logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सुल्तानपुर में रातों-रात बढ़ा गोमती का जल स्तर, सीताकुंड घाट तक पहुंचा पानी सुल्तानपुर में स्थित गोमती नदी का एकाएक जल स्तर बढ़ गया है। यहां शहर के सीताकुंड घाट की सीढ़ियों तक नदी का पानी पहुंच गया है जिसे आसपास रहने वाले लोगों के लिए खतरा बढ़ गया है। गोमती मित्र मंडल के डॉ कुंवर दिनकर सिंह की माने तो गोमती का ये जल स्तर रातों रात बढ़ा है। फिलहाल यहां आने वाले व रहने वालों लोगों से सतर्कता बरतने की अपील की गई है।

2 hrs ago
user_Navbharat Times
Navbharat Times
Reporter सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

सुल्तानपुर में रातों-रात बढ़ा गोमती का जल स्तर, सीताकुंड घाट तक पहुंचा पानी सुल्तानपुर में स्थित गोमती नदी का एकाएक जल स्तर बढ़ गया है। यहां शहर के सीताकुंड घाट की सीढ़ियों तक नदी का पानी पहुंच गया है जिसे आसपास रहने वाले लोगों के लिए खतरा बढ़ गया है। गोमती मित्र मंडल के डॉ कुंवर दिनकर सिंह की माने तो गोमती का ये जल स्तर रातों रात बढ़ा है। फिलहाल यहां आने वाले व रहने वालों लोगों से सतर्कता बरतने की अपील की गई है।

More news from Uttar Pradesh and nearby areas
  • पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर के निर्देशन में विशेष वाहन चेकिंग, यातायात जागरूकता एवं पैदल गश्त अभियान* *जनपद सुलतानपुर* *दिनांकः 20.08.2026* *पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर के निर्देशन में विशेष वाहन चेकिंग, यातायात जागरूकता एवं पैदल गश्त अभियान* पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर *श्रीमती चारू निगम* के निर्देशन में दिनांक 20.08.2026 को जनपद के चिन्हित क्रिटिकल कॉरिडोर क्षेत्रों में विशेष वाहन चेकिंग एवं यातायात जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान इंटरसेप्टर वाहन की सहायता से ओवरस्पीडिंग एवं यातायात नियमों के उल्लंघन पर प्रभावी कार्रवाई की गई तथा वाहन चालकों को यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूक किया गया। *विशेष वाहन चेकिंग अभियान के दौरान—* *कुल चालान – 418* *सीज वाहन – 06* *शमन शुल्क की कार्यवाही – ₹7,32,000/-* *इंटरसेप्टर वाहन द्वारा चालान – 51* यातायात क्षेत्राधिकारी श्री कृष्णकुमार चतुर्वेदी के पर्यवेक्षण में यातायात प्रभारी श्री रामनिरंजन द्वारा पुलिस टीम के साथ विभिन्न स्थानों पर सघन वाहन चेकिंग की गई। इस दौरान वाहन चालकों को हेलमेट, सीट बेल्ट एवं निर्धारित गति सीमा का पालन करने तथा नशे की अवस्था में वाहन न चलाने के प्रति जागरूक किया गया। *आगामी त्योहारों के दृष्टिगत पैदल गश्त*- आगामी त्योहारों को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने तथा अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के दृष्टिगत जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों द्वारा पैदल गश्त की गई। पुलिस बल द्वारा बाजारों, धार्मिक स्थलों, भीड़भाड़ वाले स्थानों एवं संवेदनशील क्षेत्रों में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया तथा संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग की गई। पुलिस टीमों द्वारा आमजन से संवाद स्थापित कर सुरक्षा व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम किया गया। सुलतानपुर पुलिस आमजन से अपील करती है कि यातायात नियमों का पालन करें, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाएं, हेलमेट एवं सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें तथा नशे की अवस्था में वाहन न चलाएं। साथ ही आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने में पुलिस-प्रशासन का सहयोग करें तथा किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें।
    1
    पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर के निर्देशन में विशेष वाहन चेकिंग, यातायात जागरूकता एवं पैदल गश्त अभियान*
*जनपद सुलतानपुर*
*दिनांकः 20.08.2026*
*पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर के निर्देशन में विशेष वाहन चेकिंग, यातायात जागरूकता एवं पैदल गश्त अभियान*
पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर *श्रीमती चारू निगम* के निर्देशन में दिनांक 20.08.2026 को जनपद के चिन्हित क्रिटिकल कॉरिडोर क्षेत्रों में विशेष वाहन चेकिंग एवं यातायात जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान इंटरसेप्टर वाहन की सहायता से ओवरस्पीडिंग एवं यातायात नियमों के उल्लंघन पर प्रभावी कार्रवाई की गई तथा वाहन चालकों को यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूक किया गया।
*विशेष वाहन चेकिंग अभियान के दौरान—*
*कुल चालान – 418*
*सीज वाहन – 06*
*शमन शुल्क की कार्यवाही – ₹7,32,000/-*
*इंटरसेप्टर वाहन द्वारा चालान – 51*
यातायात क्षेत्राधिकारी श्री कृष्णकुमार चतुर्वेदी के पर्यवेक्षण में यातायात प्रभारी श्री रामनिरंजन द्वारा पुलिस टीम के साथ विभिन्न स्थानों पर सघन वाहन चेकिंग की गई। इस दौरान वाहन चालकों को हेलमेट, सीट बेल्ट एवं निर्धारित गति सीमा का पालन करने तथा नशे की अवस्था में वाहन न चलाने के प्रति जागरूक किया गया।
*आगामी त्योहारों के दृष्टिगत पैदल गश्त*- आगामी त्योहारों को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने तथा अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के दृष्टिगत जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों द्वारा पैदल गश्त की गई। पुलिस बल द्वारा बाजारों, धार्मिक स्थलों, भीड़भाड़ वाले स्थानों एवं संवेदनशील क्षेत्रों में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया तथा संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग की गई। पुलिस टीमों द्वारा आमजन से संवाद स्थापित कर सुरक्षा व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम किया गया।
सुलतानपुर पुलिस आमजन से अपील करती है कि यातायात नियमों का पालन करें, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाएं, हेलमेट एवं सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें तथा नशे की अवस्था में वाहन न चलाएं। साथ ही आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने में पुलिस-प्रशासन का सहयोग करें तथा किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें।
    user_क्राइम ब्यूरो लखनऊ उत्तर प्रदे
    क्राइम ब्यूरो लखनऊ उत्तर प्रदे
    Court reporter Sultanpur, Uttar Pradesh•
    2 hrs ago
  • सुल्तानपुर जनपद से पहुंचे श्रद्धालुओं ने जम्मू कटरा के त्रिकूट पर्वत पर स्थित माता वैष्णो देवी का ,किया दर्शन सुल्तानपुर जनपद के कुछ संख्या में मां भगवती शेरावाली मां वैष्णो देवी के भक्त जम्मू कटरा के त्रिकूट पर्वत पर स्थित माता वैष्णो देवी का दर्शन करने के लिए पहुंचे ,जहां पर वहां पहुंचने के दौरान मौसम बिल्कुल साफ रहा, और वहां पर लगभग 6 घंटे का यात्रा तय करने के दौरान वैष्णो देवी, सरस्वती माता व काली माता के दर्शन, प्राप्त किया
    1
    सुल्तानपुर जनपद से पहुंचे श्रद्धालुओं ने जम्मू कटरा के त्रिकूट पर्वत पर स्थित माता वैष्णो देवी का ,किया दर्शन 
सुल्तानपुर जनपद के कुछ संख्या में मां भगवती शेरावाली मां वैष्णो देवी के  भक्त जम्मू कटरा के त्रिकूट पर्वत पर स्थित माता वैष्णो देवी का दर्शन करने के लिए पहुंचे ,जहां पर वहां पहुंचने के दौरान मौसम बिल्कुल साफ रहा, और वहां पर लगभग 6 घंटे का यात्रा तय करने के दौरान वैष्णो देवी, सरस्वती माता व काली माता के दर्शन, प्राप्त किया
    user_Ghanshyam Verma
    Ghanshyam Verma
    जयसिंहपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • उज्जैन में 23 अगस्त को सजेगी भव्य भजन संध्या गूंजेगें महाकाल के जयकारे उज्जैन। श्रावण मास के पावन अवसर पर महाकाल की नगरी उज्जैन में भक्ति और आस्था का भव्य संगम देखने को मिलेगा। महाकाल मंदिर के अन्न क्षेत्र परिसर में 23 अगस्त को विशाल भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। भजन संध्या में प्रसिद्ध भजन गायक हंस राज रघुवंशी महादेव के भजनों की मनमोहक प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भक्ति रस में सराबोर करेंगे। आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है। भक्ति संगीत की मधुर धुनों के बीच पूरा परिसर ‘हर हर महादेव’ और ‘बोलो जय महाकाल’ के जयघोष से गूंजने की उम्मीद है। श्रावण मास में होने वाला यह आयोजन श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा। हर-हर महादेव… जय श्री महाकाल!
    1
    उज्जैन में 23 अगस्त को सजेगी भव्य भजन संध्या गूंजेगें महाकाल के जयकारे 
उज्जैन। श्रावण मास के पावन अवसर पर महाकाल की नगरी उज्जैन में भक्ति और आस्था का भव्य संगम देखने को मिलेगा। महाकाल मंदिर के अन्न क्षेत्र परिसर में 23 अगस्त को विशाल भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा।
भजन संध्या में प्रसिद्ध भजन गायक हंस राज रघुवंशी महादेव के भजनों की मनमोहक प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भक्ति रस में सराबोर करेंगे। आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है।
भक्ति संगीत की मधुर धुनों के बीच पूरा परिसर ‘हर हर महादेव’ और ‘बोलो जय महाकाल’ के जयघोष से गूंजने की उम्मीद है। श्रावण मास में होने वाला यह आयोजन श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा।
हर-हर महादेव… जय श्री महाकाल!
    user_पत्रकार पांडे
    पत्रकार पांडे
    Comedy club जयसिंहपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • भुसैला तालाब ड्रेन की सफाई न होने से हजारों बीघा धान की फसल जलमग्न भुसैला तालाब ड्रेन की सफाई न होने से हजारों बीघा धान की फसल जलमग्न तिलोई (अमेठी)। तिलोई ब्लॉक क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली भुसैला तालाब ड्रेन की सफाई न होने से सैकड़ों किसानों की हजारों बीघा धान की फसल जलमग्न हो गई है। जल निकासी बाधित होने के कारण खेतों के साथ-साथ गांव की गलियों में भी पानी भर गया है। किसानों का कहना है कि यह समस्या लंबे समय से बनी हुई है, लेकिन शिकायतों के बावजूद जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। किसान कंचन देवी, राम दुलारे निवासी पूरे बाड़ी मजरे कोटवा, पार्वती देवी निवासी पूरे बाणी मजरे कोटवा, राकेश कुमार, रामसजीवन और धर्मराज सहित दर्जनों किसानों ने बताया कि ड्रेन की सफाई के लिए तहसील मुख्यालय से लेकर जिला स्तर तक कई बार प्रार्थनापत्र दिए जा चुके हैं। इसके बावजूद ड्रेन की स्थिति जस की तस बनी हुई है। जलभराव से धान की फसल सड़ने की आशंका है। किसानों रामप्रसाद, रामप्रकाश, राजेश कुमार, सुनील कुमार, रामेश्वर और राजमोहन ने बताया कि पूरे बाणी, पूरे दूद्वी, मम्मनगंज, कोटवा, भदसाना, पूरे सिंधरी और राजा का पुरवा समेत कई गांवों की जल निकासी इसी ड्रेन से होती है। ड्रेन पूरी तरह पट गई है और उसमें झाड़ियां उग आई हैं, जिससे पानी का बहाव रुक गया है। ग्रामीणों के मुताबिक गलियों में पानी भरने से बच्चों को स्कूल जाने और ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी हो रही है। किसानों ने प्रशासन से तत्काल ड्रेन की सफाई और जल निकासी की व्यवस्था कराने की मांग की है।
    1
    भुसैला तालाब ड्रेन की सफाई न होने से हजारों बीघा धान की फसल जलमग्न
भुसैला तालाब ड्रेन की सफाई न होने से हजारों बीघा धान की फसल जलमग्न
तिलोई (अमेठी)। तिलोई ब्लॉक क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली भुसैला तालाब ड्रेन की सफाई न होने से सैकड़ों किसानों की हजारों बीघा धान की फसल जलमग्न हो गई है। जल निकासी बाधित होने के कारण खेतों के साथ-साथ गांव की गलियों में भी पानी भर गया है। किसानों का कहना है कि यह समस्या लंबे समय से बनी हुई है, लेकिन शिकायतों के बावजूद जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई।
किसान कंचन देवी, राम दुलारे निवासी पूरे बाड़ी मजरे कोटवा, पार्वती देवी निवासी पूरे बाणी मजरे कोटवा, राकेश कुमार, रामसजीवन और धर्मराज सहित दर्जनों किसानों ने बताया कि ड्रेन की सफाई के लिए तहसील मुख्यालय से लेकर जिला स्तर तक कई बार प्रार्थनापत्र दिए जा चुके हैं। इसके बावजूद ड्रेन की स्थिति जस की तस बनी हुई है। जलभराव से धान की फसल सड़ने की आशंका है।
किसानों रामप्रसाद, रामप्रकाश, राजेश कुमार, सुनील कुमार, रामेश्वर और राजमोहन ने बताया कि पूरे बाणी, पूरे दूद्वी, मम्मनगंज, कोटवा, भदसाना, पूरे सिंधरी और राजा का पुरवा समेत कई गांवों की जल निकासी इसी ड्रेन से होती है। ड्रेन पूरी तरह पट गई है और उसमें झाड़ियां उग आई हैं, जिससे पानी का बहाव रुक गया है।
ग्रामीणों के मुताबिक गलियों में पानी भरने से बच्चों को स्कूल जाने और ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी हो रही है। किसानों ने प्रशासन से तत्काल ड्रेन की सफाई और जल निकासी की व्यवस्था कराने की मांग की है।
    user_A K Mishra
    A K Mishra
    अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • कच्चा मकान गिरने से वृद्धा की मौत, पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद अमेठी। सुबेदार का पुरवा, गंगोली गांव में बुधवार को तेज बारिश के दौरान कच्चा मकान गिरने से फूलकली यादव की मौत के बाद गुरुवार को भाजपा नेता एवं उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के जिलाध्यक्ष महेश सोनी पीड़ित परिवार के घर पहुंचे। उन्होंने परिजनों से मुलाकात कर घटना पर दुख जताया और हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। घटना की जानकारी मिलते ही महेश सोनी अपनी टीम के साथ पीड़ित परिवार के घर पहुंचे। उन्होंने परिजनों से घटना की जानकारी ली और शोक संवेदना व्यक्त की। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ला से फोन पर वार्ता कराकर पीड़ित परिवार को तत्काल सहायता उपलब्ध कराने का प्रयास किया गया। पीड़ित परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए महेश सोनी ने अपनी ओर से 10 हजार रुपये की आर्थिक मदद दी। इसके साथ ही परिवार के लिए एक माह के राशन की भी व्यवस्था कराई गई। उन्होंने कहा कि संकट की इस घड़ी में परिवार को अकेला नहीं छोड़ा जाएगा और जरूरत के अनुसार आगे भी हरसंभव सहयोग किया जाएगा। इसके अलावा संबंधित अधिकारियों से फोन पर वार्ता कर मुख्यमंत्री राहत कोष एवं आपदा राहत कोष से पीड़ित परिवार को जल्द सहायता दिलाने का आग्रह किया गया। अधिकारियों की ओर से एक सप्ताह के भीतर राहत सहायता उपलब्ध कराने की दिशा में आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है। महेश सोनी ने कहा कि दुख की घड़ी में भाजपा परिवार और अमेठी व्यापार मंडल पीड़ित परिवार के साथ खड़ा है। शासन स्तर से मिलने वाली सहायता दिलाने के लिए भी प्रयास किया जाएगा। इस मौके पर वरिष्ठ जिला महामंत्री सुशील जायसवाल, राहुल लोहिया, हिमांशु कसौधन, हिमांशु अग्रवाल, विकास सरोज, संदीप अग्रहरि, सोनू कसौधन, कमल अग्रहरि, त्रिभुवन यादव, कोतवाल सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
    1
    कच्चा मकान गिरने से वृद्धा की मौत, पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद
अमेठी। सुबेदार का पुरवा, गंगोली गांव में बुधवार को तेज बारिश के दौरान कच्चा मकान गिरने से फूलकली यादव की मौत के बाद गुरुवार को भाजपा नेता एवं उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के जिलाध्यक्ष महेश सोनी पीड़ित परिवार के घर पहुंचे। उन्होंने परिजनों से मुलाकात कर घटना पर दुख जताया और हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।
घटना की जानकारी मिलते ही महेश सोनी अपनी टीम के साथ पीड़ित परिवार के घर पहुंचे। उन्होंने परिजनों से घटना की जानकारी ली और शोक संवेदना व्यक्त की। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ला से फोन पर वार्ता कराकर पीड़ित परिवार को तत्काल सहायता उपलब्ध कराने का प्रयास किया गया।
पीड़ित परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए महेश सोनी ने अपनी ओर से 10 हजार रुपये की आर्थिक मदद दी। इसके साथ ही परिवार के लिए एक माह के राशन की भी व्यवस्था कराई गई। उन्होंने कहा कि संकट की इस घड़ी में परिवार को अकेला नहीं छोड़ा जाएगा और जरूरत के अनुसार आगे भी हरसंभव सहयोग किया जाएगा।
इसके अलावा संबंधित अधिकारियों से फोन पर वार्ता कर मुख्यमंत्री राहत कोष एवं आपदा राहत कोष से पीड़ित परिवार को जल्द सहायता दिलाने का आग्रह किया गया। अधिकारियों की ओर से एक सप्ताह के भीतर राहत सहायता उपलब्ध कराने की दिशा में आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है।
महेश सोनी ने कहा कि दुख की घड़ी में भाजपा परिवार और अमेठी व्यापार मंडल पीड़ित परिवार के साथ खड़ा है। शासन स्तर से मिलने वाली सहायता दिलाने के लिए भी प्रयास किया जाएगा।
इस मौके पर वरिष्ठ जिला महामंत्री सुशील जायसवाल, राहुल लोहिया, हिमांशु कसौधन, हिमांशु अग्रवाल, विकास सरोज, संदीप अग्रहरि, सोनू कसौधन, कमल अग्रहरि, त्रिभुवन यादव, कोतवाल सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
    user_Aditya Mishra
    Aditya Mishra
    पत्रकार अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • जामो में ससुराल में महिला की संदिग्ध मौत, पुलिस ने शुरू की जांच अमेठी। थाना जामो क्षेत्र के ग्राम पूरे दीवान में गुरुवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब करीब 25 वर्षीय महिला पूनम अपने ससुराल स्थित घर के अंदर मृत अवस्था में पड़ी मिली। सूचना मिलने पर जामो पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस के साथ फील्ड यूनिट की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य संकलित किए। घटना की सूचना मृतका के मायके पक्ष को दी गई। मृतका के पिता की तहरीर के आधार पर थाना जामो में संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक अमेठी श्री ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि मामले में पुलिस द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए गए हैं और मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट तथा जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    1
    जामो में ससुराल में महिला की संदिग्ध मौत, पुलिस ने शुरू की जांच
अमेठी। थाना जामो क्षेत्र के ग्राम पूरे दीवान में गुरुवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब करीब 25 वर्षीय महिला पूनम अपने ससुराल स्थित घर के अंदर मृत अवस्था में पड़ी मिली। सूचना मिलने पर जामो पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।
पुलिस के साथ फील्ड यूनिट की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य संकलित किए। घटना की सूचना मृतका के मायके पक्ष को दी गई। मृतका के पिता की तहरीर के आधार पर थाना जामो में संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है।
अपर पुलिस अधीक्षक अमेठी श्री ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि मामले में पुलिस द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए गए हैं और मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट तथा जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    user_Komal Gupta
    Komal Gupta
    Local News Reporter अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • सुल्तानपुर में किसानों का अनिश्चितकालीन सत्याग्रह शुरू: भारतीय किसान यूनियन आजाद हिंद ने विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग की सुल्तानपुर में भारतीय किसान यूनियन आजाद हिंद ने गुरुवार को अनिश्चितकालीन सत्याग्रह शुरू किया। यह आंदोलन तिकोनिया पार्क में किसानों और पीड़ित जनों की विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर किया जा रहा है। गुरुवार रात किसानों ने अन्न त्याग कर सत्याग्रह शुरू कर दिया। सत्याग्रह में नंदलाल चौरसिया, श्रीनाथ गुप्ता, राधिका, लाल मोहम्मद और देवता दिन यादव ने स्वेच्छा से अन्न-जल त्याग दिया है। संगठन ने प्रशासन से इन सत्याग्रहियों के स्वास्थ्य की नियमित निगरानी की मांग की है। एसडीएम सदर को भेजे गए पत्र में प्रत्येक चार घंटे में स्वास्थ्य परीक्षण, ब्लड प्रेशर, शुगर, नाड़ी और ऑक्सीजन स्तर की जांच कराने की मांग की गई है। गुरुवार सुबह 10 बजे शुरू हुए इस आंदोलन में संगठन के पदाधिकारियों, महिलाओं सहित 200 से अधिक किसान और समर्थक शामिल हुए। संगठन के युवा जिला अध्यक्ष राजपति तिवारी ने आरोप लगाया कि लंभुआ कोतवाली प्रभारी धीरज कुमार द्वारा संगठन के कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और आम लोगों से अभद्र व्यवहार किया जाता है। उन्होंने कहा कि जब तक उच्चाधिकारी इस मामले को संज्ञान में लेकर उचित कार्रवाई नहीं करते, आंदोलन जारी रहेगा। संगठन ने बताया कि किसानों की समस्याओं को लेकर पहले भी अधिकारियों को ज्ञापन दिए गए थे, लेकिन उनका कोई प्रभावी समाधान नहीं हुआ। इस दौरान मंडल अध्यक्ष कमलेश वर्मा, जिलाध्यक्ष महेश मिश्रा, जिला सचिव अतुल सिंह और जिला महासचिव उमेश गुप्ता सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे। संगठन ने अपने आंदोलन को शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक बताते हुए समस्याओं के समयबद्ध समाधान की मांग की है।
    1
    सुल्तानपुर में किसानों का अनिश्चितकालीन सत्याग्रह शुरू: भारतीय किसान यूनियन आजाद हिंद ने विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग की
सुल्तानपुर में भारतीय किसान यूनियन आजाद हिंद ने गुरुवार को अनिश्चितकालीन सत्याग्रह शुरू किया। यह आंदोलन तिकोनिया पार्क में किसानों और पीड़ित जनों की विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर किया जा रहा है। गुरुवार रात किसानों ने अन्न त्याग कर सत्याग्रह शुरू कर दिया।
सत्याग्रह में नंदलाल चौरसिया, श्रीनाथ गुप्ता, राधिका, लाल मोहम्मद और देवता दिन यादव ने स्वेच्छा से अन्न-जल त्याग दिया है। संगठन ने प्रशासन से इन सत्याग्रहियों के स्वास्थ्य की नियमित निगरानी की मांग की है। एसडीएम सदर को भेजे गए पत्र में प्रत्येक चार घंटे में स्वास्थ्य परीक्षण, ब्लड प्रेशर, शुगर, नाड़ी और ऑक्सीजन स्तर की जांच कराने की मांग की गई है।
गुरुवार सुबह 10 बजे शुरू हुए इस आंदोलन में संगठन के पदाधिकारियों, महिलाओं सहित 200 से अधिक किसान और समर्थक शामिल हुए।
संगठन के युवा जिला अध्यक्ष राजपति तिवारी ने आरोप लगाया कि लंभुआ कोतवाली प्रभारी धीरज कुमार द्वारा संगठन के कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और आम लोगों से अभद्र व्यवहार किया जाता है। उन्होंने कहा कि जब तक उच्चाधिकारी इस मामले को संज्ञान में लेकर उचित कार्रवाई नहीं करते, आंदोलन जारी रहेगा।
संगठन ने बताया कि किसानों की समस्याओं को लेकर पहले भी अधिकारियों को ज्ञापन दिए गए थे, लेकिन उनका कोई प्रभावी समाधान नहीं हुआ। इस दौरान मंडल अध्यक्ष कमलेश वर्मा, जिलाध्यक्ष महेश मिश्रा, जिला सचिव अतुल सिंह और जिला महासचिव उमेश गुप्ता सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे। संगठन ने अपने आंदोलन को शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक बताते हुए समस्याओं के समयबद्ध समाधान की मांग की है।
    user_Navbharat Times
    Navbharat Times
    Reporter सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • आगामी त्योहारों के दृष्टिगत थाना कुड़वार क्षेत्र में पीस कमेटी की बैठक आयोजित दिनांक: 20.08.2026 जनपद: सुलतानपुर पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर श्रीमती चारू निगम के निर्देशन में आगामी त्योहारों एवं धार्मिक कार्यक्रमों को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के उद्देश्य से थाना कुड़वार क्षेत्र के ग्राम कोटिया में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। प्रभारी निरीक्षक कुड़वार की उपस्थिति में आयोजित बैठक में क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों, धर्मगुरुओं, आयोजनकर्ताओं एवं पीस कमेटी के सदस्यों से संवाद कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में कानून-व्यवस्था एवं सुरक्षा, जुलूस के निर्धारित मार्ग एवं समय, यातायात प्रबंधन तथा शासन-प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुपालन पर विशेष जोर दिया गया। सभी से आपसी भाईचारा, शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की गई। साथ ही सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की भ्रामक, आपत्तिजनक अथवा अफवाह फैलाने वाली सामग्री प्रसारित न करने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि, विवाद अथवा समस्या की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को देने की अपील की गई। मीडिया सेल जनपद सुलतानपुर
    1
    आगामी त्योहारों के दृष्टिगत थाना कुड़वार क्षेत्र में पीस कमेटी की बैठक आयोजित
दिनांक: 20.08.2026
जनपद: सुलतानपुर
पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर श्रीमती चारू निगम के निर्देशन में आगामी त्योहारों एवं धार्मिक कार्यक्रमों को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के उद्देश्य से थाना कुड़वार क्षेत्र के ग्राम कोटिया में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई।
प्रभारी निरीक्षक कुड़वार की उपस्थिति में आयोजित बैठक में क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों, धर्मगुरुओं, आयोजनकर्ताओं एवं पीस कमेटी के सदस्यों से संवाद कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
बैठक में कानून-व्यवस्था एवं सुरक्षा, जुलूस के निर्धारित मार्ग एवं समय, यातायात प्रबंधन तथा शासन-प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुपालन पर विशेष जोर दिया गया। सभी से आपसी भाईचारा, शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की गई।
साथ ही सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की भ्रामक, आपत्तिजनक अथवा अफवाह फैलाने वाली सामग्री प्रसारित न करने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि, विवाद अथवा समस्या की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को देने की अपील की गई।
मीडिया सेल
जनपद सुलतानपुर
    user_क्राइम ब्यूरो लखनऊ उत्तर प्रदे
    क्राइम ब्यूरो लखनऊ उत्तर प्रदे
    Court reporter Sultanpur, Uttar Pradesh•
    11 hrs ago
  • सुल्तानपुर में यातायात विभाग द्वारा किया गया जागरूकता कार्यक्रम, कार्यवाही में कुल 418 गाड़ियों पर ,हुआ चालान सुल्तानपुर जनपद में यातायात विभाग द्वारा जागरूकता कार्यक्रम के तहत किया गया जागरूक,इसी दौरान कुल 418 गाड़ियों गाड़ियों का चालान किया गया, यह कार्यवाही सुल्तानपुर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन पर की गई है
    1
    सुल्तानपुर में यातायात विभाग द्वारा किया गया जागरूकता कार्यक्रम, कार्यवाही में कुल 418 गाड़ियों पर ,हुआ चालान
सुल्तानपुर जनपद में यातायात विभाग द्वारा जागरूकता कार्यक्रम के तहत किया गया जागरूक,इसी दौरान कुल 418 गाड़ियों गाड़ियों का चालान किया गया, यह कार्यवाही सुल्तानपुर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन पर की गई है
    user_Ghanshyam Verma
    Ghanshyam Verma
    जयसिंहपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.