logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

माहौली धरना स्थल पर हुई मारपीट के बाद लगातार जान से मारने की #धमकी का आरोप, जिला पंचायत सदस्य मनीराम लोधी ने ने थाना प्रभारी से मांगी सुरक्षा

6 hrs ago
user_Narendra lodhi pichhore
Narendra lodhi pichhore
Social worker पिछोर, शिवपुरी, मध्य प्रदेश•
6 hrs ago

माहौली धरना स्थल पर हुई मारपीट के बाद लगातार जान से मारने की #धमकी का आरोप, जिला पंचायत सदस्य मनीराम लोधी ने ने थाना प्रभारी से मांगी सुरक्षा

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • माहौली धरना स्थल पर हुई मारपीट के बाद लगातार जान से मारने की #धमकी का आरोप, जिला पंचायत सदस्य मनीराम लोधी ने ने थाना प्रभारी से मांगी सुरक्षा
    1
    माहौली धरना स्थल पर हुई मारपीट  के बाद लगातार जान से मारने की #धमकी का आरोप, जिला पंचायत सदस्य  मनीराम लोधी ने ने थाना प्रभारी से मांगी सुरक्षा
    user_Narendra lodhi pichhore
    Narendra lodhi pichhore
    Social worker पिछोर, शिवपुरी, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • शिवपुरी जिले के सिरसौद गांव में इन दिनों बंदरों के आतंक से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि बड़ी संख्या में बंदर गांव में घूम रहे हैं और घरों व दुकानों में घुसकर सामान को नुकसान पहुंचा रहे हैं। इसके अलावा बंदरों के कारण बच्चों और बुजुर्गों में भी डर का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों ने गुरुवार सुबह 9 बजे मीडिया से रूबरू होकर अपनी समस्या बताई। उनका कहना है कि बंदरों के आतंक से रोजमर्रा के काम प्रभावित हो रहे हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से बंदरों को पकड़वाकर गांव को इस समस्या से राहत दिलाने की मांग की है। शिवपुरी जिले के सिरसौद गांव में इन दिनों बंदरों के आतंक से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि बड़ी संख्या में बंदर गांव में घूम रहे हैं और घरों व दुकानों में घुसकर सामान को नुकसान पहुंचा रहे हैं। इसके अलावा बंदरों के कारण बच्चों और बुजुर्गों में भी डर का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों ने गुरुवार सुबह 9 बजे मीडिया से रूबरू होकर अपनी समस्या बताई। उनका कहना है कि बंदरों के आतंक से रोजमर्रा के काम प्रभावित हो रहे हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से बंदरों को पकड़वाकर गांव को इस समस्या से राहत दिलाने की मांग की है।
    1
    शिवपुरी जिले के सिरसौद गांव में इन दिनों बंदरों के आतंक से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि बड़ी संख्या में बंदर गांव में घूम रहे हैं और घरों व दुकानों में घुसकर सामान को नुकसान पहुंचा रहे हैं। इसके अलावा बंदरों के कारण बच्चों और बुजुर्गों में भी डर का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों ने गुरुवार सुबह 9 बजे मीडिया से रूबरू होकर अपनी समस्या बताई। उनका कहना है कि बंदरों के आतंक से रोजमर्रा के काम प्रभावित हो रहे हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से बंदरों को पकड़वाकर गांव को इस समस्या से राहत दिलाने की मांग की है।
शिवपुरी जिले के सिरसौद गांव में इन दिनों बंदरों के आतंक से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि बड़ी संख्या में बंदर गांव में घूम रहे हैं और घरों व दुकानों में घुसकर सामान को नुकसान पहुंचा रहे हैं। इसके अलावा बंदरों के कारण बच्चों और बुजुर्गों में भी डर का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों ने गुरुवार सुबह 9 बजे मीडिया से रूबरू होकर अपनी समस्या बताई। उनका कहना है कि बंदरों के आतंक से रोजमर्रा के काम प्रभावित हो रहे हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से बंदरों को पकड़वाकर गांव को इस समस्या से राहत दिलाने की मांग की है।
    user_Sachin jha
    Sachin jha
    दैनिक भास्कर, संवादाता करेरा, शिवपुरी, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • झाँसी की सबसे बड़ी कांवड़ यात्रा पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा, सिद्धेश्वर मंदिर में किया जलाभिषेक झाँसी की सबसे बड़ी कांवड़ यात्रा पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा, सिद्धेश्वर मंदिर में किया जलाभिषेक झाँसी :- बुंदेलखंड की ऐतिहासिक और झाँसी जिले की सबसे बड़ी कांवड़ यात्रा आज धूमधाम से सम्पन्न हुई। ओरछा से पवित्र जल लेकर हजारों कांवड़िये पैदल चलकर झाँसी स्थित सिद्धेश्वर मंदिर पहुँचे और भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। इस पावन अवसर पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। यात्रा में झाँसी जिले के सांसद, विधायकगण सहित हजारों की संख्या में महिला, पुरुष और धर्म प्रेमी शिव भक्तों ने भाग लिया। पूरी यात्रा बोल बम और हर-हर महादेव के जयकारों से गूंज उठी। शिव भक्तों के उत्साह को देखते हुए प्रशासन ने भी दिल खोलकर स्वागत किया। झाँसी मंडल के कमिश्नर और डीआईजी ने हेलीकॉप्टर से हजारों भक्तों पर पुष्प वर्षा की। आसमान से फूल बरसते देख कांवड़ियों में भारी उत्साह देखने को मिला। यात्रा को शांतिपूर्ण और सकुशल सम्पन्न कराने के लिए जिला पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। सुरक्षा व्यवस्था, यातायात और भीड़ नियंत्रण की जिम्मेदारी पुलिस ने बखूबी निभाई। ओरछा से सिद्धेश्वर मंदिर तक निकली यह कांवड़ यात्रा हर साल सावन मास में निकाली जाती है, जिसे जिले की सबसे बड़ी कांवड़ यात्रा माना जाता है।
    4
    झाँसी की सबसे बड़ी कांवड़ यात्रा पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा, सिद्धेश्वर मंदिर में किया जलाभिषेक
झाँसी की सबसे बड़ी कांवड़ यात्रा पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा, सिद्धेश्वर मंदिर में किया जलाभिषेक
झाँसी :- बुंदेलखंड की ऐतिहासिक और झाँसी जिले की सबसे बड़ी कांवड़ यात्रा आज धूमधाम से सम्पन्न हुई। ओरछा से पवित्र जल लेकर हजारों कांवड़िये पैदल चलकर झाँसी स्थित सिद्धेश्वर मंदिर पहुँचे और भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया।
इस पावन अवसर पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। यात्रा में झाँसी जिले के सांसद, विधायकगण सहित हजारों की संख्या में महिला, पुरुष और धर्म प्रेमी शिव भक्तों ने भाग लिया। पूरी यात्रा बोल बम और हर-हर महादेव के जयकारों से गूंज उठी।
शिव भक्तों के उत्साह को देखते हुए प्रशासन ने भी दिल खोलकर स्वागत किया। झाँसी मंडल के कमिश्नर और डीआईजी ने हेलीकॉप्टर से हजारों भक्तों पर पुष्प वर्षा की। आसमान से फूल बरसते देख कांवड़ियों में भारी उत्साह देखने को मिला।
यात्रा को शांतिपूर्ण और सकुशल सम्पन्न कराने के लिए जिला पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। सुरक्षा व्यवस्था, यातायात और भीड़ नियंत्रण की जिम्मेदारी पुलिस ने बखूबी निभाई।
ओरछा से सिद्धेश्वर मंदिर तक निकली यह कांवड़ यात्रा हर साल सावन मास में निकाली जाती है, जिसे जिले की सबसे बड़ी कांवड़ यात्रा माना जाता है।
    user_प्रदीप यादव दादा पत्रकार बबीना
    प्रदीप यादव दादा पत्रकार बबीना
    Local News Reporter झांसी, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • #बुंदेलखंड_छेत्र_बबीना_वासियो_की_पुकार_हुई_सफल मिली राहत की सांस कई समय से खराब पड़े प्राचीन माता मंदिर रोड का कार्य हुआ शुरु आने जाने सभी नागरिकों मिली राहत.! #hmao_babina_up93 #highlightsシ゚ #jhansitodaysnews #thenewstantra #lalitpur94 #viral
    1
    #बुंदेलखंड_छेत्र_बबीना_वासियो_की_पुकार_हुई_सफल मिली राहत की सांस
कई समय से खराब पड़े प्राचीन माता मंदिर रोड का कार्य हुआ शुरु
आने जाने सभी नागरिकों मिली राहत.!
#hmao_babina_up93 #highlightsシ゚ #jhansitodaysnews #thenewstantra #lalitpur94 
#viral
    user_Hmao_babina_up93
    Hmao_babina_up93
    Local News Reporter झांसी, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • तीज की रंगत में सजा गहोई समाज, महिला सभा का हुआ विस्तार झांसी। बुंदेलखंड क्षेत्रीय गहोई वैश्य महिला सभा द्वारा होटल श्रीनाथ में संगठन विस्तार एवं भव्य हरियाली तीज उत्सव आयोजित किया गया। अध्यक्ष रजनी गुप्ता की अध्यक्षता में लखन लाल गुप्ता, राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनीता गांधी, माधुरी रूसिया सहित पदाधिकारी व समाजबंधु उपस्थित रहे। संगठन विस्तार के तहत नवमनोनीत सदस्यों को दायित्व एवं प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। तीज उत्सव में महिलाओं ने रैंप वॉक और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से रंग जमाया। प्रियंका सेठ हरियाली क्वीन चुनी गईं, जबकि रेणु गेड़ा, पारुल कंदेले व रितु सेठ को सम्मानित किया गया।
    1
    तीज की रंगत में सजा गहोई समाज, महिला सभा का हुआ विस्तार
झांसी। बुंदेलखंड क्षेत्रीय गहोई वैश्य महिला सभा द्वारा होटल श्रीनाथ में संगठन विस्तार एवं भव्य हरियाली तीज उत्सव आयोजित किया गया। अध्यक्ष रजनी गुप्ता की अध्यक्षता में लखन लाल गुप्ता, राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनीता गांधी, माधुरी रूसिया सहित पदाधिकारी व समाजबंधु उपस्थित रहे। संगठन विस्तार के तहत नवमनोनीत सदस्यों को दायित्व एवं प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। तीज उत्सव में महिलाओं ने रैंप वॉक और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से रंग जमाया। प्रियंका सेठ हरियाली क्वीन चुनी गईं, जबकि रेणु गेड़ा, पारुल कंदेले व रितु सेठ को सम्मानित किया गया।
    user_Praveen Kumar
    Praveen Kumar
    झांसी, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • किसानों से टमाटर खरीदकर भुगतान नहीं करने का आरोपी नागपुर से गिरफ्तार शिवपुरी। थाना सिरसौद पुलिस ने किसानों से टमाटर की फसल खरीदकर उसका भुगतान नहीं करने तथा अमानत में खयानत के मामले में फरार आरोपी करन कुमार को महाराष्ट्र के नागपुर से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को नागपुर से गिरफ्तार कर विधिवत कार्रवाई के बाद माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उसे न्यायिक प्रक्रिया के तहत भेजा गया। पुलिस के अनुसार, आरोपी पर किसानों से टमाटर की फसल खरीदने के बाद उसकी रकम का भुगतान नहीं करने का आरोप है। मामले में शिकायत के आधार पर थाना सिरसौद पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की थी। लगातार प्रयासों के बाद पुलिस टीम ने आरोपी को नागपुर, महाराष्ट्र से गिरफ्तार कर लिया। किसानों से टमाटर खरीदकर भुगतान नहीं करने का आरोपी नागपुर से गिरफ्तार शिवपुरी। थाना सिरसौद पुलिस ने किसानों से टमाटर की फसल खरीदकर उसका भुगतान नहीं करने तथा अमानत में खयानत के मामले में फरार आरोपी करन कुमार को महाराष्ट्र के नागपुर से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को नागपुर से गिरफ्तार कर विधिवत कार्रवाई के बाद माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उसे न्यायिक प्रक्रिया के तहत भेजा गया। पुलिस के अनुसार, आरोपी पर किसानों से टमाटर की फसल खरीदने के बाद उसकी रकम का भुगतान नहीं करने का आरोप है। मामले में शिकायत के आधार पर थाना सिरसौद पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की थी। लगातार प्रयासों के बाद पुलिस टीम ने आरोपी को नागपुर, महाराष्ट्र से गिरफ्तार कर लिया।
    1
    किसानों से टमाटर खरीदकर भुगतान नहीं करने का आरोपी नागपुर से गिरफ्तार

शिवपुरी। थाना सिरसौद पुलिस ने किसानों से टमाटर की फसल खरीदकर उसका भुगतान नहीं करने तथा अमानत में खयानत के मामले में फरार आरोपी करन कुमार को महाराष्ट्र के नागपुर से गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने आरोपी को नागपुर से गिरफ्तार कर विधिवत कार्रवाई के बाद माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उसे न्यायिक प्रक्रिया के तहत भेजा गया।

पुलिस के अनुसार, आरोपी पर किसानों से टमाटर की फसल खरीदने के बाद उसकी रकम का भुगतान नहीं करने का आरोप है। मामले में शिकायत के आधार पर थाना सिरसौद पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की थी। लगातार प्रयासों के बाद पुलिस टीम ने आरोपी को नागपुर, महाराष्ट्र से गिरफ्तार कर लिया।
किसानों से टमाटर खरीदकर भुगतान नहीं करने का आरोपी नागपुर से गिरफ्तार
शिवपुरी। थाना सिरसौद पुलिस ने किसानों से टमाटर की फसल खरीदकर उसका भुगतान नहीं करने तथा अमानत में खयानत के मामले में फरार आरोपी करन कुमार को महाराष्ट्र के नागपुर से गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने आरोपी को नागपुर से गिरफ्तार कर विधिवत कार्रवाई के बाद माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उसे न्यायिक प्रक्रिया के तहत भेजा गया।
पुलिस के अनुसार, आरोपी पर किसानों से टमाटर की फसल खरीदने के बाद उसकी रकम का भुगतान नहीं करने का आरोप है। मामले में शिकायत के आधार पर थाना सिरसौद पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की थी। लगातार प्रयासों के बाद पुलिस टीम ने आरोपी को नागपुर, महाराष्ट्र से गिरफ्तार कर लिया।
    user_Ram Manohar Mishra
    Ram Manohar Mishra
    करेरा, शिवपुरी, मध्य प्रदेश•
    19 hrs ago
  • ब्रेकिंग न्यूज झांसी में भीषण सड़क हादसा तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवारों को रौंदा। बाइक ट्रक के नीचे फंस गई। हादसे में महिला और मासूम बच्चे की मौत। दो युवक गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया। सूचना पर भेल चौकी और बबीना थाना पुलिस पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हादसा बबीना थाना क्षेत्र के भेल चौकी अंतर्गत महिमा ढाबा के पास हुआ।
    4
    ब्रेकिंग न्यूज

झांसी में भीषण सड़क हादसा

तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवारों को रौंदा।

बाइक ट्रक के नीचे फंस गई।

हादसे में महिला और मासूम बच्चे की मौत।

दो युवक गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया।

सूचना पर भेल चौकी और बबीना थाना पुलिस पहुंची।

पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

हादसा बबीना थाना क्षेत्र के भेल चौकी अंतर्गत महिमा ढाबा के पास हुआ।
    user_Mohammad Irshad
    Mohammad Irshad
    झांसी, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • बबीना में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, बच्चे समेत तीन की मौत बबीना में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, बच्चे समेत तीन की मौत बबीना। झांसी-ललितपुर मार्ग पर बुधवार रात तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार चार लोगों को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में चार वर्षीय बच्चे समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। घटना बबीना थाना क्षेत्र में बीएचईएल के पास महिमा ढाबे के सामने रात करीब 8:30 बजे हुई। हादसे में चंदौली गांव निवासी उर्मिला और उनके चार वर्षीय पोते संस्कार उर्फ भानू की मौके पर मौत हो गई। बाइक चला रहे सुकुवां गांव निवासी रविंद्र पाल (21) ने मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान रात करीब 12 बजे दम तोड़ दिया। वहीं, बच्चे के दादा आनंद रजक (48) का उपचार चल रहा है। दादी के साथ जाने की जिद कर रहा था भानू परिजनों के मुताबिक, आनंद रजक की बेटी शिवानी ने बुधवार को अस्पताल में बेटी को जन्म दिया था। नवजात नातिन और बेटी को देखने के लिए आनंद और उनकी पत्नी उर्मिला अस्पताल आए थे। बाइक चलाना नहीं आने के कारण उन्होंने पड़ोसी रविंद्र पाल को साथ लिया था। दादी को घर लौटते देखकर भानू भी उनके साथ जाने की जिद करने लगा। इसके बाद वह भी बाइक पर बैठ गया। रात करीब 8:30 बजे सभी लोग घर लौट रहे थे। महिमा ढाबे के पास पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बाइक काफी दूर तक घिसटती चली गई। बेटे की मौत की खबर सुनकर पिता बेहोश हादसे की जानकारी मिलने पर भानू के पिता महेंद्र अस्पताल पहुंचे। घायल पिता को देखकर उन्होंने अपने बेटे और मां के बारे में जानकारी ली। जब उन्हें दोनों की मौत का पता चला तो वह रोते हुए बेहोश हो गए। परिजनों ने उन्हें संभाला। 11 महीने पहले हुई थी रविंद्र की शादी रविंद्र पाल की शादी करीब 11 महीने पहले डोली से हुई थी। परिजनों के अनुसार, पिता के दिव्यांग होने और छोटे भाई-बहनों की जिम्मेदारी के कारण रविंद्र मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करता था। उसकी मौत की खबर सुनकर पत्नी डोली और मां इमरती बेसुध हो गईं। पीछे से ट्रक ने मारी टक्कर सीओ सदर प्रिया सिंह ने बताया कि ट्रक झांसी से ललितपुर की ओर जा रहा था। उसने बाइक को पीछे से टक्कर मारी। हादसे में एक बच्चे समेत तीन लोगों की मौत हुई है, जबकि एक घायल का इलाज चल रहा है। पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर बबीना थाने में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।
    2
    बबीना में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, बच्चे समेत तीन की मौत
बबीना में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, बच्चे समेत तीन की मौत
बबीना। झांसी-ललितपुर मार्ग पर बुधवार रात तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार चार लोगों को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में चार वर्षीय बच्चे समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। घटना बबीना थाना क्षेत्र में बीएचईएल के पास महिमा ढाबे के सामने रात करीब 8:30 बजे हुई।
हादसे में चंदौली गांव निवासी उर्मिला और उनके चार वर्षीय पोते संस्कार उर्फ भानू की मौके पर मौत हो गई। बाइक चला रहे सुकुवां गांव निवासी रविंद्र पाल (21) ने मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान रात करीब 12 बजे दम तोड़ दिया। वहीं, बच्चे के दादा आनंद रजक (48) का उपचार चल रहा है।
दादी के साथ जाने की जिद कर रहा था भानू
परिजनों के मुताबिक, आनंद रजक की बेटी शिवानी ने बुधवार को अस्पताल में बेटी को जन्म दिया था। नवजात नातिन और बेटी को देखने के लिए आनंद और उनकी पत्नी उर्मिला अस्पताल आए थे। बाइक चलाना नहीं आने के कारण उन्होंने पड़ोसी रविंद्र पाल को साथ लिया था। दादी को घर लौटते देखकर भानू भी उनके साथ जाने की जिद करने लगा। इसके बाद वह भी बाइक पर बैठ गया।
रात करीब 8:30 बजे सभी लोग घर लौट रहे थे। महिमा ढाबे के पास पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बाइक काफी दूर तक घिसटती चली गई।
बेटे की मौत की खबर सुनकर पिता बेहोश
हादसे की जानकारी मिलने पर भानू के पिता महेंद्र अस्पताल पहुंचे। घायल पिता को देखकर उन्होंने अपने बेटे और मां के बारे में जानकारी ली। जब उन्हें दोनों की मौत का पता चला तो वह रोते हुए बेहोश हो गए। परिजनों ने उन्हें संभाला।
11 महीने पहले हुई थी रविंद्र की शादी
रविंद्र पाल की शादी करीब 11 महीने पहले डोली से हुई थी। परिजनों के अनुसार, पिता के दिव्यांग होने और छोटे भाई-बहनों की जिम्मेदारी के कारण रविंद्र मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करता था। उसकी मौत की खबर सुनकर पत्नी डोली और मां इमरती बेसुध हो गईं।
पीछे से ट्रक ने मारी टक्कर
सीओ सदर प्रिया सिंह ने बताया कि ट्रक झांसी से ललितपुर की ओर जा रहा था। उसने बाइक को पीछे से टक्कर मारी। हादसे में एक बच्चे समेत तीन लोगों की मौत हुई है, जबकि एक घायल का इलाज चल रहा है। पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर बबीना थाने में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।
    user_प्रदीप यादव दादा पत्रकार बबीना
    प्रदीप यादव दादा पत्रकार बबीना
    Local News Reporter झांसी, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.