Shuru
Apke Nagar Ki App…
थाने में सीज किए गए वाहनों में लगी आग, लाखों की बाईक व अन्य वाहन जलकर हुए राख गाजियाबाद :- लोनी थाने में जब्त किए गए वाहनों में आग लगी। फायरबिग्रेड की टीम ने आग को बुझाया, आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चला है। पुलिस ने आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
पत्रकार जितेन्द्र ठाकुर
थाने में सीज किए गए वाहनों में लगी आग, लाखों की बाईक व अन्य वाहन जलकर हुए राख गाजियाबाद :- लोनी थाने में जब्त किए गए वाहनों में आग लगी। फायरबिग्रेड की टीम ने आग को बुझाया, आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चला है। पुलिस ने आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Post by पत्रकार धीरेंद्र त्रिपाठी1
- गाजियाबाद के लोनी थाना परिसर में खड़े जब्त वाहनों में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते करीब 15–20 गाड़ियां जलकर खाक हो गईं। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। 🚒 फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच जारी है, शुरुआती तौर पर शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है। #Ghaziabad #Loni #Fire #Breaking #UPPolice #LocalNews #ShuruApp #Trending1
- *लोनी कोतवाली थाने के सीज वाहनों में लगी भयंकर आगः दमकल विभाग ने कडी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया* गाजियाबाद के लोनी कोतवाली थाने के बाहर खडे सीज किए गए वाहनों में शनिवार देर शाम करीब 9:30 बजे अचानक आग लग गई सूचना मिलने पर ट्रोनिका सिटी स्थित दमकल विभाग की गाडियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाने के लिए कडी मशक्कत की। रात 10:40 बजे तक आग बूझाने का प्रयास जारी था घटना की जानकारी मिलते ही एसीपी लोनी सिद्दार्थ गौतम और लोनी विधायक नंद किशोर गुर्जर भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने दमकल विभाग के कर्मचारियों को अतिरिक्त गाड़ियां बुलाकर जल्द आग बूझाने के निर्देश दिए। आग लगने से थाने में तैनात कर्मचारियों में हडकंप मच गया। पुलिसकर्मियों और राहगीरों ने शुरुआत में आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग तेजी से फैलने लगी। हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि कुल कितने वाहन आग की चपेट में आए हैं और इस घटना में कितना नुकसान हुआ है। लोनी के एसीपी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि आग लगने का कारण अभी अज्ञात है। उन्होंने कहा कि दमकल विभाग को सूचना दी गई थी और अब आग लगने के कारणों की जांच कराई जाएगी। साथ ही, यह भी आकलन किया जाएगा कि कौन से अभियोगों से संबंधित वाहन इस आग की चपेट में आए हैं। *संपादक राजू सैफ़ी*1
- Post by न्यूज़ आइकॉन 241
- Post by फरमान इदरीसी1
- Post by Sonu Kanaujiya1
- गाजियाबाद:- मोदीनगर थाना क्षेत्र स्थित गोविंदपुरी चौकी इलाके के सारा रोड पर शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि स्विफ्ट डिजायर कार ने सामने से आ रही विक्की में जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना जबरदस्त था कि विक्की पर सवार दो युवक सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए।1
- Post by पत्रकार धीरेंद्र त्रिपाठी1
- *डिबाई के दानपुर ब्लॉक में शनिवार को नारी शक्ति को समर्पित एक भव्य जनसभा का आयोजन किया गया* रिपोर्टर शफीकुर्रहमान कार्यक्रम में क्षेत्र की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और समाज में अपनी भूमिका को और मजबूत करने का संकल्प लिया। सभा का उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारों, शिक्षा, आत्मनिर्भरता और सामाजिक भागीदारी के प्रति जागरूक करना था। संचालन प्रमोद मीणा ने किया इस अवसर पर दानपुर ब्लॉक प्रमुख आनंद लोधी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि महिलाएं समाज की रीढ़ होती हैं और उनके सशक्तिकरण के बिना विकास की कल्पना अधूरी है। उन्होंने सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न महिला कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए महिलाओं से इनका अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की। कार्यक्रम में नरौरा से आईं सीमा चौधरी ने भी अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने महिलाओं को शिक्षा और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया और कहा कि आज की नारी हर क्षेत्र में अपनी पहचान बना रही है। जनसभा में क्षेत्र के समस्त ग्राम प्रधानों ने भी भाग लिया और महिला सशक्तिकरण के लिए हर संभव सहयोग देने का भरोसा दिलाया। कार्यक्रम के अंत में महिलाओं ने एकजुट होकर समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का संकल्प लिया।1