Shuru
Apke Nagar Ki App…
ग्राम करजू में वन्यजीवों का रेस्क्यू, दो दिन चला अभियान *ग्राम करजू में वन्यजीवों का रेस्क्यू, दो दिन चला अभियान* 📡 *_साधना प्लस न्यूज_* *गोविंद कुम्भकार की रिपोर्ट* 📱 *9584097180* 📡📡 *साधना प्लस नेशनल न्यूज चैनल* _टाटा प्ले के चैनल नंबर 1138_ और _जियो टीवी_ सहित विभिन्न केबल टीवी पर उपलब्ध है ।
Govind kumbhkar
ग्राम करजू में वन्यजीवों का रेस्क्यू, दो दिन चला अभियान *ग्राम करजू में वन्यजीवों का रेस्क्यू, दो दिन चला अभियान* 📡 *_साधना प्लस न्यूज_* *गोविंद कुम्भकार की रिपोर्ट* 📱 *9584097180* 📡📡 *साधना प्लस नेशनल न्यूज चैनल* _टाटा प्ले के चैनल नंबर 1138_ और _जियो टीवी_ सहित विभिन्न केबल टीवी पर उपलब्ध है ।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- ग्राम करजू में वन्यजीवों का रेस्क्यू, दो दिन चला अभियान *ग्राम करजू में वन्यजीवों का रेस्क्यू, दो दिन चला अभियान* 📡 *_साधना प्लस न्यूज_* *गोविंद कुम्भकार की रिपोर्ट* 📱 *9584097180* 📡📡 *साधना प्लस नेशनल न्यूज चैनल* _टाटा प्ले के चैनल नंबर 1138_ और _जियो टीवी_ सहित विभिन्न केबल टीवी पर उपलब्ध है ।1
- अजहर उद्दीन की रिपोर्ट गोवंश के केड़े को ट्रैक्टर से बांधकर घसीटने के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार ट्रैक्टर जब्त, घटना का वीडियो बनाकर किसान ने की थी पुलिस से शिकायत; एक आरोपी अभी फरार गोवंश के केड़े को ट्रैक्टर से बांधकर घसीटने के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार ट्रैक्टर जब्त, घटना का वीडियो बनाकर किसान ने की थी पुलिस से शिकायत; एक आरोपी अभी फरार शाजापुर। शहर के भरड़ रोड स्थित नेशनल हाईवे-52 ब्रिज के पास गोवंश के एक केड़े को ट्रैक्टर के पीछे रस्सी से बांधकर बेरहमी से घसीटने के मामले में कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त महिंद्रा कंपनी का लाल ट्रैक्टर भी जब्त किया है। मामले में एक अन्य आरोपी अभी फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है। घटना शुक्रवार शाम करीब 6:30 बजे की है। बावलियाखेड़ी निवासी किसान दिलीप सिंह राजपूत अपने भतीजे बलराम सिंह के साथ शाजापुर गल्ला मंडी से घर लौट रहे थे। इसी दौरान भरड़ रोड स्थित एनएच-52 ब्रिज के पास उनकी नजर एक ट्रैक्टर पर पड़ी, जिसके पीछे रस्सी से गोवंश के एक केड़े को बांधकर घसीटा जा रहा था। आरोप है कि केड़े के अगले दोनों पैर रस्सी से बंधे हुए थे। यह दृश्य देखकर किसान और उनके भतीजे ने ट्रैक्टर सवार लोगों को रोककर इस तरह गोवंश को ले जाने का कारण पूछा। फरियादी के अनुसार, इस पर आरोपियों ने उनके साथ अश्लील गाली-गलौज करते हुए कहा कि केड़ा उनका है और वे उसे जैसे चाहें ले जाएं। शिकायतकर्ता के भतीजे बलराम सिंह ने पूरे घटनाक्रम का अपने मोबाइल से वीडियो भी बना लिया। इसके बाद दिलीप सिंह ने कोतवाली थाने पहुंचकर पुलिस को शिकायत दर्ज कराई और वीडियो भी उपलब्ध कराया। चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कोतवाली पुलिस ने किसान की शिकायत पर चार आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की। मामले में शनिवार को पुलिस ने वाहिद मंसूूूरी पिता लतीफ मंसूरी उम्र 48 वर्ष अब्दुल शाहिद पिता लतीफ मंसूरी उम्र 45 जावेद मंसूरी पिता लतीफ मंसूरी उम्र 38 वष निवासीगण मीरकला बाजार शाजापुर को गिरफ्तार कर लिया है और घटना में इस्तेमाल ट्रैक्टर भी जब्त कर लिया। एक आरोपी अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है। कोतवाली थाना प्रभारी नवीन बिलवालिया ने बताया कि बावलियाखेड़ी निवासी दिलीप सिंह राजपूत की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। मामले में आगे की जांच जारी है।3
- दतिया:71वां मध्यप्रदेश स्थापना दिवस हर्षोल्लास एवं गरिमामय समारोह के साथ मनाया गया। दतिया:71वां मध्यप्रदेश स्थापना दिवस हर्षोल्लास एवं गरिमामय समारोह के साथ मनाया गया। *मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित सेवढा विधायक प्रदीप अग्रवाल ने किया ध्वजारोहण सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया सम्मानित 71वां मध्यप्रदेश स्थापना दिवस समारोह जिले में हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सेवढ़ा विधायक प्रदीप अग्रवाल ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, विद्यार्थियों एवं नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों पर आधारित प्रदर्शनी के अवलोकन के साथ हुआ। इसके उपरांत मुख्य अतिथि विधायक प्रदीप अग्रवाल ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर पुलिस बल द्वारा बैंड की प्रस्तुति के साथ गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। तत्पश्चात शासकीय हाई स्कूल की छात्राओं द्वारा मध्यप्रदेश गान की प्रस्तुति दी गई। मुख्य अतिथि द्वारा उपस्थितजनों को मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर संकल्प वाचन भी कराया गया। मध्यप्रदेश विकास के नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है – विधायक प्रदीप अग्रवाल मुख्य अतिथि विधायक प्रदीप अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि मध्यप्रदेश ने बिजली, पानी, सड़क, स्वास्थ्य एवं शिक्षा सहित विभिन्न क्षेत्रों में नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के कुशल नेतृत्व में प्रदेश निरंतर विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। उन्होंने कहा कि सड़क और नदी जोड़ो जैसी महत्वपूर्ण परियोजनाएं प्रदेश के विकास के साथ-साथ भविष्य की चुनौतियों के समाधान में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। संकट की परिस्थितियों में नदी जोड़ो परियोजना उपयोगी साबित हो सकती है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश को देश में श्रेष्ठ स्थान पर स्थापित करना हम सभी का सामूहिक दायित्व है। प्रदेश का विकास सबके साथ और सबके प्रयास से ही संभव है। हम सभी के भीतर राष्ट्र प्रथम की भावना होनी चाहिए और इसी संकल्प के साथ प्रदेश की प्रगति में योगदान देना चाहिए। विद्यार्थियों ने दीं आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां समारोह में विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। छात्राओं ने 'प्यारा मध्यप्रदेश' विषय पर आकर्षक प्रस्तुति दी। वहीं नशामुक्ति का संदेश देने वाले नाटक के माध्यम से सामाजिक जागरूकता का संदेश दिया गया। उपस्थित अतिथियों एवं दर्शकों ने विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों की सराहना की। विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वालों का हुआ सम्मान कार्यक्रम के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट उपलब्धियां हासिल करने वाले व्यक्तियों एवं संस्थाओं को सम्मानित किया गया। हाई स्कूल बसई की छात्रा को मेधावी विद्यार्थी सम्मान के अंतर्गत एक लाख रुपये का चेक प्रदान किया गया। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण में शत-प्रतिशत उपलब्धि हासिल करने वाली दतिया की 5, भांडेर की 2 एवं सेवढ़ा की 24 ग्राम पंचायतों को पुरस्कृत किया गया। निर्वाचन संबंधी दायित्वों के निर्वहन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। पंचायत विभाग में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अभियंताओं को सम्मानित किया गया। शिक्षा विभाग के शिक्षकों को सम्मानित किया गया। आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देने वाली छात्राओं को पुरस्कार प्रदान किए गए। किसान कल्याण स्वाभिमान पर्व के अंतर्गत जनवरी माह में आयोजित राज्य स्तरीय क्विज प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले किसानों को ट्रैक्टर, बुलेट एवं स्कूटी पुरस्कार के लिए प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। विभिन्न विभागों ने लगाई कृषि एवं जनकल्याणकारी योजनाओं पर आधारित प्रदर्शनी समारोह के दौरान कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा पराली एवं नरवाई प्रबंधन, जैविक एवं प्राकृतिक खेती तथा मोटे अनाज के महत्व पर आधारित प्रदर्शनी लगाई गई। पशुपालन एवं आत्मा विभाग द्वारा भी विभागीय योजनाओं एवं गतिविधियों की जानकारी देने वाली प्रदर्शनी लगाई गई। वहीं कृषि अभियांत्रिकी विभाग द्वारा आधुनिक कृषि यंत्रों की प्रदर्शनी के माध्यम से किसानों को उन्नत कृषि तकनीकों से अवगत कराया गया। कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष माधवेंद्र सिंह परिहार, डॉ रामजी खरे, कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंजीत सिंह, अपर कलेक्टर भूपेन्द्र कुशवाह, जिला पंचायत सीईओ शैलेन्द्र सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रशांत ढेंगुला, सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, अधिकारी-कर्मचारी, शिक्षक एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।1
- रोजड़ों और हिरणों से परेशान किसान, बोमा पद्धति से पकड़ने के लिए शिविर लगाने की मांग मोहन बड़ोदिया। शाजापुर जिले की मोहन बड़ोदिया तहसील अंतर्गत ग्राम मोहना, बड़ोदी, डुगरी, बरनावद, कड़ूला सहित आधा दर्जन से अधिक गांवों में रोजड़ों एवं हिरणों की समस्या से किसान परेशान हैं। खेतों में पहुंचकर ये वन्यजीव फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं, जिससे किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। क्षेत्र के किसानों का कहना है कि दिन-रात मेहनत कर तैयार की जा रही फसलों को रोजड़े और हिरण नुकसान पहुंचा रहे हैं। किसानों को अपनी फसल बचाने के लिए खेतों में लगातार निगरानी करनी पड़ रही है। इसके बावजूद फसलों को नुकसान से बचाना मुश्किल हो रहा है। किसानों ने संबंधित विभाग से मांग की है कि प्रभावित गांवों में भी बोमा पद्धति से वन्यजीवों को पकड़ने के लिए विशेष शिविर लगाए जाएं। साथ ही मोहना सहित आसपास के गांवों को भी इस अभियान में शामिल किया जाए, ताकि किसानों को फसलों के नुकसान से राहत मिल सके।1
- इंदौर नशा मुक्ति केंद्र में युवक की मौत, 70 मरीज दीवार फांदकर फरार! | Indore News इंदौर के पहचान नशा मुक्ति केंद्र में एक युवक की मौत के बाद 70 से अधिक मरीजों के फरार होने का मामला सामने आया है। युवक की मौत कैसे हुई? केंद्र की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल क्यों उठ रहे हैं? जानिए पूरी खबर।1
- जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश विधायक भैरो सिंह बापू ने खुद संभाली बस की स्टेयरिंग, कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लेकर दिल्ली रवाना आगर मालवा *सुसनेर।* वोट बचाओ-देश बचाओ रैली में शामिल होने के लिए सुसनेर से कांग्रेस परिवार दिल्ली के लिए रवाना हुआ। इस दौरान एक अनोखा नजारा देखने को मिला, जब सुसनेर विधायक भैरो सिंह बापू ने खुद बस की स्टेयरिंग संभाल ली। विधायक बापू स्वयं बस चलाकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लेकर दिल्ली के लिए रवाना हुए। कार्यकर्ताओं में इस रैली को लेकर खासा उत्साह देखा गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जत्था दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय रैली में शामिल होगा।1
- राष्ट्रीय एकता दिवस पर थाना सुनेरा में कार्यक्रम का लाइव प्रसारण विद्यार्थियों ने पुलिस के साथ देखा राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष्य में शनिवार शाम 5 बजे थाना सुनेरा परिसर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान पीएम श्री उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पनवाड़ी के बालक-बालिकाओं एवं पुलिस स्टाफ को स्क्रीन के माध्यम से एकता दिवस के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण दिखाया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक, 60 छात्र-छात्राएं एवं थाना सुनेरा का पुलिस स्टाफ उपस्थित रहा।1
- शाजापुर जिले के सारंगपुर-अकोदिया मार्ग पर शनिवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान आष्टा निवासी अजित पंवार, उनकी पत्नी पूजा और दो वर्षीय बेटे शिवांशु के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि परिवार बेटे के जन्मदिन पर मंदिर दर्शन करने जा रहा था। इसी दौरान दोपहर करीब 12:30 बजे गोदना गांव के पास बाइक के सामने अचानक कुत्ता आ गया। बाइक सवार अजित ने ब्रेक लगाए, तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि तीनों की जान चली गई। घटना के बाद ग्रामीणों ने पिकअप वाहन को पकड़ लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।1