logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

भुसैला तालाब ड्रेन की सफाई न होने से हजारों बीघा धान की फसल जलमग्न भुसैला तालाब ड्रेन की सफाई न होने से हजारों बीघा धान की फसल जलमग्न तिलोई (अमेठी)। तिलोई ब्लॉक क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली भुसैला तालाब ड्रेन की सफाई न होने से सैकड़ों किसानों की हजारों बीघा धान की फसल जलमग्न हो गई है। जल निकासी बाधित होने के कारण खेतों के साथ-साथ गांव की गलियों में भी पानी भर गया है। किसानों का कहना है कि यह समस्या लंबे समय से बनी हुई है, लेकिन शिकायतों के बावजूद जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। किसान कंचन देवी, राम दुलारे निवासी पूरे बाड़ी मजरे कोटवा, पार्वती देवी निवासी पूरे बाणी मजरे कोटवा, राकेश कुमार, रामसजीवन और धर्मराज सहित दर्जनों किसानों ने बताया कि ड्रेन की सफाई के लिए तहसील मुख्यालय से लेकर जिला स्तर तक कई बार प्रार्थनापत्र दिए जा चुके हैं। इसके बावजूद ड्रेन की स्थिति जस की तस बनी हुई है। जलभराव से धान की फसल सड़ने की आशंका है। किसानों रामप्रसाद, रामप्रकाश, राजेश कुमार, सुनील कुमार, रामेश्वर और राजमोहन ने बताया कि पूरे बाणी, पूरे दूद्वी, मम्मनगंज, कोटवा, भदसाना, पूरे सिंधरी और राजा का पुरवा समेत कई गांवों की जल निकासी इसी ड्रेन से होती है। ड्रेन पूरी तरह पट गई है और उसमें झाड़ियां उग आई हैं, जिससे पानी का बहाव रुक गया है। ग्रामीणों के मुताबिक गलियों में पानी भरने से बच्चों को स्कूल जाने और ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी हो रही है। किसानों ने प्रशासन से तत्काल ड्रेन की सफाई और जल निकासी की व्यवस्था कराने की मांग की है।

55 min ago
user_A K Mishra
A K Mishra
अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
55 min ago

भुसैला तालाब ड्रेन की सफाई न होने से हजारों बीघा धान की फसल जलमग्न भुसैला तालाब ड्रेन की सफाई न होने से हजारों बीघा धान की फसल जलमग्न तिलोई (अमेठी)। तिलोई ब्लॉक क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली भुसैला तालाब ड्रेन की सफाई न होने से सैकड़ों किसानों की हजारों बीघा धान की फसल जलमग्न हो गई है। जल निकासी बाधित होने के कारण खेतों के साथ-साथ गांव की गलियों में भी पानी भर गया है। किसानों का कहना है कि यह समस्या लंबे समय से बनी हुई है, लेकिन शिकायतों के बावजूद जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। किसान कंचन देवी, राम दुलारे निवासी पूरे बाड़ी मजरे कोटवा, पार्वती देवी निवासी पूरे बाणी मजरे कोटवा, राकेश कुमार, रामसजीवन और धर्मराज सहित दर्जनों किसानों ने बताया कि ड्रेन की सफाई के लिए तहसील मुख्यालय से लेकर जिला स्तर तक कई बार प्रार्थनापत्र दिए जा चुके हैं। इसके बावजूद ड्रेन की स्थिति जस की तस बनी हुई है। जलभराव से धान की फसल सड़ने की आशंका है। किसानों रामप्रसाद, रामप्रकाश, राजेश कुमार, सुनील कुमार, रामेश्वर और राजमोहन ने बताया कि पूरे बाणी, पूरे दूद्वी, मम्मनगंज, कोटवा, भदसाना, पूरे सिंधरी और राजा का पुरवा समेत कई गांवों की जल निकासी इसी ड्रेन से होती है। ड्रेन पूरी तरह पट गई है और उसमें झाड़ियां उग आई हैं, जिससे पानी का बहाव रुक गया है। ग्रामीणों के मुताबिक गलियों में पानी भरने से बच्चों को स्कूल जाने और ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी हो रही है। किसानों ने प्रशासन से तत्काल ड्रेन की सफाई और जल निकासी की व्यवस्था कराने की मांग की है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • राजीव गांधी की जयंती पर सद्भावना दिवस के रूप में मनाया गया जन्मदिन अमेठी। देश के पूर्व प्रधानमंत्री एवं ‘भारत रत्न’ स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती के अवसर पर गुरुवार को एनएसयूआई जिला अध्यक्ष सुमित तिवारी ने शाहगढ़ स्थित कृष्णा एकेडमी में छात्रों के बीच कार्यक्रम आयोजित कर उनके जन्मदिन को सद्भावना दिवस के रूप में मनाया। इस दौरान सुमित तिवारी ने विद्यालय के छात्र-छात्राओं को पठन-पाठन की सामग्री वितरित की। विद्यार्थियों को बाल पहाड़ा, पेंसिल, कॉपी, रबड़ और कटर प्रदान किए गए। वहीं विद्यालय के समस्त स्टाफ को पेन देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान राजीव गांधी के जीवन, उनके विचारों और देश के विकास में उनके योगदान को याद किया गया। एनएसयूआई जिला अध्यक्ष सुमित तिवारी ने कहा कि राजीव गांधी ने युवाओं और शिक्षा के क्षेत्र को विशेष महत्व दिया। उनके विचारों से प्रेरणा लेकर विद्यार्थियों को शिक्षा के प्रति जागरूक करना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि है। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
    4
    राजीव गांधी की जयंती पर सद्भावना दिवस के रूप में मनाया गया जन्मदिन
अमेठी। देश के पूर्व प्रधानमंत्री एवं ‘भारत रत्न’ स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती के अवसर पर गुरुवार को एनएसयूआई जिला अध्यक्ष सुमित तिवारी ने शाहगढ़ स्थित कृष्णा एकेडमी में छात्रों के बीच कार्यक्रम आयोजित कर उनके जन्मदिन को सद्भावना दिवस के रूप में मनाया।
इस दौरान सुमित तिवारी ने विद्यालय के छात्र-छात्राओं को पठन-पाठन की सामग्री वितरित की। विद्यार्थियों को बाल पहाड़ा, पेंसिल, कॉपी, रबड़ और कटर प्रदान किए गए। वहीं विद्यालय के समस्त स्टाफ को पेन देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान राजीव गांधी के जीवन, उनके विचारों और देश के विकास में उनके योगदान को याद किया गया। एनएसयूआई जिला अध्यक्ष सुमित तिवारी ने कहा कि राजीव गांधी ने युवाओं और शिक्षा के क्षेत्र को विशेष महत्व दिया। उनके विचारों से प्रेरणा लेकर विद्यार्थियों को शिक्षा के प्रति जागरूक करना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि है।
कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
    user_Komal Gupta
    Komal Gupta
    Local News Reporter अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • ग्रामीण युवाओं को टीबी उन्मूलन अभियान से जोड़ रहा स्वास्थ्य विभाग रायबरेली प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं को टीबी उन्मूलन अभियान से जोड़ने के लिए जिला क्षय रोग केंद्र पर पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. अनुपम सिंह एवं जिला युवा अधिकारी वर्तिका सिंह की अध्यक्षता में आयोजित प्रशिक्षण में जिला प्रोग्राम समन्वयक अभय मिश्रा, जिला पब्लिक प्राइवेट मिक्स समन्वयक मनीष श्रीवास्तव एवं जिला टीबी-एचआईवी समन्वयक अतुल कुमार ने माई भारत वॉलंटियर्स को क्षय रोग के लक्षण, जांच, उपचार और बचाव से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी। अनुभवनात्मक शिक्षण कार्यक्रम (ईएलपी) के तहत प्रशिक्षण के तीसरे दिन बुधवार को माई भारत वॉलंटियर्स की टीम को जिला क्षय रोग केंद्र (डीटीसी) स्थित टीबी यूनिट का भ्रमण कराया गया। इस दौरान वॉलंटियर्स को केंद्र के विभिन्न काउंटरों की उपयोगिता, वहां होने वाली जांच तथा मरीजों को उपलब्ध कराई जाने वाली स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. नवीन चंद्रा ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं को टीबी उन्मूलन अभियान से जोड़ने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने यह पहल शुरू की है। इसके तहत माई भारत वॉलंटियर्सदृरायबरेली और जिला क्षय रोग केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में युवाओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। रायबरेली के हरचंदपुर, ऊंचाहार, डलमऊ, शिवगढ़ और अमावां ब्लॉक के चयनित गांवों के युवाओं को अभियान से जोड़ा जा रहा है। इसके साथ ही लखीमपुर, बाराबंकी, अयोध्या, इटावा, कन्नौज और वाराणसी के चयनित ब्लॉकों में भी यह पहल शुरू की गई है। जिला क्षय रोग केंद्र पर 17 से 21 अगस्त तक चल रहे प्रशिक्षण में युवाओं को टीबी के लक्षण, जांच, निदान, उपचार और बचाव की जानकारी दी जा रही है। प्रशिक्षण के बाद ये युवा अपने गांवों में लोगों को टीबी के प्रति जागरूक करने के साथ संभावित मरीजों की पहचान कर उन्हें जांच और उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र तक पहुंचाने में विभाग का सहयोग करेंगे। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. अनुपम सिंह ने बताया, “टीबी उन्मूलन अभियान में युवाओं की भागीदारी बेहद महत्वपूर्ण है। चयनित पांच गांवों के 50 युवाओं को प्रशिक्षित कर उन्हें टीबी की पहचान, बचाव और उपचार की जानकारी दी जा रही है। प्रशिक्षण के बाद ये युवा अपने क्षेत्रों में जागरूकता फैलाने के साथ संभावित मरीजों को स्वास्थ्य केंद्र तक पहुंचाने में सहयोग करेंगे। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में टीबी की समय से पहचान और उपचार सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी।”
    4
    ग्रामीण युवाओं को टीबी उन्मूलन अभियान से जोड़ रहा स्वास्थ्य विभाग
रायबरेली    प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं को टीबी उन्मूलन अभियान से जोड़ने के लिए जिला क्षय रोग केंद्र पर पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. अनुपम सिंह एवं जिला युवा अधिकारी वर्तिका सिंह की अध्यक्षता में आयोजित प्रशिक्षण में जिला प्रोग्राम समन्वयक अभय मिश्रा, जिला पब्लिक प्राइवेट मिक्स समन्वयक मनीष श्रीवास्तव एवं जिला टीबी-एचआईवी समन्वयक अतुल कुमार ने माई भारत वॉलंटियर्स को क्षय रोग के लक्षण, जांच, उपचार और बचाव से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी।
अनुभवनात्मक शिक्षण कार्यक्रम (ईएलपी) के तहत प्रशिक्षण के तीसरे दिन बुधवार को माई भारत वॉलंटियर्स की टीम को जिला क्षय रोग केंद्र (डीटीसी) स्थित टीबी यूनिट का भ्रमण कराया गया। इस दौरान वॉलंटियर्स को केंद्र के विभिन्न काउंटरों की उपयोगिता, वहां होने वाली जांच तथा मरीजों को उपलब्ध कराई जाने वाली स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. नवीन चंद्रा ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं को टीबी उन्मूलन अभियान से जोड़ने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने यह पहल शुरू की है। इसके तहत माई भारत वॉलंटियर्सदृरायबरेली और जिला क्षय रोग केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में युवाओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। रायबरेली के हरचंदपुर, ऊंचाहार, डलमऊ, शिवगढ़ और अमावां ब्लॉक के चयनित गांवों के युवाओं को अभियान से जोड़ा जा रहा है। इसके साथ ही लखीमपुर, बाराबंकी, अयोध्या, इटावा, कन्नौज और वाराणसी के चयनित ब्लॉकों में भी यह पहल शुरू की गई है।
जिला क्षय रोग केंद्र पर 17 से 21 अगस्त तक चल रहे प्रशिक्षण में युवाओं को टीबी के लक्षण, जांच, निदान, उपचार और बचाव की जानकारी दी जा रही है। प्रशिक्षण के बाद ये युवा अपने गांवों में लोगों को टीबी के प्रति जागरूक करने के साथ संभावित मरीजों की पहचान कर उन्हें जांच और उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र तक पहुंचाने में विभाग का सहयोग करेंगे।
जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. अनुपम सिंह ने बताया, “टीबी उन्मूलन अभियान में युवाओं की भागीदारी बेहद महत्वपूर्ण है। चयनित पांच गांवों के 50 युवाओं को प्रशिक्षित कर उन्हें टीबी की पहचान, बचाव और उपचार की जानकारी दी जा रही है। प्रशिक्षण के बाद ये युवा अपने क्षेत्रों में जागरूकता फैलाने के साथ संभावित मरीजों को स्वास्थ्य केंद्र तक पहुंचाने में सहयोग करेंगे। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में टीबी की समय से पहचान और उपचार सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी।”
    user_Sujeet kumar
    Sujeet kumar
    Lalganj, Rae Bareli•
    1 hr ago
  • सुल्तानपुर में रातों-रात बढ़ा गोमती का जल स्तर, सीताकुंड घाट तक पहुंचा पानी सुल्तानपुर में स्थित गोमती नदी का एकाएक जल स्तर बढ़ गया है। यहां शहर के सीताकुंड घाट की सीढ़ियों तक नदी का पानी पहुंच गया है जिसे आसपास रहने वाले लोगों के लिए खतरा बढ़ गया है। गोमती मित्र मंडल के डॉ कुंवर दिनकर सिंह की माने तो गोमती का ये जल स्तर रातों रात बढ़ा है। फिलहाल यहां आने वाले व रहने वालों लोगों से सतर्कता बरतने की अपील की गई है।
    1
    सुल्तानपुर में रातों-रात बढ़ा गोमती का जल स्तर, सीताकुंड घाट तक पहुंचा पानी 
सुल्तानपुर में स्थित गोमती नदी का एकाएक जल स्तर बढ़ गया है। यहां शहर के सीताकुंड घाट की सीढ़ियों तक नदी का पानी पहुंच गया है जिसे आसपास रहने वाले लोगों के लिए खतरा बढ़ गया है। गोमती मित्र मंडल के डॉ कुंवर दिनकर सिंह की माने तो गोमती का ये जल स्तर रातों रात बढ़ा है। फिलहाल यहां आने वाले व रहने वालों लोगों से सतर्कता बरतने की अपील की गई है।
    user_Navbharat Times
    Navbharat Times
    Reporter सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • भूमाफियाओं ने पूरे रकबे पर किया कब्जा, नया रास्ता निर्माण रुका, ग्रामीणों की सीएम से शिकायत के बाद जांच के निर्देश* सुलतानपुर:कादीपुर तहसील के ग्राम नारा मधईपुर, पोस्ट बेथरा में भूमाफियाओं द्वारा सरकारी जमीन पर कब्जे का मामला तूल पकड़ रहा है। आरोप है कि इंद्रभान शर्मा के घर के पीछे स्थित पूरे रकबे पर *भू-माफिया रामाशंकर यादव पुत्र कोटेदार सुरेश यादव ने कब्जा कर लिया है।* ग्रामीणों का कहना है कि भू-माफियाओं ने रकबे के एक हिस्से को न्यायालय में "लंबित" दिखाकर पूरे क्षेत्र पर अवैध कब्जा कर लिया है। इस वजह से वहां सार्वजनिक नया रास्ते का निर्माण नहीं हो पा रहा है। कई गरीब परिवारों के घर बनाने के लिए सीमेंट, मौरंग और लिंटर डालने वाली मशीन तक नहीं पहुंच पा रही है। सफाई भी नहीं हो पा रही है। गंदगी के कारण पिछले दिनों एक महिला को सांप ने काट लिया था। ग्रामीणों ने कई बार *लेखपाल रामयज्ञ यादव और तहसीलदार कादीपुर उमेश चंद्र यादव* को प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया, लेकिन सक्षम अधिकारियों द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई। परेशान होकर ग्रामीणों ने सीधे मुख्यमंत्री से शिकायत की। मुख्यमंत्री ने मामले को संज्ञान में लेते हुए सख्त निर्देश देकर जांच और कार्रवाई के आदेश दिए हैं। बावजूद इसके अब तक जमीन खाली नहीं कराई गई है और न ही रास्ते का निर्माण शुरू हुआ है। आपको बताते चले अभी ही सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिया था कि लेखपाल कानूनगो तहसीलदार रास्ता ना दे पाए तो सस्पेंड करो सबको किसी भी हाल में रास्ता बंद नहीं होना चाहिए। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि अवैध कब्जा तत्काल हटवाकर सार्वजनिक रास्ता बनवाया जाए और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए, ताकि लोगों को आने-जाने और मकान निर्माण में हो रही असुविधा दूर हो सके।
    1
    भूमाफियाओं ने पूरे रकबे पर किया कब्जा, नया रास्ता निर्माण रुका, ग्रामीणों की सीएम से शिकायत के बाद जांच के निर्देश*
सुलतानपुर:कादीपुर तहसील के ग्राम नारा मधईपुर, पोस्ट बेथरा  में भूमाफियाओं द्वारा सरकारी जमीन पर कब्जे का मामला तूल पकड़ रहा है। आरोप है कि इंद्रभान शर्मा के घर के पीछे स्थित पूरे रकबे पर *भू-माफिया रामाशंकर यादव पुत्र कोटेदार सुरेश यादव ने कब्जा कर लिया है।*
ग्रामीणों का कहना है कि भू-माफियाओं ने रकबे के एक हिस्से को न्यायालय में "लंबित" दिखाकर पूरे क्षेत्र पर अवैध कब्जा कर लिया है। इस वजह से वहां सार्वजनिक नया रास्ते का निर्माण नहीं हो पा रहा है। कई गरीब परिवारों के घर बनाने के लिए सीमेंट, मौरंग और लिंटर डालने वाली मशीन तक नहीं पहुंच पा रही है। सफाई भी नहीं हो पा रही है। गंदगी के कारण पिछले दिनों एक महिला को सांप ने काट लिया था।
ग्रामीणों ने कई बार *लेखपाल रामयज्ञ यादव और तहसीलदार कादीपुर उमेश चंद्र यादव* को प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया, लेकिन सक्षम अधिकारियों द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई।
परेशान होकर ग्रामीणों ने सीधे मुख्यमंत्री से शिकायत की। मुख्यमंत्री ने मामले को संज्ञान में लेते हुए सख्त निर्देश देकर जांच और कार्रवाई के आदेश दिए हैं। बावजूद इसके अब तक जमीन खाली नहीं कराई गई है और न ही रास्ते का निर्माण शुरू हुआ है। आपको बताते चले अभी ही सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिया था कि लेखपाल कानूनगो तहसीलदार रास्ता ना दे पाए तो सस्पेंड करो सबको किसी भी हाल में रास्ता बंद नहीं होना चाहिए।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि अवैध कब्जा तत्काल हटवाकर सार्वजनिक रास्ता बनवाया जाए और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए, ताकि लोगों को आने-जाने और मकान निर्माण में हो रही असुविधा दूर हो सके।
    user_Amarjeet Panday
    Amarjeet Panday
    Security Guard सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर के निर्देशन में विशेष वाहन चेकिंग, यातायात जागरूकता एवं पैदल गश्त अभियान* *जनपद सुलतानपुर* *दिनांकः 20.08.2026* *पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर के निर्देशन में विशेष वाहन चेकिंग, यातायात जागरूकता एवं पैदल गश्त अभियान* पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर *श्रीमती चारू निगम* के निर्देशन में दिनांक 20.08.2026 को जनपद के चिन्हित क्रिटिकल कॉरिडोर क्षेत्रों में विशेष वाहन चेकिंग एवं यातायात जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान इंटरसेप्टर वाहन की सहायता से ओवरस्पीडिंग एवं यातायात नियमों के उल्लंघन पर प्रभावी कार्रवाई की गई तथा वाहन चालकों को यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूक किया गया। *विशेष वाहन चेकिंग अभियान के दौरान—* *कुल चालान – 418* *सीज वाहन – 06* *शमन शुल्क की कार्यवाही – ₹7,32,000/-* *इंटरसेप्टर वाहन द्वारा चालान – 51* यातायात क्षेत्राधिकारी श्री कृष्णकुमार चतुर्वेदी के पर्यवेक्षण में यातायात प्रभारी श्री रामनिरंजन द्वारा पुलिस टीम के साथ विभिन्न स्थानों पर सघन वाहन चेकिंग की गई। इस दौरान वाहन चालकों को हेलमेट, सीट बेल्ट एवं निर्धारित गति सीमा का पालन करने तथा नशे की अवस्था में वाहन न चलाने के प्रति जागरूक किया गया। *आगामी त्योहारों के दृष्टिगत पैदल गश्त*- आगामी त्योहारों को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने तथा अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के दृष्टिगत जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों द्वारा पैदल गश्त की गई। पुलिस बल द्वारा बाजारों, धार्मिक स्थलों, भीड़भाड़ वाले स्थानों एवं संवेदनशील क्षेत्रों में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया तथा संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग की गई। पुलिस टीमों द्वारा आमजन से संवाद स्थापित कर सुरक्षा व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम किया गया। सुलतानपुर पुलिस आमजन से अपील करती है कि यातायात नियमों का पालन करें, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाएं, हेलमेट एवं सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें तथा नशे की अवस्था में वाहन न चलाएं। साथ ही आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने में पुलिस-प्रशासन का सहयोग करें तथा किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें।
    1
    पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर के निर्देशन में विशेष वाहन चेकिंग, यातायात जागरूकता एवं पैदल गश्त अभियान*
*जनपद सुलतानपुर*
*दिनांकः 20.08.2026*
*पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर के निर्देशन में विशेष वाहन चेकिंग, यातायात जागरूकता एवं पैदल गश्त अभियान*
पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर *श्रीमती चारू निगम* के निर्देशन में दिनांक 20.08.2026 को जनपद के चिन्हित क्रिटिकल कॉरिडोर क्षेत्रों में विशेष वाहन चेकिंग एवं यातायात जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान इंटरसेप्टर वाहन की सहायता से ओवरस्पीडिंग एवं यातायात नियमों के उल्लंघन पर प्रभावी कार्रवाई की गई तथा वाहन चालकों को यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूक किया गया।
*विशेष वाहन चेकिंग अभियान के दौरान—*
*कुल चालान – 418*
*सीज वाहन – 06*
*शमन शुल्क की कार्यवाही – ₹7,32,000/-*
*इंटरसेप्टर वाहन द्वारा चालान – 51*
यातायात क्षेत्राधिकारी श्री कृष्णकुमार चतुर्वेदी के पर्यवेक्षण में यातायात प्रभारी श्री रामनिरंजन द्वारा पुलिस टीम के साथ विभिन्न स्थानों पर सघन वाहन चेकिंग की गई। इस दौरान वाहन चालकों को हेलमेट, सीट बेल्ट एवं निर्धारित गति सीमा का पालन करने तथा नशे की अवस्था में वाहन न चलाने के प्रति जागरूक किया गया।
*आगामी त्योहारों के दृष्टिगत पैदल गश्त*- आगामी त्योहारों को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने तथा अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के दृष्टिगत जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों द्वारा पैदल गश्त की गई। पुलिस बल द्वारा बाजारों, धार्मिक स्थलों, भीड़भाड़ वाले स्थानों एवं संवेदनशील क्षेत्रों में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया तथा संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग की गई। पुलिस टीमों द्वारा आमजन से संवाद स्थापित कर सुरक्षा व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम किया गया।
सुलतानपुर पुलिस आमजन से अपील करती है कि यातायात नियमों का पालन करें, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाएं, हेलमेट एवं सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें तथा नशे की अवस्था में वाहन न चलाएं। साथ ही आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने में पुलिस-प्रशासन का सहयोग करें तथा किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें।
    user_क्राइम ब्यूरो लखनऊ उत्तर प्रदे
    क्राइम ब्यूरो लखनऊ उत्तर प्रदे
    Court reporter Sultanpur, Uttar Pradesh•
    1 hr ago
  • *प्रतापगढ़ यक्ष युधिष्ठिर संवाद स्थल पर कार्यक्रम* *द ग्रेट अजगरा डिबेट कार्यक्रम होगा हजारों साल पुरानी परंपरा* *पुनर्जीवित डीएम ने कार्यक्रम की बनाई रूप रेखा* *1427 प्रतिभागी कार्यक्रम में होंगे शामिल* *प्रतापगढ़ यक्ष युधिष्ठिर संवाद स्थल पर कार्यक्रम* *द ग्रेट अजगरा डिबेट कार्यक्रम होगा हजारों साल पुरानी परंपरा* *पुनर्जीवित डीएम ने कार्यक्रम की बनाई रूप रेखा* *1427 प्रतिभागी कार्यक्रम में होंगे शामिल*
    1
    *प्रतापगढ़ यक्ष युधिष्ठिर संवाद स्थल पर कार्यक्रम*

*द ग्रेट अजगरा डिबेट कार्यक्रम होगा हजारों साल पुरानी परंपरा* 

*पुनर्जीवित डीएम ने कार्यक्रम की बनाई रूप रेखा*

*1427 प्रतिभागी कार्यक्रम में होंगे शामिल*
*प्रतापगढ़ यक्ष युधिष्ठिर संवाद स्थल पर कार्यक्रम*
*द ग्रेट अजगरा डिबेट कार्यक्रम होगा हजारों साल पुरानी परंपरा* 
*पुनर्जीवित डीएम ने कार्यक्रम की बनाई रूप रेखा*
*1427 प्रतिभागी कार्यक्रम में होंगे शामिल*
    user_Omprakash प्रजापति
    Omprakash प्रजापति
    Voice of people प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • डंपर की टक्कर से एक की मौत, दो घायल; डपका तिराहे पर हादस (अमेठी)। जायस थाना क्षेत्र के डपका तिराहे के निकट उधारी गांव के पास डंपर की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मृतक की पहचान कृष्णा मौर्या, निवासी तुलसी टिकरा के रूप में बताई जा रही है। वहीं घायलों में राजेश सोनकर, निवासी जायस समेत एक अन्य व्यक्ति शामिल है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची जायस थाना पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। वहीं मृतक के शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस हादसे की जांच में जुटी है।
    3
    डंपर की टक्कर से एक की मौत, दो घायल; डपका तिराहे पर हादस
(अमेठी)। जायस थाना क्षेत्र के डपका तिराहे के निकट उधारी गांव के पास डंपर की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
मृतक की पहचान कृष्णा मौर्या, निवासी तुलसी टिकरा के रूप में बताई जा रही है। वहीं घायलों में राजेश सोनकर, निवासी जायस समेत एक अन्य व्यक्ति शामिल है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी गई।
सूचना पर पहुंची जायस थाना पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। वहीं मृतक के शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस हादसे की जांच में जुटी है।
    user_Komal Gupta
    Komal Gupta
    Local News Reporter अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • ससुराल में महिला का शव मिलने से मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस ससुराल में महिला का शव मिलने से मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस अमेठी। थाना जामो क्षेत्र के ग्राम पूरे दीवान में गुरुवार को करीब 25 वर्षीय महिला पूनम का शव उसके ससुराल स्थित घर के अंदर मिलने से हड़कंप मच गया। महिला के मृत अवस्था में पड़े होने की सूचना मिलते ही थाना जामो पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी। घटना की गंभीरता को देखते हुए फील्ड यूनिट टीम को भी मौके पर बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्यों का संकलन किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना के बाद मृतका के मायके पक्ष में भी शोक का माहौल है। पुलिस के अनुसार, मृतका के पिता की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है। मामले में पुलिस द्वारा वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। अपर पुलिस अधीक्षक अमेठी ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटनास्थल से जुटाए गए साक्ष्यों और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच शुरू कर दी है।
    1
    ससुराल में महिला का शव मिलने से मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस
ससुराल में महिला का शव मिलने से मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस
अमेठी। थाना जामो क्षेत्र के ग्राम पूरे दीवान में गुरुवार को करीब 25 वर्षीय महिला पूनम का शव उसके ससुराल स्थित घर के अंदर मिलने से हड़कंप मच गया। महिला के मृत अवस्था में पड़े होने की सूचना मिलते ही थाना जामो पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी।
घटना की गंभीरता को देखते हुए फील्ड यूनिट टीम को भी मौके पर बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्यों का संकलन किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना के बाद मृतका के मायके पक्ष में भी शोक का माहौल है।
पुलिस के अनुसार, मृतका के पिता की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है। मामले में पुलिस द्वारा वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। अपर पुलिस अधीक्षक अमेठी ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटनास्थल से जुटाए गए साक्ष्यों और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच शुरू कर दी है।
    user_A K Mishra
    A K Mishra
    अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • सुल्तानपुर में किसानों का अनिश्चितकालीन सत्याग्रह शुरू: भारतीय किसान यूनियन आजाद हिंद ने विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग की सुल्तानपुर में भारतीय किसान यूनियन आजाद हिंद ने गुरुवार को अनिश्चितकालीन सत्याग्रह शुरू किया। यह आंदोलन तिकोनिया पार्क में किसानों और पीड़ित जनों की विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर किया जा रहा है। गुरुवार रात किसानों ने अन्न त्याग कर सत्याग्रह शुरू कर दिया। सत्याग्रह में नंदलाल चौरसिया, श्रीनाथ गुप्ता, राधिका, लाल मोहम्मद और देवता दिन यादव ने स्वेच्छा से अन्न-जल त्याग दिया है। संगठन ने प्रशासन से इन सत्याग्रहियों के स्वास्थ्य की नियमित निगरानी की मांग की है। एसडीएम सदर को भेजे गए पत्र में प्रत्येक चार घंटे में स्वास्थ्य परीक्षण, ब्लड प्रेशर, शुगर, नाड़ी और ऑक्सीजन स्तर की जांच कराने की मांग की गई है। गुरुवार सुबह 10 बजे शुरू हुए इस आंदोलन में संगठन के पदाधिकारियों, महिलाओं सहित 200 से अधिक किसान और समर्थक शामिल हुए। संगठन के युवा जिला अध्यक्ष राजपति तिवारी ने आरोप लगाया कि लंभुआ कोतवाली प्रभारी धीरज कुमार द्वारा संगठन के कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और आम लोगों से अभद्र व्यवहार किया जाता है। उन्होंने कहा कि जब तक उच्चाधिकारी इस मामले को संज्ञान में लेकर उचित कार्रवाई नहीं करते, आंदोलन जारी रहेगा। संगठन ने बताया कि किसानों की समस्याओं को लेकर पहले भी अधिकारियों को ज्ञापन दिए गए थे, लेकिन उनका कोई प्रभावी समाधान नहीं हुआ। इस दौरान मंडल अध्यक्ष कमलेश वर्मा, जिलाध्यक्ष महेश मिश्रा, जिला सचिव अतुल सिंह और जिला महासचिव उमेश गुप्ता सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे। संगठन ने अपने आंदोलन को शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक बताते हुए समस्याओं के समयबद्ध समाधान की मांग की है।
    1
    सुल्तानपुर में किसानों का अनिश्चितकालीन सत्याग्रह शुरू: भारतीय किसान यूनियन आजाद हिंद ने विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग की
सुल्तानपुर में भारतीय किसान यूनियन आजाद हिंद ने गुरुवार को अनिश्चितकालीन सत्याग्रह शुरू किया। यह आंदोलन तिकोनिया पार्क में किसानों और पीड़ित जनों की विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर किया जा रहा है। गुरुवार रात किसानों ने अन्न त्याग कर सत्याग्रह शुरू कर दिया।
सत्याग्रह में नंदलाल चौरसिया, श्रीनाथ गुप्ता, राधिका, लाल मोहम्मद और देवता दिन यादव ने स्वेच्छा से अन्न-जल त्याग दिया है। संगठन ने प्रशासन से इन सत्याग्रहियों के स्वास्थ्य की नियमित निगरानी की मांग की है। एसडीएम सदर को भेजे गए पत्र में प्रत्येक चार घंटे में स्वास्थ्य परीक्षण, ब्लड प्रेशर, शुगर, नाड़ी और ऑक्सीजन स्तर की जांच कराने की मांग की गई है।
गुरुवार सुबह 10 बजे शुरू हुए इस आंदोलन में संगठन के पदाधिकारियों, महिलाओं सहित 200 से अधिक किसान और समर्थक शामिल हुए।
संगठन के युवा जिला अध्यक्ष राजपति तिवारी ने आरोप लगाया कि लंभुआ कोतवाली प्रभारी धीरज कुमार द्वारा संगठन के कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और आम लोगों से अभद्र व्यवहार किया जाता है। उन्होंने कहा कि जब तक उच्चाधिकारी इस मामले को संज्ञान में लेकर उचित कार्रवाई नहीं करते, आंदोलन जारी रहेगा।
संगठन ने बताया कि किसानों की समस्याओं को लेकर पहले भी अधिकारियों को ज्ञापन दिए गए थे, लेकिन उनका कोई प्रभावी समाधान नहीं हुआ। इस दौरान मंडल अध्यक्ष कमलेश वर्मा, जिलाध्यक्ष महेश मिश्रा, जिला सचिव अतुल सिंह और जिला महासचिव उमेश गुप्ता सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे। संगठन ने अपने आंदोलन को शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक बताते हुए समस्याओं के समयबद्ध समाधान की मांग की है।
    user_Navbharat Times
    Navbharat Times
    Reporter सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.