logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

डोईवाला में घर के पास खतरा बने बिजली के पोल को हटाने के निर्देश The Aman Times | डोईवाला ⚡ डोईवाला में घर के पास खतरा बने बिजली के पोल को हटाने के निर्देश डोईवाला के मिल रोड, खत्ता गांव में घर के लिए खतरा बने बिजली के पोल का मामला सामने आने पर मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष धीरेंद्र पंवार ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। उन्होंने यूपीसीएल डोईवाला के एसडीओ गिरिराज सैनी को तत्काल मौके पर बुलाया और जिस बिजली के पोल से बालादेवी के घर में विद्युत आपूर्ति हो रही है, उसे सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट करने के निर्देश दिए। धीरेंद्र पंवार ने अधिकारियों को मामले में तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा, ताकि किसी तरह की दुर्घटना की आशंका को टाला जा सके।

5 hrs ago
user_राजकुमार अग्रवाल डोईवाला/देहरा
राजकुमार अग्रवाल डोईवाला/देहरा
Lawyer डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड•
5 hrs ago
4cb3281a-2916-4987-95c7-332d2a629dc9
aefff6f8-a921-4a05-8e42-6bfdb5cae9a8
ccdbae7c-bb37-476a-929a-208236586b4a
eafd0448-835e-468b-96bb-e50741f7c6bd

डोईवाला में घर के पास खतरा बने बिजली के पोल को हटाने के निर्देश The Aman Times | डोईवाला ⚡ डोईवाला में घर के पास खतरा बने बिजली के पोल को हटाने के निर्देश डोईवाला के मिल रोड, खत्ता गांव में घर के लिए खतरा बने बिजली के पोल का मामला सामने आने पर मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष धीरेंद्र पंवार ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। उन्होंने यूपीसीएल डोईवाला के एसडीओ गिरिराज सैनी को तत्काल मौके पर बुलाया और जिस बिजली के पोल से बालादेवी के घर में विद्युत आपूर्ति हो रही है, उसे सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट करने के निर्देश दिए। धीरेंद्र पंवार ने अधिकारियों को मामले में तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा, ताकि किसी तरह की दुर्घटना की आशंका को टाला जा सके।

More news from उत्तराखंड and nearby areas
  • गौमाता के साथ दुष्कर्म जैसी हैवानियत करने वाला अत्मलपुर बौगला बहादराबाद निवासी आरोपी को रानीपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार दिनांक 14.09.2026 को कोतवाली रानीपुर क्षेत्रान्तर्गत सलेमपुर महदूद में एक व्यक्ति को गौमाता के साथ दुष्कर्म करने की सूचना पर गाय के स्वामी नवीन पुत्र विक्रम सिंह निवासी अशोक वाटिका सलेमपुर महदूद, थाना रानीपुर, जनपद हरिद्वार की तहरीर पर तत्काल रानीपुर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के विरूद्ध तत्काल मु0अ0सं0 320/2026 धारा 11(1)(a) पशु क्रूरता निवारण अधि0 पंजीकृत किया गया । एस एस0एस0पी0हरिद्वार के निर्देशन पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीपुर के नेतृत्व में तत्काल पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुये उक्त अज्ञात व्यक्ति की तलाश की गयी, एवं दौराने तलाश पुलिस टीम द्वारा दिनांक 14.09.2026 को ही घटना में शामिल आरोपी निवासी अत्मलपुर बौगला थाना बाहदराबाद जनपद हरिद्वार को जमालपुर नहर पटरी से हिरासत में लेकर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। *पुलिस टीम-* 1- प्रभारी निरीक्षक मनोहर भण्डारी 2- अ0उ0नि0 सुबोध घिल्डियाल 3- कानि0 गम्भीर तोमर, 4- कानि0 करम सिंह
    1
    गौमाता के साथ दुष्कर्म जैसी हैवानियत करने वाला अत्मलपुर बौगला बहादराबाद निवासी आरोपी को रानीपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार
दिनांक 14.09.2026 को कोतवाली रानीपुर क्षेत्रान्तर्गत सलेमपुर महदूद में एक व्यक्ति को गौमाता के साथ दुष्कर्म करने की सूचना पर गाय के स्वामी नवीन पुत्र विक्रम सिंह निवासी अशोक वाटिका सलेमपुर महदूद, थाना रानीपुर, जनपद हरिद्वार की तहरीर पर तत्काल रानीपुर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के विरूद्ध तत्काल मु0अ0सं0 320/2026 धारा 11(1)(a) पशु क्रूरता निवारण अधि0  पंजीकृत किया गया ।
एस एस0एस0पी0हरिद्वार के निर्देशन पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीपुर के नेतृत्व में तत्काल पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुये उक्त अज्ञात व्यक्ति की तलाश की गयी, एवं दौराने तलाश पुलिस टीम द्वारा दिनांक 14.09.2026 को ही घटना में शामिल आरोपी  निवासी अत्मलपुर बौगला थाना बाहदराबाद जनपद हरिद्वार को जमालपुर नहर पटरी से हिरासत में लेकर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। 
*पुलिस टीम-*
1- प्रभारी निरीक्षक मनोहर भण्डारी
2- अ0उ0नि0 सुबोध घिल्डियाल
3- कानि0 गम्भीर तोमर,
4- कानि0 करम सिंह
    user_Dpk Chauhan
    Dpk Chauhan
    Farmer हरिद्वार, हरिद्वार, उत्तराखंड•
    4 hrs ago
  • शांतरशाह में युवक को गोली मारकर फरार हुए दो बदमाश, पुलिस जांच में जुटी हरिद्वार। बहादराबाद थाना क्षेत्र के शांतरशाह गांव में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब दो अज्ञात युवकों ने एक युवक पर कथित तौर पर गोली चला दी। गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना के बाद आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार, शांतरशाह निवासी हैप्पी पुत्र राजकुमार किसी काम से जा रहा था। इसी दौरान दो अज्ञात बदमाशों ने उस पर गोली चला दी। गोली लगने से हैप्पी घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। घटना के बाद आरोपी वहां से फरार हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने घायल युवक को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। घटना की जानकारी मिलते ही बहादराबाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाने के साथ ही वारदात से जुड़े साक्ष्यों को एकत्र करना शुरू कर दिया है। पुलिस आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके। इसके अलावा पुलिस की टीमें संभावित स्थानों पर आरोपियों की तलाश में जुटी हैं। फिलहाल गोली चलाने के पीछे की वजह सामने नहीं आई है। पुलिस घायल युवक से घटना के संबंध में जानकारी जुटाने का प्रयास कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद ही वारदात की वास्तविक वजह और आरोपियों की पहचान स्पष्ट हो सकेगी। गोलीकांड के बाद स्थानीय लोगों में भी चिंता का माहौल है। पुलिस ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और घटना से संबंधित कोई जानकारी होने पर पुलिस को सूचित करने की अपील की है।
    1
    शांतरशाह में युवक को गोली मारकर फरार हुए दो बदमाश, पुलिस जांच में जुटी
हरिद्वार। बहादराबाद थाना क्षेत्र के शांतरशाह गांव में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब दो अज्ञात युवकों ने एक युवक पर कथित तौर पर गोली चला दी। गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना के बाद आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
जानकारी के अनुसार, शांतरशाह निवासी हैप्पी पुत्र राजकुमार किसी काम से जा रहा था। इसी दौरान दो अज्ञात बदमाशों ने उस पर गोली चला दी। गोली लगने से हैप्पी घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। घटना के बाद आरोपी वहां से फरार हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने घायल युवक को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।
घटना की जानकारी मिलते ही बहादराबाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाने के साथ ही वारदात से जुड़े साक्ष्यों को एकत्र करना शुरू कर दिया है।
पुलिस आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके। इसके अलावा पुलिस की टीमें संभावित स्थानों पर आरोपियों की तलाश में जुटी हैं।
फिलहाल गोली चलाने के पीछे की वजह सामने नहीं आई है। पुलिस घायल युवक से घटना के संबंध में जानकारी जुटाने का प्रयास कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद ही वारदात की वास्तविक वजह और आरोपियों की पहचान स्पष्ट हो सकेगी।
गोलीकांड के बाद स्थानीय लोगों में भी चिंता का माहौल है। पुलिस ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और घटना से संबंधित कोई जानकारी होने पर पुलिस को सूचित करने की अपील की है।
    user_सुमित सैनी पत्रकार
    सुमित सैनी पत्रकार
    Newspaper publisher हरिद्वार, हरिद्वार, उत्तराखंड•
    1 day ago
  • लोकेशन लक्सर से है (पत्रकार राजेश लाम्बा) खबर लक्सर से हैं जहां आज स्मार्ट मीटर पर अडानी का नाम भविष्य के संकेत यूपीसीएल को निजी हाथों में सौंपने की तैयारी तो नहीं रविंद्र सिंह आनंद वर्तमान भाजपा सरकार काश्तकारों की नहीं बल्कि पूंजीपतियों के हितों को प्राथमिकता देने वाली सरकार पूर्व रविंद्र सिंह आनंद राज्य मंत्री सरकार उत्तराखंड ने क्या कहा देखिए और सुनिए वीडियो में...
    1
    लोकेशन लक्सर से है
(पत्रकार राजेश लाम्बा)
खबर लक्सर से हैं जहां आज स्मार्ट मीटर पर अडानी का नाम भविष्य के संकेत यूपीसीएल को निजी हाथों में सौंपने की तैयारी तो नहीं रविंद्र सिंह आनंद वर्तमान भाजपा सरकार काश्तकारों की नहीं बल्कि पूंजीपतियों के हितों को प्राथमिकता देने वाली सरकार पूर्व रविंद्र सिंह आनंद राज्य मंत्री सरकार उत्तराखंड ने क्या कहा देखिए और सुनिए वीडियो में...
    user_Rajesh kumar
    Rajesh kumar
    लक्सर, हरिद्वार, उत्तराखंड•
    1 hr ago
  • खानपुर विकासखंड कार्यालय बना शोपीस! फरियादी काट रहे चक्कर, 11:45 तक कई कर्मचारी सीट से नदारद लक्सर के खानपुर विकासखंड कार्यालय में अधिकारियों और कर्मचारियों की कथित लेटलतीफी को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। आरोप है कि कार्यालय खुलने के बावजूद कई कर्मचारी और अधिकारी समय पर अपनी सीटों पर नहीं पहुंचे, जबकि दूर-दराज से आए फरियादी अपने जरूरी काम के लिए घंटों इंतजार करते रहे। जन्म प्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाण पत्र, परिवार रजिस्टर की नकल समेत अन्य सरकारी सेवाओं के लिए पहुंचे लोगों ने समय और पैसा बर्बाद होने की बात कही। बताया गया कि विकासखंड के अधिकारी करीब 10:30 बजे के बाद कार्यालय पहुंचे, जबकि 11:45 बजे तक भी कई कर्मचारी अपनी सीटों पर मौजूद नहीं थे। अब सवाल है—सरकारी कार्यालयों में समय की पाबंदी कब सुनिश्चित होगी और फरियादियों को समय पर सरकारी सेवाएं कब मिलेंगी? श्रद्धा टीवी नेटवर्क — ना डरता है, ना झुकता है, ना बिकता है… निष्पक्ष खबर, सच्चाई के साथ। #लक्सर #खानपुर #उत्तराखंड #सरकारीकार्यालय #ShraddhaTVNetwork
    1
    खानपुर विकासखंड कार्यालय बना शोपीस! फरियादी काट रहे चक्कर, 11:45 तक कई कर्मचारी सीट से नदारद
लक्सर के खानपुर विकासखंड कार्यालय में अधिकारियों और कर्मचारियों की कथित लेटलतीफी को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। आरोप है कि कार्यालय खुलने के बावजूद कई कर्मचारी और अधिकारी समय पर अपनी सीटों पर नहीं पहुंचे, जबकि दूर-दराज से आए फरियादी अपने जरूरी काम के लिए घंटों इंतजार करते रहे।
जन्म प्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाण पत्र, परिवार रजिस्टर की नकल समेत अन्य सरकारी सेवाओं के लिए पहुंचे लोगों ने समय और पैसा बर्बाद होने की बात कही।
बताया गया कि विकासखंड के अधिकारी करीब 10:30 बजे के बाद कार्यालय पहुंचे, जबकि 11:45 बजे तक भी कई कर्मचारी अपनी सीटों पर मौजूद नहीं थे।
अब सवाल है—सरकारी कार्यालयों में समय की पाबंदी कब सुनिश्चित होगी और फरियादियों को समय पर सरकारी सेवाएं कब मिलेंगी?
श्रद्धा टीवी नेटवर्क — ना डरता है, ना झुकता है, ना बिकता है… निष्पक्ष खबर, सच्चाई के साथ।
#लक्सर #खानपुर #उत्तराखंड #सरकारीकार्यालय
#ShraddhaTVNetwork
    user_SHRADDHA TV NETWORK
    SHRADDHA TV NETWORK
    Local News Reporter लक्सर, हरिद्वार, उत्तराखंड•
    2 hrs ago
  • CM हेल्पलाइन 1905 पर खुद एक्शन में CM धामी, शिकायतों का लिया अपडेट; संतोषजनक जवाब न मिलने पर अफसरों को लगाई फटकार उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने CM हेल्पलाइन 1905 पर दर्ज शिकायतों की खुद फोन कर स्थिति जानी। उन्होंने शिकायतकर्ताओं से सीधे बात कर पूछा कि उनकी समस्याओं का समाधान हुआ या नहीं। जवाब से संतुष्ट नहीं होने पर सीएम ने हरिद्वार के डीएम और CDO से फोन पर ही जवाब मांगा और लंबित शिकायतों को अगले सप्ताह तक निस्तारित करने के निर्देश दिए। साथ ही लापरवाही मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी।
    1
    CM हेल्पलाइन 1905 पर खुद एक्शन में CM धामी, शिकायतों का लिया अपडेट; संतोषजनक जवाब न मिलने पर अफसरों को लगाई फटकार

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने CM हेल्पलाइन 1905 पर दर्ज शिकायतों की खुद फोन कर स्थिति जानी। उन्होंने शिकायतकर्ताओं से सीधे बात कर पूछा कि उनकी समस्याओं का समाधान हुआ या नहीं। जवाब से संतुष्ट नहीं होने पर सीएम ने हरिद्वार के डीएम और CDO से फोन पर ही जवाब मांगा और लंबित शिकायतों को अगले सप्ताह तक निस्तारित करने के निर्देश दिए। साथ ही लापरवाही मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी।
    user_Viral Zone
    Viral Zone
    Medical group विकास नगर, देहरादून, उत्तराखंड•
    3 hrs ago
  • वन कर्मचारी गुरजंट सिंह अपने कंधों परउठाकर ले आये मगरमच्छ लक्सर अनुभाग के टांडा महतोली तालाब के पास एक मगरमच्छ वन कर्मचारी गुरजंट सिंह अपने कंधों परउठाकर ले आये मगरमच्छ लक्सर अनुभाग के टांडा महतोली तालाब के पास एक मगरमच्छ
    1
    वन कर्मचारी गुरजंट सिंह अपने कंधों परउठाकर ले आये मगरमच्छ
 लक्सर अनुभाग के  टांडा महतोली तालाब के पास एक मगरमच्छ
वन कर्मचारी गुरजंट सिंह अपने कंधों परउठाकर ले आये मगरमच्छ
लक्सर अनुभाग के  टांडा महतोली तालाब के पास एक मगरमच्छ
    user_DIGITALभारत
    DIGITALभारत
    Photographer लक्सर, हरिद्वार, उत्तराखंड•
    5 hrs ago
  • डोईवाला पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत 2 वारंटियों को किया गिरफ्तार The Aman Times डोईवाला पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत 2 वारंटियों को किया गिरफ्तार डोईवाला। “ऑपरेशन प्रहार” अभियान के तहत डोईवाला पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो गैर जमानती वारंटियों (NBW) को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में प्रमोद कुमार निवासी मेरठ और प्रवीण उर्फ बेलपुरी निवासी केशवपुरी बस्ती, डोईवाला शामिल हैं। पुलिस के अनुसार दोनों वारंट न्यायालय से जारी हुए थे। पुलिस ने 13 सितंबर को दोनों को गिरफ्तार कर संबंधित न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की।
    1
    डोईवाला पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत 2 वारंटियों को किया गिरफ्तार
The Aman Times
डोईवाला पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत 2 वारंटियों को किया गिरफ्तार
डोईवाला। “ऑपरेशन प्रहार” अभियान के तहत डोईवाला पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो गैर जमानती वारंटियों (NBW) को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में प्रमोद कुमार निवासी मेरठ और प्रवीण उर्फ बेलपुरी निवासी केशवपुरी बस्ती, डोईवाला शामिल हैं।
पुलिस के अनुसार दोनों वारंट न्यायालय से जारी हुए थे। पुलिस ने 13 सितंबर को दोनों को गिरफ्तार कर संबंधित न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की।
    user_राजकुमार अग्रवाल डोईवाला/देहरा
    राजकुमार अग्रवाल डोईवाला/देहरा
    Lawyer डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड•
    12 hrs ago
  • दर्जनों मुकदमो का गैंगस्टर आरोपी ग्राम दौलतपुर बहादराबाद निवासी श्रवण चोरी की गई आधा दर्जन से ज्यादा बाइकों के साथ हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कप्तान नवनीत सिंह द्वारा जारी किए गए सुस्पष्ट निर्देशों पर समूचे जनपद में आपराधिक तत्वों के खिलाफ चलाए जा रहे सघन चैकिंग अभियान के दौरान सिड़कुल पुलिस को उस वक्त बड़ी सफलता मिली जब उन्होंने पुलिस को देख भागने की कोशिश कर रहे एक शातिर अपराधी को दबोचने में कामयाबी हासिल की। दिनांक 14/09/26 को किरवी चौक पर पुलिस द्वारा की जा रही चैकिंग के दौरान तेज रफ्तार में पॉलिटेक्निक की ओर से आ रहे एक बाइक सवार को जब रोकने का प्रयास किया गया तो उक्त संदिग्ध मोटर साइकिल को वापस मोड़कर भगाने का प्रयास करने लगा। अचानक किए गए इस प्रयास के दौरान मोटर साइकिल का टायर फिसलने से बाइक सवार का संतुलन बिगड़ गया और वह वहीं गिर गया। बिना एक पल गवांए टीम ने संदिग्ध को तुरंत दबोच लिया। संदिग्ध द्वारा चलाई जा रहे मोटरसाइकिल का इंजन नंबर/ चैसिस नंबर और वाहन संख्या चैक करने पर सामने आया कि उक्त दोपहिया वाहन की चोरी के संबंध में थाना सिड़कुल पर मुकदमा अपराध संख्या 388/2026 दर्ज है। आरोपी को नियमानुसार हिरासत में लिया गया। संदिग्ध से पूछताछ के आधार पर पुलिस ने बंद पड़ी पुरानी खाद फैक्ट्री के अंदर झाड़ियां के बीच छिपाई गई कुल 08 मोटरसाइकिल व एक मोटरसाइकिल के पार्ट्स बरामद किए। सिटी क्षेत्र में आम जनता के साथ ही पुलिस के लिए सरदर्द बने आरोपी ने अपने साथी के साथ मिलकर सिड़कुल, रानीपुर और बहादराबाद क्षेत्र से इन वाहनों को चुराया था। पड़ताल में सामने आया कि आरोपी के खिलाफ कोतवाली लक्सर में गैंगस्टर एक्ट सहित 02 मुकदमें व जनपद देहरादून के थाना डोईवाला में भी 02 मुकदमें दर्ज हैं। बरामदगी के आधार पर आरोपी व बरामद मोटर साइकिलों को थाना सिड़कुल लाया गया व मुकदमों में धारा 317(2) BNS की बढ़ोतरी की गयी। आरोपी को आज ही बाद आवश्यक कार्रवाई कर मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा। फरार चल रहे अन्य आरोपी की तलाश के प्रयास किए जा रहे हैं। पकड़ा गया आरोपी- श्रवण पुत्र रमेश निवासी ग्राम दौलतपुर थाना बहादराबाद जनपद हरिद्वार उम्र 30 वर्ष। अपराधी इतिहास- 1- मु.अ.सं. 289/25 धारा 305(1) 317(2)331(4) 3(5) BNS चालानी थाना डोईवाला देहरादून । 2- मु.अ.सं. 312/25 धारा 305(1) 317(2)331(4) 3(5) BNS चालानी थाना उपरोक्त। 3- मु.अ.सं. 1220/24 धारा 309(5) 3(5) BNS चालानी थाना कोतवाली लक्सर हरिद्वार। 4- मु.अ.सं. 264/25 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट चालानी थाना कोतवाली लक्सर हरिद्वार । 5- मु.अ.सं. 1065/24 धारा 309(4)317(2) चालानी थाना लक्सर जनपद हरिद्वार। 6- मु.अ.सं. 541/25 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट व 309(4) 317(2) 3(5) 351(2) 352 BNS चालानी थाना बहादराबाद हरिद्वार। 7- मु.अ.सं. 05/26 धारा 303(2) 317(2)3(5)BNS चालानी थाना सिडकुल। 8- मु.अ.सं. 93/24 धारा 8/21/60 एनडीपीएस एक्ट चालानी थाना कलियर हरिद्वार । 9- मु.अ.सं. 1183/24 धारा 309(5) 317(2) BNS चालानी थाना कोतवाली लक्सर हरिद्वार। 10- मु.अ.सं. 1221/24 धारा 109(4) BNS व 3/25 शस्त्र अधि0 चालानी थाना कोतवाली लक्सर हरिद्वार। 11- मु.अ.सं. 729/20 धारा 394,411 भादवि चालानी थाना देवबन्द सहारनपुर उ0प्र0 । 12- मु.अ.सं. 730/20 धारा 394,411 भादवि चालानी थाना देवबन्द सहारनपुर उ0प्र0 । 13- मु.अ.सं. 904/20 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट चालानी थाना देवबन्द सहारनपुर उ0प्र0 । 14- मु.अ.सं. 325/20 धारा 394,411भादवि चालानी थाना देवबन्द सहारनपुर उ0प्र0 । कुल 09 मोटर साइकिल व 01 मोटर साइकिल के पार्ट्स पुलिस टीम- 1- थानाध्यक्ष अजय शाह 2- व0उ0नि0 प्रवीण बिष्ट 3- अ0उ0नि0 अनिल कुमार सैनी 4- हे0का0 जितेन्द्र मलिक 5- हे0का0 संजय 6- हे0का0 सोहन राणा 7- का0 प्रमोद गोस्वामी 8- का0 रिपेन्द्र कैन्तुरा 9- होमगार्ड आफताब मलिक
    1
    दर्जनों मुकदमो का गैंगस्टर आरोपी ग्राम दौलतपुर बहादराबाद निवासी श्रवण चोरी की गई आधा दर्जन से ज्यादा बाइकों के साथ हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। 
कप्तान नवनीत सिंह द्वारा जारी किए गए सुस्पष्ट निर्देशों पर समूचे जनपद में आपराधिक तत्वों के खिलाफ चलाए जा रहे सघन चैकिंग अभियान के दौरान सिड़कुल पुलिस को उस वक्त बड़ी सफलता मिली जब उन्होंने पुलिस को देख भागने की कोशिश कर रहे एक शातिर अपराधी को दबोचने में कामयाबी हासिल की।
दिनांक 14/09/26 को किरवी चौक पर पुलिस द्वारा की जा रही चैकिंग के दौरान तेज रफ्तार में पॉलिटेक्निक की ओर से आ रहे एक बाइक सवार को जब रोकने का प्रयास किया गया तो उक्त संदिग्ध मोटर साइकिल को वापस मोड़कर भगाने का प्रयास करने लगा। अचानक किए गए इस प्रयास के दौरान मोटर साइकिल का टायर फिसलने से बाइक सवार का संतुलन बिगड़ 
गया और वह वहीं गिर गया। बिना एक पल गवांए टीम ने संदिग्ध को तुरंत दबोच लिया।
संदिग्ध द्वारा चलाई जा रहे मोटरसाइकिल का इंजन नंबर/ चैसिस नंबर और वाहन संख्या चैक करने पर सामने आया कि उक्त दोपहिया वाहन की चोरी के संबंध में थाना सिड़कुल पर मुकदमा अपराध संख्या 388/2026 दर्ज है। आरोपी को नियमानुसार हिरासत में लिया गया।
संदिग्ध से पूछताछ के आधार पर पुलिस ने बंद पड़ी पुरानी खाद फैक्ट्री के अंदर झाड़ियां के बीच छिपाई गई कुल 08  मोटरसाइकिल व एक मोटरसाइकिल के पार्ट्स बरामद किए। सिटी क्षेत्र में आम जनता के साथ ही पुलिस के लिए सरदर्द बने आरोपी ने अपने साथी के साथ मिलकर सिड़कुल, रानीपुर और बहादराबाद क्षेत्र से इन वाहनों को चुराया था। पड़ताल में सामने आया कि आरोपी के खिलाफ कोतवाली लक्सर में गैंगस्टर एक्ट सहित 02 मुकदमें व जनपद देहरादून के थाना डोईवाला में भी 02 मुकदमें दर्ज हैं। 
बरामदगी के आधार पर आरोपी व बरामद मोटर साइकिलों को थाना सिड़कुल लाया गया व मुकदमों में धारा 317(2) BNS की बढ़ोतरी की गयी। आरोपी को आज ही बाद आवश्यक कार्रवाई कर मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा। फरार चल रहे अन्य आरोपी की तलाश के प्रयास किए जा रहे हैं। 
पकड़ा गया आरोपी-
श्रवण पुत्र रमेश निवासी ग्राम दौलतपुर थाना बहादराबाद जनपद हरिद्वार उम्र 30 वर्ष।
अपराधी इतिहास-            
1- मु.अ.सं. 289/25 धारा 305(1) 317(2)331(4) 3(5)  BNS चालानी थाना डोईवाला देहरादून ।                        
2- मु.अ.सं. 312/25 धारा  305(1) 317(2)331(4) 3(5)  BNS चालानी थाना उपरोक्त।                                     
3- मु.अ.सं. 1220/24 धारा  309(5)  3(5) BNS चालानी थाना कोतवाली लक्सर हरिद्वार।                          
4- मु.अ.सं. 264/25  धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट चालानी थाना कोतवाली लक्सर हरिद्वार ।                  
5- मु.अ.सं. 1065/24 धारा 309(4)317(2) चालानी थाना लक्सर जनपद हरिद्वार।       
6- मु.अ.सं. 541/25 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट व 309(4) 317(2) 3(5) 351(2) 352 BNS चालानी थाना बहादराबाद हरिद्वार।                                     
7- मु.अ.सं. 05/26 धारा 303(2) 317(2)3(5)BNS चालानी थाना सिडकुल।
8- मु.अ.सं. 93/24  धारा 8/21/60 एनडीपीएस एक्ट चालानी थाना कलियर हरिद्वार ।
9- मु.अ.सं. 1183/24 धारा  309(5) 317(2) BNS चालानी थाना कोतवाली लक्सर हरिद्वार।   
10-   मु.अ.सं. 1221/24 धारा  109(4) BNS व 3/25 शस्त्र अधि0 चालानी थाना कोतवाली लक्सर हरिद्वार।     
11-    मु.अ.सं. 729/20 धारा  394,411 भादवि चालानी थाना देवबन्द सहारनपुर उ0प्र0 ।
12-    मु.अ.सं. 730/20 धारा  394,411 भादवि चालानी थाना देवबन्द सहारनपुर उ0प्र0 ।
13-    मु.अ.सं. 904/20 धारा  2/3 गैंगस्टर एक्ट चालानी थाना देवबन्द सहारनपुर उ0प्र0 ।
14-    मु.अ.सं. 325/20 धारा  394,411भादवि  चालानी थाना देवबन्द सहारनपुर उ0प्र0 ।
कुल 09 मोटर साइकिल व 01 मोटर साइकिल के पार्ट्स
पुलिस टीम-
1- थानाध्यक्ष अजय शाह 
2- व0उ0नि0 प्रवीण बिष्ट 
3- अ0उ0नि0 अनिल कुमार सैनी
4- हे0का0 जितेन्द्र मलिक 
5- हे0का0 संजय                    
6- हे0का0 सोहन राणा                
7- का0 प्रमोद गोस्वामी                
8- का0 रिपेन्द्र कैन्तुरा                         
9- होमगार्ड आफताब मलिक
    user_Dpk Chauhan
    Dpk Chauhan
    Farmer हरिद्वार, हरिद्वार, उत्तराखंड•
    7 hrs ago
  • लक्सर क्षेत्र के नेहन्दपुर से धर्म परिवर्तन से जुड़ा एक गंभीर आरोप सामने आया है। लक्सर क्षेत्र के नेहन्दपुर में धर्म परिवर्तन से जुड़ा गंभीर आरोप सामने आया है। एक महिला ने पुलिस चौकी सुल्तानपुर में तहरीर देकर अपने पति समेत कई लोगों पर एक हिंदू युवती को कथित तौर पर घर में रखने, नाम बदलने और धर्म परिवर्तन कराने के प्रयास का आरोप लगाया है। महिला ने पुलिस से युवती को सुरक्षित कराने और मामले की जांच कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। हालांकि, शिकायत में लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है। मामले की वास्तविक स्थिति पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगी। श्रद्धा टीवी नेटवर्क — ना डरता है, ना झुकता है, ना बिकता है… निष्पक्ष खबर, सच्चाई के साथ। #लक्सर #नेहन्दपुर #हरिद्वार #उत्तराखंड #ShraddhaTVNetwork
    1
    लक्सर क्षेत्र के नेहन्दपुर से धर्म परिवर्तन से जुड़ा एक गंभीर आरोप सामने आया है।
लक्सर क्षेत्र के नेहन्दपुर में धर्म परिवर्तन से जुड़ा गंभीर आरोप सामने आया है। एक महिला ने पुलिस चौकी सुल्तानपुर में तहरीर देकर अपने पति समेत कई लोगों पर एक हिंदू युवती को कथित तौर पर घर में रखने, नाम बदलने और धर्म परिवर्तन कराने के प्रयास का आरोप लगाया है।
महिला ने पुलिस से युवती को सुरक्षित कराने और मामले की जांच कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
हालांकि, शिकायत में लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है। मामले की वास्तविक स्थिति पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।
श्रद्धा टीवी नेटवर्क — ना डरता है, ना झुकता है, ना बिकता है… निष्पक्ष खबर, सच्चाई के साथ।
#लक्सर #नेहन्दपुर #हरिद्वार #उत्तराखंड #ShraddhaTVNetwork
    user_SHRADDHA TV NETWORK
    SHRADDHA TV NETWORK
    Local News Reporter लक्सर, हरिद्वार, उत्तराखंड•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.