानमंत्री के संकल्प को मजबूत करने के लिए है। हर कार्यकर्ता सेवा भाव से जुटा है। मुख्य नगर पालिका अधिकारी राहुल कौरव ने बताया कि सेवा संकल्प अभियान के मोतीचूर नदी घाट पर प्रथम दिवस आशीर्वाद के रूप में 5100 दीप प्रज्वलित किए गए । यह अभियान लगभग एक मन ही चलेगा जिसमें शासन की विभिन्न योजनाओं को आम जनमानस तक पहुंचाना स्वच्छता शिव सुशासन जनकल्याण और विकसित भारत संकल्प का प्रतीक होगा। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष लता सागवार उपाध्यक्ष रमाकांत बिलगाईयां की अलावा सभापति पार्षद गण नगर पालिका की कर्मचारी अधिकारीगण एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ एवं कनिष्ठ सदस्य भी मौजूद रहे।
    3
    मोतीचूर नदी घाट पर सेवा संकल्प अभियान, पीएम मोदी के जन्मदिवस पर जला आशीर्वाद का दिया।

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर प्रगति कर रहा है:-लता सकवार
लोकेशन:-बीना 
रिपोर्टर:-राकेश सेन 
बीना :- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर नगर पालिका बीना द्वारा देव रघुनाथ बड़ा मंदिर स्थित मोतीचूर नदी घाट पर सेवा संकल्प अभियान 2026 का आयोजन किया गया।
इस दौरान मोतीचूर नदी घाट को दुल्हन की तरह सजाया गया, जिसकी सभी ने मुक्त कंठ से प्रशंसा की। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और मंगलमय जीवन की कामना के साथ 'आशीर्वाद का दिया' प्रज्वलित किया गया।
नगर पालिका अध्यक्ष लता सकवार ने कहा प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर प्रगति कर रहा है। उनके जन्मदिवस को सेवा संकल्प के रूप में मना रहे हैं। उनके स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना करते हैं।
पूर्व विधायक विनोद पंथी ने कहा  मोदी ने देश को विश्व पटल पर नई पहचान दिलाई है। उनका जीवन राष्ट्र सेवा के लिए समर्पित है। हम सभी उनके दिखाए मार्ग पर चलकर सेवा कार्य कर रहे हैं।
वरिष्ठ भाजपा नेता विजय हुरकट ने कहा मोतीचूर घाट का यह सौंदर्यीकरण स्वच्छता और सेवा का प्रतीक है। पीएम मोदी के जन्मदिन पर यह आयोजन प्रेरणादायी है।
भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेंद्र उपाध्याय ने कहा  यह आशीर्वाद का दिया देश की सुख-समृद्धि और प्रधानमंत्री के संकल्प को मजबूत करने के लिए है। हर कार्यकर्ता सेवा भाव से जुटा है।
मुख्य नगर पालिका अधिकारी राहुल कौरव ने बताया कि सेवा संकल्प अभियान के मोतीचूर नदी घाट पर प्रथम दिवस आशीर्वाद के रूप में 5100 दीप प्रज्वलित किए गए । यह अभियान लगभग एक मन ही चलेगा जिसमें शासन की विभिन्न योजनाओं को आम जनमानस तक पहुंचाना स्वच्छता शिव सुशासन जनकल्याण और विकसित भारत संकल्प का प्रतीक होगा।
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष लता सागवार उपाध्यक्ष रमाकांत बिलगाईयां की अलावा सभापति पार्षद गण नगर पालिका की कर्मचारी अधिकारीगण एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ एवं कनिष्ठ सदस्य भी मौजूद रहे।
    user_Rakesh sen
    Rakesh sen
    बीना, सागर, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • लोंगर। गणेश उत्सव को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ते हुए पीएम श्री शासकीय हाई स्कूल लोंगर में 17 सितंबर 2026 को माटी के गणेश प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यालय के 45 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर मिट्टी से आकर्षक गणेश प्रतिमाओं का निर्माण किया। लोकल न्यूज बीना रिपोर्ट लक्ष्मण सिंह राजपूत लोंगर में सजी माटी के गणेश की अनोखी झांकी, 45 विद्यार्थियों ने लिया प्रतियोगिता में हिस्सा लोंगर। गणेश उत्सव को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ते हुए पीएम श्री शासकीय हाई स्कूल लोंगर में 17 सितंबर 2026 को माटी के गणेश प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यालय के 45 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर मिट्टी से आकर्षक गणेश प्रतिमाओं का निर्माण किया। प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल के डालचंद पाटकर, काशीराम सेन, अंकित गोस्वामी, मयंक नेम एवं रीतिका ने विद्यार्थियों द्वारा बनाई गई गणेश प्रतिमाओं का निरीक्षण कर मूल्यांकन किया। विद्यालय के प्राचार्य हरिराम अहिरवार ने विद्यार्थियों को मिट्टी से गणेश प्रतिमा बनाने के पर्यावरणीय महत्व की जानकारी दी। वहीं हरगोविंद सौर ने प्रतिमा निर्माण की बारीकियां समझाते हुए घरों में मिट्टी के गणेश स्थापित करने का आह्वान किया। प्रतियोगिता के परिणाम प्राथमिक वर्ग: 🥇 प्रथम – नमी 🥈 द्वितीय – अनामिका 🥉 तृतीय – मानसी माध्यमिक वर्ग: 🥇 प्रथम – शिवा 🥈 द्वितीय – जानवी 🥉 तृतीय – देविका हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी वर्ग: 🥇 प्रथम – सौम्या 🥈 द्वितीय – सविता 🥉 तृतीय – रवीना प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों में रचनात्मकता, कला-कौशल और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया। माटी के गणेश बनाने की पहल को विद्यार्थियों और विद्यालय परिवार ने उत्साह के साथ आगे बढ़ाया।
    1
    लोंगर। गणेश उत्सव को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ते हुए पीएम श्री शासकीय हाई स्कूल लोंगर में 17 सितंबर 2026 को माटी के गणेश प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यालय के 45 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर मिट्टी से आकर्षक गणेश प्रतिमाओं का निर्माण किया।
लोकल न्यूज बीना 
रिपोर्ट लक्ष्मण सिंह राजपूत 
लोंगर में सजी माटी के गणेश की अनोखी झांकी, 45 विद्यार्थियों ने लिया प्रतियोगिता में हिस्सा
लोंगर। गणेश उत्सव को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ते हुए पीएम श्री शासकीय हाई स्कूल लोंगर में 17 सितंबर 2026 को माटी के गणेश प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यालय के 45 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर मिट्टी से आकर्षक गणेश प्रतिमाओं का निर्माण किया।
प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल के डालचंद पाटकर, काशीराम सेन, अंकित गोस्वामी, मयंक नेम एवं रीतिका ने विद्यार्थियों द्वारा बनाई गई गणेश प्रतिमाओं का निरीक्षण कर मूल्यांकन किया।
विद्यालय के प्राचार्य हरिराम अहिरवार ने विद्यार्थियों को मिट्टी से गणेश प्रतिमा बनाने के पर्यावरणीय महत्व की जानकारी दी। वहीं हरगोविंद सौर ने प्रतिमा निर्माण की बारीकियां समझाते हुए घरों में मिट्टी के गणेश स्थापित करने का आह्वान किया।
प्रतियोगिता के परिणाम
प्राथमिक वर्ग:
🥇 प्रथम – नमी
🥈 द्वितीय – अनामिका
🥉 तृतीय – मानसी
माध्यमिक वर्ग:
🥇 प्रथम – शिवा
🥈 द्वितीय – जानवी
🥉 तृतीय – देविका
हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी वर्ग:
🥇 प्रथम – सौम्या
🥈 द्वितीय – सविता
🥉 तृतीय – रवीना
प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों में रचनात्मकता, कला-कौशल और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया। माटी के गणेश बनाने की पहल को विद्यार्थियों और विद्यालय परिवार ने उत्साह के साथ आगे बढ़ाया।
    user_Mp news 24live
    Mp news 24live
    बीना, सागर, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • ब्रेकिंग न्यूज ललितपुर :- पबच्चों के अभिभावकों के साथ गलत व्यवहार वायरल वीडियो में ,छात्र को विद्यालय में बंधक बनाकर की पिटाई ,स्कूल की फीस जमा न करने पर छात्र को बंधक बनाया पीड़ित छात्र के परिजनों ने की SP से शिकायत सपा नेता एवं पूर्व सांसद प्रतिनिधि ने कार्रवाई की मांग की है सदर कोतवाली के रॉयल एकेडमी स्कूल का मामला! #हिन्दी_न्यूज #हिन्दी_खबर #latestnews #viralpost #Lalitpur lalitpurnews @jaybajnibabakhadowara subscribe/share करें ब्रेकिंग न्यूज ललितपुर :- पबच्चों के अभिभावकों के साथ गलत व्यवहार वायरल वीडियो में ,छात्र को विद्यालय में बंधक बनाकर की पिटाई ,स्कूल की फीस जमा न करने पर छात्र को बंधक बनाया पीड़ित छात्र के परिजनों ने की SP से शिकायत सपा नेता एवं पूर्व सांसद प्रतिनिधि ने कार्रवाई की मांग की है सदर कोतवाली के रॉयल एकेडमी स्कूल का मामला! #हिन्दी_न्यूज #हिन्दी_खबर #latestnews #viralpost #Lalitpur lalitpurnews @jaybajnibabakhadowara subscribe/share करें
    1
    ब्रेकिंग न्यूज ललितपुर :- पबच्चों के अभिभावकों के साथ गलत व्यवहार वायरल वीडियो में ,छात्र को विद्यालय में बंधक बनाकर की पिटाई ,स्कूल की फीस जमा न करने पर छात्र को बंधक बनाया पीड़ित छात्र के परिजनों ने की SP से शिकायत  सपा नेता एवं पूर्व सांसद प्रतिनिधि ने कार्रवाई की मांग की है सदर कोतवाली के रॉयल एकेडमी स्कूल का मामला! 
#हिन्दी_न्यूज #हिन्दी_खबर 
#latestnews #viralpost #Lalitpur lalitpurnews 
@jaybajnibabakhadowara subscribe/share करें 
ब्रेकिंग न्यूज ललितपुर :- पबच्चों के अभिभावकों के साथ गलत व्यवहार वायरल वीडियो में ,छात्र को विद्यालय में बंधक बनाकर की पिटाई ,स्कूल की फीस जमा न करने पर छात्र को बंधक बनाया पीड़ित छात्र के परिजनों ने की SP से शिकायत  सपा नेता एवं पूर्व सांसद प्रतिनिधि ने कार्रवाई की मांग की है सदर कोतवाली के रॉयल एकेडमी स्कूल का मामला! 
#हिन्दी_न्यूज #हिन्दी_खबर 
#latestnews #viralpost #Lalitpur lalitpurnews 
@jaybajnibabakhadowara subscribe/share करें
    user_जय बजनी बाबा खडोवरा
    जय बजनी बाबा खडोवरा
    Local News Reporter ललितपुर, ललितपुर, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • बहुत ही करारा जवाब दिया नारी शक्ति ने जातिवादियों की बखिया उधेड़ दी जो एक दूसरे की चुगली करते थे आपस में लड़ते थे
    1
    बहुत ही करारा जवाब दिया नारी शक्ति ने जातिवादियों की बखिया उधेड़ दी जो एक दूसरे की चुगली करते थे आपस में लड़ते थे
    user_मानवाधिकार  भारतीय
    मानवाधिकार भारतीय
    Lawyer Piprai, Ashoknagar•
    18 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.