logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सीतापुर में बारिश को देखते हुए एक दिन का अवकाश, कक्षा 1 - 8 तक स्कूलों में अवकाश सीतापुर में बारिश को देखते हुए एक दिन का अवकाश, कक्षा 1 - 8 तक स्कूलों में अवकाश

5 hrs ago
user_Akhil Maurya Press
Akhil Maurya Press
Video Creator मिस्रिख, सीतापुर, उत्तर प्रदेश•
5 hrs ago
2fdb4428-4600-41f8-a083-47508ba3002d

सीतापुर में बारिश को देखते हुए एक दिन का अवकाश, कक्षा 1 - 8 तक स्कूलों में अवकाश सीतापुर में बारिश को देखते हुए एक दिन का अवकाश, कक्षा 1 - 8 तक स्कूलों में अवकाश

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • सीतापुर सिटी में 12 वफात का जुलूस एवं जलसा इस्लामी धर्म से निकल गया सीतापुर सिटी के मणिलाल चौराहे से लेकर के कोर्ट चौराहे से स्टेशन रोड कजरारे को जुलूस बड़ी श्रद्धा और विश्वास के साथ इस्लामिक धर्म के लोगों ने शांतिपूर्वक मनाया उनकी सुरक्षा के लिए पुलिस प्रशासन ने जगह-जगह पर पुलिस तैनात की पुलिस प्रशासन ने जुलूस की सुरक्षा को लेकर के मणिलाल चौराहे से लेकर के कोर्ट चौराहे तक की सभी रोड बंद कर दी ताकि कोई अनहोनी एवं दुर्घटना ना हो सके
    1
    सीतापुर सिटी में 12 वफात का जुलूस एवं जलसा इस्लामी धर्म से निकल गया
सीतापुर सिटी के मणिलाल चौराहे से लेकर के कोर्ट चौराहे से स्टेशन रोड कजरारे को जुलूस बड़ी श्रद्धा और विश्वास के साथ इस्लामिक धर्म के लोगों ने शांतिपूर्वक मनाया उनकी सुरक्षा के लिए पुलिस प्रशासन ने जगह-जगह पर पुलिस तैनात की पुलिस प्रशासन ने जुलूस की सुरक्षा को लेकर के मणिलाल चौराहे से लेकर के कोर्ट चौराहे तक की सभी रोड बंद कर दी ताकि कोई अनहोनी एवं दुर्घटना ना हो सके
    user_हिंदुस्तान सच का आईना
    हिंदुस्तान सच का आईना
    Newspaper publisher सीतापुर, सीतापुर, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • कजीयारा में डीएम-एसपी ने परखी बारावफात जुलूस की सुरक्षा व्यवस्था कजीयारा में डीएम-एसपी ने परखी बारावफात जुलूस की सुरक्षा व्यवस्था जुलूस मार्गों का किया निरीक्षण, यातायात और भीड़ नियंत्रण को लेकर दिए सतर्कता के निर्देश; अधिकारियों ने सौहार्द के साथ त्योहार मनाने की अपील की संवाददाता, नरेश गुप्ता सीतापुर, 26 अगस्त। बारावफात/ईद-ए-मिलाद-उन-नबी के अवसर पर जिले में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों एवं जुलूसों को शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रशासन एवं पुलिस पूरी तरह अलर्ट नजर आई। बुधवार को जिलाधिकारी डॉ. राजागणपति आर. एवं पुलिस अधीक्षक श्री अंकुर अग्रवाल ने संयुक्त रूप से थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के कजीयारा इलाके में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान अधिकारियों ने ईदगाहों सहित प्रमुख स्थलों का निरीक्षण किया और जुलूस के निर्धारित मार्गों पर सुरक्षा, यातायात व्यवस्था तथा भीड़ नियंत्रण की स्थिति को परखा। डीएम एवं एसपी ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को पूर्ण सतर्कता एवं संवेदनशीलता के साथ जिम्मेदारी निभाने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने संबंधित पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को जुलूस के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने, भीड़ को नियंत्रित करने तथा संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए। साथ ही किसी भी स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक तैयारियां पूरी रखने को कहा गया। आपसी सौहार्द और भाईचारे की अपील पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने आमजन से आपसी सौहार्द, भाईचारा और शांति बनाए रखने की अपील की। अधिकारियों ने कहा कि सभी लोग शांतिपूर्ण वातावरण में पर्व मनाएं और प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें, ताकि त्योहार सकुशल एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हो सके। इस दौरान क्षेत्राधिकारी नगर, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर, प्रभारी निरीक्षक यातायात सहित अन्य पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी तथा कर्मचारी मौजूद रहे।
    1
    कजीयारा में डीएम-एसपी ने परखी बारावफात जुलूस की सुरक्षा व्यवस्था
कजीयारा में डीएम-एसपी ने परखी बारावफात जुलूस की सुरक्षा व्यवस्था
जुलूस मार्गों का किया निरीक्षण, यातायात और भीड़ नियंत्रण को लेकर दिए सतर्कता के निर्देश; अधिकारियों ने सौहार्द के साथ त्योहार मनाने की अपील की
संवाददाता, नरेश गुप्ता 
सीतापुर, 26 अगस्त। बारावफात/ईद-ए-मिलाद-उन-नबी के अवसर पर जिले में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों एवं जुलूसों को शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रशासन एवं पुलिस पूरी तरह अलर्ट नजर आई। बुधवार को जिलाधिकारी डॉ. राजागणपति आर. एवं पुलिस अधीक्षक श्री अंकुर अग्रवाल ने संयुक्त रूप से थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के कजीयारा इलाके में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
इस दौरान अधिकारियों ने ईदगाहों सहित प्रमुख स्थलों का निरीक्षण किया और जुलूस के निर्धारित मार्गों पर सुरक्षा, यातायात व्यवस्था तथा भीड़ नियंत्रण की स्थिति को परखा। डीएम एवं एसपी ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को पूर्ण सतर्कता एवं संवेदनशीलता के साथ जिम्मेदारी निभाने के निर्देश दिए।
अधिकारियों ने संबंधित पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को जुलूस के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने, भीड़ को नियंत्रित करने तथा संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए। साथ ही किसी भी स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक तैयारियां पूरी रखने को कहा गया।
आपसी सौहार्द और भाईचारे की अपील
पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने आमजन से आपसी सौहार्द, भाईचारा और शांति बनाए रखने की अपील की। अधिकारियों ने कहा कि सभी लोग शांतिपूर्ण वातावरण में पर्व मनाएं और प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें, ताकि त्योहार सकुशल एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हो सके।
इस दौरान क्षेत्राधिकारी नगर, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर, प्रभारी निरीक्षक यातायात सहित अन्य पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी तथा कर्मचारी मौजूद रहे।
    user_Naresh Gupta Reporter
    Naresh Gupta Reporter
    सिधौली, सीतापुर, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • आगरा: 30 हजार रुपये रिश्वत मांगने के आरोप में उप निरीक्षक निलंबित, मुकदमे में फंसाने की धमकी देने का आरोप। आगरा के फतेहाबाद थाने में तैनात एक उप निरीक्षक पर 30 हजार रुपये रिश्वत मांगने का गंभीर आरोप लगा है। आरोप है कि रिश्वत की रकम नहीं देने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने की धमकी दी जा रही थी। मामला 14 अगस्त को दो पक्षों के बीच हुई फायरिंग की घटना से जुड़ा है। फायरिंग में एक युवक के हाथ में गोली लगी थी। मामला सामने आने के बाद पुलिस विभाग ने आरोपी उप निरीक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, मामले से संबंधित वीडियो और ऑडियो की विस्तृत जांच की जा रही है। इसके साथ ही विभागीय कार्रवाई की जिम्मेदारी आगरा के अपर पुलिस आयुक्त और डीआईजी स्तर के अधिकारी को दी गई है। पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। भ्रष्टाचार से संबंधित शिकायतों के लिए पुलिस ने हेल्पलाइन नंबर 7839860813 भी जारी किया है। विभाग ने लोगों से भ्रष्टाचार से जुड़ी शिकायतें इस नंबर पर दर्ज कराने की अपील की है। मामला वायरल हैं तथ्यों की पुष्टि नही हुई है। जांच के बाद साफ़ हो जाएगा।
    1
    आगरा: 30 हजार रुपये रिश्वत मांगने के आरोप में उप निरीक्षक निलंबित, मुकदमे में फंसाने की धमकी देने का आरोप।
आगरा के फतेहाबाद थाने में तैनात एक उप निरीक्षक पर 30 हजार रुपये रिश्वत मांगने का गंभीर आरोप लगा है। आरोप है कि रिश्वत की रकम नहीं देने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने की धमकी दी जा रही थी। मामला 14 अगस्त को दो पक्षों के बीच हुई फायरिंग की घटना से जुड़ा है। फायरिंग में एक युवक के हाथ में गोली लगी थी।
मामला सामने आने के बाद पुलिस विभाग ने आरोपी उप निरीक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, मामले से संबंधित वीडियो और ऑडियो की विस्तृत जांच की जा रही है। इसके साथ ही विभागीय कार्रवाई की जिम्मेदारी आगरा के अपर पुलिस आयुक्त और डीआईजी स्तर के अधिकारी को दी गई है।
पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। भ्रष्टाचार से संबंधित शिकायतों के लिए पुलिस ने हेल्पलाइन नंबर 7839860813 भी जारी किया है। विभाग ने लोगों से भ्रष्टाचार से जुड़ी शिकायतें इस नंबर पर दर्ज कराने की अपील की है।
मामला वायरल हैं तथ्यों की पुष्टि नही हुई है। जांच के बाद साफ़ हो जाएगा।
    user_(Journalist) Madhur kumar
    (Journalist) Madhur kumar
    Newspaper publisher संडीला, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • कछौना में उमड़ा आस्था का सैलाब,सरकार की आमद... मरहबा' के नारों से गूंजा पूरा हरदोई जिला,शान-ओ-शौकत से निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी कछौना की सड़कों पर दिखी कौमी एकता की मिसाल,हरदोई में बारावफात की धूम चप्पे-चप्पे पर मुस्तैद रही पुलिस समाजसेवियों ने चखाया लंगर का स्वाद ............. हरदोई के कछौना कस्बे समेत आज पूरे जिलेभर में बारावफात यानी ईद-ए-मिलाद-उन-नबी का त्योहार बेहद धूमधाम और अकीदत के साथ मनाया गया। पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के यौमे पैदाइश के मौके पर कछौना की सड़कों पर आस्था का एक ऐसा सैलाब उमड़ा, जिसने कौमी एकता और आपसी सौहार्द की एक नई मिसाल पेश कर दी। 'सरकार की आमद... मरहबा' के गगनभेदी नारों और हाथों में इस्लामी परचम थामे, मुस्लिम समुदाय के हजारों लोगों ने इस ऐतिहासिक जुलूस में हिस्सा लिया। ये तस्वीरें गवाह हैं उस अकीदत की, जो आज कछौना की सरजमीं पर पूरी शान-ओ-शौकत के साथ दिखाई दी। मौका था बारावफात का, जहां कछौना कस्बे के साथ-साथ पूरे जिले में जुलूस-ए-मोहम्मदी पूरे अदब और एहतराम के साथ निकाला गया। जुलूस में शामिल हर शख्स के चेहरे पर पैगंबर साहब के प्रति दीवानगी साफ झलक रही थी। क्या बुजुर्ग, क्या जवान और क्या बच्चे... हर कोई हाथों में झंडे लहराते हुए और 'सरकार की आमद मरहबा' के नारे बुलंद करते हुए आगे बढ़ रहा था।जुलूस के दौरान उलेमा और मौलाना लगातार नात-ए-पाक और दरूद-ओ-सलाम पढ़ते रहे, जिससे पूरा माहौल रूहानी हो गया।वहीं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन कोई जोखिम नहीं उठाना चाहता था। भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस बल पूरी तरह मुस्तैद रहा और चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम दिखाई दिए।इस जुलूस की सबसे खूबसूरत तस्वीर तब देखने को मिली, जब कछौना के अलग-अलग रास्तों पर समाजसेवियों और युवाओं द्वारा लंगर की शानदार व्यवस्था की गई। जुलूस के रास्ते में जगह-जगह खिदमतगार खड़े नजर आए—किसी ने अकीदतमंदों को ठंडी कोल्डड्रिंक पिलाई, तो कोई लजीज बिरयानी और बिस्किट बांटकर जुलूस में शामिल लोगों का स्वागत करता नजर आया। कछौना का यह नजारा आपसी भाईचारे और सेवा भाव की सबसे बड़ी मिसाल बन गया।जिले भर में निकला यह जुलूस शांति, सौहार्द और अकीदत के साथ संपन्न हुआ, जिसने एक बार फिर साबित किया कि त्योहार दिलों को जोड़ने के लिए आते हैं।हरदोई की तमाम बड़ी खबरों के लिए जुड़े रहिए मेरे साथ #HardoiNews #Kachhauna #Barawafat #EidMiladUnNabi #JulusEMohammadi #MiladUnNabi #UPNews #BreakingNews #GangaJamuniTehzeeb #KachhaunaUpdate #LocalNews #SocialHarmony #FestivalOfPeace #हरदोई #कछौना #बारावफात
    1
    कछौना में उमड़ा आस्था का सैलाब,सरकार की आमद... मरहबा' के नारों से गूंजा पूरा हरदोई जिला,शान-ओ-शौकत से निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी कछौना की सड़कों पर दिखी कौमी एकता की मिसाल,हरदोई में बारावफात की धूम चप्पे-चप्पे पर मुस्तैद रही पुलिस समाजसेवियों ने चखाया लंगर का स्वाद .............

हरदोई के कछौना कस्बे समेत आज पूरे जिलेभर में बारावफात यानी ईद-ए-मिलाद-उन-नबी का त्योहार बेहद धूमधाम और अकीदत के साथ मनाया गया। पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के यौमे पैदाइश के मौके पर कछौना की सड़कों पर आस्था का एक ऐसा सैलाब उमड़ा, जिसने कौमी एकता और आपसी सौहार्द की एक नई मिसाल पेश कर दी। 'सरकार की आमद... मरहबा' के गगनभेदी नारों और हाथों में इस्लामी परचम थामे, मुस्लिम समुदाय के हजारों लोगों ने इस ऐतिहासिक जुलूस में हिस्सा लिया। 
ये तस्वीरें गवाह हैं उस अकीदत की, जो आज कछौना की सरजमीं पर पूरी शान-ओ-शौकत के साथ दिखाई दी। मौका था बारावफात का, जहां कछौना कस्बे के साथ-साथ पूरे जिले में जुलूस-ए-मोहम्मदी पूरे अदब और एहतराम के साथ निकाला गया। जुलूस में शामिल हर शख्स के चेहरे पर पैगंबर साहब के प्रति दीवानगी साफ झलक रही थी। क्या बुजुर्ग, क्या जवान और क्या बच्चे... हर कोई हाथों में झंडे लहराते हुए और 'सरकार की आमद मरहबा' के नारे बुलंद करते हुए आगे बढ़ रहा था।जुलूस के दौरान उलेमा और मौलाना लगातार नात-ए-पाक और दरूद-ओ-सलाम पढ़ते रहे, जिससे पूरा माहौल रूहानी हो गया।वहीं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन कोई जोखिम नहीं उठाना चाहता था। भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस बल पूरी तरह मुस्तैद रहा और चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम दिखाई दिए।इस जुलूस की सबसे खूबसूरत तस्वीर तब देखने को मिली, जब कछौना के अलग-अलग रास्तों पर समाजसेवियों और युवाओं द्वारा लंगर की शानदार व्यवस्था की गई। जुलूस के रास्ते में जगह-जगह खिदमतगार खड़े नजर आए—किसी ने अकीदतमंदों को ठंडी कोल्डड्रिंक पिलाई, तो कोई लजीज बिरयानी और बिस्किट बांटकर जुलूस में शामिल लोगों का स्वागत करता नजर आया। कछौना का यह नजारा आपसी भाईचारे और सेवा भाव की सबसे बड़ी मिसाल बन गया।जिले भर में निकला यह जुलूस शांति, सौहार्द और अकीदत के साथ संपन्न हुआ, जिसने एक बार फिर साबित किया कि त्योहार दिलों को जोड़ने के लिए आते हैं।हरदोई की तमाम बड़ी खबरों के लिए जुड़े रहिए मेरे साथ
#HardoiNews #Kachhauna #Barawafat #EidMiladUnNabi #JulusEMohammadi #MiladUnNabi #UPNews #BreakingNews #GangaJamuniTehzeeb #KachhaunaUpdate #LocalNews #SocialHarmony #FestivalOfPeace #हरदोई #कछौना #बारावफात
    user_मनोज तिवारी
    मनोज तिवारी
    संडीला, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • जनपद हरदोई ब्लाक अहिरोरी ग्राम पंचायत खजुरमाई से जिला पंचायत सदस्य संजू ने कहा किसी सरकार ने ध्यान नहीं दिया बीजेपी सरकार ने सहारा दिया 27 में बढ़-चढ़कर हम बीजेपी सरकार को समर्थन देंगे
    1
    जनपद हरदोई ब्लाक अहिरोरी ग्राम पंचायत खजुरमाई से जिला पंचायत सदस्य संजू ने कहा किसी सरकार ने ध्यान नहीं दिया बीजेपी सरकार ने सहारा दिया 27 में बढ़-चढ़कर हम बीजेपी सरकार को समर्थन देंगे
    user_राजन त्रिवेदी प्रदेश प्रभारी
    राजन त्रिवेदी प्रदेश प्रभारी
    Court reporter हरदोई, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • नेपाल में पानी के सैलाब के चलते नदी के किनारे खड़ी कई मंजिला इमारत नदी के बीच पहुंच गयी है,बस ढहने के कगार पर है। सबसे ऊपरी छत पर खडा हुआ एक लड़का अपनी टीशर्ट घुमाकर सेना के हैलीकाप्टर से मदद मांगता है। हैलीकाप्टर इस छत तक आने का प्रयास करता है और फिर छत के एक सिरे पर नीचे..और नीचे आ जाता है। लड़का हैलीकाप्टर को जैसे ही छूता है, ऊपर बैठा सैनिक उसे हाथ पकड़कर ऊपर उठा लेता है.....रेस्क्यू पूरा होते ही आसपास मौजूद लोग तालियां बजाकर उत्साह वर्धन करते है।
    1
    नेपाल में पानी के सैलाब के चलते नदी के किनारे खड़ी कई मंजिला इमारत नदी के बीच पहुंच गयी है,बस ढहने के कगार पर है। सबसे ऊपरी छत पर खडा हुआ एक लड़का अपनी टीशर्ट घुमाकर सेना के हैलीकाप्टर से मदद मांगता है। हैलीकाप्टर इस छत तक आने का प्रयास करता है और फिर छत के एक सिरे पर नीचे..और नीचे आ जाता है। लड़का हैलीकाप्टर को जैसे ही छूता है, ऊपर बैठा सैनिक उसे हाथ पकड़कर ऊपर उठा लेता है.....रेस्क्यू पूरा होते ही आसपास मौजूद लोग तालियां बजाकर उत्साह वर्धन करते है।
    user_राजू कुमार बंसल (पत्रकार)
    राजू कुमार बंसल (पत्रकार)
    Court reporter लहरपुर, सीतापुर, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • अटरिया में कारोबारी को धमकी से दहशत, बिजनेस बंद कराने का आरोप अटरिया में कारोबारी को धमकी से दहशत, बिजनेस बंद कराने का आरोप ग्रोफास्ट ऑर्गेनिक डायमंड प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर ने पुलिस-प्रशासन से मांगी सुरक्षा, पूर्व शिकायत का भी दिया हवाला संवाददाता ,नरेश गुप्ता अटरिया, सीतापुर। थाना अटरिया क्षेत्र में ग्रोफास्ट ऑर्गेनिक डायमंड प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर राम चंद्र गुप्ता को कथित रूप से गाली-गलौज, अपमानित करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने ग्राम रघुनाथपुर निवासी बंटू सिंह पुत्र वीरेंद्र सिंह समेत कुछ अन्य लोगों पर धमकी देने और कथित तौर पर रेकी किए जाने का आरोप लगाया है। पीड़ित के मुताबिक, आरोपी की ओर से कथित तौर पर कहा गया कि “तुम्हें यहां बिजनेस नहीं करने दूंगा, जान से मार दूंगा।” इस धमकी के बाद कारोबारी, उनके पार्टनर और कर्मचारियों में भय का माहौल है। राम चंद्र गुप्ता का कहना है कि उनकी कंपनी क्षेत्र में वैध रूप से कारोबार कर रही है और सैकड़ों लोगों को रोजगार उपलब्ध करा रही है। आरोप है कि कुछ असामाजिक तत्व लगातार दबाव बनाकर उनके कारोबार को बाधित करने का प्रयास कर रहे हैं। पीड़ित ने बताया कि इस संबंध में पूर्व में भी 11 फरवरी 2026 को स्थानीय प्रशासन और पुलिस को लिखित शिकायत दी जा चुकी है। इसके बावजूद कथित धमकियों और दबाव की शिकायत दोबारा सामने आने पर उन्होंने प्रशासन से मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई की मांग की है। डायरेक्टर ने स्थानीय पुलिस एवं प्रशासन को पुनः लिखित शिकायत देकर अपनी, अपने कर्मचारियों और प्रतिष्ठान की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा आरोपियों के खिलाफ जांच कर कड़ी कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है। राम चंद्र गुप्ता ने कहा, “मैं कानून का सम्मान करता हूं और प्रशासन से न्याय की उम्मीद करता हूं। मुझे और मेरे व्यवसाय को सुरक्षा प्रदान की जाए।” फिलहाल मामले में लगाए गए आरोपों की पुलिस स्तर पर जांच और कार्रवाई का इंतजार है।
    2
    अटरिया में कारोबारी को धमकी से दहशत, बिजनेस बंद कराने का आरोप
अटरिया में कारोबारी को धमकी से दहशत, बिजनेस बंद कराने का आरोप
ग्रोफास्ट ऑर्गेनिक डायमंड प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर ने पुलिस-प्रशासन से मांगी सुरक्षा, पूर्व शिकायत का भी दिया हवाला
संवाददाता ,नरेश गुप्ता
अटरिया, सीतापुर। थाना अटरिया क्षेत्र में ग्रोफास्ट ऑर्गेनिक डायमंड प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर राम चंद्र गुप्ता को कथित रूप से गाली-गलौज, अपमानित करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने ग्राम रघुनाथपुर निवासी बंटू सिंह पुत्र वीरेंद्र सिंह समेत कुछ अन्य लोगों पर धमकी देने और कथित तौर पर रेकी किए जाने का आरोप लगाया है।
पीड़ित के मुताबिक, आरोपी की ओर से कथित तौर पर कहा गया कि “तुम्हें यहां बिजनेस नहीं करने दूंगा, जान से मार दूंगा।” इस धमकी के बाद कारोबारी, उनके पार्टनर और कर्मचारियों में भय का माहौल है।
राम चंद्र गुप्ता का कहना है कि उनकी कंपनी क्षेत्र में वैध रूप से कारोबार कर रही है और सैकड़ों लोगों को रोजगार उपलब्ध करा रही है। आरोप है कि कुछ असामाजिक तत्व लगातार दबाव बनाकर उनके कारोबार को बाधित करने का प्रयास कर रहे हैं।
पीड़ित ने बताया कि इस संबंध में पूर्व में भी 11 फरवरी 2026 को स्थानीय प्रशासन और पुलिस को लिखित शिकायत दी जा चुकी है। इसके बावजूद कथित धमकियों और दबाव की शिकायत दोबारा सामने आने पर उन्होंने प्रशासन से मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई की मांग की है।
डायरेक्टर ने स्थानीय पुलिस एवं प्रशासन को पुनः लिखित शिकायत देकर अपनी, अपने कर्मचारियों और प्रतिष्ठान की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा आरोपियों के खिलाफ जांच कर कड़ी कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
राम चंद्र गुप्ता ने कहा, “मैं कानून का सम्मान करता हूं और प्रशासन से न्याय की उम्मीद करता हूं। मुझे और मेरे व्यवसाय को सुरक्षा प्रदान की जाए।”
फिलहाल मामले में लगाए गए आरोपों की पुलिस स्तर पर जांच और कार्रवाई का इंतजार है।
    user_Naresh Gupta Reporter
    Naresh Gupta Reporter
    सिधौली, सीतापुर, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • वायरल वीडियो कन्नौज का बताया जा रहा है जिसमें खुद पुलिसकर्मी एक दूसरे के ऊपर गिर रहे हैं।
    1
    वायरल वीडियो कन्नौज का बताया जा रहा है जिसमें खुद पुलिसकर्मी एक दूसरे के ऊपर गिर रहे हैं।
    user_(Journalist) Madhur kumar
    (Journalist) Madhur kumar
    Newspaper publisher संडीला, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • Sitapur के चर्चित मठ की बेशकीमती 1100 बीघा जमीन पर उठे सवाल, DM तक पहुंचा मामला, जांच के बाद सामने आएगा सच !
    1
    Sitapur के चर्चित मठ की बेशकीमती 1100 बीघा जमीन पर उठे सवाल, DM तक पहुंचा मामला, जांच के बाद सामने आएगा सच !
    user_राजू कुमार बंसल (पत्रकार)
    राजू कुमार बंसल (पत्रकार)
    Court reporter लहरपुर, सीतापुर, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.