logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

थावे अवैध वसुली का वीडियो हुआ वॉयरल,

19 hrs ago
user_सुनील कुमार मिश्रा लोजपा (रा)
सुनील कुमार मिश्रा लोजपा (रा)
Political party office गोपालगंज, गोपालगंज, बिहार•
19 hrs ago

थावे अवैध वसुली का वीडियो हुआ वॉयरल,

More news from बिहार and nearby areas
  • आंगनबाड़ी सेविका की मनमानी के खिलाफ फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, ---प्रदर्शन कर जताया रोश, कार्रवाई का किया मांग। नौतन / प्रखंड क्षेत्र के पुर्वी नौतन पंचायत के वार्ड नम्बर 6 में स्थित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 12 पर सेविका की मनमानी से नाराज ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित ग्रामीणों ने केंद्र के समक्ष जमकर प्रदर्शन किया और सेविका के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। सोमवार को ग्रामीण प्रदीप गिरी, ओमप्रकाश यादव, जंग बहादुर यादव, जितेन्द्र यादव, बिजू पासवान सहित अन्य ने बताया कि सेविका आंगनबाड़ी केंद्र मनमाने ढंग से चलती है।समय से केन्द्र नहीं खोलती हैं। अक्सर केंद्र बंद रहता है।बच्चों को मिलने वाला पोषाहार, अंडा और दूध नियमित रूप से नहीं दिया जाता। वहीं गर्भवती महिलाओं और धात्री माताए मिलने वाली सुविधाएं वंचित रह जाती हैं। कई बार शिकायत के बावजूद सेविका के रवैये में कोई सुधार नहीं हुआ।ग्रामीणों ने बताया कि केंद्र पर बच्चों की उपस्थिति कागजों पर दिखाई जाती है।जबकि हकीकत में बच्चे पोषण से वंचित हैं। ग्रामीणों ने सेविका पर दुर्व्यवहार करने का भी आरोप लगाया। ग्रामीणों ने बताया कि इस संबंध में प्रखंड बाल विकास परियोजना पदाधिकारी को आवेदन देकर जांच कर कार्रवाई करने की मांग की गई । लेकिन इस दिशा में कोई पहल नहीं की गई। आंगनबाड़ी केन्द्र संख्या 218 , 219,और 103 में सहायिका नदारद रही। जिसके कारण उपस्थित बच्चों को नास्ता और भोजन नहीं मिला। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे प्रखंड मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन करेंगे। वहीं इस मामले मे सीडीपीओ संध्या कुमारी ने बताया कि जांच कराई जाएगी है। दोषी पाए जाने पर सेविका के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई तय है।
    4
    आंगनबाड़ी सेविका की मनमानी के खिलाफ फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, 
---प्रदर्शन कर जताया रोश, कार्रवाई  का किया मांग।
नौतन / प्रखंड क्षेत्र के पुर्वी नौतन पंचायत के वार्ड नम्बर 6 में स्थित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 12 पर सेविका की मनमानी से नाराज ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित ग्रामीणों ने केंद्र के  समक्ष जमकर प्रदर्शन किया और सेविका के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।  सोमवार को ग्रामीण प्रदीप गिरी, ओमप्रकाश यादव, जंग बहादुर यादव, जितेन्द्र यादव, बिजू पासवान सहित अन्य ने बताया कि सेविका आंगनबाड़ी केंद्र मनमाने ढंग से चलती है।समय से केन्द्र नहीं खोलती हैं। अक्सर केंद्र बंद रहता है।बच्चों को मिलने वाला पोषाहार, अंडा और दूध नियमित रूप से नहीं दिया जाता। वहीं गर्भवती महिलाओं और धात्री माताए मिलने वाली सुविधाएं वंचित रह जाती हैं। कई बार शिकायत के बावजूद सेविका के रवैये में कोई सुधार नहीं हुआ।ग्रामीणों ने बताया कि केंद्र पर बच्चों की उपस्थिति कागजों पर दिखाई जाती है।जबकि हकीकत में बच्चे पोषण से वंचित हैं। ग्रामीणों ने सेविका पर दुर्व्यवहार करने का भी आरोप लगाया। ग्रामीणों ने बताया कि इस संबंध में प्रखंड बाल विकास परियोजना पदाधिकारी को आवेदन देकर जांच कर कार्रवाई करने की मांग की गई । लेकिन इस दिशा में कोई पहल नहीं की गई। आंगनबाड़ी केन्द्र संख्या 218 , 219,और 103 में सहायिका नदारद रही। जिसके कारण उपस्थित बच्चों को नास्ता और भोजन नहीं मिला। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे प्रखंड मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन करेंगे। वहीं इस मामले मे सीडीपीओ संध्या कुमारी ने बताया कि जांच कराई जाएगी है। दोषी पाए जाने पर सेविका के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई तय है।
    user_मुकेश कुमार
    मुकेश कुमार
    Press advisory नौतन, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    22 hrs ago
  • खाद विक्रेताओं का फूटा गुस्सा, 8 सूत्री मांगों को लेकर प्रदर्शन, मांगें पूरी नहीं हुईं तो अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी नौतन। प्रखंड के आक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल में रविवार को फर्टिलाइजर एंड फार्मर वेलफेयर फाउंडेशन के बैनर तले उर्वरक विक्रेता अपनी आठ सूत्री मांगों को लेकर गोलबंद हुए। खुदरा दुकानदारों ने प्रदर्शन कर व्यवसाय में आ रही परेशानियों के समाधान की मांग उठाई और प्रशासन को आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी। प्रदर्शन कर रहे विक्रेताओं ने उर्वरक की डोर-टू-डोर डिलीवरी शुरू करने, खुदरा दुकानदारों का मार्जिन कम से कम 10 प्रतिशत निर्धारित करने और प्रशासनिक प्रताड़ना पर रोक लगाने की मांग की। इसके साथ ही जिला स्तरीय बैठकों में विक्रेता संघ के प्रतिनिधि को शामिल करने तथा निर्दोष दुकानदारों पर एकतरफा कार्रवाई नहीं करने की मांग भी रखी गई। संघ के प्रखंड अध्यक्ष राकेश कुमार तिवारी ने कहा कि थोक विक्रेताओं द्वारा अधिक कीमत पर उर्वरक उपलब्ध कराने की व्यवस्था पर रोक लगनी चाहिए। उन्होंने यूरिया 300 रुपये और डीएपी 1300 रुपये प्रति बोरी की दर से उपलब्ध कराने की मांग की। विक्रेताओं ने उर्वरक के साथ होने वाली टैगिंग व्यवस्था बंद करने, सभी खुदरा विक्रेताओं को एफओआर (FOR) की सुविधा देने तथा दुकानदारों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए टोल फ्री नंबर जारी करने की मांग भी उठाई। प्रदर्शन में कामेश्वर गुप्ता, छोटेलाल यादव, आदित्य कुमार, मुकेश गुप्ता, नीरज साह, सत्येंद्र यादव, रमेश कुशवाहा, अरुण शुक्ला, दीपक कुमार और मो. सलाउद्दीन समेत कई उर्वरक विक्रेता मौजूद रहे। संघ ने साफ चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों का शीघ्र समाधान नहीं किया गया, तो खुदरा उर्वरक विक्रेता अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने को मजबूर होंगे।
    1
    खाद विक्रेताओं का फूटा गुस्सा, 8 सूत्री मांगों को लेकर प्रदर्शन, मांगें पूरी नहीं हुईं तो अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी
नौतन। प्रखंड के आक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल में रविवार को फर्टिलाइजर एंड फार्मर वेलफेयर फाउंडेशन के बैनर तले उर्वरक विक्रेता अपनी आठ सूत्री मांगों को लेकर गोलबंद हुए। खुदरा दुकानदारों ने प्रदर्शन कर व्यवसाय में आ रही परेशानियों के समाधान की मांग उठाई और प्रशासन को आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी।
प्रदर्शन कर रहे विक्रेताओं ने उर्वरक की डोर-टू-डोर डिलीवरी शुरू करने, खुदरा दुकानदारों का मार्जिन कम से कम 10 प्रतिशत निर्धारित करने और प्रशासनिक प्रताड़ना पर रोक लगाने की मांग की। इसके साथ ही जिला स्तरीय बैठकों में विक्रेता संघ के प्रतिनिधि को शामिल करने तथा निर्दोष दुकानदारों पर एकतरफा कार्रवाई नहीं करने की मांग भी रखी गई।
संघ के प्रखंड अध्यक्ष राकेश कुमार तिवारी ने कहा कि थोक विक्रेताओं द्वारा अधिक कीमत पर उर्वरक उपलब्ध कराने की व्यवस्था पर रोक लगनी चाहिए। उन्होंने यूरिया 300 रुपये और डीएपी 1300 रुपये प्रति बोरी की दर से उपलब्ध कराने की मांग की।
विक्रेताओं ने उर्वरक के साथ होने वाली टैगिंग व्यवस्था बंद करने, सभी खुदरा विक्रेताओं को एफओआर (FOR) की सुविधा देने तथा दुकानदारों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए टोल फ्री नंबर जारी करने की मांग भी उठाई।
प्रदर्शन में कामेश्वर गुप्ता, छोटेलाल यादव, आदित्य कुमार, मुकेश गुप्ता, नीरज साह, सत्येंद्र यादव, रमेश कुशवाहा, अरुण शुक्ला, दीपक कुमार और मो. सलाउद्दीन समेत कई उर्वरक विक्रेता मौजूद रहे।
संघ ने साफ चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों का शीघ्र समाधान नहीं किया गया, तो खुदरा उर्वरक विक्रेता अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने को मजबूर होंगे।
    user_S9 Bihar
    S9 Bihar
    News Anchor बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    5 hrs ago
  • आंदर प्रखंड के भवराजपुर गांव में रविवार की दोपहर 1 बजे कॉमरेड जूही हैदर, कॉमरेड तौकीर हुसैन एवं कॉमरेड आफताब के शहादत दिवस के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। कार्यक्रम में शामिल होकर शहीद साथियों को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।इस दौरान उनके विचारों, संघर्ष और समाज के प्रति योगदान को याद करते हुए वक्ताओं ने अपने विचार रखे।इस दौरान जीरादेई के पूर्व विधायक अमरजीत कुशवाहा,पूर्व जिला पार्षद शीतल पासवान समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे। आंदर प्रखंड के भवराजपुर गांव में रविवार की दोपहर 1 बजे कॉमरेड जूही हैदर, कॉमरेड तौकीर हुसैन एवं कॉमरेड आफताब के शहादत दिवस के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। कार्यक्रम में शामिल होकर शहीद साथियों को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।इस दौरान उनके विचारों, संघर्ष और समाज के प्रति योगदान को याद करते हुए वक्ताओं ने अपने विचार रखे।इस दौरान जीरादेई के पूर्व विधायक अमरजीत कुशवाहा,पूर्व जिला पार्षद शीतल पासवान समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे।
    1
    आंदर प्रखंड के भवराजपुर गांव में रविवार की दोपहर 1 बजे कॉमरेड जूही हैदर, कॉमरेड तौकीर हुसैन एवं कॉमरेड आफताब के शहादत दिवस के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। कार्यक्रम में शामिल होकर शहीद साथियों को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।इस दौरान उनके विचारों, संघर्ष और समाज के प्रति योगदान को याद करते हुए वक्ताओं ने अपने विचार रखे।इस दौरान जीरादेई के पूर्व विधायक अमरजीत कुशवाहा,पूर्व जिला पार्षद शीतल पासवान समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे।



आंदर प्रखंड के भवराजपुर गांव में रविवार की दोपहर 1 बजे कॉमरेड जूही हैदर, कॉमरेड तौकीर हुसैन एवं कॉमरेड आफताब के शहादत दिवस के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। कार्यक्रम में शामिल होकर शहीद साथियों को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।इस दौरान उनके विचारों, संघर्ष और समाज के प्रति योगदान को याद करते हुए वक्ताओं ने अपने विचार रखे।इस दौरान जीरादेई के पूर्व विधायक अमरजीत कुशवाहा,पूर्व जिला पार्षद शीतल पासवान समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे।
    user_Sujit kumar
    Sujit kumar
    Local News Reporter अंदर, सीवान, बिहार•
    8 hrs ago
  • अंतिम संस्कार में गए दो किशोरों की बूढ़ी गंडक में डूबने से मौत, गांव में मचा कोहराम पूर्वी चंपारण के चकिया थाना क्षेत्र के बारा गोविंद गांव में रविवार को एक हृदयविदारक हादसा हुआ। अंतिम संस्कार में शामिल होने गए दो किशोरों की बूढ़ी गंडक नदी में डूबने से मौत हो गई। दोनों किशोर गांव स्थित उच्च विद्यालय के छात्र थे। घटना के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया। मृतकों की पहचान बारा गोविंद गांव निवासी बिगू सहनी के 12 वर्षीय पुत्र दिव्यांशु कुमार और श्रीनारायण राम के 15 वर्षीय पुत्र मंजीत कुमार के रूप में हुई है। दिव्यांशु कक्षा छह, जबकि मंजीत कक्षा सात का छात्र था।बताया जाता है कि गांव निवासी मोहन ठाकुर की लंबी बीमारी के बाद मौत हो गई थी। रविवार की सुबह परिजन और ग्रामीण हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार गांव के समीप सरेह में अंतिम संस्कार के लिए पहुंचे थे। दाह संस्कार के बाद परंपरा के अनुसार सभी लोग स्नान करने बूढ़ी गंडक नदी में गए। इसी दौरान दोनों किशोर गहरे पानी में चले गए और तेज बहाव की चपेट में आकर डूब गए।मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने दोनों को बचाने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद दोनों को पानी से बाहर निकाला गया और चिकित्सक के पास ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।घटना की सूचना पर पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी सदर अस्पताल भेज दिया है। बताया जा रहा है कि दिव्यांशु अपने परिवार का इकलौता चिराग था, जबकि मंजीत चार भाइयों और तीन बहनों में तीसरे स्थान पर था। हादसे के बाद पूरे गांव में मातम पसरा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
    1
    अंतिम संस्कार में गए दो किशोरों की बूढ़ी गंडक में डूबने से मौत, गांव में मचा कोहराम
पूर्वी चंपारण के चकिया थाना क्षेत्र के बारा गोविंद गांव में रविवार को एक हृदयविदारक हादसा हुआ। अंतिम संस्कार में शामिल होने गए दो किशोरों की बूढ़ी गंडक नदी में डूबने से मौत हो गई। दोनों किशोर गांव स्थित उच्च विद्यालय के छात्र थे। घटना के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया।
मृतकों की पहचान बारा गोविंद गांव निवासी बिगू सहनी के 12 वर्षीय पुत्र दिव्यांशु कुमार और श्रीनारायण राम के 15 वर्षीय पुत्र मंजीत कुमार के रूप में हुई है। दिव्यांशु कक्षा छह, जबकि मंजीत कक्षा सात का छात्र था।बताया जाता है कि गांव निवासी मोहन ठाकुर की लंबी बीमारी के बाद मौत हो गई थी। रविवार की सुबह परिजन और ग्रामीण हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार गांव के समीप सरेह में अंतिम संस्कार के लिए पहुंचे थे। दाह संस्कार के बाद परंपरा के अनुसार सभी लोग स्नान करने बूढ़ी गंडक नदी में गए। इसी दौरान दोनों किशोर गहरे पानी में चले गए और तेज बहाव की चपेट में आकर डूब गए।मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने दोनों को बचाने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद दोनों को पानी से बाहर निकाला गया और चिकित्सक के पास ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।घटना की सूचना पर पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी सदर अस्पताल भेज दिया है।
बताया जा रहा है कि दिव्यांशु अपने परिवार का इकलौता चिराग था, जबकि मंजीत चार भाइयों और तीन बहनों में तीसरे स्थान पर था। हादसे के बाद पूरे गांव में मातम पसरा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
    user_Prabhat Ranjan Ranjan
    Prabhat Ranjan Ranjan
    मोतिहारी, पूर्वी चंपारण, बिहार•
    9 hrs ago
  • Resilience, Innovation, Cooperation और Sustainability पर जोर BRICS SUMMIT 2026: नई दिल्ली में BRICS देशों की बड़ी बैठक, भारत की अहम भूमिका नई दिल्ली में आयोजित BRICS शिखर सम्मेलन में सदस्य देशों के बीच वैश्विक शांति, व्यापार, आर्थिक सहयोग और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर अहम चर्चा हुई। भारत की अध्यक्षता में हुए सम्मेलन में कई बड़े देशों के नेता शामिल हुए। सम्मेलन में न्यू दिल्ली डिक्लेरेशन को मंजूरी दी गई, जिसमें पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव को लेकर चिंता जताई गई और विवादों के समाधान के लिए बातचीत एवं कूटनीति पर जोर दिया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने BRICS मंच पर विकासशील देशों की आवाज को मजबूत करने और वैश्विक संस्थाओं में अधिक प्रतिनिधित्व की जरूरत पर जोर दिया। भारत ने डिजिटल तकनीक, स्वास्थ्य, व्यापार, स्थानीय मुद्राओं में लेन-देन और AI जैसे क्षेत्रों में सहयोग को भी आगे बढ़ाने की पहल की। BRICS सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री मोदी की रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग समेत कई नेताओं के साथ अहम द्विपक्षीय बैठकें भी हुईं। BRICS के इस सम्मेलन पर पूरी दुनिया की नजर है और अंतरराष्ट्रीय राजनीति में भारत की भूमिका को भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। KSR BIHAR NEWS
    1
    Resilience, Innovation, Cooperation और Sustainability पर जोर
BRICS SUMMIT 2026: नई दिल्ली में BRICS देशों की बड़ी बैठक, भारत की अहम भूमिका
नई दिल्ली में आयोजित BRICS शिखर सम्मेलन में सदस्य देशों के बीच वैश्विक शांति, व्यापार, आर्थिक सहयोग और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर अहम चर्चा हुई। भारत की अध्यक्षता में हुए सम्मेलन में कई बड़े देशों के नेता शामिल हुए।
सम्मेलन में न्यू दिल्ली डिक्लेरेशन को मंजूरी दी गई, जिसमें पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव को लेकर चिंता जताई गई और विवादों के समाधान के लिए बातचीत एवं कूटनीति पर जोर दिया गया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने BRICS मंच पर विकासशील देशों की आवाज को मजबूत करने और वैश्विक संस्थाओं में अधिक प्रतिनिधित्व की जरूरत पर जोर दिया। भारत ने डिजिटल तकनीक, स्वास्थ्य, व्यापार, स्थानीय मुद्राओं में लेन-देन और AI जैसे क्षेत्रों में सहयोग को भी आगे बढ़ाने की पहल की।
BRICS सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री मोदी की रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग समेत कई नेताओं के साथ अहम द्विपक्षीय बैठकें भी हुईं।
BRICS के इस सम्मेलन पर पूरी दुनिया की नजर है और अंतरराष्ट्रीय राजनीति में भारत की भूमिका को भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
KSR BIHAR NEWS
    user_Ksr bihar news
    Ksr bihar news
    Content Creator (YouTuber) सुगौली, पूर्वी चंपारण, बिहार•
    9 hrs ago
  • सुगौली के मुसवा का व्यक्ति नेपाल के त्रिशूली में आयी बाढ़ में हुआ लापता। 15 दिनों बाद भी शव नही मिलने पर परिजनों ने पुतला बना किया अंतिम संस्कार। परिवार में मचा हाहाकार।
    1
    सुगौली के मुसवा का व्यक्ति नेपाल के त्रिशूली में आयी बाढ़ में हुआ लापता।  15 दिनों बाद भी शव नही मिलने पर परिजनों ने पुतला बना किया अंतिम संस्कार। परिवार में मचा हाहाकार।
    user_Shambhu sharan
    Shambhu sharan
    सुगौली, पूर्वी चंपारण, बिहार•
    16 hrs ago
  • नेशनल लोक अदालत में 5,151 वादों का निष्पादन, 27 बेंचों पर मामलों की हुई सुनवाई बेतिया व्यवहार न्यायालय परिसर में शनिवार को नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में मामलों का निपटारा किया गया। बेतिया एवं बगहा व्यवहार न्यायालय में आयोजित नेशनल लोक अदालत में कुल 5,151 वादों का निष्पादन किया गया। बेतिया व्यवहार न्यायालय परिसर में नेशनल लोक अदालत का विधिवत उद्घाटन प्रभारी प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश आशिताब कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय गीत ‘सुजलाम सुफलाम’ के सामूहिक गायन से हुई। इस दौरान न्यायिक पदाधिकारी, न्यायालय कर्मी, बैंक कर्मी और बड़ी संख्या में वादी मौजूद रहे। नेशनल लोक अदालत के माध्यम से आपसी सहमति और समझौते के आधार पर मामलों का सरल, सस्ता और त्वरित समाधान किया गया। अधिकारियों ने कहा कि इससे लोगों को लंबे समय तक चलने वाली न्यायिक प्रक्रिया से राहत मिलती है और समय एवं धन दोनों की बचत होती है। मामलों के निपटारे के लिए कुल 27 बेंचों का गठन किया गया था। बैंक से जुड़े मामलों के समाधान पर भी विशेष जोर दिया गया। प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, कोर्ट केस के 1,123 वाद, एनआई एक्ट के 10, श्रम के 3, वैवाहिक वाद का 1, मोटर क्लेम का 1, वन विभाग के 68, नाप-तौल के 7 और खनन विभाग के 10 वादों का निष्पादन किया गया। वहीं रेलवे समरी ट्रायल के 762, बैंक के 1,765, ट्रैफिक चालान के 1,269, बिजली बिल के 124 और बीएसएनएल बिल के 8 मामलों का भी निपटारा किया गया। प्राधिकार के सचिव धीरेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि यह इस वर्ष की तीसरी नेशनल लोक अदालत है। उन्होंने सभी विभागों को आपसी सामंजस्य स्थापित कर अधिक से अधिक मामलों के निष्पादन में सहयोग करने के लिए धन्यवाद दिया। साथ ही नेशनल लोक अदालत में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेकर अपने मामलों का निपटारा कराने वाले आम लोगों के प्रति भी आभार जताया। इस तरह नेशनल लोक अदालत के जरिए एक ही दिन में 5,151 मामलों का निष्पादन कर बड़ी संख्या में लोगों को राहत पहुंचाई गई। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।
    1
    नेशनल लोक अदालत में 5,151 वादों का निष्पादन, 27 बेंचों पर मामलों की हुई सुनवाई
बेतिया व्यवहार न्यायालय परिसर में शनिवार को नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में मामलों का निपटारा किया गया। बेतिया एवं बगहा व्यवहार न्यायालय में आयोजित नेशनल लोक अदालत में कुल 5,151 वादों का निष्पादन किया गया।
बेतिया व्यवहार न्यायालय परिसर में नेशनल लोक अदालत का विधिवत उद्घाटन प्रभारी प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश आशिताब कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय गीत ‘सुजलाम सुफलाम’ के सामूहिक गायन से हुई। इस दौरान न्यायिक पदाधिकारी, न्यायालय कर्मी, बैंक कर्मी और बड़ी संख्या में वादी मौजूद रहे।
नेशनल लोक अदालत के माध्यम से आपसी सहमति और समझौते के आधार पर मामलों का सरल, सस्ता और त्वरित समाधान किया गया। अधिकारियों ने कहा कि इससे लोगों को लंबे समय तक चलने वाली न्यायिक प्रक्रिया से राहत मिलती है और समय एवं धन दोनों की बचत होती है।
मामलों के निपटारे के लिए कुल 27 बेंचों का गठन किया गया था। बैंक से जुड़े मामलों के समाधान पर भी विशेष जोर दिया गया।
प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, कोर्ट केस के 1,123 वाद, एनआई एक्ट के 10, श्रम के 3, वैवाहिक वाद का 1, मोटर क्लेम का 1, वन विभाग के 68, नाप-तौल के 7 और खनन विभाग के 10 वादों का निष्पादन किया गया।
वहीं रेलवे समरी ट्रायल के 762, बैंक के 1,765, ट्रैफिक चालान के 1,269, बिजली बिल के 124 और बीएसएनएल बिल के 8 मामलों का भी निपटारा किया गया।
प्राधिकार के सचिव धीरेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि यह इस वर्ष की तीसरी नेशनल लोक अदालत है। उन्होंने सभी विभागों को आपसी सामंजस्य स्थापित कर अधिक से अधिक मामलों के निष्पादन में सहयोग करने के लिए धन्यवाद दिया। साथ ही नेशनल लोक अदालत में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेकर अपने मामलों का निपटारा कराने वाले आम लोगों के प्रति भी आभार जताया।
इस तरह नेशनल लोक अदालत के जरिए एक ही दिन में 5,151 मामलों का निष्पादन कर बड़ी संख्या में लोगों को राहत पहुंचाई गई। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।
    user_S9 Bihar
    S9 Bihar
    News Anchor बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    7 hrs ago
  • BRICS SUMMIT 2026: नई दिल्ली में BRICS देशों की बड़ी बैठक, भारत की अहम भूमिका BRICS SUMMIT 2026: नई दिल्ली में BRICS देशों की बड़ी बैठक, भारत की अहम भूमिका नई दिल्ली में आयोजित BRICS शिखर सम्मेलन में सदस्य देशों के बीच वैश्विक शांति, व्यापार, आर्थिक सहयोग और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर अहम चर्चा हुई। भारत की अध्यक्षता में हुए सम्मेलन में कई बड़े देशों के नेता शामिल हुए। सम्मेलन में न्यू दिल्ली डिक्लेरेशन को मंजूरी दी गई, जिसमें पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव को लेकर चिंता जताई गई और विवादों के समाधान के लिए बातचीत एवं कूटनीति पर जोर दिया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने BRICS मंच पर विकासशील देशों की आवाज को मजबूत करने और वैश्विक संस्थाओं में अधिक प्रतिनिधित्व की जरूरत पर जोर दिया। भारत ने डिजिटल तकनीक, स्वास्थ्य, व्यापार, स्थानीय मुद्राओं में लेन-देन और AI जैसे क्षेत्रों में सहयोग को भी आगे बढ़ाने की पहल की। BRICS सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री मोदी की रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग समेत कई नेताओं के साथ अहम द्विपक्षीय बैठकें भी हुईं। BRICS के इस सम्मेलन पर पूरी दुनिया की नजर है और अंतरराष्ट्रीय राजनीति में भारत की भूमिका को भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। KSR BIHAR NEWS
    1
    BRICS SUMMIT 2026: नई दिल्ली में BRICS देशों की बड़ी बैठक, भारत की अहम भूमिका
BRICS SUMMIT 2026: नई दिल्ली में BRICS देशों की बड़ी बैठक, भारत की अहम भूमिका
नई दिल्ली में आयोजित BRICS शिखर सम्मेलन में सदस्य देशों के बीच वैश्विक शांति, व्यापार, आर्थिक सहयोग और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर अहम चर्चा हुई। भारत की अध्यक्षता में हुए सम्मेलन में कई बड़े देशों के नेता शामिल हुए।
सम्मेलन में न्यू दिल्ली डिक्लेरेशन को मंजूरी दी गई, जिसमें पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव को लेकर चिंता जताई गई और विवादों के समाधान के लिए बातचीत एवं कूटनीति पर जोर दिया गया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने BRICS मंच पर विकासशील देशों की आवाज को मजबूत करने और वैश्विक संस्थाओं में अधिक प्रतिनिधित्व की जरूरत पर जोर दिया। भारत ने डिजिटल तकनीक, स्वास्थ्य, व्यापार, स्थानीय मुद्राओं में लेन-देन और AI जैसे क्षेत्रों में सहयोग को भी आगे बढ़ाने की पहल की।
BRICS सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री मोदी की रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग समेत कई नेताओं के साथ अहम द्विपक्षीय बैठकें भी हुईं।
BRICS के इस सम्मेलन पर पूरी दुनिया की नजर है और अंतरराष्ट्रीय राजनीति में भारत की भूमिका को भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
KSR BIHAR NEWS
    user_Ksr bihar news
    Ksr bihar news
    Content Creator (YouTuber) सुगौली, पूर्वी चंपारण, बिहार•
    20 hrs ago
  • गुरुग्राम के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में सड़क किनारे एक हैरान करने वाली घटना सामने आई। एक युवक अचानक घबराहट में एक युवती को अपने पास पकड़कर बैठ गया और राहगीरों से 'बचा लो' कहकर मदद की गुहार लगाने लगा। इस दौरान मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। जब राहगीरों ने युवती को अलग करने का प्रयास किया और वीडियो बनाने लगे, तो युवती ने खुद लोगों से कैमरा बंद करने की अपील की। सूचना मिलने पर पहुंची सिविल लाइन पुलिस ने युवक को शांत कराया। जांच में सामने आया कि युवक दिल्ली के उत्तम नगर का रहने वाला है और गंभीर मानसिक तनाव से गुजर रहा है। परिजनों ने पुलिस को इलाज के दस्तावेज दिखाए, जिसके बाद कानूनी प्रक्रिया पूरी कर युवक को उसके परिवार के सुपुर्द कर दिया गया। #GurugramNews #vmjlivenews #MentalHealthAwareness #CivilLines #BreakingNews DelhiNews YouthVoicelndia PoliceAction
    1
    गुरुग्राम के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में सड़क किनारे एक हैरान करने वाली घटना सामने आई। एक युवक अचानक घबराहट में एक युवती को अपने पास पकड़कर बैठ गया और राहगीरों से 'बचा लो' कहकर मदद की गुहार लगाने लगा। इस दौरान मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। जब राहगीरों ने युवती को अलग करने का प्रयास किया और वीडियो बनाने लगे, तो युवती ने खुद लोगों से कैमरा बंद करने की अपील की। सूचना मिलने पर पहुंची सिविल लाइन पुलिस ने युवक को शांत कराया। जांच में सामने आया कि युवक दिल्ली के उत्तम नगर का रहने वाला है और गंभीर मानसिक तनाव से गुजर रहा है। परिजनों ने पुलिस को इलाज के दस्तावेज दिखाए, जिसके बाद कानूनी प्रक्रिया पूरी कर युवक को उसके परिवार के सुपुर्द कर दिया गया। #GurugramNews #vmjlivenews #MentalHealthAwareness #CivilLines #BreakingNews DelhiNews YouthVoicelndia PoliceAction
    user_RAJA KUMAR
    RAJA KUMAR
    पत्रकार पूर्वी चंपारण, पूर्वी चंपारण, बिहार•
    22 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.