Shuru
Apke Nagar Ki App…
Raju Singh Rathod
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- मध्य प्रदेश के बुरहानपुर में बसाली–कुंडिया मार्ग पिछले 70 साल से बदहाल स्थिति में है। सड़क की इस दुर्दशा को लेकर सैकड़ों ग्रामीण सड़क पर उतर आए हैं और उन्होंने उग्र रूप से आंदोलन करने की चेतावनी दे दी है।1
- बुरहानपुर नगर निगम में 8 एल्डरमैन की नियुक्ति पर सियासत शुरू हो गई है। इस नियुक्ति प्रक्रिया को लेकर विपक्ष और सियासी जानकारों ने बीजेपी पर निशाना साधा है और इसे गलत करार दिया है। उनका कहना है कि नगर निगम प्रशासन के जानकार एक्सपर्ट्स की नियुक्ति की जानी चाहिए थी, लेकिन बीजेपी के कार्यकर्ताओं को उपकृत करने के लिए कार्यकर्ताओं की ही नियुक्ति कर दी गई है।1
- दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन खत्म हो गया है। इस मौके पर CJP के फाउंडर और प्रमुख अभिजीत दीपके ने X पर एक वीडियो जारी कर उन सभी लोगों का शुक्रिया अदा किया है, जिनकी वजह से युवाओं को यह बड़ी जीत मिली है। उन्होंने अपने आलोचकों का भी धन्यवाद किया है, जिन्होंने उन्हें बेहतर बनने और CJP के पहले कैंपेन के वादे को पूरा करने में सहयोग दिया। इसी वीडियो में अभिजीत दीपके ने अपनी सेहत की जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें टाइफाइड हो रखा है और बुखार भी ज्यादा है।1
- खंडवा के प्रगति नगर स्थित श्री विश्वेश्वर महादेव मंदिर से रामायण महिला मंडल द्वारा श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ श्री धूनीवाले दादाजी महाराज को निशान अर्पित किए गए। इस दौरान महिलाओं ने पूरे विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की और क्षेत्र में सुख, समृद्धि तथा खुशहाली की कामना की। इस धार्मिक आयोजन में मातृशक्ति की ओर से श्रीमती नीलू राजावत, नंदा इनवानी, विनीता यादव, सुधा देशवाली, शारदा तांदले, पचौले आंटी, बौड़ासे आंटी, ममता पटेल, अकाया भाभी, निर्मला पाल, रंजना गाड़े, मनीषा बाथो, मनीषा पाटिल, मानिक भाभी, शिवानी ठाकुर, श्वेता बिसेन, गीता पांडे, तिरोले आंटी, कल्पना नारिया, एकता गुप्ता, ज्योति महाजन, राधा ठाकुर और अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में महिलाओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।1
- Post by Raju Singh Rathod1
- बुरहानपुर में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें पैसे लेकर लोगों को फंसाने का मामला सामने आया है। इस वायरल वीडियो में दिखाया गया है कि किस तरह पैसे लगाकर और लेन-देन के जरिए आम जनता को गुमराह किया जा रहा है और लोगों को जाल में फंसाया जा रहा है।1